City Media - Page 213 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 213

आईईडी ब्लास्ट में जवान शहीद; सड़क निर्माण की सुरक्षा ड्यूटी में लगा था जवान

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के थाना तोयनार क्षेत्र अंतर्गत तोयनार-मोरमेड़ सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा डयूटी पर तैनात 19वीं बटालियन सीएएफ सी कंपनी के आरक्षक मनोज पुजारी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से शहीद हो गए।शहीद जवान की पार्थिव देह को रक्षित केंद्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी व श्रद्धांजली दी गई।

नई पुलिस लाइन बीजापुर में बलिदानी जवान मनोज पुजारी को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोसा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी जितेंद्र यादव सहित जिलों के जनप्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम बड़े तुमनार के लिए रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू, शहीद जवान के परिजन, अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

0
  •  प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन 

रायपुर बिगड़ती कानून व्यवस्था, और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने नगर निगम के पास एकत्रित होकर साय सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उसके बाद कांग्रेसजन मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किये। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी गर्मी में आप सभी का आना और सीएम हाउस का घेराव करना ऐतिहासिक है। यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के हित के लिए है। यह लड़ाई सरकार के खिलाफ, भाजपा के खिलाफ, छत्तीसगढ़ की जनता के हक की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माता, बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार जागने को तैयार नही है। वह सत्ता के नशे में मस्त है।

छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है। वहीं लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। कल हमने 10 किमी की पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। मरवाही में 9वी की छात्रा से बलात्कार हो गया है। बेमेतरा में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है और हत्या कर दी जाती है। इस प्रदेश में माता, बहनों को बचाना है और भाजपा सरकार को जगाना है। इससे पहले विधानसभा घेराव, ब्लाक, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था, मगर सरकार पर कोई असर नही पड़ा। छत्तीसगढ़ में बलात्कार, लूट, डकैती, अपरहरण के आंकड़े चौकाने वाले है।

यूपी, बिहार जैसे हालात बन गए हैं। जहां जुल्म होगा, अन्याय होगा वहां कांग्रेस पार्टी हक दिलाने के लिए 24 घंटे तैयार है। विष्णुदेव सरकार छत्तीसगढ़ में भक्षक बन गई है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसढ़वासियों के हक के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। अहमदाबाद में पार्टी ने तय किया था कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी। इस अन्यायी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी। आने वाले 3 साल हमें चुप नही बैठना है। सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना होगा। हम पूर जज्बे के साथ लड़ाई लडेंगे। हमारे संघर्ष को कोई नही रोक पाएगा। हम विधानसभा, लोकसभा, निगम चुनाव हार गए पर हम रूकने वाले नही हम मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। गोली खाने को तैयार हैं, हर चुनौती के साथ डटे रहेंगे। आंधी निकल चुकी है। गांधी की आंधी कभी नही रूकेगी। मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं, बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। विधानसभा जो आंकडे़ आए हैं, लात्कार की घटनाये तेजी से बढ़ रही हैं। मरवाही में आत्मानंद की छात्रा के साथ बलात्कार हो जाता है। रायपुर, दुर्ग, मुंगेली में बलात्कार की घटनाएं हुई है। प्रतिदिन 9 बलात्कार की घटना हो रही है। छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी की घटना में बहुत बढ़ोतरी हुई है और उस पर नशा भी हावी हो रहा है। अभी सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे है आने वाले समय में सभी मंत्रिमडल का घेराव किया जाएगा। आज हम सब पसीना बहा रहे हैं, इतनी गर्मी में भी हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नही हुआ है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हक के लिये लड़ाई लड़ती रहेगी।एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के सीने में छुरी से वार किया है। छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में बलात्कार हो रहे है। राजधानी अपराधगढ़ बन गया है। हर क्षेत्र में महिलाओं के पर अत्याचार हो रहे है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लड़िकयों की तस्करी हो रही है। उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में बच्ची गायब है। कांग्रेस ने हमेशा सभी मुद्दों के लिए आवाज उठाई है। मां दंतेश्वरी, मां महामया के नाम से जाने वाले छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान हो रहा है। भाजपा ने बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ का नारा दिया है यह सिर्फ जुमला है। भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। भाजपा महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बचाती है। एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्रकुमार, डॉ. प्रेमसाय सिंह, अमितेष शुक्ल, सासंद फूलेदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक उमेश पटेल, रामकुमार यादव, द्वारिकाधीश यादव, अटल श्रीवास्तव अंबिका मरकाम, कविता प्राणलहरे, हर्षिता बघेल, चातुरी नंद, विद्यावती सिदार, व्यास कश्यप, जनक ध्रुव, दिलीप लहरिया, पूर्व विधायकअरूण वोरा, अनिता शर्मा, छन्नी साहू, विनोद चंद्राकर, जनक वर्मा, कुलदीप जुनेजा, चंद्रदेव राय, पंकज शर्मा, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, हेमा देशमुख, प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ नेता महेंद्र छाबड़ा, अजय साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला अध्यक्षगण सुशील मौर्य बस्तर, उधोराम साहू, सुमित्रा धृतलहरे, विजय पांडेय, कुलबीर छाबड़ा राजनांदगांव, केशव चंद्राकर, भिलाई, पूर्णचंद पाढ़ी, अमीन मेमन, आकाश तिवारी, पंकज मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, शिवसिंह ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह, उषा रंजन श्रीवास्तव, अजीत कुकरेजा सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

पूरे प्रदेश में 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल में अवकाश घोषित

0
  • माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने तपती धूप को देखते हुए प्रदेश भर में छात्र-छात्राओं की सेहत का ध्यान रखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद का ऐलान किया ।
  • सभी शासकीय गैर शासकीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई।
  • सभी बच्चों से धूप में न निकलने ना खेलने की बात कही घर पर रहे सुरक्षित रहे । बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने इस फैसले का स्वागत किया।

बालोद, प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश में तपती धूप , भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए 25 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, बच्चों के सेहत का ध्यान रखते हुए यह निर्णायक कदम उठाया गया है।

इतनी धूप में स्कूल लगने से बच्चों की बीमार पड़ने, लू लगने जाने की संभावना बढ़ जाती है और कई प्रकार से पेरेंट्स को तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

यह सभी तकलीफों को देखते हुए निर्णायक कदम उठाया गया, व सभी बच्चों से आग्रह किए की तेज धूप से बचें भरपूर पानी पिए और घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेते हुए छुट्टियों का आनंद लें।

सरकार के फैसले से भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख व महामंत्री राकेश छोटू यादव फैसले का स्वागत किया।

 

 

देश सेवा के लिए जा रहे जवान का सम्मान किए संजय बैंस

0

देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर प्रारंभ से इच्छा रखने वाले राहुल सिन्हा आज भारतीय थल सेना के लिए चयन हुवा राहुल थल सेना में ज्वाइनिंग करने जाने के से पहले पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन में फूल माला और मिठाई खिलाकर देश सेवा के लिए प्रस्थान किए राहुल सिन्हा आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपनी लगन शक्ति को कमजोर होने नहीं दिया पढ़ाई के साथ राहुल कबाड़ी और टेंट हाउस में काम करते रहे और अपनी आर्मी भर्ती की तैयारी भी करते रहे राहुल ने बताया कि हमारे पूर्व जनपद सदस्य जो कि पुलिस और आर्मी की भर्ती के लिए हमारे गांव में निःशुल्क कैंप लगावे जिसका मुझे भी फायदा हुवा हमारे गांव में सैकड़ों सैनिकों का सम्मान का कार्यक्रम हुवा जिसमें मेरी इच्छा शक्ति और प्रबल हुवा जिसका परिणाम आज में थल सेना में मेरा चयन हुवा हैl

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा कि राहुल हमारे गांव का गोदड़ी का लाल है और आने वाले युवा पीढ़ी के लिए सीख भी अगर आप अपना लक्ष्य निर्धारण कर किसी भी विषय में प्रयत्न करते है तो मंजिल जरूर मिलेगी हम हमेशा से इस क्षेत्र के बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए कैंप कराते रहते है हमारे क्षेत्र के होनहार बच्चों की प्रतिभा निकले और क्षेत्र का नाम रौशन कर सके ये वनांचल का क्षेत्र है हमारे बच्चे अभाव में भी प्रभाव दिखाते है इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में देश सेवा में कार्यरत आर्मी के लोग है जो हमें और हमारे क्षेत्र को गौरवान्ति करते है इस अवसर पर पूर्व सरपंच शिव राम सिंदरामे दीपक यादव नितिन जैन संतोष जैन मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा पुष्पजीत बैंस गौतम साहू कमलकांत साहू पोषण धनकर राजू सिन्हा लोकेश सिन्हा गोल्डी धनकर सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहेl

परिहार के निलंबन के मायने आखिर क्या?

0
  • अजय के जुझारूपन और आक्रामक तेवर को पचा नहीं पा रहे हैं अधिकारी 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए होने जस जा रहे चुनाव के बीच अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं तोकापाल विकासखंड के बारूपाटा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी अजय प्रताप सिंह परिहार को अचानकमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इस निलंबन को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि परिहार के जुझारूपन और आक्रामक तेवर को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पचा नहीं पा रहे हैं और वे दूसरे उम्मीदवार को अध्यक्ष बनवाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अजय परिहार के निलंबन का आदेश जारी होते ही प्रतिद्वंदी उम्मीदवार का एकाएक सक्रिय हो जाना भी परिस्थितियों को रहस्यमय बनाता नजर आ रहा है।

अजय प्रताप सिंह परिहार के निलंबन आदेश में भी विरोधाभास नजर आ रहा है। एक आदेश में श्री परिहार के मुख्यालय में न रहने को वजह बताई गई है। जबकि एक अन्य आदेश में उनकी अनुकंपा नियुक्ति के खिलाफ शिकायत को आधार माना गया है।वजह चाहे जो भी हो। अगर निलंबित करना ही था तो यह कार्रवाई पहले भी की जा सकती थी। अगर परिहार की कोई गलती है तो वह गलती एक दो दिन में तो की नहीं गई होगी। ऐन अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच अजय प्रताप को निलंबित किया जाना कई सवालों को जन्म दे गया है। वह भी तब जबकि अजय प्रताप सिंह परिहार स्वयं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच चर्चा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं चाहते कि अजय प्रताप संघ का अध्यक्ष बने। क्योंकि वे कर्मचारियों के हक में अधिकारियों से भी अक्सर भिड़ जाया करते हैं। वे अपने पिछले कार्यकल के दौरान विभाग के कई अधिकारियों की पोल पट्टी खोल चुके हैं। उनका आक्रामक तेवर भी अधिकारियों को रास नहीं आ रहा है। इसलिए एकमात्र प्रतिद्वंदी महिला प्रत्याशी की जीत की राह आसान बनाने के लिए सीएमएचओ ने परिहार को निलंबित किया है।

सक्रिय हुई प्रतिद्वंदी प्रत्याशी

अजय प्रताप सिंह परिहार के खिलाफ निलंबन आदेश जारी होते ही अध्यक्ष पद की एकमात्र प्रतिद्वंदी महिला प्रत्याशी रीमा दानी ने अचानक मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय परिहार को उनके निलंबन का हवाला देते हुए निर्वाचन में भाग लेने के लिए अयोग्य करार देने का आग्रह किया है। श्रीमती दानी ने आवेदन में लिखा है कि कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बस्तर द्वारा परिहार को निलंबित किया गया है और 07 दिवस के अंदर अपना पक्ष रखने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके उपरांत इनकी शासकीय सेवा समाप्त करने का उल्लेख किया गया है, ऐसे व्यक्ति को संघ के सम्मानित जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचन हेतु योग्य घोषित किया जाना संघ की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड होगा। आपके द्वारा निर्वाचन हेतु घोषित नियमावली में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि किसी एक उम्मीद्वार की उम्मीद्वारी रद्द की जाती है तो दूसरे उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाएगा। श्री के निलंबन एवं आने वाले दिनों में इनको बर्खास्तगी की संभावना को देखते हुए लगभग 930 स्वास्थ्य कर्मचारियों के स्वाभिमान और सम्मान की खातिर तत्काल अजय परिहार को निर्वाचन हेतु अयोग्य घोषित किया जाए।

एकटागुड़ा के मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के लिए रास्ते पर बिछे फूल

0
  •  महिलाओं ने किरण देव के रास्ते पर बिछाए फूल
  • हिंगलाजिन माता की पूजा अर्चना की विधायक देव ने

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव का अदभूत एवं अविस्मरणीय स्वागत एकटागुड़ा के ग्रामीणों ने किया।  देव के रास्ते पर महिलाएं फूल बरसाती नजर आईं। वहीं पुरुषों ने बस्तर की समृद्ध परंपरा के अनुसार बाजे गाजे और मोहरी की धुन के बीच अपने विधायक का आत्मीय अभिनंदन किया। अवसर था ग्राम एकटागुड़ा के वार्षिक मड़ई का।

प्रतिवर्ष एकटागुड़ा गांव में माता हिंगलाजिन मंदिर में वार्षिक मड़ई का आयोजन होता है। इस बार मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने अपने परिवार के साथ माता हिंगलाजिन मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और सभी की सुख समृद्धि की कामना माता से की। वहीं एकटागुड़ा के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श किरण सिंह देव का बस्तर की पारंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। एकटागुड़ा के वार्षिक मड़ई में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किरण देव ने कहा कि एकटागुड़ा मे माता हिंगलाजिन मंदिर कर दर पर आयोजित ऐतिहासिक वार्षिक मड़ई में शामिल होकर मैं आज धन्य हो गया, खुद को माता के चरणों में और आप सभी के बीच पाकर मै अभिभूत हूं। आपने जो प्यार और स्नेह मुझे दिया है, वह मेरी धरोहर बन गई है।  देव ने कहा कि बस्तर में वार्षिक मंडई का अपना ऐतिहासिक महत्व है। हमारे बस्तर की पहचान हमारी संस्कृति, परंपराओं और मेला, मड़ई से है। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला मड़ई मनाते हैं। मेला मड़ई में आए क्षेत्र के सभी देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं। इस दौरान प्रमुख रूप से माता पुजारी जयराम, मुन्नालाल विश्वकर्मा, डॉ. व्हीएस राजपूत व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण

0

बालोद, 21 अपै्रल 2025  बालोद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज अपरान्ह संयुक्त जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा के संयुक्त जिला कार्यालय पहुँचने पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर, एसडीएम बालोद सुरेश साहू, एसडीएम गुण्डरदेही श्रीमती प्रतिभा ठाकरे झा, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुरूर श्री रामकुमार सोनकर सहित डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री मुकंद भारद्वाज, जिला जनसंपर्क अधिकारी  चंद्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद रायपुर में पदस्थ थीं।

स्वास्थ्य कर्मियों के हितों का संरक्षण ही मेरा लक्ष्य: अजय प्रताप सिंह परिहार

0
  • कर्मचारियों को कई सुविधाएं और सौगातें दिला चुके हैं परिहार
  • 23 अप्रैल को होगा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर जगदलपुर जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए मतदान 23 को होना है। इस चुनाव को लेकर जगदलपुर में सरगर्मी काफी बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह परिहार फिर से जिले में संगठन की बागडोर सम्हाल सकते हैं। विभाग के कर्मचारियों के बीच उनकी लोकप्रियता शिखर पर है। श्री परिहार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हितों का संरक्षण ही उनका परम लक्ष्य है।

अजय प्रताप सिंह परिहार पहले भी संघ के जिला अध्यक्ष रह चुके।अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि उन्होंने जिला अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया है। इस पद हेतु 23 अप्रैल को मतदान होगा। श्री परिहार ने बताया कि अपने पूर्व के कार्यकाल में कर्मचारी हितों को लेकर उन्होंने कई बार आंदोलन किए और सभी आंदोलन में सफलता प्राप्त हुई।आज जो कुछ भी आर्थिक लाभ प्राप्त हुए हैं, स्वास्थ्य संघ की ही देन हैं। मैदानी कर्मचारियों के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों में 50000 का फंड रख रखाव के लिए प्राप्त हो रहा है। इसी प्रकार बस्तर भत्ता मेडिकल रीइंबर्समेंट, चार क्रमोन्नति वेतनमान संघ की ही देन है, मैं अपने कार्यकाल में कर्मचारी हित के लिए हमेशा रात दिन लड़ता रहा चाहे वह पदोन्नति हो या कर्मचारियों की अन्य समस्याएं।आंदोलन के माध्यम से या पत्राचार के माध्यम से हमेशा पूरी करता रहा और आगे भी करता रहूंगा। मैं हमेशा कर्मचारियों केहित संरक्षण लिए और संघ के संविधान के पालन में कभी पीछे नहीं हटा और मेरे कार्यकाल में बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य हुए। छत्तीसगढ़ में सरकार किसी की भी हो आज कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। जिसमें हमारा संगठन और जिले में हमारा आंदोलन हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा।वर्तमान में जिला स्तरीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर की मांग हो या संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं स्तर की मांग हो लगभग सभी मांगें संघ के दबाव और मेरे द्वारा किए गए प्रयास के बाद पूरी हुई हैं। जैसे पदोन्नति प्राप्त कर उच्च पद पर हमारे कर्मचारियों को लाभ प्राप्त हुआ भविष्य में भी अगर में आपके सहयोग और ताकत से जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुआ तो डबल ताकत से कर्मचारी हित के लिए लड़ता रहूंगा।मेरी सभी से विनम्र अपील है कि 23 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थित मतदान बूथों पर जाकरअपना कीमती मत देकर मुझे अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। मैं कभी आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। मेडिकल कॉलेज में भी तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की अनेकों समस्याएं हैं जिनके लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा इसी प्रकार मैदानी कर्मचारियों के साथ बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है संगठन की मांग है कि यात्रा भत्ता प्रतिमाह फिक्स कर दिया जाए, जिससे यात्रा भत्ता के नाम से कमीशन खाने की समस्या से निजात मिल सके ऐसे ही कर्मचारियों को अपनी अनेक समस्याओं के लिए मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उनसे निजात दिलाने के लिए समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। कर्मचारियों के स्वत्व का भुगतान आसानी से हो इसके लिए संघ भविष्य में संघर्षरत रहेगा। श्री परिहार ने कहा है कि तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को चाहे वह मेडिकल कॉलेज के हों या महारानी अस्पताल के, उन्हें आज भी एक वेतनमान ग्रेड पे कम प्राप्त हो रहा है। संघ की भविष्य में यही कोशिश रहेगी चाहे उसके लिए आंदोलन करना पड़े सभी कर्मचारियों का एक ग्रेड पे बढ़ कर प्राप्त हो। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में बहुत सारे एकांकी पद पर कर्मचारी कार्यरत हैं जैसे रेडियोग्राफर लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट वार्ड बॉय सफाई कर्मचारी वार्ड आया और इसी प्रकार के अन्य बहुत सारे पद हैं जिन पर भविष्य में कोई किसी प्रकार का प्रमोशन नहीं है। ऐसे पदों के लिए हमारी मांग है कि क्रममोन्नति नहीं पदोन्नत वेतनमान दिया जाए।जिससे हमारे कर्मचारियों का आर्थिक लाभ हो सके। इसी प्रकार हमारे कर्मचारी आपातकालीन सेवाओं में रहते हुए भी यहां वहां हजारों हजारों रुपए किराए के घर लेकर आर्थिक क्षति से जूझ रहे हैं। उनके लिए आवास की व्यवस्था तत्काल कराने की मांग हम शासन के समक्ष रखेंगे। जिससे हमारे कर्मचारी आर्थिक क्षति से मुक्ति मिल सके। इसी तरह ड्रेसर पद का नाम बदलने के लिए भी छत्तीसगढ़ शासन से अनुरोध करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित कराने और भविष्य में संविदा भर्ती पर रोक लगाने और विभाग के रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग पुरजोर ढंग से उठाएंगे। अजय प्रताप सिंह परिहार ने आगे कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में सभी कर्मचारी मानव सेवा में रात दिन एक कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। शासन से हमारी मांग रहेगी कि विभाग में सिर्फ और सिर्फ भविष्य में नियमित भर्ती ही हो संविदा प्रथा पर तत्काल रोक लगाई जाए। परिहार ने कर्मचारियों से अपील की है कि 23 तारीख को मतदान करना न भूलें और मुझे जिला अध्यक्ष पद के लिए अधिक से अधिक मतों से अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं।

मसीही समुदाय ने मनाया ईस्टर पर्व

0
  •  कब्रों पर अर्पित किए फूल, जलाई गईं मोमबत्तियां पुनरुत्थान दिवस अर्थात

जगदलपुर नगर के मसीही समाज ने प्रभु ईसा मसीह के जी उठने का पर्व ईस्टर धूमधाम से मनाया। कब्रिस्तान स्थति कब्रों में फूल मलाएं अर्पित की गईं और मोमबत्तियां जलाई गईं। चर्चो में विशेष प्रार्थना हुई। गीतों और नाटक की प्रस्तुति दी गई।

..गुड फ्राइडे के दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। और मसीही समुदाय का मानना है कि इसके बाद यीशु मसीह जी उठे थे। लाल चर्च मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि ऐसा विश्वास है कि आज यीशु मसीह फिर से जी उठे। भोर के समय लाल चर्च कैंपस में एक लघु नाटिका का मंचन किया गया महिला समिति द्वारा किया गया। नाटिका में यीशु के जी उठने का दृश्यांकन किया गया। उसके बाद रैली के रूप में ओ हो प्यारो मसीहा जीया है चलो दर्शन को चले सखी गीत गाते हुए सभी कब्रिस्तान गए। लोग नारे लगा रहे थे यीशु जी उठा है निश्चय जी उठा है। कब्रिस्तान में पहुंचकर सभी मसीहियों ने अपने-अपने पूर्वजों की कब्रों पर बुके और फूल मालाएं अर्पित की तथा अगरबत्ती मोमत्तियां जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विभिन्न चर्चो में यीशु के जी उठने के संबंध में आराधना हुई विभिन्न चर्चो में यीशु मसीह के जी उठने के संबंध में बाइबल से प्रचार किया गया। चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च में सुबह 8. 30 बजे आराधना आरंभ हुई। आराधना का संचालन रेव्ह लारेंस दास ने किया। महिला समिति द्वारा विशेष गीत गया। क्वायर टीम ने भी विशेष गीत गाया। वक्ता के रूप में बिशप डॉ. एस सुना ने अपने वक्तव्य में बताया कि यीशु मसीह जी उठा है इसके लिए बाइबल में विभिन्न उदाहरणों से वचन के द्वारा प्रचार किया गया पूरे बस्तर में अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई केंद्र और राज्य के तमाम राजनेताओ लिए भी दुआ मांगी गई।

लाल चर्च में नियमावली का विमोचन

विशप डॉ. एस.सुना एवं पास्टर लॉरेंस दास तथा चर्च समिति लोकल प्रीचरो प्रमुखों के समक्ष नियमावली का विमोचन किया गया। सुबह से ही शांति नगर स्थित मसीह कब्रिस्तान एवं करकापाल मसीह कब्रिस्तान में लोगों का आना-जाना लगा था। दोनों कब्रिस्तानों में भी काफी भीड़ देखी गई करका पाल मसीह कब्रिस्तान में डॉ. सुरेंद्र चालकी एवं उनकी कमेटी के सदस्यों द्वारा भजिया जलेबी चाय का इंतजाम किया गया था। तो वहीं शांति नगर कब्रिस्तान में स्थानीय युवकों के द्वारा गर्म चाय का इंतजाम किया गया था और लंबी दूर तक पार्किंग भी की हुई थी। ईस्टर पर्व के उपलक्ष में कल सोमवार को लाल चर्च मैदान में ईस्टर मेले का आयोजन महिला समिति के द्वारा किया गया है इसमें प्रवेश निशुल्क है।

बकावंड के कचनार गांव में निर्माणधीन राम मंदिर निर्माण फिर से होगा शुरू

0
  • गजानंद दास बने समिति के अध्यक्ष, बजरंग दल और ग्रामीणों ने मिलाया हाथ
  • 1992 में रखी गई थी नींव, अब बोरपदर में राम मंदिर निर्माण को नई रफ्तार

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कचनार (बोरपदर) में अधूरे राम मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु राम मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया है।

समिति की अध्यक्षता गजानंद दास कुलदीप को सौंपी गई है। अन्य पदाधिकारियों में पाकलूराम कश्यप को सचिव, विद्याधर सेठिया को कोषाध्यक्ष, तुलसीराम बघेल व गुड्डराम भद्रे को उपाध्यक्ष, तथा खगेश्वर कर्मा सहित अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया है। समिति की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और इसके लिए रूपरेखा आज से ही तैयार की गई है। बैठक में बड़ी संख्या में समिति सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। बताया गया है कि मंदिर की नींव वर्ष 1992-93 में क्षेत्र के सनातनी हिंदू समाज एवं बजरंग दल के वरिष्ठ सदस्यों की सहभागिता से रखी गई थी। तब से अब तक मंदिर निर्माण का कार्य अधूराही पड़ा है। मंदिर निर्माण को पूर्ण करने हेतु क्षेत्र के बजरंग दल के सदस्यों द्वारा निर्माणाधीन स्थल पर बैठक आयोजित की गई। गजानंद दास कुलदीप को समिति का अध्यक्ष इसलिए चुना गया क्योंकि उनकी कार्यशैली धर्म के प्रति रुझान वाली है। उन्होंने पूर्व में नेगानार स्थित शिव मंदिर व बोरपदर के माता मंदिर एवं कबीर कुटी निर्माण में उल्लेखनीय सहयोग व धर्म के प्रति सक्रिय योगदान दिया था। धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।समिति ने मंदिर निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में गौशाला निर्माण को भी प्राथमिकता देने की बात कही है। महेश कश्यप जबसे बस्तर के सांसद चुने गए हैं तबसे क्षेत्र में लोगों में धर्म के प्रति अच्छी जागरूकता आई है।लोगों में धर्म के प्रति प्रभावना तेजी से बढ़ रही है। आदिवासी विकासखंड बकावंड क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक होने के बावजूद सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास शुरू है। गौरतलब है कि सांसद महेश कश्यप बस्तर में बड़े पैमाने पर जारी धर्मांतरण के बीच आदिवासी परंपरा संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा के लिए सांसद चुने जाने के सालों पहले से ही समर्पित भाव से काम करते आ रहे हैं। आदिवासियों को उनकी पूजा पद्धति से अलग करने वालों के खिलाफ सांसद महेश कश्यप ने धार्मिक तरीके से जंग छेड़ रखी है। गांवों में देवी देवताओं के मंदिरों का निर्माण लगातार हो रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS