City Media - Page 231 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 231

संविलियन के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
  • वेतन वृद्धि की भी मांग उठाई संविदा कर्मियों ने

लोहंडीगुड़ा स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के बस्तर संभाग महासचिव राहुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में कार्यरत संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम लोहंडीगुड़ा को ज्ञापन सौंपा।

संघ के बस्तर संभाग महासचिव राहुल कुमार पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2020 से शुरू स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम योजना के 751 वि‌द्यालय वर्तमान में संचालित हैं, जहां 5 लाख से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत है जिसमें 12 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर कार्यरत हैं। इस वि‌द्यालय का उद्‌देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के बैनर तले आज राजयपाल और मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षित करवाने हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पूर्व शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सदन में की गई घोषणा अनुसार कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति को भंग करने तथा शिक्षा विभाग में संविलियन की कार्यवाही को पूर्णता प्रदान करने और दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए पिछले 4 वर्ष से एकमुश्त वेतन पर कार्यरत सेजेस संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की मांग को प्राथमिकता से पूरा करने का आग्रह किया गया है। इस दौरान लोहंडीगुड़ा ब्लॉक से सेजस के शैलेंद्र साहू, विवेक मिश्रा, श्रीकांत कश्यप, मनीष कुजूर, रत्नाप्रिया पांडेय, रेखा ठाकुर, स्पंदन पाराशर एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

सरकार स्कूल, अस्पताल और कॉलेज खोले, शराब दुकान नहीं: विक्रम मंडावी

0
  •  नई शराब दुकानें खोलने का विधायक विक्रम मंडावी ने किया कड़ा विरोध
  • बीजापुर जिले में नहीं खुलने देंगे नई शराब दुकानें

जगदलपुर बीजापुर के विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने नई शराब दुकाने खोलने के भाजपा सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार शराब दुकान खोलने के बजाय स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खोलने पर ध्यान दे।

 

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब सरकार ने स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोलने के साथ साथ राज्य में विकास के काम किए थे। अब भाजपा की सरकार स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों को बंद कर नई शराब दुकानें खोलने में लगी है। बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र के आवापल्ली, मद्देड, कुटरू, नैमेड, गुदमा और गंगालूर सहित जिले के अन्य इलाक़ों में सरकार शराब दुकानें खोलने जा रही है। इससे जिले में अव्यवस्था फैलेगी। कांग्रेस नेता और विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा के अपने चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” में कहा था कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो शराब दुकानों को कम करने का काम करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार अब बीजापुर जिले के साथ साथ प्रदेश में बड़े स्तर पर शराब दुकानें खोलने जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी भाजपा सरकार ने बड़े स्तर पर शराब दुकानें खोली थी और आने वाले नए वित्त वर्ष में 76 और नई शराब दुकानें खोलने जा रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि बड़े पैमाने पर बीजापुर जैसे क्षेत्र में और शराब दुकानें खोलने से जिले में अव्यवस्था फैलेगी।इसलिए भाजपा सरकार को चाहिए की अव्यवस्था को रोकने के लिए नई शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस ले। अन्यथा जिले में भाजपा सरकार द्वारा खोले जाने वाली नई शराब दुकानों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

जान दे देंगे, मगर नहीं होने देंगे नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण: रैनू बघेल

0
  •  झाड़ेश्वर परिवहन समिति ने इस्पात सचिव संदीप पौड्रिक को सौंपा ज्ञापन 
  • निजीकरण के मुद्दे पर परिवहन समिति गंभीर 

जगदलपुर नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण को ले कर एकबार फिर मामला गरमा चुका है। प्लांट निजीकरण के विरोध में जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति सड़क पर उतर चुकी है।

रविवार को झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों द्वारा इस्पात के निजीकरण को ले कर धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया था। मंगलवार को इस्पात सचिव संदीप पौड्रिक इस्पात संयत्र के दौरे पर जगदलपुर पहुंचे थे।इस दौरान इस्पात संयंत्र के विनिवेशीकरण का विरोध कर रहे जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष रैनू बघेल के नेतृत्व में इस्पात सचिव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के अध्यक्ष रैनू बघेल ने बताया कि नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण का हमारी परिवहन समिति पुरजोर विरोध कर रही है। रविवार को समिति की ओर से इस मामले को ले कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। आज नगरनार प्लांट पहुंचे इस्पात सचिव से समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान उनसे समिति नगरनार प्लांट के विषय मे चर्चा की हैं। साथ ही कई विषयों को ले कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

रैनू बघेल ने कहा कि नगरनार प्लांट के विनिवेशीकरण को ले कर हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और जान भी दे देंगे मगर प्लांट का निजीकरण हरगिज नहीं होने देंगे। जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति ने ज्ञापन में इस्पात सचिव से कहा है कि नगरनार के आसपास बस्तर संभाग के आदिवासियों की पुस्तैनी जमीन पर एनएमडीसी द्वारा स्टील प्लांट स्थापित किया गया है। यह कंपनी हमारे विकास में सहायक बनी है। हमें रोजी-रोटी, रोजगार, बच्चों की नौकरी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं देकर हमें लाभान्वित कर रही है। इसीलिए हमने अपने जीवन के एकमात्र आधार जंगल और जमीन एनएमडीसी के सुरक्षित हाथों में सौंपी थी। यह सोचकर कि भारत सरकार की यह संस्था संवैधानिक तरीके से हमारे हितों के संरक्षण और संवर्धन में सहायक होगी। कंपनी ने अपने सेवा कार्यों से हमेशा इसका अहसास भी कराया और हमें कभी मायूस नहीं होने दिया। एनएमडीसी एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो बस्तर के आसपास के आदिवासी समुदाय को अपना परिवार समझकर उनकी देखभाल करती है। हम आदिवासी भी मानते हैं कि अपने पुरखों की संचित जमीन को जिस उद्देश्य से हमने कंपनी को ट्रांसफर किया था वो पूरा हो रहा है।

नगरनार का एनएमडीसी स्टील प्लांट केवल प्लांट नहीं है, यह बस्तर के आदिवासियों के जीवन की आशा, उम्मीद और जीने का आधार है। हमारा जीवन, हमारा प्राण एवं हमारे परिवारों की भावनाएं नगरनार इस्पात संयंत्र से जुड़ी हुई हैं। ऐसा स्नेह और परस्पर विश्वास का बंधन कोई भी निजी कंपनी से नहीं बन सकता, चाहे वो कितनी बड़ी क्यों ना हो। हम सब ये जानते और मानते हैं कि प्राइवेट कंपनियों का पहला लक्ष्य मुनाफा कमाना होता है। वे हमारे हितों की रक्षा नहीं कर सकतीं। आगेकहा गया है- हम मानते हैं कि प्राइवेट हाथों में नगरनार इस्पात संयंत्र का जाना, यहां के आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ धोखा है। उनकी जीवन भर की जमा पूंजी से खिलवाड़ है। हमारी सदियों की आस्था और भावना का निरादर है। हमारी संवेदना और सपनों के साथ क्रूर मजाक है। एनएमडीसी स्टील प्लांट नगरनार के साथ जैसा हमारा अपनापन और प्रेम है, जो प्यार एवं सम्मान हमें मिलता रहा है वो किसी प्राईवेट कंपनी के हाथों में प्रबंधन सौंपे जाने के बाद नहीं मिल सकता। हम लोगों ने अपने परिवार, समाज और पर्यावरण के व्यापक हितों को देखते हुए अपनी जमीन कंपनी को सौंपी थी, निजी हाथों देने के लिए नहीं। इस कंपनी से हमारे बच्चों का भविष्य जुड़ा है। हमारे सपने बड़े हो रहे हैं। हम एक बेहतर भविष्य की ओर उन्मुख हो रहे हैं। ऐसे में सरकार का निजीकरण का फैसला हमारे अस्तित्व को मिटाने जैसा प्रतीत हो रहा है। एक पंक्ति में कहें तो नगरनार स्टील प्लांट का प्राइवेट हाथों में जाना हमारे प्राण लेने के बराबर है। यदि कोई प्राईवेट कंपनी इसका प्रबंधन संभालती है तो हम आदिवासी इसे कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे।

घुसने नहीं देंगे विदेशी कंपनी को

रैनू बघेल ने आगे कहा है- जानकारी मिली है कि नगरनार स्टील प्लांट को आरसी मित्तल कंपनी को देने की बात कही जा रही है। आरसी मित्तल एक विदेशी कंपनी है। हम आदिवासी लोग अंग्रेजों से लड़कर अपने जमीन को बचाया है हम आदिवासी लोगों ने देश के लिए बलिदान दिए हैं। हम आदिवासी लोग भारत सरकार के उद्यम एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को किसी विदेशी कंपनी के हाथ में नहीं जाने देंगें और बस्तर में विदेशी कंपनी नहीं चलने देंगे। इस दौरान खगेश्वर पुजारी, सियाराम, जालंधर नाग, वीरेंद्र साहू, गणेश काले, रघु सेठिया, तपन राय, गीता मिश्रा, प्रकाश नायडू, अशोक साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

विशाल चुनरी यात्रा आज

0

जगदलपुर शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 2 अप्रैल को नगर में विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला संयोजिका हेमा गुरुवारा ने बताया कि 2 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे दुर्गा माता मंदिर में चुनरी यात्रा निकलेगी। चुनरी यात्रा

शांतिनगर माता मंदिर से आईडीबीआई बैंक, चांदनी चौक, सीताराम शिवालय, मिलन होटल रोड से स्टेट बैंक चौक से मेन रोड होती हुई गोल बाजार चौक से जगन्नाथ मंदिर होती हुई दंतेश्वरी माता मंदिर पहुंचेगी, जहां मातारानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी। उसके बाद माई जी की आरती व प्रसाद वितरण होगा। हेमा गुरुवारा ने माता बहनों से भगवा या लाल वस्त्र धारण कर यात्रा में शामिल होने की अपील की है। सूट या साड़ी का भगवा अथवा लाल होना जरूरी है। जिन्हें कलश धारण करना है उन्हें है वो पीला वस्त्र सूट, साड़ी, लहंगा चुनरी पहनकर आना होगा।

जिले के समस्त बुथो मे मनाएंगे भाजपा स्थापना दिवस व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती-चेमन देशमुख

0

बालोद – जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल एवं भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल तक प्रतिवर्ष की भांति भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बूथ केंद्रो तक बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मानने वाली है जिले में इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वन के लिए जिला प्रभारी के रूप में जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव, बालोद विधानसभा संयोजक कौशल साहू ,डौंडी लोहार विधानसभा संयोजक मनीष झा एवं गुंडरदेही संयोजक टिनेश्वर बघेल को नियुक्त किया गया है इसके साथ ही समस्त 17 मंडलों में संयोजक व दो सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर समस्त 17 मंडलों में एक से तीन तारीख के भीतर मंडल स्तर पर बैठक संपन्न होगी जिला प्रभारी राकेश छोटू यादव ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पार्टी कार्यायलयों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे पार्टी कार्यालय में सजावट व मिठाई वितरण कर जिला स्तर पर प्रदर्शनी करके उन्हें प्रदर्शित करेंगे 6 एवं 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित करके पार्टी की स्थापना दिवस मनाई जाएगी 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा सम्मेलन में तीन वक्ता भाजपा की चुनावी सफलता और संगठन विस्तार भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ लगभग 11 वर्षों के विकास, विकसित भारत की ओर यात्रा को लेकर संबोधन होगा वही विधानसभा संयोजक कौशल साहू, मनीष झा, टिनेश्वर बघेल ने संयुक्त रूप से बताया कि 7 से अब 12 अप्रैल के बीच मंडल अध्यक्ष से ऊपर के भाजपा पदाधिकारी पुराने अथवा नये साथ ही ब्लॉक पंचायत सदस्यों और पार्षदों साथ पदाधिकारी तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि सेवा बस्ती चलो अभियान में भाग लेंगे प्रत्येक कार्यकर्ता पूरा दिन गांव मोहल्ले में सेवा बस्ती का दौरा करेंगे अभियान के दौरान उनके नेतृत्व में मंदिर, अस्पताल, स्कूल या गलियों में स्वच्छता अभियान ,विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलना उनसे बातचीत करना आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल या पशु चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या पंचायत कार्यालय या किसी अन्य सरकारी संस्था का दौरा करना ,जल निकायों की सफाई ,भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के झंडों के साथ सभी गलियों में यात्रा निकालना संध्या में ग्रामीण एवं निवासियों की चौपाल समुदाय के नेताओं के घर जाना वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं आपातकाल में गिरफ्तार मिसाबंदियो, कारसेवकों को सम्मानित करना बुथ समिति की बैठक एवं 13 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों की सफाई करना परिसर को सजाना शाम को दीप प्रज्वलित आयोजित करना 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटि जावेगी संविधान की स्थापना का सामूहिक पाठ किया जाएगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं परिसर की सफाई सामुदायिक सुविधाओं रख रखाव पर विशेष ध्यान रखने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

 

आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई खतरे में, नहीं मिल रही है शिष्यवृत्ति

0

बकावंड 250 सीटर कन्या छात्रावास बकावंड में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलना बंद हो गई है। इससे उनकी पढ़ाई खतरे में पड़ गई है। पालकों ने कलेक्टर को आवेदन देकर छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है।

कलेक्टर को आवेदन देने पहुंचे पालकों ने बताया कि वे गरीब तबके हैं और रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। इसीलिए उन्होंने अपनी बेटियों को छात्रावास में रखकर पढ़ाने का फैसला किया था। छात्राओं को शिष्यवृत्ति देना बंद कर दिया गया है। नतीजतन छात्रावास में उनके भोजन, साबुन सोडा, तेल व दैनिक जरूरत की अन्य चीजों की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। पालक इस संबंध में वे सांसद महेश कश्यप, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त समेत कई अधिकारियों को अपनी पीड़ा बता चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। हालत यह है कि पालक अब अपनी बेटियों को छात्रावास से निकाल कर घर ले जाने और उनसे रोजी मजदूरी कराने की सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं। इन आदिवासी पालकों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि शिष्यवृत्ति भुगतान की जल्द पहल करें।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश

0

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने नवनिर्मित मकानों में गृह प्रवेश ग्राम पंचायत अरमुरकसा में कराए उनके साथ ग्राम पंचायत के सरपंच हलदार गोरे एवं ग्राम पंचायत के सभी पंच उपस्थित रहे ग्राम पंचायत अरमुरकसा के बीस हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया सभी के घरों में विधिवत पूजा अर्चना कर घर में जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने फीता काटकर गृह प्रवेश कराए हितग्राही अपने नए घर में प्रवेश कर बहुत हर्षित थे इस अवसर पर सभी हितग्राहियों के साथ नए आवास की प्रतीक्षा में जो हितग्राही उनका सम्मेलन भी कराया गया इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने कहा कि आप सभी को अपने नए आवास की हार्दिक बधाई पूरे प्रदेश में मोदी की गारंटी के तहत मोदी जी ने जो प्रदेश में 18लाख परिवार को जो आवास की गारंटी दिए है जिसे आज प्रथम चरण में आज तीन लाख परिवारों का गृह प्रवेश है जिसे आज हम सब मिलकर आज का गृह प्रवेश का आयोजन कर रहे है

आगे भी निरंतर प्रदेश की सरकार गरीबों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा करते रहेगी अभी भी हमारे ब्लॉक में आठ हजार से अधिक आवास नए हितग्राहियों का सर्वे हो रहा है जिनका सर्वे नहीं हो पाया वो भी अपना सर्वे कराए और अपना भी मकान पाए इससे पहले जिनका खेती या घर में मोटर सायकल रहता था उनको नहीं मिलता था लेकिन अब पांच एकड़ तक के किसान जिनके पास मोटर सायकल भी है उनको भी आवास योजना के तहत नया मकान मिलेगा छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार हर वर्ग को मदद करने को तैयार है इस कार्यक्रम में सरपंच हलधर गोरे जी ने कहा कि हम अपने पंचों के साथ घूम घूमकर आवास का सर्वे कर रहे है ताकि कोई भी जरूरत मंद ना छुटे हमारे क्षेत्र की जनपद सदस्य हमे हर संभव मदद का भरोसा दिए है हम उनके साथ मिलकर हमारे गांव को संवारने की दिशा में काम करेंगे इस अवसर पर रोजगार सहायक भीष्म धनकर बलदेव दास मानिकपुरी ग्राम पटेल रतन लाल तराम ग्राम के पंच गैंदी बाई केराम मीना बाई रावते योगेश्वरी निर्मलकार विनोद बालेंद्र भुनेश्वरी तराम रिखी राम गोरे सुरेश जगनायक उपस्थित रहे

नक्सली बहाते हैं खून और हिमवीर अपना खून देकर बचाते हैं लोगों की जान

0
  •  आईटीबीपी के जवान ने खून देकर बचाई प्रसूता महिला की जान
  • पीड़ितों की सेवा की सेवा में पीछे नहीं रहते जवान

अर्जुन झा-

जगदलपुर नक्सली जहां निरीह आदिवासियों का खून बहा रहे हैं, वहीं नक्सल उन्मूलन अभियान में शामिल फोर्सेस के जवान आदिवासियों की सुरक्षा, उनकी प्राण रक्षा और सेवा में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। सुरक्षा बलों ने बस्तर संभाग में पीड़ित मानवता की सेवा की कई मिसालें पेश की हैं। ऎसी ही नायाब मिसाल संभाग के नारायणपुर में हमें तब देखने को मिली जब नक्सली मोर्चे पर एवं देश की सुरक्षा में अपना तन मन समर्पित करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीरों ने जरुरतमंद महिला की जान अपना खून देकर बचा ली।जिस ग्रुप के खून की जरूरत महिला को थी, वह रेयरेस्ट श्रेणी में आता है। नक्सलियों के सफाये के साथ ही आईटीबीपी के जवान हर वक्त बस्तर के अपने ड्यूटी वाले क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

ये जवान दूरस्थ नक्सल प्रभावित अंचलों में सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन बड़ी तत्परता के साथ करते हैं। अपने सेवाभाव तथा जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आईटीबीपी के जवान और अधिकारी क्षेत्र में लोगों के चहेते भी बन गए हैं। बीते 31 मार्च को स्व. बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय नारायणपुर में प्रसव के लिए भर्ती ग्राम गोटा बेनूर निवासी सोमनाथ पोटाई की पत्नी सोनवती पोटाई को प्रसव के दौरान एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। इस ग्रुप का रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में भी उपलब्ध नहीं था, क्योंकि यह रेयरेस्ट ग्रुप है और बहुत ही कम लोगों में एबी पॉजिटिव ग्रुप का खून पाया जाता है। खून की व्यवस्था के लिए सोमनाथ पोटाई दर दर भटकता रहा, मगर खून का इंतजाम नहीं हो पाया। बड़ी उम्मीद लिए

सोमनाथ पोटाई आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी के कैंप में पहुंचा और बल के जवानों तथा अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई। सोमनाथ की खुश किस्मती से 53वीं वाहिनी के जवान अमल साय का ब्लड ग्रुप भी एबी पॉजिटिव का मिल गया।

बल के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अमल साय ने जिला चिकित्सालय नारायणपुर जाकर सोनवती रक्तदान किया। सोनवती पोटाई उसके पति सोमनाथ पोटाई और परिजनों ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी के कमांडेंट अमित भाटी एवं उनकी टीम का इस मानवीय योगदान के लिए आभार माना।

अधीक्षक की लापरवाही से चली गई बच्चे की जान

0
  •  दुगईगुड़ा पोटा केबिन में पढ़ रहे छात्र की मौत
  • पोटा केबिन में हुआ था बीमार, घर में हुई मौत
  • पूर्व जिपं उपाध्यक्ष कारम ने कहा बीमार छात्र को क्यों घर भेजा गया घर?

जगदलपुर बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के दुगईगुड़ा पोर्टा केबिन में अध्ययनरत कक्षा तीसरी के छात्र नीतीश धुर्वा की आकस्मिक मौत से संस्था प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

बताया गया है कि छात्र नीतीश दो दिन पहले अपने परिजनों के साथ गांव जिनिप्पा गया था। जहां उसका आकस्मिक निधन हो गया। ऐन परीक्षा के वक्त परिजनों के साथ छात्र को घर क्यों भेज दिया गया? क्या छात्र बीमार था? इन सब बातों को लेकर अब अधीक्षक पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने कहा कि छात्र को परीक्षा के समय किसकी अनुमति से घर जाने दिया गया ? क्या छात्र बीमार था? इन मुद्दों पर जांच होनी चाहिए। कमलेश कारम ने इस मामले में अधीक्षक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। कमलेश कारम ने परिजनों के हवाले से बताया कि छात्र पोर्टा केबिन में बीमार चल रहा था। अधीक्षक द्वारा सूचना दी जाने पर वे अपने बच्चे को घर ले गए‌ थे। अधीक्षक ने बीमार छात्र का इलाज भी नहीं कराया। कमलेश ने यह भी कहा कि आश्रमों, छात्रावासों में बच्चों की आकस्मिक मौतों पर प्रबंधन की निगरानी की जरूरत है। उसूर क्षेत्र में आदिवासी बच्चों के साथ अधीक्षकों की लापरवाही हो रही है।

कलेक्टर, सीईओ ने देखा मिचनार हिल्स का नजारा

0
  •  बस्तर का टूरिस्ट स्पॉट बनेगा लोहंडीगुड़ा मिचनार

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस और सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने लोहंडीगुड़ा तहसील स्थित मिचनार हिल्स क्षेत्र का नजारा देखा। इसके साथ ही मिचनार हिल्स को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

कलेक्टर और सीईओ ने ग्राम मिचनार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के गृह प्रवेश में शामिल हुए और ग्राम मारडूम करलाकोंटा पारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। ग्राम मारडूम करलाकोंटा पारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम एम. चंद्रा, सीईओ जनपद पंचायत डी. पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS