City Media - Page 301 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 301

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा उलटफेर किसी भी पल; संवेदनशील पदों पर रापुसे अधिकारियों की वापसी तय

0
  • एएसपी, डीएसपी और थानेदारों की वापसी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग का बहुप्रतीक्षित फेरबदल एकबार फिर चर्चा में है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ इलाकों में भेजे गए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अब प्रमुख और संवेदनशील पदों पर वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों का कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से करीबी रिश्ता था, जिसके कारण उन्हें पहले हाशिए पर धकेल दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, इस फेरबदल में करीब 30 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें एडिशनल एसपी और डीएसपी के अधिकारी प्रमुख हैं। कहा जा रहा है कि इस सूची को दो रात पहले अंतिम रूप दे दिया गया था। सूची में कई अधिकारियों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में तैनात करने की सिफारिश की गई है। इस फेरबदल से विवाद और बहस की पूरी संभावना है।इसके अलावा, टीआई रैंक के अधिकारियों के नए पदस्थापन आदेश भी इस सूची का हिस्सा है। पिछली बार दिसंबर 2024 में 12 और 27 तारीख को जारी हुए टीआई के तबादला आदेशों ने काफी विवाद खड़ा किया था। इन आदेशों से विभागीय असंतोष इतना बढ़ गया था कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी ऐसे ही विवाद सामने आने की संभावना है। अंतिम सूची किसी भी समय सार्वजनिक की जा सकती है और इसके साथ ही एकबार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचने की पूरी उम्मीद है। आखिरी समय में बदलाव और देरी होना छत्तीसगढ़ में कोई नई बात नहीं है।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर को दिलाई बड़ी सौगात

0
  •  सिंचाई विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय खुलेगा जगदलपुर में 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सिंचाई मंत्री केदार कश्यप की पहल पर नक्सल प्रभावित बस्तर जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल संसाधन विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय जगदलपुर में खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है। बस्तर की यह जरूरत और मांग रही है। इससे सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

बस्तर संभाग में स्वीकृत मुख्य अभियंता कार्यालय के अंतर्गत दो अधीक्षण अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता इंद्रावती परियोजना मंडल जगदलपुर और अधीक्षण अभियंता बोधघाट परियोजना मंडल दंतेवाड़ा एवं 8 संभागीय कार्यालयों का प्रशासकीय नियंत्रण होगा। संभागों की सिंचाई परियोजनाओं का संचालन, रखरखाव एवं नई योजनाओं के सर्वेक्षण, अनुसंधान, तकनीकी स्वीकृति शासन की जल संसाधन नीतियों, प्रक्रियाओं लक्ष्यों और उद्देश्यों के समुचित क्रियान्वयन से वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में गति आएगी एवं परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। जिससे जल के संरक्षण एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस क्षेत्र के किसानों के जीवन स्तर में खुशहाली, संपनता आएगी औद्योगिक विकास में प्रमुख भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित होगा। साथ ही अंर्तराज्यीय जल विवाद ओडिसा राज्य के जोरानाला मुद्दे व आंध्रप्रदेश राज्य के पोलावारम जल विवाद में छग राज्य के हितों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया जा सकेगा। वर्तमान में बस्तर संभाग की सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व रख-रखाव, मुख्य अभियंता महानदी परियोजना (मुख्यालय-रायपुर) अंतर्गत संचालित है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के भोपालपट्टनम से रायपुर की दूरी 550 किमी एवं सुकमा जिले के कोन्टा से रायपुर की दूरी 410 किमी है। मुख्य अभियंता मुख्यालय रायपुर की दूरी अधिक होने के कारण योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव निर्माण कार्य की स्वीकृति इत्यादि में विलम्ब होता था। बस्तर संभाग में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकीय विभाग एवं छ0ग0 राज्य विद्युत मण्डल वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय संचालित है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय खोलने की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ का ये छठवां मुख्य अभियंता कार्यालय होगा। मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना मुख्यालय रायपुर, मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार मुख्यालय-रायपुर,

मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव, बांगो परियोजना, मुख्यालय-बिलासपुर, मुख्य अभियंता, हसदेव कछार मुख्यालय-बिलासपुर और मुख्य अभियंता हसदेव कछार, मुख्यालय अंबिकापुर।

छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को खुलेगा मंत्रालय, केबिनेट बैठक में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

0
  •  20 जनवरी को हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं 

जगदलपुर विष्णु देव साय मंत्रिमंडल की बैठक 19 जनवरी को रविवार अवकाश के दिन भी होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रालय में 11:30 बजे बैठक शुरू होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहला मौका होगा जब रविवार को भी मंत्रालय खुलेगा। कैबिनेट बैठक में सभी 10 मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मंत्रालय में मौजूद होंगे।बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय और पंचायत चुनाव की घोषणा कर सकता है। ऐसे में आचार संहिता लग जाएगी। इसी को देखते हुए 19 जनवरी को ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और कुछ बड़े ऐलान सरकार की ओर से किए जा सकते हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कोई बड़े ऐलान नहीं कर पाएगी और न ही कोई बड़ा फैसला ले पाएगी।पंचायत चुनाव के लिए 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बैठक की और उसके बाद बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने भी एक बैठक बुलाई। इस बैठक में डीजीपी, आबकारी विभाग, परिवहन, शिक्षा, पंचायत और नगरीय निकाय विभाग के अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े हुए थे। इस बैठक में चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव एक महीने में कराए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में हो सकते हैं जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जा सकते हैं।

भाजपा ने महापौर सहित 48 पार्षदों की जीत का लक्ष्य किया निर्धारित

0
  •  नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा जिला इकाई ने ली नगर मंडल की बैठक
  • हर कार्यकर्ता भाजपा व कमल फूल को जिताने कार्य करे: वेदप्रकाश पाण्डेय 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव में महापौर सहित सभी 48 वार्डों में भाजपा के पार्षदों की विजय का लक्ष्य निर्धारित किया है। नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ली गई।

       भाजपा जिला संगठन व वरिष्ठ नेताओं ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी चयन में न उलझ कर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल को जिताने के लिए समवेत व समग्र प्रयास करने आह्वान किया। नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम जगदलपुर में भाजपा की महापौर एवं समूचे 48 पार्षदों को विजयी बनाने के लिये हम सभी कार्यकर्ताओं को कार्य में जुटना है। महापौर व पार्षदों के चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह है। प्रत्याशियों के घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत व कमल फूल के निशान को विजयी बनाने एकजुटता से परिश्रम करना है। विराट जीत का लक्ष्य पूरा हो, सभी प्राणप्रण से प्रयास करेंगे।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि केंद्र सहित प्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार है। नगर निगम के विगत दो चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिली, लेकिन मौजूदा नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराएगा,यह संकल्प लेकर सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्रत्येक वार्ड में पूरी ताकत झोंकनी है और भाजपा के महापौर सहित सभी 48 पार्षदों को जिताना है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के विचार को लेकर कार्य करें। संगठन की दृष्टि सभी पर है और समयानुसार सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण व कार्य अनुरूप दायित्व सौंपा जाता है। एक दृष्टि, एक ही लक्ष्य भाजपा को विजय का सेहरा पहनाने हेतु हमारे कर्मठ कार्यकर्ता संपूर्ण शक्ति से चुनाव में ताल ठोकेंगे।

बैठक को नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा व पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री आर्येन्द्र आर्य ने व आभार प्रदर्शन नगर उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी ने किया। बैठक के समापन उपरांत दिवंगत पूर्व भाजपा पार्षद इंदिरा सिन्हा व व्यवसायी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीपाल जैन की भाभी स्व. संध्या जैन तातेड़ को दो मिनट का मौन धारण कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। बैठक में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, आनंद मोहन मिश्रा, संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, उमाकांत सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र वाजपेयी, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, यशवर्धन राव, राजपाल कसेर, राकेश तिवारी, शैलेंद्र भदौरिया, नरेंद्र पाणिग्रही, योगेश ठाकुर, संतोष वाजपेयी, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, अभय दीक्षित, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, दिनेश केजी, शैलेष श्रीवास्तव, दिलीप झा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

झूठ की राजनीति करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल: प्रकाश झा

0
  • कांग्रेसियों को भाजपा कार्यकर्ता बताने का झूठा प्रपंच न रचे कांग्रेस
  • भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्राणप्रण से संगठन के लिए समर्पित 

जगदलपुर कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति करती है, यह कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। भ्रम फैलाकर चुनाव नहीं जीते जाते, यह ज़रूरी बात कांग्रेस को समझ लेनी चाहिए।

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कही है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता संगठन के लिए प्राणप्रण से समर्पित रहते हैं। कांग्रेस हल्की व ओछी राजनीति परिचय देते कांग्रेसियों को भाजपा कार्यकर्ता बताने का झूठा प्रपंच रच रही है। कांग्रेस को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिये। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि केंद्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। बीते एक वर्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन लौटा है। कांग्रेस व उनके नेता प्रदेश में अपने पांच साल के शासन में काले कारनामों व घोटालों में लिप्त रहे। जनता जनार्दन ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका। आज मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस झूठ के भरोसे ही राजनीति कर रही है।

नगर मंडल अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य साकार रूप ले रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के लक्ष्य के साथ अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जिससे परेशान कांग्रेस निश्चित हो चुकी पराजय के भय से घबराकर झूठ व भ्रम फैलाने की राजनीति बारंबार कर रही है।

किरण देव के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से हर्षित कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

0
  •  भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने की जोरदार आतिशबाजी
  •  बस्तर का हर कार्यकर्ता गौरवान्वित: विद्याशरण 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जमकर जश्न मनाया। भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष एकत्रित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी, एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

प्रदेश संगठन के सर्वोच्च अध्यक्ष पद पर किरण सिंह देव के नाम की घोषणा होने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय में पहुंचने लगे थे। पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव के लगातार दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के समस्त कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संगठन के लिए सदैव समर्पित किरण सिंह देव के पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद मोहन मिश्रा ने संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं व समस्त कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण सिंह देव के पुनः आसीन होने पर बधाई प्रेषित की। नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि जिले व नगर के सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में संगठन के कार्यों को तीव्र गति मिलेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से आर्येन्द्र आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, ईश्वर राव, शशिनाथ पाठक, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, धनसिंह, अनिल लुंकड़, राणा घोष, योगेश ठाकुर, सुधा मिश्रा, गीता नाग, संजय चंद्राकर,विक्रम सिंह यादव, खेम सिंह देवांगन,शिरीष मिश्रा, योगेश शुक्ला, दिलीप झा, भुवनेश ध्रुव, मनोज ठाकुर, पिंटू साव, प्रेम यादव, कृष्णा नाग, दशरथ गुप्ता, डिकेश नाग, दिलीप सुंदरानी, सूर्यप्रकाश राव आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दो दिन भूखे प्यासे रहकर पैदल चलते रहे और फिर मार गिराए दस नक्सली डीआरजी के जवानों ने

0
  • सुकमा जिले में फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी
  • सुकमा की डीआरजी ने मार गिराए 10 नक्सली

अर्जुन झा

जगदलपुर दो दिन तक भूखे प्यासे रहे, पथरीले, जंगली उबड़ खाबड़ रास्ते पर जख्म झेलते हुए चलते रहे, फिर भी हौसला हिमालय सा बुलंद। इसी बुलंद हौसले के दम पर रात के अंधेरे में मार गिराए पूरे दस नलसली। ऐसा दम है हमारे जांबाज जवानों में। यह बड़ी कामयाबी मिली है सुकमा जिले में एंटी नक्सल मोर्चे पर तैनात डीआरजी के जवानों को।

सुकमा जिले के कोंडापल्ली स्थित सुरक्षा बलों के कैंप से 26 किमी. पैदल चलकर मारूवाका पहुंचे डीआरजी जवानों ने 24 घंटे तक बिना कुछ खाए रहकर नक्सलियों को घेर कर रखा था। पहली ही मुठभेड़ में 10 नक्सली को मार गिराए गए कई नक्सली रात के अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। तेलंगाना व छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित पहाड़ की तलहटी के जंगलों में हार्डकोर नक्सली प्लानिंग करने में मशगूल थे कि सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान कैसे पहुंचाया जाए। नक्सलियों की मौजूदगी सूचना मिलते ही तीन जिलों के बलों के जवान संयुक्त आपरेशन पर निकल पड़े। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सुकमा की डीआरजी ने निभाई। पहली ही मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराने में जवानों को सफलता मिली। साथ ही रातभर जंगल में पूरा इलाका घेर कर जवान बैठे थे। सुबह सर्चिग पूरी हुई तो जवान नक्सलियों का शव लेकर वापस रवाना हुए। सुकमा से डीआरजी जवानों को दोपहिया वाहनों से बीजापुर जिले के कोंडापल्ली स्थित कैंप भेजा गया। दिनभर आपरेशन को लेकर संयुक्त रणनीति बनी और फिर दो दिन का राशन लेकर जवानों को पैदल मारूवाका की ओर रवाना किया गया। रात के अंधेरे में डीआरजी के जवान पैदल करीब 13 किमी का सफर तय कर जैसे ही सुबह उस इलाके में पहुंच गए। इसकी भनक नक्सलियों को लग गई थी। लेकिन उससे पहले जवानों ने रणनीति के साथ नक्सलियों को चारों तरफ से घेरने का प्रयास शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक करीब 11 बजे सबसे पहले सुकमा डीआरजी के जवानों पर नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से हमला बोल दिया। लेकिन पहले से अर्लट जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही। इस क्रॉस फायरिंग में 10 नक्सली मौके पर ही मारे गए। उसके बाद कुछ नक्सली भागते हुए दिखे। वही शाम 5 बजे तक रूक-रूक कर चारों तरफ से फायरिंग होती रही। फिर घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ नक्सली भाग रहे थे। लेकिन जवानों ने जब सर्चिग की तो 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। रातभर जवानों ने उस इलाके को घेर कर रखा रहा जब सुबह हुई तो पुरे इलाके की अच्छे से सर्चिग हुई उसके बाद शवों को लेकर जवान वापस रवाना हुए।

भूखे-प्यासे फिर भी हौसले बुलंद

जब जवान वापस कैंप लौट और वापस मुख्यालय लौट रहे थे तो उनके चेहरों पर थकान के बजाय खुशी झलक रही थी। जवानों ने बताया कि 24 घंटे तक हमारे पास राशन होते हुए भी हमने कुछ नहीं खाया, क्योंकि कब नक्सली हमला कर दे, इसलिए रातभर अर्लट रहना पड़ा और रात को रूकना इसलिए पड़ा कि सर्चिग के दौरान और कुछ नक्सलियों के शव मिलने की उम्मीद थी। लेकिन घायल नक्सली घने जंगल व अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।

नाबालिग बच्चे से चलवाई बाइक तो मुश्किल में पड़ेंगे पेरेंट्स

0
  • दोस्तो एक्सीडेंट की प्रमुख वजहें
  • नाबालिगों को बाइक और कार चलाने की छूट
  • ओवरस्पीडिंग और नशे में धुत होकर वाहन चलाना
  • ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना
  • सड़क पर मनमाने तरीके से वहां चलना

बिजी सड़कों पर स्टंटबाजी करना जिसके चलते बड़ी दुर्घटनाये होती है हे,लमेट न पहनना , सीट बेल्ट न बांधने की वजह से वाहन दुर्घटना में मौत होना

नाबालिग बच्चे को वाहन चलाने देना मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत *धारा 199A और धारा 181* के तहत अपराध माना गया है।

👉धारा 199A (अभिभावक या वाहन मालिक की जिम्मेदारी) यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावक या वाहन मालिक को दोषी माना जाएगा। इसमें 3 साल तक की सजा और ₹25,000 तक का जुर्माना हो सकता है।

इसके अलावा, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है।   धारा 181 (अयोग्य व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना)

यदि नाबालिग स्वयं वाहन चलाता है, तो उसे यह धारा लागू होती है। इसके तहत 3 महीने तक की सजा या ₹5,000 तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

👉18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने देना कानूनन अपराध है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं

इसलिए सभी अभिभावको से अपील है कि वे अपने नाबालिक बच्चो को वहांन चलाने न दे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों से की मुलाकात, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

0

रायपुर बीजापुर के पुतकेल में माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।उप मुख्यमंत्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है। उप मुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए संकल्पित है। जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

मोहंदी-कुतुल पगडंडी रास्ते में 3 किग्रा का कमांड कुकर आईईडी बरामद

0
  • जवानों को क्षति पहुंचाने लगाया गया था आईईडी
  • माओवादियों के लगाए आईईडी से इस साल अब तक बस्तर में 34 से ज्यादा ग्रामीण हो चुके हैं घायल

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आईईडी डिटेक्शन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विगत 2 महीने में 30 से अधिक आईईडी बरामद कर उनका नष्टीकरण किया गया है।
गारपा- होरादी रोड सुरक्षा में लगे 2 बीएसएफ के जवान आईईडी की चपेट में आने से हुए घायल हो गए।इलाजरत घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं आम लोगों में भय पैदा करने की नीयत से आईईडी विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। यह माओवादियों की विफलता एवं कायराना हरकत का परिचायक है। माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से क्षेत्र में आईईडी लगाया जाकर सुरक्षा बलों को टारगेट किया जा रहा है। उक्त आईईडी की चपेट में क्षेत्र के ग्रामीण, मवेशी एवं अन्य जीव-जन्तु भी आ रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र में हो रहे आईईडी विस्फोट की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत विगत् 2 महीनों से आईईडी डिटेक्शन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 30 से अधिक आईईडी बरामद कर नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। 17 जनवरी को जिला नारायणपुर के गारपा, मोहंदी, होरादी कैंप से सुरक्षा बल रोड निमार्ण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिला बल, बीएसएफ एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी अलग-अलग क्षेत्र में आरओपी, रोड-डि-माईनिंग ड्यूटी हेतु रवाना हुई थी। कैंप मोहंदी से जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम मोहंदी एवं आसपास के क्षेत्र में नक्सल संवेदनशीलता की सूचना पर रवाना हुई थी। सर्चिंग करते हुए सुरक्षा बल मोहंदी से आगे बढ़ रहे थेl

कि सर्चिंग के दौरान मोहंदी से कुतुल जाने वाले मार्ग डेढ़ कि.मी. आगे पगडंडी रास्ते में सुरक्षा बलों को जान से मारने एवं वृहत रूप से नुकसान पहुंॅचाने की नियत से माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी दिखने पर बेहतर सूझबूझ के साथ घटनास्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके से 01 कमांड कुकर आईईडी बरामद किया गया, जिसका अनुमानित वजन करीबन 3 कि.ग्रा. है, जिसे सुरक्षाबलों द्वारा सुरक्षित तरीके से मौके पर नष्टीकरण किया गया। उक्त आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण और वन्य जीव को भी खतरा हो सकता था। जिला नारायणपुर में वर्ष 2024 से अब तक आईईडी की चपेट में आने से 30 से अधिक ग्रामीण घायल हो चुके हैं। कैंप गारपा से जिला पुलिस बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी, रोड डि-माईनिंग ड्यूटी हेतु ग्राम होरादी की ओर रवाना हुआ था। बीडीएस टीम की डि-माईनिंग एवं एरिया सर्चिंग के दौरान ग्राम गारपा बस्ती मुख्य मार्ग के पास माओवादियो द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने एवं गंभीर नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ, 133वीं वाहिनी बीडीएस टीम के दो जवान आरक्षक रवि चौहान व आरक्षक राजेन्द्र सिंह घायल हुए हैं। ईलाजरत घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
जिला नारायणपुर के पहुंचविहीन क्षेत्र में कराए जा जा रहे विकास कार्यो एवं अंदरूनी क्षेत्रों में चलाए जा रहे लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान में बड़े कैडर के माओवादियों के मारे जाने तथा माओवादियों के आत्मसमर्पण व गिरफ्तारी से अपने संगठन को कमजोर पाते व पतन की आशंका को देखते हुए माओवादियों द्वारा बौखलाहट में आकर सुरक्षा बलों, आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने व आम जनता के मन में भय उत्पन्न करने, विकास कार्य को बाधित करने की नीयत से जगह- जगह आईईडी लगाकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS