इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे: दीपक बैज

0
22
  • आकाश शर्मा के प्रति लोगों का भारी झुकाव 

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आशीर्वाद से इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा है कि दक्षिण विधानसभा सीट के चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वादाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। यह सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय हो गई है कि ऐसा उदाहरण किसी राज्य में नहीं मिलता। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, जनमानस भाजपा के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 4 बार गोली चल गयी, अंतरराष्ट्रीय गैंग पर पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, मरीन ड्राइव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानन व्यवस्था बिगड़ गई है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी। सन 2000 में छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ और जितने उपचुननाव हुआ सबसे ज्यादा उपचुनाव कांग्रेस ने जीता है। युवा प्रत्याशी होने के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। दीपक बैज ने कहा कि सभी के मन में भाजपा सरकार को लेकर डर समाया हुआ है, लोग भयभीत है और इन सरकार के खिलाफ में छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश और गुस्सा है। कांग्रेस सरकार में कानून का राज था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुई है क्या? क्या आदिवासी का 200 घर जला है क्या? झलियामारी जैसी घटना हुई क्या? बलौदाबाजार जैसे कलेक्टर एसपी ऑफिस जला क्या? कवर्धा में हुये 3 बेटो की हत्या हुई क्या? भाजपा की सरकार में बस्तर का बेटा राजधानी रायपुर में सुरक्षित नहीं है, अंबिकापुर और सूरजपुर का बेटा रायपुर में सुरक्षित नहीं है, माता बहने बस स्टैंड में सुरक्षित नहीं है, निर्दोष आदिवासी को फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के जनता और लोगो, युवा के खिलाफ अन्याय करोगे तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार है।