City Media - Page 401 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 401

वन मंत्री केदार कश्यप ने दी नवाखाई की शुभकामनाएं

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियो को नवाखाई त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। श्री कश्यप ने बस्तरिहा बोली में जारी बधाई संदेश में कहा है कि नुआखाई का त्यौहार हमारे पुरखों के जमाने से चला आ रहा है।

यह हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न अंग है और हमारी आस्था का प्रतीक भी है। मंत्री श्री कश्यप ने नवाखाई बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मां अन्नपूर्णा एवं लक्ष्मी की कृपा आप सभी के परिवारों पर बनी रहे आपके घरों में सुख समृद्धि आए और सभी लोग स्वस्थ एवं सूखी रहें। उल्लेखनीय है बस्तर संभाग में नवाखाई का त्यौहार सदियों से मनाया जाता रहा है। यह बस्तर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। बस्तर के गांव गांव में नवाखाई का त्यौहार सामूहिक रूप से मनाया जाता है। यह त्यौहार सामाजिक एकता को भी प्रतिबिंबित करता है।

बस्तर के मयंक पठारिया का राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चयन

0

जगदलपुर बस्तर अंचल के युवा लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने शालेय स्टेट लेवल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है। बस्तर संभाग से लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु अंडर 14, 17 एवं 19 के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुर्ग गए हुए थे, जिसमे जगदलपुर के रहने वाले मयंक पठारिया ने क्वालिफायर्स खेलते हुए लगातार 4 गेम में दमदार जीत हासिल की। इसी के साथ उनका चयन हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

मयंक पठारिया कक्षा 12 का छात्र है एवं निर्मल विद्यालय में अध्ययनरत है। अंडर 14 खेलने गए खिलाडियों का भी प्रदर्शन उकृष्ट रहा है। एन. रोहित एवं आदित्य विश्वकर्मा बस एक पॉइंट से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से वंचित रह गए। जगदलपुर टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं वरिष्ठ खिलाडी थॉमस फिलिप ने कहा कि बच्चो का प्रदर्शन बहुत दमदार रहा है। बस्तर में प्रतिभाओ की कमी नहीं है हमारा प्रयास यही है की अधिक से अधिक बच्चे बस्तर का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। बस्तर अंचल से अंडर 14, 17, 19 में क्रमश: एन रोहित, आदित्य विश्वकर्मा, प्रखर आज़ाद, अथर्व मिश्रा, अपूर्व मिश्रा, एकाक्ष सिंह, नैतिक पठारिया, ऑस्टिन जोएल एवं मयंक पठारिया ने चयनित होकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लिया था। जगदलपुर जिला बस्तर के खेल युवा कल्याण विभाग के संचालक राजेंद्र डेकाटे ने उभरते खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

छग में महंगी हुई शराब तो ओड़िशा जिंदाबाद, नगर के मयखानों में परोसी जा रही है ओड़िशा की शराब

0
  • कई बारों में ग्राहकों को दी जाती है ओड़िशा की दारू
  • जानकर भी अनजान बने हुए हैं आबकारी अधिकारी

अर्जुन झा

जगदलपुर एक गजल बेहद लोकप्रिय है – ‘हुई महंगी बहुत शराब कि थोड़ी थोड़ी पिया करो।’ छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब महंगी जरूर हो गई है, मगर यहां के मयकशों का डोज कम नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में शराब महंगी हो गई तो क्या हुआ ओड़िशा जिंदाबाद है न। दरअसल यहां के शराब प्रेमियों को लायसेंसी बारों में भी ओड़िशा की शराब खुलेआम परोसी जा रही है।पूरे बस्तर जिले में ओड़िशा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की शराब खपाई जा रही है। सारा खेल आबकारी विभाग के अधिकारियों की आंखों के सामने हो रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने देसी – विलायती शराब की कीमतों में 20 से लेकर 30 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। शराब काफी महंगी हो गई है, मगर महंगाई का रोना रोने वाले विपक्षी नेताओं को लगता है शराब प्रेमियों के साथ हो रहे इस जुल्म से कोई वास्ता नहीं है। वहीं दूसरी ओर बस्तर जिला समेत संभाग के सभी जिलों के शराब प्रेमियों, शराब विक्रेताओं और लायसेंसी बार संचालकों ने छत्तीसगढ़ की महंगी शराब की काट ढूंढ निकाली है। दरअसल बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों की सीमाएं पड़ोसी राज्य ओड़िशा, महाराष्ट्र तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से लगी हुई हैं। इन राज्यों में शराब छत्तीसगढ़ की अपेक्षा काफी सस्ती है।लिहाजा अब इन राज्यों से शराब मंगाकर बारों में परोसी जाने लगी है और गांव गांव में भी खपाई जाने लगी है। जगदलपुर के बारों में ओड़िशा की शराब परोसी जाने लगी है। नगर एवं पूरे बस्तर जिले में भी ओड़िशा की शराब खापाई जा रही है।यहां के लगभग सभी बारों में उड़ीसा से लाई गई विभिन्न ब्रांड की सस्ती और मंहगी शराब बेची जा रही है आबकारी विभाग सब कुछ जानते हुए भी मौन है। बड़ा कारण यह है कि ओड़िशा में भी अब बीजेपी की सरकार है। ओड़िशा के नेता वहां से बस्तर में अपने लोगो को सेट करके शराब की खेप ला रहे हैं। पर्यटन व्यवसाय बस्तर में समृद्ध है। यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक शराब के शौकीन हैं। उन्हें पीने से मतलब रहता है, शराब छत्तीसगढ़ की हो चाहे ओड़िशा, आंध्रा, तेलंगाना या फिर महाराष्ट्र की हो।छत्तीसगढ़ में दारू मंहगी है इसका फायदा उठाकर उड़ीसा से दारु लाकर बड़े पैमाने पर यह खपाया जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस खेल में छत्तीसगढ़ सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्योंकि यहां दूसरे राज्यों से तस्करी करके कई ब्रांडों की शराब की बिक्री हो रही है।राज्य को एक्साइज टैक्स के रूप में मिलने वाली रकम पड़ोसी राज्यों का खजाना भर रही है। आबकारी विभाग को इसकी भनक तो है, मगर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, यह एक बड़ा यक्ष प्रश्न है। बताया जाता है कि बस्तर जिले के बकावंड, नगरनार के रास्ते ओड़िशा की शराब, सुकमा जिले के कोंटा के रास्ते तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की शराब, नारायणपुर, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों के गांवों के रास्ते तेलंगाना व महाराष्ट्र की शराब और कोंडागांव जिले के गांवों के रास्ते ओड़िशा की शराब लाकर यहां खपाई जा रही है।

बीजेपी ज्वाइन कर ली पार्षद बी. ललिता ने

0
  •  नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के बीच आई तस्वीर से कांग्रेस में खलबली 
  • पार्षद बी. ललिता ने लगाया अटकल पर विराम

अर्जुन झा

जगदलपुर क्या बालाजी वार्ड की कांग्रेस पार्षद बी. ललिता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है? उनके गले में डला भाजपाई दुपट्टा तो कुछ यही कहानी बयां कर रहा है। नगर पालिक निगम जगदलपुर की आज चल रही सामान्य सभा बैठक के बीच पार्षद बी. ललिता की दो ऎसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्होंने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है। हालांकि शाम होते होते इन अटकलों की हवा खुद बी. ललिता ने निकाल दी।

कांग्रेस पार्षद बी. ललिता से जुड़ी दो तस्वीरों ने जगदलपुर के सियासी गालियारे में तूफान खड़ा कर दिया है। बी. ललिता जगदलपुर नगर निगम के बालाजी वार्ड की निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हैं। उनसे जुड़ी दो ऎसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि बी. ललिता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। एक तस्वीर में बी ललिता उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय पाण्डेय एवं अन्य लोगों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर किसी कार्यालय, संभवतः उप मुख्यमंत्री साव के कार्यालय की प्रतीत हो रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में बी. ललिता जगदलपुर की भाजपाई महापौर सफीरा साहू के साथ बैठी दिख रही हैं, उनके और सफीरा साहू के गले में भाजपाई दुपट्टा डला हुआ है और दोनों ही विक्ट्री साइन दिखा रही हैं। नगर में चर्चा चल पड़ी है कि बी. ललिता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उल्लेखनीय है कि महापौर सफीरा साहू भी पहले कांग्रेसी थीं और कुछ माह पहले ही वे भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके पीछे कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब बी. ललिता के कथित रूप से भाजपा में चले जाने की अटकलों के बीच जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं आम नागरिक कह रहे हैं कि नगर निगम जगदलपुर का पूरी तरह भगवाकरण हो जाएगा।

बी. ललिता ने किया इंकार

नगर निगम सामान्य सभा की बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया ने पार्षद बी. ललिता को घेर लिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बी. ललिता ने वायरल तस्वीरों के संबंध में कहा कि वो फोटो गलत हैं, मैं उसका खंडन करती हूं। सफीरा साहू जी साढ़े चार साल से महापौर हैं, उनसे मेरी पर्सनल ट्यूनिंग है। हम दोनों साथ बैठे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा में चली गई। अगर मुझे भाजपा ज्वाइन करनी ही होगी तो डंके की चोट पर करूंगी, मैं किसी से डरती नहीं। बी. ललिता ने कहा -मैं कांग्रेस में हूं, आजीवन कांग्रेस में रहूंगी और मरूंगी तो कांग्रेस के झंडे तले ही।

बीजेपी ज्वाइन कर ली पार्षद बी. ललिता ने

0
  •  नगर निगम सामान्य सभा की बैठक के बीच आई तस्वीर से कांग्रेस में खलबली

अर्जुन झा

जगदलपुर क्या बालाजी वार्ड की कांग्रेस पार्षद बी. ललिता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है? उनके गले में डला भाजपाई दुपट्टा तो कुछ यही कहानी बयां कर रहा है। नगर पालिक निगम जगदलपुर की आज चल रही सामान्य सभा बैठक के बीच पार्षद बी. ललिता की दो ऎसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्होंने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है।

कांग्रेस पार्षद बी. ललिता से जुड़ी दो तस्वीरों ने जगदलपुर के सियासी गालियारे में तूफान खड़ा कर दिया है। बी. ललिता जगदलपुर नगर निगम के बालाजी वार्ड की निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हैं। उनसे जुड़ी दो ऎसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि बी. ललिता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। एक तस्वीर में बी ललिता उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय पाण्डेय एवं अन्य लोगों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर किसी कार्यालय, संभवतः उप मुख्यमंत्री श्री साव के कार्यालय की प्रतीत हो रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में बी. ललिता जगदलपुर की भाजपाई महापौर सफीरा साहू के साथ बैठी दिख रही हैं, उनके और सफीरा साहू के गले में भाजपाई दुपट्टा डला हुआ है और दोनों ही विक्ट्री साइन दिखा रही हैं। नगर में चर्चा चल पड़ी है कि बी. ललिता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। समाचार लिखने के दौरान जगदलपुर नगर निगम सामान्य सभा की बैठक चल रही है और पार्षद बी. ललिता भी इस बैठक में मौजूद हैं, लिहाजा उनसे बात नहीं हो पाई। उल्लेखनीय है कि महापौर सफीरा साहू भी पहले कांग्रेसी थीं और कुछ माह पहले ही वे भाजपा में शामिल हो गई थीं। उनके पीछे कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब बी. ललिता के भाजपा में चले जाने की अटकलों के बीच जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं आम नागरिक कह रहे हैं कि नगर निगम जगदलपुर का पूरी तरह भगवाकरण हो जाएगा।

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल बाल बचे सवार और चालक

0
  • स्कार्पियो हो गई खाक, सब्जियों का बन गया भर्ता 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के किलेपाल के पास एक स्कार्पियो वाहन में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब पांच लोग बाल बाल बच गए, मगर आग से स्कार्पियो पूरी तरह खाक हो गई और उसमें रखी सब्जियों का भर्ता बनगया।

मिली जानकारी ग्राम पंचायत चिड़पाल से सब्जी लेकर स्कॉर्पियो सीजी 18 डी 0409 में सवार होकर कुछ लोग साप्ताहिक बाजार कोड़ेनार जा रहे थे। इसी दौरान दिलमिला पेट्रोल पंप के पहले स्कार्पियो के सेंसर से अचानक चिंगारी के साथ धुंआ उठने लगे। धुआं उठते देख चालक हरीश कुंजम (34 वर्ष) ने गाड़ी किनारे खड़ी कर दी। आनन फानन में स्कार्पियो से सभी सवारियां उतर गईं। लोग अपने पास रखी बोतलों और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, मगर आग बुझाने में वे नाकाम रहे। कुछ देर बाद ही स्कॉर्पियो में आग लग गई और स्कार्पियो पूरी तरह से जल के राख हो गई। स्कार्पियो की पिछली सीटों और फ्लोर पर रखी सब्जियां भी जल गईं। स्कार्पियो सवार सभी लोग अपनी बाड़ियों में उगी सब्जियों को बेचने के लिए कोड़ेनार के साप्ताहिक बाजार में जा रहे थे। स्कार्पियो में चालक हरीश कुंजाम के साथ उसकी पत्नी अंजली 22 वर्ष, बेटी अनुकृति 2वर्ष, मिटकी 45 वर्ष, भुसको 35 वर्ष सवार थे। ये सभी चिड़पाल स्कूल पारा के निवासी हैं। कोड़ेनार थाना के सहायक उप निरीक्षक बलवीर ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी, मगर देखते ही गाड़ी जलकर खाक हो गई थी। पुलिस कुछ कर पाते उसके पहले सवारी सही समय पर निकल गए थे एक ही गांव के थे सभी सुरक्षित हैं।

सदस्यता अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का पूरा फोकस

0
  • भाजपा संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने ली बस्तर व चित्रकोट क्षेत्र स्तरीय बैठक 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को तेज करने शहरी क्षेत्र के साथसाथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पूरा फोकस कर रही है। भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह सदस्यता अभियान को लेकर पांच दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। सिंह ने गुरूवार को ग्राम मूली में बस्तर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय व ग्राम तोकापाल में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक ली।

रजनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान से अवगत कराया और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के सदस्य बनाने पहली सितम्बर से सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र, अपने बूथ स्तर पर भाजपा के अधिकतम सदस्य बनाने में अग्रणी रहे। देश सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार है, छत्तीसगढ़ में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के सदस्य बनाना है। घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क करे व सदस्यता अभियान से जुड़ने आग्रह करें। सदस्यता अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। बस्तर व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप,विद्याशरण तिवारी, मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, परिस बेसरा, उदबोराम नाग, धनुर्जय कश्यप, नारायण सिंह ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, फूलसिंह सेठिया, स्नेहलता बैस, पुरूषोत्तम जोशी, परमेश्वर पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, नारायण बिसाई आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जंगल की जमीन पर मक्का और उड़द की खेती, वन विभाग ने जप्त की खड़ी फसल

0
  • मुरकुची व चपका में की गई बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर वनों में अतिक्रमण के कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं और इसकी शिकायत वन विभाग मुख्यालय अरण्य भवन में भी होने लगी है। शिकायत के आधार पर रायपुर की राज्य स्तरीय उड़न दस्ता टीम ने चपका तथा एवं वृत्त स्तरीय उड़न दस्ता ने मुरकुची में दबिश देकर आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने आठों की खड़ी फसल को भी जप्त कर लिया है।

बस्तर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा के मार्गदर्शन एवं बस्तर के वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता के निर्देशन में उड़न दस्ता, स्टॉफ एवं ग्रामीणों के सहयोग से वन परिक्षेत्र भानपुरी के अन्तर्गत अतिक्रमण की शिकायत की जांच के लिए आई राज्य स्तरीय उड़न दस्ता टीम द्वारा चपका कक्ष कमांक पीएफ 1077 नया – 86 में तीन व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई उनके पास से 8 बंडल 110 मीटर चैनलिंक एवं 73 नग बांस के फेंसिंग खूंटे जप्त किए गए। अतिक्रमणकारी विकास देवांगन पिता अनिल देवांगन ग्राम-सोनारपाल से 0. 226 हेक्टेयर वन भूमि पर लगाई गई मिर्ची की खड़ी फसल जप्त कर उसके विरूद्ध पीओआर नं. 15486/02 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। वहीं राजू पिता सोमारू लोहार, ग्राम छेंडीपारा सोनारपाल से 0.450 हे. धान की खड़ी फसल जप्त कर उसके विरूद्ध पीओआर जारी कर वन अपराध कायम किया गया। तुलसी पिता मिट्ठू माहरा ग्राम चपका से 0.050 हेक्टेयर रकबे की धान की खड़ी फसल जप्त कर उसके विरूद्ध पीओआर न. 2024 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। उप वन मंडलाधिकारी बस्तर ने बताया कि वृत्त स्तरीय उड़न दस्ता टीम जगदलपुर द्वारा मुरकुची में कार्रवाई की गई।वृत्त स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा ग्राम मुरकुची कक्ष कमांक- पीएफ 1059 नया 64 में 20 अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 9.791 हेक्टेयर रकबे में उगाई गई मक्का एवं उड़द की खड़ी फसल जप्त की गई है। उनसे 10 बंडल फेंसिंग तार एवं 300 नग फेंसिंग खूंटे मौके से जप्त किए गए। उड़न दस्ता टीम ने डमरू पिता कुड़ी राउत ग्राम-मुरकुची से 0.733 हे. मक्का खड़ी फसल जप्त कर उसके विरूद्ध पीओआर न. 16708/04 जारी कर वन अपराध कायम किया गया।इसी तारतम्य में फूलसिंग पिता कमलू भतरा व अन्य 5 लोगों से 2. 211 हे. बारवेड वायर 45 किग्रा, फेंसिंग 3 क्विंटल, खड़ी फसल मक्का, उड़द जप्त कर उनके विरूद्ध पीओआर न. 16708/05 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। तीसरी कार्यवाही

मुरकुची में सुरेश पिता मुरलीधर ब्राह्मण, अन्य 3 लोगों से 2.753 हे. बारवेड वायर 60 कि.ग्रा., मिश्रित फेंसिंग 4.50 कि.ग्रा., खड़ी फसल मक्का जप्त कर उनके विरूद्ध पीओआर न. जारी कर वन अपराध कायम किया गया। मुरकुची में ही चौथी कार्यवाही केलूराम पिता चिंगडू, भतरा, अन्य 05 व्यक्तियों से 2.622 हेक्टेयर रकबे की बारवेड वायर 70 किग्रा, मिश्रित जलाऊ 4 क्विंटल, खड़ी फसल मक्का जप्त कर उनके विरूद्ध पीओआर न. 16708/07 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। मुरकुची में ही पांचवी कार्रवाई रूपनाथ पिता सुकदेव कलार व अन्य -03 व्यक्तियों से 1. 572 हेक्टेयर रकबे से बारवेड वायर 25 किग्रा मिश्रित जलाऊ फेंसिंग 2 क्विंटल तथा मक्का व उड़द की खड़ी फसल जप्त कर उनके विरूद्ध पीओआर न. 09.2024 जारी कर वन अपराध कायम किया गया। इन सभी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाए गा।

नौकरी देने के नाम पर युवक से वसूले 50 हजार, दिहाड़ी करवाई और फिर कर दिया बाहर

0
  •  रकम वापस पाने और नौकरी के लिए गुहार लगा रहा ग्रेजुएट आदिवासी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर लैम्पस सोसाइटी बड़े मुरमा में कम्प्यूटर ऑपरेटर सह चौकीदार के पद के लिए ग्रेजुएट एवं कंप्यूटर कोर्स में डिप्लोमा धारी गोंड़ आदिवासी युवक रमाकांत ध्रुव पिता लछिंचर ध्रुव निवासी छोटे मुरमा से 50 हजार रुपए ऐंठे जाने का मामला सामने आया है। नौकरी के नाम पर उगाही के आरोप लैंपस सोसाइटी बड़े मुरमा के प्रबंधक सोहन ठाकुर और लैंपस के प्रशासनिक अधिकारी रवि भूषण राव निवासी बोधघाट जगदलपुर पर लगे हैं। बताया गया है कि लैंपस में पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए वसूल लिए गए और कुछ माह तक दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्य कराने के बाद पीड़ित आदिवासी युवक को काम से हटा दिया गया। अब उसकी जगह दो अन्य युवकों को रखने की तैयारी की जा रही है।

पीड़ित आदिवासी युवक रमाकांत ध्रुव ने मामले में सर्व आदिवासी समाज बस्तर जिला इकाई से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। रमाकांत ने समाज को प्रेषित शिकायत पत्र में बताया है कि वह विज्ञान विषय में स्नातक है और उसने डीसीए कम्प्यूटर डिप्लोमा शिक्षा प्राप्त की है।उसने लैम्पस बड़े मुरमा के प्रबंधक सोहन ठाकुर और लैम्पस के प्रशासनिक अधिकारी रवि भूषण राव निवासी बोधघाट जगदलपुर से कार्य पर रखने हेतु संपर्क किया तो लैंपस सोसाइटी बड़े मुरमा में कम्प्यूटर ऑपरेटर व चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु दोनों अधिकारियों द्वारा 50 हजार रूपए की मांग की गई। आय का कोई साधन न होने के कारण नौकरी के लालच में रमाकांत ध्रुव ने ग्राम बोदल निवासी अपने रिश्तेदार शंकर नाग से दस हजार रूपए उधार में लेकर प्रबंधक सोहन सिंह ठाकुर के साथ रवि भूषण राव के जगदलपुर स्थित घर में जाकर दिए। तब माह सितम्बर 2023 से लैम्पस में काम पर बुलाया गया। रमाकांत से कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा चौकीदारी का काम लिया जाता था। धान खरीदी के समय रवि भूषण राव लैम्पस में दिसम्बर 2023 में निरीक्षण जांच पर आए थे, तब उन्होंने बचे 40vहजार रूपए की मांग की और कहा कि पूरा पैसा मिलने के बाद ही तुम्हें नियुक्ति का आदेश मिलेगा। इसके बाद रमाकांत ने अपने बड़े भाई कृष्ण कुमार ध्रुव से 40 हजार रुपए उधारी में मांग कर लैम्पस प्रबंधक की मध्यस्थता में श्री राव को 40 हजार रुपए और दिए।. इस तरह रमाकांत ने कुल 50 हजार रुपए रवि भूषण राव को दिए थे। नियमित वेतन की मांग पर प्रबंधक द्वारा बैंक के हेड ऑफिस से आदेश पर मिलने का आश्वासन दिया जाता था। दैनिक मजदूरी के नाम पर अलग-अलग दिवस पर मासिक लगभग 2 हजार रुपए प्रबंधक सोहन ठाकुर देते रहे। जुलाई 2024 में रमाकांत को लैम्पस कार्य से बाहर कर दिया गया। उसके, 50 हजार रुपए भी रवि भूषण राव और प्रबंधक सोहन ठाकुर ने वापस नहीं किए। जानकारी मिली है कि अब रमाकांत की जगह कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्य के लिए रमेश सेठिया बड़े मुरमा एवं जितेंद्र सेठिया बड़े मुरमा के पुत्रों को नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है। खबरों के मुताबिक उक्त दोनों लोगों से भी रवि भूषण राव द्वारा मोटी रकम ली गई है। रमाकांत का आरोप है कि आदिवासी होने के कारण उसके साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते उसे काम से बाहर किया गया है। रमाकांत ध्रुव के मुताबिक 13 अगस्त 2024 को लैम्पस समिति की बैठक में श्री राव पहुंचे थे। सूचना मिलने पर रमाकांत ध्रुव भी वहां पहुंचा था। रमाकांत ने श्री राव से उसे कार्य से बाहर निकालने का कारण जानना चाहा, जिस पर श्री राव गुस्से में आ गए और कहने लगे कि तुम आदिवासी नेताओं के पास मेरी शिकायत करते हो, मैं तुम्हारे ऊपर एफआईआर करा दूंगा। बैठक में शंकर नाग बोदल, नुकेश सेठिया व अन्य के मौजूदगी थी। ग्यारह रमाकांत से काम छीन लिया गया और नौकरी के नाम पर ली गए 50 हजार रुपए भी वापस नहीं किए गए।

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन आज 11 तारीख को कीड़ा परिसर धरमपुरा के इंडोर हाल में संपन्न हुआ

0

जगदलपुर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम के महापौर Network शकीरा साहू साहू जी थी एवं नगर निगम के निगम के सभापति योगेंद्र पांडे जी,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे जीएमआईसी मेंबर  नरसिंग राव श्री यशोदा वर्धन राव की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में ओवरऑल का चैंपियन शिप बस्तर को प्राप्त हुआ है जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल डीएमसी अखिलेश मिश्रा सभी साथ विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त पीटीआई उपस्थित थे की खेल प्रतिवेदन पद एवं आभार प्रदर्शन वेद प्रकाश सोनी जी के सहायक खेल अधिकारी द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति तितिर गांव, डिमरा पाल आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने किया और राज्य से आए सभी खिलाड़ियों को दिल जीत लिया सम्मानित अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया l

MOST POPULAR

HOT NEWS