City Media - Page 456 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 456

एक पेड़ मां के नाम’ पर सेजेस कुसुमकसा में हुआ वृक्षारोपण

0

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी /अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसुमकसा में जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी तथा भारतीय स्काउट गाइड के नेतृत्व में स्लोगन ‘ एक पेड़ मां के नाम’ पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती सुनीता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का इतना अधिक महत्व है कि वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसके महत्व का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। वृक्ष जन्म से लेकर मृत्योपरांत हमारे लिए उपयोग में आता है। लेकिन हम लोगों को भी उसकी महत्ता समझनी होगी वृक्षारोपण करना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल उपाध्यक्ष खो खो संघ छत्तीसगढ़ राज्य इकाई तथा अध्यक्ष लायंस क्लब दुर्ग ने कहा कि यदि पूरी धरती को मरुस्थल होने से बचाना है तो वृक्ष लगाना होगा । ‘ एक पेड़ मां के नाम’ के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पलकों को शामिल करने से निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण होगा। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब विश्व का सबसे विशाल एनजीओ है ।यह कई अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। आमतौर पर यह पर्यावरण संरक्षण ,स्कूली किताब उपलब्ध कराने , आपदा राहत में, प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बच्चों तथा पालकों को पर्यावरण के प्रति सजग करते हुए पेड़ लगाने की अपील की। विशेष अतिथि प्रोफेसर श्रीमती रुचि सक्सैना सदस्य लायंस क्लब दुर्ग ने कहा एक पेड़ मां के नाम से लगाए। साथ ही उसकी देखभाल में प्रमुखता से सहभागिता निभाएं। विशेष अतिथि आशुतोष माथुर अध्यक्ष खो खो संघ इकाई बालोद ने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है हमारे जीवन में जितना महत्व वृक्ष का है उतना ही महत्व खेल का भी है।मानव का मानसिक विकास तथा शारीरिक विकास खेल से ही संभव है ।शाला के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लेने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री संजय बैस सदस्य जनपद पंचायत डोंड़ी ने कहा कि अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कटाई के जगह रोपाई को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बढ़ती जनसंख्या के लिए अनाज के खेत की भी आवश्यकता है। हमारी इच्छा शक्ति मजबूत होगी तभी हम बंजार में भी फसल उगा सकते हैं। साथी उन्होंने जैविक खेती करने की भी सलाह दी। विशिष्ट अतिथि श्री सचिन डोंगरे सह सचिव खो खो संघ छत्तीसगढ़ इकाई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। जिस तरीके से हम अपनी मां का देखभाल करते हैं ठीक उसी तरह प्रकृति की भी देखभाल करें।

शिक्षिका सुश्री पूजा रात्रि ने पर्यावरण संबंधी सुमधुर गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। जूनियर रेड क्रॉस प्रभारी तथा कार्यक्रम के संचालक टी एस पारकर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान शुरू किया गया। जिसका नाम ‘ एक पेड़ मां के नाम” है। दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुःख सहकर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। इसी प्रकार हर प्राणियों का पालन पोषण तथा स्नेह वृक्ष भी करता है।इसलिए हर व्यक्ति को मां के साथ या मां के नाम पर एक वृक्ष जरुर लगाना है । ‘ ग्रीन- भारत’ का सपना हमें पूरा करना है।यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं है यह हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम का व्यवस्थापक खेल प्रशिक्षक श्री लक्ष्मण गुरुंग तथा शेष कुमार कोषमा थे। वरिष्ठ व्याख्याता सुश्री गीता गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नितिन जैन , सरपंच शिवराम सिंदरामें,अनिल सुथार, मनीष जेठवानी तथा व्याख्यातागण एम जॉर्ज, यू त्रिपाठी,आर अवाड़े, रंजना खोबरागड़े ,किरण झा,मांडवी मिश्रा ,सविता स्वर्णकार ,आशा प्रधान ,भारत नायक , सी बी डाहरे जनक साहू ,कृतिका साहू ,दीपमाला जोशी, देहुती कोठारी ,चंद्रकला सक्सेना,डाली मेस्राम , शीतला नायक विजयलक्ष्मी साहू आदि उपस्थित थे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने में जुटे दल्ली राजहरा के भाजपाई

0
  •  राजहरा बाबा मंदिर में रोपे अनेक प्रजातियों के पौधे

दल्ली राजहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल एक पेड़ मां के नाम को फलीभूत करते हुए राजहरा मंडल में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जनक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस 23 जून से जन्म दिवस 6 जुलाई तक संगठन के लिए सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत वृहद वृक्षारोपण को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई।अभियान को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर से पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मां को साथ खड़ा करके या मां की तस्वीर के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाया जाए इस उद्देश्य हेतु आज राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में नगर देव राजहरा बाबा परिसर में देव वृक्ष पीपल, बरगद, फलदार वृक्ष कटहल, जामुन छायादार करण जैसे जीवनदायी पौधे लगाए गए

एवं एक पेड़ मां के नाम के उद्देश्य को आम जनों तक पहुचाया गया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने बूथ स्तर पर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, मंडल में निवासरत समस्त कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा ज़िला मंत्री राजेश दसोड़े, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुश्ताक अहमद, मंडल मंत्री जनार्दन सिंगरौल, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष मेवालाल पटेल, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम ठाकुर, युवा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद बाघ, युवा नेता तरुण टंडन, बूथ अध्यक्ष आशीष ठाकुर, विक्टर जॉन, योगेश जायसवाल, अखिलेश मिश्रा, मंदिर पुजारी अजय गिरी, दुष्यंत ठाकुर, सागर साहू, धरम दास, शेख चांद, प्रशांतु, सागर, डेविड, कृपाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बच्चों के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: बलीराम बघेल

0
  •  जिला शिक्षा अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण से मच गया हड़कंप
  • स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया भी डीईओ बघेल ने

जगदलपुर बस्तर जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने शनिवार को कई स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाला भवन के रखरखाव हेतु शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बागवानी, किचन गार्डन विकसित करने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया। बघेल ने शिक्षकों एवम विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल परिसर व उसके आसपास एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने का संकल्प लें जिससे की स्कूल के आसपास का वातावरण हरा भरा रहे।

शनिवार सुबह जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल प्राथमिक शाला सरगीपाल, प्राथमिक शाला भेजरीपदर, माध्यमिक शाला भेजरीपदर, हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड, पाहुरबेल में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वह खुद शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाने भी लगे। उन्होंने हिंदी, अग्रेंजी व गणित की क्लास ली। बच्चों के बीच वह भी बच्चे बन गए व उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। बलीराम बघेल ने मध्यान्ह भोजन का दायित्व सम्हालने वालों तथा शाला प्रमुखों से दो टूक शब्दों में कह दिया कि बच्चों के मध्यान्ह भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में कोई भी कोताही व लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। नव प्रवेशी बच्चों को शिक्षा अधिकारी ने बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

बलीराम बघेल ने यह भी कहा कि शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे वहीं अपने-अपने विषय का अध्यापन स्वयं घर से करके आएं, जिससे बच्चों की शिक्षा में सुधार हो सके। बकावंड विकासखंड के हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य को कालखंड निर्धारण व स्कूल में स्वच्छ वातावरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बस्तर जिले के सातों विकासखंडों के समस्त शिक्षकों को चेताया है की सभी शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे व ईमानदारी से अपना मूल कम यानि कि अध्यापन कार्य करें। इसके लिए जल्द ही निगरानी समिति का गठन भी किया जाएगा जो कि शिक्षकों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।

दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

0
  • ग्राम कामानार में उन्नयित शाला का किया लोकार्पण

जगदलपुर विधायक किरण देव ने शनिवार की शाम दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। दरभा मंडल के कामानार में भूमिपूजन करने पहुंचे विधायक किरण देव का ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से बाजे गाजे और नृत्य के बीच उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

विधायक किरण देव ने दरभा मंडल में मुख्यमंत्री अधो संरचना संसाधन एवं उन्नयन प्राधिकरण मद से प्राथमिक शाला टोपर के अतिरिक्त कक्ष भवन के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन लागत 7 लाख, प्राथमिक शाला भाटागुड़ा अतिरिक्त कक्ष लागत 7 लाख, माध्यमिक शाला छिंदबहार अतिरिक्त कक्ष लागत 7 लाख, प्राथमिक शाला चिंगपाल अतिरिक्त कक्ष उन्नयन लागत 7 लाख, माध्यमिक शाला धुडमारास अतिरिक्त कक्ष का उन्नयन लागत 7 लाख, माध्यमिक शाला नेगानर अतिरिक्त कक्ष का उन्नयन लागत 7 लाख, प्राथमिक शाला धुडमारास अतिरिक्त कक्ष का उन्नयन लागत 7 लाख, प्राथमिक शाला कपकाकपारा अतिरिक्त कक्ष का उन्नयन लागत 7 लाख एवं डाढल तरई मे 15वें वित से तराई का जीणोॅद्दार लागत 9.70 लाख, एनएमडीसी सीएसआर मद से सीसी रोड लागत 10 लाख रुपए, प्राथमिक शाला काण्डकीपारा मे शाला मरम्मत कार्य लागत 2 लाख , कुल लगभग 70 लाख रुपए का विकास कार्यों का भूमिपूजन विधिवत किया। विधायक किरण देव ने भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीnon के बीच पहुंचकर बस्तर के पारंपरिक स्वागत से बहुत ही अच्छा महसूस हुआ। किरण देव ने कहा आप सभी की मांग के अनुरूप गांव में विकास कार्य किया जा रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा। आप लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है। सड़क, पुल पुलिया पानी, शाला भवनों का उन्नयन व अन्य सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। विधायक  देव ने बताया दरभा मंडल में कुल 130 बोर की स्वीकृति मिलीहै जो कि क्षेत्र में अनवरत जारी है। क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या ना हो उस पर कार्य किया जा रहे हैं। विकास अग्रसर रूप से कार्य करेगा और पूरे क्षेत्र में चौमुखी विकास होगा। कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत विधायक किरण देव ने पंचायत भवन में पौध रोपण भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सीता नाग, जनपद सदस्य शांति, सरपंच ललिता कश्यप, दरभा मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, प्रभारी नीटू भदोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोला श्रीवास्तव, महामंत्री हरिप्रसाद, संतोष बघेल, गागरा राम, विष्णु प्रताप, खंड शिक्षा अधिकारी श्री पात्रे एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

सुकमा जिलें में सक्रिय 2 ईनामी नक्सली सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
  • नक्सली ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव के चलते बस्तर संभाग के सुकमा जिले में फिर पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो ईनामी नक्सली भी शामिल हैं। वहीं एक नक्सली ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है।

नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में जिला पुलिस बल, रेंज फिल्ड टीम डीआईजी ऑफिस कोंटा, 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 208 कोबरा वाहिनी की आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में करटम सुक्का उर्फ हड़मा बटालियन नं. 1 कम्पनी नं.2 प्लाटून नं. 2 सेक्शन ए का पार्टी सदस्य ईनामी 02 लाख रूपए उम्र 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी मैलासूर पेदापारा थाना भेजी जिला सुकमा, सोयम बदरा गोमपाड़ आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष एवं वर्तमान जनताना सरकार अध्यक्ष ईनामी 1 लाख उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोमपाड़ थाना कोंटा, दिरदो केशा कोर्राजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी मैलासूर थाना भेजी जिला सुकमा मुचाकी मासा नागाराम पंचायत मिलिशिया सदस्य उम्र 55 वर्ष जाति मुरिया निवासी नागाराम थाना चिंतलनार जिला सुकमा ने 6 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में दुर्गाराम द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ, नीरज कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 219 वाहिनी सीआरपीएफ, मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं सपन चौधरी,उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। नक्सली करटम सुक्का उर्फ हड़मा, दिरदो केशा, मुचाकी मासा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम डीआईजी ऑफिस कोंटा (आरएफटी), 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं सोयम बदरा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल का विशेष प्रयास रहा है।

मड़कम हिड़मा ने डाला हथियार

इसी क्रम में नक्सली सदस्य मड़कम हड़मा सिंदूरगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुमोड़तोंग थाना किस्टाराम जिला सुकमा ने रामकृष्ण तिवारी सहायक कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी एवं मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है। नक्सल को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 208 कोबरा वाहिनी की आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय कराई जाएंगी।

जो कराती रही सभी का सफल प्रसव, वह अपने प्रसव में गवां बैठी जान

0
  • पहली डिलवरी में सिस्टर नोमेश्वरी की हुई मृत्यु

अर्जुन झा-

तोकापाल एक नर्स अपने सेवाकाल के शुरूआती दौर से ही अपने कार्य क्षेत्र की गर्भवती महिएलाओं का सुरक्षित और सफल प्रसव कराती आ रही थी, उसी का सुरक्षित प्रसव नहीं हो सका और प्रसव के घंटे भर बाद ही ज्यादा रक्त स्त्राव होने से उसकी जान चली गई। क्षेत्र में नर्स दीदी के नाम से विख्यात रही नर्स नोमेश्वरी धुर्वे को अपने प्रसव के दौरान जान गंवानी पड़ गई। नोमेश्वरी बालोद जिले की निवासी थी।

बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुतनपाल में पदस्थ एएनएम नोमेश्वरी धुर्वे की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई।यह उनका पहला प्रसव था। बच्चे को जन्म देने के बाद अधिक खून बहने के कारण लगभग एक घंटे बाद गुरुवार रात 12 बजे नोमेश्वरी ने दम तोड़ दिया। हालांकि उनका बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित है।नोमेश्वरी धुर्वे मुतनपाल से 29 जून को बालोद अपने निवास गई थी। 7 जुलाई उनकी डिलवरी की सम्भावित तिथि डॉक्टर द्वारा बताया गई थी।मुतनपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. पीके दास ने बताया कि सिस्टर नोमेश्वरी धुर्वे इस हेल्थ सेंटर की बहुत अच्छी नर्स थीं। वे यहां 15 नवम्बर 2016 से पदस्थ थीं। अभी तक यहां के लोगों अच्छी सेवा देती आई थीं। डॉ. दास के मुताबिक नर्स नोमेश्वरी धुर्वे सुरक्षित प्रसव कराने में माहिर थीं। वे खुद बहुत ही अच्छा प्रसव करवाती थीं। उनका व्यवहार मरीजों, उनके परिजनों और स्टॉफ के प्रति बहुत ही बढ़िया था। इस क्षेत्र के सभी लोग उन्हें अच्छे से जानते थे और उनका बड़ा सम्मान करते थे।

पीसीसी चीफ दीपक बैज पहुंचे बड़े धराऊर मंगल मुरिया को दी श्रदांजलि

0
  • रायपुर में कर दी गई थी मंगल मुरिया की हत्या
  • शोक संतप्त परिजनों से मिलकर कर बंधाया ढांढस

लोहंडीगुड़ा आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद बस्तर दीपक बैज ने लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के बड़े धाराऊर निवासी स्व. मंगल मुरिया को उनके निवास में जाकर श्रदांजलि अर्पित की।

विदित हो कि मंगल मुरिया की कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर में अपराधी तत्वों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी।उसके बाद आज बैज ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की व ढांढस बंधाया। साथ ही  बैज ने मंगल मुरिया के परिजनों आश्वस्त किया कि वे सरकार को पत्र लिखकर 5 लाख रुपए मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाने हेतु पहल करेंगे। इस दौरान दीपक बैज के साथ जनपद पंचायत लोहंडीगुडा के अध्यक्ष महेश कश्यप, केदार ढेक, युवा कांग्रेस चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष भंवर मौर्य, मुंजी पूर्व सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।

चित्रकोट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

0
  •  जिला अध्यक्ष मंडावी ने सराहा कार्यकर्ताओं को

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम आज बस्तानार की ग्राम पंचायत कोड़ेनार रीपा प्रांगण में रखा गया। जहां भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व विधायक उपस्थित रहे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर रोली श्रृंगार सिर्फ श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले सभी नेताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता हमारे परिवार का एक हिस्सा है। सर्वप्रथम बास्तानार मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने शासन की योजनाओं के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी। लच्छूराम कश्यप ने कहा कि सत्ता सरकार में नहीं रहने से कोई पूछ परख नहीं होती, लोग पहचानते भी नहीं चाहे पार्टी के कितने बड़े पदाधिकारी क्यों न हो, इसलिए सरकार में बने रहना जरूरी है मोदी की गारंटी विष्णु देव का सुशासन कार्यकर्ताओं की पूछपरख बढ़ी है, सबको सम्मान देना नहीं भूले हैं। डबल इंजन की सरकार है। अब ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में भी हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ही जीतकर आएं ऐसा प्रयास करें। वेदवती कश्यप ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ तभी उठा सकते हैं और अच्छे कार्य कर सकते हैं जब नीचे स्तर पर भी हमारे कार्यकर्ता बैठे पाएं। विधायक विनायक गोयल ने कहा कि 6 माह में 12 काम महतारी वंदन, धान का बोनस, तेंदूपत्ता, प्रधानमंत्री आवास, किसान निधि, सोलर पम्प, उन्नत कृषि उपकरण, बोनस जैसे हर कार्य को गति देने का काम कर रही हमारी सरकार। कांग्रेस सरकार सिर्फ लीपापोती करती रही है। हमारी सभी जर्जर भवनों को तोड़कर नया भवन देने का काम करेंगें। 33 हजार नई भर्ती से युवाओं को लाभ देंगें। रूपसिंह मंडावी ने कहा सबसे बड़ी पार्टी के सबसे बड़े कार्यकर्ता चित्रकोट में हैं जो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हराने की ताकत एक मंडल अध्यक्ष ने दिखाई। जिस पार्टी के एक मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को हराने का काम किया उस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने आभार करने आए हैं।हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरीबी को करीब से देखा है। वे गरीबी को झेल चुके हैं। यही वजह है कि प्रदेश के गरीबों के लिए 18 लाख आवास की एकबार में स्वकृति देने के बाद ही मुख्यमंत्री साय अपने सरकारी आवास में गए। ये है हमारी सरकार की पहचान जो गरीबों की भलाई और विकास पर भरोसा रखती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ का अनुसरण करते हुए हर घर में एक वृक्ष अपनी मां के नाम से लगाने की अपील की। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भी संबोधित किया। श्री कश्यप ने लोगों को हंसाते हुए कांग्रेस पार्टी को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि दीपक बुझ चुका है।

पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पूर्व विधायक बैदूराम, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, विधायक विनायक गोयल, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला सदस्य मालती मंडावी, रैतूराम, वेदप्रकाश पांडे, नगर मंत्री संग्राम सिंह राणा एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फार्म हाउस मालिक के हवाले किसने ठेके पर कर दी सरकारी जमीन

0
  • किंजौली की कीमती सरकारी जमीन पर कब्जा
    -अर्जुन झा-
    बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम किंजौली के एक फार्म हाउस मालिक ने अच्छी खासी सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। उसका कहना है कि उसे यह सरकारी जमीन खेती करने के लिए ठेके पर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सन 2000 के दशक में खेती करने के प्रयोजन से किंजौली आए मुकेश चावड़ा ने यहां के ग्रामीणों और किसानों से 8 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक प्रति एकड़ के भाव से जमीन खरीद कर कृषि कार्य शुरू किया। उन्होंने अपनी मेहनत से बंजर जमीन को उपजाऊ बनाकर सब्जियों और अन्य फसलों का उत्पादन शुरू किया। यह निसंदेह बड़ी अच्छी बात है, लेकिन उन्होंने अपने फार्म हाउस के आसपास की सरकारी जमीन को भी अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है, यहगलत बात है और इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। मुकेश चावड़ा अब ग्राम किंजौली के निवासी बन चुके हैं।

उन्होंने अपने कृषि फार्म के बाजू में शासकीय भूमि खसरा नंबर 1153 व 1154 की शासकीय भूमि पर भी अवैध कब्जा कर लिया है और उस पर खेती करना शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने उन्हें सरकारी जमीन पर खेती करने से मना किया, तो उनका कहना है कि मैं खर्च कर चुका हूं इसलिए एक साल कमा लेता हूं। 1 साल बाद बाजू में स्थित किसी कमजोर किसान की जमीन को ठेके पर ले लिया और अब कहने लगे हैं कि पूरी शासकीय जमीन को भी मैंने 10 वर्ष के लिए ठेके पर ले लिया है। अब गांव वाले सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी जमीन को किस अधिकारी ने ठेके पर फार्म हाउस मालिक के हवाले कर दिया है और क्या इसके लिए ग्राम पंचायत एवं ग्रामसभा की सहमति ली गई है? गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के आवास निर्माण व सरकारी भवन निर्माण के लिए उक्त जमीन का उपयोग किया जा सकता था। गांव के कई गरीब परिवार को आवास की स्वीकृति मिली है ऐसे लोगों को उक्त स्थान पर आवास हेतु जगह दी जा सकती थी लेकिन रसूखदार फार्म हाउस मालिक तो गांव के बड़े -बड़े लोगों का मुंह बंद कर दिया है। गांव वालों का कहना है उनकी खरीदी जमीन तो उनके पास है पर सरकारी जमीन को किस से लिखाकर ठेका में लिया है और शासकीय जमीन को ठेका में कौन देता है? इसलिए राजस्व विभाग से हम गुजारिश करते हैं कि मामले की जांच कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जाए।

बस्तर जिले में अवैध रूप से संचालित 8 क्लीनिकों पर प्रशासन ने जड़ा ताला

0
  • दस क्लीनिक संचालकों को थमाया गया नोटिस
  • झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने अभियान
    जगदलपुर बस्तर में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों एवं बिना पंजीयन क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई का अभियान जारी है। आकस्मिक जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित 8 क्लीनिकों को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। बिना पंजीयन क्लीनिक का संचालन करने वाले 10 क्लीनिक संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई बस्तर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अवैधानिक तरीके से क्लीनिक का संचालन किए जाने तथा गांव- गांव घूमकर मरीजों का इलाज करने के संबंध में मिल रही शिकायतों को देखते हुए की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम जिला मुख्यालय से लेकर विकासखण्ड मुख्यालयों एवं गांवों में संचालित दवाखानों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर्स में लगातार दबिश देकर उनकी वैधानिकता की जांच-पड़ताल कर रही है।

नर्सिंग होम एक्ट जगदलपुर के नोडल अधिकारी डॉ. टीएस नाग, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी नानगुर जयंतीलाल दरियो, नायब तहसीलदार अंकुर रात्रे, पुलिस थाना नगरनार की संयुक्त टीम ने ओम साहू की लिखित शिकायत के आधार पर नगरनार स्थित चंद्रप्रकाश रजक के क्लीनिक की जांच -पड़ताल के लिए औचक रूप से पहुंची। इस दौरान क्लीनिक बंद पाया गया। अधिकारियों की टीम ने शिवम मेडिकल तथा नगरनार में ही शिवा मेडिकल एवं जनरल स्टोर जांच-पड़ताल की। उक्त दोनों मेडिकल स्टोर में चिकित्सा परामर्श संबंधी बोर्ड एवं चिकित्सकीय उपकरण नहीं पाए गए। मेडिकल स्टोर संचालन के लिए संचालक ने लाइसेंस प्राप्त किया है। इसके पश्चात अधिकारियों की टीम समृद्धि मेडिकल स्टोर पहुंची, जो बंद मिला। अधिकारियों की टीम ने इसके बाद मारकेल, सेमरा, कलचा, मगड़ू, कचोरा गांव का भी दौरा कर झोलाछाप डॉक्टरों के बारे में लोगों से पूछताछ की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध दवाखानों एवं अपंजीकृत चिकित्सकों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित आशा क्लीनिक, जगन्नाथ क्लीनिक, दुर्गा क्लीनिक, एपेक्स डेंटल क्लीनिक, डॉ. केके राय, नेहा डेंटल क्लीनिक तथा मेडिकेयर पैथालाजी लैब के संचालकों तथा लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत साहू मेडिकल स्टोर के संचालक घनाराम साहू, डॉ. हरीश मरकाम, तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत एके विश्वास सड़क पारा को नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन न होने के कारण नोटिस जारी किया गया है। जगदलपुर में संचालित सागर दवाखाना को जिला प्रशासन ने बिना योग्यता के क्लीनिक का संचालन करने के मामले में सील बंद कर दिया गया है। इसी तरह बिना चिकित्सकीय योग्यता के बकावंड में क्लीनिक का संचालन करने वाले चंद्रशेखर मौर्य, नानगुर में संदीप दास, लोहंडीगुड़ा में डॉक्टर पितांबर साहू, बकावंड ब्लॉक के ग्राम सतोषा करपावंड में संचालित मंडल प्रायमरी हेल्थ केयर सेंटर, तोकापाल में दीनानाथ तिवारी, दरभा ब्लॉक के चिंगपाल में गिरीश कुमार कश्यप, बस्तर में लिजा मेडिकल स्टोर्स को सील कर दिया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS