City Media - Page 472 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 472

फोर्स को देख जान बचाने के चक्कर में सामानों का जखीरा छोड़ भागे नक्सली

0
  • भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली
  • पहली बार स्नाईपर जैकेट भी किए गए बरामद

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान फोर्स ने नक्सलियों के डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद की है। सुरक्षा बलों पर हमला करने और छुपाव बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला स्नाईपर जैकेट सेट पहली बार बरामद किया गया है।

नक्सल अभियान के दौरान ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर नक्सली डंप सामग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए।

नक्सल अभियान में डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की टीम शामिल रही। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक सुुनीत कुमार राय (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्गदर्शन एवं सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, पुष्पेंद्र कुमार, कमांडेंट 206 कोबरा वाहिनी, डीएस कथियात कमांडेंट 207 केाबरा बटालियन, जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की सूचना पर 13 जून को डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम कंगालतोंग व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान प्रातः लगभग 9.45 बजे ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए डंप से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। तद्पश्चात पार्टी सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आ गई।

 

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:

01. स्नाईपर जैकेट सेट 03 नग।

02. बीजीएल सेल बड़ा 02 नग।

03. बीजीएल सेल छोटा 05 नग।

04. एके-47 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग ।

05. .303 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग।

06. बैटरी चार्जर क्लिप 03 नग।

07. एचआईडब्ल्यू बैटरी 02 नग।

08. इंजेक्शन आईडी 01 नग।

09. कनेक्टर लीड वायर 02 नग।

10. प्लास्टिक बॉक्स 02 नग।

11. बिजली बोर्ड 01 नग।

12. भरमार बैरल (पुराना) 01 नग।

13. पेंसिल सेल 05 नग।

14. प्रभात तिमाही न्यूज पत्र 01 नग।

15. नक्सल दैनिक दस्तावेज मय दफ्ती।

16. लकड़ी स्पाईक 07 नग।

17. काम्बेट वर्दी कपड़ा लगभग ढाई मीटर।

18. स्टेपलर मय पिन 02 नग।

19. साबुन 09 नग।

20. सेलो टेप भूरे रंग का 01 नग।

21. स्टील प्लेट 02 नग।

22. बैग 02 नग।

23. दैनिक उपयोगी कपड़ा ।

24. नक्सली अन्य दैनिक उपयोगी सामान ।

–00–

फोर्स को देख जान बचाने के चक्कर में सामानों का जखीरा छोड़ भागे नक्सली

0
  • भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली
  • पहली बार स्नाईपर जैकेट भी किए गए बरामद

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान फोर्स ने नक्सलियों के डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद की है। सुरक्षा बलों पर हमला करने और छुपाव बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला स्नाईपर जैकेट सेट पहली बार बरामद किया गया है।

नक्सल अभियान के दौरान ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर नक्सली डंप सामग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए।

नक्सल अभियान में डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की टीम शामिल रही। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक सुुनीत कुमार राय (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्गदर्शन एवं सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, पुष्पेंद्र कुमार, कमांडेंट 206 कोबरा वाहिनी, डीएस कथियात कमांडेंट 207 केाबरा बटालियन, जितेंद्र कुमार ओझा कमांडेंट 208 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की सूचना पर 13 जून को डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम कंगालतोंग व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान प्रातः लगभग 9.45 बजे ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए डंप से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। तद्पश्चात पार्टी सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आ गई।

 

नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण:

01. स्नाईपर जैकेट सेट 03 नग।

02. बीजीएल सेल बड़ा 02 नग।

03. बीजीएल सेल छोटा 05 नग।

04. एके-47 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग ।

05. .303 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग।

06. बैटरी चार्जर क्लिप 03 नग।

07. एचआईडब्ल्यू बैटरी 02 नग।

08. इंजेक्शन आईडी 01 नग।

09. कनेक्टर लीड वायर 02 नग।

10. प्लास्टिक बॉक्स 02 नग।

11. बिजली बोर्ड 01 नग।

12. भरमार बैरल (पुराना) 01 नग।

13. पेंसिल सेल 05 नग।

14. प्रभात तिमाही न्यूज पत्र 01 नग।

15. नक्सल दैनिक दस्तावेज मय दफ्ती।

16. लकड़ी स्पाईक 07 नग।

17. काम्बेट वर्दी कपड़ा लगभग ढाई मीटर।

18. स्टेपलर मय पिन 02 नग।

19. साबुन 09 नग।

20. सेलो टेप भूरे रंग का 01 नग।

21. स्टील प्लेट 02 नग।

22. बैग 02 नग।

23. दैनिक उपयोगी कपड़ा ।

24. नक्सली अन्य दैनिक उपयोगी सामान ।

–00–

सांसद कश्यप का स्वागत

0

जगदलपुर भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मंडल की अध्यक्ष गीता मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने बीजेपी सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगरनार बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा के साथ लक्ष्मीधर, संगीता महाराणा, सबिता सेन, जयंती कश्यप ने सांसद का स्वागत किया।

नगर निगम के ठेकेदार भूपेंद्र देवांगन को आयुक्त मंडावी ने किया ब्लैकलिस्टेड

0
  • समय सीमा में कार्य न पूर्ण न करने पर हुई कार्रवाई
  • 9 एक साल के बैन कर दिया गया है ठेकेदार को

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के धमतरी निवासी ठेकेदार भूपेंद्र कुमार देवांगन को नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने एक साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।

ज्ञात हो कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर निगम आयुक्त लगातार वार्डों का दौरा कर कार्यों में तेजी लाने संबंधित उप अभियंताओं को निर्देश दे रहे हैं। जिन ठेकेदारों द्वारा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है, उन ठेकेदारों को नोटिस देने के साथ ही उचित जवाब नहीं मिलने पर ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश आयुक्त ने दिया है। जिसके तहत आयुक्त हरेश मंडावी ने गुरुवार को ठेकेदार भूपेंद्र कुमार देवांगन निवासी धमतरी को लगातार नोटिस के बाद भी कार्य नहीं करने पर अमानत राशि को राजसात करते हुए नगर निगम जगदलपुर की निविदाओं में 1 वर्ष तक उसके भाग लेने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाते हुए उसे ब्लैक लिस्टेड तथा उक्त ठेकेदार द्वारा लिए गए सभी कार्यों के ठेकों को निरस्त कर दिया है। आयुक्त हरेश मंडावी ने नगर निगम में चल रहे निर्माण कार्यों मे तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही जिन ठेकेदारों द्वारा समय सीमा में कार्य नहीं किया जा रहा है, उन पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। आयुक्त ने संबंधित उप अभियंताओं को साफ निर्देश देते हुए कहा है कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरवासियों के हित से जुड़े सभी निर्माण कार्यों में ठेकेदार तेजी लाएं।

सुलग रहा बस्तर कहीं बलौदा बाजार की तरह दहक न उठे, अब जागना होगा सरकार को

0
  • बस्तर संभाग के कई जिलों में लंबे समय से चल रहे हैं सामाजिक आंदोलन
  • कहीं माड़ बचाना, कहीं रोजगार तो कहीं धर्मान्तरण है आंदोलन का मुद्दा
  • सभी आंदोलनों के केंद्र में हैं बस्तर के आदिवासी ही

अर्जुन झा

जगदलपुर क्या हमारा बस्तर संभाग भी बलौदा बाजार की तरह दहकने वाला है? अगर ऐसा हुआ, तो चारों ओर आग की लपटें ही लपटें दिखाई देंगी। तब न फिर वह जंगल बचेगा, न वह जमीन बचेगी और न वह जल बचेगा, जिसे बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। ऎसी आशंका इसलिए उठ रही है, क्योंकि संभाग की चारों दिशाओं में अलग अलग मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहे हैं और इन सभी आंदोलनों के केंद्र में आदिवासी ही हैं।

बलौदा बाजार की घटना ने छत्तीसगढ़ महतारी के दामन पर जो दाग लगाया है, उसका निशान सालों साल तक नहीं मिटने वाला है। वहां की घटना से छत्तीसगढ़ का हर अमन पसंद नागरिक मर्माहत और व्यथित है। बाबा गुरु घासीदास के प्रति आस्था के प्रतीक पवित्र जैतखाम को क्षति पहुंचाना सर्वथा निंदनीय है। वहीं बलौदा बाजार की घटना को भी हरगिज जायज नहीं ठहराया जा सकता। भले ही क्यों न उसे समाज के लोगों ने अंजाम दिया हो, या फिर असामाजिक तत्वों ने। वैसे इस बात से भी कोई इंकार नहीं कर सकता कि हर जातीय समाज में कुछ न कुछ लोग विघ्न संतोषी और उपद्रवी किस्म के जरूर होते हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसे आंदोलनों में अगर राजनीतिक लोगों की घुसपैठ हो जाती है तो फिर आंदोलन का परिदृश्य ही बदल जाता है। शायद बलौदा बाजार की घटना के पीछे यही कारक हो। अब आइए बस्तर के मुद्दे की ओर।

माड़ बचाओ आंदोलन

बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला अंतर्गत अबूझमाड़ के ओरछा में सालभर से माड़ बचाओ आंदोलन चल रहा है। इसकी शुरुआत 2 फरवरी 2023 को हुई थी, जो आज भी अनवरत जारी है। माड़ बचाओ मंच संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जारी यह आंदोलन मुठभेड़ों में आदिवासियों की हत्या, सुरक्षा बलों के कैंप स्थापना, पीड़िया मुठभेड़ के विरोध में किया जा रहा है।इस आंदोलन को जारी रहते सवा साल से अधिक का समय गुजर चुका है। इसमें करीब 1000 महिला, पुरुष युवा एवं बच्चे शामिल हैं। इन सबके सोने, खाने, पीने का सारा इंतजाम आंदोलन स्थल पर ही हो रहा है। धरना स्थल पर विशाल छांवदार शेड पेड़ों की डंगालों और पत्तों से तैयार किया गया है। ताकि गर्मी, बरसात, ठंड से बचाव हो सके। इसका मतलब यह है कि ये लोग लंबे आंदोलन की तैयारी के साथ वहां पर जमा हुए हैं।

हल्के में न लें नगरनार मसले को

इधर बस्तर जिले के नगरनार में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम द्वारा स्थापित इस्पात संयंत्र में शर्तों के मुताबिक स्थानीय बेरोजगारों और ट्रांसपोर्टरों को नौकरी और परिवहन का काम नहीं दिया जा रहा है। जबकि संयंत्र स्थापना के लिए नगरनार समेत आसपास की 11 ग्राम पंचायतों के किसानों और ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इनमें ज्यादातर किसान और ग्रामीण आदिवासी समुदाय से आते हैं। नौकरी, रोजगार और परिवहन के कार्य देने की मांग को लेकर नगरनार में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। अभी पांच दिनों से जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति के बैनर तले क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। दो दिन पहले आंदोलनकारियों ने प्लांट के गेट नंबर 2 को ब्लॉक करने की घोषणा कर दी थी। तब एनएमडीसी के शीर्ष प्रबंधन ने अपने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में आपात बैठक कर आंदोलनकारियों की सारी मांगें मानने की बात कहते हुए इसकी जानकारी कलेक्टर बस्तर को दी और उनसे आंदोलन समाप्त कराने का आग्रह किया। कलेक्टर ने एनएमडीसी प्रबंधन की बातों पर यकीन करते हुए परिवहन समिति से चर्चा की और गेट ब्लॉक करने के फैसले को वापस करवाया था। मगर प्रबंधन अपने वादे से पलट गया है। एनएमडीसी प्रबंधन का यह रवैया केंद्र और राज्य सरकारों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

धर्मांतरण बड़ा पेचीदा मसला

दूसरी ओर बस्तर संभाग में धर्मांतरण बड़ा मुद्दा रहा है। धर्मांतरण से आदिवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के अस्तित्व पर बड़ा संकट पैदा हो गया है। क्योंकि धर्मांतरित आदिवासियों को अपनी अनुवांशिक पहचान को पीछे छोड़कर ही दूसरे धर्म में जाना पड़ता है। धर्मांतरण ने आदिवासियों बीच बड़ी खाई बना दी है। यही वजह है कि आदिवासियों के एक समूह ने असंवैधानिक धर्मांतरित जनजातियों की पहचान की मांग को लेकर आज 14 जून को भरी दोपहरी बस्तर संभाग के कोंडागांव जिला मुख्यालय में संवैधानिक अधिकार सभा एवं ज्ञापन रैली का आयोजन किया। यहां भी बड़ी संख्या में आदिवासियों की उपस्थिति रही। इस सभा व रैली का आयोजन जनजाति सुरक्षा मंच कोंडागांव ने किया था। इस संगठन ने नारा दिया है कि जो भोलेनाथ का नहीं, वो हमारी जात का नहीं। यहां यह बताना भी लाजिमी है कि धर्मांतरण ने बस्तर में आदिवासियों के बीच वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी है। खासकर धर्मांतरित आदिवासियों के मृत परिजनों के अंतिम संस्कार के दौरान अक्सर यहां विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है।बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग जनजाति सुरक्षा मंच संस्था के संयोजक और सह संयोजक हैं। मामला बहुत संवेदनशील है राज्य सरकार को फौरन संज्ञान में लेना होगा, वैसे भी सरकार के लिए गंभीर चेतावनी बनकर बलौदा बाजार की घटना उभरी है। किसी भी मामले में जांच के मुद्दे को विचाराधीन रखना अक्सर बड़ा ही घातक परिणाम दे जाता है। मामला चाहे राज्य सरकार से जुड़ा हो या केंद्र सरकार से, इस पर

त्वरित निर्णय और कार्यवाही अब जरूरी हो गया है। लोगों में असहनशीलता बढ़ती जा रही है। बस्तर के विभिन्न जिलों में आदिवासी संगठन, सर्व आदिवासी समाज अपनी अपनी बातों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार को चाहिए कि समाज के प्रतिनिधियों के साथ गंभीरता पूर्वक चर्चा करे और जितनी जल्दी हो सके समस्या का निराकरण करे। अगर मामला लंबे समय तक विचारथीन रहा तो बस्तर संभाग में चिंगारी अब तक दबी हुई है वह कहीं शोला न बन जाए।

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन मे दल्ली राजहरा के खिलाड़ी भाग लेंगे

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वाधान में दुर्ग जिला जूडो संघ द्वारा 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 जून से 17 जून 2024अंबेडकर सामुदायिक भवन बैकुंठ धाम शार्दापारा कैंप 2 भिलाई में आयोजित है इसमें बालोद जिला जूडो संघ की ओर से 7 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष श्री अरुण द्विवेदी एवं महासचिव शंभू सोनी ने बताया कि इसमें विभिन्न जिलों के साढे तीन सौ बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे छत्तीसगढ़ राज्य जूडो प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16जून24 को 11 बजे किया जाएगा एवं समापन समारोह 17 तारीख शाम 5 बजे किया जाएगा इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की वार्षिक आमसभा की बैठक भी रखी गई है जो की 16 तारीख को 12 बजे प्रारंभ होगी जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ से मान्यता प्राप्त जिला यूनिट के अध्यक्ष एवं सचिव को आमंत्रित किया गया है इस राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दल्ली राजहरा एवं बालोद जिला के खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं त्रिवेणी राजपूत, मोनिका ,तनुजा साहू, डिंपल साहू, भारती साहू, बिना बिसेन, गगन सोनी बालोद जिला जूडो कोच के रूप में देवेंद्र भदोरिया सहायक उप निरीक्षक रहेंगे । यह सभी खिलाड़ी सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे इस अवसर पर सीजीएम माइंस आर बी गहरवार श्रीकांत जी जनरल मैनेजर दल्ली राजहरा माइंस नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर मार्शल आर्ट क्लब के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े सहित खेल प्रेमी ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की यह समस्त जानकारी बालोद जिला सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लखन कुमार साहू ने प्रदान की

युवा महोत्सव में शामिल हुए सीएम के निज सहायक तुलसी कौशिक और लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

0
  • समाज के लोगों ने किया युवराज का भव्य स्वागत

दल्ली राजहरा बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड के सुदुर वनांचल के ग्राम बेलोदा में ब्लाॅक गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय गोंडवाना युवा महोत्सव एवं सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक कार्यशाला में डौण्डी लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक के साथ शामिल हुए।

जब वे गांव पहुंचने पर सामाजिक जनों ने उनका पारंपरिक तरीके से आदिवासी नृत्य के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया। इस बीच समाज और ग्रामीणों ने उनके पिता पूर्व विधायक, कद्दावर आदिवासी नेता स्व. लाल महेंद्र सिंह टेकाम और माता पूर्व विधायक नीलिमा सिंह टेकाम को भी याद किया। आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना समाज के ब्लाॅक अध्यक्ष आत्माराम कौर ने किया। विशेष अतिथि राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम, नगर पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, मोहन हिड़को, तुलसी राम मरकाम, गंगाराम दर्राे, अनिता कुमेटी एवं अन्य सामाजिक प्रमुखों के अलावा कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम बेलोदा में गोंडवाना भवन के निर्माण हेतु 25 लाख रूपए देने एवं डौण्डी विकासखंड को बस्तर विकास प्राधिकरण में जोड़ने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर ग्राम बेलोदा में अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा ग्राम बेलोदा में सड़क निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही डौण्डी विकासखंड को बस्तर विकास प्राधिकरण से जोड़ने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के लिए युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मंत्री केदार कश्यप सहित छत्तीसगढ़ सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में गोंडवाना समाज के युवक युवतियों द्वारा गोंडवाना संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। इस बीच समाज के कलाकारों के साथ युवराज ने तस्वीर भी खिंचवाई।

नवनिर्वाचित सांसद के आभार रैली में सम्मिलित होने पहुंचे सरपंच सड़क दुर्घटना में घायल, सांसद तत्काल पहुंचे जिला अस्पताल और घायल सरपंच का हाल-चाल पूछा

0

बिग ब्रेकिंग बालोद के पास ग्राम पंचायत मटियाबी के सरपंच भिड़त हो गई जिससे सरपंच घायल हो गए ने संजीवनी 108 से जिला सरकार अस्पताल लाया गया जहां गंभीर चोट होने के कारण उन्हें राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया घटना की जानकारी लगते ही नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नगर आज बालोद में थे वह तुरंत सरकारी हॉस्पिटल पहुंचकर सरपंच के स्वास्थ्य की जानकारी ली वही गंभीर चोट होने के कारण भेजा गया राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज में बात की सांसद जी लगभग आधा घंटा हॉस्पिटल में रहे जब उनको ले जाया गया

तब तक सांसद जी वही थे सांसद जी के साथ जिला अध्यक्ष पवन साहू महामंत्री राकेश यादव के मंदिर देशमुख यज्ञ दत्त शर्मा यशवंत जैन आदि भाजपा नेता उपस्थित थे बताया जा रहा है आज सांसद जी के आभार रैली के कार्यक्रम में मटिया भी के सरपंच शामिल होने आए थे कार्यक्रम वी खत्म होने के पश्चात अपने घर की ओर जा रहे थे अंधेरा होने के कारण साइकिल से टक्कर हो गई जिससे वह घायल हुए

24 घंटे में ही अपने वादे से पलटी मार गया एनएमडीसी प्रबंधन, ग्रामीणों की तोड़ डाली उम्मीद

0
  •  कलेक्टर और विधायक का मान नहीं रखा एनएमडीसी प्रबंधन ने

अर्जुन झा

जगदलपुर एनएमडीसी के उच्च स्तरीय प्रबंधन ने पहले तो भरोसा दिलाया कि जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ और स्थानीय ग्रामीणों की सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी, आंदोलनकारी नगरनार स्टील प्लांट का गेट जाम न करें। इससे ग्रामीण और संघ से जुड़े लोग खुशी से झूम उठे थे थे, मगर चंद घंटे गुजरते ही प्रबंधन पलटी मार गया। प्रबंधन ने आज कलेक्टर और स्थानीय विधायक की बात को दरकिनार करते हुए जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ की किसी भी मांग को मानने से साफ इंकार कर दिया।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र में स्थानीय युवाओं को नौकरी तथा लोकल परिवहन व्यवसाइयों को माल परिवहन का काम देने की मांग को लेकर जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ मर्यादित द्वारा बीते हफ्ते भर से नगरनार में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को इन लोगों ने स्टील प्लांट के गेट नंबर 2 को बंद करने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद एनएमडीसी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। वहां के अधिकारियों ने बस्तर जिला प्रशासन और जगदलपुर विधायक से हस्तक्षेप का आग्रह किया बताते हैं कि एनएमडीसी उच्च प्रबंधन ने कलेक्टर और विधायक को भरोसा दिलाया था कि परिवहन संघ की सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। इसके बाद कलेक्टर और विधायक की पहल पर गेट जाम करने का फैसला वापस ले लिया। 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि एनएमडीसी उच्च प्रबंधन अपने वादे से साफ तौर पर मुकर गया। प्रबंधन ने कलेक्टर और विधायक का भी मान नहीं रखा। इससे स्थानीय ग्रामीण, परिवहन व्यवसाई और जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ के पदाधिकारी सदस्य एवं पंच सरपंच आक्रोशित हो उठे हैं। आलम यह है कि नगरनार में हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।

स्वार्थी नेताओं ने बिगाड़ा खेल

 परिवहन संघ में सम्मिलित कई नेता विभिन्न दलों के समर्थक हैं। उनकी उपस्थिति से सारी योजना विफल हो गई है। संयंत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों का समर्थन कर अपना उल्लू सीधा करने वाले दोनों प्रमुख दलों के तथाकथित नेता बाहरी बनाम स्थानीय को हक मिले के मामले में बाहरी लोगो से मिलकर स्थानीय परिवहन संघ को डुबाने में लगे हुए हैं। जिससे उनकी रोजी और नेतागिरी चलती रहे। हालांकि इस मामले में नए सांसद महेश कश्यप ने समिति को अपना समर्थन दिया है। कुल मिलाकर अब यह लड़ाई स्थानीय बनाम बाहरी की हो चली है। यह भी जानकारी मिली है की नगरनार संयंत्र के एक बुद्धिमान मीडिया पदाधिकारी अपने निहित स्वार्थ के लिए एक अन्य विभाग के अधिकारी को साथ लेकर इस मामले को नहीं सुलझने देना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री के निज सचिव तुलसी कौशिक पहुंचे युवा नेता जयदीप गुप्ता के निवास

0
  •  व्यापारी संघ व सामज के लोगों ने रखी अपनी मांगें

दल्ली राजहरा मुख्यमंत्री के मित्र व निजी सचिव तुलसी कौशिक का कल दल्ली राजहरा आगमन हुआ। युवा नेता जयदीप गुप्ता के निवास पहुंचे तुसली कौशिक। उनके साथ डौण्डी लोहारा राज परिवार के युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम व सतीश अग्रवाल भी उपस्थिति थे।

गुप्ता के निवास आगमन पर व्यापारी संघ व समाज के लोगों ने तुलसी कौशिक से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाधीन जैन व आशीष लालवानी ने मांग रखी कि पूरे बालोद जिले में दल्ली राजहरा सबसे बड़ा नगर है। इसलिए बालोद जिले का नाम बदल कर बालोद दल्ली राजहरा जिला रखा जाए। वही राजहरा व्यापारी संघ द्वारा केंद्रीय विद्यालय अतिशीघ्र शुरू कराने, 270 एकड़ भूमि का पट्टा या निशुल्क या रियायती दर प्रदान कराने, लघु उद्योग स्थापना हेतु 20 एकड़ जमीन आबंटित करने, जमीन रजिस्ट्री का सरलीकरण व निःशुल्क कराने, बाईपास सड़क का निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ कराने, खनिज न्यास राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा दल्ली राजहरा के विकास के लिए देने, 100 बिस्तर अस्पताल जल्द शुरू करवाने, जिले के सबसे बड़ा नगर दल्ली राजहरा होने के कारण बालोद जिले का नाम कर बालोद दल्ली राजहरा जिला करवाने आदि मांगें राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने रखी। साथ ही साहू समाज के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने निर्माण कार्य के लिए अनुदान मंगा। तुलसी कौशिक व लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम के आगमन अवसर पर भाजपा नेता सुरेश जायसवाल, विशाल मोटवानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा स्वाधीन जैन, सोमेश साहू, मनोज दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता, अजय अग्रवाल, राजेश पटेल, आशीष लालवानी, विजयभान सिंह, हितेश कुमार, आलोक जैन, संदीप गोगड़, महावीर चोपड़ा, अमित जायसवाल, निखिल शर्मा, अर्जुन, पुनीत, अभिजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS