City Media - Page 187 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 187

अश्लील छत्तीसगढ़ी गीतों के खिलाफ बजरंग दल ने खोला मोर्चा

0
  • एसपी को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग 

जगदलपुर विहिप बजरंग दल ने अश्लील छत्तीसगढ़ी गानों के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले कुछ दिनों से अश्लील छत्तीसगढी गाने वायरल हो रहे थे। जिसके खिलाफ बजरंग के कार्यकर्त्ताओं ने जगदलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उक्त गाने के संगीतकार कलाकार एवं गाने के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विहिप नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति सादगी मधुरता और परम्परा का प्रतीक है। मनोरंजन के नाम पर इसकी आत्मा को एवं संस्कृति को धूमिल करना और बदलने का प्रयास करना दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसे गानों पर तुरंत रोक लगनी चाहिए एवं ऐसे निर्देशक एवं कलाकारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हम सभी महतारी के रूप मे उसकी कला संस्कृति एवं समरसता के लिए पूजा जाता है और यहां के कलाकार भी छतीसगढ़ की लोक कलाओ को पूजनीय मानते हैं। मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे गाने पर तुरंत रोक लगे जिससे समाज मे अश्लीलता परोसी जा रही है। यदि भविष्य मे ऐसे गाने दोबारा बने तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ऐसे लोगो के खिलाफ जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को धूमिल करने का कुकृत्य करेंगे उनके खिलाफ उग्र आंदोलन करने एवं कडे़ कार्यवाही करने मे पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, गौरक्षा प्रमुख विष्णु ठाकुर, बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर संयोजक भवानी चौहान, काशी चालकी, तमिश नायडू सहित कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

बस्तर के संसाधनों के बंदर बाँट के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा–दीपक बैज

0

जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज ने संबोधित करते हुए कहा बस्तर के संसाधनों पर भाजपा सरकार की बुरी नजर है। विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया। बैलाडीला 1सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया। कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर के सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा।

भाजपा सरकार बस्तर में खनन आधारित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्थापित करने के बजाय, बहुमूल्य खनिज संसाधन औने-पौने दाम पर पूंजीपतियों को लुटा रही है। विगत दिनों केंद्रीय इस्पात मंत्री छत्तीसगढ़ आए थे, तमाम विरोध के बावजूद भारत सरकार का सरकारी उपक्रम फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड भिलाई स्थित यूनिट को मात्र 320 करोड़ में बेच दिया, जो कभी घाटे में नहीं रही बल्कि लगभग 100 करोड़ प्रति वर्ष का मुनाफा कमा रहा थी।

रमन सिंह की सरकार बस्तर के नागराज पर्वत मोदी के मित्र अदानी को बेचा गया ग्राम सभा की फर्जी एनओसी लगाई गई, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने जांच के बाद आवंटन रद्द करने का प्रस्ताव केंद्र की मोदी सरकार को भेजा गया लेकिन वह भी आज तक लंबित है। बस्तर के नगरनार में 20 हजार करोड़ से अधिक के सार्वजनिक क्षेत्र एनएमडीसी के प्लांट को बेचने के लिए केंद्र की मोदी सरकार विनिवेशीकरण की सरकारी साइट ‘‘दीपम’’ पर सेल लगाकर रखी है। बस्तर के युवाओं के सरकारी नौकरी में रोजगार के अधिकार को बेच रही है मोदी सरकार। चुनाव के समय मोदी और अमित शाह ने बस्तर की जनता से वादा किया था कि नगरनार नहीं बिकेगा लेकिन बेचने की प्रक्रिया आज भी जारी हैl

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार की बुरी नजर केवल बस्तर के संसाधनों पर है। कांग्रेस पार्टी बस्तर के संसाधनों के बंदरबांट के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन चलायेगी।

हम तीन दिन की पदयात्रा निकाल कर बस्तर के संसाधनों के बंदर बाँट का विरोध करेंगे

मुख्यमंत्री के दामाद के लिये मुर्गा, मटन की व्यवस्था नहीं करने पर सरपंच और ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर तानाशाही

मुख्यमंत्री के बेटी दामाद की खातिरदारी के लिये राशि नहीं देने पर बस्तर के ग्राम पंचायत चित्रकोट के सरपंच और 12 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की कांग्रेस निंदा करती है यह बेहद चिंता का विषय है कि अधिकारी सत्तारूढ़ दल के नेताओं और शासकीय अधिकारियों की खातिरदारी करने के लिये ग्रामीणों पर दबाव बनाते है और नहीं मानने पर उनके खिलाफ झूठा एफआईआर दर्ज करवाते है।

विगत दिनों 15/05/25 को मुख्यमंत्री के बेटी दामाद (राज्य अथिति) के प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा के एसडीएम द्वारा चित्रकोट के सरपंच को फोन कर चित्रकोट के सामने बने पार्किंग नाका के पैसे से मुख्यमंत्री के बेटी दामाद के लिए मुर्गा, मटन एवं अन्य चीजों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया, जिसके बाद सरपंच द्वारा मना करने पर उसे नोटिस दे कर नाका को बंद करने का निर्देश लोहंडीगुड़ा एसडीएम द्वारा दिया गया, जबकि पार्किंग नाका चलाना ग्राम पंचायत का अधिकार है विगत 10 सालों से इसे ग्राम पंचायत एवं उनके समिति के द्वारा चलाया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद कल सरपंच एवं ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो उल्टे उनके खिलाफ 126(2)- BNS,189(2)- BNS जैसे धाराएं दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री को अपने बेटी दामाद की खातिरदारी करवानी ही थी राज्य सरकार के सत्कार मद से करवा लेते। चित्रकोट मेरा विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र है वे बताते तो मैं खुद अपनी तरफ से उनके दामाद की मेहमान नवाजी करवाता, लेकिन एक आदिवासी सरपंच को प्रताड़ित करवाना उचित नहीं है।

बस्तर के ग्रामीणो से जबरिया मुर्गा, मटन एवं अन्य व्यवस्थायें करवाने की परंपरा पर विराम लगना चाहिये। ऐसे शोषणो से ही समाज में आक्रोश पैदा होता है, जो व्यवस्था के खिलाफ जनांदोलन का रूप लेता है। चित्रकोट के ग्रामीणों ने इस अन्याय के खिलाफ आंदोलन छेड़ा है। सरकार में बैठे हुये लोग अपनी इन्हीं हरकतों से आदिवासियों के मन में सरकार के खिलाफ अविश्वास पैदा करते है।

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,अंगद त्रिपाठी, एम वेंकट राव,राजेश राय,रविशंकर तिवारी, अनुराग महतो, संदीप दास, शादाब अहमद,पार्षद जस्टिन भवानी, शुभम यदु, ललिता राव,एस नीला, ज्योति राव आदि मौजूद रहे…

बकावंड में अपराधियों के बुरे दिन, थानेदार सिन्हा मिशन मोड पर

0
  • गिरा अपराधों का ग्राफ, क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय भी लगी पाबंदी

बकावंड बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बकावंड थाना पुलिस अब जो काम कर रही है, उसने क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया है। नए थानेदार डोमेंद्र सिन्हा पुलिस के सूत्र वाक्य परित्राणाय साधुनाम पर अमल करते हुए सच्चे रक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र के अपराधी तत्वों और अवैध शराब विक्रेताओं की नींद हराम हो गई है और क्षेत्र की जनता चैन की नींद सोने लगी है।

पुलिस विभाग का पहला दायित्व लोगों को सुरक्षा प्रदान करना, अपराधी तत्वों पर लगाम लगाना और अवैध धंधों को रोकना है। पुलिस के सूत्र वाक्य “परित्राणाय साधुनाम” में भी यही संदेश निहित है कि दुष्टों से भले लोगों की रक्षा करना। पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की अहम जिम्मेदार होती है और काम का बोझ भी बहुत ज्यादा रहता है। बस्तर जैसे संवेदनशील इलाके में पुलिस का काम और भी चुनौती भरा हो जाता है। पिछले दिनों बस्तर पुलिस अधीक्षक द्वारा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। एसपी के इस आदेश का त्वरित पालन करते हुए बकावंड के थाना पभारी डोमेंद्र सिन्हा सक्रिय हो गए हैं।क्षेत्र में अपराधी तत्व अंडर ग्राउंड हो गए हैं, शराब तस्कर बोरिया बिस्तर समेट चुके हैं। थानेदार श्री सिन्हा सरकारी संस्थानों की सुरक्षा को लेकर भी संजीदा हैं। उन्होंने ग्राम बकावंड जिला सहकारी मर्यादित बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों, सायरन व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी बैंक कर्मचारियों से ली। बकावंड थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। कस्बे में अब रात को गश्त लगाई जाने लगी है। थानेदार के कड़े एक्शन की वजह से बकावंड और आसपास के गांवों में ओड़िशा से शराब लाकर बेचनेसे शराब माफिया डरने लगे हैं। जबसे डोर्मेंद्र सिन्हा थाने में नियुक्ति हुए हैं तबसे दिन आपराधिक गतिविधियों अवैध शराब विक्रय पर विराम लग गया है। पब्लिक के साथ टीआई श्री सिन्हा का आत्मीय व्यवहार भी चर्चा में है। बकावंड को लंबे समय से ऐसे ही थानेदार की जरूरत थी।

जगदलपुर ब्लॉक के कुंरदी में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

0
  • छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही सफल क्रियान्वयन  किरण देव
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव हुए शामिल

जगदलपुर । सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बस्तर जिले के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंरदी क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जगदलपुर के कुंरदी में आयोजित समाधान शिविर में 10 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया जिसमें ग्राम हल्बा कचोरा, आड़ावाल, नकटी सेमरा, मारकेल, शिवनागुड़ा, कुरंदी, बिलोरी धनियालूर, चिलकुटी ,पोडागुड़ा,सम्मिलित रहे। इस शिविर में 9284आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 9284 आवेदनों का निराकरण किया गया है। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए थे।

कुरंदी में आयोजित समाधान शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने स्थानीय हल्बी बोली में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जनसमस्याओं पर त्वरित सुनवाई करने और उनके मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।‌समाधान शिविर आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी पहल साबित हुआ है। श्री किरण देव ने कहा छत्तीसगढ़ शासन सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। जनता की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलें यह हमारी सरकार की मंशा है। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी जागरूक जनसाधारण ने आवेदनों के माध्यम से अपनी मांग रखी है जिसका विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया गया और समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही है। श्री देव ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्या और मांग के लिए तहसील और जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं हो। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। समाधान शिविर में आम जनता की समस्या-मांगों का त्वरित निराकरण हो रहा है वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह सुशासन शहर और गांवों के हर व्यक्ति तक पहुंचे, यह सार्थक प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने इस शिविर से सभी को लाभ लेने का आग्रह किया। सभी मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है ।कार्यक्रम में विभागों के अधिकारियों द्वारा सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब, सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण स्वीकृति आदेश और सामग्रियों का वितरण भी किया गया। । इस दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,विधाशरण तिवारी , ,जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप , जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यगण,एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,जनपद सीईओ अमित भाटिया व सरपंच गण तथा अधिकारी व कर्मचारी व क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

ये सुशासन की सरकार है साहेब! करना पड़ा न टेंडर निरस्त

0
  • आखिर बैकफुट पर आना पड़ा बालोद डीईओ को

बालोद विवादित टेंडर को लेकर बालोद के जिला शिक्षा अधिकारी आखिर बैकफुट पर आ गए हैं। डीएमएफ फंड से पॉलीकार्बोनेट डोम शेड निर्माण सहित अन्य कार्यो के नियम विरुद्ध टेंडर को आखिरकार, निरस्त करना पड़ा।

इसके बाद पूर्व में डीएमएफ फंड से कराए कार्य की जांच भी कराने की सुगबुगाहट होने लगी है। इसमें बड़े ठेकेदार, कई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। गौरतलब हो कि जिले के कुछ अफसर अपनी ऊंची पकड़ को लेकर खुलकर भर्राशाही कर रहे हैं। एक ओर ऊंची कुर्सी पर बैठे अफसर अपनी पकड़ मंत्री तक बता रहे हैं वहीं निचले तबके के अफसर अपनी पकड़ बताकर खुलकर उगाही कर रहे हैं। ये सुशासन की सरकार है साहेब यहां भ्रष्टाचार नही चलेगा, यह वाक्य भ्रष्टाचार के खिलाफ विश्वास व्यक्त करता है और यह दर्शाता है कि यह विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के सिद्धांतों का पालन करेगी। यह भी बता दें कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता स्वाधीन जैन ने भी इस मसले को लेकर कड़े एक्शन की चेतावनी दे दी थी।

सत्य सांई प्रेम वाहिनी रथ का हुआ भव्य स्वागत

0

जगदलपुर – भगवान सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के कार्यक्रम के अंतर्गत  सत्य साई प्रेम वाहिनी रथ पुटपरती से प्रारंभ होकर पूरे भारत के विभिन्न प्रांतों, जिलों एवं समितियां में भ्रमण कर सत्य साई बाबा का मुख्य संदेश लव ऑल सर्व ऑल अर्थात सबसे प्रेम करो एवं सब की सेवा करो का भाव जन मानस के पटल पर अंकित करना है। हमारे प्रांत छत्तीसगढ़ में यह प्रेम वाहिनी रथ 10 मई को प्रवेश हुआ एवं जगदलपुर में यह रथ 15 मई को प्रवेश हुआ, सत्य साईं सेवा समिति जगदलपुर द्वारा इस प्रेम वाहिनी रथ का स्वागत भक्ति एवं आनंद के साथ भक्तों, गुरुओं और बाल विकास के बच्चों एवं युवाओं द्वारा जोर-शोर से किया गया।

16 मई एवं 17 मई को जगदलपुर के आसपास के गावों में लगभग 30 से अधिक जगहों पर रथ का भ्रमण हुआ और सभी जगह भक्तों ने बहुत ही भक्ति एवं आनंद से रथ का स्वागत एवं पूजन किया। 18 मई को श्री सत्य साई सेवा समिति जगदलपुर में संध्या 4 बजे से वृहद शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री सत्य साई सेवा समिति जगदलपुर में महामंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर संजय पांडेय उपस्थित रहे। चेम्बर अध्यक्ष श्याम सोमानी, नगर निगम सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा, समिति संयोजक मुकेश रायकवार श्री सत्य साईं सेवा समिति भी उपस्थित रहे।

23 तारीख को होगा रक्तदान शिविर रक्तदान करने वालों को दिया जाएगा हेलमेट

0

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सरपंच गण जिलाधीश से किये सौजन्य मुलाकात 23 तारिक दिन शुक्रवार सुबह 09.30 से शाम 05 बजे तक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हिंदुस्तान पुरे देश की सेना पर गर्व महसूस कर रहा हैँ उसी की याद मे मंडल कुसुम कसा मे विशाल रक्तदान शिविर होने वाला हैँ सभी रक्तवीरो को यातायात सुरक्षा के लिए हेलमेट दिया जाना है जिसमे बालोद जिलाधीश से मिल कर इस कार्यक्रम मे आने का नेवता दिया गया जिसमे कुसुम कसा के सरपंच श्री मति वेद बाई पिस्दा सरपंच अरमुरकसा हलधर सिंह सरपंच चिपरा यश राणा सरपंच कवल सिंह कुलियारा गिधाली सरपंच चित्र सिंह भैसबोड से उपस्थित रहे।

विष्णुदेव साय के सुशासन पर एसडीएम ने लगाया बट्टा, सीएम की बेटी-दामाद के लिए मुर्गा बकरा का इंतजाम न करने पर आदिवासी सरपंच के खिलफ करा दी एफआईआर

0
  • मामले ने पकड़ लिया तूल, विरोध में ग्रामीण लामबंद 

-अर्जुन झा-

लोहंडीगुड़ा विष्णु देव साय के सुशासन पर लोहंडीगुड़ा के एसडीएम ने बट्टा लगा दिया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सीएम के बेटी दामाद के लिए मुर्गा, बकरा का इंतजाम नहीं करने पर एसडीएम द्वारा सरपंच एवं ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

चित्रकोट के सरपंच एवं ग्रामीणों पर एसडीएम ने जानबूझ कर कराई है एफआईआर। बताया गया हैं कि विगत 15 मई को मुख्यमंत्री के बेटी दामाद (राज्य अतिथि) के प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा के एसडीएम द्वारा चित्रकोट के सरपंच को फोन कर चित्रकोट के सामने बने नाका के पैसे से मुख्यमंत्री के बेटी दामाद के लिए मुर्गा मटन भात एवं अन्य चीजों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। सरपंच के मुर्गा बकरा का इंतजाम करने से मना करने पर उसे नोटिस देकर नाका को बंद करने का निर्देश लोहंडीगुड़ा एसडीएम द्वारा दिया गया। जबकि यह नाका ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में है। विगत 10 सालों से नाका का संचालन ग्राम पंचायत एवं ग्राम समिति द्वारा किया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद कल सरपंच एवं ग्रामीणों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो उल्टे उनके खिलाफ धारा 126 (2), 189(2) जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इसे लेकर चित्रकोट पंचायत एवं आसपास के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। इसे लेकर सरपंच, ग्रामीणों की एसडीएम के साथ जमकर बहस भी हुई।ग्रामीण बार बार एसडीएम से पूछते रहे कि आपने किस अधिकार और कानून के तहत मुर्गा, बकरा, भात का इंतजाम करने कहा था, नाके से जो पैसा मिलता है, वह गांव के विकास में लगता है यह कोई अवैध कमाई नहीं है। अगर सीएम के बेटी दामाद की खातिरदारी करनी थी, तो आप अपने पैसे से सारा इंतजाम करते। सरपंच और ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि जब भी कलेक्टर या कोई बड़े अधिकारी आते हैं तब एसडीएम ऐसा ही इंतजाम करने के लिए दबाव डालते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नाम लेकर एसडीएम नीतीश वर्मा इसी तरह की हरकत करते हैं, वे साय के सुशासन पर दाग लगा रहे हैं।वहीं एसडीएम सफाई देते रहे कि मैंने ऐसा कोई इंतजाम करने के लिए कहा ही नहीं था। अब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भी दे दी गई है। श्री बैज चित्रकोट से विधायक और बस्तर से सांसद भी रहे हैं। लिहाजा दीपक बैज ने इस मामले पर कड़े तेवर दिखाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज बस्तर पहुंचे। साथ ही इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी चल रही है। वहीं आज लोहंडीगुड़ा में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर जिला अध्यक्ष सहित लोहंडीगुड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक भी आहूत की गई।

आदिवासी सरपंच पर जुल्म: बैज

मुख्यमंत्री के बेटी दामाद के लिए मुर्गा बकरा, भात का इंतजाम करने संबंधी एसडीएम के फरमान और आदिवासी सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले को निंदनीय करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि वे इस घटना पर चुप नहीं बैठेंगे। बैज ने कहा कि सीएम के बेटी दामाद हमारे भी बेटी दामाद हैं, वे राज्य अतिथि भी हैं। एसडीएम उन्हें हमारे घर भेज देते तो हम उनका बेहतरीन स्वागत करते। हम भी आदिवासी हैं और अतिथियों का सम्मान करना हम आदिवासियों का संस्कार है। एसडीएम ने इसके लिए नाका बंद करवा कर और सरपंच एवं ग्रामीणों पर एफआईआर करवा कर अक्षम्य कृत्य किया है। कांग्रेस इसे लेकर आंदोलन करेगी।

सुकमा में अवैध तेंदूपत्ता फड़: दुर्गेश राय

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने सुकमा जिले में अवैध तेंदूपत्ता फड़ संचालित होने और इन फड़ों में अवैध रूप से खरीदे जा रहे तेंदूपत्ता को तस्करी कर ओड़िशा पहुंचाए जाने की शिकायत की है। सुकमा के वन मंडलाधिकारी को की गई शिकायत में कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने बताया है कि जिले के दोरनापाल कोंटा वन परिक्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध तेंदूपत्ता फड़ संचालित हैं। इन फड़ों में ओड़िशा के लोग स्थानीय आदिवासियों से बहुत ही कम दर पर तेंदूपत्ता खरीद रहे हैं। इस तेंदूपत्ता को ओड़िशा पहुंचाया जा रहा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। राय के मुताबिक वन कर्मियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चल रहा है। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने शिकायत में बताया है कि मनीकोंटा, बोड़ेगुड़ा, गमापाड़, बोरदागुड़ा, नेड्रा सहित कई गांवों में अवैध तेंदूपत्ता फड़ संचालित हैं।

राष्ट्र निर्माण एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए वन नेशन वन इलेक्शन आवश्यक – भोजराज नाग

0

कांकेर लोक सभा स्तरीय ,वन नेशन वन इलेक्शन विचार गोष्ठी एवं लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय भोजराज नाग एवं वक्ता के रूप में बेमेतरा के पूर्व विधायक माननीय अवधेश चंदेल एवं राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य माननीय यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय पवन साहू, नपा दल्ली राजहरा के अध्यक्ष माननीय तोरण साहू,नगर पंचायत लोहारा के अध्यक्ष माननीय निवेंद्र टेकाम एवं इस कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश द्विवेदी भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर साहू, मंडल महामंत्री रमेश गुजर एवं समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए l

ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण एवं दल्ली राजहरा के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथि एवं विभिन्न संस्था से पधारे संस्था प्रमुख पूर्व सैनिक गण समस्त नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण के साथ कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती शशि देशमुख मैडम सहित सभी का कार्यक्रम में उपस्थिति देने एवं अपनी सहभागिता देने के लिए हृदय से धन्यवाद।

MOST POPULAR

HOT NEWS