City Media - Page 1530 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1530

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर व जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार डौंडी के विभिन्न वार्डों में सूखा राशन व हरी सब्जी का वितरण किया गया

0

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के आव्हान पर व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष मनीष झा के नेतृत्व में डौंडी नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग 200 हितग्राहियों को सूखा राशन व हरी सब्जी का वितरण किया गया ।मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि कोविड महामारी के इस घड़ी में जब पूरा देश विपदा से गुजर रहा है ऐसे समय में भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी ने बताया कि बालोद जिले में पिछले डेढ़ महीने से लाकडाउन लगा हुआ है जिस कारण बहुत से परिवारों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो चुकी है ऐसे समय में अगर हमारे प्रयास से किसी परिवार की समस्या दूर हो सके तो वही सच्ची सेवा है।

जिला अध्यक्ष केसी पवार ने कहा कि भाजपा सेवा भावना से पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन के नाम से कार्य कर रही है आज हमारे कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जरूरतमंदों के साथ खड़ी है ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के जिला सदस्य जयेश ठाकुर, देवलाल ठाकुर ,मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुपेश नायक ,जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र जैन ,पार्षद संजीव मानकर ,रेखा चौहान ,सांसद प्रतिनिधि विनय जयसवाल ,महिला मोर्चा की रजनी जयसवाल युवा मोर्चा से आशीष अग्रवाल, रिषभ सभरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार बालोद जिले के टाउन हॉल में टीकाकरण के कार्यक्रम में आम लोगों के सहयोग के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया

0

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्याम बिहारी जायसवाल जी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय  Town Hall बालोद में टीकाकरण के कार्यक्रम में आम लोगों के सहयोग के लिए हेल्प डेस्क लगाया  गया।

इस अवसर पर,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि  सेवा ही संगठन  के माध्यम से आज हम सब जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में वैक्सीनेशन सेंटर टाउन हॉल में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीनेशन लगाने वाले को सहायता कर  उनकी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं |

प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू  ने कहा कि वैक्सीनेशन टीका लगवाना हम सब के लिए हम  अनिवार्य है यह सभी वर्गों के लिए फायदेमंद और करोना वायरस जैसे भयानक बीमारी की रोकथाम के लिए सहायक है सभी   गलतफहमियां को दूर कर हम सभी को टीका लगवाना चाहिए इसी उद्देश्य को लेकर हम सब यहां इकट्ठा जागरूकता अभियान चला रहे हैं |

 किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, ने कहा कि जिला किसान मोर्चा द्वारा  वैक्सीनेशन सेंटर टाउन हॉल बालोद  मे  वैक्सीनेशन के लाभार्थियों को  सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क  लगाया गया है  जिसमें  वैक्सीनेशन  के  लाभार्थियों  हेतु   पेयजल फल  बिस्कुट  मास्क  सैनिटाइजर  की व्यवस्था  कराई गई है  यह  हेल्प  डेस्क  जिले के  प्रत्येक  विकासखंड में  किसान मोर्चा द्वारा  लगाई जाएगी इसी क्रम में कल बालोद के वैक्सीनेशन सेंटर महादेव भवन में हेल्प डेस्क लगाया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोनू चौधरी,   शहर अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष  रोमन सोनकर, किसान मोर्चा शहर बालोद के अध्यक्ष शशिकांत साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अश्वन बारले  कमल पंप लिया,  संदीप साहू, जी वरिष्ठ भाजपा नेता भोलाराम साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष दयानंद साहू जी, राजीव शर्मा, गिरजेश पार्थ साहू आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित  रहे |

होकर टीकाकरण में आए हुए लाभार्थियों द्वारा  सहयोग फल फ्रूट पानी बिस्किट शीतल पेय हेतु किसान मोर्चा का आभार व्यक्त किया गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने , कोरोना वारियर्स को बाँटे मास्क, सेनेटाइजर…

0

जगदलपुर:- कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में भाजपा के सदस्यों द्वारा लगातार राहत कार्य किये जा रहे है। राशन सामग्री के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर जैसे महत्वपूर्ण सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

आज शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने सदस्यो के साथ मिलकर इस संकट काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे 15 से अधिक सफाई कर्मचारियों को मास्क,सेनेटाइजर, मल्टीविटामिन टेबलेट, हैंड ग्लोब्स ,बिस्किट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार उनके टीम की ओर से कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सामग्री का वितरण किया जा रहा है, साथ ही शरीर मे इमियूनिटी की कमी को दूर करने हेतु मल्टीविटामिन टेबलेट भी प्रदान किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान अखिलेश शुक्ला, कमल पटवा, विनीत शुक्ला, आनंद झा, रमन चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर चौंक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को मास्क वितरण किया गया

0

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द पाढ़ी (कोको) जी के दिशा निर्देश पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य एवं बस्तर जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी के आदेशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान एवं अब्दुल हकीम खान के द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जगदलपुर शहर के विभिन्न चौंक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को मास्क वितरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान,जिला महासचिव अभिषेक डेविड, विधानसभा महासचिव लव मिश्रा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक अनुराग महतो,अब्दुल हकीम खान,शादाब अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त, बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों के खातों में पहुंची 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि

0

जगदलपुर 21 मई 2021/राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए धान के एवज में किसानों को आदान सहायता के लिए पहली किश्त के तौर पर आज बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख 54 हजार रुपए की राशि सीधे बैंक खातों के माध्यम से मिली। इनमें बस्तर जिले के 29 हजार 29 किसानों के खातों में आज 23 करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपए, कांकेर जिले के 74 हजार 996 किसानों को 48 करोड़ 30 लाख 22 हजार रुपए, कोंडागांव जिले के 33 हजार 475 किसानों को 23 करोड़ 37 लाख रुपए, बीजापुर जिले के 4 हजार 310 किसानों को 9 करोड़ 82 लाख रुपए, सुकमा जिले के 9 हजार 552 किसानों को 6 करोड़ 27 लाख रुपए, नारायणपुर जिले के 4 हजार 736 किसानों को 3 करोड़ 18 लाख 37 हजार रुपए और दंतेवाड़ा जिले के 4310 किसानों को 2 करोड़ 65 लाख 64 हजार रुपए का भुगतान सीधे बैंक खाते के माध्यम से किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आदान सहायता के रुप में प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को कुल 4 अरब 46 करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा।

गोधन न्याय योजना के तहत 421 गोबर विक्रेताओं को 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक का भुगतान | इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के 50 गोठानों में गोबर बेचने वाले 421 गोबर विक्रेताओं के खाते में 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक राशि का भुगतान भी किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वर्चुअल माध्यम से किए गए इस भुगतान के अवसर पर कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विभाग के उप संचालक उपस्थित थे।

आईटीबीपी की गाड़ी ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, युवक की मौत

0

मोहला – मोहला थाना क्षेत्र के एटककन्हार में आईटीबीपी जवान की स्कार्पियों ने बाइक मारी टक्कर जिससे चालक की मौत हो गई और उसकी दादी घायल हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोर्रामटोला से युवक सुनील विश्वकर्मा अपनी दादी कमला बाई के साथ मानपुर अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी को देखने जा रहे थे तभी पानाबरस से खड़गाँव की ओर जा रही आईटीबीपी मेडिकल टीम की गाड़ी CG08 AA 4227 बाइक को जबरदस्त टक्कर मार फरार हो गए और बाइक में सवार युवक और उसकी दादी घायल हो गए | घायलों को देख ग्राम एटककन्हार के लोग आये और उन्हें मोहला सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया  गया किन्तु घायल युवक सुनील विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई जबकि उसकी दादी को रायपुर रेफ़र किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मोहला पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है | वहीँ दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा रास्ता जाम कर आईटीबीपी के जवान पर कार्यवाही की मांग की | घटना की जानकारी मिलने प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking दल्लीराजहरा – कार ट्रक के पीछे जा घुसी, हादसे में कार चालक की मौत

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा – डौंडी मार्ग पर कंगला मांझी कालेज के पास डिज़ायर कार CG 24 N 3068 ट्रक के पीछे जा घुसने से कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में कार चालक की मृत्यु हो गई | कार चालक का नाम अश्वनी यादव पिता देव नारायण यादव उम्र 36 वर्ष वार्ड क्र 21 दल्लीराजहरा का निवासी है | कार चालक भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा के लिए निकला था और ट्रक के पीछे पीछे आ रहा था | उसी दौरान कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी जिससे यह हादसा हुआ | घटना आज शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है | हादसे के उपरांत चालक को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया था | कार दल्लीराजहरा की है और चालक ड्राईवर का कार्य करता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज भी डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 04 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 06 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शासकीय उचित मूल्य की दुकान में कोरोना गाइडलाइन पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही की गई

0

बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही आज दिनांक 20.05.2021को गुरूर ब्लॉक के ग्राम धनेली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन बिना मास्क लगाए रहने पर एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बिना मास्क

लगाए ग्राहकों को राशन सामान देते हुए कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर गुरूर ब्लॉक के ग्राम धनेली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन के ऊपर मास्क नही लगाने की जानकारी मिलने पर खाद्य निरीक्षक ने सेल्समेन को फटकार लगाते हुए ग्राम धनेली के सरपंच सचिव को चलानी कार्यवाहि करने निर्देशित किया गया. ग्राम पंचायत सरपंच सचिव के द्वारा 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बढ़ता खतरा फिर भी लापरवाही..गुरूर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोरतरा के सरपंच बिना मास्क पहने हुए ग्राम पंचायत में बैठने का कार्य जारी

0

बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही आज दिनांक 20.05.2021को गुरूर ब्लॉक के ग्राम बोरतरा के ग्राम पंचायत में सरपंच बिना मास्क पहन कर नजर आए। शासन प्रशासन के नियमो का खुले आम धज्जियां उड़ा रहे हैं ग्राम पंचायत बोरतरा के सरपंच बढ़ता खतरा फिर भी लापरवाही ग्राम पंचायत में बिना मास्क लगा कर बैठने का कार्य जारी।

MOST POPULAR

HOT NEWS