City Media - Page 245 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 245

सात गोलियां लगने के बाद भी मोर्चे पर डटे रहे शहीद आदिवासी सपूत राजू पोयम

0
  •  मुठभेड़ में शहीद डीआरजी जवान राजू पोयम की शौर्यगाथा 

अर्जुन झा-

जगदलपुर आदिवासी बड़े शूरवीर होते हैं। वे पीठ पर गोली खाना कतई पसंद नहीं करते। वे सीधे सीने पर गोली खाकर मातृभूमि के लिए मर मिट जाने पर भरोसा करते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण है आदिवासी जवान राजू पोयम की शहादत। सात गोलियों का जख्म सहने के बाद भी राजू पोयम मैदान छोड़कर भागे नहीं, बल्कि नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते रहे।सैल्यूट है रणबांकुरे राजू पोयम को।

20 मार्च को बीजापुर जिले और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में बस्तर संभाग के वीर आदिवासी सपूत राजू पोयम शहीद हो गए थे। डीआरजी जवान राजू पोयम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में फोर्स का हिस्सा थे। सूत्र बताते हैं कि राजू पोयम के शरीर पर सात गोलियां लगी थीं, फिर भी वे अपना दर्द भूलकर नक्सलियों का डटकर मुकाबला करते रहे। तीन चार नक्सलियों को ढेर करने के बाद ही राजू पोयम ने अंतिम सांस ली। निडरता पूर्वक नक्सलियों से लोहा लेते हुए राजू पोयम ने अपनी जान की बाजी लगाकर वीरगति को प्राप्त किया। ऐसे वीर जवान को दिल से सलाम है जिसने भारत माता के लिए अपनी जान निछावर कर दी। आपको बता दें कि कल बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमावर्ती जंगल गंगालुर मैं पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। फोर्स ने मुठभेड़ में 26 नक्सली मार गिराए थे। इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवान राजू पोयम शहीद हो गए थे। आज उनके पार्थिव शरीर को बीजापुर मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद गृहग्राम भैरमगढ़ ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजू पोयम को अंतिम विदाई देने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

धूमधाम से मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष, तैयारियां तेज

0
  •  सर्व हिंदू समाज की हुई बैठक, निकलेगी मातृशक्ति की भव्य स्कूटी रैली

जगदलपुर मां दुर्गा मंदिर शांतिनगर वार्ड जगदलपुर में सर्व हिंदू समाज द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नववर्ष उत्सव मनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि व मातृशक्ति उपस्थित रही हैं।

सृष्टि सृजन दिवस पर मातृ शक्ति की भव्य स्कूटी रैली व मां दंतेश्वरी मंदिर में महाआरती कर नववर्ष उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन रविवार,

को शाम 4बजे, मां दंतेश्वरी मंदिर से भव्य स्कूटी रैली, ध्वज, वाद्य यंत्रों सहित नववर्ष की शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए हिंदू गौरवशाली परंपरा अनुसार आरंभ होकर संजय मार्केट हनुमान मंदिर चौक, शहीद पार्क होते हुए जय स्तंभ चौंक, सिरहासार चौक से मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। जहां

महाआरती कर नववर्ष उत्सव मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता धर्मचंद्र शर्मा अध्यक्ष ने की। संचालन रंजीत पाण्डेय सचिव द्वारा किया गया। बैठक में एल. ईश्वर राव, आत्माराम जोशी, शिवनारायण चांडक, अनिल अग्रवाल, शंकरलाल गुप्ता, आशा डोडिया, नीलम मिश्रा, झरना मोहंती, गीता शुक्ला आदि समाज,संस्था प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बैठक में व्ही बालकृष्णन, शारदा प्रसाद, सुनील दास, सुनील जैन, विकास चौहान, संजय दुबे, अरुण तिवारी, विजय भारत, संतोष बाजपेयी ,योगी, जीपी यादव, राम अवतार शर्मा, रवि शर्मा, योगेश सिंह ठाकुर, विनोद पांडेय, सोनू मिश्रा, रोशन कुमार झा, अनिरुद्ध मिश्रा, दामोदर कुमार, आनंद शर्मा, नलिन शुक्ला, गिरजा गुप्ता, हेमलता नामदेव, योगिता यादव, खुशी यादव, राधे वड्डे, रेखा परमार, किरण दीवान, पूजा नेताम, गीता नाग, रश्मि द्विवेदी, क्रांति सिंह, मनीषा, बाला चक्रवर्ती, अंजलि मिश्रा, सुलोचना मंडावी, कल्पना, विद्या सोनी, राजीव निगम, अखिलेश मिश्रा, श्रीनिवास रेड्डी, नवल तिवारी, किरण शुक्ला, पंकज मिश्रा, गणेश दहिया, मिलन विश्वास, विजय सिंह, जेबी सिंह, अंजलि मिश्रा, शैल दुबे, श्रीवास्तव, एकता मिश्रा, गायत्री बघेल आदि समाज संस्था संगठन प्रमुख उपस्थित रहे। यह जानकारी सर्व हिंदू समाज के एल ईश्वर राव ने दी।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आयुष्मान वय वंदन योजना पर संसद में मंत्री नड्डा से मांगा जवाब

0
  • बस्तर सांसद ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से किया प्रश्न
  • पीएम जन आरोग्य योजना का बढ़ाया गया दायरा 

जगदलपुर लोकसभा में सत्र के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने स्वास्थ्य मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से प्रश्न किया। उन्होंने आयुष्मान वय वंदन योजना पर सवाल दागा।

21 मार्च को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से आयुष्मान वय वंदना कार्ड के मामले में तारांकित प्रश्न कर उनसे इस विषय पर जवाव मांगा। सांसद महेश कश्यप के प्रश्न का जवाब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिया है। श्री कश्यप ने सवाल किया था कि आयुष्मान वय वंदना योजना में क्या सरकार की भविष्य में अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवा लाभ या सेवाओं को शामिल करने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे का विस्तार करने की कोई योजना और यह सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय किए गए हैं कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड का लाभ गुजरात के बलसाड, डांग और नवमारी संसदीय नि्वचन क्षेत्रों के ग्रामीण और अल्पसेवित क्षेत्रों की आबादी के सबसे कमजोर वर्गों तक पहुंच सके? इसके जवाब में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जानकारी दी कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सरकार की एक अग्रणी योजना है, जो 12.37 करोड परिवारों के लगभग 55 करोड़ लाभार्थियों को मध्यम स्तरीय और विशिष्ट परिचर्या के लिए अस्पताल में भर्ती करने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का मेडिकल कवर प्रदान करती है, जो भारत की आबादी का आर्थिक रूप से कमजोर निम्नतम तबके का 40 प्रतिशत है। हाल ही में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 4.5 करोड परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उसमे अधिक आयु के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों, चाहे उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, को शामिल करने के लिए इस योजना का विस्तार किया गया है। इस योजना के शुभारंभ के बाद से, स्वास्थ्य लाभ पैकेजों को पांच बार संशोधित किया गया है। प्रारंभ में, इस योजना में 1,359 पैकेज शामिल थे, लेकित अब स्वास्थ्य लाभ पैकेज (एचवीपी)

2022 में 27 मेडिकल स्पेशलिटी में 1.961 पैकेज शामिल हैं। कुल 365 नई उपचार प्रक्रियाएं जोड़ी गई हैं और 832 पैकेजों की दरों में बढ़ोतरी की गई है। पहले से ही शामिल किए गए किडनी प्रत्यारोपण के अलावा अस्थि

मज्जा प्रत्यारोपण और कर्ण प्रत्यारोपण सर्जरी जैसी अत्याधुनिक प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं। इसके अलावा, राज्यों को स्थानीय संदर्भ में स्वास्थ्य लाभ पैकेजों को और अधिक अनुकूलित करने के लिए स्वयत्तता

दी गई है। विशेष रूप से ग्रामीण और अल्पसेवित क्षेत्रो में एबी-पीएमजेएवाई के बारे में जागरूकता फैलाने के निए एक व्यापक मीडिया और आउटरिच कार्यनीति है। इसमें समाचार पत्रों, सामुदायिक रेडियो, नुक्कड़ नाटकों, डिजिटल डिस्पले, रेडियो अभियानों, जन संदेश और दूरदर्शन आदि के माध्यम से लाभार्थी विवरण के प्रसारण सहित पारंपरिक मीडिया प्लेटफामों पर विज्ञापन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य स्वास्थ्य एजेंसियों ने अग्रणी कार्यकर्ताओं अर्थात आशाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकिर्ताओं और ग्राम स्तरीय उद्यमियों के व्यापक नेटवर्क को भी शामिल किया है जो निचले स्तर पर जन जागरूकता पैदा करने में महत्वपर्ण हैं। इसके अलावा, किसी भी सहायता, प्रश्नों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड लाभार्थी हेल्पनाइन नबर 1800-110-770 पर मिस्ड काल या 24×7 कॉल सेंटर 14555 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एबी-पीएमजेएवाई के

विस्तार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक आईईसी कार्यकलापों को शुरू करने के लिए राज्यों कोनिर्देश जारी किए हैं। 17 मार्च 2025 तक की स्थिति के अनुसार, इस योजना के तहत 53 लाख से अधिक आयुष्मान वय वंदना लाभार्थियों को नामांकित किया गया है, जिसमें बलसाड जिले में 19,665, डांग जिले में 612 और गुजरात के नवसारी जिले में 7,146 लाभार्थी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत एमएलए भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

0

कवर्धा पंडरिया विधायक भावना बोहरा जितनी खूबसूरत हैं, उतना ही सुंदर उनका कामकाज और व्यवहार भी है। उनके कामकाज और व्यवहार का मूल्यांकन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट विधायक करार दिया गया है।

सत्र 2024-25 में विधायक भावना बोहरा की सक्रियता, सहभागिता एवं जनहित के मुद्दों को सदन में रखने के लिए यह सम्मान दिया गया है। भावना बोहरा ने कहा है कि यह पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की उत्कृष्ट जनता का सम्मान है। इसके लिए पंडरिया की देवतुल्य जनता का आभार। उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है। विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में उनके नाम की घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न हुए बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में विधानसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सक्रियता से भाग लिया। वहीं क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े प्रमुख मुद्दों और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान व आवश्यकताओं को लेकर मुखर रही। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे विषय भी उठाए जो जनता की मूल भावनाओं से जुड़े हुए थे।भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में संचालित हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के साथ-साथ सरकार का पक्ष भी रखा। वे लगातार विधानसभा में उपस्थित रहीं एवं सदन की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया। भावना बोहरा ने इस वर्ष विधानसभा में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश, महिला, युवा, उद्योग,शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ें प्रश्न सदन में किया।

भावना ने जनता को दिया श्रेय

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मैं सबसे पहले पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता का आभार व्यक्त करती हूं, क्योंकि उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है और यह सम्मान मैं उन्हें ही समर्पित करती हूं। मैं पूरे सदन एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का भी आभार व्यक्त करती हूँ। इन एक वर्षों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी, वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं सदन के सभी सदस्यों से बहुत कुछ सीखने को मिला। विधानसभा सत्र की कार्यवाही में प्रक्रियाओं को समझने के साथ ही अपने क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा जनहित के मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखने का अवसर मिला।मैनें हमेशा ही जनता की सेवा और एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ने मुझे क्षेत्र के विकास हेतु जो दायित्व दिया है उसे पूरा करने का प्रयास किया है। इस प्रयास में मुझे क्षेत्रवासियों और सदन के सम्मानीय सदस्यों का मार्गदर्शन व सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलना मेरे लिए जितना गर्व का विषय है उतना ही मेरे लिए एक अहम जिम्मेदारी है कि इस सम्मान के प्रति मैं निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करती रहूं जिसके लिए मैं आश्वस्त करती हूं कि जब भी मुझे अवसर मिलेगा पूरी तत्परता से क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों, जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखती रहूंगी। हमारा यही प्रयास रहता है कि जनता ने जिस विश्वास से हमें एक जनप्रतिनिधि के रूप में जो अहम जिम्मेदारी दी है उसे निभाते हुए उनके हितों की सुरक्षा, समस्याओं का निराकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा क्षेत्र के विकास हेतु पूर्ण पारदर्शिता और जन जागरूकता के साथ कार्य करें। विधानसभा सत्र के माध्यम से हमें अवसर मिलता है कि हम अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गति देने, जनता की समस्याओं को उनकी आवाज बनकर मुखरता से उनके निदान हेतु बात सरकार के सामने रख सकें ताकि उनका त्वरित निराकरण हो सके और जनता को सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ निरंतर बिना किसी अवरोध के मिलते रहे।

ऎसी होती है चयन प्रक्रिया

आपको बताते चलें कि उत्कृष्ट विधायक के चयन हेतु विधानसभा में चयन समिति होती है जिसके सदस्य विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा पक्ष एवं विपक्ष से एक-एक उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है। इस चयन प्रक्रिया में सदस्य को चुनने हेतु वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में उस सदस्य के आचरण, संसदीय प्रक्रियाओं व परंपरा का पालन करने तथा विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने सहित सदन में होने वाले विभिन्न चर्चाओं, प्रश्नकाल, शुन्य काल जैसे होने वाले विभिन्न चर्चाओं में सक्रियता के साथ भाग लेते हुए अपनी उपस्थित दर्ज कराने पर चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है।

गांवों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन है भाजपा सरकार: दुर्गेश राय

0
  • जगरगुंडा की समस्याओं से रूबरू हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने जगरगुंडा मूलभूत की मूलभूत समस्याओं का जायजा लेने जनपद सदस्य दीपक कोसमा, सरपंच नीतू कोसमा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदमा मरकाम के साथ पहुंचे।

 

दुर्गेश राय और अन्य जनप्रतिनिधियों ने वहां स्वास्थ्य, पानी, बिजली, राशन को लेकर जनता से बातचीत की। आजादी के लगभग आठ दशक बाद भी जगरगुंडा की जनता विकास से कोसों दूर है। हॉस्पिटल है लेकिन बेड नहीं हैं।हॉस्पिटल स्टाफ है, लेकिन एक रूम में 6 से 7 सदस्य रहने को मजबूर हैं। वहीं डाक्टर के भी रहने की सुविधा नहीं होने से वह भी परेशान हैं। कई दिनों से हॉस्पिटल का भवन अधूरा पड़ा है। उसकी सुध विभाग नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत भी सुनने वाला कोई नहीं है। वही हाल पानी टंकी का है। 2 माह से पानी टंकी बंद पड़ी है। क्रेडा विभाग में शिकायत करने पर भी कोई बनाने नहीं पहुचा। पानी के लिए जनता त्रस्त है। क्रेडा विभाग अपने आप में मस्त है। बिजली सब स्टेशन 2022 से चालू है, लेकिन अभी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग ईद के चांद की तरह बिजली के दीदार को तरस रहे हैं। कोंडासावली के आश्रित ग्राम के लोगों को 10 किमी का सफर तय कर राशन लेने दंतेवाड़ा सीमा तक जाना पड़ता है।

यह सब मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे जगरगुंडा के लोग जिला मुख्यालय में बैठे विभागीय अधिकारियों की बेरुखी से त्रस्त हो चले हैं। ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता दुर्गेश राय, जनपद सदस्य दीपक कोसमा, सरपंच नीतू कोसमा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदमा मरकाम के साथ सुकमा पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपने का फैसला किया है। समस्या का समाधान नहीं होने की स्थित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ जगरगुंडा में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय ने कहा है कि जनता की समस्याओं को लेकर डबल ईंजन का ढोंग रचने वाली भाजपा सरकार फेल नजर आ रही है। अब तो ट्रिपल इंजन भी लग गया है। अब जनता की सेवा जगरगुंडा से करते है कि दोरनापाल से अब जनता को इनसे जवाब मांगना पड़ेगा। निष्क्रिय नेता की भी बहुत जल्द कांग्रेस पार्टी पोल खोलेगी। जल्द जनता की लड़ाई रोड तक की जाएगी।

भीषण सड़क हादसे में 2 युवक की मौत

0

मुख्य मार्ग में ग्राम सांकरा एवं ग्राम जमरुवा के मध्य मोड़ में आज भीषण सड़क हादसा हो गया इस हादसे में डेढ़ वर्षीय माशूम सहित भिलाई निवासी दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, तो वही पांच लोग घायल गए जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया हैं।

बतला दे 6 दोस्त 3 मोटर साईकिल में बाइक राइडिंग करते हुए केशकाल घूमने निकले थे इसी बीच जमरुवा मोड़ के पास सामने से आ रहे दंपति की मोटरसाइकिल को एक बाईक राइडर्स जोरदार ठोकर मार दिया जिससे पीछे चल रहें राइडर्स के दोस्त भी गिर गया इस हादसे में भिलाई के दो दोस्त आनंद, सय्यद एवं ग्राम बरही से नसबंदी कराने जिला अस्पताल जा रहें दम्पति के डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी दीक्षा की मौके पर मौत हो गई तो वही 5 लोग घायल हैं जिसमें मासूम की माता-पिता एवं बाइकर्स की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया हैं।

शहर को प्यासा नहीं तड़पने देंगे जल कार्य प्रभारी सुरेश गुप्ता; सम्हाला मोर्चा

0
  • अनुभवी और लगनशील नेता के हाथों में जल आपूर्ति व्यवस्था की कमान

जगदलपुर नगर की जल आपूर्ति व्यवस्था की अब अनुभवी, लगनशील एवं कर्मठ नेता सुरेश गुप्ता के हाथों में आ गई है। उम्मीद की जा रही है कि सुरेश गुप्ता जैसे व्यक्तिके कंधों पर नगर निगमके जल विभाग की जिम्मेदारी आ जाने के बाद अब शहर प्यासा नहीं रहेगा।

सुरेश गुप्ता ने जगदलपुर नगर निगम की महापौर परिषद में जल कार्य विभाग का दायित्व संभाल लिया है। उन्होंने यह दायित्व सम्हालते ही जलकार्य विभाग के अधिकारियों की पहली बैठक ली। श्री गुप्ता ने जगदलपुर नगर निगम के अंतर्गत पीएचई विभाग से संबंधित संपूर्ण जानकारी हासिल की, कर्मचारी की स्थिति, जल प्रदाय के संसाधन और पानी टैंकरों की स्थिति की जानकारी ली।

गुप्ता का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव के प्रयास से एवं महापौर संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में शहर की जल प्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाकर शहर की जनता को जल की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। सुरेश गुप्ता ने बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में निगम के जल विभाग के संसाधन का सदुपयोग करते हुए पूरी क्षमता के साथ सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। शहर की जनता के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने हेतु मैं हमेशा सजकता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करता रहूंगा। विदित हो कि सुरेश गुप्ता शुरू से ही नगर की जनता के हित में काम करते आए हैं। जब संजय पांडे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष थे, तब से सुरेश गुप्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे हैं। अब जबकि संजय पांडे महापौर और सुरेश गुप्ता जल विभागके इंचार्ज हैं तब शहर वासियों को जल संकट से निश्चित तौर पर काफी हद तक मुक्ति मिलजाएगी।

भाजपा की नगर सरकार ने किया शहीदों का अपमान: जावेद खान

0
  •  झीरम के शहीदों को भाजपा सरकार ने किया उपेक्षित और तिरस्कृत 

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान झीरम घाटी में शहीद जवानों, नेताओं और वाहन चालकों को श्रद्धांजलि देते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जगदलपुर के लालबाग मैदान पर बनाए गए झीरम शहीद स्मारक की दुर्दशा और उपेक्षा पर राज्य की भाजपा सरकार और निगम की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। जावेद ने पूछा है कि क्या यही भाजपा की सरकारों का असली राष्ट्रवाद है जिसमें शहीदों की स्मरण स्थली की उपेक्षा की जाती है,उसे खंडित किया जाता है, शहीदों का अपमान किया जाता है।

जावेद खान ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जानबूझकर षडयंत्रपूर्वक झीरम शहीद स्मारक को उपेक्षित किया गया, वहां स्थापित शहीदों की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। ऎसी ओछी हरकत करने से पहले भाजपा सरकार को यह देख लेना चाहिए था कि वहां केवल कांग्रेस नेताओं के स्मृति चित्र नहीं हैं उस प्रांगण में झीरम में शहीद हुए जवानों और वाहन चालकों के भी स्मृति चिन्ह हैं। जावेद ने महापौर संजय पांडे के उस बयान पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह मेमोरियल शहीदों का नहीं कांग्रेस के भ्रष्टाचार का मेमोरियल है।जावेद ने कहा कांग्रेस सरकार ने तो झीरम के शहीदों का मेमोरियल बनाया था परंतु सरकार बदलते ही भाजपाईयों ने शहीदों की उपेक्षा और तिरस्कार का मेमोरियल बना डाला, महापौर अपनी गर्दन बचाने भ्रष्टाचार का आरोप तो बड़ी आसानी से लगा रहे हैं परंतु उसे सिद्ध करने में उनके भी पसीने छूट जाएंगे क्योंकि यदि यह स्मारक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है तो उस भ्रष्टाचार का सबसे बड़ी दोषी तो तत्कालीन महापौर सफीरा साहू होंगी, जिनके कार्यकाल में यह भ्रष्टाचार हुआ।महापौर संजय पांडे को शहीद परिवारों, देश की जनता और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगनी चाहिए और बिना देरी पुनः झीरम शहीद स्मारक को पूर्व की भांति संरक्षित और सुरक्षित करना चाहिए। जावेद ने कहा जिस प्रकार से असमाजिक तत्वों ने आईजी बंगले के ठीक सामने स्थित झीरम शहीद स्मारक मे तोडफोड़ और चोरी चकारी की है यह राज्य सरकार की कानून व्यवस्था की भी पोल खोलती है और किस प्रकार से पुलिस से भयमुक्त होकर अपराधी असामाजिक तत्व प्रदेश में करतूत कर रहे हैं दर्शाता है। जहां आईजी बंगले के सामने सरकारी संपत्ति शहीद स्मारक सुरक्षित नहीं है सारे सीसी टीवी कैमरे चोरी हो गए।

नगर निगम में राजस्व सभापति के चैंबर का हुआ शुभारंभ

0
  • माई दंतेश्वरी की पूजा कर महापौर संजय पांडे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने किया कार्य प्रारंभ

जगदलपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी गठन के बाद गुरूवार को राजस्व विभाग के सभापति के चैंबर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन सहित एमआईसी सदस्यों, पार्षदों और कर्मचारियों की उपस्थिति में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के चैंबर का मां दंतेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान महापौर संजय पाण्डे ने निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम को अधिक से अधिक राजस्व- कर संग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एमआईसी सदस्य एक्टिव मोड पर

कार्यालय शुभांरभ के तुरंत बाद ही राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने एक्शन मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित समस्त दस्तावेजों एवं राजस्व आंकड़ों की जानकारी ली। बैठक में मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि निश्चित समय सीमा में अधिक से अधिक राजस्व कर वसूली की जाए ऐसा सुनिश्चित करें। साथ ही सुनिश्चित कार्ययोजना बनाकर कार्य करने पर ज़ोर दें। उन्होंने कहा कि इस महीने मार्च क्लोजिंग से पूर्व अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।  राणा ने वार्डवार राजस्व वसूली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात कहते हुए अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण पर ज़ोर दिया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, श्याम सुंदर बघेल, पितामह नायक, शशि नाथ पाठक, पंकज आचार्य, करमजीत कौर, सूर्यभूषण सिंह, नवीन बोथरा, अतुल कौशल, गजेंद्र पगाडे, प्रेम सेठीया, कुलदीप पाणिग्रही, विनय श्रीवास्तव सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारीउपस्थित थे।

नगर निगम में राजस्व सभापति के चैंबर का हुआ शुभारंभ

0
  •  माई दंतेश्वरी की पूजा कर महापौर संजय पांडे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने किया कार्य प्रारंभ

जगदलपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी गठन के बाद गुरूवार को राजस्व विभाग के सभापति के चैंबर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन सहित एमआईसी सदस्यों, पार्षदों और कर्मचारियों की उपस्थिति में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के चैंबर का मां दंतेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान महापौर संजय पाण्डे ने निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम को अधिक से अधिक राजस्व- कर संग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एमआईसी सदस्य एक्टिव मोड पर

कार्यालय शुभांरभ के तुरंत बाद ही राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने एक्शन मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित समस्त दस्तावेजों एवं राजस्व आंकड़ों की जानकारी ली। बैठक में मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि निश्चित समय सीमा में अधिक से अधिक राजस्व कर वसूली की जाए ऐसा सुनिश्चित करें। साथ ही सुनिश्चित कार्ययोजना बनाकर कार्य करने पर ज़ोर दें। उन्होंने कहा कि इस महीने मार्च क्लोजिंग से पूर्व अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। श्री राणा ने वार्डवार राजस्व वसूली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात कहते हुए अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण पर ज़ोर दिया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, श्याम सुंदर बघेल, पितामह नायक, शशि नाथ पाठक, पंकज आचार्य, करमजीत कौर, सूर्यभूषण सिंह, नवीन बोथरा, अतुल कौशल, गजेंद्र पगाडे, प्रेम सेठीया, कुलदीप पाणिग्रही, विनय श्रीवास्तव सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारीउपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS