City Media - Page 1450 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1450

बस्तर साँसद दीपक बैज ने आज दिल्ली से मोबाइल के माध्यम से किया छात्र-छात्राओं को संबोधन…

0

आज ब्लाक लोहण्डीगुड़ा के शाला प्रवेश उत्सव में दिल्ली से जुड़े साँसद बस्तर…

ज्ञात हो कि आज पूरे प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इसी तारतम्य में लोहण्डीगुड़ा ब्लाक में भी प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बस्तर साँसद दीपक बैज ने समय निकाल कर दिल्ली से ही मोबाइल के माध्यम से बच्चो एवँ पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की सरकार इस विषम परिस्थितियों में भी बेहतर रुप से कार्य कर रही है साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में हम सभी जनप्रतिनिधि छात्र छात्राओं को किसी भी संसाधन की कमी होने नहीं देंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र को भी मजबूत करेंगे। आप सभी को किसी भी प्रकार की पढ़ाई में दिक्कत ना हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार कटिबद्ध है। साँसद दीपक बैज ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजांम,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सभी जनपद सदस्य,बी ई ओ,बी आर सी,मंडल संयोजक, संकुल संयोजक एवँ सभी पालकगण, विद्यार्थीगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए

0

जनप्रतिनिधियों ने बच्चियों को सायकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया |

बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को खुद चख कर देखा |

वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों को राज्य सरकार के आदेश के बाद आज खोल दिया गया इस अवसर पर आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम शहर के शहीद भगत सिंह स्कूल में आयोजित किया गया था जिसमें विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा सम्मिलित हुए |

इस अवसर पर उन्होंने सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत बच्चियों को सायकिल एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया एवं बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन को चखकर गुणवत्ता की जांच की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की राज्य सरकार के द्वारा निर्देशित कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के सभी गाइड लाइन का पालन कड़ाई के साथ किया जाए |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव ,सुखराम नाग एवं शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय अरुण गुप्ता विजय सिंह, निशांत शर्मा अपर अलेक्टर अरविंद एक्का खण्ड शिक्षा अधिकारी एम एस भारद्वाजसहित शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भूपेश बघेल की किसान विरोधी नीति को लेकर आज डोंडी ब्लाक के ग्राम मगलतराई में भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल का कार्यक्रम रखा गया

0

भूपेश बघेल की किसान विरोधी नीति को लेकर आज डोंडी ब्लाक के ग्राम मगलतराई में भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल का कार्यक्रम रखा गया ।इस एक दिवसीय कार्यक्रम मैं नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर होरी लाल जी ने अपने उध्बोधन में कहा कि भूपेश सरकार किसान विरोधी है न खाद न बीज की व्यवस्था करा पा रही है। एक और छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने में असमर्थ है वहीं दूसरी ओर खाद की कालाबाजारी करने में छत्तीसगढ़ सरकार लगी हुई है इस अवसर पर नागेंद्र चौधरी ने कहा कि भूपेश सरकार कुंभकरण ई नींद में सोई हुई है जिसे जगाने के लिए आज सोसाइटी में नगाड़ा बजा रहे हैं और किसानों के लिए पर्याप्त खाद् की मांग करें

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर होरी लाल रावटे जी प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी मोनू चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य सोमेश साहू जी,उपस्थिति रहे,जितेंद्र वैष्णव, नंदू बघेल, मुरहा राम जी, आदि उपस्थित रहे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा मंडल डौंडी द्वारा नगाड़ा बजाकर भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

0

प्रदेश भर में व्याप्त खाद संकट को दूर करने वर्मी कंपोस्ट खाद की गुणवत्ता सहित किसान हित से जुड़े अनेकों मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल डौंडी व किसान मोर्चा डौंडी के तत्वाधान में आज दोपहर में कांग्रेस सरकार के विरोध में नगाड़ा बजाकर आदिम जाति सहकारी समिति डौंडी के सामने में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व हल्ला बोल का आयोजन किया गया आज के इस धरना प्रदर्शन में शामिल मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान किसानों से है आज प्रदेश भर के किसान रसायनिक खाद की कमी से जूझ रहे हैं जहां एक ओर केंद्र सरकार राज्य सरकार के मांग अनुरूप खाद की पूर्ति कर चुकी है वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार किसानों के मांग अनुरूप रासायनिक खाद समितियों तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती व ₹2 में गोबर बेचकर ₹10 किलो में गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदने की बाध्यता से भी किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी ने कहा कि खाद की कमी के कारण प्रदेश के किसानों की बुवाई और रोपाई का कार्य पिछड़ता जा रहा है वर्तमान सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है कुंभकरण की नींद में सोई हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वहीं उपाध्यक्ष रुपेश नायक ने कहा कि सभी सहकारी समितियों तक किसानों के मांग अनुरूप रासायनिक खाद की आपूर्ति नहीं की जाती है तो प्रदेश भर के किसान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में आगामी दिनों में भी इस तरह प्रदेश भर के सहकारी समितियों में उग्र आंदोलन करने को बाध्य रहेंगे मंडल महामंत्री रामनारायण धनकर भीषम टंडन ने कहा कि अभी तो सिर्फ नगाड़ा बजाकर सांकेतिक रूप एवं शांतिपूर्ण ढंग से यह आंदोलन किया गया है हम वर्तमान विधायक व शासन की मंत्री से आग्रह करते हैं की वर्तमान में उनकी जो सरकार है वह किसानों के हित में जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करें एवं खाद की हो रही कमी को अति शीघ्र दूर करने का प्रयास करें आज के इस हल्ला बोल- नगाड़ा बजाओ कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष मनीष झा ,महामंत्री रामनारायण धनकर, भीषम टंडन मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान, कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा जिला बालोद मुकेश कौडो, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष डॉ रुपेश नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिशन सोरी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रजनी जयसवाल, पार्षद मातरम दास कोसरे ,निखिल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ,प्रकाश साहू, मंडल मंत्री भुखऊ साहू शिवगिरी चुरेंद्र, भागवत सोनी ,नीतीश अग्रवाल, मनीष कौशिक, ऋषभ सभरवाल ,भीमराज गोटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण मंडल बालोद के द्वारा नगाड़ा बजाकर भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

0

जिला किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालोद के अध्यक्ष प्रेम साहू महामंत्री दानेश्वर मिश्रा एवं बिरेन्द्र साहू सहित किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश साहू के दिशा निर्देश में मंडल में आने वाले विभिन्न सोसाइटी जिसमें बेलमांड, पोंडी, सांखरा और जुंगेरा, सहित शहर के एकमात्र सोसायटी पर नगाड़ा बजा करके अपना विरोध प्रदर्शन किया गया । यह विरोध प्रदर्शन विगत दिनों से चली आ रही सोसाइटी में किसानों के संबंधित समस्या जो खड़ी हो रही है धान ,बीज ,खाद इन सभी बातों को लेकर के आज विरोध प्रदर्शन का एक नया तरीका ग्रामीण मंडल बालोद के द्वारा” नगाड़ा बजाओ भुपेश जगाओ” के किया गया। शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहे जिसमे श्री कृष्णकांत पवार जी जिला अध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज भूपेश सरकार अंधी और बहरी सरकार है जो यह नगाड़ा बजाकर के सोसाइटी के सामने किसानों तक बात पहुचाने का प्रयास किसानों के हित में सरकार को जगाने का एक नया अंदाज आज विरोध प्रदर्शन के माध्यम से हमने सभी सोसाइटी में जाकर के किया है प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा श्री पवन साहू जी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि सरकार को आज जागने की बहुत जरूरत है क्योंकि यदि किसान परेशान हुआ किसी भी क्षेत्र में चाहे धान खरीदी के मामले में हो चाहे खाद बीज के मामले में हो चाहे और विभिन्नज् समस्याएं जो किसानों को हो रही है उन सभी बातों को समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो आज और सड़कमें संघर्ष करने के लिए भाजपा कमर कसकर तैयार है ।इस यात्रा में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू जी ने भी बताया कि यह पूरे जिले में मंडल स्तर पर विभिन्न सोसाइटी में जाकर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है इसी परिपेक्ष में ग्रामीण मंडल में यह कार्यक्रम हो रहा है बहुत अच्छा ऊर्जा और उत्साह आज मंडल में देखने को मिला।

मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जी ने कहा कि हमारे ग्रामीण मंडल के लगभग 60-70 कार्यकर्ता अपने साधनों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं क्योंकि वास्तविकता आज जमीन पर दिखाई दे रही है किसानों की स्थिति क्या है वह हम सब जानते हैं । मण्डल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा के गीत “भुपेश बघेल हे दोगला हो…..”से सब झुमकर विरोध प्रदर्शन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अनोखी प्रदर्शन मे जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा एवं वरिष्ठ नेता पवन साहू , वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष छगन देशमुख , वरिष्ठ नेता जगदीश देशमुख,मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख जी, जिलाअध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा खिलेश्वरी साहू जी, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू, अशवन बारले सांसद प्रतिनिधि, मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ देवधर साहू, किसान मोर्चा गणेश साहू,जिला उपाध्यक्ष युवामोर्चा संजय साहू,संदीप साहू , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पार्थ साहू ,जिला मंत्री शरद ठाकुर,जनपद सदस्य सीता साहू, यशवंत साहू ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष विनोदगिरी गोस्वामी,महिला मोर्चा जिला मंत्री रश्मि साहू ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सत्या गांवरे ,जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा जी , वरिष्ठ नेता भोलाराम साहू ,सतानन्द साहू ,किसान मोर्चा, विकास साहू,जिला सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा भूपत हटीले, मन्नू झोरी,बिन्नू चन्द्राकर,पवन साहू,. संदीप सिन्हा संजय साहू भूपेंद्र यादव आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शाला प्रवेश उत्सव – कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा में आफलाईन कक्षा का शुभारम्भ्

0

दिनांक 02/08/2021 को कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा में आफलाईन कक्षा का शुभारम्भ् नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया ,उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, वार्ड पार्षद कुंती देवांगन सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव वाह शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनीता कश्यप सदस्य राजू रावटे के द्वारा माँ शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात रिबन कांटकर कक्षा का शुभारंभ कर उपस्थित छात्राओं को बिस्किट व सेनेटरी पैड देकर प्रवेश उत्सव मनाया गया उक्त कार्यक्रम में कन्या शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती शशि कला देशमुख श्रीमती नंदा भारद्वाज श्रीमती सरोजिनी डेविड कमलेश्वरी साहू ने उपस्थित छात्राओं का तालियों से स्वागत किए |

शासकीय जनपद प्राथमिक शाला क्रमांक 1 कन्या प्राथमिक शाला क्रमांक 2 बालक पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा में आफलाईन कक्षा का शुभारंभ ,प्रवेशोत्सव वृक्षारोपण सभी शालाओं में किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगर पंचायत डौंडीलोहारा को विकास कार्यों के लिए करोड़ो की मिली सौगात।

0

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने दिलाई करोड़ों रुपए की स्वीकृति

50 लाख की लागत से बनेंगे डौंडीलोहारा नगर में बीटी डामरीकरण, रोड

25 लाख की लागत से बाजार परिसर में बनेंगे पौनी पसारी 24, लाख 62 हजार कि लागत से विभिन्न वार्डों मे नाली निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य स्वीकृत, 93 हजार की राशि से बालक प्राथमिक शाला डौंडीलोहारा में कराए जाएंगे शौचालय का निर्माण

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अथक प्रयास एवं मांग पर माननीय अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर के आशीर्वाद से माननीय नगरी निकाय मंत्री शिव डेहरिया जी ने डौंडीलोहारा नगर पंचायत को करोड़ों रुपए कि स्वीकृति प्रदान किए इसके लिए माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी और नगरी निकाय मंत्री शिव डेहरिया जी का आभार व्यक्त किए जिन्होंने डौंडीलोहारा नगर पंचायत को विकास कार्य कराने के लिए करोड़ो रुपए की स्वीकृति प्रदान किए है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आगे लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय से कान्हा जनरल स्टार्स तक डामरीकरण कार्य बस स्टैंड परिसर में डामरीकरण कार्य और विवेकानंद चौक से ओसवाल भवन तक डामरीकरण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है उसी तरह बाजार परिसर में पौनी पसारी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिसमें छोटे व्यापारी लोग जो सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करके अपना जीवन यापन करते हैं उसको पौनी पसारी के निर्माण होने से उन्हें व्यवसाय करने में आसानी होगी ऐसे छोटे व्यापारियों को पानी बिजली की मुलभुत सुविधा पौनी पसारी योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाएगी और विभिन्न वार्डों में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण किये जाएंगे और विभिन्न वार्डों में नागरिकों को पाइपलाइन विस्तारीकरण के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे नगरी क्षेत्र डौंडीलोहारा में विकास कार्यों में गति आएगी यह विश्वास आम नागरिकों को दिलाती हूं और आने वाले समय में अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे जिसमें 74 लाख की लागत से सर्व समाज मंगल भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है यह निर्माण कार्य भी अति शीघ्र प्रारंभ कराए जाएंगे सभी निर्माण कार्य तेजी से शासकीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सभी कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान और सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष को दिए गये है और प्रगतिरत निर्माण कार्यों में तेजी लाने और अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि हमारे लिए नगर हित ,लोकहित, सर्वोपरि है एवं विकास कार्यों में तेजी लाना और आम नागरिकों के भरोसे पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता मे शामिल है इस को ध्यान

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन को कार्य करने की निर्देश दिए गए हैं ताकि हमारे डौंडीलोहारा नगर वासियों को मूलभूत सुविधा से किसी भी प्रकार से वांछित ना होना पड़े इसका प्राथमिकता से ध्यान रख कर सभी अधिकारी कर्मचारीयों को कार्य करने की निर्देश दिए गए हैं और सीएमओ और सब इंजीनियर को निर्देशित करते हुए कहा गया है की आज तक जो पुराने कार्य स्वीकृत हुए हैं जिसे निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं ऐसे कार्यों को को संबंधित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को बुलाकर लेआउट देकर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ऐसे अधूरे कार्यों को निश्चित समय सीमा पर पूरा कराए जाएं और पूरे नहीं करने वाले निर्माण एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं इसका कराई से पालन करें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी हमारे लिए डौंडीलोहारा नगर की विकास अति महत्वपूर्ण है इसे अनदेखा न करें इसका ध्यान रखा जाए। हम नगर विकास के लिए और जनहित लोकहित में कड़े फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मृतिका की डायरी से हुआ उजागर प्यार में छल, दुष्कर्म और आत्महत्या

0

कुसुमकसा – आठ महीने पहले युवती द्वारा की गई आत्महत्या का राज हुआ उसी के द्वारा लिखी गई डायरी से हुआ उजागर | घटना 14.12.2020 को शाम करीब 07.00 बजे कुसुमकसा की है जब मृतिका के परिजन ने देखा कि कुमारी भारती (मृतिका) कमरे में लगे सिलिंग फेन में अपने सफेद रंग के डुपट्टा से गला में फांसी का फंदा डालकर मृत हालत में लटकी मिली | परिजनों को लगा कि मृतिका को बवासीर की बिमारी थी जिससे वह परेशान रहती थी जिस कारण उसने ऐसा कदम उठाया किन्तु कुछ दिन बाद जब मृतिका की डायरी मिली जिसमे आरोपी के बारे में लिखा मिला जिसे परिजनों द्वारा थाने में ले जाकर दिया गया जिसके बाद पुलिस की तहकीकात शुरू हुई |

डायरी के माध्यम से पता चला मृतिका कु0 भारती ठाकुर पिता सुभाष गोड़ उम्र 28 साल आरोपी तीरथ सिंह परिहार उर्फ छोटू पिता विजय सिंह परिहार के साथ प्रेम संबंध होने, शारीरिक संबंध होने एवं आरोपी द्वारा धोखा दिये जाने के कारण आत्महत्या करने का उल्लेख होने पर जप्त डायरी के लिखावट को हस्तलिपि विशेषज्ञ से परीक्षण करया गया रिपोर्ट में अक्षरों का मिलान होना लेख होने तथा साक्षी, सविता मंडावी व आरोपी द्वारा मृतिका से प्रेम संबंध होने, शारीरिक संबंध होने मृतिका से मंदिर में शादी करने, मृतिका का गर्भ गिराने आदि बातों की स्वीकार करने के आधार पर आरोपी द्वारा पति पत्नी का रिस्ता बनाने के बाद भी मृतिका से सामाज के सामने विवाह न कर अन्य लड़की से दोस्ती कर मृतिका को आत्महत्या करने का दुष्प्रेरण करना उकसाना सिद्ध पाया गया है इस प्रकार आरोपी तीरथ सिंह उर्फ छोटू परिहार पिता विजय सिंह परिहार उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 03 कुसुमकसा द्वारा एक अदिवासी लड़की को प्रेम संबंध में फंसाकर उससे शादी न कर उसे आत्महत्या करने उकसाकर धारा 306 भादवि एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध घटित करना सिद्ध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking दल्लीराजहरा का मानपुर चौक और झरण मंदिर बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट, आज फिर एक युवक हुआ दुर्घटना का शिकार

0

दल्लीराजहरा – घटना आज शाम की है जिसमे युवक नरोत्तम भइसारे पिता ठाकुर राम भईसारे जमही गांव उम्र लगभग 20-21 वर्ष दल्ली की ओर से अपने बाइक क्र CG24 P 1008 से गाँव लौट रहा था और सामने से शक्ति ट्रेवल्स की बस राजनांदगांव की ओर से आ रही थी दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक को लहूलुहान देख इलाज के लिए शहीद अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया | पुलिस मौके पर पहुँच कार्यवाही कर रही है मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है |

दल्लीराजहरा का मानपुर चौक और झरण मंदिर दुर्घटना का हॉट स्पॉट बना हुआ है जहाँ पर आये दिन सड़क दुर्घटना में जान माल की हानि हो रही है | अभी हाल ही में 28 जुलाई को डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापडाव गोटूलमुंडा ढाबा मोड़ के पास जबरदस्त सड़क दुर्घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे लेकर राजहरा सीएसपी अलीम खान द्वारा बस ऑपरेटरों को समझाइश दी गई इसके बावजूद आज फिर उसी हॉट स्पॉट मानपुर चौक में एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल में हर्ष के साथ नव शाला प्रवेश उत्सव मनाया

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला मुख्यालय नारायणपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल सिंगोडीतराई में शासन के दिशा-निर्देशानुसार कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए नव प्रवेशी के छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर तथा मुँह मीठा करवाया गया साथ मे छात्रों को उपहार भी दिया गया। छात्र-छात्रों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी एवं जनप्रतिनिधि युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र कांग्रेस के महामंत्री शहर ब्लाक रघु मानिकपुरी, कांग्रेस प्रवक्ता ब्लाक अध्यक्ष रवि देवांगन एवं मीडिया गण बच्चों के पालक उपस्थित थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, सुनीता माझी, जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर मंडावी, डी.एम.सी. भवानी शंकर रेडडी तथा संस्था के प्राचार्य श्री शराफत अली के द्वारा अंग्रेजी शिक्षा एवं शासन की योजनाओं की जानकारी अपने उदबोधन के माध्यम से दिया। छात्र-छात्रों में स्कूल खुलने से काफी उत्साह नगर आ रहा था प्राचार्य अली जी ने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षकों का वेक्सिनेशन लग गया है शाला प्रांगण में कोविड 19 सुरक्षा के दृष्टि से मास्क सेनेटाइजर की व्यवस्था भी रखी गयी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS