City Media - Page 419 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 419

आदिवासी युवती के साथ हुई रेप की घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

0
  •  साय सरकार में महिलाएं हैं असुरक्षित : लता निषाद

जगदलपुर रायगढ़ जिले में आदिवासी युवती से सामूहिक दुराचार के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश पर राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम के निर्देशन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च के दौरान दुराचारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। महिला सुरक्षा के मामले में नाकाम साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए गए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैं। महिलाओं की अस्मिता तार तार हो रही है। डबल इंजन की सरकार में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह से फेल हो गया है। रायगढ़ में आदिवासी युवती के साथ घटित रेप की घटना अति निंदनीय है। आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में गुंडागर्दी, चोरी, लूटमार सहित आपराधिक गतिविधियों पर कोई लगाम सरकार नही लगा पा रही है। हमारी मांग है महिलाओं बेटियों के साथ ऐसी दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अगर प्रदेश की स्थिति नही संभल रही है तो मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। महिला कांग्रेस शहर लता निषाद अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में साय सरकार के सुशासन में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। 7- 8 महीने की सरकार में बस्तर सहित पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी, लूटमार व रेप जैसी जघन्य जैसी अपराधों का बोलबाला चरम पर है। रक्षाबंधन के दिन हमारी एक आदिवासी बहन के साथ रायगढ़ में सामूहिक बलात्कार जैसा जघन्य अपराध हुआ। 3 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी पुलिस सभी बलात्कारियों को पकड़ने में नाकाम रही है।आज देश के हर राज्य में महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं महिलाएं डरी और सहमी हुई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री महिला सुरक्षा के नाम पर नाकाम साबित हो चुके हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के महिला नेतृत्व ने भी मौन धारण कर लिया है। विडंबना यह है कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी हमारी आदिवासी बहनेंं सुरक्षित नहीं है। डबल इंजन की सरकार महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह विफल है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आज कैंडल मार्च के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं प्रदेश की बहरी सरकार को यह बताना चाहती हैंं कि वह डरने वाली नहीं है। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग करती है कि प्रदेश में समस्त रेप की घटनाओं को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान दिवेदी, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, रामाशंकर राव, गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्यपानी, बी ललिता राव, सुनीता सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव, अमरनाथ सिंह, महामंत्री महेश द्विवेदी, अल्ताफ उल्ला खान, निकेत राज झा, सुषमा सुता, सायमा अशरफ, एस नीला, पापिया गाईंन, रामेश्वरी, जोगेश्वरी राव, जाहिदा बेगम, उमा शाह, सलीम अली, नीलम कश्यप, उस्मान रज़ा, पंकज केवट, शेख अयाज खान, अंफाज खान, कर्त्तव्य आचार्य, खिरेंद्र यादव,मनीषा राउत, सावित्री बतक, संगीता महावीर, तीजा, रौशनी, चंदासूर्या, लिटा नाग, रौशनी चालकी, रेशमा चालकी, सविता सावंत, सुरजोबती कश्यप, मयूरी बतक, संगीता, कंचन नाथ, सनजक्ता परिहार, रेमती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।*

नाला मैन से नालियों की सफाई

0

जगदलपुर नगर निगम द्वारा नाला मैन नामक मशीन को आज नालियों के सफाई के लिए उतारा गया। नई मशीन को आज छोटी बड़ी नालियों के सफाई के लिए उपयोग किया गया। चित्रकोट रोड धरमपुरा दलपत सागर वार्ड में आज मशीन को सफाई के लिए लगाया गया। महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य योगेंद्र पांडेय, नरसिंह राव, यशवर्धन राव , पार्षद राजपाल कसेर, सफाई अमला हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, अरुण यादव, विमल पांडे इस मौके पर मौजूद रहे।

 

अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

0
  • जिला बालोद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर की गई कार्यवाही ।
  • गांजा परिवहन हेतु दीगर राज्य की वाहन कार कमांक GJ-3-AB-4004 कर रहे थे इस्तेमाल
  • पुरूर पुलिस द्वारा घरा गया ओड़ीसा का गांजा तस्कर।
  • -मलकानगिरी उड़ीसा, से जगदलपुर बस्तर, के रास्ते गांजा ले जाकर रायपुर में खपाने की थी साजिश।
  • घटना में प्रयुक्त एक सिल्वर रंग का कार कमांक GJ-3-AB-4004 किमती 1,00,000/ रू० एवं मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 21 किलोग्राम किमती 2,10,000/ रू० एव आरोपी के कब्जे से एक काले रंग के पर्स में नगदी रकम 600/ रू० एवं आधार कार्ड व ड्रायवींग लायसेंस। वाहन सहित कुल जुमला कीमती 3,10,600/ रूपये को किया गया जप्त ।

 

:- 01 आरोपी गिरफ्तार सहदेब कर पिता नंदागोपाल कर उम्र 28 साल निवासी जयनगर एम वी 42 थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी (उड़ीसा)

 

अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी के रोकथाम हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी अधिकारी रूपेश्वर राम भगत के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने सफलता हासिल की गई।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। कि दिनांक 22.08.2024 को मुखबीर मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि एक सिल्वर रंग की वाहन कार कमांक GJ-3-AB-4004 जिसमें एक व्यक्ति सवार हैं जो अपनी वाहन अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखा हुआ हैं जिसे मलकानगिरी (उड़ीसा), कोण्डागांव की ओर से केशकाल, कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहें हैं की सुचना पर सउनि० रूपेश्वर राम भगत के हमराह पुलिस स्टाफ के ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन.एच.30 मार्ग पर पहुंचकर वाहनों को रोककर नाकाबंदी कर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान एक सिल्वर रंग की वाहन कार कमांक GJ-3-AB- 4004 आया जो पुलिस एवं पुलिस के वाहन को देखकर अपने वाहन को तेजगति से धमतरी की ओर भगाने लगा। जिसका पीछा करते हुए आये तो उक्त वाहन एक सिलवर रंग की कार कमांक GJ-3-AB-4004 ग्राम चिटौद हाईवे ढाबा के पीछे नर्सरी के पास मिट्टी की मेड के उपर चढकर नर्सरी में लगे पेड में टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में पढा मिला। एवं कार चला रहा व्यक्ति एक्सीडेन्ट होने से कार चला रहा व्यक्ति को चोंट आने से कार से उतरकर भाग नही पाया। जिसे कार से नीचे उतार कर नाम पता पूछने पर अपना नाम सहदेब कर पिता नंदागोपाल कर उम्र 28 साल निवासी जयनगर एम वी 42 थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी (उडीसा) का रहने वाला बताया एवं उक्त वाहन कार कमांक GJ-3-AB-4004 की तलाशी लेने पर तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डिक्की मे 06 पैकेट, ड्रायवर सीट के नीचे 02 पैकटे एवं ड्रायवर के बाजू सीट के नीचे 02 पैकेट एवं बोनट के बाजू में 02 पैकेट, खाखी रंग के टेप से लिप्टा हुआ कुल 12 पैकेट छोटे बडे आकार में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 21 कि०ग्रा० किमती 2,10,000/रू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन किमती 1,00,000/रू व आरापीं के कब्जे से 600/रू0 नगद व आधार कार्ड ड्रायवींग लायसेंस वाहन सहित कुल जुमला 3,10,600 / रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध 105/24 धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1. सहदेब कर पिता नंदागोपाल कर उम्र 28 साल निवासी जयनगर एम वी 42 थाना लकानगिरी जिला मलकानगिरी (उडीसा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी अधिकारी, सउनि रूपेश्वर राम भगत, आर० संदीप यादव, जितेन्द्र सिन्हा, उमाशंकर जारके, धर्मेन्द्र टाण्डेकर, पुष्कर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

500 माताओं के हलषष्ठी व्रत के लिए बेटे संजय बैस ने दिया अपनी ओर से पशहर चावल

0

दल्ली राजहरा। कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस क्षेत्र की समस्या सुलझाने के साथ-साथ अपने समाज सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इस क्रम में आगामी हलषष्ठी व्रत के लिए माताओं के इस व्रत में सहभागी बनते हुए बेटे संजय बैस ने योगदान दिया है। 500 माताओं को उन्होंने अपनी ओर से निशुल्क पसहर चावल का वितरण किया। पसहर चावल जो की काफी महंगा आता है। मुट्ठी भर चावल लेने में भी कुछ महिलाओं को आर्थिक दिक्कत भी हो जाती है। ऐसे में बेटे संजय बैस ने एक पुत्र का धर्म निभाते हुए हलषष्ठी व्रत रखने वाली माताओं को अपनी ओर से पसहर चावल दिया। ग्राम अरमूरकसा और टोला पारा में उक्त पसहर चावल का वितरण किया गया और सभी माताओं को कमरछठ व्रत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। अपने संतानों के दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत पर जनपद सदस्य संजय बैस की ओर से पसहर चावल पाकर माता ने प्रसन्नता व्यक्त की। तो साथ ही संजय बैस को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीइस दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी। पैकेट में पहले से तैयार पसहर चावल का वितरण प्रत्येक घरों में जाकर जनपद सदस्य संजय ने किया। उनके साथ इस काम में मुरली यादव, गौरी शंकर साहू, गोविंद सिन्हा योगेश धनकर सोमनाथ रावते तिलक साहू आदि ने भी योगदान दिया।

क्या होता है पसहर चावल

बता दे कि कमरछठ यानी हलषष्ठी के व्रत पसहर चावल का विशेष महत्व होता है। इस दिन माताएं अपनी संतानों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है और किसी भी तरह के हल चले हुए अनाजों का सेवन नहीं करती है। पसहर चावल स्वमेव उगता है। प्राकृतिक रूप से उगने वाले धान के पौधे से यह चावल बनता है। इसमें किसी तरह से हल नहीं चला होता और इसी कारण यह आसानी से और सुलभ सस्ता भी नही मिलता। व्रत के बाद एक तरह से खिचड़ी बनाकर पूजा होने के बाद शाम को माताएं इसे प्रसाद स्वरूप खिचड़ी जैसा बनाकर सेवन करती हैं। पसहर चावल आसानी से मिलता नहीं है इसलिए यह थोड़ा महंगा भी आता है। माताओं की तकलीफ को समझते हुए अपनी ओर से व्रत में योगदान देने के लिए संजय बैस ने यह अच्छी पहल की। जिसकी माताओं सहित ग्रामीणों ने भी काफी सराहना की। इस अवसर पर योगेश्वरी निर्मल्कर केलेश्वरी कौशिक कृतका रावते रेशमा यादव गुजिता चुनेश्वरी कौशिक खेमीन्न ममता मात्रे फुलेश्वरी पवन दीपा रागनी शर्मा प्रभा हेमलता सोहद्री लोहारा दाई शांता बाई ममता उमेश्वरी जागेश्वरी पुष्पा प्रतिमा हिरमाे तिन गीता बाई सुमन डाली का सहयोग रहा

 

लोन वर्राटू का शानदार असर, इस साल अब तक 864 नक्सली कर चुके हैं आत्मसमर्पण

0
  •  समर्पण करने वालों में 193 ईनामी नक्सली शामिल
  • दंतेवाड़ा जिले में फिर तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल पुनर्वास नीति और पुलिस की जन हितैषी पहल नक्सलियों और उनके सहयोगी ग्रामीणों को खूब पसंद आ रही है। पूरे बस्तर संभाग में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है।अब तक हजारों नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। अकेले दंतेवाड़ा जिले में इस साल अब तक 864 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें 193 ईनामी नक्सली शामिल हैं। गुरुवार को फिर तीन नक्सलियों ने समर्पण किया।

बस्तर संभाग छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक नक्सल प्रभावित संभाग है। केंद्र और राज्य सरकार की विकासपरक और नक्सली व्यवस्थापन की नीतियों और कड़ाई के चलते नक्सल समस्या पर उल्लेखनीय नियंत्रण लगा है। नक्सलियों और उनके समर्थक ग्रामीणों का नक्सलवाद से लगातार मोहभंग हो रहा है। नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और नक्सल प्रभावित गांवों की बुनियादी सुविधाओं से लैस करने के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में अलग अलग नाम से अभियान चलाया जा रहा है। दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू चलाया जा रहा है। इसका अर्थ है घर लौट आइए। लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर इस जिले में गुरुवार को फिर 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। ये नक्सली गंगालूर, भैरमगढ़ व कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय रहे हैं। इनमें गंगालूर एरिया मेडिकल टीम पार्टी सदस्य सुरेश माड़वी पिता सन्नू, निवासी हुर्रेपाल हंड्रीपाल पारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, फुलगट्टा पंचायत जनताना सरकार सदस्य व ग्राम दोर्रागुड़ा पंच कमेटी अध्यक्ष बचलू भोगाम पिता छन्नू निवासी दोर्रागुड़ा पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर व ग्राम मार्जूम हुर्रापारा डीएकेएमएस सदस्य हिड़मा राम पोड़ियामी पिता बुधरा राम निवासी मार्जूम हुर्रापारा थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा शामिल हैं। तीनों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुए दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, कमांडेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, द्वितीय कमान अधिकारी 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन व अन्य अफसरों के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। उन्हें आत्मसमर्पण कराने में आसूचना शाखा 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, डीआरजी एवं बस्तर फाईटर दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। तीनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपए की सहायता राशि दी गई तथा के छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अन्य सुविधायें मुहैया कराई जाएगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक जिले में 193 ईनामी सहित कुल 864 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक रहेंगे एकदिवसीय बस्तर प्रवास पर

0

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक 23 अगस्त शुक्रवार को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत जगदलपुर में आयोजित सदस्यता अभियान कि कार्यशाला में शामिल होंगे। इस मौके पर कौशिक ने बताया कि यह सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण हो पा रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल पार्टी की सदस्य संख्या में वृद्धि करना है, बल्कि प्रदेश व देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।

 

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी की विचारधारा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना हम सभी का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि आमजनों को पूर्ण विश्वास है कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है।भाजपा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम है।

हिड़मा के गढ़ पूवर्ती में जाकर नक्सलियों को बड़ा संदेश दे आए हैं दिलेर गृहमंत्री विजय शर्मा

0
  • धरती पुत्र ने की वनपुत्रों से बना लिया है नायाब रिश्ता 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा बड़े जिगर वाले हैं, तभी तो वे बार बार नक्सलियों के गढ़ में जा धमकते हैं, वह भी कुछ मिनट के लिए नहीं, बल्कि कई घंटों के लिए। वैसे दाद देनी होगी अपने गृहमंत्री विजय शर्मा की दिलेरी की कि वे अपनी जान की परवाह किए बगैर गाहे बगाहे बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में पहुंच जाते हैं। दरअसल धरती पुत्र विजय शर्मा ने बस्तर के वनपुत्रों से दिल का रिश्ता बना लिया है। वे अपने इस अनूठे अंदाज के जरिए नक्सलियों को बड़ा और कड़ा संदेश देने में भी सफल होते प्रतीत हो रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन शुक्रवार को गृहमंत्री विजय शर्मा सुबह करीब 9 बजे अचानक हेलीकाप्टर से पूवर्ती गांव पहुंच गए। पूवर्ती कोई सामान्य गांव नहीं है, बल्कि इसे नक्सलियों के गढ़ और नक्सली नर्सरी के नाम से जाना जाता है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में स्थित इस गांव से दर्जनों कुख्यात नक्सली निकले हैं।मौजूदा पीढ़ी के टॉप नक्सली लीडर हिड़मा की जन्मभूमि है पूवर्ती गांव। वर्षों से यह धारणा चली आ रही थी कि इस गांव में नक्सलियों की मर्जी के बिना परिंदा भी पर नहीं मार सकता। मगर इस मिथक को उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने तार तार करके रख दिया है। हिड़मा के गांव पूवर्ती में यह उनका दूसरा प्रवास था।विजय शर्मा के प्रथम प्रवास के बाद आईपीएस निखिल राखेचा और जिला पंचायत सीईओ भी पूवर्ती पहुंचे थे। इन दोनों अधिकारियों ने एक ग्रामीण की दहलीज पर बैठकर वहां के बाशिंदों से काफी देर तक चर्चा की थी। अब तो पूवर्ती में सीआरपीएफ का कैंप भी स्थापित हो चुका है। कैंप में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ग्रामीणों के सुख दुख में सहभागी बनते हैं, उनका उनका इलाज करवाते हैं और उनके बच्चों को पढ़ाते भी हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के अब तक के सफर तक विजय शर्मा पहले गृहमंत्री हैं, जो इस तरह नक्सल गढ़ में बिंदास पहुंच जाते हैं। अब तक किसी भी मंत्री, गृहमंत्री ने ऐसा कदम उठाने की सोची भी नहीं थी। विजय शर्मा की इस पहल से नक्सल गढ़ के लोगों में शासन, प्रशासन और पुलिस के प्रति जहां विश्वास बढ़ा है, वहीं नक्सलियों के छल प्रपंच से उनका मोहभंग भी हो रहा है। विजय शर्मा अपनी इस पहल के जरिए नक्सलियों को कड़ा संदेश देने में भी कामयाब हुए हैं। दरअसल नक्सली अब तक यही समझते रहे हैं कि ये नेता, मंत्री तो अपने एसी चेंबर में बैठकर हुक्म चलाने भर का काम करते हैं और बड़े अधिकारी भी अपने ऑफिस में बैठकर फरमान जारी करते रहते हैं, जमीनी स्तर पर पुलिस और सुरक्षा बलों के लोग हमारा मुकाबला कर ही नहीं सकते। नक्सलियों के इस भ्रम को गृहमंत्री विजय शर्मा ने तोड़कर रख दिया है।

टूटा नक्सलियों का मनोबल

अब तो अधिकारी भी नक्सलियों के इलाके में बेधड़क पहुंच जाते हैं। जाहिर सी बात है इससे नक्सलियों का मनोबल टूटा है। कहते हैं जिसका मनोबल टूट जाता है, उसकी आधी मौत वैसे ही हो जाती है। तो इस तरह गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों का मनोबल तोड़कर उन्हें मृत्यु शैय्या पर भेज दिया है। 16 अगस्त के अपने पूवर्ती प्रवास के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने जमीन पर बैठकर वनपुत्रों का दुख दर्द जाना, उनकी हर बात तन्मयता से सुनी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी जमीन पर बैठे नजर आए। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं ने शर्मा के समक्ष रायपुर घूमने की मंशा जाहिर की। इस पर शर्मा ने कहा कि रायपुर आपका है, सरकार आपकी है और मुख्यमंत्री भी आपके हैं, जब मन करे तब आप आ जाइए। टेकलगुड़ा और सिलगेर के लोग गए थे रायपुर। प्रदेश सरकार पूर्वती के विकास को लेकर गंभीर है और अब तेजी से विकास कार्य होंगे। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा पूवर्ती कैंप भी पहुंचे जहां उन्होने नक्सल मोर्च पर तैनात जवानों से चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया।

वाहन चालक कमल किशोर गंगराले के झूठे आरोपों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा 

0

बालोद :- छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, जिला इकाई बालोद के तत्वाधान में आज 22 अगस्त गुरुवार को बालोद जिले के पांचो विकासखंड के अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारियों ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को वाहन चालक कमल किशोर गगराले के झूठे आरोपों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा

सौंपे गए ज्ञापन में अनुविभागीय अधिकारियों ने कहा कि गत दिनों वाहन चालक कमल किशोर गंगराले के द्वारा शासकीय नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए अनुशासनहीनता और गलत आचरण की वजह से जहां गुरुर महिला एसडीएम की छवि धूमिल हो रही है वहीं दूसरी ओर संपूर्ण बालोद जिले में गलत संदेश जा रहा है शासकीय नियमों के अंतर्गत कार्य करने की शपथ लेने वाला कर्मचारी अगर शासकीय गोपनीय विषय को सार्वजनिक कर रहा है जो अनुचित है।

अनुविभागीय दंडाधिकारी आदि लोगों ने बताया कि वाहन चालक कमल किशोर गंगराले द्वारा अपने अधिकारी को नाम से संबोधित करना, अधिकारी के गाड़ी में रहने के बावजूद धुम्रपान का खुलेआम सेवन करना, लगातार बिना लिखित्त सूचना दिये अवकाश पर रहना एवं अवकाश से वापस आकर कमल किशोर गंगराले द्वारा उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित रहने के बावजूद हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज करने के अलावा डीजल पची में स्वयं हस्ताक्षर कर शासकीय वाहन खराब होने की लिखित जानकारी अधिकारी को दी गई। जिसका आधार बनाकर अधिकारी पर झूठा आरोप लगाया गया एव शासकीय वाहन बालक द्वारा कुछ मीडिया कर्मियों को झूठा बयान देते हुए अधिकारी की छवि धूमिल करने का असफल प्रयास किया गया,, हालांकि उस प्रयास में कमल किशोर गंगराले असफल हुआ, इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों का छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अलावा जिला इकाई बालोद भी घोर निंदा करते हुए ।

घटना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की सभी आवश्यक धाराओं के तहत एवं शासकीय सेवा के नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध उक्त वाहन चालक पर कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही किया जाये ताकि भविष्य में किसी भी कनिष्ठ कर्मचारी द्वारा किसी भी राज्य प्रशासनिक अधिकारी की छवि धूमिल न की जा सके,,अध्यक्ष एवं सदस्यगण छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, जिला इकाई बालोद के 5 अनुविभागीय अधिकारियों आदि ने ज्ञापन सौंपा,जिस पर जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

भाजपा सदस्यता अभियान की जिलास्तरीय कार्यशाला आज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक होंगे शामिल

0

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली सितंबर से आरंभ होने वाले सदस्यता अभियान के लिये जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 23 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में रखा गया है। जिसमें विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की कार्यशाला में उपस्थित होने कहा है।

 

योगेन्द्र पाण्डेय बने भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक

0

जगदलपुर पहली सितम्बर से आरम्भ हो रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने जिला संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की है। जिसमें सदस्यता अभियान के जिला संयोजक का दायित्व जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय को सौंपा गया है। सदस्य के रूप में जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही, जिला मंत्री नरसिंह राव, व्हीएस राजपूत एवं स्नेहलता बैस को स्थान दिया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS