City Media - Page 227 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 227

चैत्र नवरात्र पर माता शीतला मंदिर दल्ली राजहरा में महाआरती, कन्याभोज व विशाल भंडारा का हुआ आयोजन

0
  • नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू व पार्षद हुए आयोजन में शामिल 

दल्लीराजहरा माता शीतला मंदिर कच्चे दफाई वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 व 17 में विगत 55 वर्षों से लगातार ज्योति कलश व ज्योत जंवारा की स्थापना की जा रही है। चैत्र नवरात्र पर्व पर माता शीतला मंदिर में महा आरती के बाद कन्या भोज कराया गया। रात्रि में वार्ड वासियों व नगरवासियों हेतु महाभंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में लगभग 6 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

माता शीतला मंदिर में चैत्र नवरात्र में 9 दिनों तक बैगा एवं माता के भक्तों ने उपवास रखकर तथा माता शीतला की भक्ति करने वाले लोगों ने अष्टमी के हवन के बाद अपना व्रत खोला। माता भक्तों ने 9 दिनों तक विधि- विधान से विशेष पूजा अर्चना की। प्रतिदिन मंदिर में भक्तों की लगातार उपस्थिति बनी रही। माता शीतला सेवा समिति ने माता शीतला मंदिर में विशाल महाभंडारा हेतु सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। पंचमी पूजन, अष्टमी पूजन व विशाल महाभंडारा के दिन नगर पालिका परिषद- दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, वार्ड-15 के पार्षद तरुण कुमार साहू, वार्ड-16 के पार्षद पवेंद्र कुमार कोडप्पा, वार्ड-17 की पार्षद रेखा दारासिंह व तहसील साहू समाज के उपाध्यक्ष रेखूराम साहू की उपस्थिति रही। माता शीतला सेवा समिति के सदस्यों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू से सांस्कृतिक कला मंच हेतु 5 लाख व वार्ड क्रमांक 15 पार्षद तरुण साहू से ज्योति कलश भवन हेतु 1.50 लाख, वार्ड 16 पार्षद पवेन्द्र कोडप्पा से बाउंड्री वाल व बरामदा सीमेंटकरण हेतु 1.50 लाख व वार्ड 17 पार्षद रेखा दारा सिंह से प्रवेश द्वार हेतु 1.50 लाख की मांग की। अतिथियों ने बहुत जल्द इन मांगों को पूरा करने का समिति को आश्वस्त किया। चैत्र नवरात्रि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी चारों वार्डों के निवासियों, दल्ली राजहरा के नगरवासियों एवं दानदाताओं के साथ ही माता शीतला सेवा समिति के प्रमुख रूप से शंकर साहू, भूषण यादव, योगेश यादव, जगमोहन राणा, रमन यादव प्रमुख बैगा, शंकर महाराज बैगा, दीक्षित महाराज, बलराम कुमार सेवक, परदेशी राम कटिंगल, चितरंजन यादव, भोला मानिकपुरी, पप्पू यादव, ईश्वर कोडप्पा, महादेव साहू, जोहतरीन साहू, कुमारी किरण, कुमारी भूमिका,श्रीमती अलका, कुमारी अंकिता, जूनियर माता शीतला सेवा समिति के सदस्यों का योगदान रहा। यह जानकारी शंकर साहू ने दी।

हटाए गए बस्तर बीईओ चंद्रशेखर यादव, अब भारती देवांगन संभालेंगी कमान

0
  • एबीईओ रही हैं श्रीमती भारती देवांगन 

जगदलपुर बस्तर के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर भारती देवांगन बीईओ बनाई गई हैं।कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग) बस्तर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

 

आदेश में कहा गया है कि पूर्व के आदेश में चंद्रशेखर यादव, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी, ब्लॉक जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर के रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए उनके स्थान पर भारती देवांगन, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है। श्रीमती देवांगन को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर के आहरण संवितरण अधिकार भी सौंपा गया है।

थानेदार जैसा रुतबा दिखाते हैं सहकारी बैंक शाखा बकावंड के प्रबंधक

0
  •  4 माह से हमालों का भुगतान रोका और वरिष्ठ भाजपा नेता को दुत्कारा
  • शाखा प्रबंधक लगा रहे हैं बैंक की साख पर बट्टा

अर्जुन झा

बकावंड चोरी ऊपर से सीनाजोरी की कहावत केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की बकावंड शाखा में चरितार्थ होती नजर आ रही है। एक तो धान खरीदी में कार्य करने वाले दर्जनों हमालों का 4-5 माह से मजदूरी भुगतान रोक दिया गया गया है, दूसरा इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता की जाती है। बैंक मैनेजर का रवैया बिल्कुल किसी थानेदार जैसा रहता है। उनके व्यवहार से बैंक के ग्राहक भी परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2024 से 31 जनवरी 25 के बीच धान खरीदी केंद्र बकावंड में हमाली का कार्य करने वाले दर्जनों हमालों को आज तक उनकी मजदूरी नहीं दी गई है। सरकारी तौर पर धान की खरीदी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की अधीनस्थ सहकारी साख समितियों के माध्यम से की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों के हमालों और दीगर मजदूरों की पारिश्रमिक राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जा चुका है, मगर बकावंड केंद्र में हमालों की मजदूरी राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ये हमाल मजदूर सहकारी समिति कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चले हैं। थक हार कर हमालों ने अपनी पीड़ा जनप्रतिनिधि और बकावंड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही से मामले की शिकायत की। हमालों की पीड़ा को देखते हुए भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही जानकारी लेने सहकारी बैंक शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक उनके साथ अभद्रता पर उतर आए।  पाणिग्रही ने जब स्थानीय सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक से इस पर जब चर्चा की तो उनका रवैया टाल मटोल भरा रहा। उन्होंने सीधे डीएमओ से बात करने को कहा। सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक अनल पांडे ने काफी रुखे स्वर में डांटने वाले अंदाज में कहा कि तुम लोग नेतागिरी करने आ जाते हो। शाखा प्रबंधक श्री पांडे भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव कर रहे थे, जैसा कि कोई थानेदार किसी अपराधी के साथ करता है। शाखा प्रबंधक के इस रवैए को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। बताते हैं कि शाखा प्रबंधक बैंक के ग्राहकों और खातेदार किसानों के साथ भी अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं। उनके बेरूखे बर्ताव के कारण बैंक की साख पर बट्टा लग रहा है। अगर बैंक के उच्च प्रबंधन ने उन पर नियंत्रण नहीं किया तो बैंक शाखा को बंद करने की भी नौबत आ सकती है। जबकि सहकारी बैंक की बकाकंड शाखा करोड़ों का व्यवसाय करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की क्षेत्रवासियों से भेंट, समस्याओं के त्वरित निदान के लिए दिए निर्देश

0
  • जनसमस्याओं का निराकरण हो प्राथमिकता से: किरण देव

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र की देवतुल्य जनता से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। लोगों की समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए।

क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आए जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी के नवनिर्माण, राजस्व संबंधी, विद्युत संबंधित व अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण हो सकता है उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण कराया गया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द निराकरण करने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा क्षेत्र की देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी न हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है, जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

8.50 करोड़ का लोन, 6 माह में ही बैंक ने थमा दिया 16 करोड़ का नोटिस

0
  • बैंक ऑफ इंडिया रायगढ़ ब्रांच में लोन देने के नाम पर हुआ बड़ा स्कैम

रायपुर बैंक ऑफ इंडिया की रायगढ़ शाखा में लोन देने के नाम पर बड़ा स्कैम सामने आया है। इसे बैंक के ही अधिकारियों ने अंजाम दिया है। मां दुर्गा फूड प्रोडक्ट को लोन देने के नाम पर इन जोनल और डिप्टी जोनल मैनेजर तथा ब्रांच मैनेजर की मिलीभगत से खेल खेला गया है। राइस मिलर को 31 अगस्त को 8.50 करोड़ रुपए का लोन दिया गया। 6 माह में ही 10 फरवरी 2025 को उनके खाते को एनपीए घोषित कर उन पर 16 करोड़ रुपए की वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिया गया।

सुभाष अग्रवाल भाटा की रोड वार्ड नंबर 5 बरगढ़, जिला रायगढ़ के नाम से यह लोन जारी किया गया था।बैंक ऑफ इंडिया में लोन का प्रोसीजर पूरी करने के बाद उनका खाता खाेला गया। बताया गया है कि जोनल मैनेजर गायत्री कंपा, उप जोनल मैनेजर नागेंद्र चौरसिया, मुख्य प्रबंधक आशुतोष अरुण और निभास प्रधान की भूमिका लोन पास कराने में थी। मामले में जेपी तिवारी, शाखा प्रबंधक और लोन अधिकारी पवन कुमार की भूमिका भी संदिग्ध है। लोन पास होने के बाद राशि का आहरण कर लिया गया। अगस्त 2024 में खाता खोले जाने के 6 माह बाद राइस मिलर के खाते को 10 फरवरी 2025 को एनपीए घोषित करते हुए उन्हें लोन सेटलमेंट के लिए नया ऑफर दिया गया। बताया गया है कि सेटलमेंट के तौर पर लगभग 3 करोड़ रुपए का भुगतान कर इस प्रकरण को खत्म करने का ऑफर दिया गया। पूरे मामले में बड़े घोटाले को अंजाम दिए जाने का अंदेशा है।

जांच से खुल जाएगी कलई

बताया जाता है कि मामले को छिपाने के लिए सेटलमेंट किया जा रहा है। जोनल मैनेजर द्वारा छोटे अधिकारी को परेशान किया जाता है। छोटे अधिकारी द्वारा लोन खराब होने पर उसे डरा दिया जाता है या उनके ऊपर अनुशासन के तहत कार्रवाई की जाती है। मामले में बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इतनी बड़ी लोन की राशि बिना किसी वेरिफिकेशन के जारी करने में बैक ऑफ इंडिया के अफसरों की भूमिका की जांच करने से ही मामला पूरी तरह से सामने आएगा। बैंक के दोषी अधिकारी पर पूरे मामले में जांच कराने की मांग उठ रही है।

थानेदार जैसा रुतबा दिखाते हैं सहकारी बैंक शाखा बकावंड के प्रबंधक

0
  • 4 माह से हमालों का भुगतान रोका और वरिष्ठ भाजपा नेता को दुत्कारा 
  • शाखा प्रबंधक लगा रहे हैं बैंक की साख पर बट्टा 

अर्जुन झा-

बकावंड चोरी ऊपर से सीनाजोरी की कहावत केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की बकावंड शाखा में चरितार्थ होती नजर आ रही है। एक तो धान खरीदी में कार्य करने वाले दर्जनों हमालों का 4-5 माह से मजदूरी भुगतान रोक दिया गया गया है, दूसरा इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता की जाती है। बैंक मैनेजर का रवैया बिल्कुल किसी थानेदार जैसा रहता है। उनके व्यवहार से बैंक के ग्राहक भी परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2024 से 31 जनवरी 25 के बीच धान खरीदी केंद्र बकावंड में हमाली का कार्य करने वाले दर्जनों हमालों को आज तक उनकी मजदूरी नहीं दी गई है। सरकारी तौर पर धान की खरीदी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की अधीनस्थ सहकारी साख समितियों के माध्यम से की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों के हमालों और दीगर मजदूरों की पारिश्रमिक राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जा चुका है, मगर बकावंड केंद्र में हमालों की मजदूरी राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ये हमाल मजदूर सहकारी समिति कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चले हैं। थक हार कर हमालों ने अपनी पीड़ा जनप्रतिनिधि और बकावंड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही से मामले की शिकायत की। हमालों की पीड़ा को देखते हुए भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही जानकारी लेने सहकारी बैंक शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक उनके साथ अभद्रता पर उतर आए। श्री पाणिग्रही ने जब स्थानीय सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक से इस पर जब चर्चा की तो उनका रवैया टाल मटोल भरा रहा। उन्होंने सीधे डीएमओ से बात करने को कहा। सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक अनल पांडे ने काफी रुखे स्वर में डांटने वाले अंदाज में कहा कि तुम लोग नेतागिरी करने आ जाते हो। शाखा प्रबंधक श्री पांडे भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव कर रहे थे, जैसा कि कोई थानेदार किसी अपराधी के साथ करता है। शाखा प्रबंधक के इस रवैए को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। बताते हैं कि शाखा प्रबंधक बैंक के ग्राहकों और खातेदार किसानों के साथ भी अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं। उनके बेरूखे बर्ताव के कारण बैंक की साख पर बट्टा लग रहा है। अगर बैंक के उच्च प्रबंधन ने उन पर नियंत्रण नहीं किया तो बैंक शाखा को बंद करने की भी नौबत आ सकती है। जबकि सहकारी बैंक की बकाकंड शाखा करोड़ों का व्यवसाय करती है।

हटाए गए दो लापरवह प्राचार्य; कलेक्टर और सीईओ के निर्देश पर डीईओ बघेल ने लिया कड़ा एक्शन

0
  •  बाकी 23 प्राचार्यों पर भी जल्द गिर सकती है गाज

जगदलपुर कलेक्टर हरीश एस. के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग में कसावट लाने की मुहिम में जुटे जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने दो लापरवाह प्राचार्यों को हटा दिया है। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक शिक्षिकाओं को स्कूल से रिलीव नहीं करने के मामले में यह कार्रवाई डीईओ  बघेल ने की है। बाकी अन्य प्रचार्यों पर भी जल्द गाज गिर सकती है।

फिलहाल विकासखंड दरभा एवं तोकापाल के दो प्रभारी प्रचार्यों को हटाया गया है, जबकि ऎसी लापरवाही 23 अन्य प्रचार्यों ने की है। इनमें सबसे ज्यादा नौ प्राचार्य अकेले बकावंड विकासखंड के स्कूलों के हैं। डीईओ बीआर बघेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार दरभा विकासखंड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छिंदबहार के प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता झिरूराम मौर्य को हटाकर उनकी जगह उसी स्कूल के व्याख्याता (एलबी) बुधराम कश्यप को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह तोकापाल विकासखंड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बड़े मोरठपाल के व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य प्रेमबहाल सिंह ठाकुर को हटाकर उनकी जगह इसी स्कूल की व्याख्याता श्रीमती ज्योति जगत ठाकुर को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। हटाए गए दोनों प्रभारी प्राचार्यों से आहरण संवितरण का अधिकार भी छीन लिया गया है और यह अधिकार नए प्रभारी प्राचार्यों को दे दिया गया है।

दरअसल बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो चुका है।मूल्यांकन केंद्र जगदलपुर के जगतू माहरा शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में है। जिन शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी मूल्यांकन कार्य के लिए लगाई गई है, उन्हें संबंधित स्कूलों के प्राचार्य रिलीव नहीं कर रहे थे। ऐसे चिन्हित कुल 25 प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने शो कॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। ऐसे लापरवाह प्राचार्यों में सर्वाधिक 9 प्राचार्य बकावंड विकासखंड के हैं। इस संबंध में डीईओ बघेल ने सभी 25 प्रचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इनमें 9 प्राचार्य बकावंड ब्लॉक के, जगदलपुर ब्लॉक के 5, तोकापाल ब्लॉक के 3, बस्तर ब्लॉक के 5 और दरभा एवं बास्तानार ब्लॉक के 1-1 प्राचार्य शामिल हैं।डीईओ श्री बघेल ने शोकॉज नोटिस में कहा है कि हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को तत्काल जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर हेतु भारमुक्त करने पत्र प्रेषित किया गया था। वर्तमान में जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद भी मूल्यांकन कार्य हेतु नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को आपके द्वारा आदेशित संस्था हेतु भारमुक्त नही किया गया है, फलस्वरूप कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के हिंदी, अंग्रेजी एवं राजनीति विज्ञान विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। यह कृत्य अतिमहत्वपूर्ण कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल है। क्यो न इस कृत्य के लिए आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही छग माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर को प्रस्तावित की जाए? डीईओ ने कहा था कि तत्काल आदेशित मूल्यांकनकर्ताओं को मूल्यांकन केंद्र हेतु भारमुक्त कर अपना समाधान कारक स्पष्टीकरण पत्र तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण समाधानकारक नही होने एवं समय सीमा में प्राप्त नही होने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। डीईओ के इस पत्र से साफ जाहिर होता है कि प्राचार्य और संबंधित शिक्षक शिक्षिकाएं किस कदर लापरवाह और अपनी मर्जी के मालिक हैं। आख़िरकार जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने आज अपने कड़े तेवर दिखा ही दिए। सूत्रों के मुताबिक डीईओ श्री बघेल बचे 23 प्राचार्यों के खिलाफ भी जल्द एक्शन लेने वाले हैं। गौरतलब है कि जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल बस्तर कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन की मंशा के अनुरूप जिले में शिक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन हैं ईनामी

0
  • कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं नक्सली 

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में आज 7 अप्रैल फिर एकसाथ 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से तीन नक्सली ईनामी हैं और वे कई बड़ी वारदतों में शामिल रहे हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईए) अभियान तथा छग शासन की ‘पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। इसके चलते लगातार शीर्ष नक्सली और भटके हुए नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प कर 3 ईनामी सहित 26 नक्सलियों ने सोमवार को डीआईजी, एसपी गौरवराय, कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट नीरज यादव, राजीव कुमार, अनिल कुमार प्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी सुनील भंवर, विवेक कुमार सिंह, पवित्रा चक्रवर्ती, सुभाष चंद्र प्रसाद, विक्रांत वर्मा, अनिल शेखावत, सत्यनारायण तवंर, गोपाल कुमार गुप्ता, एएसपी स्मृतिक राजनाला, पूजा कुमार, रामकुमार बर्मन, उप कमांडेंट विमल कुमार एवं सहायक कमांडेंट जाफर आलम के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों को नई पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 224 ईनामी सहित कुल 953 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। आज आत्म समर्पण करने वालों में राजेश कश्यप उर्फ गमसन कश्यप निवासी बोदली नयापारा थाना मालेवाही जिला बस्तर, आमदई एरिया कमेटी जनमिलिशिया कमाण्डर ईनामी 3 लाख, कोसा माड़वी निवासी बोडेपल्ली पटेलपारा थाना किरंदुल जिला दंतेवाड़ा, गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष ईनामी 1 लाख, छोटू कुंजाम निवासी बेचापाल गांडुकलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, बेचापाल आरपीसी सीएनएम सदस्य ईनामी 50 हजार, रीना ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, महेश उर्फ बंडरा कड़ती निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर बेचापाल आरपीसी जंगल शाखा अध्यक्ष, डोमेश्वर उर्फ गुड्डी ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, लच्छू उर्फ पटेल ओयाम निवासी बेचापाल देवापारा मिरतुर बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, मनोज उर्फ डोग्गा ओयाम निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर, बेचापाल आरपीसी आर्थिक शाखा अध्यक्ष, रामदेई कड़ती पति स्व0 मंगा कड़ती निवासी बेचापाल गांडूकलपारा मिरतुर जिला बेचापाल आरपीसी केएएमएस सदस्य , शंकर उर्फ सुक्कू ओयाम निवासी बेचापाल स्कूलपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, लक्खू उर्फ कुंडा राम ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा, बेचापाल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, मोटू पुनेम निवासी बेचापाल देवापारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, रमेश हेमला निवासी बेचापाल बेचापाल गांडूकलपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, लक्ष्मण उफ नूली ओयाम पिता सुक्लू ओयाम निवासी बेचापाल पटेलपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, रीना उर्फ वेत्तेम पदाम निवासी बेचापाल पदमपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, दशरू उर्फ डोग्गा ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा बेचापाल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, सन्नू तेलाम निवासी बेचापल गांडूकलपारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य, सुदरू उर्फ मोक्को ओयाम निवासी बेचापाल पदमपारा बेचापाल आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य, आयतू उर्फ गुट्टा ओड़ी निवासी तमोड़ी मिरतुर बेचापाल आरपीसी कृषि शाखा सदस्य , राकेश उर्फ पंडरू ओयाम निवासी बेचापाल गायतापारा बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य,

दयालू लेकाम निवासी केशकुत्तुल सुराखाड़ा पारा थाना भैरमगढ़ केशकुत्तुल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, सन्नू कोवासी उर्फ सन्नो निवासी केशकुत्तुल मड्डापारा भैरमगढ़ केशकुत्तुल आरपीसी मिलिशिया सेक्शन ए कमांडर, सायबो वेको निवासी केशकुत्तुल मड्डापारा थाना भैरमगढ़ केशकुत्तुल आरपीसी जनमिलिशिया सेक्शन कमांडर, छोटू पदाम निवासी बेचापाल पदमपारा थाना मिरतुर बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य,

सुपा उर्फ चंदरू पदाम निवासी बेचापाल पदमपारा मिरतुर बेचापाल आरपीसी जंगल शाखा सदस्य और सन्नू कवासी निवासी गुड़से मिस्स गोंदीपारा कटेकल्याण दंतेवाड़ा। गुड़से पंचायत डीएकेएमएस सदस्य शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर रहे मौजूद 

0

जगदलपुर– युवा संवाद 2047 एक संवाद सत्र का आयोजन सोमवार को जगदलपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। युवा संवाद को एक ही वाक्य में परिभाषित किया जा सकता है। युवाओं के लिए, युवाओं द्वारा एवं युवाओं का। यह संवाद युवाओं के बीच एक और असंरचित चर्चा हुई।

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा युवा संवाद भारत 2047 के दौरान संवाद और चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान घोषित पंच प्रण की थीम पर आधारित है. विकसित भारत का लक्ष्य, राष्ट्रीय एकता और एक जुटता, औपनिवेशिक मानसिकता का निशान मिटाए, नागरिकों में कर्तव्य की भावना एवं अपनी विरासत और परंपरा पर गर्व करें।

युवा संवाद पहल पर उद्देश्य युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल करके देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को फिर से जगाना है। इससे देश के युवाओं में युवा शक्ति को प्रदर्शित करने और पांच संकल्पों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। भारत सरकार और राज्य सरकार के युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओ को दी और उनसे अपेक्षा की इसमें बस्तर क्षेत्र के अनुसार जो बदलाव या सुझाव युवाओं के द्वारा दिए जाएंगे उसको युवा नीति में समाहित कर राज्य की एक सशक्त युवा नीति तैयार की जाएगी।

पूर्व युवा आयोग सदस्य संग्राम सिंह राणा ने कहा राष्ट्र निर्माण मे एकता और अखंडता की आवश्यकता और नागरिकों के कर्तव्य और जिम्मेदारी के बारे में बताया। राणा ने कहा कैसे युवाओं को महान नेताओं और अच्छे नागरिकों के रूप में आकार देने और उन्हें इस देश की विभिन्न सामाजिक आर्थिक समस्याओं के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए पांच संकल्पों के बारे में अधिक जानकारी होनी चाहिए। हम एक बेहतर भारत का निर्माण कर सके।

अविनाश श्रीवास्तव ने भी अपनी बातें रखी।

इस कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट एवं नर्सिंग कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया। युवा आयोग द्वारा युवाओं को अपने विचार रखने के लिए पंपलेट वितरित किए गए जिसमें युवाओं ने युवा संवाद कार्यक्रम के तहत अपने विचार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को लिखित में दिए।

युवा संवाद के संक्षिप्त कार्यक्रम में एनएसएस के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर नीता बाजपेई, बस्तर के एनएसएस प्रभारी पटेल, नेहरू युवा केंद्र की युवा समन्वयक में अंजलि, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी वेद प्रकाश सोनी, चंद्रमोहन वर्मा,श्रवण साहू, कोटेश्वर नायडू, सहायक संचालक खेल युवा कल्याण राजेंद्र डेकाडे,दंतेश्वरी कॉलेज की एनएसएस प्रभारी प्रिंसी दुग्गा, क्रीड़ा अधिकारी,लिलेश देवांगन, उपस्थित थे।

सुशासन तिहार के तहत गांवों, हाट-बाजारों और दफ्तरों में रखी जाएगी समाधान पेटी

0
  •  कलेक्टर हरिस ने दिए अधिकारियों को निर्देश
  • आमजन से अधिक से अधिक लेने पर जोर 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस. ने सुशासन तिहार 2025 के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पहले चरण के अंतर्गत 8 से 11 अप्रैल आवेदन पत्र प्राप्त करना है, इसके तहत जिले के सभी ग्रामों के चौक-चौराहों में और हाट-बाजारों में समाधान पेटी रखी जाएगी।

इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालयों, ब्लॉक कार्यालयों, तहसील, जनपद पंचायत कार्यालयों, नगर पंचायत कार्यालयों, एसडीएम कार्यालयों सहित जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत व नगर पालिक निगम कार्यालय में भी समाधान पेटी के माध्यम से जनता की मांग, समस्या, शिकायतों को प्राप्त किया जाएगा। कलेक्टर ने समाधान पेटी के साथ आवेदन लिखने के लिए सहयोगी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रत्येक दिन आवेदन की जांच करने के लिए अधिकारी और मैदानी अमलों की ड्यूटी लगवाने के साथ ही प्रत्येक दिन ब्लॉक में आवेदनों को जमा करने एवं ऑपरेटरों के द्वारा पोर्टल में आवेदन की जानकारी अद्यतन करवाने के निर्देश दिए। पोर्टल में एंट्री किए गए आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा निराकरण कर लगातार अपडेट किया जाएगा। साथ ही आवेदन के निराकरण में पात्र-अपात्र का पूरा विवरण का उल्लेख करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।कलेक्टर ने दूसरे चरण में 4 मई तक आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण समाधान करने का समय बताया। इसके उपरांत समाधान शिविर 5 मई से 31 मई तक मौके पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सुशासन अभियान में जनता से अधिक से अधिक आवेदन लें। ग्राम में सुशासन तिहार के संबंध में अधिक सूचना देने के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाएं। ब्लॉक, नगर के वार्डों में माइक से सूचना प्रसारित करवाएं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS