जगदलपुर जिला बस्तर के बकावंड ब्लाक अंतर्गत मटनार गांव में लक्ष्मी माधव कुटुंब समीति द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत् नवयुवक रामायण मण्डली मटनार को गणेश उत्सव के अवसर पर दो बड़े साईज का गैस चूल्हा और एक गैस टंकी भेंट प्रदाय किया। इस अवसर पर शत्रुघन प्रसाद जोशी, जोगेंद्र प्रसाद जोशी, मेघनाथ जोशी, नरेंद्र जोशी, तुलसी राम जोशी, गोपीनाथ जोशी व देवेश जोशी ने अपने कर कमलो से मण्डली अध्यक्ष तोबीलाल पांडे उपाध्यक्ष तेजनारायण पांडे व सदस्य ईश्वर पाण्डे को समर्पित किया।
लक्ष्मी माधव कुटुंब इससे पहले भी कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच हजार रु.की नगद धनराशि व राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को 14 हजार रुपए नगद धनराशि का दान किये थे।
आज जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में कुसुमकसा व्यापारी संघ और राम जानकी सेवा समिति के लोगो ने आज नेशनल हाइवे जो बुरी तरीके के खराब हो गया है उसे जल्द सुधारने के लिये सांकेतिक रोड के गड्ढे में बैठकर अपना धरना प्रदर्शन किये अगर जल्द इसमें कार्यवाही नही होने पर जनपद सदस्य संजय बैस ने चक्का जाम की चेतावनी दी जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया कि पूरे बरसात के समय सड़के बदहाल है रोज दुर्घटनाये हो रही है फिर शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नही है नेशनल हाइवे के अधिकारी आँख बंद कर तमाशा देख रही है आज तो सांकेतिक है मांग अगर जल्द नही पूरा हुवा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा |
पिछले 10 साल से हमारे क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक है और 5 वर्षो से मंत्री भी रहने के बाद आज कुसुमकसा दल्ली राजहरा के रोड़ की दशा ये है रोजाना हादसा होने के बाद भी शासन प्रशासन कुम्भकरण के जैसे सोई हुई है इसके विरोध में आज व्यपारी संघ कुसुमकसा का एक दिवसीय धरना दिया गया |
धरना प्रदर्शन के 24 घंटे के भीतर ही प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए रोड की मरम्मत कराई गई
इस धरना प्रदर्शन में व्यापारी संघ के अधक्षय प्रकाश चंद कुचरिया राम जानकी सेवा सिमिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा डॉ भूपेंद्र मिश्रा संतोष जैन गांधी सिन्हा कमलकांत साहू पुष्पजीत बैस योगेश सिन्हा मोनू गुप्ता आशीष जैन दिनेश जैन पंकज जेठवानी मनीष जेठवानी गोविंदा विनोद सोनी रिंकू यादव के साथ युवा साथी उपस्तिथि रहे |
साँसद बैज ने आर्थिक मदद कर पेश की मानवता की मिसाल..
विकलांगो की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी:-सांसद बैज..
जगदलपुर/बस्तर सांसद दीपक बैज ने एक बार फिर विकलांग युवक की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है… विदित हो कि श्रीकांत पाण्डे निवासी कुम्हरावन्ड् जो कि शिक्षा के क्षेत्र में डबल एम.ए. कर आगे की पढ़ाई के लिए PGDCA का कोर्स सी वी रमन यूनिवर्सिटी से करना चाहता है..जिसकी एडमिशन फीस 12.000 रुपये है,जिसे PGDCA का कोर्स करने के लिए 12.000 रुपये की जरूरत थी,जबकि 5.000 रुपये उसके पास पहले से थे,विकलांग श्रीकांत पाण्डे ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात कर अपनी पढ़ाई की जानकारी दी और PGDCA कोर्स में पैसों की कमी से आ रही परेशानी से अवगत कराया..जिस पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने तत्काल 7.000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की साथ ही सांसद बैज ने श्रीकांत पाण्डे को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और आगे भी हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया..
साँसद के द्वारा आर्थिक मदत मिलने के बाद पाण्डे ने कहा जिस उम्मीद से मैं यहाँ आया था वह पूरा हुआ इसके लिए श्रीकांत पाण्डे ने बस्तर सांसद दीपक बैज का धन्यवाद किया ।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर के कुम्हार पारा निवासी सुजित राय पिता नानी राय को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |
विदित हो की जगदलपुर शहर के कुम्हार पारा निवासी सुजित राय पिता नानी राय के पुत्र तुषार राय जो की ब्लड कैंसर के गंभीर बिमारी से पीड़ित थे उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था पर इलाज के दौरान ही तुषार राय का दुखद निधन एम्स रायपुर में दिनांक 23/07/21 हो गया जिस पर परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे जिसका चेक आज विधायक कार्यालय में प्रदान किया गया |
आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर सुजीत राय ने अपने परिवार सहित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिस वीपरीत परिस्थितियों में उनके परिवार की आर्थिक सहायता की है उनका परिवार जीवन भर आभारी रहेगा बच्चे के इलाज कराने में उनका परिवार आर्थिक कठिनाईयों में आ गया था पर कांग्रेस की संवेदनशील सरकार की सहायता से उन्हें इस आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे |
संसदीय सचिव महापौर एवं जिलाध्यक्ष ने किया सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में 15 साईकिल का वितरण |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत 15 छात्राओं को साइकिल वितरित किया |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है हमारी सरकार के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ी के बच्चों को भी अखिल भारतीय स्तर पर शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर ब्लाक में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल आरंभ किया है इससे बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को भी शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध होंगे उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों की रुचि अनुरूप सतत काउंसलिंग कर उन्हें मार्गदर्शन के निर्देश दिए उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की—
मेरे हौसलों में अभी जान बाकी है ये तो दौड़ थी अभी उड़ान बाकी है मेरी सादगी से मेरे बारे में अंदाजा मत लगाना ये तो शुरुआत भर है अभी अंजाम बाकी है ।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य कनिज फातिमा शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी नानगूर ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल मिथिला समाज के बृजबिहारी झा,संपत झा,जीवछ झा एवं गांधी जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन बीआरसी गरुड़ मिश्रा उपस्थित रहे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एम एस ही आहार एवं पोषण में 20 सीट बढ़ाने के लिए आयुक्त उच्च शिक्षा को पत्र लिखा |
विदित हो की शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एम एस सी आहार एवं पोषण की केवल दस सीटें स्वीकृत हैं पर संभाग की सबसे बड़ी महिला महाविद्यालय होने के कारण यहां छात्राओं के द्वारा प्रवेश हेतु विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से लगातार संपर्क किया जा रहा था जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए विधायक जगदलपुर ने 20 सीट और बढ़ाने की अनुशंसा करते हुए उच्च शिक्षा आयुक्त को पत्र लिखा |
एम एस सी आहार एवं पोषण में 20 सीटों की बढ़ोतरी होने पर संभाग के इस सबसे बड़े महिला महाविद्यालय में अब 30 सीटें हो जाएंगी जिससे की छात्राओं को प्रवेश में आसानी होगी |
जगदलपुर।बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी के आव्हान पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के धुरवा समाज,हलबा समाज, गोंड समाज का प्रतिनिधि मंडल संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुलाकात करने रायपुर रवाना हो गए हैं। बस्तर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से भी उनके पहुंचने की खबर है। विधायक राजमन बेंजाम भी अपने क्षेत्र के लोगों को लेकर रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में इन लोगों के भोज की व्यवस्था की गई है।
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल के बीच में विधायकों और जनप्रतिनिधियों के बीच खुशनुमा माहौल देखना है तो आज सीएम हाउस आ जाइए बस्तर के प्रभारी और जमीन से जुड़े हुए नेता माने जाने वाले कवासी लखमा बस्तर के 300 लोगों को लेकर सीएम हाउस पहुंचे हुए हैं उनके साथ सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ समाज प्रमुखों भी है जिन्हें मुख्यमंत्री से सीधी चर्चा का मौका मिला है ,, इस मुलाकात में सभी अपने अपने क्षेत्र की और समाज की आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहे है इस मुलाकात की खास बात यह है सारे लोगों को लाने ले जाने और खाना खिलाने का इंतजाम मंत्री कवासी लखमा ने संभाला हुआ है सीएम हाउस पहुंचे सभी लोगों के लिए मनचाहा स्वादिष्ट भोजन मंत्री कवासी लखमा के देखरेख के इंतजाम में मंत्री कवासी लखमा इतने तल्लीनता से डूबे हुए दिखाई दे रहे है इस दौरान पकोड़े बनाने में वो खुद भी जुटे हुए है होटल से आए खानसामा को किनारे कर लखमा खुद पकोड़े तलने का मोर्चा संभाल लिया है |
अपने हंसमुख स्वभाव और मजाकिया लहजे से सबका दिल जीतने वाले कवासी लखमा ने जब यह इंतजाम संभाला तो सब उनको ही देखने लगे और उनके हाथ के बने पकड़ो को खाने की होड़ लग गई |
कोविड-काल के बाद इतनी बड़ी संख्या में सारे लोग एक साथ इकट्ठे नही हो पाए थे इसलिए सभी मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करके काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री ने सबकी बातों को ना केवल सुना बल्कि कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर विकास कार्य को अनुमति दी कहा जा रहा है कि यह पकौड़ा पार्टी राजनीतिक संदेश से भरी रहे इस तरीके की पार्टी अजीत जोगी विधायकों के साथ करके पॉलीटिकल मैसेज देते थे अब अजित जोगी तो रहे नही लेकिन अब उस की पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सियासत में वही तीखा पन का तड़का लगा दिया है अब पकौड़े कि यह पार्टी क्या रंग लाती है इस पर सबकी निगाहें हैं
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी कमलेश त्रिवेदी निवासी बालाजी वार्ड जगदलपुर ने उपस्थित आकर मौखिक सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 20.09.2021 को प्रार्थी अपना हरकुलस कंपनी सायकल लाल कलर जो बालाजी वार्ड घर के सामने में खड़ा किया था। जो दोपहर करीब 03ः00 बजे वापस आकर देखा सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था। कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त सायकल का पता तलाश किया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक के हमराह आरक्षक रवि सरदार व सहा0आर0 विरेन्द्र पाण्डेय टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 21.09.2021 को नयामुण्डा सुनशान जगह पर लावारिस हालात में सायकल खड़ा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 24 में निवास करने वाले दो पड़ोसी आपस में उलझे और एक दुसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई | जिसमे मो0 सरफराज वार्ड 24 न्यू बस स्टेंड द्वारा भी कामेश्वर ठाकुर , अभिनंदन ठाकुर एवं चंदन ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसमे बताया गया कि दिनांक 21.09.2021 को सुबह 09.00 बजे वह अपने घर में था, व पूरा परिवार भी इस समय मेरे घर में था । पडोस का कामेश्वर ठाकुर अपने दुकान में किसी अन्य व्यक्ति को गंदी गंदी गालिया दे रहा था जिसे मेरा पूरा परिवार सुन रहे थे । गाली इतना गंदा था कि सुनकर बहुत खराब लग रहा था जिसे मैने कामेश्वर ठाकुर के पास जाकर मना किया कि भैय्या इतनी उंची आवाज में गंदी गालिया मत दो , तब कामेश्वर ठाकुर बोलने लगा मै क्यो तुम्हारी बात मानूंगा , अभी तो अपने घर में गाली दे रहा हूं अब तुम्हारे घर आकर गालिया दूंगा बोलकर मेरे घर के पास आकर मुझे गाली गलोज करने लगा तब मेरा छोटा भाई इमरान वहां पर आया कामेश्वर को मना किया जब बड़े भाई बोल रहा है तो गाली गलौज क्यो दे रहे हो बंद कर दो इतने में कामेश्वर ठाकुर मेरे घर के दरवाजा के अंदर घूसकर इमरान को धक्का देकर गिरा दिया तथा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसका बीच बचाव किया तो मुझे तथा मेरी पत्नी रेशमा को भी हाथ मुक्का से मारपीट किया है तब तक कामेश्वर का बड़ा लड़का अभिनंदन मेरे घर के पास लोहे के पाईप लेकर आया और इमरान से मारपीट करने लगा । जिसका बीच बचाव मै और मेरी पत्नी तथा मुन्ना मिस्त्री, जावेद किये है । मारपीट से हम लोगो को चोट आया है । घटना की रिपोर्ट करने जैसे ही मै और इमरान थाना पहुंचे थे कि उसी वक्त कामेश्वर का छोटा लड़का चंदन ठाकुर हाथ मुक्का से मारपीट किया है । उस समय कामेश्वर ठाकुर एवं उसके दोनो बेटे हम दोनो भाई को देख लेने एवं जान से मारने की धमकी दिये है । मो0 सरफराज द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर कामेश्वर ठाकुर , अभिनंदन ठाकुर एवं चंदन ठाकुर पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध दर्ज की गई है |
उक्त एफआईआर के पश्चात् कामेश्वर ठाकुर पिता स्व0 शंकर ठाकुर उम्र 57 वर्ष वार्ड 24 न्यू बस स्टेंड ने आरोप लगाया कि मो0 इमरान एवं मो0 सरफराज ने दुकान में अश्लील गाली गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया | जिसमे उसने बताया कि वह दुकान में काम कर रहा था तथी मेरे फोन में फोन आया तब मै बातचीत कर रहा था तभी मो0 सरफराज उर्फ अडडू आया और बोला कि तुम जोर जोर से बात मत करों कहकर बोलने लगा तथा इमरान आया और बोलने लगा कि तुम यहां पर्दा क्यों नही लगाते और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे । जिससे मुझे चोट आया है और वह जैसे ही अपनी दुकान से बाहर निकला मारपीट करने लगे | जिसके आधार पर पुलिस द्वारा धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 451-IPC, 506-IPC के तहत एफआईआर दर्ज किया गया |
दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है |