City Media - Page 1024 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1024

ध्यानचंद जी की जयंती पर हांकी प्रतियोगिता

0

मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हांकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी जगदलपुर द्वारा आयोजित हांकी प्रतियोगिता जिसमे मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयम,पार्षद सूर्या पानी,गौरनाथ नाग,सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, सरपंच नगरनार लैखन बघेल,सरपंच पंडरीपानी पार्वती कश्यप,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो मौजूद रहे।

आंदोलन के आठवे दिन डौंडी में डटे रहे अंचल के कर्मचारी/अधिकारी

0

सोमवार को डौंडी विकासखंड के सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी अपनी दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान डीए एचआरए को लेकर आठवे दिन बड़ी संख्या में जुटे रहे।
फेडरेशन के संयोजक वीरेंद्र देशमुख, सहसचिव- लेखराम साहू सचिव- प्रहलाद कोसमा रखु राम साहू,बसंतमणी साहू ने बताया माँगो को लेकर कर्मचारी अधिकारी में सरकार के द्वारा कोई पहल नही किये जाने पर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों को अनेक तरह के डीए दिए जाते है। इस व्यवस्था को समाप्त करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में समान केंद्र के तर्ज पर डीए देने की हुंकार भर रहे हैं। आज वर्तमान में घोषित 6% डीए नियमानुसार देय नही है।इससे प्रत्येक कर्मचारियों को हर माह हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी छुब्ध है।

छत्तीसगढ़ में तीज पर्व होने के बावजूद महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में सम्मिलित होने लगे हैं। सोमवार को सरकार से फेडरेशन से प्रथम वार्ता सार्थक बताया गया है। अब सरकार से घोषणा के इंतजार है लेकिन जब तक मांग पूरी नही करेगी हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। आज आंदोलन में जे एल भुआर्य,एस के चटर्जी,चन्द्रहास कुलदीप,सीमा जायसवाल,राजेन्द्र हरदेल,अनामिका मंडावी,भुनेश्वर साहू,अजित तिवारी,सोहन लाल कोषमा सहित सैकड़ों हडताली उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर वृक्षारोपण

0

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा आज 28 अगस्त राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के, पावन, अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए , पर्यावरण दिवस पर राजहरा खदान के आयुर्वेदिक उद्यान में वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित सभी सदस्यों से अपील किया गया की

पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में अपना अमिट योगदान देवें और लोगों के बीच जागरूकता पैदा करें की ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करे ,पॉलिथीन का उपयोग बिल्कुल भी न करें और जनमानस से भी अपील करें की, प्रकृति की रक्षा करने हेतु पालीथीन का उपयोग न करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पोला त्यौहार में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न पारम्परिक खेलकूद का आयोजन

0

कोरर – कांकेर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत अंडी में पोला त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न पारम्परिक खेलकूद का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों ने भाग लिया, इसके पश्चात प्रतिभागियों को आकर्षक पुरुस्कृत किया गया,इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भुमिका ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच महोदय श्रीमती सुमित्रा भाई सलाम उपसरपंच राजकुमार जैन हमारे राजीव युवा क्लब मितान के अध्यक्ष मोहन सलाम सचिव श्रीमती निशा साहू कोषाध्यक्ष सरोज निषाद ग्राम के वरिष्ठ नागरिक जगदीश यादव जी विष्णु कावड़े संतोष टेकाम कुलेश्वरी साहू महेश उसेंडी इनके कर कमलों से इस पर्व को मनाया गया

आयोजन कार्यक्रम बैला दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम स्थान जितेश निषाद द्वितीय रोशन कावडे कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता प्रथम निहारिका कावडे द्वितीय जितेंद्र निषाद हांडी फोड़ प्रतियोगिता प्रथम नंदिनी निषाद बालक वर्ग विनय कुमार दुगा कबड्डी प्रतियोगिता प्रथम अंडी पटेलपारा द्वितीय अंडी खास पारा नारियल फेंक प्रतियोगिता प्रथम त्रिलोक मरकाम योगेश कुमार सुआ

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक से लौट रहे कवासी लखमा की तबियत अचानक ख़राब

0

जगदलपुर – प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं की स्थिति देखने सदस्यों के साथ पहुंचे लोक लेखा समिति के चेयरमेन तथा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार की शाम उद्योग मंत्री कवासी लखमा के निवास पहुंच कर उनका हाल जाना। उन्होंने अचानक अस्वस्थ हुए कवासी लखमा की तबियत के बारे में जानकारी लेकर विश्राम करने की सलाह दी। गौरतलब है कि कोंडागांव में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। कोंडागांव से लौटकर वे रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती रहे। जहां से डिस्चार्ज के बाद अपने बंगले में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस सांसद अपनी पत्नी के साथ कवासी लखमा के बंगले पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि लगातार कार्यक्रमों के चलते अस्वस्थ हो गए थे। अब उपचार के बाद उनकी तबियत ठीक है।

नाबालिक लड़की की हत्या का गुत्थी पुलिस द्वारा 10 घंटे के अंदर सुलझाई

0

दनांक 27.08.2022 को थाना डौण्ड़ीलोहारा क्षेत्र की पीड़ित बालिका अपनी सहेली के साथ मछली पकड़ने गई थी, जो घर वापस नही आने पर परिजन द्वारा थाना डौण्डीलोहारा में सूचना दी गई, सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्दशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में तत्काल थाना डौण्डीलोहारा, थाना देवरी एवं सायबर सेल की टीम गठित कर पीड़िता की खोजबीन ग्राम के खेत, नदी, नाले में ग्रामीणों के सहयोग से की जा रही थी।

खोजबीन के दौरान पीड़िता का शव ग्राम से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मेड़ पर मृत अवस्था में पाया गया। मौके पर मर्ग इंटीमेशन कायमी कर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही के बाद अज्ञात आरोपी के विरूध्द थाना डौण्डीलोहारा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम द्वारा आरेापी की पतासाजी शुरू गई, प्रकरण के संदेही संजय यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के सतत् मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हुए घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उक्त हत्या की गुत्थी को सुलझाने व आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री मनोज तिर्की के नेतृत्व में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक टी.एस. पट्टावी थाना प्रभारी देवरी वीणा, प्रभारी सायबर सेल दिलेश्वर चन्द्रवशी, सायबर सेल स्टाफ, थाना डौण्डीलोहारा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

धोखाधड़ी करने वाली डाकपाल गिरफ्तार 

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या०) बालोद सुश्री नवनीत कौर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक टी.एस. पट्टावी थाना डौण्डीलोहारा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी संजारी सउनि गौकरण भण्डारी के द्वारा हमराह स्टॉफ के चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क्रमांक 150/22 धारा 420, 409, भादवि की आरोपिया श्रीमती पद्मनी कुर्रे पिता सदन लाल बारले उम्र 27 साल निवासी रायपुरा थाना डौण्डीलोहारा हॉल निवासी न्यु सुभाष नगर मितान चौक दुर्ग वार्ड नं. 42 जिला दुर्ग छ0ग0 ने प्रकरण में ग्राम खेरथा बाजार शाखा डॉक घर में डाकपाल पद पर रहते हुए वर्ष 2014 से 2018 के मध्य डॉक घर के विभिन्न खाता धारकों से कुल 9 खाता में जमा रकम 33,800 रू. को शासकीय कार्य में रहते हुए धोखाधड़ी कर गबन किया है। विवेचना दौरान आज दिनांक 28.08.2022 को उक्त आरोपिया से पुछताछ कर उनके द्वारा जुर्म करना स्वीकर करने से विधिवत् गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गौरीशंकर श्रीवास बने गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी

0

भारतीय जनता पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही पूरे प्रदेश में संगठन स्तर पर पार्टी द्वारा फेरबदल का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुंडरदेही विधानसभा के प्रभारी के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास को बनाया गया है। गौरी शंकर श्रीवास जो कि पूर्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं ,जिनके ऊपर राज्य सरकार की टेढ़ी नजर हमेशा रहती है ।

गौरीशंकर श्रीवास भाजपा के तेजतर्रार फायर ब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं। जो लगातार टीवी चैनलों में व डिबेट कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं। ऐसे तेजतर्रार नेता के गुंडरदेही विधानसभा में प्रभारी बनकर आने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है ।गुंडरदेही मंडल के मंडल अध्यक्ष ने श्रीवास् के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया व आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व भाजपा संगठन में मजबूती आएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन स्थानीय गुंडरदेही भाजपा कार्यालय में दिनांक 30 अगस्त को रखा गया जिसमें विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास जी का आगमन होगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर फरार आरोपी गिरफ्तार

0

दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी। मामले का थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर

परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राषि नही देकर निर्देषोकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है की सूचना पर आरोपीयों के खिलाप नामजद अपराध क्रमांक 140/15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि., 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनिय,धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अधिनियम, का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 04 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंषा अनुसार श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीष राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वे दी व सायबर सेल डी.एस.पी श्री राजेष बागडे के द्वारा एक विषेष टीम तैयार कर आरोपी पताष हेतु भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.) टीम को रवाना किया गया था। टीम के द्वारा भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.) मे ं विगत 07 दिवस तक कैम्प लगाकर आरोपीगण के द्वारा दिये गये एक-एक पता पर टीम के द्वारा विभिन्न वेष-भुषा में जमीन स्तर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक डायरेक्टर उपेन्द्र सिंह तोमर पिता श्री भगवानसिंह तोमर उम्र 34 साल पता:- सिंघया नगर शब्द प्रताप आश्रम के पास लष्कर ग्वालियर जिला ग्वालियर(मध्यप्रदेष) जो अपना मुल निवास को छुपाकर वर्तमान में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पुलिस कार्यालय जिला भिण्ड(म.प्र.) में नौकरी कर रहा है कि सूचना पर उनके सकुनत स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, कवंर चौकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक योगेष सिन्हा, प्रवीण साहू, पिपेष्वर बंजारे, भोपसिंह साहू, मिथलेश यादव, की सराहनीय भूमिका रही है। छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाष बालोद पुलिस को मिली फलता।


उक्त कंपनी के विरूद्व जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्व है। गठित टीम के द्वारा 07 दिवस तक भिण्ड, मुरैना एवं ग्वालियर(म.प्र) में लगाया कैम्प। कंपनी चिटफंड घोषित होने के बाद आरोपी डायरेक्टर त्यागपत्र देकर कर रहा था पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नौकरी। आरोपी के द्वारा पहचान छुपाने के लिये अपना निवास स्थान को बदलकर कर रहा था, जिला भिण्ड में नौकरी। उक्त कंपनी के 05 डायरेक्टारो को किया जा चुका है गिरफतार। उक्त कंपनी के विरूद्व थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्व किया गया है।

मिचनार के बाद तामड़ाघूमर और मेंदरी घूमर भी पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित – सांसद दीपक बैज

0

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है जिसे देखते हुए लगातार सांसद श्री दीपक बैज बस्तर के पर्यटन स्थलों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उस स्थल को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है ताकि वहां के ग्रामीणों को रोजगार मिल सके साथ ही साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके।

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है जिसे देखते हुए लगातार सांसद दीपक बैज बस्तर के पर्यटन स्थलों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उस स्थल को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है ताकि वहां के ग्रामीणों को रोजगार मिल सके साथ ही साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके। इस दौरान जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप व स्थानीय सरपंच एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS