आज मुख्यमंत्री मा0 भुपेश बघेल जी से मुलाकात कर कमेटी के अध्यक्ष बस्तर साँसद दीपक बैज,बस्तर विधायक एवँ बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,केशकाल विधायक संतराम नेताम,नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी,अंतागढ़ विधायक अनूप नाग,बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात कर सिलगेर मामले में जांच रिपोर्ट सौंपा।
Big Breaking दल्लीराजहरा में भालू के आगमन से लोगों में दहशत का माहौल
दल्लीराजहरा – भीषण गर्मी से आम आदमी ही नहीं जंगली जानवर भी त्रस्त है गर्मी के कारण नदी नाले सब सुख गए है जिसके कारण जंगली जानवर शहर की ओर रुख कर रहे है | इससे पहले भी बी.एस.पी. कर्मचारियों द्वारा ऐसै कई हिंसक वन्यप्राणियो को जंगल मे स्वच्छंद विचरण करते हुए देखा गया है | दल्ली मांईस का पीछे का हिस्सा घने जंगलो से जुडे होने की वजह से शाम होते ही जंगली सुवर, तेंदुआ, हिरण, नीलगाय जैसै जानवर भोजन एंव पानी की तलाश मे लौह अयस्क खदानो की ओर से आवागमन करते देखे जाते हैं इससे लोगों में जान की जोखिम का खतरा बना रहता है |

सोमवार की रात करीब 1 बजे शहरवासियों द्वारा पुराना बाजार क्षेत्र में भालू देखा गया है जो कि राजहरा माइंस क्षेत्र की ओर से वार्ड क्रमांक 18 मोगरा दफाई, शहीद अस्पताल रोड पप्पू होटल के छत के ऊपर बैठे हुए देखा गया जिसे दल्ली राजहरा थाना के पुलिस कर्मी द्वारा भालू को भगाने का प्रयास किया किन्तु भालू वहां से निकलकर कहीं और चला गया इससे लोगों के मन दहशत व्याप्त है | क्युकि भालू को शहर के अन्दर आते हुए देखा किन्तु बाहर जाते हुए किसी ने नहीं देखा | इससे पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए को भी कई बार आते देखा गया है | भालू के सम्बन्ध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है |


जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान के तहत दल्ली का युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा
दल्लीराजहरा – जितेन्द्र सिंह मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद, डी.आर. पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक अलीम खान के नेतृत्व में चलाये जा रहे जुआ सट्टा व अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत आज दिनांक 07.06.2021 को मुखबोर सूचना पर सटोरिये तरूण गोड़ पिता शंकर लाल गोड़ उम्र 29 वर्ष वार्ड क. 04 टेबल्रर सेट राजहरा द्वारा अवैध रूप से सट्टा खेलाते रंगे हाथ पये जाने पर उनके कब्जे से 840 रुपये नगदी रकम एवं सट्टा पट्टी जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।



लॉकडाउन में मिली छूट के बाद शहर में लोगों की बेतहासा भीड़, यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप
लॉकडाउन के दौरान वातानुकूलित गाडिय़ों में घूमकर घरों से नहीं निकलने की हिदायत देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी अब गायब
जगदलपुर । कोरोना के संक्रमण से बदहाल शहरवासी को प्रशासन द्वारा लॉकडाउन से राहत दिए जाने के बाद शहर के बंद पड़े बाजारों में तेजी आई। लोग अपने व्यापार अथवा रोजमर्रा के कार्यों को तेजी के साथ निपटाने निकल पड़े हैं। कई महीनों से बंद बाजार में अब काफी आपा-धापी देखी जा रही है। शहर के सबसे व्यस्तम संजय बाजार, गोलबाजार के साथ-साथ मुख्य बाजार के दोनों ओर लगी दुकानें लॉकडाउन के दौरान उन्हें बंद कराने जिला पुलिस बल के जवान के साथ साथ नगरनिगम के अमले काफी सक्रियता दिखाते थे। आज प्रशासन की मर्जी से बाजार प्रारंभ होने के बाद पुलिस प्रशासन के इक्का-दुक्का जवानों को छोड़कर अन्य किसी भी विभाग के कर्मचारी लॉकडाउन हटने के बाद बाजार में फैली अव्यवस्था को संभालने सामने नहीं आ रहे हैं। शहर में यातायात व्यवस्था को सूचारू करने यातायात विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना संक्रमण के दौरान वातानुकूल गाडिय़ों में घूम सायरन बजाकर लोगों से सड़क पर नहीं चलने की अपील करते थे और बात न मानने वालों पर लठ चमकाने के साथ ही उनका चालान काटने में भी गुरेज नहीं करते थे।

पिछले सप्ताह से लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के दौरान यातायात विभाग के सिपाही शहर के कुछ प्रमुख चौक पर ही मोबाईल के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करते हुए देखे जा सकते हैं। यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ उनके सहयोगी अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों का बिल्कुल भी अता-पता नहीं है। पिछले कुछ दिनों से अनुपमा चौक से धरमपुरा होकर चित्रकोट जाने वाली सड़क के बीच एक पुलिया का मरम्मत का कार्य चल रहा था। लॉकडाउन के दौरान चल रहे इस कार्य के दौरान चंूकि इस मार्ग पर पुलिस द्वारा वाहनों के निरीक्षण हेतु चेकपोस्ट बनाये गए थे इस कारण इस सड़क पर यातायात की व्यवस्था लगभग दुरूस्थ थी। किंतु लॉकडाउन में दी जाने वाली ढील के बाद सुबह से रात्रि पहर तक इस मार्ग पर अघोषित रूप से वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। बिनाका माल से आगे निकलते ही साई मंदिर के बीच पुलिया निर्माण के बाद ठेकेदार द्वारा मलवा बिखेरे जाने के बाद लगातार तीन दिन से इस मार्ग पर रोज सुबह शाम हजारों लोगों का हुजूम जमा हो जाता है। शासन-प्रशासन जहां लोगों को भीड़भाड़ से बचने की हिदायत दे रही है वहीं यायायात विभाग की लापरवाही से इस मार्ग पर दोनों तरफ लोगों के चलने के दौरान भीड़ होने के कारण कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ रही है।

कमोबेश संजय बाजार के साथ साथ गोलबाजार विधायक निवास के सामने चौक के अलावा हाताग्राऊड से वनविभाग कार्यालय के आसपास यातायात व्यवस्था दुरूस्थ नहीं होने के कारण सैकड़ों लोगों की भीड़ इक_ा होकर चलते देखे जा सकते हैं। शहर के बीचो-बीच स्थित बड़े दुकानदार के यहां कोरोना संक्रमण से बचने कुछ नियम कानून का पालन तो किया जा रहा है। लेकिन अन्य व्यवसाय से जूड़े व्यवसायी के यहां बेतरतीब रूप से लोगों का हुजूम इकटठा हो रहा है। समय रहते अगर जिला प्रशासन, निगम प्रशासन एवं यातायात विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को ऐसी अव्यवस्थित व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने का निर्देश नहीं देता है तो जिला प्रशासन की मेहनत से कम हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार शायद दुगनी रफ्तार से फैल जाए।
दुकानदार से रुपये छीनकर भागने वाले आरोपियों का पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज
बालोद – दुकानदार से 6000 रुपये छीनकर भागने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है किन्तु आरोपियों का अब तक पता नहीं चला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जारी कर लोगों से अपील की है यदि किसी को इनके बारे में कुछ भी पता चले तो इसकी सुचना पुलिस में दे | अर्जुदा चौक पर लगे कैमरे में बाइक सवार कैद हुए हैं, आरोपी एक बाइक में तीन लोग सवार थे |

किस प्रकार आरोपियों द्वारा लूट को अंजाम दिया
गुंडरदेही में दिनांक 4जून को शाम 4.30 बजे की घटना है | ग्राम रजॉली का रहने वाला किराना दुकान व्यवसायी डोमेंद्र सिन्हा सामान लेने के लिए गुंडरदेही आया था कुछ सामान लेकर वापस जा रहा था। इस बीच उक्त तीनों आरोपी उनका पीछा करते हए आए और व्यवसायी से उलझने लगे कि वह उन्हें गाली दी है और आरोपी उससे जबरदस्ती करने लगे और उनका बैग चेक करने लगे एक आरोपी ने उनका मोबाइल भी पकड़ लिया और फिर थोड़ी देर बाद मोबाइल वापस कर जेब में रखे पैसे को छीन लिया और तीनों बाइक चालू कर फरार हो गए। बाइक हीरो होंडा शाइन थी। जिसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगा हुआ था।

व्यवसायी डोमेन्द्र सिन्हा द्वारा घटना के सम्बन्ध में गुंडरदेही थाने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ गई कि किस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा उससे 6000 रुपये छीने गए | प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अप क्र.-109/21 धारा 356,379,34 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। धमतरी चौक व अर्जुन्दा चौक में लगे कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपी अर्जुन्दा-राजनांदगांव रोड की ओर गए है। इसके साथ ही आरोपियों के फुटेज को सोशल मीडिया में जारी कर आम लोगों से भी कहा गया है जिन्हें भी इन आरोपियों के बारे में खबर मिले वे गुंडरदेही थाने के नंबर 9479192047 पर सूचित कर सकते है ।


भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष शशि साहू ने की अपनी टीम की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ने आज अपने किसान मोर्चा का गठन किया इस बार किसान मोर्चा का गठन का एक अलग अंदाज शहर में देखने को मिला इस गठन को शहर मंडल और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा अर्चना की तत्पश्चात मंडल के कार्यकारिणी की घोषणा की गई फिर वार्ड नंबर एक पाररास मैं लोगों को निशुल्क मास्क का वितरण किया गया व घर घर जाकर टीकाकरण के बारे में जानकारी ली और प्रेरित किया इन सब कार्यक्रमों में किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे किसान मोर्चा के शहर अध्यक्ष शशि साहू ने अपनी टीम में किसानी के क्षेत्र में अनुभव और तजुर्बे वाले व्यक्तियों को स्थान दिया है महामंत्री के पद पर पूर्व पार्षद विमल साहू,दुष्यंत गर्गवांशी उपाध्यक्ष के पद पर नकुल सिंह भूवाल, वीर सिंह साहू कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश गौतम मंत्री पद पर सीताराम साहू ,गौकरण साहू सह कोषाध्यक्ष पर प्रकाश यादव, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र साहू, कार्यालय प्रभारी दिनेश साहू को पदाधिकारी बनाया गया है व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील सोनकर ,लोकेश्वर साहू, खूब लाल साहू, शंकर सोनी, उमा कांत साहू, तिलक यादव, युगल किशोर साहू, रति यादव ,पन्ना सोनी, अमोली निषाद को जगह दी गई है |

आज की कार्यकारिणी की घोषणा एवं समस्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू, भाजपा नेता अमित चोपड़ा ,शहर मंडल के मंत्री कमल पंपलिया, पार्षद लेखन साहिरो,सरोजिनी साहू ,भाजपा नेता डोमेंद्र साहू,अश्वनी साहू, उत्तम साहू,लोकेश साहू, एवन साहू व शहर मंडल किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे |




निगम के हर क़दम पर भ्रष्टाचार, बिना कोई योजना बनाये 36 लाख की डस्टबीन ख़रीदी
प्रति डस्टबीन सात हज़ार रू की, क़ीमत अत्यधिक ,गुणवत्ता स्तरहीन निगम निरस्त करे क्रय आदेश,फ़र्म को करें ब्लैक लिस्टेड
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल को विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ था कि नगर निगम में चौदहवें वित् आयोग के मद से ट्विन डस्टबीन क्रय की गई है । सप्लायर ने एक पखवाड़े 15 दिवस पूर्व उक्त डस्टबीन को स्थानीय वीर सावरकर भवन पर निगम को सुपुर्द कर डंप कर दिया था ।
पांडे ने बताया कि भाजपा पार्षद दल ने अपने प्रयासों से इसका टेक्निकल स्पेसिफ़िकेशन प्राप्त कर मौक़े पर जाकर ट्वीन डस्टबिन का निरीक्षण किया । उसके गुणवत्ता के संबंधित में जाँच की , जाँच में यह पाया गया है कि दिए गए मानक अनुसार इसकी गुणवत्ता निम्न स्तरीय है । मानक अनुसार इसकी वॉल्यूम क्षमता 140 लीटर होनी चाहिए थी जोकि कम होकर 130 लीटर है, इसकी लोड वियरिंग कैपेसिटी भी क्षमता से कम 130 लीटर मात्र है ।डस्टबिन की वाल थिकनेस भी वर्नियर कैलिपर्स से नापने पर मानक से कम पाया गया है । MS स्टैंड का वज़न भी 14 किलो होना चाहिए था मात्र साढ़े 9 किलो है । बीन मे उपयोग किया गया कलर तथा अन्य उपयोग में ली गई सामग्री भी अति निम्न स्तर की है ! MS रस्ट फ़्री पाइप होना था जोकि साधारण पाइप है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बिना किसी पूर्व योजना के,जबकि निगम ने यह भी तय नहीं किया है कि यह डस्टबिन कहाँ-कहाँ लगायी जावेगी ,आनन फ़ानन में एमआईसी की बैठक कर इसके क्रय की स्वीकृति दे दी गई थी ।प्रति नग 7 हज़ार रुपये की उच्चतम क़ीमत में 522 नग ,कुल 36 लाख रुपये व्यय करना अचंभित करने वाला है। अब जबकि सप्लायर द्वारा इसे 15 दिवस पहले डंप कर दिया गया है इसको खपाने की प्रक्रिया की जा रही है ।गुणवत्ताहीन सामग्री बिना योजना के क्रय करना ,जनता के पैसे के बंदरबांट से , एक के बाद एक लगातार भ्रष्टाचार से , जबकि वीड हार्वेस्टर मशीन की जाँच में भी विलंब किया जा रहा है ,भाजपा पार्षद दल आहत है ।
संजय पांडे ने कहा है कि आज भाजपा पार्षद दल ने इस आशय का पत्र महापौर और आयुक्त को लिखा है और इस क्रय आदेश को तत्काल निरस्त करने की माँग की गई है । पत्र में यह भी कहा की जो भी लोग इस कार्य में लिप्त हैं उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा सप्लाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करते हुए डोम एवं सीयसआईडीसी तथा इससे संबंधित शासकीय संस्थाओं को भी इस फ़र्म को ब्लैक लिस्टेड करने पत्र लिखा जावे, अन्यथा भाजपा पार्षद दल उग्र आंदोलन को मजबूर होगा ।

इस दौरान पार्षद नर्सिंग राव, राजपाल कसेर, निर्मल प्रसाद पानीग्राही , तेजपाल शर्मा आदि उपस्थित थे !!
मुख्यमंत्री की पहल से अनुकंपा नियुक्ति का कार्य हुआ तेज
संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने आज दो पात्र लोगों को दिया नियुक्ति आदेश
जगदलपुर:- कई वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों को गतिशील करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जारी निर्देश अनुसार इन प्रकरणों को तत्काल निराकरण कर संबंधित परिजनों को नियुक्ति कर तत्काल नियुक्ति पत्र का आदेश दिया गया था। इसी के मद्देनजर आज बस्तर जिले में भी संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने भावना मिश्रा पति स्वर्गीय जयशंकर मिश्रा जो कि महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु पश्चात आज इसी के तहत नियुक्ति पत्र मिली। वहीं एक अन्य प्रकरण में एन मारुति अनुराग पिता एन बी एम शर्मा धरमपुरा में पदस्थ थे के पुत्र को भी नियुक्ति पत्र संसदीय सचिव ने प्रदान किया। गौरतलब है कि अनुकंपा नियुक्ति मामला पिछले कुछ वर्षों से लंबित पड़ा हुआ था।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल प्रयास से अब अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में तेजी आई है। विधायक रेखचंद जैन ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया हैइस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान एवम शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।


इतवारी बाजार का होगा कायाकल्प संसदीय सचिव रेखचंद जैन व महापौर सफीरा साहू के हाथों आज हुआ कार्य प्रारम्भ
प्रथम चरण में 959.76 लाख की लागत से होगा निर्माण
जगदलपुर:- कोरोना महामारी के चलते रुके हुए विकास कार्य को अब पुनः गति मिलना प्रारंभ हो गया है। शहर में सभी विकास कार्यों में अब तेजी आ गई है।

इसी कड़ी में आज स्थानीय इतवारी बाजार में व्यवसाय एवं पार्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमर्शियल भवन एवं मल्टीपार्किंग का कार्य संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफिरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, यशवर्धन राव, कनीज फातिमा, नेहा ध्रुव, राजेश रॉय, शुभम यादव सहित अन्य पार्षदों के द्वारा किया गया। आज प्रारम्भ हुए कार्य में ग्राउंड फ्लोर समेत दो मंजिला भवन का निर्माण होगा जिसका क्षेत्रफल 25472.50 वर्ग मीटर में होगा इसमें लगभग 80 दुकानें बनेगी। इसके अलावा 300 वाहन की पार्किंग व्यवस्था भी होगी। पूरे निर्माण कार्य में 1907.85 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।कार्य के प्रथम चरण मे 959.76 की राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है़। इस दौरान पार्षद अब्दुल रशीद, लोक निर्माण विभा एसडीओ श्री नेताम सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था।

महिला की डूबने से मौत, पिता पति को संसदीय सचिव ने सौपी मुआवजा राशि का चेक
विधायक रेखचंद जैन की पहल से प्रकृतिक आपदा के मामलो का तत्काल निराकरण
जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन की पहल से क्षेत्र मे हुई सभी प्रकृतिक आपदाओं से हुई मौतो के प्रकरणों का तत्काल निराकरण कार्य मे लगे हुये है़। जिससे आश्रित लोगो को किसी भी परेशानी का सामना ना करने पड़े। आज इसी कड़ी मे ग्राम नेतानार निवासी महिला श्रीमति कलावती की मौत पण्डरी पानी मावलीगुडा मे तालाब से डूबकर मौत हो गई थी। जिससे उनके पतिऔर पिता को आज प्रकृतिक आपदा की राहत राशि चार लाख का चेक प्रदान किया। इतनी बड़ी राशि पाकर मृतक के पिता मंगलसिंह बघेल एवं पति पाण्डुराम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक रेख चंद के प्रति कृतज्ञता एवं आभार प्रकट किया। इस दौरान पार्षद सदस्य राजेश राय भी मौजूद रहे |




