City Media - Page 277 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 277

हाईवा की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत

0

दल्लीराजहरा :- डौंडीलोहारा गौशाला मुख्यमार्ग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे से बाइक चालक की जान चली गई ।हादसा 11:00 के आसपास की बताई जा रही है। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक से कुछ मीटर दो दूरी पर गौशाला की है जहां तेज रफ्तार हाईवे क्रमांक सीजी 24 वी 8883 ने बाईक क्रमांक सीजी 04 df 5464  चालक को अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतनी भीषण है की बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाया है ।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवे को अपने जब्त में कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्यवाही जा रही है।

बालोद पुलिस को मिली ग्राम खपरी एवं बघमरा क्षेत्र में हुई बाईक चोरी में बड़ी सफलता

0
  • बालोद पुलिस को मिली ग्राम खपरी एवं बघमरा क्षेत्र में हुई बाईक चोरी में बड़ी सफलता।
  • सशक्त ऐप से चोरी की बाइक पकड़ने में मिली सफलता ।
  • विधि से संघर्षरत निकले 02 बाईक चोर, 02 मोटर सायकल की गई जप्त।

लगातार क्षेत्र में हो रही बाईक चोरी को रोकने व आरोपियों को पकड़ने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे बाईक चोरी को रोकने एवं छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया था।

 

मामला क्रमांक 01ः- दिनांक 11.01.2025 को प्रार्थी उदित नारायण सिन्हा पिता मुकेश कुमार सिन्हा उम्र 18 वर्ष निवासी घुमका थाना बालोद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर प्रो क्रमांक CG 07 AD 0102 को लेकर मालीघोरी मण्डाई देखने गया था, खपरी चौक के पास शाम करीबन 05;30 बजे मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्रो को लाक करके खड़ी किया था, मंडई देखकर रात्रि करीबन 08ः45 बजे आकर देखा तो खड़े किये स्थान पर इनके मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर प्रो क्रमांक CG 07 AD 0102 नही था। जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर आरोपी व मोटर सायकल का पता तलाश किया जा रहा था।

 

मामला क्रमांक02:- दिनांक 04.01.2025 को प्रार्थी लीलाधर साहू पिता स्व.पूरन लाल साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ओरमा थाना व जिला बालोद अपने साला टेकराम साहू के घर ग्राम बघमरा में मण्डई घुमने अपने मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक DL 75 BD 8556 से रात्रि करीबन 07ः00 बजे पहुंच कर अपने मोटर सायकल को टेकराम साहू के घर के सामने खड़ी कर घर अंदर चला गया उसके बाद अपने साला टेकाराम साहू के साथ मंडाई घुमने चला गया। जो रात्रि करीबन 09ः00 बजे वापस घर के पास आकर देखा तो मोटर सायकल खड़ी स्थान पर नही था जिसका पता तलाश करने के बाद भी नही मिला किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक DL 75 BD 8556 को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 38/2025 कायम कर आरोपी व मोटर सायकल का पता तलाश किया जा रहा था।

पता तलाश के दौरान मुखबिर से पता चला कि पाररास के तरफ से विधि से संघर्षरत् बालक मोटर साइकिल बेचने के फिराक में घुम रहें हैं जिससे पुछने पर अपने पड़ोसी का मोटरसाइकिल लेकर घूमने साथी के साथ आना बताए । तत्काल सशक्त एप में उक्त वाहन को सर्च करने पर चोरी का वाहन होना पता चलने से पूछताछ करने पर मालीघोरी मड़ई और बघमरा से चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी के दोनों मोटरसाइकिल को बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाईक चोर को पकड़ने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र.आर. हरिषचंद्र सिन्हा, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, आरक्षक संजय सोनी, नागेश्वर साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

बस्तर आईजी और एसपी ने भी किया योगाभ्यास

0

जगदलपुर फिट बस्तर हिट बस्तर के लक्ष्य के साथ शहर में 15 महत्वपूर्ण स्थानों पर निःशुल्क विशाल योग शिविर संचालित किए जा रहे हैं। 15 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले योग शिविर में आज बस्तर अईजी सुंदरराज पी. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी प्रियदर्शनी स्टेडियम मे योगाभ्यास किया। इन दोनों शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने कहा योग से शरीर और मन दोनों तंदरुस्त रहते हैं। योग शिविर के आयोजकों ने बताया कि इस शिविर में योग के अलावा प्रकृतिक चिकित्सा के साथ साथ बीपी, शुगर, वजन घटाने व ऊंचाई बढ़ाने के उपायों का लाभ भी लोगों को निशुल्क मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया।

प्रयागराज महाकुंभ के छत्तीसगढ़ पवेलियन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ मनाया मुख्यमंत्री साय का जन्मदिन

0
  • महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालु भी शामिल हुए बर्थडे में

रायपुर आज प्रयागराज महाकुंभ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पवेलियन में महाकुंभ पहुंचे छत्तीसगढ़वासियों के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। आज हम सभी उनके जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना की और छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में पत्रकार ओमप्रकाश

0
  •  बकावंड जनपद के क्षेत्र-15 से लड़ रहे चुनाव 

बकावंड अपनी कलम से जन समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाता रहा पत्रकार ओमप्रकाश अब खुद समस्याओं को दूर करने का बीड़ा उठाया है। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ओमप्रकाश बकावंड जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 से जनपद सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

जोश, जज्बा और ऊर्जा से भरे ओमप्रकाश की मंशा विकासखंड बकावंड की समस्याएं से लोगों को मुक्ति दिलाना क्षेत्र के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना, बिजली की कटौती से जूझ रहे किसानों को राहत पहुंचाना, स्कूलों की समस्याएं दूर कर बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दिलाना, युवाओं बच्चों को तकनीकी जानकार बनाने की पहल करना है। ओमप्रकाश का कहना है कि वे पद, प्रतिष्ठा या पैसे के लिए यह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि उनका मकसद जनता की सेवा करना है। ओमप्रकाश कहते हैं कि जनपद सदस्य चुने जाने के बाद वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीणों की सलाह पर चलते हुए काम करेंगे और उन्हें हर सुविधा, हर योजना का लाभ दिलाएंगे। बिना किसी राजनीतिक दल की बैसाखी का सहारा लिए ओमप्रकाश स्वतंत्र रूप से यह चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बरगद पेड़ चुनाव चिन्ह वाले ओमप्रकाश पूरे क्षेत्र को विकास और तरक्की की छांव देने संकल्पित हैं।

बकावंड के भाजपाई जनपद अध्यक्ष की करनी से भाजपा की इज्जत लग गई है दांव पर

0
  • 15वें वित्त की राशि की अफरा तफरी ले डूबेगी भाजपा को

अर्जुन झा

जगदलपुर केंद्रीय मद से मिलने वाली 14वें एवं 15वें वित्त की राशि की बकावंड जनपद में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी चल रही है। जनपद कार्यालय स्तर पर केवल दो सर्वेसर्वा लोगों ने सभापति एवं सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर लाखों रुपयों का फर्जी तरीके से भुगतान अपने चहेतों को कर दिया गया है। अब शासन द्वारा मामले की जांच कराने की बात सामने आ रही है। 23 फरवरी को पंचायत चुनाव निपटने के बाद कभी भी जांच अधिकारियों की टीम इनमें लिप्त लोगों से पूछताछ कर सकती है।

बताते हैं कि जनपद पंचायत की सामान्य सभा में बिना प्रस्ताव पारित कराए विभिन्न ग्राम पंचायतों में बोर खनन, पानी टैंकर उपलब्ध कराने वाटर प्यूरीफायर लगवाने और अन्य कार्यों के नाम पर जनपद अध्यक्ष और तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अपनी ही मर्जी से सभी भुगतान हेतु प्रस्ताव बना दिया गया। ग्राम पंचायतों में पेयजल वितरण हेतु पानी टैंकर उपलब्ध कराने के बाद नाली निर्माण, सफाई के नाम पर भुगतान करना दर्शाया गया है। जबकि ग्राम पंचायतों में ऐसा कोई भी काम नहीं कराया गया है। न बोर कराया गया है, जो टैंकर दिए गए हैं, वे स्तरहीन हैं और महंगी दर पर अपनी चहेती एजेंसी से खरीदा गया है। प्यूरी फायर स्तरहीन हैं। नाली निर्माण या सफाई जैसे कार्य तो करवाए ही नहीं गए हैं। केवल सरकारी धन पर हाथ साफ कर दिया गया है। इस बाद की तस्दीक कई ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने की है। वहीं खेल सामग्री सप्लाई जिन पंचायत में करने की बात सामने आई है उनमें से दो पंचायतों में तो एक भी खेल सामग्री नहीं दी गई है। जहां भेजी गई है, वहां खेल सामग्री की गुणवत्ता पर युवक सवाल उठाने लगे हैं।

तत्कालीन सीईओ एसएस मंडावी और जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने मिलकर यह सारा खेल किया है। पूर्व जनपद सीईओ श्री मंडावी का कार्यकाल बड़ा ही दागदार रहा है। उन्होंने सरपंचों और सचिवों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी थी। पूरे जनपद क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत केंद्र और राज्य सरकार तथा डीएमएफटी मद से प्राप्त करोड़ों रुपयों के वारे न्यारे किए गए हैं। पंचायत चुनाव के पूर्व एक राष्ट्रीय दल से संबद्ध जनपद अध्यक्ष द्वारा ऐसा कृत्य किए जाने से उस दल की साख क्षेत्र में गिर गई है। वहीं भ्रष्टाचार के चलते जनपद के तत्कालीन सीईओ को कलेक्टर ने बकावंड से हटाकर अन्यत्र पदस्थ कर दिया है। किंतु अब कांग्रेस कार्यकाल के 17 वसूलीबाज सचिवों के माध्यम से जनपद अध्यक्ष बयानबाजी कर अपने ही पार्टी को कटघरे में खड़े करने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये 17 सचिव कांग्रेस कार्यकाल में वसूलीबाजी और भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात थे। उन्हें पूर्व सीईओ का खुला समर्थन मिल रहा था। इन्हीं सचिवों को अब जनपद अध्यक्ष का सहारा मिल गया है। इन सचिवों के सहयोग से 15वें वित्त कार्ययोजना की रकम की बंदरबांट की गई है। बिना सभी सदस्यों को भुगतान की जानकारी दिए खेल कर दिया गया है। यह मामला पूरा मामला अब विकासखंड के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अगर ऐसे जनपद अध्यक्ष और पूर्व के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सरकार जल्द दंडित नहीं करती है तो इस विकासखंड में भाजपा को निश्चित रूप से नुकसान होना तय है।

जनपद विकास निधि में भी लोचा

15वें वित्त की कार्ययोजना में गफलत के बाद अब जनपद विकास निधि की राशि में भी लोचा होने की जानकारी सामने आई है। सन 2023- 24 में एक सचिव के माध्यम से पूर्व सीईओ की सहमति से अध्यक्ष द्वारा जनपद विकास निधि की राशि उड़ा दी गई है। अब 2024-25 की राशि को भी उड़ाने की योजना बन रही है। जनपद कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि जनपद विकास निधि के लाखों रुपयों का खेल कर दिया गया है। इस मामले की भी जांच होनी चाहिए तभी जनपद अध्यक्ष की कारगुज़ारी का खुलासा होगा।

भाजपा को दागी पर भरोसा

इस बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले भाजपाई जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप को दंडित करने के बजाय भाजपा ने उन्हें जनपद व जिला पंचायत चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। भारतीय जनता पार्टी ने धनुर्जय कश्यप को तीन चार निर्वाचन क्षेत्रों का प्रभारी बनाया है। जब 15वें वित्त की राशि की अफरा तफरी की चर्चा हर जुबान पर है, तब धनुर्जय कश्यप को चुनाव प्रभारी बनाकर भाजपा ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। लोगों और कई भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस फर्जीवाड़े के बाद भाजपा की बड़ी बदनामी हो चुकी है और अब दागी नेता को प्रभारी बनाकर भाजपा ने अपनी ही इज्जत दांव पर लगा दी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके मनीराम कश्यप के जनपद सदस्य पद का चुनाव हारने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब भाजपा को और भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सरपंच पति, सचिव की पत्नी और शिक्षक के खातों में पहुंची सड़क मरम्मत के नाम पर राशि

0
  • सड़क मरम्मत कराए बिना निकाल लिए लाखों रुपए 
  • सतोषा-1 पंचायत में सचिव- सरपंच का खेल 

अर्जुन झा-

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत सतोषा-1 में कागजों पर सड़क मरम्मत कराकर लाखों रूपयों की राशि हजम करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी बिल लगाकर लगभग 5 लाख की राशि सरपंच पति धरमू राम कश्यप और मोहलई के शिक्षक बलदेव कश्यप और पंचायत सचिव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी के खातें में मई 2023 में ट्रांसफर कर दी गई। वहीं आंगनबाड़ी भवन मरम्मत के नाम पर भी राशि की बंदरबांट करने का आरोप ग्रामीणों लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत सतोषा-1 में तेतरगुड़ा से मरदामुंडा मार्ग एवं आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत के नाम पर 14वें एवं 15वें वित्त की राशि में घपलेबाजी की गई है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच- सचिव ने फर्जी बिल पेश किए और राशि की बंदरबांट की है। सड़क मरम्मत एवं अन्य कार्यों को सिर्फ कागजों में कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। तेतरगुड़ा से मरदामुंडा तक सड़क मरम्मत के नाम पर राशि का आहरण किया गया है। इसका जियो टैग नंबर 76324160 है। 21 मई 2023 को एक लाख रूपए पंचायत के खाते से डीएससी के माध्यम से बलदेव कश्यप के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। बलदेव कश्यप पेशे से सरकारी शिक्षक और मोहलई संकुल के समन्वयक भी हैं। बलदेव कश्यप के नाम से दूसरी दफे भुगतान 3 जून 2023 को किया गया है जिसका टेग नं. 58810786 है। इसी प्रकार सड़क मरम्मत के नाम पर 21 मई 2023 को पंचायत खाते से डी.एस.सी के माध्यम से धरमू राम कश्यप के खाते में एक लाख 50 हजार ट्रांसफर किए गए हैं, जिसका टैग नं. 76324160 है। धरमू राम उसी पंचायत की सरपंच के पति हैं। जिनके नाम से आंगनबाड़ी में दरवाजा खिड़की मरम्मत के नाम पर 10 जून 2024 को 15 हजार ट्रांसफर किए गए हैं। उसी सड़क मरम्मत के नाम पर 21 मई को लछिम कश्यप के खाते में 50 हजार ट्रांसफर किए गए हैं। बताया गया है कि लछिम कश्यप पंचायत सचिव की पत्नी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।

हुई ही नहीं सड़क मरम्मत

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिस सड़क मरम्मत के नाम पर लाखों रूपयों का भुगतान किया गया है। उक्त सड़क पर मुरूम डालना तो दूर क्या एक फावड़ा तक नहीं चलाया गया है। कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शासकीय राशि की बंदरबांट कर ली गई है। सरपंच और सचिव ने सांठगांठ से फर्जी बिल तैयार कर अपने रिश्तेदारों के खातों में राशि ट्रांसफर करा ली है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मोहलई संकुल समन्वयक बलदेव कश्यप ने इस बात को स्वीकार किया है कि सतोषा पंचायत-1 से उनके खाते में दो-तीन बार राशि ट्रांसफर की गई है। यह राशि लगभग 250 ट्रेक्टर मुरूम ढुलाई के एवज में दी गई है। सरपंच पति से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी।

वर्सन:

ग्रामीणों के आरोप झूठे

सड़क मरम्मत एवं आंगनबाड़ी मरम्मत कार्य कराया गया है, जिसके एवज में सरपंच पति, शिक्षक एवं अन्य ट्रेक्टर मालिकों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है। चुनाव के कारण ग्रामीण झूठे आरोप लगाकर सरपंच सचिव को बदनाम कर रहे हैं।

महेश कश्यप,   पंचायत सचिव, सतोषा 

वर्सन

होगी मामले की जांच* मामले की जांच कराई जाएगी जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी

परमेश्वर कुर्रे, जनपद सीईओ बकावंड

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र कुंभ स्नान

0
  • पूजा-अर्चना कर की सर्व कल्याण की कामना 

रायपुर महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के सर्वकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर आत्मशुद्धि एवं मोक्ष प्राप्ति का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम का यह पुण्य स्नान न केवल आध्यात्मिक उन्नयन का अवसर है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की अद्वितीय छटा भी प्रस्तुत करता है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने त्रिवेणी संगम में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद कुंभ क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम भी पूछा।

मनीराम कश्यप की हुई हार

0

बकावंड भारतीय जनता पार्टी का दांव बकावंड जनपद में अक्सर उल्टा पड़ जाता है। पार्टी ऐसे व्यक्ति को चुनावी समर में उतार देती है, जो जीतने का जरा भी माद्दा नहीं रखता। ऐसे ही भाजपा नेता हैं मनीराम कश्यप, जो पहले विधानसभा का चुनाव हारे थे और अब जनपद सदस्य का चुनाव हार गए हैं।

मनीराम कश्यप बकावंड विकासखंड में जाने पहचाने चेहरे हैं। वे सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे हैं। इसी वजह से बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बस्तर सीट से उम्मीदवार बनाया था, मगर वे कांग्रेस के लखेश्वर बघेल से यह चुनाव हार गए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 मैदान पर उतार दिया। इस चुनाव में भी मनीराम कश्यप को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसका मतलब है कि क्षेत्र में भाजपा का जनाधार खिसक चुका है। इसके पीछे बहुत सारे कारक हैं। एक बड़ा कारक तो मौजदा जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप की कार्यशैली भी है। आरोप है कि धनुर्जय कश्यप ने केंद्र सरकार से मिलने वाली 15वें वित्त की राशि में बड़ा गोलमाल किया है। यह मामला उजागर होने के बाद भाजपा की साख पर बट्टा लग गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि मनीराम कश्यप की हार भी इसी वजह से हुई है।

नक्सलियों को पसंद नहीं है आदिवासी बच्चों की पढ़ाई लिखाई

0
  • बच्चों के सामने स्कूल से उठा ले गए शिक्षादूत को
  • तोड़मा के शिक्षादूत और युवक की जन अदालत लगाकर की हत्या
  • बच्चों के सामने ही बेरहमी से पीटा गया शिक्षादूत को 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर नक्सली नहीं चाहते कि बस्तर के आदिवासी बच्चे पढ़ लिखकर तरक्की करें। यही वजह है कि वे बच्चों के कल्याण का कार्य कर रहे शिक्षा दूत और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तक की हत्या करने लगे हैं। नक्सली बीजापुर जिले के एक स्कूल में अध्यापन करा रहे एक शिक्षा दूत को बच्चों की नजरों के सामने उठा ले गए और फिर उसे मार डाला। इसके अलावा एक ग्रामीण युवक की भी हत्या नक्सलियों द्वारा कर दी गई। कुछ माह पहले ही नक्सलियों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भी हत्या कर दी थी। ये घटनाएं साबित करती हैं कि नक्सली बस्तर के आदिवासी बच्चों और उनके परिवारों को शिक्षित एवं सुपोषित होते देखना पसंद नहीं करते।

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के माड़ क्षेत्र में तुसवाल संकुल की प्राथमिक शाला तोड़मा में पदस्थ 25 वर्षीय शिक्षादूत बामन राम कश्यप और 22 वर्षीय ग्रामीण युवक अनीस की सशस्त्र नक्सलियों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने पहले शिक्षादूत बामन राम कश्यप को स्कूल से बच्चों के सामने पकड़ा फिर युवक अनीस को पकड़ लिया। दोनों को नक्सली जंगल में ले गए। जहां जन अदालत लगाकर उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। इसके बाद धारदार हथियार से बामन राम और अनीस की हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब शिक्षादूत बामन राम अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था। स्कूल में 10-15 हथियारधारी नक्सली आ धमके और बच्चों के सामने ही शिक्षादूत के साथ बेरहमी से मारपीट की। इससे सारे बच्चे डर गए थे। बामन राम को पीटते हुए नक्सली पास के जंगल में ले गए। घटना के समय मौजूद बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे। स्कूल में पढ़ने वाले पहली व दूसरी के 20-22 बच्चे अपने घर भाग खड़े हुए। नक्सली ग्रामीण युवक अनीस को भी साथ ले गए‌। सूत्रों ने बताया कि होनहार शिक्षादूत बामन राम ने गांव के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल अपने प्रयास से खुलवाया था और लगभग एक सत्र ही स्कूल चल पाया है। जानकारों ने बताया कि तोड़मा स्कूल जो वर्षों से बंद था उसे खोल कर बच्चों को शिक्षा देने का काम शिक्षादूत बामन राम कर रहा था। बामन कश्यप के शिक्षा के प्रति ललक से संकुल के शिक्षक भी प्रभावित रहे हैं।हथियारधारी नक्सलियों ने ग्रामीणों के सामने बुधवार को दिन में जन अदालत लगाकर शिक्षादूत बामन राम और ग्रामीण युवक अनीस के संबंध में गहन पूछताछ करने के बाद जंगल ले जाकर हत्या की। सूत्रों ने बताया कि माड़ क्षेत्र के एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

शिक्षादूत ने खुलवाया था बंद स्कूल को

अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित तोडमा स्कूल वर्षों से बंद था। ग्रामीणों के मांग पर बामन राम कश्यप एक साल से स्कूल संचालित कर रहा था। तुसावल संकुल के अंतर्गत तोड़मा स्कूल तक इंद्रावती नदी को पार करके जाना पड़ता है। तोड़मा स्कूल के अलावा नदी पार आधा दर्जन से ज्यादा स्कूल संचालित हैं। शिक्षादूत की हत्या से शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों के लिए ऐसे क्षेत्रों में कार्य करना जोखिम से कम नहीं है। नक्सली ऐसे इलाके में कार्य करने वालों को शक की नजर से देखते हैं। इस कारण कर्मचारियों का आवासीय स्थान से आना-जाना लगा रहता है। नक्सली निराधार शक में और बेवजह आरोप लगाकर निरीह ग्रामीणों की हत्याएं करते आ रहे हैं।

जला चुके हैं पचासों स्कूल

एक दौर था जब नक्सली सरकारी सांपत्तियों को बेतहाशा नुकसान पहुंचाया करते थे। वे पचासों स्कूल भवनों को जला चुके हैं, सैकड़ों पुल पुलिया ध्वस्त कर चुके हैं। अब वे शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने लगे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदिवासी बच्चों को सुपोषित करने व उन्हें अक्षर ज्ञान देने का काम करती हैं। नक्सली बीजापुर जिले में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत की नींद सुला चुके हैं, अब शिक्षादूत को उन्होंने मार डाला। ये सारी घटनाएं जाहिर करती हैं कि नक्सली आदिवासी बच्चों की शिक्षा दीक्षा, उनके सुपोषण और गांवों की तरक्की होते देखना पसंद नहीं करते। खुद को आदिवासी हितैषी बताने वाले नक्सली असल में आदिवासियों के दुश्मन हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS