City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, ज़ोन-27 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी का विशेष दौरा संपन्न

0

सुपर चैप्टर्स की गतिविधियों की समीक्षा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने दिया मार्गदर्शनरायपुर। जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, ज़ोन-27 द्वारा विमतारा हॉल, शांति नगर में जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एरिया-एफ) जेएफपी यशस्विनी के विशेष दौरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न चैप्टर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी आयोजनों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रदान किए।

कार्यक्रम में ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफआर सीए प्रणव लाठ, टूर को-ऑर्डिनेटर जेसी आनंद जैन, नेशनल चेयरमैन जेकॉम जेसी सेन. अमितेश पाठक एवं पास्ट एनईसी जेसी सेन. चेतन तरवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जेसी सुरभि चंदेल द्वारा किया गया। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्षा जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी का परिचय प्रस्तुत किया।इस अवसर पर जेसी सूरज अग्रवाल, जेएफएम अमन अग्रवाल, जेसी प्रियंका गुप्ता, जेसी तुषार अग्रवाल, जेसी रवि अंदानी, जेसी सुलभा पाण्डेय, जेसी पारस अग्रवाल, जेसी अर्क पीयूष पाण्डेय एवं जेसी बरखा अंदानी सहित विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे तथा अपनी गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की।इस दौरान विभिन्न चैप्टर्स द्वारा रिपोर्ट प्रेजेंटेशन भी दिया गया, जिस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में राष्ट्रगान एवं स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करते ही छंट गया अंधेरा

0

24 घंटे में जल उठी 10 दिन से गुल बत्ती

बस्तर नगर पंचायत में दिखा साय का सुशासन

जगदलपुर दस दिन से वार्ड की स्ट्रीट लाईट की बत्ती गुल थी, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत करते ही वार्ड में छाया अंधेरा छंट गया। यही तो है साय का सुशासन। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सकारात्मक परिणाम बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र में देखने को मिला। राजेंद्र नगर वार्ड क्रमांक 4, मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय के पीछे निवासी ऋषि तिवारी द्वारा क्षेत्र में पिछले लगभग 10 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी।

शिकायतकर्ता द्वारा 15 जुलाई को दोपहर 1:39 बजे शिकायत क्रमांक सीसी 260700097147 दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद नगर पंचायत बस्तर ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट का सुधार कार्य कराया। शिकायत दर्ज होने के लगभग 24 घंटे के भीतर ही वार्ड क्रमांक 4 के मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइट पुनः चालू कर दी गई, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय आवागमन में परेशानी हो रही थी तथा मुख्य मार्ग पर अंधेरा रहने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई थीं। स्ट्रीट लाइट शुरू होने के बाद क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सामान्य हो गई है।शिकायतकर्ता ऋषि तिवारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा नगर पंचायत बस्तर की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध समाधान से आम नागरिकों का शासन, प्रशासन पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

घर में लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा, राजनांदगांव रेफर

0


बालोद। महामाया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में घर परिसर में लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।


जानकारी के अनुसार घायल युवक सन्नू सोरी, निवासी ग्राम कोपेडेरा, किसी कारणवश घर परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया। ट्रांसफार्मर से करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरक्षक भुवनेश्वर यादव एवं 112 वाहन चालक सतीश कुमार ने तत्परता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल शासकीय अस्पताल डौंडी पहुंचाया।


डौंडी अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक का उपचार वहां जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर इसे करंट लगने से हुआ हादसा माना जा रहा है, हालांकि युवक ट्रांसफार्मर की चपेट में किन परिस्थितियों में आया, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।


स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायल को तत्काल उपचार मिल सका। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महाप्रभु पहुंचे अपने धामतूपकियों की सलामी दी गई

0

जगदलपुर. 600 वर्ष से अधिक समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार गुरुवार को बाहुड़ा गोंचा पर्व मनाया गया. भगवान जगन्नाथ स्वामी सुभद्रा जी वह बलभद्र जी समेत अपने धाम को वापस पहुंचे. रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब देखा गया. भगवान को हजारों तूपकियों की सलामी दी गई. सिरासर चौक स्थित गुंडिचा मंडप पर विराजित महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी,बलभद्र व सुभद्रा जी की प्राचीन प्रतिमा को सुसज्जित रर्थों में आरुढ़ करवा कर श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचाया गया।

परंपरा में बस्तर राज परिवार के सदस्य कमल चंद देव ने भी हिस्सा लिया. भगवान के विग्रहो को आरुढ़ करवा रथ यात्रा गोल बाजार, जय स्तम्भ चौक, मिताली चौक व दंतेश्वरी मंदिर चौक तक श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। युवा व बच्चों ने तुपकी चलाकर महापर्व का आनंद लिया. परम्परानुसार यहां गुंडीचा मंडप में पूरे नौ दिनों तक भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और भगवती शुभद्रा के दर्शन का लाभ भक्तों ने लिया. ओडिशा से पहुंचे धार्मिक सांस्कृतिक दल ने प्रस्तुति दी.बॉक्स 619 वर्ष से मना रहे पर्वइतिहासकारों के अनुसार महाराज पुरुषोत्तम देव पैदल जगन्नाथ पुरी गए थे। पुरी के तत्कालीन महाराजा गजपति ने बस्तर के राजा को रथपति की उपाधी दी थी। महाराजा पुरुषोतम देव को उनकी भक्ति के फलस्वरूप देवी सुभदा का रथ दिया था। वहां से रथ व प्रभु जगन्नाथ की मूर्तियां लेकर आप थे, जिसे जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया गया है। जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर ही यहां रथ यात्रा निकाली जाती है।

साहू समाज ने गोंचा पर्व पर बांटा गजामुंग प्रसाद

0

जगदलपुर। क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी ने बस्तर के पारम्परिक गोंचा (रथयात्रा) पर्व पर गजामुँग प्रसाद का वितरण किया गया।क्षेत्रीय साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने बताया कि साहू समाज की आराध्या माता कर्मा जी भगवान कृष्ण (जगन्नाथ ) की अनन्य भक्त थी। उनकी भक्ति के प्रताप के कारण भगवान जगन्नाथ को माता कर्मा की खिचड़ी खाने उनकी झोपड़ी पर आना पड़ा। इस प्रकार से भगवान जगन्नाथ और साहू -तेली समाज का आपसी सांस्कृतिक जुड़ाव है।

इस सम्बन्ध को प्रगाड़ बनाते हुए क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी ने भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन शुभद्रा की रथयात्रा के दौरान विशेष पूजा अर्चना कर गजामुँग प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, प्रदेश साहू समाज के संयोजक पीमन साहू, प्रदेश युवा प्रकोष्ट संयुक्त सचिव अनुष्का साहू, हरीश साहू, जिला उपाध्यक्ष मोहन साहू, संयोजक हेमलाल साहू, सचिव जगदीश साहू, कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, डी एन साहू, नीलमणी साहू, लालबहादुर साहू, भुनेश्वर साहू, उत्तम साहू, जोहन साहू, पिलेश्वरी साहू, लता साहू, चमेली साहू, हेमलता साहू, पार्वती साहू, रुपेश साहू, शिव साहू, गोपी साहू, सितेंद्र साहू, परमानंद साहू, शिवानंद साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

राम मंदिर को भाजपा ने बनाया राजनीति का माध्यम: अशोक फड़णवीस

0

आस्था का राजनीतिक लाभ उठा रही है सरकार, रामलला दर्शन योजना पर भी उठाए सवाल

राजनांदगांव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन अशोक फड़णवीस ने भाजपा पर भगवान श्रीराम और राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं लेकिन भाजपा उन्हें राजनीतिक लाभ और वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने रामलला दर्शन योजना सहित कई मुद्दों पर राज्य सरकार और भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

फड़णवीस ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था भगवान श्रीराम में है किसी राजनीतिक दल में नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जब चुनाव आता है तब अयोध्या के राम मंदिर और भगवान श्रीराम के नाम का सबसे अधिक उपयोग करती है, जबकि बाकी समय उसकी प्राथमिकताएं अलग होती हैं। श्री फड़णवीस ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ सरकार रामलला दर्शन के लिए विशेष ट्रेन संचालित करती है, तब स्टेशन पर भाजपा के जनप्रतिनिधि और नेता श्रद्धालुओं का स्वागत और विदाई करने पहुंचते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पूरा कार्यक्रम किस धन से संचालित किया जा रहा है और क्या जनता के पैसे का उपयोग राजनीतिक छवि चमकाने के लिए किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा रखती है तो राम मंदिर से जुड़े किसी भी विवाद या अनियमितता पर भी उसे उतनी ही गंभीरता से प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राम मंदिर से जुड़े आर्थिक अनियमितताओं के आरोप सामने आए, तब भाजपा और उसके नेताओं ने चुप्पी साध ली।

फड़णवीस ने कहा कि भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम मंदिर आंदोलन को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातन परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों की अनदेखी की गई, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भगवान श्रीराम को देश की सांस्कृतिक विरासत और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक मानती है। किसी भी राजनीतिक दल को धर्म और आस्था का उपयोग केवल सत्ता प्राप्ति के साधन के रूप में नहीं करना चाहिए। फड़णवीस ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों ने हमे कितना लूटा है केवल व्यापार किया है ऐसा कौन सा क्षेत्र को छोड़ा है, जहां लोगों का हित हुआ है। सनातनी समझ गए हैं कि भाजपा और वास्तविक रूप से धार्मिक मूल्यों का सम्मान करने वालों में क्या अंतर है। उन्होंने कहा कि देश और छत्तीसगढ़ की जनता भगवान श्रीराम का सम्मान करती है और भविष्य में आस्था के नाम पर होने वाली राजनीति का उचित जवाब देगी।

जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू की बेटी का मनाया जन्मदिन

0

अभनपुर जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू की बेटी का जन्मदिन भारंग भाठा स्थित होटल पालम में धूमधाम से मनाया गया। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा और सभी दलों के कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर साहू ने बधाई देते हुए बिटिया के उज्जवल भविष्य की लिए कामना की।

और बढ़ गई उप सरपंच के बेटे की गुंडागर्दी

0

रिपोर्ट लिखाने वालों को देख लेने की धमकी

अभनपुर सुशासन सरकार में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने की बात तो कही जाती है, किंतु अपराधी सरकार के साथी बन कर उत्पात मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये तत्व लगातार वारदातें कर ग्रामीणों में दहशत और सरकार की छबि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।ऐसा ही वाकिया इन दिनों अभनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोरपा में हो रहा है। यहां के उप सरपंच का बेटा कई हिंसक वारदातें कर चुका है और पुलिस में रिपोर्ट लिखाने वालों को वह देख लेने की धमकी खुलेआम दे रहा है। पुलिस आज तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

खोरपा के उप सरपंच रमेश साहू के पुत्र ओमप्रकाश साहू की गुंडागर्दी से पूरा क्षेत्र परेशान है। कुछ दिन पूर्व ही उसने ग्राम ढूंढरा निवासी तेजस कश्यप पर टांगिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले की शिकायत थाने में की गई तो आरोपी ने पीड़ित को देख लेने की धमकी दी है। आश्चर्य है कि पुलिस भी डर के मारे उसे गिरफ्तार करने से हिचक रही है और आरोपी सबको धमकी देते खुलेआम घूम रहा है।

बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने संभाला पदभार

0

नक्सल ऑपरेशन, उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु FICCI Best Performing Officer अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित।

आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने जिला पुलिस कार्यालय, बालोद में विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) द्वारा उन्हें विधिवत पदभार सौंपा गया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय, बालोद के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया तथा जिले में अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों से अवगत कराया।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वे मूलतः महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के निवासी हैं तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए।अपने सेवाकाल में उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में बिलासपुर जिले में सेवाएँ दीं। इसके पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन), सुकमा जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। बाद में वे सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहे।

जहाँ उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, जनसहभागिता बढ़ाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर उल्लेखनीय कार्य किए। उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति द्वारा FICCI Best Performing Officer अवार्ड से सम्मान सम्मानित किया जा चुका है।बालोद पुलिस परिवार द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद बोनिफास एक्का, एसडीओपी गुंडरदेही राजेश बागड़े, एसडीओपी गुरुर श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती श्रुति सिंह, सीएसपी राजहरा विकास पाटले, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा समेत जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय बालोद के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

वर्षों से अंधेरे में डूबी गली में जली रोशनी, वार्डवासियों ने पार्षद भूपेंद्र श्रीवास का जताया आभार

0

दल्लीराजहरा। वार्डवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करते हुए वार्ड 21 पार्षद भूपेंद्र श्रीवास के प्रयासों से अब मोहल्ले की गलियों में स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध हो गई है।मोहल्लेवासियों ने बताया कि वर्ष 2004 से गली में बिजली के खंभे तो लगे हुए थे, लेकिन स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षों तक लोगों को अंधेरे, असुरक्षा और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2026 में पार्षद भूपेंद्र श्रीवास के प्रयासों से यह समस्या दूर हुई और गली रोशनी से जगमगा उठी।इस जनहित कार्य के लिए मोहल्लेवासियों मंगला साखरे, राधा, शिवा, गुड्डी, सलीम, संतोष रॉय एवं छबीलाल सहित समस्त नागरिकों ने पार्षद जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

वार्डवासियों ने कहा कि भूपेंद्र श्रीवास जी ने अपने अल्प कार्यकाल में वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनके कार्यों में वार्ड के ऊपरी क्षेत्र में बोरिंग की व्यवस्था, खराब बोरिंगों की मरम्मत, वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण, रेलवे द्वारा लगाए गए बाउंड्री वाल को पीछे करवाने की पहल तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।नागरिकों ने कहा कि कम समय में वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए ये कार्य जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सक्रियता और जनसेवा की भावना को दर्शाते हैं।वार्ड क्रमांक 21 पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने कहा कि वार्ड का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति देने का प्रयास किया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS