City Media - Page 1349 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1349

बस्तर सांसद दीपक बैज हैदराबाद प्रवास पर….

0

बस्तर सांसद दीपक बैज हैदराबाद प्रवास पर इस दौरान साथी सांसद एवं तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रेवन्त रेड्डी जी के निवास में सौजन्य मुलाकात किया इस दौरन सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,महेश कश्यप,केदार ढेक,प्रवीण राणा,कार्तिक कपूर एवँ अन्य मौजूद रहे।..

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

बस्तर पुलिस एक्शन मोड में – शहर के चप्पे-चप्पे पर बस्तर पुलिस की निगाह

0

शहर के आला अधिकारी शहर में घूम घूम कर ले रहे हैं कानून व्यवस्था का जायजा

की जा रही है संदिग्ध जगहों पर चेकिंग

होटल ,लाज, बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजार पर विशेष निगरानी

बस्तर पुलिस द्वाराअपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के चप्पे-चप्पे पर पैदल पेट्रोलिंग कर शहर के गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है जिस तारतम्य में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अपूर्वा सिंह क्षत्रिय , उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर जिनके हमराह थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी

बोधघाट धनंजय सिन्हा अपने अपने बल को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग , मेन रोड, फूड कोर्ट चौपाटी , दलपत सागर, इंदिरा स्टेडियम , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया है साथ ही शहर के होटल और लॉज की भी बारीकी से निगाह रखकर चेकिंग किया जा रहा है इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर- ऐश्वर्य चंद्राकर, SDOP लोहंडीगुड़ा- पंकज ठाकुर, एवं SDOP भानपुरी द्वारा अपने अपने अनुभाग में पेट्रोलिंग कर पुलिसिंग की जा रही है इसके अलावा उड़ीसा के सीमांत क्षेत्रों जिसमें नगरनार बकावंड करपावंड क्षेत्र में उड़ीसा सीमा को सील किया गया है एवं आने जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है!

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा 14 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रनिर्माता भारतरत्न स्व पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जायेगी

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा दिनांक 14 नवम्बर दिन रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रनिर्माता भारतरत्न स्व पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जायेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

हर रविवार की भांति इस रविवार को भी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान किया जावेगा । कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। ततपश्चात बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा वार्ड नं 1 व 2 में निकाला जायेगा ! कार्यक्रम में राजहरा ब्लॉक के जन जागरण अभियान के प्रभारी कृष्णा दुबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

अतः स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस,किसान कांग्रेस, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय में कांग्रेस के अध्यक्ष/पार्षदगण/ एल्डरमैन, एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें!

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शासकीय घनश्याम सिहं गुप्त कॉलेज बालोद में साईबर कवच, साईबर जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

0

कॉलेज के छात्र छात्राओं को साईबर अपराध एवं उससे बचाव के तरीके महिला बाल अपराध एवं यातायात के नियमों की दी गई जानकारी।

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर, निरीक्षक पदमा जगत के नेतृत्व में षासकीय घनष्याम सिहं गुप्त कॉलेज बालोद में साईबर कवच, साईबर जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन किया गया।

इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं को साईबर अपराध एवं उससे बचाव के तरीके महिला बाल अपराध एवं यातायात के नियमों की दी गई जानकारी। कार्यक्रम में जिले के उप पुलिस कप्तान दौलत पोर्ते द्वारा साईबर अपराधों का मुख्य कारण भय एवं लालच को बताते हुए कहा कि साईबर अपराधों से बचने के लिए जिले में साईबर कवच अभियान चलाया जा रहा है, बालोद पुलिस सोषल मिडिया जैसे फेसबुक एवं ट्वीटर व यू-ट्यूब पर है, जिसे सब्सक्राईब/लाईक करके आप बालोद पुलिस से जुड सकतें हैं। रोजाना जागरूकता संबंधी मैसेज सोषल मिडिया के माध्यम से बालोद पुलिस द्वारा प्रसारित किये जाते हैं। रोजाना सोषल मिडिया पर प्रसारित किये जाने वाले मैसेज को पढकर साईबर अपराध जैसे ठगी से बचा जा सकता है। थाना स्तर पर साईबर कवच नाम से व्हॉटसअप ग्रुप का संचालन किया जा रहा है, जिसमें भी जागरूकता संबधी मैसेज लगातार बालोद पुलिस की ओर से भेजे जाते हैं। इस गु्रप से जुडकर भी साईबर अपराधों से बचा जा सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी ने साईबर अपराधों से बचाव के सुझाव बतायें उन्होनें यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी छात्र छात्राओं को देते हुए बताये कि बालोद जिले में यातायात दुर्घटना एक गंभीर समस्या है, यातायात नियमों का पालन कर ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, बिना हेलमेट वाहन चलाना, दोपहिया वाहन में तीन सवारी, षराब पी कर वाहन चलाना यातायात के बनाये गए संकेतो का उल्लंघन करना आदि सडक दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। सडक दुर्घटना में अधिकतर मौते हेलमेट नही लगाने के कारण होती है, उन्होनें सभी छात्र छात्राओं को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की अपील की।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

महिला थाना प्रभारी बालोद पदमा जगत द्वारा महिला एवं बालकों के अपराध से संबंधित बनाए गए कानून के संदर्भ में जानकारी दी। भ्रूण हत्या, पाक्सो एक्ट, लिंग परीक्षण, बाल विवाह, दहेज प्रतिसेध अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीडन, दहेज मृत्यु, सिनियर सिटीजन हेतु बनाए गए कानून की विस्तृत जानकारी देते हुए टोल फ्री नंबर 181 के बारे में बताते हुए कहा कि महिला अपराधों की रिपोर्ट के लिए महिला सेल संचालित हैं किसी प्रकार की महिला संबधी षिकायत होने पर रिपोर्ट करने बाबत् जानकारी दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

साईबर प्रभारी रोहित मालेकर एवं टीम द्वारा साईबर संबधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की साईबर अपराध होने पर 155260 पर कॉल करें एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। साईबर क्राईम क्या है, एटीएम ठगी कैसे होता है, केबीसी/ओएलएक्स/टावर लगाने के नाम पर होने वाले ठगी/नौकरी लगाने के नाम पर ठगी/कैषबैक ऑफर के नाम पर ठगी/सोषल मीडिया पर होने वाले सेक्सोटार्षन के बारे में, फेष मार्फिंग टेकनीक के बारे में जानकारी देते हुए बताये कि महिलाओं को सोषल मीडिया का सुरक्षित प्रयोग करना चाहिए किसी भी अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें, अपनी फोटो किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ षेयर न करें, सोषल मीडिया पर प्रसारित किये जाने वाले हेट स्पीच एवं फेक न्यूज जो किसी जाति, धर्म या किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रसारित किये जा रहे हो बिना प्रमाणीकरण के अन्य व्यक्ति को फॉरवर्ड न करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जे.के. खलखों, प्रोफेसर सी.डी. मानिकपुरी, प्रोफेसर एल.के.गवेल, प्रोफेसर डॉ. दीपालीराव, प्रोफेसर जे.आर. नायक, प्रोफेसर जी.एन.खरे एवं साइबर सेल टीम बालोद प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, रूमलाल चुरेन्द्र ,आरक्षक पूरन देवांगन, योगेष पटेल , विपिन गुप्ता, आकाष दुबे, राहुल मनहरे, मनीष ठाकुर, शैलेन्द्र सिन्हा संदीप यादव एवं अन्य कॉलेज स्टॉफ व छात्र छात्रांए उपस्थित रहें।

अब गढ़बो नवा नारायणपुर…सांसद दीपक बैज दे रहे विकास की दस्तक

0

(अर्जुन झा) जगदलपुर – बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज गढ़बो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर नया नारायणपुर गढ़ने विकास की दस्तक दे रहे हैं। सांसद बैज जिला यादव समाज द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर्व में पहुँचे। उनके साथ साथ छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने यादव समाज के लोगों के साथ राऊत नाचा में जमकर भाग लिया। इस मौके पर यादव समाज को दी बड़ी सौगात मिलीं। 10 -10 लाख और 5 – 5 लाख के सामाजिक भवन के लिए घोषणा की गई। इस हेतु यादव समाज ने युवा सांसद दीपक बैज और विधायक चंदन कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास प्रकट किया कि सांसद और विधायक मिलकर नारायणपुर के सम्पूर्ण विकास का सपना पूरा करेंगे। नारायणपुर जिले के लोगों को ऐसा नवा नारायणपुर मिलेगा,

जिसकी राह वे जिला गठन के समय से ही देख रहे हैं। सांसद दीपक बैज और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है, वैसे ही नवा नारायणपुर भी गढ़ रहे हैं। सांसद श्री बैज ने कहा कि बस्तर की जनता ने कांग्रेस को सौ फीसदी आशीर्वाद दिया है और कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार जनता के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए पहले दिन से ही जनभावनाओं के अनुरूप विकास में जुटी हुई है। पूरे छत्तीसगढ़ के विकास और जनसुविधाओं का विस्तार ही कांग्रेस की सरकार की प्राथमिकता है। कांग्रेस की सरकार सबके साथ न्याय कर रही है। गोधन न्याय योजना ने गोपाष्टमी की जो रौनक बढ़ाई है, वह आज सबके सामने है। किसान न्याय योजना के जरिये किसानों की दीपावली की खुशी दोगुनी करने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धनतेरस के पहले ही कर दिया था। अब नारायणपुर की विकास यात्रा तेजी से जारी है और जनता की भावना के अनुरूप ही नवा नारायणपुर गढ़ा जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

किसानों का नहीं हुआ पंजीयन, तिथि बढ़ाने की मांग अन्यथा चक्का जाम – आम आदमी पार्टी

0

आम आदमी पार्टी नारायणपुर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कृषको के पंजीयन का मुद्दा उठाया है नरेंद्र नाग के कहा कृषको को पंजीयन कराने का समय निर्धारित कर भूपेश सरकार किसानो के साथ अन्याय कर रही है 10 नवम्बर तक नये किसानो को पंजीयन का समय दिया गया था और लगभग समय त्यौहारो व छुट्टीयो मे बित गया वही दूसरी ओर 8 नवम्बर से लेम्पस के कर्मचारियों द्वारा हडताल पर चले जाने से पंजीयन कार्य बाधित है इसप्रकार किसानो को पंजीयन कराने से वंचित रहने का खतरा बढ़ गया है ।

छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी से पहले किसानो का पंजीयन का समय निर्धारित कम समय के लिये करना बिचौलियो को फायदा पहुंचाने का काम करना जैसे है भूपेश सरकार किसानो के हित के लिये समय आगे बढाये व शतप्रतिशत पंजीयन होना सुनिश्चित करें व छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय करे ऐसा न होने पर किसानों के साथ आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर चक्का जाम करने बाध्य होगी |

किसान छत्तीसगढ़ के लिये दिनरात मेहनत कर धान उगाता है पर सरकार बिचौलियों के साथ खडी नजर आ रही है आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है व किसानों के साथ खड़ी है ।

कांग्रेस की पाठशाला में हिंदुत्‍व को आतंक की संज्ञा दी जाती है, सीएम और मंत्री भी इसे साबित कर चुके हैं : भाजपा नेता अमित चोपड़ा

0

बालोद – पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की हाल ही में प्रकाशित हुई किताब में हिंदुत्‍व को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा बरपा हुआ है। इस विवाद पर भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस की पाठशाला में जिस तरह के संस्‍कार दिए जाते हैं वह सामने आ रहे हैं। खुर्शीद ने हिंदुत्‍व को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की है वह निंदनीय है। हमारे देश में संस्‍कार के आधार हिंदुत्‍व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करना सीधे तौर पर जिहादी मानसिकता को दर्शाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने कहा कि, कांग्रेसियों की मानसिकता स्‍पष्‍ट है। एक समुदाय विशेष का वोट बटोरने और उसकी सहानुभूति हासिल करने कांग्रेस सीधे जातिय राजनीति पर उतारु हो गई है। कवर्धा में एक पक्षिय कार्रवाई कर यहां भी हिंदु समुदाय को निशाना बनाया गया। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहम्‍मद अकबर के इशारे पर पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट दर्ज न कर उसे ही आरोपी बना दिया गया। आज भी हिंदु साथी बेकसूर होने के बावजूद जेल में हैं। उनकी रिहाई को लेकर भाजपा और उसके अनुसांगिक संगठन लगातार आवाज उठा रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

चोपड़ा ने कहा कि, कांग्रेस की राजनीतिक शैली फूट डालने, हिंदुओं को आतंकी साबित करने की ही रह गई है। हिंदु राष्‍ट्र में ही हिंदुत्‍व पर इस तरह का प्रहार हम कभी बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। हम दूसरे धर्मों की भी इज्‍जत करते हैं लेकिन कांग्रेसी पाठशाला से निकले कुछ लोग हिंदुत्‍व को आतंकी संगठन की संज्ञा दे रहे हैं जबकि दुनिया जानती है कि विश्‍व में आतंक का पर्याय कौन और क्‍यूं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा जनजाति संस्कृति, इतिहास और क्रांतिकारियों का सम्मान – विक्रम ध्रुवे

0

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय इतिहास और संस्कृति में जनजातियों के विशेष स्थान और योगदान को सम्मानित करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में की गई घोषणा को जनजाति समाज के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा है ।कि महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को संगठित करके उलगुलान क्रांति का जो बिगुल फूंका था, उसी के परिणामस्वरूप समाज में अंग्रेज शासन के खिलाफ एक बड़ी क्रांति का सूत्रपात हुआ था।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

उन्होंनें अपने जीवन का बलिदान आजादी के लिए दिया। भगवान बिरसा मुंडा के अलावा हमारे छत्तीसगढ़ से भी शहीद वीरनारायण सिंह, शहीद गुण्डाधुर, शहीद गैंदसिंह सहित सैकड़ों जनजाति क्रांतिकारियों ने देश की आजादी में अपने जीवन का उत्सर्ग किया।हमारे जनजाति समाज के इस गौरवपूर्ण योगदान को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पश्चात नरेंद्र मोदी की सरकार ने सम्मान दिया है। केन्द्र सरकार की यह घोषणा जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक विरासत को स्वीकृति प्रदान करती है।इस वर्ष से यह जनजातीय गौरव दिवस प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिवस जनजाति समाज के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शौर्य, राष्ट्रीय गौरव के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जनजातियों के प्रयासों को मान्यता देगा। भारत सरकार द्वारा वर्तमान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

देश भर में ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जनजातीय लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न और इसका उत्सव ‘जनजातीय गौरव दिवस’ 15 नवंबर से 22 नवंबर 2021 तक सप्ताह भर मनाया जाएगा, जिसमें समारोह के आयोजन की योजना बनाई गयी है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा भी आगामी 15 नवंबर को प्रदेश के समस्त मंडलों में जनजाति गौरव दिवस मनाया जायेगा तथा दोप. 1 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर उनके संबोधन को सुना जायेगा।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूरे देश के जनजाति समाज की भावनाओं को समझने एवं उसको सम्मान देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता है एवं पूरे छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज की ओर से आभार व्यक्त करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सेना भर्ती रैली की तैयारी के लिए युवाओं को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

0

कलेक्टर रजत बंसल की विशेष पहल पर जिले के सातों ब्लाकों में आयोजित किए जा रहे भर्ती पूर्व प्रशिक्षण

जिला प्रशासन के विशेष प्रयास से बस्तर क्षेत्र में मार्च के प्रथम पखवाड़ा 2022 में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना संभावित है। जिसके लिए बस्तर के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए जिले के सभी सातों ब्लाकों में विशेष प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर कलेक्टर रजत बंसल की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय जगदलपुर में मार्च 2022 में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना संभावित है। जिसमे बस्तर के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिले के सभी सातों ब्लाक मुख्यालयों में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के द्वारा जिले के सभी सातो ब्लाकों के बीईओ को प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पर प्रतिभागी युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए प्रशिक्षण पीटीआई शिक्षक और रिटर्न टेस्ट के लिए जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण का लाभ समस्त बस्तर क्षेत्र के नवयुवक ले रहे है। इस भर्ती रैली की तैयारी के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से जिला प्रशासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय में आवेदन मंगाए गए हैं। इन आवेदित अभ्यर्थियों के लिए लिखित एवं शारीरिक प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

इसी सिलसिले में तोकापाल विकासखंड के अंतर्गत सेना भर्ती के लिए जिन्होंने आवेदन भरा है उन सभी विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर डीमरापाल में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडर संदीप मुरारका थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने की। जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बलिराम बघेल खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल थे।

कमांडर संदीप मुरारका ने सेना भर्ती के सभी प्रक्रियाओं और नियमों से सभी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया । उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सचेत भी किया कि शासन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का भरपूर लाभ लें। इसके साथ ही सचेत भी रहे। किसी के बहकावे में दलाल या विभिन्न प्रकार के अनधिकृत कोचिंग संस्थाओं के बहकावे में ना आवे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने सेना और सैनिक की महत्ता बताई। साधारण व्यक्ति खेल खेलता है लेकिन सैनिक अपने देश की रक्षा करने के लिए जान की बाजी से खेलते हैं। यह कितने गर्व की बात है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण को अच्छे से आयोजित किया जा रहा है हमें विश्वास है कि तोकापाल और बस्तर जिला के अधिक से अधिक विद्यार्थी भारतीय सेना की भर्ती में सफलता हासिल करेंगे।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को डीएमसी अशोक पांडे बीआरसी अजय शर्मा प्राचार्य जया ईशाक प्रमुख प्रशिक्षक कोटेश्वर नायडू ने भी संबोधित किया।

मंच संचालन विधु शेखर झा ने किया ।इस अवसर पर सुरेश चौहान राजेश त्यागी निर्मल यादव गोपेंद्र शार्दुल अभिमन्यु सिंह सुनील एक्का शैलेंद्र बिसेन अनिल कश्यप विशेष रूप से मौजूद थे।

प्रशिक्षण के पश्चात उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने एक साइकिल रैली भी निकाली ।इस अवसर पर लगभग 160 से अधिक आवेदक उपस्थित थे।

मतदाता बने या मतदाता पत्र में कराए संशोधन, मतदान केंद्र में लगेगा विशेष शिविर

0

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01.01.2022 जारी किया गया है | पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दिनांक 14.11.2021 एवं 21.11.2021 रविवार अवकाश के दिन विशेष शिविर का आयोजन किया गया है | इस दिन अभिहित अधिकारी एवं बी.एल.ओ. अपने मतदान केंद्र में कार्यालयीन समय तक उपस्थित रहेंगे | मतदाता अपने सम्बंधित मतदान केंद्र में उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है | जो भी व्यक्ति 01.01.2022 की स्थिति में 18 वर्ष के हो गए है या मतदाता सूची में नाम छुट गए है वे सभी पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते है | फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्ति प्राप्त करने का अंतिम तिथि 30.11.2021 तक निर्धारित है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS