City Media - Page 1454 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1454

सड़क दुर्घटना में एक मासूम की मौत, मुण्डन संस्कार के लिए देवड़ा मंदिर निकला था परिवार

0

जगदलपुर।बकावण्ड ब्लाक के ग्राम टलनार में एक परिवार अपने बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए देवड़ा मंदिर ऑटो से निकला था। दोपहर बाद नगरनार थाने के समीप जैसे ही ऑटो पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को महारानी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऑटो में बैठे मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। दुर्घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत व 3 वर्षीय बच्चा भी बुरी तरह घायल हुआ है।

ग्रामीणों व सुरेंद्र ने इस दुर्घटना का आरोप थाने में पदस्थ सुनील मनहर नामक एक स्टाफ पर लगाते हुए बताया कि एक परिवार ऑटो से टलनार ग्राम से देवड़ा मंदिर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से नगरनार थाने का स्टाफ सुनील मनहर खुद बोलेरो गाड़ी चलाते व ओव्हरटेक करते हुए थाने के अंदर गाड़ी ले जा रहा था और उसी दिशा से आ रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तकरीबन 1 वर्ष 6 माह की दुधमुही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दुर्घटना को लेकर जब नगरनार टीआई शिव शंकर गेंदले से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऑटो चालक ने अपनी लापरवाही के चलते अपनी वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे आटो पलट गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस कर्मचारी अपनी दिशा में जा रहा था, एक दुसरे को किसी ने ठोकर नहीं मारा है, पूरी जानकारी सीसीटीवी में कैद हो चुकी है.

इस संबंध में कस्तुरी ग्राम के सरपंच राजेन्द्र ने बताया कि ऑटो चालक अपनी वाहन व सवारियों के साथ जब थाने के पास पहुंचा, तब पुलिस वाले ने अचानक ही अपनी चौपहिया वाहन थाने की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई. राजेन्द्र ने वाहन क्रमांक सीजी-केटी-2211 बताया है. उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी हैं कहकर मामले को दबाया नहीं जा सकता, न्याय जरूरी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री से दल्ली राजहरा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओ ने सौजन्य मुलाकात किये

0

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री टेकेस्वर जैन जी बालोद संगठनात्मक बैठक से वापस लौटते हुए दल्ली राजहरा युवामोर्चा कार्यकर्ताओ से सौजन्य मुलाकात किये जिसमे भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेंद्र श्रीवास शशिकांत निषाद जिला मंत्री सोनू ठगेल वार्ड नंबर 2 की पार्षद जिला कन्याशक्ति संयोजिका ममता नेताम सुमित जैन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवम वृत्ति संस्था द्वारा लगाये गए सोलर स्ट्रीट लाइट का आज उद्घाटन किया गया

0

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवम वृत्ति संस्था द्वारा बालोद जिले के डौंडी ब्लाक के ग्राम कामता में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये है जिसका उदघाटन आज दिनांक 28.07.2021 को ग्राम कामता मे किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमित गर्ग जी (मैनेजर एचडीएफसी बैंक ) अध्यक्षता ज्ञानदास जी ( प्रोजेक्ट मेनेजर वृत्ति संस्था डौंडी) विशेष अतिथि के रूप में रेखा नायक जी (सरपंच ग्राम पंचायत कामता) सरिता तारम जी , धनसिंग नायक जी के कर कमलो से उदघाटन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से ग्रामवासी पंचगन एवम वृत्ति स्टाप राहुल राजपूत (Agriculture Manager), प्रवीण कुमार साहू (MIS),स्वाधीन स्वैन (Agri Business Manager) शुभम बरनवाल (Village coordinator) उपस्थित थे|

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा : सुने मकान में हुए चोरी का हुआ पर्दाफाश, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया आरोपी

0

आरोपी द्वारा सूने मकान की रेकी कर दोपहर 01 बजे चोरी की घटना को दिया अंजाम।

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अज्ञात आरोपी की शिनाख्ती ।

आरोपी के कब्जे से सोने ,चांदी के जेवरात एवं 01 एक विवो मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया।

थाना राजहरा क्षेत्र के गांधी चौक में दिनांक 18.07.2021 को प्रार्थी पुखराज जैन निवासी राजहरा जो घटना दिनांक को अपने घर पर ताला लगा कर आलू प्याज का दुकान पर काम करने गया था जो दोपहर को खाना खाने घर वापस आया तो देखा कि उसके मकान के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था सामान बिखरे हुये पड़े थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक-238/2021 , धारा-454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्षन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देषन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल राजहरा प्रार्थी के घर आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई । प्रकरण के आरोपी सचिन कुमार यादव पिता विष्वनाथ यादव उम्र-28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चैक राजहरा जिला बालोद से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी ने चोरी की घटनाउ कारित करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 05 नग सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी सोने का टाप्स, 01 जोड़ी सोने की बाली, 01 जोड़ी की सकली, 01 नग सोने की बिंदिया , 01 जोड़ी सोने की बाली ,04 नग सोने की फुली, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग चांदी का चाबी गुछछा , 01 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग मोबाईल हैण्डसेट विवो कुल मषरूका लगभग 03 लाख बरामद किया गया।

तरीका वारदात- आरोपी द्वारा दिन के समय सुनसान होने का फायदा उठाकर सूने मकान मे ताला लगा देखकर घर के बगल से दिवाल फांद कर प्रवेष किया और अपने साथ लाये राड से ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी- 1. सचिन कुमार यादव पिता विष्वनाथ यादव उम्र-28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चैक राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक टी.एस पट्टावी, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिषंकर सिंह, आरक्षक संजय चेलक, आरक्षक भुनेष्वर यादव, आरक्षक पूनमचंद खरे, आरक्षक सुमन डेहारी , आरक्षक झामसिंह कोमरे ,आरक्षक कुंमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सामान्य सभा की बैठक से पूर्व निगम नेता प्रतिपक्ष ने महापौर सभापति पर लगाया आरोप ।भ्रष्टाचार का बोलबाला है निगम में

0

जगदलपुर। नगर निगम में गुरुवार को होने वाली सामान्य सभा से पूर्व, निगम के भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के वर्तमान निगम प्रशासन के जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके डेढ़ वर्ष का कार्यकाल केवल झूठ, भ्रष्टाचार युक्त और जनता से छलावा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने महापौर, सभापति सहित अन्य कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नारी शक्ति को प्रणाम है लेकिन विगत डेढ़ वर्षों में लुभावने वादे किये गए, जनता को गुमराह किया जा रहा है और निगम में इनके रहते जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।असंवैधानिक तरीके से चुनाव व अन्य गतिविधियाँ संचालित हो रहीं हैं। महापौर सफिरा साहू क्या करना चाहती हैं, शहर को लेकर उनका दृष्टिकोण क्या है किसी को पता नहीं है।उन्होंने कहा कि नियमों की अगर माने तो प्रति दो माह में एक बार सामान्य सभा होनी चाहिए लेकिन विगत डेढ़ वर्षों में केवल दो या तीन दफा ही सामान्य सभा आहूत की गई है। लॉकडाउन के समय में ऐसा होना संभव नहीं था, इसकी जानकारी भी उन्होंने दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने कहा कि महापौर को अपने दायित्यों का बोध नहीं है और न ही उन्हें अपने कार्य के प्रति रूचि है इससे यह साफ़ होता है कि उनमें इच्छा शक्ति की कमी है।साथ ही उन्होंने बताया कि विगत 26 नवम्बर 2020 को हुए सामान्य सभा में महापौर ने पुनरीक्षित व अनुमानित बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने कहा था कि कोई भी नया कर जनता पर आरोपित नहीं किया जाएगा व एक रुपये भी अनुदान लिए बगैर नगर निगम को संचालित किया जाएगा, लेकिन इसके विपरीत, जब शहर की जनता के पास डिमांड बिल पहुंचा तो उसमें मकान कर सीधे-सीधे 120 प्रतिशत दिया गया था, अब 300 रुपये कर चुकाने वाले को 660 रुपये चुकाना पड़ रहा है।इसी प्रकार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कर 3600 से बढ़ाकर 7200 तक कर दिया गया, जिससे जनता को आज पर्यंत तक परेशानी हो रही है, यही नहीं, संजय बाज़ार में वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग का पूर्व में जो 60 रूपए लिया जाता था उसे बढ़ाकर 80 रूपए कर दिया गया।इससे यह साफ़ होता है कि शहर की प्रथम महिला व नारी शक्ति होने के बावजूद भी सीधे तौर पर जन-विरोधी कार्यों में लिप्त हैं और अपने ही सरकार के विरोध में कार्य कर रहीं हैं। महापौर को चाहिए कि उन्होंने जो जनता से झूठ बोला है उसके लिए वे सार्वजानिक तौर पर माफ़ी मांगें।

पांडे ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब शहर के प्रबुद्ध समाज सेवी, सामाजिक संस्थाएं जन-सेवा में व्यस्त थे, तब महापौर निगम में बैठकर उक्त करों को बढाने में मशगूल थीं। इसी प्रकार विगत बजट सत्र में आबकारी विभाग को गोदाम देने के नाम से एमआईसी की बैठक व उसकी प्रत्याशा में 2000 स्क्वायर फीट निर्विवाद स्थल का चयन कर दिया गया, जबकि उनके ही राज्य सरकार ने चुनाव पूर्व गंगाजल हाथ में लेकर शपथ ली थी की पूर्ण शराब बंदी राज्य में होगी, जबकि यह पूरा मामला नवीन प्रीमियम शराब दुकान खोलने से सम्बंधित था, जिसे एमआईसी में केवल हैडिंग बदलकर पेश कर दिया गया। आबकारी विभाग ने भी उक्त स्थल को विवादित बताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग गांजे और शराब का धंधा करता है। अपने ही मुख्यमंत्री के पत्र को नहीं मानने के चलते तत्कालीन सामान्य सभा में भाजपाईयों ने सदन में पत्र फाड़कर वाकआउट कर दिया था। बजट पेश करने के बाद स्वयमेव ही बजट पारित कर दिया गया, जबकि इसके लिए न वोट कराया गया और न ही तालियाँ बजी। सभापति कविता साहू को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने ने कहा कि इन्हें किसी की सुनने की आदत ही नहीं है, केवल कांग्रेसी बनकर वे एक निष्पक्ष होने वाले सभापति की कुर्सी पर बैठती हैं, जब भाजपा के सभी पार्षद सदन बाहर थे तो किससे पूछकर बजट पारित कर दिया गया। निश्चित तौर पर कुछ तो गोलमाल हुआ है। इसके अलावा एमआईसी में आबकारी विभाग को बगैर टेंडर के 25 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से दर तय कर दूकान आबंटित भी कर दिया गया।जबकि, पास ही में ऐतिहासिक भगत सिंह स्कूल व पुलिस चिकित्सालय है। इसी कारण से आबकारी विभाग ने भी इस स्थल को विवादित पाया और दूकान लेने से मना कर दिया।

2200 के डस्टबिन को 7000 में ख़रीदा

यही नहीं, 9 मार्च 2020 को संपन्न हुए एमआईसी की बैठक में 65 लीटर वाले डस्टबिन के लिए 36 लाख 50 हज़ार रुपये आबंटित करते हुए अपने चाहिते ठेकेदार को टेंडर दिया जाकर क्रय कर लिया गया. जबकि जब भाजपाईयों ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि इससे अच्छी गुणवत्ता के कंपनी वाले डस्टबिन महज 2200 रुपये में क्रय किये जा सकते थे, जिसे 7000 रुपये दर्शा कर 522 नग क्रय किये गए। इसके लिए भी अजीब से नियम निकाले गए जिससे कोई अन्य ठेकेदार टेंडर फॉर्म ही न दे सके, मसलन निर्माता के पास टोलफ्री नंबर होना अनिवार्य, रजिस्ट्रेशन में ट्विनबिन शब्द का होना अनिवार्य इत्यादि।

श्री पांडे ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी डरे हुए हैं, नेता प्रतिपक्ष के कमरे की जासूसी की जाती है कौन आ रहा है और कौन जा रहा है, जो कर्मचारी नेता प्रतिपक्ष के कमरे में आता है उस पर विशेष निगरानी रखी जाती है। इन सब के चलते वर्तमान निगम शासन विवादों के घेरे में हैं। कई दफा आरटीआई लगाने के बाद भी उन्हें जानकारी नहीं दी जाती, जबकि नेता प्रतिपक्ष ही एक ऐसा पद है जो शासन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को पाप करने से बचाता है, जबकि स्थानीय नगर निगम में इसके विपरीत हो रहा है।

कल गुरुवार को निगम में होने वाली सामान्य सभा में भाजपाई पूरे जोर-शोर के साथ सत्तादल को घेरने की कोशिश करेंगे।अब देखना यह होगा कि सत्तादल, विपक्ष के वार पर क्या प्रतिक्रिया देता है। पत्रकार वार्ता के दौरान सुरेश गुप्ता,. श्रीनिवास राव मद्दी, रामाश्रय सिंह, दिगम्बर राव व अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

ट्रक का रास्ता भटकाकर यूरिया की कालाबाजारी, बना मशीन किसानों को किसके अनुमति से सड़क के किनारे बेचा गया खाद?

0

जगदलपुर। भानपुरी इलाके के सोनारपाल से ट्रक क्रमांक एसपी 04 वाय 3789 जो यूरिया उर्वरक भरकर सालेमेटा के लिए निकला था जो अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचकर सालेमेटा से लगभग 30 किमी दूर जैबेल डिमरापाल पहुंचा। वाहन खराब होने एवं रास्ता भटकनेका हवाला देकर सड़क के किनारे ही यूरिया की दुगने दामों पर हुई बिक्री जबकि शासन के आदेशानुसार फ्रास मशीन के माध्यम से उर्वरक की बिक्री की जानी सुनिश्चित की गई है तो यह जांच का विषय है कि किसकी अनुमति से बिना आधारकार्ड के यूरिया की बिक्री की गई। ज्ञातव्य हो कि इन दिनों उर्वरक की कमीको लेकर विपक्षीय पार्टियां सड़क से लेकरसदन तक खाद बीज उपलध कराने कोलेकर आंदोलन कर रही है। राजधानी के कुछ बड़े उर्वरक कारोबारी यूरिया की कालाबाजारी करने में जुटे है उन बड़े कारोबारियों पर नकेल उकसने राजधानी के अफसर पंगु बने हुए है। राजधानी के बड़े कारोबारियों को बस्तर के कुछ कारोबारियों का संरक्षण प्राप्त है। रास्ता भटकाकर यूरिया की कालाबाजारी: खबर है कि राजधानी के कुछकारोबारी बस्तर को मिलने वाले उर्वरक को सीधे उड़ीसा भेजकर अधिक मुनाफा कराने मेंलगे है।

ऐसा ही मामला सोमवार को प्रकाश मेंआया। यूरिया से भरा ट्रक को रास्ता भटकने और वाहन खराब होने का हवाला दिया गया और आनन फानन में दो पीकअप एवं एक 407 वाहन में यूरिया को ठिकाना लगा दिया गया। सड़क के किनारे ही निर्धारित दर से दुगने दामों पर कई किसानों को बिक्री भी किया गया। खाद लेने किसानों का आधार कार्ड अनिवार्य: शासन के आदेशानुसार जिन किसानों के पास आधार कार्ड नहीं है वह उर्वरक की खरीदी नहीं कर सकते है। शासकीय स्थान या निजी संस्थान किसानों को आधार कार्ड, मशीन में चढ़ाने के बाद ही देने का प्रावधान है। उत किसान का अंगूठा भी लगाया जाता है। यह जांच का विषय है कि ट्रक चालक रास्ता भटकने के बाद सड़क किनारे बिना आधार कार्ड के उर्वरक की बिक्रीकी अनुमति किसने दी। कृषि विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्श भी अगस्त 2020 में दो ट्रक यूरिया रायपुर के एक उर्वरक कारोबारी के जगदलपुर गोदाम में लोडकर भानपुरी इलाके में भेजा गया था उत ट्रक को करपावण्ड से 8 किमी दूरी पर कृषिविभाग के द्वारा ही पकड़ा गया था। पिछले वर्षभी यही कहानी बनाई गई थी। चालक रास्ताभटक करपावण्ड पहुंच गया था जबकिजगदलपुर से भानपुरी के लिए निकला था। उक्त ट्रक को एक सप्ताह तक करपावण्ड थाने में रखने के बाद छोड़ दिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Big Breaking दल्लीराजहरा : चोरहापड़ाव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत पुत्र घायल

0

दल्लीराजहरा : चोरहापड़ाव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर पिता की मौत हो गई एवं पुत्र घायल हो गया है | मृतक रामबसावन पासवान पिता मोहन प्रसाद पासवान उम्र 55 वर्ष वार्ड क्र 12 के निवासी है | पिता व पुत्र विक्की अपनी दुपहिया वाहन से दल्ली की ओर आ रहे थे कि मनीष ट्रेवल्स सीजी 07 ई 4111 की चपेट में आने से पिता रामबसावन पासवान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीँ पुत्र विक्की बुरी तरह से घायल हो गया है | मनीष बस और स्कूटी में आमने सामने जबरदस्त टक्कर, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि  स्कूटी सहित सवारियों को रौंदते हुए लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटा, बस सवारियों से भरी हुई थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कूटी पूरी तरह बस में धंस गई थी और वहीँ मृतक का शारीर बुरी तरह से कुचल गया था | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् मौके पर पुलिस पहुँच मृतक का पंचनामा कर डौंडी मरचुरी ले जाया गया है एवं पुत्र को संजीवनी 108 की मदद से घायल को डौंडी अस्पताल ले गया जहाँ घायल का प्रथमिक उपचार के बाद  हायर सेंटर रिफर किया गया |

अभी आये दिन नगर में या आसपास के क्षेत्रों में लगातार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही है अभी कुछ दिन पूर्व ही मानपुर चौक में खडगांव माइंस से आयरन और भरकर आ रही 22 चक्का वाहन अनियंत्रित होकर तीन मकानों के साथ बिजली के खम्भे को तोड़ती हुई  पलट गई | ट्रक के पलटने से लोगों के मकानों में आयरन ओर घुस गया |

इसी प्रकार के कच्चे माइंस के एक वाहन ने कुछ दुरी पर लगे संकेत एवं दुरी को चिन्हित करने वाले बोर्ड को इतनी जोर से टक्कर मारा कि बोर्ड रोड के बीचोबीच गिर गया था एवं बड़ी दुर्घटना टल गई थी कई घंटे चक्काजाम के बाद स्थिति सामान्य हुई थी |

प्रशासन द्वारा इस प्रकार हो रहे सड़क दुर्घटना को रोकने किसी भी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई जा रही है और आम नागरिक इसका शिकार हो रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – परम पवित्र सावन महीने में सार्वजनिक हनुमान मंदिर में सर्व समाज की महिलाओं के साथ मंदिर के संस्थापक ने पौधारोपण का कार्यक्रम रखा

0

परम पवित्र सावन महीने में ward number 22 में आज सार्वजनिक हनुमान मंदिर में सर्व समाज की महिलाओं के साथ मंदिर के संस्थापक खटवानी परिवार की साक्षी खटवानी ने पौधारोपण का कार्यक्रम रखा । पौधारोपण कार्यक्रम में सर्व समाज समरसता समिति की द्रोपती साहू नंदा पशीने सविता वर्मा वीना साहू राजेश्वरी साहू ने सक्रिय भागीदारी से अपने अपने हाथों से नीम पौधा बेल पत्ता पौधा जाम पौधे और अन्य पौधों को गमलों में रोपित किया एवं समय-समय पर इनकी व्यवस्था को देखने का संकल्प किया ज्ञातव्य हो कि हाल ही में इसी मंदिर में विष्णु लक्ष्मी लक्ष्मीनारायण प्रतिमा का एवं नवग्रह प्रतिमा का स्थापना का कार्यक्रम रखा गया था जो कि दल्ली राजहरा में प्रथम मंदिर है जहां पर इन की प्रतिमा स्थापित हुई है सभी भक्तों में हर्ष की लहर है यहीं पर श्रद्धालु गण भगवान शिव की आराधना करने आते रहते हैं अब उन्हें साथ साथ में लक्ष्मी नारायण नवग्रह बजरंगबली एवं दुर्गा माता जी के दर्शन का भी लाभ प्राप्त होगा साक्षी खटवानी ने सभी महिलाओं का धन्यवाद किया एवं सभी पौधों की देखभाल का जिम्मा उठाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा शहर की प्रमुख मांगो को लेकर जिलाधीश एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

0

भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा शहर की प्रमुख मांगो को लेकर जिलाधीश एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लम्बे समय से विभिन्न संगठनो के द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे आंदोलन के माध्यम से की जा रही केन्द्रीय विद्यालय की मांग को अस्थायी रूप से बी.एस.पी.उ.मा.विद्यालय क्र.02 में इसी सत्र से प्रारंभ करने की मांग की। इसी प्रकार 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा के बाद भी प्रारंभ नही किया गया है। 100 बिस्तर कोविड अस्पताल में प्रारंभ किये गये अस्थायी ओपीडी को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर अस्पताल को निरन्तर कर सुविधायें बढाई जाये। शहर के मुख्य मार्गों मे घूमने वाले आवारा मवेशियों पर कार्यवाही की जाये। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लगातार भारी वाहनो से हो रही दुर्घटना में मौतो को रोकने हेतु प्रस्तावित बाईपास रोड़ को यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाये। शहर में बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिये दल्लीराजहरा के समस्त वार्डो में लम्बे समय से बन्द नाली की सफाई कार्य को कराया जाये एवं मच्छरों से बचाव हेतु सभी वार्डों में फोगिंग मशीन का प्रति सप्ताह उपयोग किया जाए। दल्ली राजहरा क्षेत्र में खुले आम वार्डो में बिक रहे शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैध करोबार को तत्काल बन्द करा दोषियों पर कार्यवाही की जाये। उक्त मांगो पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रेमलता चन्देल द्वारा मांगो पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नागेन्द्र चैधरी भाजपा महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा भाजपा अ.जा. मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेन्द्र पिपरे, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेद श्रीवास, पार्षद सौहद्रा ठाकुर, पार्षद राजेश काम्बले, पार्षद ममता नेताम, पार्षद प्रतिमा नायक, भाजयूमो जिला मंत्री सोनू ठगेल, नीलावती साहू, शंकर साहू, जसवंता नायक, निलेश श्रीवास्तव, राकेश देवांगन, प्रवीण उइके, सुनील नंदी, अमित बंजारे, सोनू विभार, मनीष उइके, सोनू मसीह, रिकू नायक, परदेशी विभार बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS