City Media - Page 25 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 25

नगर पालिका दंतेवाड़ा में टेंडर से पहले ही करोड़ो के कार्यों की बंदरबांट

0

27 कार्य, 19 ठेकेदार, टेंडर खुलने से पहले ही पूरा खेल सेट

निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, ठेकेदारों की सूची पहले से तैयार

जगदलपुर बस्तर संभाग की दंतेवाड़ा नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार कर चहेते ठेकेदारों को करोड़ों के कार्य बांटने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद अब नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि टेंडर खुलने से पहले ही करोड़ों रुपए के कार्यों का बंटवारा तय कर लिया गया है। इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, नगर पालिका में करीब 27 विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किया जाना है, जिसकी कुल लागत करीब 2 करोड़ रुपए है। टेंडर प्रक्रिया की आधिकारिक तिथि 9 मई 2026 निर्धारित है, लेकिन इससे पहले ही कथित तौर पर 19 ठेकेदारों की एक सूची तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इन ठेकेदारों को पहले ही अलग-अलग काम सौंप दिए गए हैं और उन्हें उसी कार्य के लिए टेंडर भरने के निर्देश दिए गए हैं। जो ठेकेदार बच गए हैं उन्हें यह कहकर मना लिया गया है कि अगला काम उन्हें दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीपाल दास के निर्देश पर संचालित हो रहा है। बगैर टेंडर करोड़ों के कार्यों की बंदरबांट में पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी मुख्य रोल में हैं। सूत्रों की माने तो उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने ही ठेकेदारों की सूची तैयार की है। यह लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है।

नियमों की खुली अनदेखी

सरकारी टेंडर प्रक्रिया का मूल उद्देश्य पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना होता है, ताकि सभी पात्र ठेकेदारों को समान अवसर मिल सके। लेकिन यदि टेंडर से पहले ही कामों का बंटवारा कर दिया जाए, तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी पैदा करता है। दंतेवाड़ा नगर पालिका में पहले भी कई कार्य बगैर टेंडर के सेटिंग से किए जा चुके हैं। अर्थात काम पहले टेंडर बाद में। इतना ही नहीं कुछ काम तो बिना टेंडर के ही निपटाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में दिखावे के लिए टेंडर भी बनकर तैयार हो गया है, जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी पालदास के हस्ताक्षर भी चुके हैं। निविदा विज्ञापन में साफ देखा जा सकता है कि जिन कामों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं, उन्हें कामों के लिए ठेकेदारों की लिस्ट बनाई गई है और बकायदा रेवड़ी कल्चर के तहत ठेकेदारों को काम बांट दिया गया। मामले की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा तक भी पहुंच चुकी है अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में उच्चाधिकारी जिम्मेदारों पर क्या जांच करवाई करते हैं।

सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश, बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग

0

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में मिला हर्षवर्धन को सम्मा

सल्फी की गुणवत्ता और उपयोगिता बढ़ाने पर कर रहे हैं काम

जगदलपुर बस्तर की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक पेय सल्फी को नई वैज्ञानिक सोच और आधुनिक प्रयोगों के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में स्थापित करने की दिशा में युवा नवाचारक हर्षवर्धन वाजपेयी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में उनके इस प्रयोग को विशेष सराहना मिली और उन्हें “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।हर्षवर्धन “बस्तर इंडिजीनियस नेक्टर एग्रीकल्चर्स” के माध्यम से सल्फी पेय की सेल्फ लाइफ बढ़ाने पर कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सल्फी के प्राकृतिक स्वाद और पोषक गुणों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है, ताकि यह केवल पारंपरिक पेय तक सीमित न रहकर स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक ड्रिंक के रूप में भी पहचान बना सके। उन्होंने बताया कि सल्फी का रस पेड़ से निकालने के कुछ समय बाद ही प्राकृतिक रूप से किण्वित होने लगता है, जिससे यह हल्का मादक पेय बन जाता है। यही कारण है कि इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण रहता है। हर्षवर्धन ने अपने प्रयोगों के माध्यम से इस फरमेंटेशन प्रक्रिया की अवधि को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है, जिससे सल्फी की मूल गुणवत्ता और स्वाद को अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सके।

बस्तर की संस्कृति से जुड़ी है सल्फी

सल्फी बस्तर की आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसे स्थानीय लोग “बस्तर बीयर” के नाम से भी जानते हैं। यह ताड़ प्रजाति के पेड़ से निकलने वाला मीठा रस है। ताजा सल्फी का स्वाद नारियल पानी की तरह मीठा और ताजगीभरा होता है, लेकिन कुछ घंटों बाद इसमें प्राकृतिक खमीर बनने लगता है, जिससे यह हल्का नशीला हो जाता है। ग्रामीण और आदिवासी समुदायों में सल्फी का सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर विशेष महत्व है। विवाह, पारंपरिक उत्सव और सामाजिक आयोजनों में इसे प्रमुखता से परोसा जाता है। कई ग्रामीण परिवारों की आजीविका भी सल्फी पर निर्भर है। स्थानीय लोग इसे पेट संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी भी मानते हैं।

जीआई टैग दिलाने का सपना

हर्षवर्धन का सपना है कि बस्तर की इस पारंपरिक पेय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले। वे चाहते हैं कि सल्फी को स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक पेय के रूप में प्रचारित किया जाए और भविष्य में इसे बस्तर के लिए जीआई टैग भी प्राप्त हो। उनका मानना है कि यदि सल्फी की गुणवत्ता और उपयोगिता को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जाए, तो यह बस्तर के आदिवासी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती है।

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 13 लोडिंग क्वाटर निवासी 19 वर्षीय मूक बधिर युवक हुवा लापता

0

दल्लीराजहरा :- दल्लीराजहरा लोडिंग क्वाटर वार्ड 13 निवासी डोमेन्द्र कुमार साहू जो कि (मूक बधिर) युवक 29 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से बिना बताए घर से निकला है जो कि यह लकड़ा दल्लीराजहरा थाना के अंर्तगत आता है युवक डोमेन्द्र कुमार साहू बोलने में व सुनने असमर्थ भी है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। ऐसे मैं परिवार के द्वारा खोजबीन के दौरान पता चला है कि उसे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उतरते हुवा गया था, परन्तु ऐसे मैं अभी तक बालक का पता नही चल पाया है, ऐसे मैं इस डोमेन्द्र कुमार साहू (बालक) की सूचना व मिलाने वाले को 5000 की नगद राशी परिवाजन के द्वारा दिया जाएगा। ऐसे में दल्लीराजहरा पुलिस थाने में भी गुमशुदगी पंजीयन क्रमांक 0015/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया।*मूक बधिर बालक की जानकारी*नाम – डोमेन्द्र कुमार साहूपिता – संतोष कुमार साहूउम्र – 19 वर्षीयरंग – सांवला/गेंहुआकद – लगभग 170 सेमीपहनावा – नीला टी-शर्ट और काला लोअर (पेन्ट) पहना हुवा है। लापता होते समयमोबाइल नंबर – 9109362007, 7869157081

सुशासन तिहार 2026: डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम घीना में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

0

शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित

बालोद, 07 मई 2026 राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल घीना में 08 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

घीना में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पापरा, बुन्देली, रानीतराई कि, किसना, सिंगारपुर, भालूकोन्हा, हड़गहन, भुरकाभाट, मनकी क, केवट नवागांव, सुरेगांव, झिटिया, परसाडीह सु, फरदफोड़, भण्डेरा, घीना, मुढिया, भेडी सु, अहि. नवागांव, कसहीकला, बीजाभाठा, डेंगरापार, मुडखुसरा, भीमकन्हार और हथौद के ग्रामीण शामिल होंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में आयोजित शिविर के सफल आयोजन हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय कुमार कंवर (मो.नं. 78791148663) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव और खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम घीना में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके अंतर्गत तहसीलदार प्रीतम कुमार साहू (मो. 9907419970) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर आम जनता के लिए शीतल पेयजल के अलावा कूलर आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आम जनता को शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है।

बारहमासी नाले की सफाई हेतु जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन दिया राकेश द्विवेदी ने

0

दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 20 से निकलने वाले बारहमासी नाले की सफाई, चौड़ीकरण एवं जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर निवृत्तिमान मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन सौंपा। यह आवेदन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) दल्ली राजहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष को दिया गया, जिसमें बारिश पूर्व नाले की वृहद सफाई कराने की मांग की गई है।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उक्त नाला वार्ड क्रमांक 4, 22, 25, 24 एवं 23 से होकर गुजरता है। वर्तमान में नाले के दोनों किनारों पर मलबा एवं गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है तथा जल प्रवाह बाधित हो रहा है। इसके कारण वर्षा ऋतु में विशेषकर वार्ड क्रमांक 23, 24 एवं चिखलाकसा क्षेत्र में जलभराव एवं बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।राकेश द्विवेदी ने मांग की है कि नाले में जमा समस्त मलबा हटाकर वृहद स्तर पर सफाई कराई जाए तथा नाले का चौड़ीकरण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह नाला प्राचीन समय में “जुझारू नदी” के रूप में पहचान रखता था, इसलिए इसकी ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पहचान को पुनः स्थापित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए।

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव

0

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कथित रूप से प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान जितेश्वर तारम (20 वर्ष) निवासी कुम्हालोरी, थाना लोहारा एवं लीलेश्वरी उइके उर्फ लिलिसा (16 वर्ष) निवासी साल्हे, थाना डौंडी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। बुधवार सुबह लगभग 4 बजे दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की ओर जा रही ट्रेन के सामने दोनों ने छलांग लगा दी। घटना इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर डौंडी पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों उसी वाहन से वहां पहुंचे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

सुशासन तिहार 2026 के तहत दल्ली राजहरा में आयुष स्वास्थ्य शिविर, 56 लोगों का निःशुल्क परीक्षण

0

दल्ली राजहरा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत क्लस्टर नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा (बालोद), एसडीएम सुरेश साहू, सीएमओ बक्शी मैडम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार ठाकुर (आयुष विभाग, जिला बालोद) द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा आयुष विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि जिले में 45 आयुर्वेद औषधालय, 4 होम्योपैथी औषधालय, 1 स्पा थैरेपी सेंटर तथा चिखलाकसा में 30 शैय्या युक्त आयुर्वेद चिकित्सालय संचालित हैं, जहां मरीजों को निःशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण की सुविधा उपलब्ध है। राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्विद्या, वयोमित्र, कारुण्य, एनसीडी क्लीनिक, एनपीसीडीएस, ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल रोग, एमएमयू तथा सियान जतन क्लीनिक जैसे विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिले के 23 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें नियमित योग अभ्यास भी शामिल है।इसी क्रम में सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 56 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में दी गई समस्त जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. निकिता ध्रुव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रस्तुत की गई।

रोहित साहू ने जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया, पुष्पा हॉस्पिटल में फल वितरण

0

दल्लीराजहरा– भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोहित साहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज दल्ली राजहरा स्थित पुष्पा हॉस्पिटल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।कार्यक्रम के दौरान रोहित साहू ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज सेवा के रूप में मनाना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल सके और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

उन्होंने आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहने की बात कही।इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन जी,मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खास जी, मंडल महामंत्री रमेश गुज्जर जी , जयदीप गुप्ता जी, मंडल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सागर गनीर जी युवा मोर्चा नगर महामंत्री राहुल साहू मंडल मंत्री सामर्थ लखानी जी पार्षद निर्मल पटेल जी , प्रमोद कुमार जी ,रमेश जैन जी ,शेखर खैरात जी युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मरीजों को फल वितरित किए और उनके साथ समय बिताया।अंत में सभी ने रोहित साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन

0

दल्लीराजहरा दिनांक: 1 मई (मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन)संयुक्त खदान मजदूर संघ, दल्ली राजहरा के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे यूनियन कार्यालय में झंडा फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर मजदूर एकता एवं अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।दिनभर के कार्यक्रमों के अंतर्गत संध्या 5:00 बजे एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों की वर्तमान स्थिति, अधिकारों और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव श्री कमलजीत सिंह मान ने कहा कि वर्तमान समय में प्रबंधन द्वारा श्रमिकों का लगातार शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मजदूरों को कार्य के हिसाब से उचित वेतन नहीं मिलता। निजी क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की स्थिति और भी गंभीर है, जहां उन्हें नियमित कर्मचारियों की तुलना में अत्यंत कम वेतन दिया जाता है, जबकि कार्य समान या उससे अधिक कराया जाता है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बनाए जा रहे नए श्रम कानून मुख्यतः उद्योगपतियों के हित में प्रतीत होते हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार सीमित हो रहे हैं। विशेष रूप से, मजदूरों के लिए अपने हक की मांग हेतु सीधे हड़ताल करना भी कठिन बनाया जा रहा है, जो चिंताजनक है।कार्यक्रम को यूनियन के अध्यक्ष श्रीनिवासलू एवं कार्यालय सचिव श्री हंस कुमार ने भी संबोधित किया और मजदूर एकता तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हजारों नियमित कर्मचारी एवं ठेका कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव श्री राजेश कुमार साहू द्वारा किया गया। अंत में कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

तालाब में डूबने से बालिका की मौत, भाई की हालत अब ठीक

0

बालोद। वार्ड क्रमांक 19 सुभाष चौक निवासी श्री रमेश सेन के परिवार में दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार उनकी पुत्री कु. निकिता सेन अपने परिवार के साथ मनकी में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी दौरान कुछ समय बाद निकिता अपने भाई के साथ पास के तालाब में नहाने चली गई, जिसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी।बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

निकिता सेन को बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि उसके भाई को बेहोशी की हालत में तत्काल दुर्ग रेफर किया गया। उपचार के बाद अब उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।इस दर्दनाक हादसे से सेन समाज सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवारजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS