City Media - Page 52 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 52

हुआ मोहभंग, पांच वर्ष बाद मूल धर्म में वापसी

0

समाज ने किया वापस हुए लोगों का पारंपरिक तरीके से स्वागत

माहरा समाज जुटा अपने भटके परिवारों का हृदय परिवर्तन कराने में

अर्जुन झा-

जगदलपुर शाम का भूला घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहा जाता। कुछ ऐसा ही इन दिनों बस्तर संभाग में चल रहा है। राह भटक चुके लोगों की आंखें देर से ही सही, अब खुल चुकी हैं। मतांतरित हो चुके लोग अब तेजी से अपने मूल धर्म को पुनः आत्मसात करने लगे हैं।

जगदलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हाटगुड़ा में माहरा समाज नौगांव परगना के एक परिवार के दो सदस्यों की घर वापसी हुई है। जानकारी के अनुसार रजो नाग (45 वर्ष) और कुमारी नाग (20 वर्ष) पिछले पां lच वर्षों से ईसाई धर्म में मतांतरित थे। समाज के सतत प्रयासों और समझाइश के बाद दोनों ने पुनः अपने मूल हिंदू धर्म को अपना लिया है। यह घर वापसी कार्यक्रम माहरा समाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। माहरा समाज के पदाधिकारियों ने कहा है कि धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव ही समाज की पहचान और अस्तित्व की नींव है। उन्होंने कहा कि अपने मूल संस्कारों और परंपराओं को जीवित रखना ही समाज की असली शक्ति है। घर वापसी के बाद समाजजनों ने पारंपरिक विधि से परिवार का स्वागत किया और उन्हें पुनः समाज में सम्मिलित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने सामाजिक एकता, भाईचारा और परस्पर सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल, जिला पदाधिकारी विनय सोना, कन्हैया सोना, गणेश नागवंशी, घनश्याम नाग, नवल सिंह, आकाश कश्यप, अमल बेस एवं समाज के नाइक-पाईक कैलाश, सैमसंग, वामन, मनोरथ चालकी, ग्राम के प्रमुख पीलादास, दुर्लभ, चमन, संग्राम, गुड्डू, रामदास आदि उपस्थित थे।

कल से काली पट्टी बांध कर विरोध जताएंगे शिक्षक, 7 को संभाग भर की शालाओं में तालाबंदी

0

संयुक्त संचालक के खिलाफ फूटा आक्रोश

7 नवंबर की आक्रोश रैली में शामिल होंगे 10 हजार से भी ज्यादा शिक्षक

जगदलपुर बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक (शिक्षा) राकेश पाण्डेय के विरुद्ध संभाग के सभी शिक्षक संगठन लामबंद हो गए हैं। शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके तहत 3 व 4 नवंबर को पूरे संभाग के शिक्षक काली पट्टी बांध कर ड्यूटी करेंगे और 7 नवंबर को पूरे शालाओं में तालाबंदी होगी। जेडी भगाओ, बस्तर बचाओ के तहत धरना प्रदर्शन करने के लिए सभी शिक्षक लामबंद हो गए हैं। आंदोलन को शिक्षक आक्रोश रैली नाम दिया गया है।

आंदोलन को अन्य कर्मचारी संगठन भी पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप को संगठनों द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है।शिक्षकों ने प्रताड़ित होकर 16 अक्टूबर को बिना किसी के आव्हान पर स्वप्रेरित होकर आत्मसम्मान के लिए जेडी राकेश पाण्डेय के विरुद्ध बस्तर कमिश्नर और बस्तर कलेक्टर को और अन्य ब्लाकों और जिलों में भी वहां के उच्च अधिकारियों को राकेश पांडे को तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु पैदल मार्च कार्यालयों तक किया था। बावजूद आज तक जेडी को नहीं हटाया गया है। जिससे पूरे शिक्षक समाज में गहरी नाराजगी है। इसलिए वे 3 व 4 नवंबर को दो दिन काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे। शिक्षक संगठनों का कहना है कि जेडी राकेश पाण्डेय जहां भी रहे, उनका विवादों से नाता रहा है। रायपुर संभाग में जेडी रहते हुए खेलगाड़िया महा घोटाले में भी बहुत चर्चित हुए थे। फिर एक जगह से हटे तो आतिशबाजी तक हुई।बस्तर में जब पोस्टिंग हुई तो शिष्टाचार भेंट करने के लिए कर्मचारी संगठन से भी उन्होंने बदसलूकी की। कर्मचारी हित में काम कर रहे एक संगठन के आवेदन को उठाकर फेंक दिया और बड़ी बदसुलूकी की। कर्मचारी नेताओं से उन्होंने कहा ज्ञापन लाने से अच्छा अपनी डेली डायरी लेकर आना। अगली बार और मुझे ज्ञापन देकर मुझे काम करना मत सिखाना। दोबारा आओगे तो मेरे ऑफिस में जींस पहन कर और मोबाइल लेकर मत आना।

जेडी की बैठक का बहिष्कार

शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने 3 नवंबर को संयुक्त संचालक द्वारा आहूत बैठक का भी बहिष्कार कर दिया है। कर्मचारी संगठन के नेताओं ने कहा जो शिक्षकों से मातृ शक्तियों से अभद्रता पूर्ण बात करते हैं, शिक्षकों को प्यून, स्वीपर कहते हैं और बच्चो के सामने अपमानित करते हैं, वो शिक्षकों का क्या भला करेंगे? उनके द्वारा अभी शिक्षकों का प्रमोशन भी अपने आप को बचाने का फंडा है कि कर्मचारी संगठन आएं और फोटोशूट करा कर सबको साध लिया जाए। ऐसा प्रदर्शित करने का उद्देश्य है। उनके द्वारा कराए जाने वाले प्रमोशन में भी भ्रष्टाचार की बू आ रही है। वहां भी कर्मचारी संगठन बस्तर कमिश्नर से सहायता मांग पारदर्शिता से करवाने और जेडी राकेश पांडे को प्रमोशन से दूर रखने की मांग करने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ महतारी राज्य स्थापना दिवस मनाकर दिव्यांग बालिका को भेट किए वाकर जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने

0

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर राज्य स्थापना दिवस मनाया गया क्षेत्र के जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया ग्राम पंचायत अरमूरकसा में किया गया और स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांग बालिका कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत तेजल को वाकर भेट किए इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी जनपद सदस्य आशा आर्य भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा सरपंच हलधर गोरे जी उपस्थित रहे l

सर्व प्रथम पूजा अर्चना कर जनपद सदस्य आशा आर्य जी के द्वारा राज गीत गाकर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया है इस अवसर दिव्यांग बालिका जिसका हौसला चलने का जिज्ञासा तो रहता था पर अपने पैरों की कमजोरी के चलते विवश हो जाती थी उनके शिक्षक श्री छत्रपाल देशमुख जी उनके विवशता को देखते हुए उनके मदद के लिए जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस से आग्रह किया कि ये बेटी चलने को लाल्यात रहती है दिवाल पकड़कर चलने का प्रयास करती है इसे अगर वाकर मिल जाएगा तो अपने इच्छा शक्ति से शीघ्र सुधार हो जाएगा और चलना प्रारंभ कर देगी बेटी की इच्छा शक्ति को और प्रगाढ़ करने और शीघ्र वाकर के माध्यम से और में ताकत मिले इस उद्देश्य को देखते हुए जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने राज्य के स्थापना दिवस के अवसर को यादगार बनाने के लिए वाकर प्रदान किया बेटी तेजल कक्षा पांचवीं में पड़ती है वाकर पाकर उनके मन में ऐसा खुशी था मानो उनके चलने के लिए को वरदान स्वरूप कोई ताकत मिल गया जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने वाकर देकर हौसला देते हुए चलने को कहा और इस बेटी को चलते देख मा बाप के आंखों में खुशी के आशु आ गए और ग्रामीण जन आनंदित होकर जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस का आभार व्यक्त किए इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नूरेटी ने कहा कि आज हमारा राज्य का स्थापना दिवस है आज हम रजत जयंती मना रहे है इस दिन को विशेष बनाने के लिए हमारे भैया संजय बैंस भाभी जनपद सदस्य मंजू बैंस ने दिव्यांग बेटी को बाकर देकर यादगार बना दिया और इस बेटी को चलते देख उस बेटी के आत्मविश्वास के हम साक्षी बने इस क्षेत्र में ऐसे जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के साथ साथ समाज सेवा में भी आगे रहते है l

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ये क्षण बहुत ही सुखद है बेटी तेजल को चलते देख मन प्रफ्फुलित हो गया वास्तव में मैं जिस जगह रहता हु हमारे जनपद सदस्य भाभी मंजू संजय बैंस जैसे जनप्रतिनिधि पाकर हम अपने आप को सौभाग्य साली मनाते है जब जब लोगों की समस्या हो या कोई जरूरत मंद हो सबके सहयोग के लिए हमेशा आगे रहा कर लोगों के मदद करते है और कुसुमकसा का नाम रौशन करते है सरपंच हलधर गोरे जी ने कहा कि हमारे जनपद सदस्य ने हम सबको राज्य स्थापना दिवस पर हम सबको आमंत्रित कर आज हम भव्य राज्योत्सव मना रहे है मेरे गांव की बेटी की समस्या को समझते हुए जो समाधान किए वास्तव में तारीफ योग्य है मेरे को जो भी समस्या रहता है मै एक बार हमारे बड़े भैया संजय बैंस को याद करता हु उसे जादू की छड़ी की तरह दूर करते है इस अवसर पर संतोष जैन अध्यक्ष राम जानकी सेवा समिति योगेंद्र सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव राम सिंद्रामे पूर्व सरपंच ओमप्रकाश उप सरपंच कमलेश्वर सिन्हा मंडलेश्वर कुसुमकसा शमशेर खान दीपक यादव उप सरपंच गौतम साहू जी अध्यक्ष साहू समाज गौरी शंकर साहू देवराज जैन डाक्टर नसीम खान गजेंद्र सिन्हा पुष्पजीत बैंस राजू सिंहा मनीष जेठवानी दिनेश जैन पंकज जेठवानी कमलकांत साहू विनोद सोनी लिखन राम कृष्णकांत दुर्गा बाई चंद्रकली मीणा बाई जानकी बाई बमलेश्री निर्मला गेंदी बाई भुनेश्वरी बलदेव दास कोटवार ग्राम पैंटल रतन लाल जी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहेl

प्रधानमंत्री आवास निर्माण से दिव्यांग फल सिंह के जीवन में आई आशा की एक नई किरण

0

पक्के आवास निर्माण का सपने साकार होने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया विनम्र आभार

बालोद, 31 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने ऐसे परिवारों के जीवन में आशा की एक नई किरण जगाई है, जिनके स्वयं का सपना महज एक सपना ही रह गया था। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने बालोद जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनांे को पंख देकर सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया है। यह कहानी बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा निवासी श्री दिव्यांग फल सिंह का है। जिन्हंे अपनी बीमारी के चलते अपने दोनों पैर गवाने पड़े। जीर्ण-शीर्ण कच्चा मकान, 03 छोटे बच्चों के साथ परिवार का गुजर बसर बमुश्किल से हो पाता था।

जिसमें पक्का सपना महज एक सपना था। ऐसे समय में शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ। जहाँ शासन-प्रशासन के सहयोग से उनके सपनों का आशियाना, पक्के मकान का सपना संभव हो पाया।दिव्यांग फल सिंह बताते हैं कि इस योजना के अतिरिक्त उन्हें राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदना आदि सुविधाओं का भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग होने के कारण उन्हें रोजगार मिलना बहुत मुश्किल था किन्तु पक्का मकान बनने के बाद ग्राम पंचायत एवं सीएलएफ समूह के लोन के माध्यम से परिवार की आजीविका के लिए स्वयं का राशन दुकान चला रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना से वे ’आवास से आजीविका’ की ओर अग्रसर हुए हैं। इस महत्वपूर्ण योजना के फलस्वरूप दिव्यांग श्री फल सिंह का अपने एवं अपने परिवार के लिए पक्के आवास निर्माण का सपना साकार होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया हैl

यज्ञदत्त शर्मा बने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से की सौजन्य भेंट

0

बालोद / रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर के उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत, बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने आज रायपुर में मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी से भेंट कर अपना आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शर्मा को उपाध्यक्ष पद की बधाई देते हुए कहा कि “वन क्षेत्र में आपके लंबे से काम करने के अनुभव का लाभ अब पूरे छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों को मिलेगा। आपके नेतृत्व में राज्य की लघु वनोपज नीति और मजबूत होगी, जिससे छत्तीसगढ़ देश में एक नया मुकाम हासिल करेगा।”इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने यज्ञदत्त शर्मा को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त होने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा —“बालोद के शिल्पी यज्ञदत्त शर्मा जी ने सदैव वनांचल क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य किया है।

उनकी प्रतिभा और अनुभव से यह विभाग गौरवान्वित होगा। यह बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है कि यहाँ के एक नेता को प्रदेश स्तर पर इतना महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है। ठाकुर ने आगे कहा कि “कुछ लोग विभाग में जाकर सम्मान पाते हैं, परंतु यज्ञदत्त शर्मा जी जैसे नेता अपनी उपस्थिति से विभाग को सम्मानित करते हैं। संगठन ने उन्हें कोयले की खान से हीरे की तरह तराश कर आगे लाया है। आने वाले समय में उनकी कार्यशैली और समर्पण पूरे प्रदेश ही नहीं, देश में भी एक नई पहचान बनाएगा।”कमल पनपालिया जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

सामुदायिक शौचालय से उठ रही है भ्रष्टाचार की दुर्गंध

0

आधा अधूरा कराया गया है शौचालय का निर्माण

ग्राम पंचायत कुम्हरावंड में चर्चा का विषय है टॉयलेट

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत कुम्हरावंड में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। भवन तो तैयार हो चुका है, परंतु आज तक न तो दरवाजे लगाए जा सके हैं और न ही रंगाई-पोताई की गई है। शौचालय के सामने मुरुम का ढेर लगा हुआ है और चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। परिसर की सफाई भी नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य महीनों पहले पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन संबंधित अधिकारियों और पंचायत की लापरवाही के कारण यह अब तक अधूरा पड़ा है। सबसे गंभीर बात यह है कि शौचालय भवन स्थल पर कोई सूचना पटल तक नहीं लगाया गया है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि निर्माण की लागत कितनी है, किस एजेंसी ने काम कराया है, किस अधिकारी या इंजीनियर की निगरानी में काम हुआ है और निर्माण पूर्णता तिथि क्या थी? यह स्थिति पारदर्शिता के नियमों की खुली अवहेलना दर्शाती है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मनमानी, घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार की बू साफ झलक रही है। सरकार स्वच्छ भारत मिशन की बात करती है, पर यहां तो आधा अधूरा निर्माण भी दिखाता है कि न जवाबदेही है, न निगरानी। ग्रामीणों की मांग है कि उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर इस कार्य की पूरी जांच कराई जाए, ताकि दोषी एजेंसी या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सके। लोगों का कहना है कि आवाज उठाने के बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो यह शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। फिलहाल कुम्हरावंड का यह अधूरा शौचालय सरकारी उपेक्षा का प्रतीक बन गया है।

वर्सन

मांगा गया है आवंटन*आवंटन नहीं आया है, राशि का मांग की गई है। आवंटन मिलते ही एक सप्ताह में काम पूरा करा लिया जाएगा।

महामाया खदान बंद कार्य को चालू करने के लिए पांच संगठनों ने एक साथ मिलकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0

16/10/2025 से लगातार ग्रामीणों के द्वारा महामाया खदान में अपनी मांगों को लेकर जाम लगाकर ठेका श्रमिको और परिवहन के कार्य को बंद करने से जितने भी आयरन , लोडिंग व ट्रांसपोर्टिंग परिवहन ठेका श्रमिक वर्षों से कार्यरत है जिसमें लगभग 250 श्रमिक महामाया माइंस में हमारे संगठनों से है जिसमें 190 श्रमिक पास के ग्रामीणों द्वारा कुमुकट्टा, कोपेडेरा,नलकसा पंचायत में निवास करने वाले है और 60 श्रमिक दल्ली राजहरा में निवास करते है ठेका श्रमिको का खदान अपने ड्यूटी का उपस्थिति ( हाजिरी ) दर्ज नहीं करा पा रहे है इसी खदान में कार्यरत नियमित कर्मचारी भी अपने कार्यस्थल(महामाया माइंस) में उपस्थित नहीं हो पा रहे है किन्तु उनकी हाजिरी राजहरा मुख्यालय में दर्ज किया जा रहा है हाजिरी नहीं तो पेमेंट नहीं नियम के चलते जितने भी ठेका श्रमिको में रोजी रोटी की समस्या आ गई है और आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ रहा है इस विषय में बी एस पी महाप्रबंधक और SDM को ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं किया गया आज दिनांक 30/10/2025 को छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ, छत्तीसगढ़ मांईस श्रमिक संघ, ग्राम विकास संगठन, संयुक्त खदान परिवहन संघ और मजदूर मालक,चालक परिवहन संघ पांचो संगठनों ने एक साथ मिलकर जिला कलेक्टर सुश्री दिव्या मिश्रा जी को ज्ञापन दिया और श्रमिकों एवं परिवहन मालिकों को हो रही समस्या से अवगत करायासभी संगठनों के द्वारा जिलाधीश महोदया के समक्ष विशेष रूप से ग्रामीणों के द्वारा अपनी मांगो के लेकर चक्काजाम लगाकर खदान के काम को बंद करने से सभी ठेका श्रमिको में बेजोरगारी की स्थिति आ गयी और आर्थिक स्थिति खराब होने से सभी श्रमिकों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं परिवहन मालिकों और चालकों को हो रहे परेशानी के बारे में चर्चा हुई जिसमें महामाया माइंस के आयरन और लोडिंग व ट्रांसपोर्टिंग ठेका कार्य में 60 गाड़ियां संचालित है यह सभी गाड़ियां महामाया क्षेत्र व दल्ली राजहरा के ट्रांसपोर्टर्स की गाड़ियां है जो कि वर्षों से संचालित है! बी एस पी के ठेका नियमों के तहत् 05 वर्षों से अधिक पुरानी गाड़ियों को खदानों में संचालित करने में प्रतिबन्ध है,इसलिए लगभग सभी ट्रांसपोर्ट द्वारा 05 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों को हटाकर नयी गाड़ियों को फाइनेंस करा कर महामाया माइंस ठेकेदार के माध्यम से संचालित किया जाता है उक्त सभी ठेका कार्य के परिवहन मालिक निम्न वर्ग के है एवं अपनी जीविका चलाने के लिए फाइनेंस कंपनियों के सुविधा प्राप्त कर गाड़ियों का क्रय किया है क्यों कि सभी की गाड़ियां फाइनेंस में ली गई है अगर समय पर किस्त न दिया गया तो फाइनेंस कंपनियों द्वारा गाड़ियों को जप्त किया जा सकता है कलेक्टर महोदया जी ने इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कार्यवाही करने की बात कही है और जल्द से जल्द सभी ठेका श्रमिक और परिवहन की गाड़ियों को पुनः काम चालू करवाने का आश्वासन भी दिया है सभी संगठनों के द्वारा कलेक्टर महोदया जी के जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण करने उम्मीद के साथ जिला कलेक्टर सुश्री दिव्या मिश्रा मैडम जी का धन्यवाद किया इस मौके पर सभी संगठनों के प्रमुख लोगो ने अपनी उपस्थिति दी CGRKSS के महासचिव श्री अनिल यादव जी ने कहा जितने भी ठेका श्रमिक है उन सबकी परेशानी सभी संगठनों की परेशानी है ऐसे स्थिति में सभी संगठनों का साथ होना जरूरी है इससे श्रमिकों हिम्मत मिलते रहेगा और सभी संगठनों का साथ रहा तो कोई भी श्रमिक कभी अपने रोजी रोटी के लिए न परेशान नहीं होगा संगठन हमेशा श्रमिकों के लिए और उनके हित के लिए आंदोलन करता आया है आगे भी हमेशा करता रहेगा और श्रमिकों के साथ उनकी हर एक समस्या के समाधान के लिए खड़ा रहेगा इस मौके पे श्री अनिल यादव जी, श्री राजेन्द्र बेहरा जी ,इंद्रकुमार साहू,इंद्रपाल,संजय साहू, राजेंद्र, गौत्रु सोरी,सोहित,अशोक,रैन सिंग, शिव प्रसाद, सजीवन सिन्हा,राधे, हरिशंकर राव,गांधी राम,चंदूलाल, इनकुमार,अरुण,अशोक,नवलकिशोर, हरिशंकर दुबे और बहुत से श्रमिक उपस्थित रहेl

घने जंगलों में नक्सली स्मारक किया जमींदोज

0

51 फीट ऊंचा स्मारक बना रखा था नक्सलियों ने

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने फिर एक नक्सली स्मारक को जमींदोज कर दिया है। यह स्मारक घने जंगलों के बीच बनाया गया था। बीजापुर के तर्रेम थाना
क्षेत्र के ग्राम गोटुमपल्ली के जंगलों में नक्सलियों ने यह स्मारक बना रखा था।

डीआरजी, तर्रेम थाना पुलिस बल और सीआरपीएफ की 153वीं एवं 168वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत 29 अक्टूबर को थाना तर्रेम क्षेत्र के ग्राम गोटुमपल्ली के सघन जंगलों में नक्सलियों द्वारा निर्मित लगभग 15 फीट ऊंचा स्मारक मिला, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल ध्वस्त कर दिया गया। यह स्मारक नक्सलियों द्वारा अपने संगठन के मारे गए सदस्यों की याद में ग्रामीणों पर दबाव डालकर बनाया गया था, जिसका उपयोग वे ग्रामीणों में भय का वातावरण बनाए रखने एवं अपने संगठन के प्रचार के लिए करते थे। डीआरजी, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में अत्यंत सतर्कता एवं साहस के साथ इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों के मनोबल पर गहरा प्रभाव पड़ा है तथा ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध ऐसे प्रभावी अभियान लगातार जारी हैं और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना डौण्डीलोहारा को मिली सफलता

0

बसुला से सिर में मारकर हत्या करने वाले आरोपी मां बेटा को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

शव को बोरी में भरकर मां बेटा मोटर सायकल के बीच में रखकर गुरामी के जंगल में फेंक दिये थे।

हत्या कर शव को फेंकने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल। पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमतिमोनिका ठाकुर उप० पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा हत्या के मामले में बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।00विवरण – दिनांक 28-10-25 को ग्राम गुरामी कोटवार कुशल राम गंधर्व पिता स्व सोनसाय गंधर्व उम्र 45 वर्ष के द्वारारिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम गुरामी के जंगल में किसी अज्ञात पुरूष उम्र 53 वर्ष के व्यक्ति का शव पडा हु है जिसके शव को देखने पर सिर में व चेहरे में चोंट का निशान एवं खून से लथपथ दिखाई दे रहा है जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर फेंक दिया है कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल एफएसएल काईम सीन युनिट तथा सायबर सेल बालोद की टीम मौके पर पहुंची थी पश्चात् मर्ग जांच के दौरान अज्ञात शव का तस्दीक हेतु थाना डौण्डीलोहारा के सायबर प्रहरी व्हाटअप ग्रुप में मृतक का फोटो भेज कर लोगों एवं आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराया गया जो जिस पर मृतक की पहचान ग्राम अरजपुरी के भूषण नेताम पिता लैनू राम नेताम उम्र 53 वर्ष साकिन अरजपुरी के रहने वाले के रूप में हुआ। मृतक परिजन एवं गांव वालों को सूचित कर उनके समक्ष अज्ञात शव का पहचान कराया गया। मर्ग जांच में मृतक भूषण नेताम के सिर व चेहरे तरफ गंभीर चोंट आने से मृतक की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक को धारदार हथियार से मारकर हत्या करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 143/2025 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 29.10.2025 को मृतक का पुत्र लिलेश नेताम उम्र 23 वर्ष एवं मृतक की पत्नि सकुल बाई नेताम उम्र 43 वर्ष से पुछताछ किया गया जिसमें पता चला कि पिता पुत्र के बीच शराब पीने के बाद वाद-विवाद के चलते घर में रखे लोहे का धारदार बसुला से मृतक के सिर व चेहरा में मारकर हत्या किये थे तथा साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के शव को मां बेटे मिलकर प्लास्टिक की बोरी में शव को भर कर अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AL 7912 से ग्राम अरजपुरी से ग्राम गुरामी के जंगल में ले जाकर फेंक दिये थे। आरोपी लिलेश नेताम से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा एक लोहे का बसुला बरामद कर जप्त किया गया है। घटना में शामिल आरोपी लिलेश कुमार नेताम तथा उसकी मां सकुल बाई नेताम को दिनांक 29.10.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भर जेल भेजा जा रहा है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्र.आर. 1697 अरविंद यादव, प्र.आर. 535 विरेन्द्र साहू, म.प्र.आर. 974 प्रतिमा ठाकुर, विनोद अजय, कुम लाल वर्मा, रविशंकर देशलहरे, सउनि धरम भुआर्य, प्र०आर० भुनेश्वर मरकाम, आर० संदीप यादव, आकाश दुबे, भोपसिंह साहु, सायबर सेल बालोद का योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीः- (01) लिलेश कुमार नेताम पिता भूषण नेताम उम्र 23 साल साकिन अरजपुरी थाना मंगचूवा जिला बालोद (छ.ग.)(02) सकुल बाई नेताम पति भूषण नेताम उम्र 44 साल साकिन अरजपुरी थाना मंगचूवा जिला बालोद (छ.ग.)

यशोदा की कुटिया में उप मुख्यमंत्री शर्मा की भजिया पार्टी

0

यशोदा के बनाए भजिया ने जीत लिया डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दिल

चटखारे ले लेकर आलू भजिया खाते रहे शर्मा

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर वही दंडकारण्य है, जहां प्रभु श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे। श्रीरामचंद्र ने अपने वनवास का लंबा काल इसी धरती पर गुजारा था। बस्तर की इसी धरती पर त्रेतायुग का वही नजारा तब देखने को मिला, जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने यशोदा की कुटिया में जाकर यशोदा बहन के हाथों से बने आलू भजिये खाए। एक दो नहीं, दर्जन भर से भी ज्यादा भजिये शर्मा खाते चले गए और यशोदा का गुणगान करते रहे। यशोदा तो जैसे धन्य हो गई थी।

यह तब हुआ, जब गृहमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कच्चपाल के दौरे पर थे।सफर के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा को जंगल के बीच स्थित एक टपरीनुमा होटल से अच्छी खुशबू आती महसूस हुई। श्री शर्मा से रहा नहीं गया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और सीधे जा धमके उस होटल में, जहां आदिवासी महिला यशोदा आलू भजिया बना रही थी। विजय शर्मा ने यशोदा बहन से भजिया मांगा। यशोदा ने पेड़ के पत्ते के दोने में उन्हें गरमा गरम भजिये दिए। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बार बार मांगकर चटनी के साथ भजिये खाते रहे और खाया और भजिया बनाने वाली यशोदा बहन की तारीफ करते रहे। इस दौरान मंत्री विजय शर्मा बार बार यही वाक्य दोहराते रहे- वाह यशोदा बहन क्या जानदार भजिया बनाई हो, आपके हाथ में तो सचमुच जादू है।. जी भरके भजिये खाने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने भजिये की कीमत भी यशोदा बहन को अदा की। प्रदेश के बड़े मंत्री विजय शर्मा की इस सादगी पूर्ण कार्यशैली ने बस्तर के लोगो में बीजेपी की सरकार के प्रति सकारात्मक संदेश दिया है। गृहमंत्री को यशोदा बहन के हाथ से बने आलू भजिया अच्छे लगे, उन्होंने जी भरकर भजिये खाए और यशोदा के गुण गाए। एक युग में यशोदा मैया थी जिन्होंने श्रीकृष्ण का पालन किया, अब यशोदा बहन है जिनके हाथ में जादू है। ये वही बस्तर है जो कभी देवता को तो आज एक मंत्री के काफिले को अपनी कुटियानुमा दुकान में रुकने मजबूर कर देता है। यशोदा बहन का सत्कार कभी भुला नहीं पाएंगे मंत्री विजय शर्मा। अपने वनवास के दौरान बस्तर के दंडकारण्य में माता शबरी के जूठे बेर खाए थे। बस्तर के सुकमा जिले में माता शबरी के नाम की एक नदी है और रामाराम में श्रीराम की यादों से जुड़ी कई निशानियां भी मौजूद हैं। यशोदा बहन की कुटिया में त्रेता युग के वही दृश्य जीवंत हो उठे थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS