City Media - Page 142 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 142

अहिल्याबाई के चरित्र को अपने जीवन में उतारें: राजबहादुर सिंह राणा

0
  •  भारत सनातन परंपराओं का देश है: सांसद कश्यप 
  • चिंतन ही नहीं, क्रियान्वयन भी किया: शिवनारायण नेतृत्व शक्ति में नहीं, सेवा में है: संजय पाण्डे

जगदलपुर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर नगर निगम द्वारा शनिवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी सभागार टाउन हॉल में संगोष्ठी, प्रदर्शनी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं मुख्य वक्ता राज बहादुर सिंह राणा थे।अध्यक्षता महापौर संजय पाण्डे ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छूराम कश्यप, पीएससी के पूर्व सदस्य शिवनारायण पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी थे।

आयोजन में स्वच्छता दीदियों, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता राजबहादुर सिंह राणा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन का हम सबको अध्ययन कर उसे अपने जीवन में लागू करना चाहिए। वह एक महान मराठा शासिका और रानी थी जो मालवा राज्य में होलकर राजवंश की शासिका के रूप में जानी जाती थी। अपने परोपकार और न्याय के लिए वह प्रसिद्ध थी इसलिए उन्हें लोकमाता भी कहा जाता है। पति की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई ने मालवा राज्य की बागडोर संभाली। उनके ससुर की मृत्यु के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से रानी घोषित किया गया। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भारत देश सनातन परंपराओं का देश है। हमें देश की महान विभूतियों के बारे में जानकारी प्राप्त होनी चाहिए। साहसी, न्यायप्रिय और परोपकारी शासिका अहिल्याबाई ने अपने राज्य को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए बहुत प्रयास किया। उन्होंने सेना का नेतृत्व किया और कई युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। वरिष्ठ भाजपा नेता व पीएससी के पूर्व सदस्य शिव नारायण पांडे ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने जीवन में जो चिंतन किया उसका क्रियान्वयन भी किया। पूरे भारत में लोकमाता के नाम से भी उनको जाना जाता है।

उन्होंने समाज सुधार के लिए कई काम किए। महापौर संजय पाण्डे ने कहा रानी अहिल्याबाई का जीवन एक साधारण कन्या से लेकर एक असाधारण सम्राज्ञी बनने की यात्रा है। एक ऐसी वीरांगना जिन्होंने अपने पति की मृत्यु के पश्चात ना केवल शासन संभाला, बल्कि अपने अद्वितीय न्याय, धर्मपरायणता और प्रशासनिक कुशलता से इंदौर राज्य को सुव्यवस्थित और समृद्ध बनाया। उन्होंने भारत के कोने-कोने में मंदिरों और घाटों का निर्माण करवाया, बल्कि काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर रामेश्वरम तक का पुनर्निर्माण करवा कर भारत की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ किया। तीन सौ वर्षों बाद भी रानी अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व हमें यह सिखाता है कि नेतृत्व शक्ति में नहीं, सेवा में है, शासन में नहीं समर्पण में है। उनका जीवन एक दीप है जो आज भी नारी शक्ति, धर्मनिष्ठा और देशभक्ति का मार्ग आलोकित कर रहा है। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने हमेशा गरीबों और कमजोरों की मदद की और उनके साथ न्याय किया। एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा ने कहा कि अहिल्याबाई की सभी समाज में महति भूमिका थी। कोई भी समाज इनसे अछूता नहीं था। उन्होंने हर वर्ग, संप्रदाय और जाति के लोगों को बराबर महत्व दिया। कार्यक्रम में स्पीकर खेमसिंह देवांगन, श्रीनिवास मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, पार्षद श्यामसुंदर बघेल, बसंती समरथ, गायत्री बघेल, पूनम सिन्हा, उर्मिला यादव, गीता नाग, महेश्वरी ठाकुर, ममता पोटाई, कौशल्या साहू, कुसुम परिहार, रंजीता पानीग्राही, किरण दीवान, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, गोपाल भारद्वाज, विनय श्रीवास्तव, राकेश यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनएमडीसी ने प्राकृतिक आपदा रोकने चैकडेम-6 से निकाला हजारों टन लौह चूर्ण

0
  • 2022 में नगर पालिका ने रोक दिया था चैक डेम खाली करने से
  •  ने बारिश का पानी रोकने एनएमडीसी ने पहाड़ों के बीच बनवाई वॉल भी 

किरंदुल पिछले साल भारी बारिश के दौरान आई प्राकृतिक आपदा की पुनरावृति रोकने के लिए एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना ने मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए किरंदुल के चैक डेम नंबर 6 से हजारों टन लौहचूर्ण को हटवाकर चैक डेम को खाली करवा दिया है। साथ ही एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की 11 सी खदान की पहाड़ियों पर भारी भरकम मजबूत वॉल का भी निर्माण कार्य करवा दिया है ताकि भारी बारिश में खदानों से बहकर आने वाले लौह चूर्ण को पहाड़ों के बीच में ही रोका जा सके। उल्लेखनीय हैं कि एनएमडीसी अपने चैक डेम्स को हर साल खाली करवाता हैं, परंतु वर्ष 2022 में किरंदुल नगर पालिका ने एनएमडीसी के 6 नंबर डेम को खाली करने पर नगर पालिका ने आपत्ति जताकर एनएमडीसी को चैक डेम खाली करने नहीं दिया था।जिस कारण चैक डेम में खदानों का लौहचूर्ण जमा होता गया।

नजीतन पिछले साल 21 जुलाई और 27 जुलाई को नगर में हुई अति वर्षा के कारण चैक डेम का जमा हुआ मलबा निचली बस्तियों के घरों में पानी के साथ घुस गया था। विदित हो कि उस दौरान भी एनएमडीसी ने मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए मलबे से प्रभावित परिवारों को बड़े पैमाने पर मुआवजा राशि दी थी।पिछले साल भारी बारिश से आई आपदा की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एनएमडीसी ने चैक डेम नंबर 6 से हजारों टन लौह चूर्ण को खाली करवा दिया है। साथ ही खदानों की दोनों पहाड़ियों के बीच एक वॉल का भी निर्माण करवा दिया है ताकि पहाड़ों से बहकर आने वाले लौह चूर्ण को पहाड़ों के ऊपर ही रोका जा सके।

जगदलपुर को हरियाली से आच्छादित करने का संकल्प

0
  •  महापौर संजय पाण्डेय ने की सहयोग की अपील 
  • हुई रेडक्रॉस पर्यावरण उप समिति की बैठक 

जगदलपुर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की पर्यावरण उप समिति की बैठक छत्रपति शिवाजी वार्ड के तेतरखुटी में रखी गई। बैठक में पर्यावरण उप समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने जगदलपुर महापौर संजय पांडे के सामने पर्यावरण के संबंध में व्यापक चर्चा की। जिसमें उपस्थित 50 से अधिक लोगों ने अपनी बातें रखी। पर्यावरण उप समिति के अध्यक्ष विधु शेखर झा ने उद्देश्य के बारे में बताया कि हम पर्यावरण के क्षेत्र में जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्ड में बेहतर कार्य करना चाहते हैं। इसमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। हम जगदलपुर को हरियाली से आच्छादित कर देना चाहते हैं। इस कार्य में नगर निगम, वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ-साथ सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। पर्यावरण विद किशोर पारख ने कहा कि हमें जगदलपुर क्षेत्र के ऐसी जगह को भी चिन्हित करना चाहिए जहां बड़े पैमाने पर कई प्रजाति के पौधे लगाए जा सकें। महापौर संजय पांडे ने लोगों की उपस्थिति और रुचि को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के योगदान से जगदलपुर शहर पर्यावरण से हरा भरा एवं स्वच्छ हो सकता है। इसके लिए पूरे जगदलपुर वासियों से सहयोग की अपेक्षा है। बैठक में प्रमुख रूप से छत्रपति शिवाजी वार्ड के पार्षद श्याम सुंदर बघेल, पूर्व पार्षद सुषमा कश्यप, दयामनी बघेल, रेड क्रॉस पर्यावरण उप समिति की सह सचिव अंजू झा, जीएस पांडे, शेख अब्बास अली, सुशील पांडे, विभा दरियो, विजय डड़सेना, संतोष वर्मा, सतरूपा मिश्रा, भरत कुमार कोर्राम, उमा गुप्ता, एचवाई कुकड़े, रोहन घोष, लेखराज शर्मा, राजीव निगम आदि उपस्थित थे।

लालबाग मैदान पर झाड़ू लेकर उतरे महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  रानी अहिल्या बाई को समर्पित सफाई अभियान
  • जनप्रतिनिधि और नागरिक जुटेमुहिम में 

जगदलपुर पुण्यश्लोक रानी देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर आज सुबह लालबाग मैदान में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, शहर के गणमान्य नागरिक, स्वच्छता एंबेसडर्स, निगम कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मालूम हो कि महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहर के लालबाग मैदान में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। संजय पाण्डे ने कहा सप्ताह में एक दिन चिन्हित स्थान पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। हम पूरे शहर को स्वच्छ बनाना चाहते हैं, लेकिन इस अभियान में सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। जगदलपुर शहर में हरियाली लाना मुख्य उद्देश्य है। सफाई अभियान के साथ-साथ आगामी दिनों में पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। सभी लोगों के योगदान से शहर हरा भरा एवं स्वच्छ हो यही हमारा उद्देश्य है।

सफाई अभियान में पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, संजय विश्वकर्मा, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद हरीश पारेख, यशवंत ध्रुव, दिगंबर राव, किरण दीवान, अनिल लुक्कड़, कोटेश्वर नायडू, रतन व्यास, विधु शेखर झा, राजीव निगम, वायएन कुकड़े, डीके पाराशर, सतीश वाजपेयी, रोशन झा, धर्मेंद्र चौहान, वीरेन्द्र जोशी, विनायक बेहरा, सुप्रियो मुखर्जी, दिलीप सुंदरानी, बृजेश शर्मा, विवेक जैन, अनिल दास, अरुण देवांगन, धीरेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित अनेक लोगों ने योगदान दिया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर को दिलवाया इस “दुधारू गाय'” का दूध

0
  • मंत्री कश्यप ने दिलाया जिले को उसका हक
  • रावघाट प्रोजेक्ट से मिलेगी डीएमएफ राशि, क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी के निर्माण में होगा राशि का उपयोग, बदलेगी शहर की तस्वीर 

अर्जुन झा

जगदलपुर लौह अयस्क खनन के लिए छलनी होती रही नारायणपुर जिले की धरती और एवज में मिलने वाली राशि कांकेर जिले के विकास में खर्च होती रही।नारायणपुर के विधायक एवं वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर अब नारायणपुर को उसका हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है। डीएमएफ और अन्य करों की पूरी राशि अब नारायणपुर जिले को मिलेगी। इस राशि से नारायणपुर के स्मार्ट सिटी बनने का मार्ग प्रशस्त होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा।

नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रावघाट लौह अयस्क परियोजना एक बड़ी दुधारू गाय है। यह परियोजना न सिर्फ भिलाई इस्पात संयंत्र को कच्चे माल की भरपूर आपूर्ति कर रही है, बल्कि शासन को भी बड़ा राजस्व देती है। मगर डीएमएफ और अन्य करों की राशि अकेले कांकेर जिले को ही मिलती रही है। जबकि रावघाट परियोजना के तहत केवल नारायणपुर जिले के ग्राम अंजरेल में 32.29 हेक्टेयर भूमि पर खनन कार्य चल रहा है। लेकिन विकास में लगने वाली रॉयल्टी, डीएमएफ तथा अन्य समस्त करों की राशि नारायणपुर को न देकर बीएसपी पूर्व में कांकेर को प्रदान कर रहा था। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने वनमंत्री केदार कश्यप से चर्चा कर नारायणपुर जिले को उसके हक का पैसा दिलाने का निवेदन किया था। वन मंत्री केदार कश्यप लगातार इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करते रहे। मंत्री केदार कश्यप ने सीएम के समक्ष दस्तावेजी प्रमाण भी रखे। साय सरकार के पहल और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से अब अंजरेल माइंस की डीएमफ राशि सीधे नारायणपुर जिला को प्राप्त होगी। इस राशि से नारायणपुर को स्मार्ट सिटी बनाने, जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा

स्तुत्य है मंत्री की पहल: हरीश जैन

नारायणपुर के व्यापारी हरीश जैन ने वनमंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से नारायणपुर जिला को उसके अधिकार का पैसा मिलने लगा है।

डीएमफ का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य करने के साथ ही स्थानीय समुदायों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी विधाओं में सुधार किया जा सकता है

समुदाय को मिलेगा लाभ: पंकज जैन

 

व्यापारी संघ नारायणपुर के जिला अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि वनमंत्री केदार कश्यप ने लोकहित में सराहनीय पहल की है। उनकी पहल पर डीएमफ से स्थानीय समुदायों का कल्याण होगा। खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने बेहतर योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।

बढ़ेगी विकास गतिविधियां: झा

भाजपा नेता संदीप झा ने कहा कि खनन गतिविधियों के कारण होने वाले पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रवास पर जब भी मंत्री केदार कश्यप आते थे, तब भाजपा के कार्यकर्ता इस विषय पर उनसे चर्चा करते थे। मंत्री केदार कश्यप ने आश्वस्त किया था कि नारायणपुर जिले को उसका अधिकार जरूर मिलेगा। आज मंत्री जी के प्रयासों से डीएमफ की राशि मिलने लगी है।इस हेतु समस्त कार्यकर्ताओं कि ओर से मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं

विकास को मिलेगा बढ़ावा: बनर्जी

युवा नेता व व्यवसायी अभिषेक बनर्जी ने मंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं में सुधार करने के लिए डीएमफ राशि का उपयोग होगा। मंत्री केदार कश्यप चर्चा के दौरान कहते थे नारायणपुर उसका अधिकार मिलेगा और ज़ब जनवरी- फरवरी की राशि जिला को प्राप्त हुई है।उससे अनुभव हो रहा है कि अब जिले की तस्वीर बदलेगी।डीएमएफ का उपयोग कर क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा और स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास होगा।

देश एवं प्रदेश के अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण: राज्यपाल रमेन डेका

0
  • जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में ली जानकारी

स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों की मुक्तकंठ से की सराहना, अपने कार्य को उत्कृष्ट बनाने तथा मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान देने को कहा

बालोद, 30 मई 2025 राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि हमारे देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण है। राज्यपाल डेका आज अपने बालोद जिले के प्रवास के दौरान तांदुला रिसाॅर्ट में केन्द्रीय योजनाओं से लाभान्वित जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पांचों विकासखण्डांे से उपस्थित सभी 22 स्व सहायता समूह के महिलाओं से बारी-बारी से बातचीत कर उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने जिले के महिलाओं के राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत स्व सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात् उनके आर्थिक स्थिति में आशातीत सुधार एवं जीवन स्तर बेहतर होने पर जिले के स्व सहायता समूह के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। राज्यपाल डेका जिले के स्व सहायता समूह के महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत उनके द्वारा किए जा रहे कार्य उनके आर्थिक स्थिति में सुधार एवं खुशहाल जीवन का आधार बने इसके लिए उन्होंने उनके द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य को और अधिक उत्कृष्ट बनाने को कहा। डेका ने कहा कि हमारे महिला बहनों द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक कार्यों के माध्यम से उन्हें और अच्छी आमदनी मिल सके इसके लिए उन्हें निरंतर नये-नये तकनीक एवं उपायों को सीखने के साथ ही नवाचार एवं वैल्यू एडीशन करते हुए समय के अनुरूप अपने कार्यों को बेहतर बनाना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल एवं अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों के अलावा स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

इस दौरान राज्यपाल डेका ने जिले के 22 स्व सहायता समूह के कुल 40 महिलाओं से बारी-बारी से बातचीत कर उनके द्वारा व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर किए जा रहे आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा मछली पालन, पशुपालन, कृषि कार्य एवं गैर कृषि कार्य के संबंध में अपने अनुभव एवं उससे अर्जित वार्षिक आय की जानकारी दी गई। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में आने वाली जल संकट से निपटने हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जल जतन अभियान में भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की जानकारी दी। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक घरों में जाकर पानी के एक-एक बूँद का सदुपयोग करने तथा जल संरक्षण के उपायों की भी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा किसानों को धान के बदले अन्य फसल का उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला श्रीमती निशा गायकवाड़ ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत हस्तशिल्प का कार्य, श्रीमती दानेश्वरी साहू ने सेनेटरी पैड बनाने, श्रीमती चित्रलेखा साहू ने ड्रोन के माध्यम से किसानों के खेतों में खाद एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव, श्रीमती सती साहू ने कृषि मित्र का कार्य, श्रीमती सुहागा विश्वकर्मा ने मछली पालन का व्यवसाय, आनंदी विश्वकर्मा ने बकरी पालन, अंजू टेकाम ने मुर्गी पालन, प्रेमवती देवांगन ने मशरूम उत्पादन आदि के संबंध मंे सभी महिलाओं ने बारी-बारी से जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं के द्वारा आजीविकामूलक गतिविधियों को प्रारंभ करने हेतु उन्हें प्रदान की गई आर्थिक सहयोग, प्रशिक्षण के अलावा इस कार्य से उन्हें होने वाले वार्षिक आय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहान के माध्यम से आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़ने के फलस्वरूप उनके आर्थिक स्थिति में पर्याप्त सुधार होने से उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

जिससे वे अपने दैनिक आवश्यकताओं की समुचित पूर्ति के अलावा अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा-दीक्षा की प्रबंध कर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर पा रहे है। जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को राज्यपाल डेका ने सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी बताया।

 

करदाता निखत गोरी ने 6 साल का संपत्ति कर किया जमा

0
  • टैक्स के 41, 436 रुपए किए जमा, 6.25 प्रतिशत छूट का मिला लाभ

जगदलपुर चालू वित्तीय वर्ष एवं पिछले पांच वित्तीय वर्ष के संपत्ति कर का भुगतान करदाता निखत गोरी ने किया है। उन्होंने 41 हजार 436 रुपए जमा कर 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ लिया।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय में निखत गोरी ने छह साल के संपत्ति कर की राशि जमा की। मदन मोहन मालवीय वार्ड क्रमांक 44 के रहने वाले करदाता निखत गोरी सबसे ज्यादा बकाया संपत्ति कर जमा करने वाले इस वार्ड के करदाता बन गए हैं। जिन्होंने 6 साल का संपत्ति कर जमा किया, जो एक मिसाल है। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा जिस प्रकार निखत गोरी ने 6 साल का बकाया संपत्ति कर जमा कर समय से पहले 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ लिया है, इसी प्रकार जगदलपुर के हमारे सभी करदाता समय से पहले संपत्ति कर जमा कर छूट का लाभ उठा सकते हैं। श्री राणा ने कहा है कि संपत्ति कर नगर निगमो के लिए राजस्व का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोतों में से एक है। इसके जरिए ही नगर निगम प्रशासन नागरिकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी कदम,कांग्रेस चलाएगी पूरे प्रदेश चरण बद्ध आंदोलन–दीपक बैज

0
  • 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे,नये शिक्षकों की भर्तियां न करनी पड़े इसलिए युक्तियुक्तकरण
  • भाजपा का घर घर सिंदूर बाँटना महिलाओ का अपमान.
  • खाद बीज का अभूतपूर्व संकट,डीएपी के लिये भटक रहे हैं किसान, भाजपा सरकार किसानों के लिए डबल नहीं, ट्रबल इंजन साबित हो रही

जगदलपुर आज जगदलपुर शहर के आकांक्षा हॉटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के द्वारा संबोधित किया गया… पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री दीपक बैज जी ने कहा युक्तियुक्तकरण से 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। इसके कारण 10 हजार स्कूल भी बंद हो जायेंगे।शिक्षकों की नई भर्तियां न करनी पड़े इसलिए साय सरकार शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर रही है।सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने साय सरकार ने षड्यंत्र रचा है। साय सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा नुकसान बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचलों में पढ़ने वाले बच्चों पर पड़ेगा। नए सेटअप में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में एचएम को शिक्षकीय पद मानते हुए प्राइमरी में 30 और मिडिल में 35 बच्चों के बीच एक शिक्षा का सेटअप घोषित किया गया है। प्राथमिक शालाओं में पहली व दूसरी में तीन-तीन विषय एवं तीसरी, चौथी, पांचवी में चार-चार विषय के अनुसार कुल 18 विषय होते हैं, जिन्हें वर्तमान समय में तीन शिक्षकों को 40 मिनट का 6-6 कक्षा लेना होता है, अब युक्तियुक्तकरण के नए नियम के बाद दो ही शिक्षको के द्वारा 18 कक्षाओं को पढ़ाना कैसे संभव हो सकता है?मिडिल स्कूल में तीन क्लास और 6 सब्जेक्ट इस हिसाब से कुल 18 क्लास और 60 बच्चों की कुल संख्या में एचएम और उसके साथ केवल एकमात्र शिक्षक कैसे 18 क्लास ले पाएंगे?इसके अतिरिक्त मध्यान भोजन की व्यवस्था डाक का जवाब और अन्य गैर शिक्षकीय कार्यों की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर रहेगी।स्कूलों को जबरिया बंद किए जाने से न केवल शिक्षक बल्कि उन स्कूलों से संलग्न हजारों रसोईया, स्लीपर और मध्यान भोजन बनाने वाली महिला, स्व सहायता समूह की बहनों के समक्ष जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो जाएगा।

नए सेटअप के तहत सभी स्तर प्राइमरी, मिडिल, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलो में शिक्षकों के न्यूनतम पदों में कटौती के चलते युवाओं के लिए नियमित शिक्षक के पद पर नई भर्ती के अवसर भी कम हो जाएंगे, शिक्षा के स्तर पर बुरा असर पड़ना निश्चित है।इसके पहले भी रमन सरकार के समय भी 3000 स्कूलों को बंद किया गया था जिन्हे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर शुरु किया गया।भाजपा सरकार ने इतना बड़ा अव्यवहारिक निर्णय लेने से पहले ना प्रभावित वर्ग से चर्चा की, न ही प्रदेश के भविष्य के बारे में सोचा।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही प्रदेश में 58000 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं, हर महीने सैकड़ो शिक्षक रिटायर हो रहे हैं, कई वर्षों से शिक्षकों का प्रमोशन रुका हुआ है, राज्य मे भाजपा की सरकार बनने के बाद एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं हुई है।युक्तियुक्तकरण से युवाओं के शिक्षक बनने का सपना भी टूट जायेगा, कांग्रेस युक्तियुक्तकरण के विरोध मे चरण बद्ध आंदोलन चलाएगी जिसकी रूपरेखा पार्टी जल्द जारी करेगी।

भाजपा का घर घर सिंदूर बाँटना महिलाओ का अपमान

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने कहा भाजपा के द्वारा घर घर सिंदूर बाँटने का कार्यक्रम महिलाओ का अपमान है

हमारी संस्कृति के अनुसार किसी सुहागन को सिंदूर देने का अधिकार केवल उसके पति को होता है।एक महिला ज़ब सिंदूर लगाती है तो यह उसके माथे पर उसके सुहाग का प्रतीक होता है।महिलाये सिर्फ अपने पति के द्वारा दिए सिंदूर को ही लगाती है तथा ज़ब सिंदूर स्वंम भी खरीदती है तो अपने पति के नाम पर खरीदती है।भाजपा के इस कृत्य से सुहागन स्त्री के स्त्रीत्व और सतित्व को चुनौती देने का प्रयास है।कांग्रेस भाजपा के इस कृत्य का विरोध करती है

हम पूरे प्रदेश मे महिला कांग्रेस के माध्यम से सिंदूर माताओ बहनो का सम्मान नहीं सहेंगे इसका अपमान अभियान चलाएगी।मोदी जी आपके सिंदूर पर हमारी दादी यशोदा का हक है जो वर्षो से आपकी राह देख रही, बुढ़ापे मे ही सही जाइये उनकी मांग सजाइये सिंदूर के नाम पर हमारी माताओ बहनो बेटियों का मजाक मत बनाइये

खाद बीज का अभूतपूर्व संकट,डीएपी के लिये भटक रहे हैं किसान, भाजपा सरकार किसानों के लिए डबल नहीं, ट्रबल इंजन साबित हो रही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने बताया मानसून की अग्रिम दस्तक शुरु हो गयी है खरीफ की बुवाई खाद और बीज की कमी के कारण प्रभावित हो रहा,भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों के लिए ट्रबल इंजन साबित हो रही है।मानसून केरल आ चुका है, पूरे प्रदेश में खरीफ फसल के बुवाई की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है, खुर्रा वाले किसान प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, लेकिन प्रदेश में खाद और बीज की समुचित व्यवस्था यह सरकार नहीं कर पाई है। प्रदेश के ज्यादातर सोसाइटी में किसानों को डीएपी की कमी से जूझना पड़ रहा है, ज्यादातर स्थानों पर बोनी और थरहा के लिए बीज भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते किसान परेशान हैं, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के किसान विरोधी षडयंत्रों के चलते ही छत्तीसगढ़ नकली बीज, नकली दवा, नकली खाद और घटिया नैनो यूरिया को खपाने का अड्डा बन गया है। किसान संगठनों का आरोप है कि गुणवत्ताहीन खाद और बीज को खपाने के लिए ही यह सरकार सरकारी समिति और निजी दुकानों के लिए किसानों के वास्तविक डिमांड के अनुरूप खाद, बीज की आपूर्ति नहीं करवा रही है। समय पर खाद, बीज की उपलब्धता नहीं होने से किसान जमाखोरों, बिचौलियों और मिलावटखोरों के हाथों शोषित होने मजबूर हैं पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद की उपलब्धता नहीं होने से किसान परेशान हैं।यह सरकार नहीं चाहती कि किसान भरपूर उपज ले सके। बोनी के समय सबसे ज्यादा आवश्यकता डीएपी खाद और बीज की ही होती है,लेकिन इस सरकार का रवैया शुतुरमुर्ग की तरह है खरीफ फसल की बुआई का समय सर पर है लेकिन यह सरकार ना खाद के रेक की व्यवस्था कर पाई है,ना समुचित रूप से कही भंडारण की व्यवस्था है, छत्तीसगढ़ के किसानों की खाद के कुल आवश्यकता के मांग को केंद्र की मोदी सरकार ने खारिज करते हुए समुचित सप्लाई करने से मना कर दिया है,लेकिन दलीय चाटुकारिता में भाजपा के सांसद और प्रदेश की सरकार इस केंद सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ से भेदभाव और छत्तीसगढ़िया किसानों की उपेक्षा पर भी मौन है, सरकार एक सप्ताह के भीतर सभी सोसायटी मे पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध नहीं करवाएगी तो कांग्रेस इसको ले कर बड़ा आंदोलन चलाएगी।

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, संयुक्त महामंत्री शंकर राव, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता कोमल सेना,प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, राजेश राय,जावेद खान, लोकेश चौधरी,सुषमा सुता,अनुराग महतो,शादाब अहमद, अंकित सिंह,आदर्श दलाई आदि मौजूद रहे…

छ०ग० सरकार की 10463 स्कूलों का युक्ति – युक्तकरण का निर्णय निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने का षड़यंत्र है। जनक लाल ठाकुर

0

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने प्रदेश के 10463 चिन्हांकित स्कूलों का युक्ति – युक्तकरण करने के सरकार के निर्णय को निरस्त करने कि मांग करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा/डौण्डी लोहारा को सौंपा ज्ञापन।

प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व डौण्डी लोहारा विधानसभा पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने कहा कि युक्ति – युक्तकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा स्कूलों और उसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और पढ़ाने वाले शिक्षकों को समायोजित कर स्कूल संचालित की जा रही है उसे बंद किया जा रहा है। सरकार के इस फैसले से 25000 शिक्षकों पर सीधा असर होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जायेंगे। शिक्षा की कमी से शोषण, अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों में वृद्धि हो रही है। सभी वर्गों में बराबरी के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है।

इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षक भर्ती किया जाय। ताकि सभी वर्ग के बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के बुनियादी अधिकार प्राप्त कर सके, प्राथनिक शालाओं में। प्रधान पाठक व कम से कम 2 शिक्षक पदस्थ करें। जो संख्या के अनुपात में अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थपना हो, इसी प्रकार माध्यमिक शालाओं में विषयवार शिक्षक की पदस्थपना हो, जो विषय के विशेषज्ञ हो. शालाओं में मौतिक संसाधन पर्यावरण सुधार व शालाओं को आकर्षक बनाने की योजना कियान्वित किया जाय, बालोद जिले में 353 स्कूल प्रभावित है, जो अनुसूचित क्षेत्र की शिक्षण संस्थाएँ है. स्कूत संचालन की खर्च घटाने के बजाय सांसद-विधायक मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के फिजुल खर्चा पर बंदिश लगाया जाय। एक परिसर में प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी की व्यवस्था को अविलम्ब लागू करें। स्कूलों को बंद करने व शिक्षकों को शालाओं से हटानें से शिक्षा बेहतर नहीं होगी, और शिक्षा की न गुणवत्ता में सुधार आयेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 को कारगर बनानें के उपायों पर विचार किया जाय।

आपके द्वारा चलाये जा रहे सुशासन त्योहार पूरी तरह असफल व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली व फिजुल खर्ची है, इसमें व्यय होने वाली राशि शिक्षा के प्रचार-प्रसार व बच्चों को कापी पेन, ड्रेस के लिए आबंटित किया जाना चाहिए। ताकि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति आकर्षित किया जा सके, शिक्षकों से गैर-सरकारी कार्यों को कराने की प्रथा बंद हो। उपरोक्त प्रक्रिया को लागू करने से शिक्षा के क्षेत्र में पूँजीवादी व निजीकरण कर प्राइवेट संस्थानों को बढ़ावा मिलेगा, जो हानिकारक है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा सदैव जन सरोकार से जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, नशाबंदी संम्बधित मु‌द्दों को प्राथमिकता के आधार पर शासन व प्रशासन के समक्ष रखती है।

अतः माननीय मंत्री जी से अनुरोध है, कि शिक्षकों का युक्ति-युक्तकरण की प्रक्रिया को बंद कर शिक्षक भर्ती की प्रकिया बी. एड/डी.एड शिक्षकों की पुनः नियुक्ति पर ध्यान केन्द्रित कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान की दिशा में सकारात्मक पहल करने की कृपा करें अन्यथा प्रभावित शिक्षकों के पक्ष में जन आदोलन हेतु हमारी संगठन छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा बाध्य होंगी।ज्ञापन सौपने जाने के समय का. जनक लाल ठाकुर छ. ग. मु. मो. अध्यक्ष पूर्व विधायक डौडी लोहारा, सोमनाथ उइके अध्यक्ष छ.ग. म. श्र. संघ, रामचरण नेताम महामंत्री, हेमंत कांडे प्रदेश अध्यक्ष बौद्ध महासभा, बिहारी लाल ठाकुर, शैलेश बंबोड़े, श्रावन कुमार, महामूद बक्श, राजाराम बरगद,के साथ संगठन के सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

नगर पंचायत पलारी, ग्राम कुरदी और धनोरा में 31 मई को किया जाएगा ’समाधान शिविर’ का आयोजन

0

बालोद, 30 मई 2025 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार, 31 मई 2025 को नगर पंचायत पलारी के नगर पंचायत भवन, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी के धान खरीदी केन्द्र और गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा के खेल मैदान में ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर पंचायत पलारी में समस्त वार्डवासी, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में कुरदी के अलावा ग्राम खेरूद, कोडे़वा, धनगांव, डुण्डेरा, नवागांव डु, बासीन, पिरीद, कुरदी, चैरेल, कोंगनी, कमरौद, सांकरी, खुटरी (खे.), पैरी, गोंगरी, सलौनी के निवासी शामिल होंगे। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में आयोजित शिविर में धनोरा के अलावा ग्राम सोरर, बगदई, सोंहपुर, अर्जुनी, रमतरा, सुर्रा, भानपुरी, छेड़िया, कपरमेटा, टेंगना बरपारा, भरदा, धनोरा, पेंवरो, घोघोपुरी, तार्री, धोबनपुरी के निवासी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS