विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन जारी बयान में कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को नीतियों के कारण ही CMIE द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 2.1% है जबकि राष्ट्रीय औसत बेरोजगारी दर 7.6 % के उपर है जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का बेरोजगारी दर में नीचे से चौथे स्थान पर है जबकि भाजपा शासित अन्य राज्य छत्तीसगढ़ से कहीं ऊपर हैं |
उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ राज्य लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय परिदृश्य में अपनी अलग छाप छोड़ रहा है प्रदेश के बेरोजगार,किसान मजदूर सभी खुश है |
राज्य सरकार की नीतियों के कारण ही आज हर मोर्चे पर हम बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं हमारी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के कारण आज छत्तीसगढ़ बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है वह चाहे स्वच्छता में पुरस्कार हो वनोपज खरीदी हो या बेरोजगारी के आंकड़े हम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं |
दल्लीराजहरा – देश एवं प्रदेश के साथ – साथ जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
कल तक दल्लीराजहरा में 04 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है |
आज दल्लीराजहरा से 05 एवं चिखलाकसा से 01 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
दल्लीराजहरा से अब तक कुल 09 एवं चिख्लाकसा से 01 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है |
कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज बस्तर सांसद दीपक बैज अपने पंजाब दौरे से वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट में उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ दिग्गज कांग्रेसी नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी से आत्मीय मुलाकात की…
भाजपा अनु. जनजाति मोर्चा बालोद जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा में बुधवार को सुरक्षा में एक बड़ी चूक होने पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर प्रहार किया और कहा कि जो सरकार कानून व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है.। ध्रुवे ने कहा पीएम मोदी का काफिला बुधवार को पंजाब में 15-20 मिनट एक फ्लाईओवर पर फंस गया और एक शहीद स्मारक पर कार्यक्रम में शामिल हुए बगैर उनके काफिले को लौटने का निर्णय लेना पड़ा. दरअसल, कुछ प्रदर्शनकारियों ने फ्लाईओवर अवरूद्ध कर दिया था.
इसे लेकर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार को इस गंभीर चूक के लिए जवाबदेही तय करने और कठोर कार्रवाई करने को कहा. ध्रुवे ने कहा प्रधानमंत्री फिरोजपुर में रैली में भी शामिल नहीं हो सके.
प्रधानमंत्री की सुरक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया आखिर है क्या, आइये जानते है
प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास होती है. एसपीजी एक्ट में संशोधन के बाद इस एजेंसी के पास सिर्फ प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा है. ये कमांडो बल प्रधानमंत्री को निकटतम सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है. इसका मतलब है कि पीएम के चारों ओर तत्काल घेरा एसपीजी कर्मियों का होता है.
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
एएसएल या उन्नत सुरक्षा संपर्क भी एसपीजी द्वारा किया जाता है. इसका मतलब यह है कि प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के हर मिनट का दस्तावेजीकरण और निगरानी केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा किया जाता है. पीएम के किसी राज्य के दौरे के दौरान, स्थानीय पुलिस इस मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का संचालन करती है, लेकिन इसकी निगरानी एसपीजी अधिकारी करते हैं. एएसएल में कार्यक्रम स्थल और पीएम द्वारा लिए जाने वाले मार्ग को भी साफ करना शामिल है. तोड़फोड़-रोधी जांच, पीएम के करीब आने वाले लोगों की तलाशी, सभी को विशेष सुरक्षा समूह द्वारा किया जाना अनिवार्य है.
जगदलपुर। बस्तर पुलिस लगातार पूरे जिले में जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों और अन्य अपराधों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में बस्तर पुलिस ने बुधवार को एक सट्टा खाईवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे हजारों रुपये नगद भी बरामद किया है।
कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कन्हैया किराना स्टोर के पास लोगों से रुपये लेकर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर दबिश देते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी लेते हुए उससे पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 3 हजार रुपये नगद समेत सट्टा पट्टी की पर्चियां भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हेमलाल कश्यप (40) निवासी दंतेश्वरी वार्ड को गिरफ्तार करते और आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया है।
बालोद –बालोद जिले के ग्राम पंचायत परसदा के सचिव होमलाल देवदास निवासी ग्राम कोहंगाटोला ने ग्राम जुंगेरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसे लेकर परिजनों द्वारा धमतरी में इलाज भी करवा रहे थे। अक्सर वे शराब के नशे में रहते थे तो कई बार वे घर से भी बिना बताए पैदल ही निकल जाते थे। बुधवार को भी ऐसे ही बिना बताये सुबह निकल गए गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर जुंगेरा में मुक्तिधाम के पास पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सचिव के आत्महत्या करने से परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक का माहौल है | सचिव के परिजनों में पत्नी एवं बच्चे ही है पिता का भी कुछ समय पहले ही निधन हो चूका है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच द्रोपति बाई के अनुसार सचिव कई दिनों से पंचायत भी नहीं आ रहे थे। जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा था। कार्य प्रभावित को देखते हुए उनकी जगह दूसरे सचिव को यहां पदस्थ करने की मांग भी की गई थी यहाँ तक कि जनपद द्वारा उन्हें नोटिस भी दिया गया था कार्य के प्रति गंभीरता के लिए |
मजबूत बूथ ही मजबूत सरकार बनाने में सहायक होगा – रेखचंद जैन
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 07 चक रघुनाथ एवं वार्ड क्रमांक 30 चकदोंदी में बूथ लेवल के पदाधिकारियों की बैठक लेकर बूथ मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी दी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की मजबूत बूथ ही मजबूत सरकार बनाने में सहायक होगी अतः छोटे से लेकर बड़े तक सभी नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर हर बूथ को मजबूत करने में लग जाएं यदि हर नेता और कार्यकर्ता केवल अपने बूथ को ही मजबूत करने में लग जाए तो हमारी सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता है हमने भी छत्तीसगढ़ में भाजपा के पंद्रह साल के शासन को केवल बूथ मैनेजमेंट के दम पर ही हराने में कामयाब हो पाए हैं इसी तरह आप भी उतर प्रदेश में इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्य करें |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा बस्तर जिला इंटुक के अध्यक्ष विजय सिंह वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा, जावेद ऊर्फी, अंजुम नाज,नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव,अनूप त्रिपाठी, सुशील मिश्रा,दिव्य जायसवाल,अशोक सोनी, शत्रुघ्न भारती, शिवशंकर मिश्रा, नफीस अनबर, सुनील रावत, नूरमोहम्मद, छोटे मियां,फिरोज आलम सहित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा – जिले में कोरोना का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अभी दो दिन पहले ही दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 26 एवं वार्ड क्र 07 से कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी कल फिर वार्ड क्र 01 से चार लोगों की कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है |
देश एवं प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही है | राजधानी समेत कुछ जिलों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें