City Media - Page 1478 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1478

सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद तहसील इकाई दल्लीराजहरा में तहसील पदाधिकारियों का गठन चुनाव मनोनयन किया गया

0

सर्व आदिवासी समाज जिला – बालोद तहसील इकाई दल्ली राजहरा दिनांक 05-07-21 स्थान गोंडवाना भवन दल्ली राजहरा |

आज दिनांक 05/07/21 को जिला आदिवासी समाज बालोद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तहसील स्तरीय चुनाव मनोनयन गोंडवाना भवन दल्ली राजहरा में रखा गया जिसमें तहसील पदाधिकारियों का गठन चुनाव मनोनयन किया गया जो निम्न है।

1.       अध्यक्ष                  –       संतोष कुमार घराना

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष  –       गीता मरकाम

2.      उपाध्यक्ष                 –       इंद्रकुमार करात

3.      उपाध्यक्ष                 –       चुन्नीलाल कंवर

4.      सचिव                   –       रमेश कुमार सोरी

5.      सहसचिव                 –       देवेन्द्र उइके

सहसचिव                 –       सुखवनतिन्न नेताम

.       सहसचिव                 –       अंजली सोरी

6.      कोषाध्यक्ष                –       आर. एस. पैकरा

7.      युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष –       ऋषि कृषान

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दल्ली राजहरा आदिवासी समाज के रतिराम कोसमा, तिलक मानकर, देव कुमार धनेंद्र, दिनेश उर्वासा, भागी राम उर्वशा , ममता मानकर, प्रेमलता ,,सुमीत उर्वशा, कांति धनेंद्र, मायाराम ठाकुर, गीता ठाकुर, शंभू ठाकुर ,घनश्याम घराना ,संतोष ठाकुर, बाबूलाल कोठारी , हीरालाल ठाकुर,एवं आदिवासी समाज के लोगों ने बधाई दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

यादगार लम्हे….

0

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/प्रदेश सह प्रभारी कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, बस्तर सांसद दीपक बैज जी को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुऐ….

कार्यकर्ताओ की उपेक्षा होगा तो जनप्रतिनिधियों के लिए होगी मुश्किलें, पांच संगठन जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में निर्वाचितों को नसीहत, उल्का, मोहन व लखमा ने जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर जोर

0

जगदलपुर। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होगी तो जनप्रतिनिधियों के लिए मुश्किल हो जाएगा क्योंकि कार्यकर्ता ही वास्तव में चुनाव लड़ती है। उक्त बातें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी कोरापुट सांसद व बस्तर संभाग प्रभारी ने पांच संगठन जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में उक्त बातें कही। प्रभारी उल्का ने कहा कि आगामी चुनाव मुश्किलों भरा होगा क्योंकि संगठन की शक्ति के साथ-साथ राज्य सरकार के किए कार्यों को भी जनता तक पहुंचाना होगा यदि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होगी तो वह कैसे वर्तमान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए कार्य करेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण विधायक रेखचंद जैन, आभार प्रदर्शन महापौर श्रीमती सफीरा साहू व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंच संचालन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मंच में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवँ सभा स्थल कार्यकर्ताओ से भरा हुआ..इसी बीच बस्तर साँसद जी का उदबोधन…

0

मंच में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवँ सभा स्थल कार्यकर्ताओ से भरा हुआ..इसी बीच बस्तर साँसद जी का उदबोधन…

वैक्सीनेसन सप्ताह- एस डी एम दिनेश कुमार नाग ने ग्राम पंचायत पालकी के वैक्सीनेसन शिविर का किया निरीक्षण

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर 05 जुलाई 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में कोविड 19 महामारी से आने वाले समय मे बचाव के लिए जिलेवासियों को कोरोना टीका लगाने आज से वैक्सीनेसन सप्ताह की शुरुआत हुई है। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार के ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने एवं लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु जिम्मेदारी दी है। एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग ने ग्राम पंचायत पालकी के वैक्सीनेसन शिविर का आज औचक निरीक्षण किया। एस डी एम ने बताया कि पालकी में आज 62 लोगो को वैक्सीनेसन लगाया गया। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार आज 5 जुलाई से 12 जुलाई तक जिले में वैक्सीनेशन सप्ताह चलाया जा रहा है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक, ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने पर जोर, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 05 जुलाई 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु आज से एक सप्ताह का वैक्सीनेसन सप्ताह का आरंभ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी यह ध्यान रखें कि जिन ग्राम पंचायत एवं ग्रामों में वैक्सीनेशन हेतु शिविर निर्धारित है, वहां तय समय में वैक्सीनेसन टीम पहुँच जाए। वहीं उन्होंने नगरीय क्षेत्र के वार्डाे में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पर जोर दिया। इस संबंध में उन्होंने जिले के दोनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इसके लिए जो कार्ययोजना बनाया गया है उन पर कार्यवाही करें। बैठक में एसडीएम दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, गौरी शंकर नाग, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 बी.आर पुजारी, नगरपालिका अधिकारी मोबिन अली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने आवश्यक व्यवस्था, कार्ययोजना, आवश्यक उपकरणों, दवाईयों आदि की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले में ऑनलाक की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् लोगों को कई प्रकार की रियायतें दी जा रही है। फिर भी जिले में मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। ऐसे लोग जो मास्क का उपयोग नहीं कर रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे उन लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाये। जिले में बनाये गये चेक पोस्टों पर इसकी सतत् जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक मे कोरोना की रोकथाम के लिए निरंतर टेस्टींग, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में कंटेनमेंट जोन होम-आईसोलेसन वाले मरीजों की जानकारी ली। बैठक में सीएमएचओ डॉ बी.आर. पुजारी ने जिले में कोविड-19 के कुल प्रकरणों, होम आईसालेशन में रहने वालों, कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं, वैक्सीनेशन, दवाईयों की उपलब्धता, आक्सीजन सिलेण्डर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ग्राम सुलेंगा माइक्रो कंटेन्टमेंट घोषित, मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य कारणों से घर के बाहर निकलना रहेगा प्रतिबंधित

0

सैय्येद वली आज़ाद – नारायणपुर 05 जुलाई 2021

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत् जिले के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच हेतु प्रेषित किये गये थे, जिसमें ग्राम सुलेंगा में 8 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से फैलाव को र्दृिष्टगत रखते हुए सुलेंगा के पूर्व दिशा लक्ष्मीनाथ, पिता सरनू के घर तक, पश्चिम दिशा मंगेल पिता मेहतू के घर तक, उत्तर दिशा बस स्टेण्ड जाने की गली तक और दक्षिण दिशा रतन पिता बिन्डों व मगलू पिता मानसिंह के सामने सी.सी. सड़क तक मांइक्रो कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त चिन्हांकित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने, हाट-बाजार एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। इसके साथ ही घर पहॅुच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जावेगी। सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस, पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जावेगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट ट्रैसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जावेगी।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाला सामुदायिक शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा

0

सचिवों पर बनाया जा रहा कमीशन का दबाव

कमीशन नहीं देने पर नोटिस जारी करने का दबाव

जगदलपुर/बीजापुर – स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक घर में शौचालय बनाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन बीजापुर द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में ग्राम पंचायतों से अधिकारी के नाम पर वसूला जा रहा है कमीशन। शासन की महत्वकांक्षी योजना का सिर्फ कागजों में संचालन कर इसके प्रभारी अधिकारी जेब गरम करने में जुटे है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले में वित्तीय वर्ष 202021 में कुल 182 सामुदायिक शौचालय का प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया गया है। जिसमें विकासखंड बीजापुर को 28, भोपालपटनम 87, उसूर 13, भैरमगढ़ 54 सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दिया गया है। सामुदायिक शर्शाचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण+मनरेगा+15 वें वित्त के समायोजन से होगा, जिसमें एसबीएम 300000 मनरेगा 43700+ 15 फाइनेंस 6300 राशि का भुगतान किया जाना है। वर्तमान में 40 सामुदायिक शौचालय पूर्ण, 120 प्रगतिरत शेष 08 कार्य अप्रारंभ बताए जा रहे हैं। वास्तविक स्थिति देखा जाए तो जहां शौचालय निर्माण अभी तक चालू ही नहीं है वहां भी प्रगतिरत बताया जा रहा है। और दूसरी ओर जयं शौचालय निर्माण पूर्णता पर है और जो कमीशन देने से कोताही बरत रहा है उसे निर्माण कार्य सही नहीं है ऐसा कहकर नोटिस भेजा जा रहा है और जो लोग कमीशन देने के लिए तैयार हैं और दे रहे हैं उन्हें ना कोई नोटिस दिया जा रहा है और ना ही निर्माण कार्य कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उल्लेखनीय है कि जिला सलाहकार एवं उप अभियंता द्वारा सामुदायिक शौचालय निरीक्षण करने के नाम पर ग्राम पंचायत जाकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिवों से अवैध वसूली किये जाने की शिकायत मिली है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मार्गदर्शिका के अनुसार निर्माण कार्य की राशि पहली किश्त के रूप में 40 प्रतिशत दुसरी किस्त के रूप में 40 प्रतिशत एवं शेष 20 प्रतिशत की राशि निर्माण कार्य पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर दिया जाता है। लेकिन जिला सलाहकार एसबीएम बीजापुर द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व ही पूर्ण राशि ग्राम पंचायतों को भुगतान किया गया।

कुछ स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनाए जाने पर कलेक्टर द्वारा भी आपत्ति जताई गई और उसके भुगतान पर रोक लगाई गई इसके बावजूद भी संबंधित ग्राम पंचायत को राशि का भुगतान किया गया। मनमानी का आलम यहां तक आ पहुंचा की राज्य कार्यालय को प्रेषित की वाली जानकारी सिर्फ कागजों में ही दिखाई जा रही है। वास्तविक स्थिति इसके ठीक विपरीत है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाम ना छापने की शर्त पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा बताया गया कि शौचालय निर्माण में 10 परसेंट का कमीशन मांगा जा रहा है नहीं देने पर बेवजह नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद भी निर्माण सही नहीं कह कर तोड़ने की बात कर रहे हैं। और जहां निर्माण कार्य चालू ही नहीं है उन्हें कमीशन लेकर कुछ नहीं कहा जा रह्य है। कुछ सचिवों ने डरे दबी आवाज में कहा कि अधिकारियों द्वारा मांगा जाए तो देना पड़ता है नहीं तो अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ेगा।

सिर्फ कागजों पर संचालन हो रहा है रिट्रोफिटिंग कार्य

व्यक्तिगत शौचालय के मरम्मत हेतु रिट्रोफिटिंग के तहत ठीक किया जाना हो होता है लेकिन पैसा जनपदों पंचायत को जारी होने के 1 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी जपं के खातों में पड़ा हुआ है और कुछ एक जगह जा काम चालू है वां पर उगाही का दौर भी जोरों पर है। ग्राम पंचायतों को रूपए 35000 रिट्रोफिटिंग के नाम पर दिया गया जिसमें 1-2 शौचालय को ठीक कर पूरा पैसा गबन कर कागजों में ही निर्माण कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं।

जांच कराई जायेगी – सीईओ

जिला पंचायत सीईओ बीजापुर रवि साहू ने बताया कि सचिव को कमीशन के लिए परेशान किया जा रहा है या कार्यों का मूल्यांकन नहीं किया जा रहा है इसकी जांच कराई जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सचिव गोपनीय ढंग से इसकी शिकायत मुझ से कर सकते है।

सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

0

कांकेर से पुरूर मार्ग में NH-30 ग्राम मुजालगोंदी थाना गुरुर में (चारामा से 8 km ) में, घाटी के पास सड़क किनारे लगभग 35 वर्ष का अज्ञात पुरुष का शव मिला है। जो गुलाबी रंग का फुल शर्ट और स्लेटी रंग का पेंट पहना है। पहचान होने पर बताएं।
थाना प्रभारी गुरुर- 9479192057

अति0 पुलिस अधीक्षक- 9479192068

नव पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक के संबंध में संक्षिप्त विवरण

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

बालाजी राव 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है। जिला सूरजपुर, धमतरी, रेलवे (जीआरपी0), कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं यातायात के पद पर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जषपुर के पद पर पदस्थ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जिला जषपुर से पदोन्नति पर प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के पद पर दिनांक 05.07.2021 को पदभार ग्रहण किये हैं। वर्ष 2009-10 में अति0 पुलिस अधीक्षक कांकेर के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इन्हें वर्ष 2007 में सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से सम्मनित किया गया है। नवपदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि कांकेर रेंज मंे नक्सल आॅपरेषन को जिला पुलिस एवं पैरामिल्ट्री फोर्स (सी0पी0एम0एफ0) के साथ और बेहतर समन्वयक ढंग से चलाने का प्रयास उनका रहेगा। रेंज के तीनों जिलों में अपराध नियंत्रण एवं अपराध की विवेचना के पर्यवेक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक की जो भूमिका होती है उस पर तत्परता से कार्य करेंगे तथा पीड़ित पक्ष को थाने में संवेदनषीलता से सुना जाय और समुचित वैधानिक कार्यवाही हो यह भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। पुलिस महानिदेषक महोदय के निर्देषानुसार महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही एवं निराकरण भी उनकी प्राथमिकता में रहेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS