City Media - Page 42 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 42

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा रायपुर में कार्यकारणी बैठक सम्पन्न हुई

0

आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा रायपुर में कार्यकारणी बैठक सम्पन्न हुई ! इस बैठक में दल्लीराजहरा इकाई से अध्यक्ष अमित कुकरेजा , महामंत्री राजा डहरवाल, उपाध्यक्ष कुशल कथूरिया बैठक में सम्मलित हुए ! एवं बैठक के पश्चात चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं उनकी टीम के साथ दैनिक भास्कर कार्यालय रायपुर में स्व-श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल जी ( दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक) के 81वे जनमदिन के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन हुआ जिंसमे कुशल कथूरिया दल्लीराजहरा इकाई के उपाध्यक्ष के द्वारा रक्त दान शिविर में रक्त दान किया गया एवं उसके पश्चात उन्हें आभार पत्र प्रदान किया गया !

राजहरा में विधानसभा स्तरीय SIR बैठक संपन्न

0

सांसद भोजराज नाग ने चार दिनों में शत–प्रतिशत फॉर्म भराने का दिया निर्देश

राजहरा। राजहरा मंडल में रविवार को विधानसभा स्तरीय SIR बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग रहे। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई।
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने दिया, जबकि जिला सह–कोषाध्यक्ष मनीष झा ने SIR अभियान पर विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में सांसद नाग ने निर्देशित किया कि आने वाले चार दिनों में क्षेत्र के शेष प्रत्येक घर में जाकर फॉर्म भरवाना अनिवार्य है, ताकि विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य समय पर पूर्ण किया जा सके।

कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री रमेश गुजर ने किया तथा आभार राकेश द्विवेदी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष मुकेश कौडो, डौंडी मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक, रेंगा डबरी मंडल अध्यक्ष उत्तरा धीरेन्द्र, राजहरा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खस, गीता मरकाम, विनय सिंह और सुरेंद्र बेहरा, मंडल महामंत्री रमेश गुजर और प्रकाश ठाकुर, कुसुमकसा मंडल महामंत्री पुशन भुआर्य एवं मितेंद्र वैष्णव किरण सिंन्हा तथा मंडल मंत्री समर्थ लखानी की गरिमामय उपस्थिति रही।
इसके अलावा विभिन्न वार्डों एवं बूथों के पार्षदगण, BLA-2 और राजहरा, डौंडी, रेंगा डबरी तथा कुसुमकसा क्षेत्रों से आए समस्त कार्यकर्ता गण सक्रिय रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिससे बैठक का वातावरण उत्साही और ऊर्जा से भरा रहा।

बालोद में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत

0

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी चालक पर केस दर्ज

बालोद। जिले के ग्राम मेढ़की में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग एक और जान ले गई। ग्राम सभा में शामिल होने निकली 75 वर्षीय मक्तूला बाई साहू को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

दोपहर करीब 1 बजे मक्तूला बाई जैसे ही कला मंच के पास पहुंचीं, तभी मेढ़की की ओर आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला आगे के टायर के नीचे आकर कुछ दूरी तक घसीटती चली गईं और वहीं दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद लोग ट्रक रोकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन चालक वाहन रोकने की बजाय रिवर्स कर भागने का प्रयास करता रहा। इससे भीड़ में आक्रोश और बढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां शाम 4 बजे पोस्टमॉर्टम किया गया।

मृतका के पोते हिमांशु साहू ने बताया कि ट्रक चालक लेखराम ठाकुर भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज गति से और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। पुलिस के मुताबिक चालक कच्चे मांइंस से लोहा लेकर रायपुर गया था और लौटते समय पड़कीभाठ बायपास से मेढ़की आ रहा था, तभी दुर्घटना घटित हुई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ BNS की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार, ओवरलोडिंग और मुख्य मार्गों पर निगरानी की कमी के चलते क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

माथुर परिवार ने पेश की सामाजिक सरोकार की बड़ी मिसाल; फॉर्चूनर से निकली ड्राइवर दूल्हे राजा की बरात

0

आमतौर पर बड़े और साधन संपन्न लोग अपने ड्राइवर, अर्दली, खानसामा आदि कर्मचारियों को दोयम दर्जे का समझते हैं, उनके साथ ठीक से बर्ताव नहीं करते, मगर दल्ली राजहरा में एक ऐसा सुशिक्षित और साधन संपन्न परिवार है जो अपने कर्मचारियों को फेमिली मेंबर की तरह अपनत्व और स्नेह देते हैं। इसकी एक शानदार बानगी खनिज नगरी दल्ली राजहरा में तब देखने को मिली, जब एक ड्राइवर अपनी मालिक की फॉर्चूनर कार में दूल्हा बनकर दुल्हनिया लेने निकला | दल्ली राजहरा का माथुर परिवार पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिष्ठित परिवार के रूप में जाना पहचाना जाता है। माथुर परिवार केअधीन पचासों कर्मचारी और मजदूर कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को माथुर परिवार का हर सदस्य भरपूर प्यार और स्नेह देता है। उनके हर सुख दुख का पूरा ध्यान रखा जाता है।

ये उस संस्कार की देन है, जो माथुर परिवार की वट वृक्ष श्रीमती शिरोमणि माथुर ने दिए हैं।यही संस्कार इस परिवार की तरक्की का सबसे बड़ा आधार भी है। मालिकों से अपनत्व मिले तो जाहिर सी बात है कर्मचारी भी इस परिवार पर अपनी जान लुटाने तैयार रहते ही होंगे।आप शायद यकीन न करें, लेकिन इस परिवार के सदस्य आशुतोष माथुर ने अपने ड्राइवर की बरात के लिए अपनी लग्जरी फॉर्चूनर कार दे दी। दूल्हा बना ड्राइवर पिंकी यादव बड़ी शान से फॉर्चूनर कार में बैठकर बाजे गाजे के साथ दुल्हनिया लेने चल पड़ा। पिंकी यादव माथुर कंस्ट्रशन में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। उसने एक स्थानीय स्वजातीय युवती से प्रेम विवाह करने की बात अपने बॉस से की। चूंकि युवती स्वजातीय और बालिग है, लिहाजा माथुर कंस्ट्रशन की डायरेक्टर श्रीमती शिरोमणि माथुर ने उसकी शादी पर सहमति जताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

25 नवंबर को बड़े धूमधाम से पिंकी यादव की शादी हुई। शिरोमणि माथुर एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अतः उनके परिवार ने इस विवाह में यथासंभव सहयोग कर इस विवाह को अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय बना दिया। पिंकी यादव का विवाह स्थानीय रेलवे कॉलोनी के शीतला मंदिर में हुई जहां पिंकी की नव वधु के साथ उसके परिवार ने वर पक्ष का स्वागत किया। माथुर परिवार सामाजिक सरोकारों में भरपूर योगदान देता आ रहा है।

माथुर परिवार ने पेश की सामाजिक सरोकार की बड़ी मिसाल; फॉर्चूनर से निकली ड्राइवर दूल्हे राजा की बरात…

0

आमतौर पर बड़े और साधन संपन्न लोग अपने ड्राइवर, अर्दली, खानसामा आदि कर्मचारियों को दोयम दर्जे का समझते हैं, उनके साथ ठीक से बर्ताव नहीं करते, मगर दल्ली राजहरा में एक ऐसा सुशिक्षित और साधन संपन्न परिवार है जो अपने कर्मचारियों को फेमिली मेंबर की तरह अपनत्व और स्नेह देते हैं। इसकी एक शानदार बानगी खनिज नगरी दल्ली राजहरा में तब देखने को मिली, जब एक ड्राइवर अपनी मालिक की फॉर्चूनर कार में दूल्हा बनकर दुल्हनिया लेने निकला। दल्ली राजहरा का माथुर परिवार पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिष्ठित परिवार के रूप में जाना पहचाना जाता है। माथुर परिवार केअधीन पचासों कर्मचारी और मजदूर कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को माथुर परिवार का हर सदस्य भरपूर प्यार और स्नेह देता है। उनके हर सुख दुख का पूरा ध्यान रखा जाता है।

ये उस संस्कार की देन है, जो माथुर परिवार की वट वृक्ष श्रीमती शिरोमणि माथुर ने दिए हैं।यही संस्कार इस परिवार की तरक्की का सबसे बड़ा आधार भी है। मालिकों से अपनत्व मिले तो जाहिर सी बात है कर्मचारी भी इस परिवार पर अपनी जान लुटाने तैयार रहते ही होंगे।आप शायद यकीन न करें, लेकिन इस परिवार के सदस्य आशुतोष माथुर ने अपने ड्राइवर की बरात के लिए अपनी लग्जरी फॉर्चूनर कार दे दी। दूल्हा बना ड्राइवर पिंकी यादव बड़ी शान से फॉर्चूनर कार में बैठकर बाजे गाजे के साथ दुल्हनिया लेने चल पड़ा। पिंकी यादव माथुर कंस्ट्रशन में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। उसने एक स्थानीय स्वजातीय युवती से प्रेम विवाह करने की बात अपने बॉस से की। चूंकि युवती स्वजातीय और बालिग है, लिहाजा माथुर कंस्ट्रशन की डायरेक्टर श्रीमती शिरोमणि माथुर ने उसकी शादी पर सहमति जताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

25 नवंबर को बड़े धूमधाम से पिंकी यादव की शादी हुई। शिरोमणि माथुर एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अतः उनके परिवार ने इस विवाह में यथासंभव सहयोग कर इस विवाह को अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय बना दिया। पिंकी यादव का विवाह स्थानीय रेलवे कॉलोनी के शीतला मंदिर में हुई जहां पिंकी की नव वधु के साथ उसके परिवार ने वर पक्ष का स्वागत किया। माथुर परिवार सामाजिक सरोकारों में भरपूर योगदान देता आ रहा है।

चिखलाकसा के सुने मकान में चांदी के जेवरात व नगदी रकम की हुई थी चोरी

0

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली सफलता चिखलाकसा के सुने मकान में चांदी के जेवरात व नगदी रकम की हुई थी चोरी

एक अपचारी बालक से जप्त चांदी के जेवर वा नगदी रकम

साइबर सेल बालोद व थाना राजहरा से बनी थी विशेष टीम

चिखलाकसा से लोहारा संजारी, करमरी, डोंगरगांव तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरा के फुटेज चेक कर मिला संदिग्ध का फोटो लगातार टीम कैंप कर मिला सुराग । पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्रीमती चित्रा वर्मा के प्रवेक्षण में थाना राजहरा व साइबर सेल बालोद से एक टीम गठित कर चोरी के आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया था। चोरी की सूचना पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 353 /2025 धारा 331(3),305(ए ) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा चिखलाकसा घटना स्थल पहुंच कर डॉग स्कॉट व साइबर सेल टीम थाना बालोद स्टॉप द्वारा घटना स्थल से सन सूचना प्राप्त कर आस पास गांव के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक कर अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया । टीम द्वारा लगातार प्रयास से संदेही अपचारी बालक का पता चला जिसे पकड़ कर पूछताछ करने पर चोरी की घटना करना बताया। अपचारी बालक के कब्जे से 01 नग चांदी का करधन, 02 नग चांदी का पायल,नगदी रकम 30 हजार रूपये घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल सीजी 08 एन 8180 टीवीएसlअपचारी बालक को न्यायिक रिमांड पर बाल सुधार गृह भेजा गया। अज्ञात चोरी के केस को सुलझाने व चोरी के अज्ञात आरोपी पकड़ने में थाना प्रभारी राजहरा संतोष भुआर्य साइबर सेल प्रभारी स०उ०नि० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, प्रधान आरक्षक राकेश साहू,आरक्षक भोप सिंह साहू,आरक्षक पुरण देवांगन आरक्षक विपिन गुप्ता , आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक आकाश सोनी,आरक्षक योगेश गेडाम,आरक्षक योगेंद्र सिन्हा ,दीपक वानखेडे ,का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

अपर कलेक्टर ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर कांदुल के स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोज

0

कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण हुए शामिल

अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने अपने पिता जीवनलाल कौशिक की पुण्य तिथि के अवसर पर आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल के स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने भी जिले के आला अधिकारियों सहित स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांदुल में जमीन में बैठकर न्योता भोज ग्रहण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों आदि का फूलमाला एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा खिलाड़ियों को स्पोर्टस शूज प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में समझाईश भी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर ने बच्चों को पूरे मनोयोग तथा निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पढ़ाई-लिखाई कर जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने संस्थान, माता-पिता एवं परिवार का नाम रोशन करने को कहा। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख और अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्योता भोज के आयोजन के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

20 लाख की लागत से बनने वालेनाई सेन समाज भवन के भूमि पूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

0

बालोद जिला सेन समाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा घोषित 20 लाख की राशि से बनने वाले सामाजिक भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चमन देशमुख ने की, इस अवसर पर यशवंत जैन ने समाज को संबोधित करते हुए भवन के राशि स्वीकृत करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, एवं समाज को शिक्षा एवं संगठित होकर आपसी सौहार्द के साथ काम करने का आह्वान किया,।

इस अवसर पर यशवंत जैन ने समाज को धर्मांतरण की गतिविधियों से सचेत रहने आह्वान किया, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष मोना सेन, समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सेन, जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका की उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित, सेन नाई समाज के प्रदेश एवं पूरे बालोद जिले से आए सामाजिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला न्यायालय बालोद में संविधान दिवस का किया गया आयोजन

0


बालोद, 26 नवंबर 2025 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लॉन आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायालय बालोद में आज 26 नवंबर को संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान दिवस का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के अध्यक्ष एस.एल. नवरत्न की उपस्थिति में किया गया।

प्रधान जिला न्यायाधीश एस.एल. नवरत्न ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय संविधान देश की आत्मा और सर्वोच्च विधान है। यह केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जो हमें एक राष्ट्र के रूप में दिशा दिखाता है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सुचारु संचालन की गारंटी देता है। आज, जब हम 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं, तो यह हमें उस ऐतिहासिक यात्रा की याद दिलाता है जो स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक थी। यह दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि हमारा संविधान विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों वाले करोड़ों लोगों को एकता के धागे में पिरोता है।

संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में संवैधानिक मूल्यों की न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। संविधान दिवस हमें हमारे मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक करता है, साथ ही हमें अपने मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाता है, क्योंकि राष्ट्र का निर्माण केवल अधिकारों के उपभोग से नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के निर्वहन से होता है। संविधान दिवस के अवसर पर किरण कुमार जांगडे, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट बालोद, ताजुद्दीन आसिफ, जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश बालोद, श्रीमती श्वेता उपाध्याय गौर, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद, संजय कुमार सोनी मुख्य न्यायिक मजिस्टेट बालोद, भारती कुलदीप सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद, कु. भूमिका धु्रव, व्यवहार न्यायाधीश बालोद, अजय साहू अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ बालोद व समस्त अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के कौंसिलगण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण तथा पैरालीगल वालिटियर्स उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवाल को मांग पत्र सौंपकर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई

0

आज दिनांक 27/11/2025 को छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवाल को मांग पत्र सौंपकर प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई जिम्मे मुख्य रूप से खदान कर्मियों को सम्मानजनक पदनाम प्रदान करने की मांग की गई। वही सेल के सभी उपक्रम एवं खदान के सभी कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम प्रदान किया जा चुका है किन्तु बी.एस.पी. के खदानों में आज तक सम्मानजनक पदनाम प्रदान नहीं किया गया है। यूनियन ने मांग किया है कि पदनाम 01 जनवरी 2026 को प्रदान किया जाए। खदान कर्मियों ने उक्त मुद्दे पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि मांग पूरी न होने की स्थिति में सीधी कार्यवाही की जाएगी। दिनांक 17/11/2025 के सर्कुलर के आधार पर दिनांक 01/12/2025 से रिटेंशन में आवास लिए हुए सेवानिवृत्त कर्मियों का आवास किराया लगभग 300 गुना लिया जाना है यूनियन इस आदेश का विरोध करते हुए मांग किया है कि खदानों के लिए अलग से आवास नीति बनाया जाए जिससे खदानों में सौहार्द का वातावरण बना रहे ज्ञात हो खदान एक बार भी लीज स्कीम नहीं आया है। भिलाई में आवास लाइसेंस पद्धति से दिया जा रहा है खदानों में किसी प्रकार की लाभ सेवा सेवा निवृत कर्मियों को नहीं मिल रहा है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिटेन्शन में जमानत राशि भिलाई की तर्ज पर 9 लाख रूपये जमा करना पड़ता है, जबकि भिलाई शहरी क्षेत्र में आता है। अतः रिटेन्शन की जमानत राशि 2 लाख रूपये किया जाए। रिटेन्शन में जमानत लेने वाले कर्मचारियों की नौकरी की अवधि 5 वर्ष से कम किया जाए।विगत कुछ वर्षों में खदानों में चलने वाली मशीनरी के रख-रखाव में काफी कमी आई है जिसके कार्य करते समय दर्घटना का भय बना रहता है। इस कारण उत्पादन- उत्पादकता भी कमी आ सकती है। सारी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ पदाधिकारियों के द्वारा इस विषय में चर्चा हुई और मांगपत्र सौंपकर जल्द जल्द इसका निराकरण करने की आशा जताई इस मौके पे छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा जी महासचिव अनिल यादव जी, अजय मिश्रा जी,मोहम्मद नसीम कुरैशी,विजय भंज,के.शेष सांई उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS