City Media - Page 7 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 7
0

शिव भक्त संजय बैंस ने निकाला महादेव की भव्य बरातपूरे अंचल में महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर पूरा अंचल शिवमय हो गया हर मंदिरों रुद्राभिषेक मानस सम्मेलन के साथ बाजे गाजे और डीजे की धुन पर भोले बाबा की भव्य बरात तलाब पारा शिव मंदिर प्रांगण से निकाला गया शिव पार्वती विवाह का आयोजन धर्म प्रेमी संजय बैंस के अगुवाई में सम्पन्न हुआ इस भव्य आयोजन में गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में तलाब पारा शिव मंदिर समिति के भक्त जन बराती बनकर निकले इस बारात के आकर्षण शिव झांकी और अघोरी नृत्य रहा है जगह जगह शिव बरात में निकले बरातियों का का स्वागत किया गया इस आयोजन में प्राचीन शिव मंदिर समिति के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में आदर्श चौक और आजाद चौक के लोगों मैया पार्वती मैया के मायका पक्ष बनकर मंडप सजाकर बरात पहुंचते ही द्वार पूजा पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के द्वारा सम्पन्न कर किया गया इस अवसर पर नूतन बैंस कंचन बैंस तुलसी सिन्हा गिरजा सिन्हा जी द्वारा शिव शंकर जी की आरती लेकर विवाह मंडप पर ले जाकर विवाह सम्पन्न हुआ सभी बरातियों का स्वागत का जिम्मा शिव भक्त सूरज कोसरिया गोविंद सिन्हा गजेन्द्र खरब गिया के द्वारा सारे बरातियों का भोजन और जलपान की व्यवस्था किया गया सारे भक्त शिवमय होकर शिव जी की आरती कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

इस अवसर पर जनपद सदस्य मंजू बैंस तलाब पारा दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद यादव जी गौतम साहू हीरा लाल पड़ौती अर्जुन चंद्राकर संतु राम माहला प्रकाश यूके गौरी शंकर साहू गोयल सर श्रीमती कमला बैंस खेमिन निर्मलकर शशि यूके कुमारी पड़ौती बिमला चंद्राकर संतोषी पटेल राधिका पटेल लोकेश्वरी साहू शैलेन्द्री माहला निकिता बैंस ओमिका निर्मलकार श्वेता महाला सोनम पटेल खुशी पटेल मोनालिसा साहू नैना काजल राधे निर्मलकार धन्नू सिन्हा गायत्री मानिकपुरी जी के साथ समूचा कुसुमकसा के शिव भक्त उपस्थित रहे कुसुमकसा के सक्रिय जनप्रतिनिधि संतोष जैन पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू देवेश सिन्हा मुरली जेठवानी अशोक धर्मगुड़ी जी द्वारा जगह जगह शरबत चाय नाश्ता का व्यवस्था किया गया

राजहरा माइंस हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं को लेकर संयुक्त खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवार से मिला

0

दल्ली राजहरा। संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) का प्रतिनिधिमंडल राजहरा माइंस हॉस्पिटल में व्याप्त समस्याओं को लेकर मुख्य महाप्रबंधक (खदान) श्री आर.बी. गहरवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों से अस्पताल में ब्लड टेस्ट की मशीन खराब पड़ी हुई है, जिसके कारण कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है।प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में महिला एवं पुरुष ड्रेसर की तत्काल भर्ती, अटेंडेंट एवं नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर की शीघ्र पोस्टिंग की मांग भी रखी। संघ ने कहा कि खदान क्षेत्र के हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ एवं संसाधन उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है।मुख्य महाप्रबंधक श्री गहरवार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।प्रबंधन की ओर से चर्चा में नीतीश छतरी, एच . आर . विभाग के मंडरिया, एस . पटनायक, लेबर ऑफिसर मुरली चंद्राकर यूनियन की ओर से कमलजीत सिंह मान ,श्रीनिवासलू , राजेश कुमार साहू, हंस कुमार, उमेश कुमार , ओम प्रकाश शर्मा , कुलदीप सिंह, राजकिशोर मोहंती, नरेंद्र जनबंधु, सुमित साहू, आर बी सिंह, जितेंद्र कुमार ,महेश शर्मा,जीवन, केवट, निर्मलकर, तथा अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सौगातों से भरा रहा ग्राम पटेली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर अनेक समस्याओं का किया गया निराकरण

0


सौगातों से भरा रहा ग्राम पटेली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर अनेक समस्याओं का किया गया निराकरण
जिला प्रशासन बालोद की अभिनव शुरूआत, प्रशासनिक अमले के साथ बस में सवार होकर पहुँचे कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर
जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शिविर में हुए शामिल, कलेक्टर ने स्वच्छता अभियान एवं बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु दिलाई शपथ

बालोद, 16 फरवरी 2026
राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम पटेली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर पटेली सहित ठेमाबुजुर्ग, ओरगांव, घोटिया, पचेड़ा, भर्रीटोला 36 एवं ढोर्रीठेमा सहित अंचल के अनेक गांवों के निवासियों के लिए सौगातों भरा रहा। शिविर में ग्रामीणों से आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित विभागों के द्वारा उनके विभिन्न मांगों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। ग्राम पटेली में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में खास बात यह रही कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँचे। जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की है। आज आयोजित शिविर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी, शिव प्रसाद बारला, श्री पुनीत सेन, श्रीमती रत्ना हिरवारी, श्रीमती आशा आर्य एवं श्रीमती साधना सोरी के अलावा ग्राम पंचायत पटेली के सरपंच बाबूलाल सिहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शिविर में उपस्थित लोगों को जीवन में स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए स्वयं स्वच्छ रहने तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने और इसके लिए समय देकर स्वच्छता के कार्य में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बाल विवाह के रोकथाम के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट भेंट कर उनका गोदभराई रस्म को पूरा करने के अलावा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा आला अधिकारियों ने अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणों के साथ फाइलेरिया मुक्ति अभियान के अंतर्गत सामूहिक रूप से फाइलेरिया का दवाई का सेवन भी किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 386 आवेदनों में से अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।


आज आयोजित शिविर में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने शिविर में पहुँचे आवेदकों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर ग्रामीणों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। शिविर में अतिथियों के द्वारा मछली पालन विभाग के मत्स्य पालन प्रचार योजना के अंतर्गत ग्राम पटेली निवासी गोपाल निषाद को 01 नग जाल एवं श्री किशुनराम को आईस बाॅक्स प्रदान किया गया। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 05 कृषकों को बैटरी चलित स्प्रेयर एवं 08 कृषकों को उन्नत उड़द बीज का वितरण किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के अलावा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी के मरीजों को बेहतर पोषण प्रदान करने हेतु उन्हें निक्षय पोषण किट भी प्रदान किया गया। श्रम विभाग के द्वारा श्रमिकों को श्रम कार्ड के अलावा राजस्व विभाग के द्वारा शिविर में आवेदकों का आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाकर अतिथियों के कर कमलों से उन्हें सौंपा गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग के द्वारा 04 श्रवणबाधितों को श्रवण यंत्र एवं 04 बुजुर्गों को छड़ी भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उन्हें आवास पूर्णता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।


शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम पटेली में इस वर्ष के पहले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के लिए ग्राम पटेली सहित अंचल वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जनसमस्या निवारण शिविर के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप संपूर्ण प्रशासनिक अमले को आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि प्रशासन के आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ग्रामीणों एवं आम जनता के वास्तविक समस्याओं से रूबरू हो सके। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता के कल्याण हेतु राज्य व केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने आम जनता को आयुष्मान योजना अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेनेे तथा ग्रामीणों एवं श्रमिकों को श्रम विभाग के योजनाओं का लाभ लेने हेतु अनिवार्य रूप से श्रम कार्ड बनाने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी के गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से फाइलेरिया की दवा का सेवन करने की भी अपील की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संपूर्ण जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को मिल रही निरंतर उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्होंने इसका श्रेय पूरे जिले वासियों को दिया। उन्होंने कहा कि बिना जनभागीदारी के किसी भी कार्य को पूरा कर पाना असंभव है।

श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले को अग्रणी बनाने तथा जिले के सर्वांगीण विकास हेतु जिले के जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। श्रीमती मिश्रा ने आने वाले वर्षों में भयावह जल संकट के खतरे को देखते हुए भूजल की विदोहन की रोकथाम तथा जल संरक्षण के कार्य में अनिवार्य रूप से आम जनता से भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दोपहिया वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने तथा इसके लिए अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम पटेली में इस वर्ष का पहले जनसमस्या निवारण शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा संपूर्ण राज्य की भाँति बालोद जिले के चंहुमूखी विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। श्री देशमुख ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बालोद जिला प्रशासन द्वारा अर्जित की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सघन वृक्षारोपण के अलावा जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत पूरे देश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बालोद जिले को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय के तट को इको टूरिज्म के रूप में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनसमस्या निवारण शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 167, राजस्व विभाग से 63, समाज कल्याण विभाग से 12, वन विभाग से 14, परिवहन विभाग से 04, स्वास्थ्य विभाग से 14, पुलिस विभाग से 03, कृषि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से 09-09, पशु चिकित्सा विभाग से 02, बीएसपी, जिला अग्रणी बैंक एवं चिप्स से 01-01, खाद्य विभाग से 03, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से 10, विद्युत विभाग से 13, श्रम विभाग से 33 एवं अक्षय ऊर्जा विभाग से 03 सहित आज शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस दौरान स्वास्थ्य और आयुष विभाग के स्टाॅल में आगन्तुकों एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।

नलसलियों के सहारे कन्वर्जन का खेल

0

मतांतरण के लिए नक्सलियों को विदेश से फंडिंग की भी चर्चा

-अर्जुन झा

जगदलपुर क्या नक्सली बस्तर समेत पड़ोसी राज्यों के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में धर्मांतरण गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं? क्या नक्सलियों के संरक्षण में धर्मांतरण का खेल चल रहा है? क्या इसके लिए मिशनरी या विदेशी संस्थाओं से नक्सली संगठनों को फंडिंग हो रही है? ये सवाल कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत के बाद उसकी कब्र पर दीनकर्म करने के लिए बाहरी लोगों की भीड़ उमड़ने के बाद उठ रहे हैं।

सुकमा जिले के ग्राम पूवर्ती निवासी कुख्यात नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी राजे को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार ग्राम पूवर्ती के श्मशान घाट में किया गया था। दो दिन पहले आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के करीब 80 लोग हिड़मा दंपत्ति के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे थे। ये लोग वहां तथाकथित दीनकर्म कर रहे थे। ग्रामीणों के विरोध और शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इन सभी बाहरी सभी लोगों को सुकमा जिला मुख्यालय ले जाकर पूछताछ की गई और सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या हिड़मा अपना धर्म छोड़ कर मिशनरी के साथ हो लिया था, क्या उसने ईसाई धर्म अपना लिया था? हिड़मा के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया में डाली गई कई रील्स, पोस्ट और गीत भी इस बात की तस्दीक करते प्रतीत हो रहे हैं। हिड़मा के समर्थक ऐसे बताते और प्रचार करते आ रहे हैं कि जैसे वह अपने समाज में मसीही बनकर मसीहा का कार्य कर रहा था। अभी हाल में ही सर्व आदिवास समाज के एक कार्यक्रम में हिड़मा को मसीहा बताने वाला एक गीत चर्चा में रहा, जिसकी भी पुलिस अधीक्षक स्तर पर जांच हुई और फिर मामला रफा दफा कर दिया गया। पूवर्ती अंचल के कई ग्रामीणों का कहना है कि कथित दीनकर्म करने आए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लोग धर्म विशेष से जुड़े हुए थे। नक्सलियों के मसीही धर्म के प्रति लगाव और हिंदुत्व के प्रति नफरत का एक उदाहरण यह भी है कि सुदूर बस्तर के जंगलों में नक्सलियों द्वारा आज तक कभी किसी चर्च को निशाना नहीं बनाया गया है। जबकि वहीं बारसूर की पहाड़ी पर स्थित भगवान गणेश की अति प्राचीन शिवलिंगों और दुर्गाजी की प्रतिमाओं को खंडित करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जबकि भगवान भोलेनाथ और आदिशक्ति मां दुर्गा आदिवासियों के आराध्य हैं।हालांकि नगा बटालियन जब सुकमा जिले में पदस्थ थी तो उनके कैंप में चर्च स्थापित हुए थे, जिसकी शिकायत तत्कालीन डीजीपी विश्वरंजन से की गई थी।कुछ माह बाद ही नगा बटालियन की वापसी बस्तर से हो गई। अब अगर नक्सली लीडरों के माध्यम से अगर कन्वर्जन की खबर आ रही है तो यह गंभीर विषय है क्योंकि इससे आदिवासी की संस्कृति बदलने का कृत्य इन नक्सली लीडरों द्वारा किया जा रहा है।

कब्र के साथ छेड़छाड़ से गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

0

बालोद गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने कब्र में एक दफन स्थल के साथ छेड़छाड़ देखी। ग्रामीणों के अनुसार, कब्र की मिट्टी उखड़ी हुई थी और आसपास तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किसने और किस उद्देश्य से कब्र के साथ छेड़छाड़ की।

जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में कब्र के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है—चाहे वह अंधविश्वास से जुड़ा मामला हो या कोई अन्य कारण। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में भय और आक्रोश

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। खासकर बच्चों के परिजन चिंतित हैं और रात में बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है

डॉक्टर चायवाला की प्रेरक पहल

0

वैवाहिक वर्षगांठ पर मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड में लगवाया गीजर

अशोक जायसवाल ने पेश की शानदार मिसाल

जगदलपुर समाज में अपनी सेवा भावना के लिए “डॉक्टर चाय वाला” के नाम से प्रसिद्ध अशोक जायसवाल ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को एक नई दिशा देते हुए अनुकरणीय पहल की है। इस विशेष अवसर पर उन्होंने महारानी अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल के प्रसूति वार्ड में माताओं और नवजात शिशुओं की सुविधा के लिए गीजर मशीन लगवाकर गर्म पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराई है।

प्रसूति वार्ड में भर्ती माताओं को विशेष रूप से ठंड के मौसम और रात्रि के समय गर्म पानी की अत्यंत आवश्यकता होती है। नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। अशोक जायसवाल की इस पहल से अब वार्ड में उपचाररत माताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर अशोक जायसवाल ने कहा,“वैवाहिक वर्षगांठ केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का भी अवसर है। यदि हमारे इस छोटे से प्रयास से किसी माँ को सुविधा और किसी नवजात को सुरक्षा मिलती है, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हम चाहते हैं कि समाज का हर व्यक्ति अपने विशेष अवसरों को सेवा से जोड़े।”अस्पताल प्रशासन ने इस सराहनीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी बढ़ाते हैं।अशोक जायसवाल की यह अनोखी पहल समाज के अन्य नागरिकों, व्यवसायियों और संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को सामाजिक सेवा से जोड़े, तो निश्चित ही हमारे अस्पतालों और जरूरतमंदों की स्थिति और बेहतर हो सकती है। यह पहल संदेश देती है कि सच्चा उत्सव वही है, जो दूसरों के जीवन में राहत, सुविधा और मुस्कान लेकर आए।

अब बस्तर में भी ‘बाबू-सोना’ का खेल

0

बस्तर की अस्मिता पर पश्चिमी संस्कृति का हमला

बस्तर पंडुम महोत्सव वाली जगह पर वेलेंटाइन डे की सजावट

अर्जुन झा-

जगदलपुर जिस जगह पर बस्तर की समृद्ध और वैभवशाली संस्कृति के साक्षी देश की श्रीमती राष्ट्रपति द्रौपदी, राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने थे, उस जगह पर बाबू सोना के वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का मामला सामने आया है। यह बस्तर की संस्कृति और परंपराओं पर करारा हमला है। हालिया संपन्न हुए बस्तर पंडुम की पूरे देश में चर्चा हुई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संभाग स्तरीय इस आयोजन का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर राजयपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। राष्ट्रपति ने बस्तर की कला, संस्कृति और परंपराओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इनके संरक्षण संवर्धन पर जोर दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बस्तर पंडुम के आयोजन की तारीफ करते हुए बस्तर की समृद्ध धरोहरों को विश्व पटल पर स्थापित करने की बात कही थी। इसे चार दिन नहीं बीते थे कि आधुनिकता और पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में फंसे कुछ सिरफिरों ने बस्तर की संस्कृति पर हमला कर दिया। बस्तर पंडुम आयोजन स्थल की वेलेंटाइन डे पर विशेष रूप सजावट की गई थी। लाल, गुलाबी रंग के दिल के आकार वाले बलूनों और फूलों से इसे सजाया गया था। यहां आधुनिक वेशभूषा में सजी धजी कुछ युवतियां टहलती भी नजर आईं।इससे जाहिर होता है कि बस्तर में भी बाह्य संस्कृति की घुसपैठ हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बस्तर की आदिमकालीन प्रमुख विरासत घोटुल संस्कृति को कायम रखने के उपाय किए जा रहे हैं। इसी के तहत बस्तर संभाग के नारायणपुर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से भव्य घोटुल का निर्माण कराया गया है। यहां की लोक संस्कृति और परंपराओं से आज की युवा पीढ़ी को जोड़े रखने के लिए बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम में आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना शुरू कर दिया है। नक्सलियों को समाज, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में ये आयोजन बड़े ही सहायक साबित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बस्तर की युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति को छोड़ वेलेंटाइन डे, हग डे, मदर्स डे, फादर्स डे, फ्रेंडशिप डे, रोज डे जैसी पश्चिमी सभ्यता के दीवाने हुए जा रहे हैं। जगदलपुर की कई युवतियां दो कदम आगे निकल गई हैं। इसकी झलक वेलेंटाइन डे पर बस्तर पंडुम आयोजन स्थल पर देखने को मिली, जहां कुछ युवतियां चहल कदमी करती हुई अपने बाबू का इंतजार कर रही थीं। शहर के होटलों में वेलेंटाइन डे पर विशेष सजावट नहीं हुई, लेकिन बस्तर पंडुम स्थल पर की गई व्यवस्था चर्चा में है,।बजरंग दल और अन्य बाबू सोना को पकड़ने वाले अन्य संगठनों के लोग बस्तर पंडुम स्थल पर नजर नहीं आए।

पीटीएस की बॉउंड्रीवॉल का दायरा बढ़ाना जनहित में नहीं: राजेश चौधरी

0

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी और वार्डवासियों ने बाउंड्रीवॉल मौजूदा हद में रखने सौंपा ज्ञापन =*जगदलपुर।* नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा है कि भगत सिंह वार्ड क्रमांक 6 में लालबाग स्थित पीटीएस की बाउंड्री वॉल बनाने से बगल से गई पुरानी नाली की सफाई कराने में परेशानी होगी। इसे लेकर पीटीएस के अधिकारियों से बाउंड्रीवॉल नाली से लगभग 4 फीट दूर बनाने का आग्रह किया गया था, परंतु पीटीएस के अधिकारी उक्त परेशानी को नजर अंदाज करके जबरन बाउंड्री वॉल बनाने की बात कर रहे हैं।

दायरा बढ़ा कर बॉउंड्रीवॉल बनाए जाने से वार्डवासियों को भविष्य में नाली सफाई को लेकर काफी परेशानी होगी। नवनिर्मित आईजी कार्यालय का आउटलेट भी इस नाली से जाता है और पीटीएस का पानी भी इसी नाले से बहता है। बावजूद इसके पीटीएस के अधिकारी द्वारा नाली से सटाकर बाउंड्री वॉल बनाने की बात कही जा रही है जिसे लेकर वार्ड वासियों द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम को आवेदन दिया तथा वार्डवासियों ने नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में बस्तर आईजी. सुंदरराज पी. को भी समस्या को लेकर आवेदन दिया गयस। जिस पर आईजी ने संबंधित विभाग से बात करके समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। वार्ड के निवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि नाली की जहां समस्या है उस लाइन में शहीद उपेंद्र साहू का भी मकान आता है और उनके परिवार इस लाइन में रहते हैं। आईजी एवं आयुक्त नगर निगम के आश्वासन के बाद वार्डवासी संतुष्ट हुए एवं जल्द समस्या का निदान करने का आग्रह किया। इस दौरान राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जगदलपुर, सिविल लाइन वार्ड से संध्या महंती, मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद शुभम यदु, वरिष्ठ कांग्रेसी आभास महंती, संतलाल साहू, गीता, सीमा साहू, भाग्यश्री, तरुण साहू, महेश मिश्रा, कैकेयी साहू, राज देवांगन, कमल साहू, शाहिद एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भानपुरी में सप्त शक्ति संगम का आयोजन

0

जगदलपुर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संयोजन में सप्त शक्ति संगम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भानपुरी में शनिवार को किया गया। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती व भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर जनपद सदस्य जमुना ठाकुर, जनपद सदस्य बस्तर, विशिष्ट अतिथि कमला नाग, संध्या कश्यप, सरपंच करंदोला थीं। सर्वप्रथम कमला नाग ने सप्तशक्ति प्रस्तावना का वाचन किया। उन्होंने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब बेटियों को भी समान अवसर, शिक्षा और सम्मान मिलेगा। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नारी शक्ति ही समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है।महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की नीव है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।माताओं द्वारा सप्तशक्ति प्रस्तुत कर अभिनय किया गया । गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रश्न का उत्तर बताया गया सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अभियान में सप्त शक्ति संगम दृढ़ संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदयाल नाग ने किया। इस दौरान आचार्य शीबूराम यादव, बंशीराम पटेल, माधुरी भद्रे, विनीता ठाकुर, शशिकला, रोशनी चंद्रा, पोमेश्वरी ध्रुव, प्रभा सेठिया एवं आसपास के अभिभावक सम्मिलित हुए

जगदलपुर के सभी वार्डों के अधोसंरचना विकास के लिए 764.60 लाख रुपए की मंजूरी

0

होंगे नाली-पुलिया, सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के 48 वार्डों में अधोसंरचना विकास को गति देने हेतु 764.60 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से वार्डों में आरसीसी नाली निर्माण, सीसी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, डामरीकरण सड़क, पेवर ब्लॉक कार्य, सीसी शोल्डर निर्माण, आरसीसी पुलिया निर्माण, शेड एवं एप्रोच मार्ग निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण तथा सामुदायिक भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव, आवागमन में असुविधा एवं सामुदायिक आयोजनों हेतु उपयुक्त स्थान की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही थी। स्वीकृत राशि से प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर इन समस्याओं में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा शहर की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी। आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों से वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान होगा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था होने से सड़कों एवं आवासीय क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होगा जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी।

आवागमन होगा सुगम

सीसी सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण तथा सीसी शोल्डर निर्माण से सड़कों की गुणवत्ता एवं मजबूती बढ़ेगी। एप्रोच रोड निर्माण से मोहल्लों और मुख्य मार्गों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण कार्यों से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे नागरिकों को कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी तथा सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा।बॉक्स *सड़कें होंगी और भी मजबूत*पेवर ब्लॉक कार्य, सीसी रोड चौड़ीकरण तथा डामरीकरण कार्यों से सड़कों की आयु बढ़ेगी। साथ ही सुरक्षा दीवार निर्माण से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित होगी।नगर निगम द्वारा स्वीकृत इन विकास कार्यों से न केवल शहर की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। निगम प्रशासन ने शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। *बॉक्स**महापौर पाण्डेय ने माना आभार*इन कार्यों से जगदलपुर शहर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी तथा शहर आधुनिक और सुव्यवस्थित नगरी के रूप में विकसित होगा।महापौर संजय पांडे ने सभी कार्यों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS