नारायणपुर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित “नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम के तहत नगरपालिका क्षेत्र, बेनूर एवं ओरछा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन एवं विद्यार्थियों तक पहुंचाई।नुक्कड़ नाटकों में स्वच्छ भारत अभियान, पीएम-सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना तथा नक्सल मुक्त जिला बनाने के संकल्प जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
संवाद और अभिनय के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा जनभागीदारी के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शांति, शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा देकर नक्सल मुक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण का संदेश भी दिया गया।स्थानीय संदर्भों और सरल संवादों से सुसज्जित प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा योजनाओं की जानकारी को सहज और प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






