City Media - Page 72 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 72

चौबे के भाजपा प्रेम काे संज्ञान में लेकर कांग्रेस हाईकमान तत्काल करे कार्रवाई: उमाशंकर शुक्ला

0
  • बैनर, पोस्टर ही नहीं पार्टी से भी हों बेदखल: शुक्ला

जगदलपुर बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित उमाशंकर शुक्ला ने प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवींद्र चौबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चौबे के भाजपा प्रेम काे संज्ञान में लेकर

कांग्रेस हाईकमान उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही करे। श्री शुक्ला ने झीरम घटना को लेकर चौबे के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा में रविन्द्र चौबे का आना तय था, मगर अचानक वे बस्तर न आकर दिल्ली चले गए। यह रहस्य बना हुआ है।

बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला ने जारी अपने बयन पर कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई चाहे भले न हुई हो, मगर प्रदेश काग्रेस के बैनर और पोस्टर से रविन्द्र

चौबे की बिदाई हो चुकी है।वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के लिए प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा प्रकाशित बैनर पोस्टर में प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं की तो फोटाे हैं, मगर रवींद्र चौबे को कहीं कोई तवज्जो नहीं मिली है। इससे लगता है की चौबे की तरकश से निकले शब्द भेदी तीर की चिंगारी राख के ढेर के नीचे जा दबी है, मगर अभी अंदर ही अंदर सुलग रही हैं। यह चिंगारी कभी भी हवा के झोंके के साथ भड़क सकती है। जिसे बुझी हुई समझा ज है वो चिंगारी अभी बुझी नहीं है।

स्वाभिमानी होते हैं आदिवासी

पं. उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आखिर चौबे को बता दिया कि आदिवासी क्या होता है.? आदिवासी सहज, सरल और सहनशील जरूर होता है, मगर जब बात आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने तक पहुंच जाए, तब आदिवासी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करता, जंगल के शेर की तरह दहाड़ उठता हैऔर शिकारी के पसीने छुड़ा देता है। प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी अध्यक्ष दीपक बैज के आत्मसम्मान पर ठेस पहुंचाना ठीक नहीं है। उन्हाेने कहा कि चौबे के अंहकार, घमंड और स्व महिमा मंडन की राजनीति ने आज उन्हे पार्टी के बैनर, पोस्टर से निकाल कर बाहर बिठा दिया है। अनुशासनहीनता के मामले में पार्टी की चाबुक ने उनके मन में भय जरूर पैदा कर दिया है। चौबे द्वारा मंचों से दीपक बैज के लिए संबोधन में भाषा बदल गई है, और सम्मानजनक शब्दों का उपयोग करते दिखाई पड़ने लगे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन कन्या आश्रम मधोता में धूमधाम से मनाया गया

0

बस्तर कन्या आश्रम मधोता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कन्या आश्रम मधोता में किया गया, जहां बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। सभी ने मोदी जी के जन्मदिन पर खुशी मनाई। यह आयोजन भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत किया गया, जिसमें 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में मोदी जी के जीवन और उनके सेवा समर्पण पर प्रकाश डाला गया।उपस्थित लोगों ने मोदी जी के जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बच्चों को पेन और फल वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल बस्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, इस अवसर पर भाजपा बस्तर मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप , मंडल उपाध्यक्ष दयाराम बघेल, चमेली साहु,मंडल महामंत्री हेमराज कश्यप,चमरू यादव, मंत्री गणेश बघेल, मिडिया प्रभारी सन्तोराम कश्यप, मधोता 01 पूर्व सरपंच अर्जुन भंडारी, मधोता 02 सरपंच ईश्वर मंडावी, कार्यकर्ता मनोज कुमार ठाकुर, योगेश चंदेल, बैद्यनाथ ठाकुर, संतोष मांझी आश्रम अधिक्षिका दामीनी कश्यप,स्व सहायता समूह के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने पूर्व माध्यमिक शाला भैरमगंज न्यौता भोज कार्यक्रम में हुयें शामिल

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव अपने जन्मदिवस पर बच्चों के साथ किया भोजन

जगदलपुर ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला भैरमगंज में स्कूल के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया । साथ ही न्यौता भोज कार्यक्रम में माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन करके एक अनोखी पहल की। इस आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । न्योता भोज के पूर्व शाला के शिक्षकों ने अपने विधायक को तिलक चंदन लगाकर शाला में स्वागत कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

देव ने कहा कि न्योता भोजन कार्यक्रम से समाज के लोगों में समुदायिक सहभागिता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी भी खुशी के अवसर पर यह न्योता भोज शासकीय विद्यालयों में करा सकते हैं। ऐसे आयोजन से स्कूल और समुदाय के बीच के संबंध मजबूत होते हैं । इस दौरान जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, विद्याशरण तिवारी एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक  राकेश पाण्डेय, शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बधेल ,बीईओ अनिल दास , एबीओ राजेश गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनीषा महापात्र व शिक्षक शिक्षका उपस्थित थे।

ड्राइवर महासंघ ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

0

दल्लीराजहरा जगन्नाथ स्टील पावर प्लांट कोंडेकसा में विश्वकर्मा जयंती उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। प्लांट में ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ।

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

0

दल्लीराजहरा:- बी आर शॉप दल्ली माइंस में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम मूर्ति का विधिवत पूजा कर स्थापना किया गया पंडित के पी गंजीर ने यू एस देवांगन जी सीनियर मैनेजर शॉप्स के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें शॉप कर्मचारी प्रमुख रूप से रमेश कुमार सिन्हा , ईश्वरी कुमार साहू ,  लिखन राम साहू ,  अब्राहम वर्गीस ,  जीवन साहू , कुलदीप भगत ,  संतोष ध्रुव ,  तेजराम देवहरी ,  लालजी नागेंद्र ,  राजकुमार ,  जगत राम ,  के के गंगराले ,  नोहरू यादव ,  तेजराम साहू ,  तिलक यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में  ईश्वर डडसेना , तेजराम देवहरी , संतोष ध्रुव का विशेष योगदान रहा ।

ग्राम चंदनबिरही में हुए हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0
  •  घरेलू वाद विवाद बना हत्या का कारण
  • आरोपी बेटे ने घरेलू वाद विवाद को लेकर अपने पिता को हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट करने से पिता का ईलाज के दौरान हुआ मृत्यु ।

नाम आरोपी :-

(1) यशपाल सोरी पिता लक्षमू सोरी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम चंदनबिरही थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०)

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार कंवर के नेतृत्व में ग्राम चंदनबिरही में हुए हत्या के आरोपी यशपाल सोरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 13.09.2025 को प्रार्थी गोकुल राम ठाकुर पिता भुनेश्वर ठाकुर उम्र 42 वर्ष ग्राम चंदनविरही थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यशपाल सोरी के द्वारा अपने पिता लक्षमू सोरी को घरेलू बातो को लेकर माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहा था, जिसे हम लोगो के द्वारा बची बचाव किया गया। मारपीट करने से लक्षमू सोरी के मुंह व शरीर में चोंटे आया है। जिसे गांव के कोटवार लोकेश कुमार के द्वारा एम्बुलेंस वाहन को बुलाकर उपचार हेतु जिला अस्पताल धमतरी भिजवाया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी यशपाल सोरी ग्राम चंदनविरही के विरूध्द थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 94/2025 धारा 296, 351 (3), 115 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। वाद दिनांक 14.09.2025 को सूचना प्राप्त हुआ कि घायल लक्षमू सोरी का ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया। जिसके शव का पीएम पुलिस सहायता केन्द्र जिला अस्पताल धमतरी पुलिस के द्वारा किया गया। तथा मर्ग डायरी थाना पुरूर में प्राप्त कर प्रकरण में धारा 103 (1) बीएनएस जोडी गई। आरोपी का पतातलाश कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी यशपाल सोरी पिता लक्षमू सोरी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम चंदनबिरही थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) को जेल निरूध्द किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना पुरूर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।

आज से आरंभ होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

0
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
  • रक्तदान, जनस्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण आदि सेवा कार्य में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता
  • सेवा पखवाड़ा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बनेगा सहभागी – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन कल 17 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का आरंभ होगा। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर आयोजित भाजपा का सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक मनाया जायेगा। सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता, रक्तदान, पौधरोपण सहित विविध सेवा कार्य जनता को जोडते हुये संपन्न होंगे। भाजपा ने अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा पखवाड़ा में सक्रिय रूप से सहभागी बनने कहा है।

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां पूर्णता पा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से आरम्भ होकर 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर विविध सेवा कार्यक्रमों के आयोजन के साथ सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के पौधरोपण, जनस्वास्थ्य शिविर, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रम पूरे होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के मध्य पहुँच कर सभी के सहयोग के साथ सेवा कार्यो को साकार रूप दिया जायेगा। राष्ट्र सेवा व जन सेवा भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। सेवा पखवाड़ा में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं इसी भावना को फलीभूत करने सेवा कार्य में जुटेंगे।

 

विधायक विक्रम मंडावी की लाल पानी न्याय पदयात्रा 18 से

0
  •  एनएमडीसी के लाल पानी से प्रभावित हैं 45 गांव
  • ग्रामीणों को न्याय दिलाने और समस्याओं को लेकर 19 को धरना प्रदर्शन, रैली 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले की गंगालूर तहसील के लगभग 45 गांव एनएमडीसी के लाल पानी से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। जहरीले लाल पानी के कारण ग्रामीण गंभीर बीमारियों से ग्रसित होकर काल के मुंह में समा रहे हैं।ग्रामीणों के मवेशी भी लाल पानी की वजह से मारे जा रहे हैं, फसलें चौपट हो जाती हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों को दूषित लाल पानी से निजात दिलाने के साथ साथ जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय में 19 सितंबर को एक दिवसीय वृहद धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन करेगी। दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी लाल पानी से प्रभावित ग्रामीणों की विभिन्न मांगो को लेकर 18 सितंबर से दो दिवसीय पद यात्रा करेंगे।

विधायक विक्रम मंडावी की यह लाल पानी पदयात्रा हीरोली से बीजापुर तक कुल 30 किलोमीटर की होगी। पदयात्रा 19 सितंबर को बीजापुर पहुंचेगी और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।गंगालूर तहसील के ग्राम पंचायत गंगालूर, पुसनार, बुरजी, मेटापाल, पीड़िया, डौडीतुमनार, गोंगला, रेड्डी, कड़ेनार,गमपुर, तोड़का, हल्लुर वहीं भैरमगढ़ तहसील के मदपाल, बेचापाल और पिटेपाल के लगभग 45 गांव के ग्रामीण वर्षों से एनएमडीसी के लाल पानी का दंश झेलते आ रहे हैं। इस लाल पानी के कारण ग्रामीणों के जान माल के नुकसान के साथ साथ फ़सल भी बर्बाद हो जाती हैं। ग्रामीण आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। एनएमडीसी द्वारा आए दिन बैलाडीला पहाड़ी पर ब्लास्ट किया जाता है, जिससे पहाड़ी के निचे बसे गांवों के ग्रामीणों के जान माल के साथ घरों को भी नुकसान होता है। क्षेत्र के ग्रामीणों को हो रहे नुकसान के साथ नेशनल पार्क के विस्थापित ग्रामीणों की मांग, कोरंडम खदान को चालू करने का विरोध, बीजापुर की रेत को तेलंगाना में बेचने का विरोध सहित आदिवासियों की जमीनों को उद्योगपति, भूमाफियाओं द्वारा जबरन खरीदी करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और रैली कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए ग्रामीणों की विभिन्न मांगो का मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। दूसरी ओर लाल पानी से प्रभावित ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी 18 सितंबर से हीरोली से बीजापुर तक कुल 30 किलोमीटर लंबी दो दिवसीय पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस की यह पदयात्रा 19 सितंबर को बीजापुर मुख्यालय पहुंचेगी। लाल पानी से प्रभावित ग्रामीणों की प्रमुख मांग एनएमडीसी और प्रशासन द्वारा लाल पानी से प्रभावित गांवों का सर्वें कराया जाए, लाल पानी से ग्रामीणों को हो रहे नुकसान का मुआवजा दिया जाए, हीरोली में सर्वसुविधा युक्त अस्पताल खोला जाए, प्रभावित गांवों के बच्चों के लिए स्कूल आश्रम खोले जाएं, प्रत्येक गांव में पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाए, प्रभावित ग्रामीणों को जमीन का राजस्व पट्टे प्रदान किए जाएं, लाल पानी प्रभावित गांवों के युवकों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए, लाल पानी को साफ करने के लिए स्टाप डेम का निर्माण किया जाए और वर्तमान में एनएमडीसी के निपेक्ष क्रमांक 03, 04, 05, 13 एवं 14 को शुरू किया जा रहा है जिसे बंद करने जैसी मांगे शामिल है।

नम्बी गांव में अब हर घर को मिल रहा है शुद्ध पेयजल

0
  • जल जीवन मिशन से ग्रामीणों का संकट दूर 

जगदलपुर बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित गांव भी अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ते जा रहे हैं। इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को मिलने लगी हैं। ऐसा ही एक गांव है नम्बी, जहां अब ग्रामीणों को घर में ही शुद्ध पेयजल मिलने लगा है।

बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड का नम्बी गांव, कभी विकास से कोसों दूर था, यहां के ग्रामीणों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ता था। आज यह गांव जल जीवन मिशन योजना के तहत एक प्रेरणास्पद सफलता की कहानी बनकर उभरा है। बीहड़ और दुर्गम जंगलों के बीच स्थित यह गांव, जहां बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना एक समय में असंभव सा प्रतीत होता था, अब छत्तीसगढ़ सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और नियद नेल्ला नार योजना की मदद से विकास की मुख्यधारा में जुड़ गया है।जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नम्बी गांव में 28.18 लाख रुपये की लागत से तीन सौर ऊर्जा संचालित नलकूप स्थापित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत 5185 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है, जिससे गांव के 76 परिवारों को हर घर नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिल रहा है।यह गांव अब उन गांवों में शामिल हो गया है, जहां शत-प्रतिशत घरों में नल से जल की सुविधा उपलब्ध है।

मनाया हर घर जल उत्सव

नम्बी गांव में ग्राम सभा के तत्वावधान में हर घर जल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की सरपंच सुशीला काका, सचिव पांडा कावरे और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव को “हर घर जल” प्रमाणित किया गया। यह प्रमाणन दर्शाता है कि गांव के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इस योजना के संचालन और संधारण की जिम्मेदारी अब पंचायत को सौंप दी गई है, जिससे गांव में जल आपूर्ति व्यवस्था स्थायित्व की ओर अग्रसर हो रही है। पंचायत की निगरानी में यह योजना अब स्थानीय सहभागिता से और भी बेहतर तरीके से संचालित होगी।

शारदीय नवरात्रि व बस्तर दशहरा को लेकर विहिप एवं बजरंगदल ने किया महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

0

जगदलपुर  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जगदलपुर नगर द्वारा लालबाग में बस्तर दशहरे एवं शारदीय नवरात्रि को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में माता की डोली का स्वागत करने, सनातन संस्कृति और विधि अनुसार पूजन करने, गरबा आयोजन में सनातन वेश-भूषा और फूहड़ता न करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, नवरात्रि में पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य करने और विजय दशमी में शस्त्र पूजन करने का भी निर्णय लिया गया।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता के अनुमोदना से नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु की अध्यक्षता में नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान माता की डोली का स्वागत करने का निर्णय लिया गया और नगर में दुर्गा समितियों की बैठक लेकर सनातन संस्कृति एवं विधि अनुसार पूजन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में लिए गए निर्णयों में गरबा आयोजन में सनातन वेश-भूषा और फूहड़ता न करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशासन को ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा, नवरात्रि में पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य करने और विजय दशमी में शस्त्र पूजन करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला उपाध्याय जागेश्वर साहू, जिला मंत्री नविन देवनगन, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, नगर सह मंत्री भवानी सिंह चौहान, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, नगर सतसंग प्रमुख सुंदर कश्यप, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा, यशवंत, लक्ष्मीकांत सहित बजरंगी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS