City Media - Page 284 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 284

संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने रविवार को कई सामाजिक, खेल एवं व्यापारिक संगठनों के लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा।

मलकीत सिंह गैदू और रेखचंद जैन ने बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच आयोजित बैठक में शहर के विकास को लेकर अपने नए विज़न को साझा करते हुए अपनी विस्तृत बात रखी एवं कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। गैदू एव जैन ने चेंबर प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की नगर सरकार बनने पर व्यापार एवं व्यापारियों के हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के परिवारजनों के साथ बैठक कर शहर के विकास को लेकर अपने नए विज़न को साझा करते हुए अपनी विस्तृत बात रखी एवं कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। गैदू और जैन ने कोष्टा समाज के परिवारजनों के साथ भी बैठक की।कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू शहर विकास को लेकर अपनी बात रखी एवं समर्थन की अपील की। तेजस नव युवक मंडल के सदस्यों ने भी हाता क्रिकेट ग्राउंड में मलकीत सिंह का स्वागत किया। आज ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी मलकीत सिंह गैदू के पक्ष में रैली और सभाओं को संबोधित किया।

किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ में तीन निर्दलीय भी

0
  •  चुनावी समर में ताल ठोंक रही हैं पांच वीरांगनाएं

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले की नगर पालिका परिषद किरंदुल में सभी उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। पूरा नगर बैनर पोस्टर से अटा पड़ा है। यहां तीन राजनीतिक पार्टियों के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। सभी उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए वादों का पिटारा लिए हुए जनसंपर्क कर रहे हैं। कोई संकल्प पत्र के नाम पर तो कोई घोषणा पत्र का पर्चा लिए हुए घर-घर जाकर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है।

किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व पालिका अध्यक्ष मृणाल राय की धर्मपत्नी राजेंद्र मृणाल राय को उम्मीदवार बनाया है। राजेंद्र मृणाल राय ने बीते कार्यकाल में पार्षद रहते हुए वार्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भाजपा ने पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी रूबी सिंह को अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवार बनाया है। नगर में रूबी के पति शैलेंद्र सिंह का काफी नाम है। शैलेंद्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर चुके हैं। कुछ अरसे पहले इन्होंने भाजपा में प्रवेश किया है। सीपीआई ने इस बार अध्यक्ष पद हेतु एनएमडीसी परियोजना में कार्यरत कर्मचारी जीआर राणा की धर्मपत्नी निर्मला राणा पर को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। निर्मला राणा पूर्व में भाकपा की ओर से पार्षद रह चुकी हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में टिकट बंटवारे से नाराज भाजपा नेत्री मीरा तिवारी भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रही हैं। किरंदुल नगर में पिछले 30 वर्षों से भाजपा के लिए सक्रिय रूप से काम करने का अनुभव इन्हें प्राप्त है। इन 30 वर्षों में भाजपा की कई पदों को सुशोभित कर चुकी है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लक्ष्मी देवी भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं। लक्ष्मी देवी नगर में एक समाजसेवी के रूप में काम करती हैं।

दंतेवाड़ा की सबसे अमीर नपा

दंतेवाड़ा जिले की सबसे अमीर नगर पालिका परिषद किरंदुल में कब्जा जमाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने वादों का पिटारा लिए गली-गली घूम कर प्रचार करते हुए अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं। जनता किसके वादों पर भरोसा करती है और 11 फरवरी को जीत का सेहरा किसके सर पहनाती है।

बीजापुर में मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

0
  • छग-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जंगल में चल रही मुठभेड़

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जंगलों में फोर्स और नक्सलियों की मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जंगल में चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ बीजापुर जिले के फरसेगढ़ इलाके में चल रही है। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी और एसटीएफ की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान आज 9 फरवरी को अल सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा सम्हाल लिया और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। फरसेगढ़ इलाके के जंगल में नक्सलियों के साथ करीब साढ़े तीन घंटे से मुठभेड़ चल रही है। ऎसी खबर है कि अब तक कई नक्सली मारे जा चुके हैं और उन्हें भारी नुकसान भी पहुंचा है। जहां मुठभेड़ चल रही है, वह इलाका छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है। महाराष्ट्र पुलिस और वहां तैनात सुरक्षा बलों को भी इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए अलर्ट कर दिया गया है। महाराष्ट्र में सीमावर्ती इलाकों को वहां की पुलिस और फोर्स ने सील कर दिया है। बचे खुचे नक्सलियों के महाराष्ट्र भागने की गुंजाईश जरा भी नहीं रह गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, कोंडागांव आदि जिलों में भी तगड़ी घेराबंदी की गई है। मुठभेड़ वाले इलाके ने नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी सक्रिय है और माना जा रहा है कि मुठभेड़ में इसी कमेटी से जुड़े नक्सली शामिल हैं।

बैज और महंत आज जगदलपुर में

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैजएवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत आज जगदलपुर प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. महंत सुबह 10.45 बजे आने वाले हैं, जबकि श्री बैज दोपहर 12 बजे आएंगे। दोनों नेता नगर निगम जगदलपुर के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करेंगे और नुक्कड़ सभाएं लेंगे।

शराब ले डूबी केजरीवाल सरकार को: विजय शर्मा

0

जगदलपुर दिल्ली विधानसभा के चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा गदगद हैं। शर्मा ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका, वैसे ही दिल्ली में भी शराब घोटाला करने वाली केजरीवाल सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है। जनता जागरूक हो हो चुकी है, अच्छे एवं बुरे लोगों की पहचान करने लगी है। भाजपा सुशासन और सबको साथ लेकर सबका विकास करने वाली पार्टी है।

पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल, नगरीय निकायों और पंचायतों में चुनकर आएगी कांग्रेस: दीपक बैज

0
  •  जगदलपुर नगर निगम की सत्ता कांग्रेस ही सम्हालेगी 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा विरोधी माहौल है। साय सरकार के कामकाज से जनता नाखुश और दुखी है। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस 95 फीसदी सीटें जीतने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज आज शनिवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में जो नकारात्मक राजनीति की है, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम किया है, तुष्टिकरण की नीति अपनाई है, विष्णु देव साय सरकार का अब तक का परफॉरमेंस अच्छा नहीं रहा है, उसके चलते पूरे प्रदेश में भाजपा विरोधी माहौल तैयार हो चुका है।. जनता भाजपा के हाथों में राज्य की सत्ता सौंपकर अब पछता रही है। श्री बैज ने कहा – मैं पूरे राज्य का दौरा कर रहा हूं, कल ही नारायणपुर, सुकमा गया था, हर जगह की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर नजर आई है। इसकी शुरुआत नगरीय निकायों तथा ग्राम, जनपद और जिला पंचायतों के चुनावों से होने जा रही है। कांग्रेस के प्रति हर जगह अनुकूल परिस्थितियां हैं। अधिकतर नगरीय निकायों और ग्राम, जनपद एवं जिला पंचायतों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रचंड वोटों से जीतने जा रहे हैं। दीपक बैज ने जगदलपुर नगर निगम का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां हमारे प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और 90 प्रतिशत से ज्यादा वार्डों में पार्षद प्रत्याशी जीतकर आएंगे, यह मेरा दावा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के आरक्षण का अधिकार छीनकर उनके साथ अन्याय किया है। भाजपा और उसकी सरकार हार के डर से कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने धमकाने का काम कर रही है। हार के डर से भाजपा हमारे लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है। प्रदेश में किसकी सरकार है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, हमें लगता है कि रिमोट कंट्रोल से छत्तीसगढ़ की सरकार चल रही है। यहां न तो पीएम आवास बनाए जा रहे हैं और ना ही भाजपा की चुनावी घोषणा के अनुरूप दर पर धान खरीदी की गईं है। जनता में सरकार और भाजपा के खिलाफ असंतोष है, जिसका फायदा कांग्रेस को इन चुनावों में मिल रहा है।

भक्तों ने देवी को समर्पित किए लाखों का कैश और जेवरात

0
  • भक्तों ने देवी को समर्पित किए लाखों का कैश और जेवरात खोली गईं मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां
  • दानपेटियों में अर्जी वाली अनेक चिट्ठियां भी मिलीं

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में स्थित पावन शक्तिपीठ दंतेश्वरी माता मंदिर मंदिर की दान पेटियां शुक्रवार को खोली गईं। दान पेटियों में मिली नगदी और जेवरात की गिनती कई घंटे तक चली। इस बार भी भक्तों ने मां दंतेश्वरी को मुक्त हस्त से दान राशि अर्पित की है। नोटों की गणना में नगदी लगभग 17 लाख रुपए और सोने चांदी के कुछ जेवरात पाए गए, जिसे खजाने में जमा करवा दिया गया।

मुहरबंद दानपेटियां टेंपल कमेटी व्यवस्थापक व तहसीलदार विनीत सिंह, प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ, सहायक पुजारी लोकेंद्र नाथ की मौजूदगी में खोली गई। इसके पूर्व 5 अगस्त 2024 को दान पेटियों की राशि की गणना हुई थी। इस बार गणना के मौके पर बीरो मांझी, महादेव नेताम, मुकुंद ठाकुर, सुखराम ठाकुर, शिवचंद्र कतियाररास, डीआर नाग, त्रिनाथ ठाकुर, विजय पटनायक समेत टेंपल कमेटी से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिकों ने मौजूद रहकर इस गणना में सहयोग किया।

मिले अर्जी वाले कई पत्र

दान पेटियों में इस बार भी भक्तों द्वारा डाले गए दर्जन भर अर्जी वाले पत्र मिले हैं।मांई दंतेश्वरी को संबोधित पत्रों में भक्तों ने अर्जी लगाई थी। इन चिटिठयों में किसी ने कर्ज से मुक्ति पाने, तो किसी ने सरकारी नौकरी पाने की कामना की। किसी ने संतान का ब्याह करवाने की बात लिखी, तो किसी ने खुद के पसंदीदा जीवनसाथी के साथ जीवन बिताने की तो, किसी ने व्यापार व्यवसाय में सफलता की कामना की थी।

गांधी माध्यमिक शाला में वार्षिक समारोह

0

जगदलपुर महात्मा गांधी माध्यमिक शाला में दिनांक 7 फरवरी को वार्षिक महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंग भारद्वाज.थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड स्त्रोत समन्वयक शरद श्रीवास्तव, संकुल प्राचार्या सुधा परमार तथा संकुल समन्वयक विकास चंद्राकर ने शिरकत की।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना की गई। इसके पश्चात शाला की छात्राओं द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात प्राथमिक शाला के छात्रों द्वारा बचपन पर आधारित एक नृत्य पेश किया गया। वीरता पर आंठवी कक्षा की छात्रा द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। शहर में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देने लिए छठवीं तथा सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा एक नृत्य किया गया। इसके पश्चात सातवीं कक्षा की एक छात्र द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने पूरे कार्यक्रम को राममय बना दिया। नशे के जाल से मुक्त करने हेतु आंठवी कक्षा के छात्रों द्वारा एक शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे सारे दर्शकों द्वारा सराहा गया। तत्पश्चात बीते सत्र के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में बस्तर की संस्कृति पर आधारित छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के पश्चात छात्रों को स्वल्पाहार कराया गया।

समस्त कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साज सज्जा में शाला की शिक्षिका मनीषा ठाकुर का योगदान रहा। सांस्कृतिक नृत्य और नाटक का समस्त प्रबंधन शाला के शिक्षक अनुपम साहा तथा नवीन राठौर द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम के विधिवत संचालन में शाला के शिक्षकगण सावित्री पेगड़, सुमन राठौर एवं गीता ठाकुर की भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण प्रभार एवं दायित्व प्रधान पाठक दीपक वाजपेयी का था। समारोह में शिरकत किए हुए हर अतिथियों ने पूरे प्रयोजन का आनंद उठाया। यह जानकारी संकुल समयवंक भूपेश पाणिग्रही ने दी।

माहेश्वरी समाज के साथ बैठक की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने

0
  •  भाजपा नेताओं ने सेवा और सुशासन का विज़न बताकर मांगा आशीर्वाद 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे, पार्षद प्रत्याशी माहेश्वरी भवन में आयोजित समाज की बैठक में शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की साय सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि हम यहां आपसे आशीर्वाद मांगने आए हैं। इस दौरान श्री देव ने संकल्प पत्र की घोषणाओं से भी समाज के लोगों को अवगत कराया एवं सुशासन वाली सरकार के विज़न के बारे में बताया और सेवा, समर्पण एवं सुशासन के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशियों को अपना प्रेम, आशीर्वाद देकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। ‘जय महेश’ के जयघोष के साथ समाजिकजनों को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए अपना विज़न साझा करते हुए माहेश्वरी समाज के उपस्थितजनों से समर्थन रूपी आशीर्वाद मांगा एवं शहर के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन व युवाओं से सलाह लेकर जगदलपुर का कायाकल्प करने की बात कही एवं शहर में सुशासन स्थापित करने भाजपा की नगर सरकार बनाना आवश्यक बताया। समाज की बैठक को पार्षद प्रत्याशी यशवर्धन राव एवं श्याम सोमानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी रोशन सिसोदिया, उमा मिश्रा, पारूल बोथरा, कृष्णा ठाकुर सहित भारी संख्या में माहेश्वरी समाज के प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संजय पांडे और मलकीत सिंह के गजब ठुमके

0
  • मुस्लिम अल्पसंख्यक वोटों ने नचवा दिया नेताओं को 

अर्जुन झा

जगदलपुर सियासत में अल्पसंख्यक वोटों की अहमियत किसी से छुपी नहीं है। अल्पसंख्यक शब्द सुनते ही जेहन में टोपी, दाढ़ी वाले मुसलमानों की ही तस्वीर उभर आती है, मगर सच्चाई यह है कि जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध भी अल्पसंख्यक हैं। मगर सियासतदां मुसलमानों को ही ज्यादा अहमियत देते हैं और बाकी अल्पसंख्यकों को तवज्जो नहीं देते।

मुस्लिम अल्पसंख्यक वोटों को सियासत करने वाले लोग में कितना महत्व देते हैं इसका एक बड़ा उदाहरण जगदलपुर के एक वैवाहिक कार्यक्रम में देखने को मिला। इस विवाह समारोह में मेयर प्रत्याशियों सहित कई राजनैतिक हस्तियां आमंत्रित थीं। वहां दोनों प्रमुख दलों के महापौर प्रत्याशियों के एकसाथ नाचते थिरकते देख लोग हैरत में पड़ गए थे। मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे कांग्रेस नेता अख्तर अली के यहां शादी में पहुंचे थे। वहां उन्होंने उपस्थित लोगों की फरमाइश पर भांगड़ा डांस किया। मलकीत सिंह तो पंजाबी हैं, लिहाजा भांगड़ा उनके रग रग में बसा है। मगर संजय पांडे इस तरह के अंदाज में कम ही नजर आते हैं। लेकिन रणनीति के तहत राजनीति करने वाले इससे परहेज भी नहीं करते हैं। साउंड सिस्टम पर चल रहे पंजाबी गीत संगीत के बीच संजय पांडे और मलकीत सिंह गैदू ने गजब के ठुमके लगाए। मलकीत भाई तो सिर्फ हौले हौले ठुमकते दिखे, मगर संजय भाई लहरा लहरा के नाचते रहे। अब देखने वाली बात यह है कि ये ठुमके अल्पसंख्यक वोटों में किस कदर हिलोरें पैदा करेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS