City Media - Page 964 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 964

राज्य पुलिस सेवा ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शर्मा

0
  • अभिषेक माहेश्वरी सचिव, तारकेश्वर पटेल, प्रज्ञा मेश्राम एवं राकेश शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए
  • नियमित क्रमोन्नति वेतनमान, संवर्ग पुनरीक्षण तथा सदस्यों के हितों का संवर्धन संगठन के मूल उद्देश्य

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के संघ के पुनर्गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी उपस्थित हुए। मार्गदर्शक के रूप में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो चुके वरिष्ठ अधिकारीभी पहुंचे थे। बैठक में राज्य पुलिस सेवा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से 2005 बैच के राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया तथा उपाध्यक्ष पद पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम का चयन किया गया। सचिव के पद पर 2013 बैच के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर चुने गए। सहसचिव पद पर 2014 बैच के अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा व डीएसपी सोहन ठाकुर का चयन किया गया।
कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी 2007 बैच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा 2013 बैच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुन्जे का चुनाव किया गया।कार्यालय प्रभारी डीएसपी मनोज ध्रुव, सह कार्यालय प्रभारी डीएसपी गुरु नारायण प्रधान बनाए गए।
बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सीधी भर्ती से प्रत्येक बैच के एक अधिकारी का नामांकन उसी बैच के अधिकारी द्वारा किया जाकर सूचित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स से प्रशांत श्रीवास्तव, निरीक्षक संवर्ग से आशीष शुक्ला व रक्षित निरीक्षक संवर्ग से गुरजीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य पद पर चयन हेतु सहमति व्यक्त की गई। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव ने फोन से पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। शीघ्र ही नई कार्यकारिणी की बैठक होगी तथा संघ के सदस्यों की सेवा एवं संवर्ग से जुड़े विषयों पर तथा सदस्यों के हितों से संबंधित मुद्दों पर एजेंडा तय किया जाएगा। मार्गदर्शक मंडल के रूप में मनोज खिलारी, जेआर ठाकुर, पंकज चंद्रा, रवि कुर्रे, विजय पांडे समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जगदलपुर के नदी – तालाब घाटों में बिखरी छठ की अनुपम छटा

0
  • सांसद दीपक बैज एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने घाटों पर पहुंचकर व्रतधारी परिवारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • भगवान सूर्यदेव से बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की


जगदलपुर. शहर सहित जिले के कस्बों में सूर्यदेव की आराधना के महापर्व छठ की अनुपम छटा बिखरी. बिहार उत्तरप्रदेश मूल के महिला, पुरुषों, बच्चों और युवाओं ने नए परिधानों में सजधज कर सूर्यास्त की बेला में नदी तालाबों के घाटों में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्ध्य अर्पित किया. व्रतधारी महिला और पुरुषों ने पूजा अर्चना कर छठी मैया से आशीर्वाद मांगा. घाटों में खासी रौनक़ रही. मेला जैसा नजारा देखने को मिला. सांसद दीपक बैज, क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने घाटों पर पहुंचकर सूर्यदेव एवं छठी मैया के उपासकों को बधाई व शुभकामनाएं दी.
अंचल में सूर्य उपासना का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया. चार दिनों तक चले इस महापर्व की शुरुआत उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पण से हुई. इसी दिन से जगदलपुर तथा आसपास के छोटे शहरों में रह रहे पूर्वांचल राज्य बिहार उत्तरप्रदेश के लोगों ने कठिन व्रत आरंभ किया. नित्य पूजन तप में लीन रहते हुए व्रतियों ने अंतिम दिन अपने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बांस से बनी नई टोकरियों और सूपों में ईख तथा कई तरह के फल व मिष्ठान्न लेकर नदी तालाबों के घाटों में पहुंच डूबते सूर्यदेव को अर्ध्य अर्पित किया. घाटों में शाम ढलने के साथ ही भारी चहल पहल शुरू हो गई थी. हर घाट में मेले जैसा नजारा था. लंबे व्रत के बावजूद व्रतधारियों के चेहरों में चमक नजर आ रही थी. अर्ध्य अर्पण के साथ ही घाट सूर्यदेव एवं छठी मैया के जयकारे से गूंज उठे. सूर्यदेव और छठी मैया की स्तुति में पारम्परिक लोकगीत एवं भजन पूरे समय गाए जाते रहे. सांसद दीपक बैज तथा विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी अन्य जनप्रतिनिधियों व नेताओं के साथ घाटों पर पहुंचे. इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि पूर्वांचल में मनाया जाने वाला यह महापर्व अब पूरे भारत में मनाया जाने लगा है. सूर्य की आराधना का यह महापर्व हमें प्रकृति की पूजा का संदेश देता है. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रकृति पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा विश्व जहां उगते सूरज की पूजा करता है, वहीं हमारी भारतीय संस्कृति में डूबते हुए सूर्य की भी आराधना की जाती है. क्योंकि हमारा दृढ़ विश्वास है कि रात कितनी भी घनी और काली हो, सुबह सूरज हम सभी के जीवन में उजाला करने जरूर उदीयमान होगा. उन्होंने कामना की कि भगवान भास्कर आप सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि लाएं.
इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, सूर्या पाणी, सुखराम नाग, कोमल सेना, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, हरीश साहू, कौशल नागवंशी सांसद प्रतिनिधि एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष संदीप दास, महेश द्विवेदी, विक्की निषाद, सायमा अशरफ, एस नीला समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की सांगठनिक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया

0
  • ओमप्रकाश शर्मा अध्यक्ष, अभिषेक माहेश्वरी सचिव तथा तारकेश्वर पटेल श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं राकेश शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए
  • 500 से भी अधिक संख्या है राज्य में राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की
  • नियमित क्रमोन्नति वेतनमान, संवर्ग पुनरीक्षण तथा सदस्यों के हितों के उद्देश्यों को लेकर पुनर्गठन हुआ राज्य पुलिस सेवा एसोसिएशन का
  • सुखनंदन राठौड़ व आकाश गिरेपुंजे कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी बनाए गए

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के संघ के पुनर्गठन हेतु बैठक आज आयोजित की गई। उक्त बैठक में बड़ी संख्या में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी उपस्थित हुए। मार्गदर्शक के रूप में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो चुके वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल हुए। उक्त बैठक में राज्य पुलिस सेवा एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें कि सर्वसम्मति से 2005 बैच के राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया तथा उपाध्यक्ष पद पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम का चयन किया गया। सर्वसम्मति से संघ के सचिव के पद पर 2013 बैच के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर का चयन किया गया। सहसचिव के पद पर 2014 बैच के अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा व DSP सोहन ठाकुर का चुनाव किया गया। कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी के पदों पर 2007 बैच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर तथा 2013 के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुन्जे का चुनाव किया गया। कार्यालय प्रभारी के रूप में DSP मनोज ध्रुव सह कार्यालय प्रभारी के रूप में DSP गुरु नारायण प्रधान का चुनाव किया गया। बैठक में यह सहमति बनी कि सीधी भर्ती से प्रत्येक बैच के एक अधिकारी का नामांकन उसी बैच के अधिकारी द्वारा किया जा कर सूचित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स से प्रशांत श्रीवास्तव, निरीक्षक संवर्ग से आशीष शुक्ला व रक्षित निरीक्षक संवर्ग से गुरजीत सिंह को कार्यकारिणी के सदस्य के पद पर चयन हेतु सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा दूरभाष के माध्यम से नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यकारिणी के गठन के उपरांत शीघ्र ही कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी तथा संघ के सदस्यों की सेवा तथा संवर्ग से जुड़े विषयों पर तथा सदस्यों के हितों से संबंधित मुद्दों पर कार्यकारिणी अपना एजेंडा तैयार करेगी। उक्त बैठक में मार्गदर्शक मंडल के रूप में मनोज खिलारी श्री जे आर ठाकुर पंकज चंद्रा, रवि कुर्रे, विजय पांडे समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।

बस्तर सांसद दीपक बैज जी एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सेठिया के सुपुत्र स्व. लिलेन्द्र सेठिया के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया

0

बस्तर सांसद दीपक बैज जी एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बकावंड स्थित सरगीपाल में वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सेठिया जी के सुपुत्र स्व. लिलेन्द्र सेठिया के आकस्मिक निधन होने पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया दुःख की घड़ी में संवेदनाओं के दो शब्द शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करते हैं, ईश्वर इन्हें इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें |

पुनिया – परिहार और पॉलिटिक्स

0
  • क्या गुल खिलाएगी कांग्रेस के छ्ग प्रभारी पी एल पुनिया से बस्तर के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह की मुलाकात
  • अर्जुन झा

जगदलपुर– बस्तर जिले के प्रवास पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया से वैसे तो कई स्थानीय नेताओं ने मुलाकात की, मगर आखिरी बेला में बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह परिहार की पुनिया से हुई गुफ़्तगू को लेकर यहां सियासी गलियारे में काफी चर्चा हो रही है. दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर यहां के सियासतदाँ अलग – अलग मायने निकाल रहे हैं.
बस्तर प्रवास के समापन की बेला में यहां से रवाना होने के पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह परिहार और विधायक प्रतिनिधि राकेश मिश्रा ने स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी चंदन यादव से मुलाक़ात की. परिहार ने अकेले में पुनिया से काफी देर तक चर्चा की. सूत्र बताते हैं कि श्री परिहार ने पुनिया को बस्तर संभाग के कांग्रेस विधायकों के कामकाज, सक्रियता और संगठन से जुड़े मसलों से अवगत कराया. कांग्रेस संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई. विधायक प्रतिनिधि मिश्रा ने भी पार्टी से संबंधित कई जानकारियां पुनिया और यादव से साझा की.
किंग बनने की तैयारी में किंग मेकर
कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं, ख़ासकर वीरेंद्र सिंह परिहार की चर्चा को लेकर यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है. सियासी मामलों में दिलचस्पी रखने वाले लोग कह रहे हैं कि परिहार ने कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायत पुनिया से की है. तो वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि स्थानीय निकायों, विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले श्री परिहार अगले चुनाव में खुद किंग बनने की तैयारी कर रहे हैं. यह सौ फीसदी सच है कि हर छोटे बड़े चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह परिहार कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं |

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया

0

बस्तर विधायक जी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया एवं कैबबिनेट मंत्री शिवढ़हरिया जी और सह प्रभारी चंदन यादव जी से मिलकर बस्तर की प्रतिक चिन्ह एवं साफा, शॉल, देकर सम्मानित किया जिसमें मौजूद रहे दीपक बैज,मिथलेश स्वर्णकार,रवि घोष, शकील अहमद, राजीव शर्मा, दिनेश यदु,कविता साहू,जगमोहन बघेल,सुशील मौर्य,सफिरा साहू, एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

आदिवासी ब्लॉक डौंडी के गुजरा विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

0

49 वी जवाहरलाल नेहरू गणित विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आदिवासी ब्लॉक डौंडी के गुजरा विद्यालय के विद्यार्थी निखिल ,पुष्पेंद्र, गौरव ,उमेंद्र हितेश ,मलेश्वर ढालेश्वरी व प्राची ने विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में ब्लॉक ,जिला, संभाग व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया हैं।अब यह विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं यह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए नेहरू साइंस सेंटर मुंबई में 18 नवंबर 2022 को अपने कार्यक्रम का प्रदर्शन करेंगे।
उक्त कार्यक्रम विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती अनीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तैयार किया गया एवं एस. सिन्हा श्रीमती नेहा साहू तथा रितिका शर्मा का सहयोग रहा l


इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा बालोद जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ,गुजरा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती चित्रा भट्टाचार्या, समस्त शाला परिवार ,ग्राम गुजरा के समस्त ग्रामवासी व डौंडी ब्लाक के समस्त प्राचार्य गणों ने हर्ष व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अव्यवस्था को कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कविता लिख डाली

0

छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के खोखले दावों, बढ़ते अपराध, कुनीति और कुप्रबंधन की पोल खोलते राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी की यह स्वरचित कविता को सुनकर आप दंग रह जाएंगे। किस प्रकार राज्य की कांग्रेस सरकार ने बीते 4 वर्षों में प्रदेश को बदहाल और जनता को बेहाल कर दिया है। जरूर सुनें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह लोगों की जेब में पैसा डाल रहे हैं तो निकल अधिकारियों के घर से क्यों रहा है? मंडावी

0

दंतेवाडा/ छत्तीसगढ:–भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाडा ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि हम जनता की जेब में पैसा डाल रहे हैं और दूसरी तरफ अधिकारियो के घर से पैसा क्यों निकल रहा है अधिकारियों की गिरफ्तारी हो रही है, उनके यहां से जो निकल रहा है, वह आखिर कहां से आ रहा है? मंडावी जी ने कहा कि भाजपा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है।

भाजपा को किसी एजेंसी का सहारा लेने की कोई जरूरत नहीं है। जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। उनके काम पर वाद प्रतिवाद करने का कोई प्रश्न ही नहीं है। मंडावी ने कहा कि एजेंसी अपना काम कर रही है। अफसर अपना काम कर रहे हैं। पार्टी अपना काम कर रही है। अब तो नरवा गरवा घुरवा बाड़ी तक भ्रष्टाचार के दायरे में आ गए हैं। कलेक्टर जहां भी जांच के लिए जा रहे हैं, भ्रष्टाचार निकल रहा है। अब तो सवाल यह है कि ये सोना हीरा, नकदी निकल कहा से रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह भ्रष्टाचारियों का साथ क्यों ले रहे है। मंडावी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का जो भ्रष्टाचार है, वह सबके सामने है। इस सरकार के भ्रष्टाचार को सामने लाने और जनता के हक में लड़ने का काम विपक्ष के रूप में भाजपा की जिम्मेदारी है और भाजपा यह लड़ाई मुस्तैदी से लड़ रही है। सरकार तो सिर्फ यह बताये कि भ्रष्टाचार को संरक्षण क्यों दे रही है। कांग्रेस सरकार जवाब देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुनिया और यादव को भा गया जगदलपुर का विकास मॉडल

0
  • कांग्रेस के छ्ग प्रभारी एवं सह प्रभारी ने देखे जगदलपुर में हुए विकास कार्य
  • क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कामकाज की खुलकर की सराहना


जगदलपुर. अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पूनिया तथा राष्ट्रीय सचिव एवं छ्ग सह प्रभारी चंदन यादव को जगदलपुर का विकास मॉडल खूब पसंद आया. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कामकाज और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को सराहा तथा कुछ सुझाव भी जैन को दिए.

बस्तर प्रवास पर आए पुनिया और श्री यादव ने रेखचंद जैन के साथ नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर माता से बस्तर व छत्तीसगढ़ की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की. मार्निंग वाक के साथ साथ इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली. दलपत सागर जलाशय के सौंदर्य को निहारने के साथ ही कांग्रेस नेता श्री पुनिया व श्री यादव ने जलाशय में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य की तारीफ करते हुए अगले चरण के प्रस्तावित कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव जैन को दिए. अप्रत्याशित हमले में घायल शहर के वरिष्ठ पत्रकार रितेश पाण्डे से महारानी अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. पीएल पूनिया एवं चंदन यादव ने शनिवार को सुबह जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नेताओं के साथ मार्निंग वाक करते हुए शहर विकास का जायजा लिया एवं विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार की तारीफ की. इसके बाद उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर की खुशहाली की कामना की.
बेमिसाल है गढ़बो नवा छत्तीसगढ़
प्रभारी महासचिव श्री पुनिया ने विकास कार्यों की तारीफ करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा के अनूरूप कार्य किया जा रहा है वह अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है. छत्तीसगढ़ राज्य को इस अवधारणा से विकास का नया आयाम मिलेगा. दूसरे राज्यों को भी इस अवधारणा पर अमल करना चाहिए. इस अवसर पर श्री पुनिया व श्री यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, राज्यसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि घोष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

MOST POPULAR

HOT NEWS