City Media - Page 1045 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1045

चिकित्सा महाविद्यालय के शैक्षणिक सुविधाओं का विकास भविष्य की जरूरत के आधार पर हो:- कमिश्नर श्याम धावडे़

0

स्वशासी समिति की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर 05 अगस्त 2022/ कमिश्नर एवं पदेन अध्यक्ष स्वशासी समिति श्याम धावड़े की अध्यक्षता में स्वशासी समिति की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल जगदलपुर के काॅलेज काॅउसिंल हाॅल में आयोजित की गई। कमिश्नर धावड़े ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के शैक्षणिक तथा आवासीय सुविधाओं का विकास भविष्य की जरूरत के आधार पर किया जाए।

प्रबंधकारिणी की बैठक में एमसीआई मापदण्डानुसार चिकित्सा महाविद्यालय में एक लेक्चर हाॅल एवं एक परीक्षा कक्ष की आवश्यकता, छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने के पश्चात हाॅस्टल की क्षमता में बढ़ोत्तरी करने व निर्माण, चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में जल-आपूर्ति, आदर्श भर्ती नियम 2019 को अंगीकार करने और विभिन्न टेस्ट के लिए न्यूनतम शुल्क लेने के संबंध में आवश्यक निर्णय लिया गया।

कलेक्टर चंदन कुमार ने महाविद्यालय के संरचनाओं का विकास आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना के आधार पर करने की बात कही। साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारियों को रेसीडेसिंयल ऐरिया के लिए जमीन की मांग प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। साथ ही लेक्चर हाॅल व परीक्षा कक्ष के लिए डिजाइन हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सुपर स्पेशियल्टी के संचालन और मानव संसाधन की उपलब्धता के संबंध में चर्चा किया गया। कमिश्नर धावड़े ने मौसम जनित रोगों के नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा भी की। उन्होंने सुकमा जिले के रेगडगट्टा में मेडिकल काॅलेज से गए जांच चिकित्सा दल के संबंध में भी संज्ञान लिए। इस अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ पैकरा, स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य संयुक्त संचालक सह अधीक्षक चिकित्सालय डिमरापाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

महंगाई अब लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है होगा वृहद जन आंदोलन – रेखचंद जैन संसदीय सचिव

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाग ले महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

राजभवन तक पैदल मार्च में शामिल हो महंगाई के मुद्दे पर गिरफ्तारी दी

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की महंगाई अब अपने चरम पर पहुंच गया है आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने लगा है केंद्र की मोदी सरकार आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आजाद भारत में पहली बार लोगों के भोजन की थाली में भी जी एस टी लगा रही है बच्चों के दूध में जी एस टी लगाने वाली इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है विपक्ष में रहते हुए जो मोदी जी 450 रुपए के गैस सिलेंडर पर हो हल्ला मचाया करते थे आज गैस सिलेंडर 1050 से उपर होने के बाद भी चुप्पी साधे हुए हैं इससे आम आदमी का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है पेट्रोल डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि हो रही है पर केंद्र सरकार इन मुद्दों को भटकाने और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी सीबीआई का सहारा ले रहे हैं हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी जो जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है पर कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है हम प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जनता की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

कार्यक्रम को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया |

जिला कांग्रेस के समस्त ब्लॉकों में महंगाई, बेरोजगारी केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर आक्रोश जताया

0

⛔ घातक हो गई मंहगाई की मार……
⛔ धोखा दे रही मोदी सरकार……

🟥 घरेलू सिलेंडर, पेट्रोल,डीजल सहित अन्य खाद्यान्न पदार्थो पर की गई बेतहाशा मूल्य वृद्धि व केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों से बढ़ती महंगाई ने गृहणियों पर लगाया ग्रहण.

🟥 केंद्र सरकार की कमरतोड़ महंगाई व जीएसटी से प्रदेश सहित देशवासियों का जीना हुआ मुहाल.

🟥 देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है तथा महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति व परिवार को झुलसा कर रख दिया है बेरोजगारी और महंगाई अब देश के नागरिकों के लिए अभिशाप बन गई है.

🟥 लोकतंत्र में सवाल पूछने और आवाज उठाने के अधिकार को दबाया जा रहा है कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मोदी सरकार के तानाशाही नीतियों से न डरेंगे, न घबरायँगे, बल्कि दमदारी के साथ देश की आवाज़ बनेंगे.

🟥 अग्नीपथ योजना देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर थोपा जा रहा है जिसे लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी और शिक्षित बेरोजगार युवाओं के हित में इसे वापस लेने की मांग करेगी.

🟥 देश की सीमा और नौजवानों के साथ खिलवाड़ हो रहा है. सेना भर्ती पर केंद्र को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. केंद्र सरकार सेना में पूर्णकालिक भर्ती नहीं कर रही है.

जगदलपुर.५.८.२०२२ – ↪️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर ,दक्षिण नगरनार व नानगुर ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, कैलाश नाग ,वीरेंद्र सहानी व नीलूराम बघेल के संयोजकत्व में महंगाई, बेरोजगारी, अग्नीपथ योजना सहित आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी व केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर जंगी विरोध प्रदर्शन किया।

➡️ ततपश्चात जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने हुंकार भरते मीडिया को सम्बोधित कर कहा कि अग्नीपथ योजना देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर थोपा जा रहा है लोकतंत्र में सवाल पूछने और आवाज उठाने के अधिकार को दबाया जा रहा है देश की सीमा और नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा बीते 8 वर्षों में देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति के परिवार को झुलसाकर रख दिया है घर के लिए गैस सिलेंडर खरीदना भी सपना हो गया है पेट्रोल-डीजल आटा खाने का तेल दाल सब्जी आदि रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजों की आसमान छूती कीमतों ने देशवासियों के जिंदगी दुभर कर दी है बेरोजगारी और महंगाई देश के नागरिक के लिए अभिशाप बन गई है। समाज का कोई वर्ग सत्तासीन केंद्र सरकार की बेरुखी से अछूता नहीं रहा जब तीन खेती विरोधी काले कानूनों के खिलाफ लाखों किसान सड़कों पर उतरे तो सरकार ने उन पर बर्बरता पूर्वक अपनी ताकतों का दुरूपयोग किया तथा उनकी राह में कील और कांटे बिछाए तथा उन्हें आतंकी तक घोषित कर डाला। वही दूसरी तरफ देश भयंकर आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है उद्योग धंधे चौपट पढ़े और सरकार बेपरवाह है, 75 साल में पहली बार देश का रुपया बेदम और बेजार दिखाई पड़ता है यहां तक कि एक डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत ₹77.50 पार कर गई है अब तो 70 साल में बनाई देश की हर संपत्ति को मौजूदा सरकार द्वारा मनमाने तरीके से बेचा जा रहा है ऐसा लगता है कि सरकार ने इंडिया ऑन सेल का बोर्ड लगा रखा है केंद्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देशवासियों को दिग्भ्रमित कर विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाकर अपने पावर का दुरुपयोग कर रही है मगर देश की प्रमुख विपक्षी कांग्रेस ना झुकेगी ना टूटेगी ना रुकेगी उनकी रगों में शहीद क्रांतिकारीयों का खून दौड़ रहा है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने में पीछे नहीं हटी जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी पीछे नहीं रही।

➡️ जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य व ब्लॉक अध्यक्षगण ने कहा कि बेतहाशा कमरतोड़ महंगाई ने गृहणियों का घर चलाना मुश्किल कर दिया है जैसे गृहणियों पर ग्रहण लग गया हो बेरोजगारी का दर व प्रतिशत निरंतर बढ़ता जा रहा है तथा जीएसटी की मार से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है अग्निपथ की योजनाओं से युवाओं का भविष्य अंधकारमय में हो चुका है और केंद्र की मोदी सरकार अपनी अक्षम्य नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए देश में सांप्रदायिक वैमनस्यता का वातावरण निर्मित कर रही है अल्पसंख्यकों, दलितों व गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है भाजपा द्वारा धर्म व जाति के आधार पर नफरत के बीज बोकर सत्ता की भूख मिटाई जा रही है भारत के बहुलतावाद, भाईचारे व समावेशी मूल्यों पर हमला बोला जा रहा है भारत को जात, पात, धर्म, खानपान, पहनावे, भाषा, क्षेत्रवाद और रंग के आधार पर विभाजित करने का कुत्सित षड्यंत्र किया जा रहा है केंद्र की सत्तासीन सरकार उसकी विचारधारा के कट्टरवाद व रूढ़िवादिता ने देश की अर्थव्यवस्था को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया यह सब देश के वर्तमान और भविष्य के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।

आज के इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में सामूहिक गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज किया।

प्रेस क्लब के प्रबंध कारिणी की बैठक हुई संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

0

अमरेश झा, कोंडागांव

कोण्डागाँव –प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह कोण्डागाँव प्रेस क्लब की बैठक 5 अगस्त को संपन्न हुई, जिसमे शैलेष शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में में विभिन्न मुद्दों पर सभी ने अपने सुझाव रखे। वही प्रेस क्लब अध्यक्ष इशरार अहमद ने क्लब के सभी सदस्यों के दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा की बात कही, अध्यक्ष अहमद ने पत्रकारों को शासन से आवास आबंटित करवाने उचित माध्यम से पत्राचार कर अन्य जिलों की भांति अपने जिले के पत्रकारों को भी लाभ दिलाने पर बात कही।

चर्चा के दौरान जिले से एक भी पत्रकार को अधिमान्यता नहीं मिलने व बाहरी जिले के पत्रकारों को कोंडागांव जिले के कोटे से अधिमान्यता देने पर नाराजगी जाहिर की गई वही संभागीय अधिमान्यता समिति बस्तर में एक भी पत्रकार को शामिल नही किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते उक्त मामले मुख्यमंत्री को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया ।

ग्रामीण अंचलों में जल्द ही प्रेस क्लब के तत्वावधान में स्वास्थ शिविर करने पर चर्चा की गई ,वहीं पत्रकार कल्याण कोष में जिले के सभी पत्रकारों को स्वेक्षानुसार समय -समय पर राशी जमा करने का आग्रह किया गया ताकि पत्रकारों को जरूरत पर आर्थिक मदद पहुंचाया जा सके।जल्द ही प्रेस क्लब भवन में ई- लाइब्रेरी व मनोरंजन कक्ष जल्द स्थापित करने पर जोर दिया गया।

उक्त बैठक में रमाकांत सिन्हा नीरज उईके अनुज नाहरिया कुलजोत संधू वह अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे

महंगाई अब लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है होगा वृहद जन आंदोलन – रेखचंद जैन संसदीय सचिव

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाग ले महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

राजभवन तक पैदल मार्च में शामिल हो महंगाई के मुद्दे पर गिरफ्तारी दी

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की महंगाई अब अपने चरम पर पहुंच गया है आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने लगा है केंद्र की मोदी सरकार आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में आजाद भारत में पहली बार लोगों के भोजन की थाली में भी जी एस टी लगा रही है बच्चों के दूध में जी एस टी लगाने वाली इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है विपक्ष में रहते हुए जो मोदी जी 450 रुपए के गैस सिलेंडर पर हो हल्ला मचाया करते थे

आज गैस सिलेंडर 1050 से उपर होने के बाद भी चुप्पी साधे हुए हैं इससे आम आदमी का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है पेट्रोल डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि हो रही है पर केंद्र सरकार इन मुद्दों को भटकाने और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी सीबीआई का सहारा ले रहे हैं हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी जो जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है पर कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है हम प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जनता की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा

कार्यक्रम को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया

बस्तर सांसद दीपक बैज दिल्ली में प्रदर्शन करते गिरफ्तार

0

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई विरोधी प्रदर्शन के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी गिरफ्तारी दी। बस्तर सांसद दीपक बैज संसद के भीतर और बाहर अपनी सक्रियता दिखाते रहे हैं। वह सदन में छत्तीसगढ़, बस्तर और देश के किसानों के मुद्दों पर मुखर रहते हैं तो सदन के बाहर सड़क पर उनके तेवर अक्सर चर्चा में आते हैं। सांसद दीपक बैज दिल्ली में छत्तीसगढ़ की आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं। कांग्रेस के सभी जन हितैषी और केंद्र सरकार विरोधी आंदोलनों में उनकी विशेष भूमिका सामने आती है। आज कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अन्य नेताओं और सांसदों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया।

बस्तर सांसद दीपक बैज दिल्ली में प्रदर्शन करते गिरफ्तार

0

नई दिल्ली – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई विरोधी प्रदर्शन के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी गिरफ्तारी दी। बस्तर सांसद दीपक बैज संसद के भीतर और बाहर अपनी सक्रियता दिखाते रहे हैं। वह सदन में छत्तीसगढ़, बस्तर और देश के किसानों के मुद्दों पर मुखर रहते हैं तो सदन के बाहर सड़क पर उनके तेवर अक्सर चर्चा में आते हैं। सांसद दीपक बैज दिल्ली में छत्तीसगढ़ की आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं। कांग्रेस के सभी जन हितैषी और केंद्र सरकार विरोधी आंदोलनों में उनकी विशेष भूमिका सामने आती है। आज कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अन्य नेताओं और सांसदों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कायों की जानकारी दी

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान गुरूवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कायों र्की जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कायों र्पर प्रसन्नता जताई और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जनहित में उपयोगी बताया। लखमा ने विस्तार से प्रदेशवासियों के उन्नति और विकास के लिए लागू की गई योजनाओं को बताया।

भोण्ड पंचायत में लगा ग्रामीण सचिवालय

0

स्कूल की बिजली 6 माह से बंद सचिवालय में आवेदन आते ही विभाग हुआ सतर्क

ग्राम पंचायतों में स्वशासन की अवधारणा के अंतर्गत निर्धारित किए गए 29 विषय जिसका क्रियान्वयन विभिन्न विभागों के द्वारा किया जाता है। प्रशासन के कार्यों को औरअधिक पारदर्शी बनाने एवं शासन की विकास की योजनाओ सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन कराने के उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 जनवरी 2004 से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय की स्थापना की गई थी ।ग्रामीण सचिवालय के संचालन एवं मानिटरिंग हेतु बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भोण्ड में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बस्तर व नोडल अधिकारी अरूण कुमार देवांगन की उपस्थिति मेंनियमानुसार सचिवालय में काम चल सके ग्राम वासी अपनी समस्याओं को समस्त विभागों के समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकें। इस को लेकर सचिवालय में चर्चा की गई ।ग्रामीण महिलाओं के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में शौचालय की मरम्मत के लिए आवेदन दिया जिसे नोडल अधिकारी ने तत्काल सचिव को मरम्मत करवाने का निर्देश दिया।प्राथमिक शाला भोण्ड में 5 माह से बंद पड़ी बिजली की व्यवस्था को आरम्भ करवाने आवेदन आया जिस पर नोडल अधिकारी ने तत्काल विद्युत विभाग के आला अधिकारी को दूरभाष से बात करने पर उन्होंने तत्काल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया। राजस्व विभाग से संबंधित एक भी आवेदन नहीं प्राप्त हुई । इस अवसर पर नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवांगन,सरपँच श्रीमती चम्पा बघेल, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी,सचिव दिलीप कश्यप पटवारी आनन्द कश्यप आरएचओ लेखराज बघेल, अजय ध्रुव,उपसरपंच श्रीमती जयंती कश्यप, श्रीमती कमला बघेल, लक्षमणी बघेल, नवल सिंह कंवर,कोटवार सदर राम,,सहित अधिकांश विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

प्रदेश ओबीसी महासभा द्वारा पूरन सिंह जयसवाल को जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया

0

प्रदेश ओबीसी महासभा द्वारा पूरन सिंह जयसवाल पिता स्व पी आर जयसवाल निवासी ग्राम एवं पोस्ट नेगनार जिला बस्तर को आगामी आदेश तक जिला संयोजक जिला बस्तर के पद पर नियुक्त किया गया है |

MOST POPULAR

HOT NEWS