City Media - Page 1104 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1104

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजयुमो मंडल भानपुरी के द्वारा पंचायत करन्दोला प्रांगड़ में फूलदार वृक्षारोपण किया गया

0

भानपुरी…विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के द्वारा पंचायत करन्दोला प्रांगड़ में फूलदार वृक्षारोपण किया गया।आप सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण की दी बधाई |

इस अवसर मण्डल अध्यक्ष संतोष बघेल ,महामंत्री प्रवीण सांखला ,युवा मोर्चा अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप , अजजा मोर्चा अध्यक्ष खुलेश्वर कश्यप ,युवा मोर्चा महामंत्री रामप्रसाद मौर्य जी,कोषाध्यक्ष घनश्याम पाणिग्राही ,लक्ष्मी सिन्हा ,जागेश्वर कश्यप मौजूद रहे।

दल्लीराजहरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन आज दिनांक 05 जून 2022 को वन परिक्षेत्र दल्लीराजहरा के सहयोग से ग्राम घोटिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री सतीश कुमार खाखा जी व्यवहार न्यायाधीश/ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति दल्लीराजहरा के द्वारा विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाया गया एवं पर्यावरण दिवस क्यो मनाया जाता है एवं उनके महत्व के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार व वन विभाग के कर्मचारीगण, श्री दीपक साहू पी एल वी उपस्थित रहे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक लखेश्वर बघेल ने किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

0

जगदलपुर। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुखों ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शहरी एवं ग्रामीण सर्वेक्षण किया गया जिसमें यह देखा गया कि गरीब, अनाथ और श्रमिकों के बच्चों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है जिससे ऐसे बच्चे गलत रास्ते पर चलकर समाज को नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि उनके लिए सही मार्गदर्शन की कोई व्यवस्था नहीं की गई जहां उन्हें सभ्य एवं संस्कारवान बनाया जा सके इसलिए हमारी संस्था ऐसे बच्चों के विकास हेतु बाल आश्रम का निर्माण एवं संचालन करने हेतु प्रयास कर रही है जिसमें आपके साथ की आवश्यकता है।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि संस्था का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। आप लोगों को ऐसे कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस क्षेत्र में सिलाई प्रशिक्षण को बहुत ही महत्व दिया जाता है और हमें ऐसे कार्य में रुचि लेने वाले माता बहनों को और बढ़ावा देना चाहिए। आपकी रुचि को देखते हुए प्राधिकरण मद से दस सिलाई मशीन आप लोगों की संस्था को देने की घोषणा करता हूं। हमारी सरकार की मंशा भी यही है कि हम अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाएं। क्षेत्र के साथ-साथ जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों से हम रोजगार दिलाने का प्रयास कर रहे हैं और क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में हमने उनकी मांग के अनुरूप जरूरत की सामग्री मुहैया कराई है।

बस्तर विधायक ने कहा कि आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करके प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन करना चाहिए। हम अक्सर कहते हैं कि धरती हमारी मां और प्रकृति जीवन है इसके बावजूद प्रकृति को निरंतर नुकसान पहुँच रहा है। हम प्रकृति की रक्षा करते हैं तो असल में स्वयं की रक्षा करते हैं। पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देकर स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दें।

बस्तर विधायक ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और मंदिर प्रांगण में शादी कर रहे नव वर-वधु को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान सरपंच संघ की अध्यक्ष श्यामाकुमारी ध्रुव, शंकर दास, उषा भारती, वीरेंद्र पांडे, देवेंद्र कोर्राम, बली सिंह, नरेंद्र पांडे, दयाराम, समुन्द्र भारती, जीतेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसी राम ठाकुर व संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक के बेटे ने मां, भाई, बहन पर हमला कर की खुदकुशी

0

जगदलपुर। कोडेनार थाना क्षेत्र के आरापुर में बीती रात पूर्व विधायक के बड़े बेटे ने अपनी माँ, भाई और बहिन पर जानलेवा हमला करने के बाद खुदकुशी कर ली। इस जघन्य वारदात में माँ की मौके पर मौत हो गई जबकि भाई और बहिन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपी ने भी जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक घायलों को देखने मेकाज पहुँचे। घटनास्थल में फोरेंसिक टीम के साथ ही अधिकारियों की टीम जांच में जुट गई है। मिली खबरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला बिजनेस में हुई हानि के कारण होना बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें आरोपी ने अपनी माँ से माफी मांगते हुए इस घटना को अंजाम देने की बात कही है। मामले की जानकारी देते हुए बस्तर एसपी जितेंद्र मीणा ने बताया कि आरापुर बस्ती में बीती रात पूर्व विधायक के बड़े पुत्र ने अपनी माँ छोटे भाई और बहन पर हमला कर दिया। मां की मौत मौके पर ही हो गई जबकि भाई और बहन गभीर रूप से घायल हो गए। घटना पूर्व विधायक मन्नूराम कच्छ के बड़े भाई सुरेन्द्र कच्छ के आवास पर होना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने बीती रात खुरपी से अपनी माँ राधिका कच्छ, भाई कृष्णा कच्छ और बहिन सरिता कच्छ पर हमला कर दिया। अस्पताल में भर्ती सरिता ने पुलिस को बताया है कि पेट्रोल पंप में नुकसान होने के कारण सुरेंद्र कच्छ कई दिनों से काफी परेशान था और बीती रात मां के साथ ही भाई और उस पर हमला किया और खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक कच्छ परिवार का डिलमिली और गीदम रोड में पेट्रोल पंप है।

माँ भारती सेवा समिति व गायत्री परिवार ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु निकाली प्रभात फेरी, पर्यावरण दिवस पर किया गया फलदार पौधों का रोपण

0

किरंदुल – विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। और इस वर्ष का थीम है “ओन्ली वन अर्थ” इसका मतलब केवल एक पृथ्वी है। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेविका भारती, गायत्री परिवार व मां भारती सेवा समिति किरंदुल द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, पेड़ों के संरक्षण, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ आदि गीतों व स्लोगन के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई गई। प्रभात फेरी कोड़ेनार,04 नंबर, शुकरु कैम्प, तालाब पारा, गजराज कैम्प होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में समापन किया गया। साथ ही दो आम के पेड़ व एक अमरूद का पौधा रोपण किया गया। विदित हो कि इन्हीं समितियों द्वारा 02 वर्ष पूर्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे अब काफी बड़े हो चुके हैं, उन्हें देख व्यायामशाला के विद्यार्थियों में अनोखी खुशी की अनुभूति दिखाई दी। पौधा रोपण के पश्चात सभी ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किरंदुल के सभी समाज के वर्गों का सराहनीय योगदान रहा।

उन्नति जनकल्याण शिक्षण समिति एवं श्रीराम आश्रम चपका द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने शुभारंभ किया

0

संस्था प्रमुखों ने कहा की प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शहरी एवं ग्रामीण सर्वेक्षण किया गया जिसमें यह देखा गया कि गरीब अनाथ श्रमिकों के बच्चों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है जिससे ऐसे बच्चे गलत रास्ते पर चलकर समाज में प्रदेश को नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि उनके लिए सही मार्गदर्शन की कोई व्यवस्था नहीं की गई जहां उन्हें सभ्य एवं संस्कारवान बनाया जा सके इसलिए हमारे संस्था ऐसे बच्चों के विकास हेतु बाल आश्रम का निर्माण एवं संचालन करने हेतु प्रयास कर रही है जिसमें आपके साथ की आवश्यकता है |

बस्तर विधायक जी ने कहा संस्था प्रमुखो की यह कार्य बहुत ही सराहनीय है आप लोगों को ऐसे कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए इस क्षेत्र में सिलाई प्रशिक्षण को बहुत ही महत्व दिया जाता है और हमें ऐसे कार्य पर रूचि लेने वाले माता बहनों को और बढ़ावा देना चाहिए और मै आपकी रूचि को देखते हुए प्राधिकरण मद से दस सिलाई मशीन आप लोगों की संस्था को देने की घोषणा करता हूं हमारी सरकार की मंशा भी यही है की हम अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की हमनें अभी तक क्षेत्र के साथ-साथ जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों के रूप में हम रोजगार दिलाने का प्रयास कर रहे है और ऐसे बहुत से क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतो में हमनें उनकी मांगो के अनुरूप जरूरत की सामाने मुहैया कराये है |

बस्तर विधायक ने कहा आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लान सभी को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करके प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन करना चाहिए हम अक्सर कहते हैं कि धरती हमारी मां और प्रकृति जीवन है इसके बावजूद प्रकृति को निरंतर नुकसान पहुँच रहा है हम प्रकृति की रक्षा करते हैं तो असल में स्वयं की रक्षा करते हैं पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देकर स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दें |

बस्तर विधायक जी ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और मंदिर प्रांगण में शादी कर रहे नव वर-वधु को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया ऐसे शुभ अवसरों पर लोगों से मेल-मुलाकात संबंधों को मज़बूती देते हैं और खुशियों को भी बढ़ा देते हैं |

जिसमें मौजूद रहे सरपंच संघ की अध्यक्ष श्यामाकुमारी ध्रुव, शंकर दास, उषा भारती, वीरेंद्र पांडे, देवेंद्र कोर्राम, बली सिंह, नरेंद्र पांडे, दयाराम, समुन्द्र भारती, जीतेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसी राम ठाकुर, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व संस्था के सदस्य उपस्थित रहे |

भूपेश बघेल और सिंहदेव बने राज्यसभा चुनाव में ऑब्जर्वर

0

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तथा राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से हाल ही निर्विरोध निर्वाचित राजीव शुक्ला को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाये गए हैं। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव हेतु वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पर्यवेक्षक बनाया गया है जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और यहां से राज्यसभा के लिए निर्वाचित राजीव शुक्ला को हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। विदित है कि हरियाणा के 30 कांग्रेस विधायक इस समय छत्तीसगढ़ की राजधानी में हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उनके साथ संवाद स्थापित है। हरियाणा और राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ का कद और बढ़ा है।

संसदीय सचिव, महापौर एवं सभापति ने बस स्टैंड परिसर में पानी टंकी का लोकार्पण किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर के शांति नगर वार्ड स्थित नया बस स्टैंड परिसर में 5000 लीटर के शुद्ध पेयजल टंकी का लोकार्पण किया |

विदित हो की बस स्टैंड परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से यहां आने वाले यात्रियों एवं दुकानदारों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसे दूर कर दिया गया है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है आज नया बस स्टैंड के बहुप्रतीक्षित मांग शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5000 लीटर क्षमता का शुद्ध पेयजल टंकी का लोकार्पण किया गया है जिससे की यहां आने वाले यात्रियों एवं दुकानदारों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद उदयनाथ जेम्स,राजेश राय, सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र कुशवाहा,अनूप तिवारी, परमजीत कौर सहित एसडीएम दिनेश नाग, नगर निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, एवं नगर निगम के कार्यपालन अभियंता ए के दत्ता उपस्थित रहे |

प्रण करो उन मंजिलों के कांटे हम हटाएंगे-अपने पर्यावरण दिवस पर नये फूल हम लगाएंगे – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू एवं सभापति कविता साहू ने झीरम मेमोरियल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झीरम मेमोरियल में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील हैं तथा पर्यावरण के संरक्षण के प्रति छत्तीसगढ़ में लगातार कार्य किया जा रहा है हमारी सरकार में प्रर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए बंजर जमीन पर पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए अनूदान आरंभ की गई है आज जिस तरह से पूरे विश्व में प्रर्यावरण परिवर्तन के कारण पृथ्वी गर्म हो रही है इसके दुष्प्रभाव दिखने आरंभ हो गये है इससे बचने के लिए हमें अभी से पौधे लगाने आरंभ करने होंगे जिससे की आने वाली पीढ़ी को प्रर्यावरण परिवर्तन के दुष्परिणामों से बचाया जा सके |

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप जगदलपुर शहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और इस हेतु लगातार पौधारोपण किया जा रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद राजेश राय, सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमू उपाध्याय,दशरथ कश्यप, किशोर पारख,संपत झा,राम नरेश पाण्डे,विधु शेखर झा,अजय पाल सिंह,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास,एस डी एम दिनेश नाग,नगर निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान,ब्लाक शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,सहायक ब्लाक शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, बीआरसी गरुड़ मिश्रा समेत अधिकारी कर्मचारी एवं समाजसेवी, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे |

पीएमटी की प्रवेश परीक्षा दिला कर लौट रहे पिता एवं बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत

0

दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर मार्ग स्थित मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम गुदुम उनके पास जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है. पिता के साथ एग्जाम देकर लौट रही बेटी सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में बाप-बेटी की मौके पर मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेटी अपने पिता के साथ पीएटी का एग्जाम देने के लिए गई थी. बालोद से अपने गांव नर्रालगुड़ा लौट रहे थे. तभी डौंडी थाना क्षेत्र के गुदुम गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बेटी का नाम कामिनी ठाकुर है.

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. वहीं बाप-बेटी की खून से सड़क लाल हो गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग पर चक्का जाम कर दिया. बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है

MOST POPULAR

HOT NEWS