City Media - Page 114 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 114

राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा अवैध सट्टा जुआ एवं शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

0
  • लाखो का सट्टा ‍पट्टी लिखते आरोपी बिरजू गुप्ता को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
  • दो शराब कोचिया अवैध बिक्री करते खेमलाल ठाकुर और शिव कुमार साहू और कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार
  • अवैध शराब, जुआ -सट्टा गांजा पर होगी लगातार कार्यवाही ।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के आदेश पर  योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है थाना प्रभारी द्वारा सट्टा के 1 प्रकरण एवं आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज किया गया है

1. प्रकरण :- दिनांक 08/07/2025 को सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे लाबी के सामने बैठ कर अंको के उपर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी बिरजु गुप्ता पिता बोधन राम उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 4 टेबलरसेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 को पकडा गया जिसके कब्जे से एक लाईनदार सफेद कागज में विभिन्न अंको के पीछे लिखे लाखो के सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 810 रूपये व एक डाट पेन को जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 215/25 धारा – छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड

 

02. प्रकरण:- दिनांक 10.07.2025 सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे यार्ड राजहरा की ओर से अधिक मात्रा में शराब लेकर आ रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी शिव कुमार साहू पिता प्रभु राम उम्र 29 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 24 नया बस स्टेंड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) को पकडा गया जिसके कब्जे से एक हरा व सिलवर रंग के प्लास्टीक थैला में 18 नग देशी शोले प्लेन शराब कुल 3.240 बल्कलीटर कीमती 1440 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत गिर0 कर किया गया ।

 

03. प्रकरण:- दिनांक 10.07.2025 को सूचना मिला कि एक व्यक्ति रेल्वे यार्ड राजहरा की ओर से अधिक मात्रा में शराब लेकर आ रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी खेमलाल ठाकुर पिता स्व0 गौतम ठाकुर उम्र 31 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 24 नया बस स्टेंड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) को पकडा गया जिसके कब्जे से एक सफेद पानी पाउच के बोरी में 17 नग देशी शोले प्लेन शराब कुल 3.060 बल्कलीटर कीमती 1360 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 218/2025 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत गिर0 कर किया गया ।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र0आर0 संतराम मंडावी, राजेश मरकाम , संजय देशमुख , आर0 छन्नु बंजारे, योगेन्द्र सिन्हा, दीपक यादव , झामसिंग कोमरे का प्रमुख भूमिका रही ।

बालोद पुलिस द्वारा माह जुन/2025 में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर किया गया 17,06,000रू. की चालानी कार्यवाही

0
  • माह जून/2025 में बालोद पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर 3,84,700रू. एवं मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने वाले 06 वाहन चालकों पर 44,700रू.की कार्यवाही किया गया है।
  • माह जून/2025 में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर 616 बिना हेलमेट वाहन चालकों पर 3,89,000रू. एवं बिना सीट बेल्ट के 132 वाहन चालकों पर 68,100रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।
  • यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने की लगातार की जा रही अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से माह जून/2025 में यातायात नियमों का पालन करवाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभिन के दौरान माह जून/2025 में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर 17,06,000रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है। विशेष तौर पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 3,84,700रू., मालवाहक में सवारी भरकर परिवहन करने वाले वाहन 06 वाहन चालको से 44,700रू., दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट चलने वाले 616 वाहन चालकों से 3,89,000रू. एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 132 वाहन चालकों पर 68,100रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावंे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

दल्लीराजहरा में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने पुलिस और प्रशासन ने की कार्रवाई

0
  • 12 नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों और 14 अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से वसूला गया कुल 12 हजार 100 रुपये शमन शुल्क

जिले के नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा सड़कों में अव्यवस्थित अतिक्रमण पर आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में एसडीएम श्री सुरेश साहू, थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने आज यातायात व्यवस्था को बेहतर करने नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की।

 

इसी प्रकार सड़कों में हुए अवैध अतिक्रमण पर भी कार्रवाई करते हुए संबंधितों को कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान 14 व्यक्तियों से 8500 रुपये और नो पार्किंग में खड़े वाहन चालको से 3600 रुपये का शमन शुल्क वसूल की गई। उल्लेखनीय है कि दल्लीराजहरा की सड़कों व फुटपाथों पर अतिक्रमण एवं नो पार्किंग जोन में वाहन चालकों द्वारा गाड़ी खड़ा करने के कारण न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि आम लोगों को भी आवाजाही में परेशानी होती है। जिससे निजात दिलाने उक्त कार्रवाई की गई है।

यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने की लगातार की जा रही अपील

0
  • बालोद पुलिस द्वारा माह जुन/2025 में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर किया गया 17,06,000रू. की चालानी कार्यवाही।
  • माह जून/2025 में बालोद पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर 3,84,700रू. एवं मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने वाले 06 वाहन चालकों पर 44,700रू.की कार्यवाही किया गया है।
  • माह जून/2025 में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर 616 बिना हेलमेट वाहन चालकों पर 3,89,000रू. एवं बिना सीट बेल्ट के 132 वाहन चालकों पर 68,100रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से माह जून/2025 में यातायात नियमों का पालन करवाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभिन के दौरान माह जून/2025 में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर 17,06,000रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है। विशेष तौर पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 3,84,700रू., मालवाहक में सवारी भरकर परिवहन करने वाले वाहन 06 वाहन चालको से 44,700रू., दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट चलने वाले 616 वाहन चालकों से 3,89,000रू. एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 132 वाहन चालकों पर 68,100रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावंे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

हत्या के आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अक्षीक्षक श्री मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी के अपराध क्रं. 89/2025 धारा 103, 3(5) BNS के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियो को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।

• मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हीराराम गोटा पिता स्व. पुनऊराम गोटा उम्र 57 वर्ष, साकिन चिहरो थाना डौंडी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया है, इसका लडका प्रीतराम गोटा उम्र 22 वर्ष है, कक्षा 12वी तक पढाई किया है, खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 07.07.2025 को दोपहर करीबन 03 बजे लडका प्रीतराम के मोबाईल में गांव के भुपेश का फोन आया तो लडका घर में मोबाईल को छोडकर निकल गया, लडका रात तक घर नही आया, तब प्रार्थी अपने पत्नी के साथ गांव में खोजबीन किये पता नही चलने दिनांक 08.07.2025 को सुबह करीबन 06.00 बजे दोनो पति पत्नी लडका को खोजते हुए गांव के रीतुराज मरकाम से लडका प्रीत के बारे में पूछने पर बताया कि कल रात्रि करीबन 07-08 बजे प्रीत राम को मनोज बरिहा, रूपेन्द्र कुमार सलाम के साथ बांध तरफ देखा था बताया, तब दोनो पति पत्नी खोजते हुए बांध तरफ गये, बांध के कुछ दूरी पर मंशा राम मंडावी के भर्री खेत में लडका प्रीतराम चित अवस्था में पडा था, चेहरा, जबडा, दाहिना भुंजा में गंभीर चोट का निशान था, मृत्यु हो गया था, रिपोर्ट पर मौके पर देहाती नालसी लेकर परिजनो से पूछताछ में बताया कि गांव का मनोज बरिहा, रूपेन्द कुमार सलाम, रीतुराज मरकाम के साथ लडका प्रीतराम को देखा गया था, परिजन को शंका है कि उन्ही तीनो लडको के द्वारा प्रीतराम गोटा का लाठी पत्थर से मारकर हत्या किया है संदेहियो मनोज बरिहा, रूपेन्द कुमार सलाम, रीतुराज मरकाम को अभिरक्षा में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 07.07.2025 को प्रीतराम गोटा के द्वारा बांध में मछली पकडने जाल खेला हूं, बांध तरफ छोड दो बोलने पर रितुराज मरकाम, मनोज बरिहा, रूपेन्द्र सलाम, प्रीतराम गोटा चारो एक मोटर सायकल से बांध तरफ गये, बांध के पहले मंशाराम के भर्री खेत में रूपेन्द्र सलाम का मोबाईल फोन से मनोज बरिहा के द्वारा किसी से बातचीत कर रहा था, जिसे रूपेन्द्र सलाम के द्वारा किस किस व्यक्ति से बातचीत करते हो मोबाईल को मांगने पर रूपेन्द्र सलाम, मनोज बरिहा, प्रीतराम गोटा के मध्य आपस में हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, मारपीट को देखकर रितुराज मरकाम बीच बचाव करते हुए मनोज बरिहा एवं प्रीतराम गोटा को हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे नाराज होकर प्रीतराम गोटा रितुराज मरकाम को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, जिसे देखकर मनोज बरिहा एवं रूपेन्द्र सलाम तीनो एक राय होकर प्रीतराम गोटा को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, रितुराज मरकाम के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर पास में पडे लडकी के मुंठ से प्रीतराम गोटा के जबडा में जोरदार प्रहार करने पर प्रीतराम गोटा जमीन में बैठ गया, खुन निकलने लगा तभी रितुराज मरकाम पास के पत्थर को लाकर प्रीतराम गोटा के चेहरा में 5-6 मार रहा था, जिसे देखकर मनोज एवं रूपेन्द्र भाग गया, रितुराज मरकाम के द्वारा हत्या कर अपने घर चला गया । आरोपियो के कथनानुसार घटना में प्रयुक्त सामान को जप्त किया गया है । आरोपियो को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय दल्लीराजहरा पेश किया गया है ।

• गिरप्तार आरोपी 1/ रितुराज मरकाम पिता रिसऊराम मरकाम, उम्र 20 वर्ष,

• 2/ मनोज बरिहा पिता स्व. हरिराम बरिहा उम्र 20 वर्ष,

• 3/ रूपेन्द्र कुमार सलाम पिता बिसऊराम सलाम उम्र 23 वर्ष सभी साकिनान चिहरो, थाना डौंडी, जिला बालोद

• गिरप्तारी दिनांक 09-07-2025 के क्रमश: 15.00, 15.10, 15.20 बजे

• उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर. विष्णु तारम,

प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आरक्षक युगलकिशोर लोहले, ईश्वर भंडारी, पुकेश साहू की सक्रिय भूमिका रही ।

दीपक बैज ने जीत लिया खड़गे का दिल

0
  • घनघोर बरसात में नदी नाले पार कर सभा में पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
  • 400 किमी का सफर तय कर आए थे कार्यकर्ता

अर्जुन झा-

जगदलपुर अमूमन पूरे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो रही थी, नदी नाले उफान पर थे, ऐसे में उम्मीद नहीं थी कि किसान, जवान, संविधान सभा में ऎसी भीड़ उमड़ पड़ेगी। खचाखच भीड़, कार्यकर्ताओं के जोश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जोशीले भाषण ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी जोश से लबरेज कर दिया।

रायपुर में आयोजित किसान, जवान, संविधान सभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिकों में भी खासा उत्साह शुरू से नजर आ रहा था, मगर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उम्मीदें तब टूटने लगी थीं जब सभा आयोजन के एक दिन पहले से झमाझम बरसात शुरू हो गई। सभा वाले दिन भी सुबह से तगड़ी बरसात हो रही थी। बस्तर संभाग में तो बारिश का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। राज्य के कई अन्य जिलों में भी लगातार बरसात होती रही। ऐसे मौसम के बीच कांग्रेस की सभा की सफलता को लेकर उहापोह की स्थिति पैदा हो गई थी। बस्तर संभाग के बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर जिलों के कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों ने एक दिन पहले ही रायपुर कूच करना शुरू कर दिया था। जो लोग रह गए थे, वे सभा तिथि की अल सुबह बरसते पानी में रायपुर के लिए निकल पड़े। कई लोग उफनते नदी नालों को तैरकर या नाव से पार कर रायपुर रवाना हुए। वहीं कई इलाकों के नदी नालों के रपटे और छोटे पुल बाढ़ के पानी में डूब गए थे। ऐसे इलाकों के कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन लंबा रास्ता तय करते हुए ऊंचे पुलों से होकर रायपुर पहुंचे। सुबह 11 बजते बजते पूरा सभा स्थल खचाखच भर गया था। सभा स्थल पर स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टीजनों और आम लोगों के साथ पेश आई मुश्किलों तथा कार्यकर्ताओं से हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पूरी दास्तां सुनाई। दीपक बैज की बातें सुन मल्लिकार्जुन खड़गे हैरत में तो पड़े ही जोश से लबरेज भी हो गए। उन्होंने दीपक बैज और कार्यकर्ताओं की मेहनत, जोश और जुनून की सराहना करते हुए कहा कि यह जोश और जुनून आने वाले चुनावों में दिखना चाहिए।

जेल प्रशासन ने कैद कर ली नगर निगम की नाली!

0
  •  महापौर संजय पाण्डेय ने की जेल अधीक्षक से बात 

जगदलपुर जेल प्रशासन द्वारा जगदलपुर शहर के वीर सावरकर वार्ड के बासमुंडा पारा स्थित निकासी नाली को कैद कर लिया गया है। नाली को तार फेंसिंग लगा कर घेर लिया गया है। जिसकी वजह से नाली की सफाई प्रभावित हो गई है। सफाई नहीं होने से आसपास के घरों में गंदगी फैल गई है। यहां के रहवासी बदबू से परेशान है।

इस मसले को लेकर महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही व राणा घोष जेल अधीक्षक से मिलने केंद्रीय जेल पहुंचे। मालूम हो कि लंबे समय से जेल विभाग द्वारा जेल के पीछे स्थित बासमुंडा पारा में बनी नाली में फेंसिंग तार लगाया गया है। यहां से निकलने वाली नाली पर जेल विभाग द्वारा फेंसिंग कर नाली को ढक दिया गया है। इस वजह से नाली की सफाई नहीं हो पा रही है। सारा कचरा नाली के अंदर लंबे समय से पसरा हुआ है। आसपास के लोग बदबू से परेशान हैं।

इतना ही नहीं बल्कि जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर जो पानी छोड़ा जाता है उसकी वजह से भी काफी परेशानी हो रही है। चूंकि नाली जाम है इसकी वजह से गंदगी और गंदा पानी सड़क के ऊपर से बहते हुए मकानों में घुस रहा है।महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने जेल अधीक्षक से मिलकर इस विषय पर लंबी चर्चा की। जेल अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि समस्या का निराकरण जल्द ही किया जाएगा। उनके द्वारा भी एक बार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा और समस्या को यथासंभव हल करने का प्रयास किया जाएगा। महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि जेल अधीक्षक से इस विषय को लेकर लंबी चर्चा की गई है। आसपास के लोगों को जो परेशानी हो रही है, उसका निराकरण किया जाएगा। जेल अधीक्षक ने नाली बनाने को लेकर सहयोग करने की बात कही है।

अपने दल से बिछड़ी दो महिला नक्सली गिरफ्तार

0
  •  कुतुल एलओएस में सक्रिय रही हैं नक्सली पारो हपका और सुनीता मंडावी
  • मुठभेड़ के बाद राह भटक गई थीं दोनों नक्सली

जगदलपुर बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला पुलिस ने दो सक्रिय महिला नक्सलियों को जंगल से गिरफ्तार किया है। पारो हपका और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी नाम वाली ये दोनों नक्सली कुतुल एलओएस में सक्रिय रही हैं।

नारायणपुर जिले में जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के आदेशानुसार शुक्रवार को आईपीएस अक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत कुतुल, नेलांगुर, पदमकोट, बेडमाकोटी से ब्रीफिंग के बाद माड़ डिवीजन अंतर्गत कोडतामरका, फरसबेडा, धुरबेडा व आसपास के क्षेत्र में संयुक्त नक्सल ऑपरेशन के लिये रवाना हुई थी। इस दौरान 6 जुलाई को लगभग तीन बजे पार्टी ग्राम कोड़तामरका-धुरबेडा के जंगल पहाड के पास पहुंची थी, तभी दो संदिग्ध महिलाएं बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगीं। डीआरजी टीम द्वारा घेराबंदी कर उन्हें पकडा गया। दोनों महिलाओं से डीआरजी की महिला कमांडर द्वारा पूछताछ की गई। एक महिला ने अपना नाम पारो हपका पिता स्व. कोपा (उम्र 25 वर्ष) जाति मुरिया, निवासी घोटुम (घोटपाल), पंचायत बैल, थाना भैरमगढ़ एवं दूसरे महिला ने अपना नाम सुनीता उर्फ संगीता मंडावी पिता कुम्मा (उम्र 20 वर्ष) जाति- माड़िया, मिवासी मंडोड़ा, पंचायत पुरबेड़ा, थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर बताया। इसके साथ ही उन्होंने कुतुल एलओएस में नक्सली सतीश (एसजेडसीएम), दीपक (डीव्हीसी), सुखलाल जुर्री (डीव्हीसीएम), विमला, रनीता (एसजेडसीएम), पण्डी उर्फ दिनेश (एसीएम), वैश, सीमा, लिंगे उर्फ अंजू, मासे के साथ नक्सल सदस्य के रूप में कार्य करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि 25 जून को आदिंगपार धुरबेड़ा जंगल में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ होने पर हम लोगों के दो साथी सीमा एवं लिंगे उर्फ अंजू मारी गई और हम दोनों अपनी टीम से बिछड़ कर कोडतामरका के जंगल में रुक गई थी। दोनों महिला नक्सलियों की महिला कमांडर द्वारा तलाशी ली गई। तलाशी में पारो हपका के पास से 12 बोर बीजीएल लॉचर बंदूक एक नग, बीजीएल बम छोटा दो नग एवं दूसरी नक्सली सुनीता उर्फ संगीता मंडावी के पास से एक झोला में टिफिन बम एक नग, डेटोनेटर एक नग व पेसिंल सेल 24 नग प्राप्त हुए। उक्त मामले में थाना कोहकामेटा में अपराध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ़्तारी के बाद न्यायालय ने दोनों महिला नक्सलियों को जेल भेज दिया है।

आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में सेवानिवृत्ति व्याख्याता के विदाई समारोह का किया गया आयोजन

0

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय नया बाजार राजहरा में सेवा निवृत्त व्याख्याता गण  सी.आर ठाकुर व्याख्याता हिंदी, भारतलाल पांडे व्याख्याता अर्थशास्त्र, श्रीमती उर्मिला सिंह व्याख्याता हिंदी के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा तोरण साहू तथा अध्यक्षता प्राचार्य टी आर रानाडे ने की कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री रमेश गुजर अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति भी उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं सेवा निवृत व्याख्याता गण का पुष्प गुच्छ तिलक और शॉल तथा श्रीफल से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि तोरण साहू ने कहां की किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों को एक दिन सेवा निवृत होना सुनिश्चित होता है उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज में शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया| संस्था के प्राचार्य श्री टी आर रानाडे ने सभी व्याख्याता गणो का विद्यालय में योगदान और उनकी उपलब्धियां तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी सेवानिवृत शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में अपने शिक्षकीय काल की शुरुआत से लेकर अपनी सेवानिवृत्ति तक के शैक्षणिक सफर को याद करते हुए समस्त सहकर्मियों तथा प्राचार्य महोदय का सहयोग तथा मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी व्याख्याता गणो को स्मृति स्वरूप उपहार भेद किया गया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती जानकी उर्वशा तथा संचालन श्रीमती शैली सिंह व्याख्याता द्वारा किया गया।

 

सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी की अद्वितीय पहल, गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मदद

0
  •  ग्रामीणों को वितरित की दैनिक जरूरत की चीजें

जगदलपुर सीआरपीएफ की द्वितीय वाहिनी के कमांडेंट कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम कहेर दुलेर एवं कड़ती पारा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कहेर दुलेर एवं कड़ती पारा, पाटा दुलेर, वंजामपारा, यादव पारा, तथा आसपास के गांवों के लगभग 220 ग्रामवासी तथा बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर कमांडेंट कमलेश कुमार द्वारा दौनिक उपयोग के सामान जैसे साड़ी, लुंगी, गमछा, चप्पल, फावड़ा, गैती, बीज, स्टील प्लेट, स्टील ग्लास, स्टील पतीला, एवं रेडियो तथा बच्चों के स्कूल बैग, किताब, पेंसिल, विकेट, क्रिकेट बैट, वाॅलीबाॅल, वाॅलीबाॅल नेट एवं फुटबाॅल, फुटबाॅल नेट इत्यादि का वितरण किया गया। सिविक एक्शन प्रोग्राम स्थल पर ग्रामीणों के लिए स्वलपाहार की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही डाॅ. नितेश परचाके सीएमओ, द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा लगभग 125 ग्रामीणो का निःशुल्क उपचार किया गया एवं जरूरी दवाईयों का भी वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंद लोगों को घरेलू उपयोग के सामानों का वितरण तथा बच्चों को पढ़ाई लिखाई व खेलकूद का सामान उपलब्ध कराना तथा आम लोगों की आय में वृद्धि हेतु बीज एवं खेती से संबंधित उपकरण आदि वितरण कर उन्हें कृषि कार्य हेतु प्रेरित कर लोगों को मुख्यधारा में जोड़ना व जागरूक करना है। कमांडेंट कमलेश कुमार, अश्विनी कुमार मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी , जुगारे सारंग साहेब राव सहायक कमांडेंट एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों ने भी काफी बढ-चढकर भाग लिया एवं सभी सरपंचों व जनप्रतिनिधियों ने इस प्रकार की कार्यक्रमों की सराहना की और यह भी बताया कि इससे हमारे क्षेत्र का विकास हो रहा है। जनप्रतिनिधियों द्वारा यह भी बताया गया कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र के विकास में सीआरपीएफ मुख्य भूमिका अदा कर रही है। कमलेश कुमार कमांडेंट ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि आप लोगों के विकास के लिए सीआरपीएफ प्रतिबद्ध है। आपकी जो भी समस्या है उसको बताएं ताकि सीआरपीएफ आपकी समस्याओं को जिला स्तर पर अधिकारी को बता कर उचित समाधान करा सकें। कमांडेंट कमलेश कुमार ने गांवों के युवकों को पढ़ने-लिखने, खेलकूद आदि के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि आप सरकारी विभाग में नौकरी प्राप्त कर सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS