City Media - Page 128 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 128

स्कूल की तालाबंदी संजय बैंस के समझाइश में आंदोलन हुआ वापस दूसरे दिन ही मिला वही शिक्षक

0

ग्राम पंचायत गीधाली में में शिक्षिका का अन्यत्र ट्रांसफर होने से ग्रामीण जनों द्वारा उग्र आंदोलन करते हुए शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूल में तालाबंदी कर दिए और ग्रामीण जन स्कूल के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिए जब तक शिक्षक हमारे विद्यालय में नहीं आयेंगे हम अपना धरना प्रदर्शन करते रहेंगे विद्यालय में दिन शिक्षक थे एक शिक्षक दृष्टिबाधित और दूसरा शिक्षक भी विकंलाग है और जो शिक्षक ठीक है उसे युक्तयुक्ति करण के तहत अन्यत्र शाला में भेज दिया गया ग्रामीण जनों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी और प्रशासन से शिक्षक की मांग को लेकर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन कर दिए विभागीय अधिकारियों के समझाइश पर भी जब तक शिक्षक की नियुक्ति नही होगी तब तक हम धरना से नहीं उठेंगे मामले के गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस मौके पर पहुंचे और अधिकारियों और ग्रामीण जनों से चर्चा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी दो दिन के समय में आपके विद्यालय में उसी शिक्षिका को वापस कर देंगे ग्रामीण जन संजय बैंस के बातों को रखते हुए अपना आंदोलन समाप्त किए और दूसरे दिन ही जिला शिक्षा अधिकारी ने सुश्री धनबाई नागेंद्र का आदेश प्राथमिक शाला गीधाली में सहायक शिक्षक की नियुक्ति आदेश निकाल दिए ग्रामीण जन नियुक्ति आदेश पाकर

प्रफुल्लित होकर भाजपा नेता संजय बैंस और शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किए है ग्रामीण जन अपने गांव के भविष्य के लिए बड़ी जीत बता है आभार व्यक्त करने वाले माखन कोठारी लिखन बालेंद्र भागी राम साहू विक्रम केतन राठौर लखन लाल पन्नू राम देव प्रसाद मुकेश बालेंद्र धर्मेंद्र मिश्रा तुलेश सुधाकर प्रभु राम मेहर सिंग विनोद कोठारी भुवन कोठारी सीता राम सुनील कोठारी रेखा मिश्रा मुलिया बाई कमला बाई सोहेदरा अरुणा ईश्वरी डांडिया मिथिलेश धनकर अहमद बाई दुआकली बाई ने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जिंदगी, हर कदम एक नई जंग है….. युवक के रीढ़ की हड्डियों का हुआ है ऑपरेशन, सर्जरी कर गले के बीच डाला गया है पिंजरा,नागपुर में इलाज जारी 

0
  • सर्वाइकल समस्या से जूझते युवक की जान बचाने के लिए जनता से मदद की अपील, विभिन्न समाज के लोग आ रहे आगे

बालोद। हाल ही में घटित अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लोगों का जीवन से भरोसा ही उठ गया है। यहां जीवन में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता! देश इस हादसे से स्तब्ध हैं तो दूसरी ओर एक कहावत है जिंदगी हर कदम एक नई जंग है, इसे जीने के लिए मजबूत इरादे और हौसले की जरूरत है। तभी हम मुसीबत भरे इस जीवन में टिक पाएंगे। ऐसी ही कुछ मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है बालोद जिले के जगन्नाथपुर के युवक दीपक यादव पर। जो पेशे से तो एक मीडिया कर्मी हैं। पर शासन प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही और लगातार 2 साल से वे सर्वाइकल स्पाइन का दर्द झेल रहे हैं । 35 वर्षीय दीपक यादव (पत्रकार) की हाल ही में 9 जून को नागपुर के न्यूरोन अस्पताल में सर्वाइकल स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डियों से संबंधित ऑपरेशन हुआ है। जहां उनका इलाज जारी है। सर्जरी के बाद आई कमजोरी और शरीर को कवर करने के लिए उन्हें लगातार अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सर्जरी के लगभग एक हफ्ते तक वे वेंटीलेटर पर ही थे। फिलहाल उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सर्जरी के बाद गले में टांके लगाए गए हैं। जो 30 जून तक खोला जाना प्रस्तावित है। इलाज में अब तक लगभग 2 लाख खर्च हो चुके हैं। पिछले साल भी उनके गले में मवाद आने और टॉन्सिल से संबंधित ऑपरेशन हुआ था। लगातार दो-तीन ऑपरेशन के चलते आर्थिक समस्या से जूझ रहे। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले पत्रकार दीपक यादव की जान बचाने के लिए जनता भी एकजुट हुई है और ठेठवार यादव समाज सहित अन्य समाज के लोग भी उनके इलाज में आर्थिक मदद कर रहे हैं।

घर पहुंच कर समाज के लोगों ने की मदद

इस क्रम में यादव ठेठवार बालोद राज के पदाधिकारियों ने दीपक यादव ( पत्रकार) के घर जगन्नाथपुर जाकर परिवार जनों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। साथ ही उनकी माता को समाज द्वारा सहायता राशि के रूप में 5000 रुपए बालोद राज के तरफ से सहायतार्थ प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर ठेठवार समाज बालोद राज के उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, अंकेक्षक पवन यादव, महासचिव एलेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार यादव, जनक यादव मंडल अध्यक्ष तरौद, राम स्वरूप यादव मंडल अध्यक्ष बालोद, महिपाल यादव मंडल अध्यक्ष नेवारी कला उपस्थित रहे। साथ ही दीपक यादव को फोन कर उनका हाल-चाल जाना। इस मदद पर नागपुर में इलाजरत दीपक यादव ने ठेठवार यादव समाज का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए भी एक शिक्षक नरोत्तम यदु की पहल से ठेठवार समाज के लोगों द्वारा आर्थिक मदद की गई है ।छत्तीसगढ़ में सर्वाइकल स्पाइन की सर्जरी काफी महंगी होने और आयुष्मान कार्ड में भी इसका निश्चित और संपूर्ण पैकेज ना होने के चलते उन्हें नागपुर जाकर ऑपरेशन करवाना पड़ा और निरंतर उनका इलाज जारी है। डॉक्टर ने कहा है कि लगभग 3 महीने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। इस दौरान निर्धारित दवाइयां और आहार के साथ-साथ विभिन्न सावधानी बरतना काफी अनिवार्य है। जिसमें उनका खासतौर से गले और गर्दन को बचाना होगा। उन्हें किसी भी तरह से झुकना, गर्दन को मोड़ने, भारी वजन उठाने आदि कार्यों से मना किया गया है। सर्जरी बड़ी होने के कारण घाव भी गहरा है। जिससे कवर होने और वापस दिनचर्या में आने में समय लगेगा। ऐसे में उनके सर्जरी के बाद जारी निरंतर इलाज में भी काफी खर्च हो रहा है। अस्पताल में सर्जरी में ही 1 लाख 20 हजार रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा दवाइयां और अन्य खर्चे में लगातार उन्हें आर्थिक समस्या झेलनी पड़ रही है। उनकी समस्या को देख मानवता दिखाते हुए लोग उनकी मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं और उन्हें उनके गूगल पे/ फोन पे नंबर 9755235270 पर या खाता नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न समाज और संगठन के लोग, साथ ही व्यक्तिगत लोग भी उनकी मदद कर अन्य लोगों से अपील कर रहे हैं।

एमआरआई रिपोर्ट से पता चल चुका था, सर्जरी की पड़ सकती है जरूरत, पर 1 साल तक दवाई और फिजियोथेरेपी करवा कर देख रहे थे

दीपक यादव ने बताया कि एमआरआई रिपोर्ट में यह पता चल चुका था कि रीढ़ की हड्डी खिसकने से उनकी नस काफी दबी हुई है और ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन कुछ डॉक्टर उन्हें ऑपरेशन न करवाने और दवाई लेकर देखने की सलाह दे रहे थे। कुछ जगहों पर वे लगातार फिजियोथेरेपी भी करवाते रहे। जिससे उन्हें तात्कालिक दर्द से तो राहत मिल पा रहा था लेकिन समस्या अंदरुनी थी। जिले के डॉक्टरों ने अपने स्तर पर उन्हें दर्द से राहत देने के लिए पूरा प्रयास किया। बालोद जिले के अलावा एम्स रायपुर और भिलाई में भी एक न्यूरो सर्जन के पास उनका इलाज चल रहा था। जिनका वे दवाई ले रहे थे। पर अंततः इस समस्या का स्थाई समाधान ऑपरेशन ही नजर आ रहा था। जिसके बाद दीपक यादव ने ऑपरेशन करवाने का निर्णय लिया।

सर्जरी के बाद खतरे से बाहर पर समस्या अभी पूरी दूर नहीं हुई…

वही समस्या से जूझ रहे दीपक यादव ने बताया कि फिलहाल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर हैं लेकिन कमजोरी के कारण शरीर में काफी दर्द है। तो वही गले के पास काट कर सर्जरी की गई है और रीढ़ की हड्डियों के बीच अंदर सर्वाइकल केज यानी एक तरह का पिंजरा लगाया गया है। जिससे डॉक्टरों को माइनर के बजाय बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा है। इस वजह से खर्च भी काफी आया है। तो वही कमजोरी भी ज्यादा है। जिसे कवर होने में समय लगेगा।

फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर वीरेंद्र गंजीर ने की क्राउड फंडिंग की अपील: बूंद बूंद से घड़ा भर सकता है….

इधर बालोद जिले के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ वीरेंद्र गंजीर ने भी उनके इलाज में मदद के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने बताया कि सर्जरी से पूर्व दीपक यादव उनके पास फिजियोथेरेपी के लिए भी आ रहे थे। सोशल मीडिया पर पोस्टर डालकर उन्होंने क्राउड फंडिंग की अपील की है कि बूंद बूंद से घड़ा भर सकता है। जिससे जितना संभव हो सके, बिल्कुल मदद के लिए आगे आइए। ताकि सर्जरी के बाद कवर होने और दवाइयों आदि के खर्चे से कुछ हद तक राहत मिल सके। उनके इस अपील के बाद लोग आर्थिक मदद भी करने लगे हैं। जिस पर उन्होंने सभी सहयोगियों/ दानदाताओं का आभार जताया है।

इस तरह से कर सकते हैं दीपक यादव की मदद 

आप भी अगर दीपक यादव की जान बचाने में अपनी सहभागिता देना चाहते हैं तो उनके मोबाइल नंबर 9755235270 पर ही गूगल पे या फोन पे संचालित है या फिर उनके खाता नंबर (आईडीबीआई बैंक बालोद खाता नम्बर-1215104000202060

आईएफसी कोड- IBKL0001215) पर भी सीधे पैसा भेज सकते हैं या उनके स्कैनर के जरिए भी आप भुगतान कर सकते हैं।

इंटीरियर सर्वाइकल डिस्कटॉमी और फ्यूजन सर्जरी हुई है

दीपक यादव की सर्जरी की बात करें तो उनका इंटीरियर सर्वाइकल डिस्कटॉमी और फ्यूजन सी 5-6 (Anterior Cervical Discectomy and Fusion – ACDF) गर्दन की रीढ़ (सर्वाइकल स्पाइन) से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए सर्जरी हुई है। सर्जरी कर उनके गले के भीतर रीढ़ की हड्डियों को व्यवस्थित करने सर्वाइकल केज यानि पिंजरा डाला गया है। यह सर्जरी दो मुख्य भागों से मिलकर बनती है: पहला डिस्कटॉमी (Discectomy): इसमें गर्दन के सामने (anterior) से एक चीरा लगाकर क्षतिग्रस्त इंटरवर्टेब्रल डिस्क (दो कशेरुकाओं के बीच की गद्दी) को हटा दिया जाता है। यह डिस्क अक्सर हर्नियेटेड (अपनी जगह से खिसकी हुई) या रोगग्रस्त होती है, जो रीढ़ की हड्डी या नसों पर दबाव डालती है, जिससे दर्द, सुन्नता या कमजोरी जैसे लक्षण होते हैं। दूसरा फ्यूजन (Fusion): डिस्क को हटाने के बाद, उस खाली जगह को भरने के लिए एक बोन ग्राफ्ट (हड्डी का टुकड़ा) डाला जाता है। यह बोन ग्राफ्ट आमतौर पर रोगी के अपने शरीर से (जैसे कूल्हे से) या दाता से लिया जा सकता है, या कृत्रिम हड्डी सामग्री का उपयोग किया जा सकता है। इस बोन ग्राफ्ट को एक धातु की प्लेट और स्क्रू की मदद से आसपास की कशेरुकाओं (vertebrae) के साथ जोड़ा जाता है। समय के साथ, बोन ग्राफ्ट आसपास की कशेरुकाओं के साथ जुड़कर एक ठोस हड्डी बन जाता है, जिससे उस सेगमेंट में गति रुक जाती है और रीढ़ की हड्डी स्थिर हो जाती है। रिकवरी में कुछ समय लगता है और इसमें गर्दन को स्थिर रखने के लिए कॉलर पहनना और फिजियोथेरेपी शामिल है। यह सर्जरी गर्दन में क्षतिग्रस्त डिस्क को हटाकर और आसपास की हड्डियों को एक साथ जोड़कर तंत्रिकाओं पर दबाव को दूर करती है और रीढ़ को स्थिर करती है।

जैबेल में धरती आबा अभियान जारी

0

बकावंड़ जनपद पंचायत बकावंड के ग्राम जैबल में भारत सरकार के निर्देश के तहत धरती आबा कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। बस्तर जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान संचालित है। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, प्रधानमंत्री समान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, पेंशन योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, टीबी स्किनिंग, एनीमिया स्किनिंग जननी सुरक्षा योजना आदि के बारे में धरती आबा अभियान के तहत बस्तर जिले की चयनित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। धरती आबा जागरूकता विस्तृत जानकारी शिविर के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा है।

अखबार की पहल को सराहा वरिष्ठ पत्रकारों ने

0
  • कहा- शिक्षा की अलख जगा रहा है समाचार पत्र

जगदलपुर जागरण ग्रुप के समाचार पत्र नई दुनिया के रायपुर संस्करण में बस्तर जिले से छप रही खबरें शहर में चर्चा का विषय बन गई हैं। शहर के आम नागरिक और पत्रकार समाचार पत्र द्वारा जगाई जा रही शिक्षा की अलख की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

दरअसल नई दुनिया समाचार पत्र ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते है बस्तर के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी सकारात्मक खबरों का प्रकाशन शुरू किया है। बस्तर के सुदूर एवं संवेदनशील गांवों में शिक्षा के प्रति आ रही जागरूकता और जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल द्वारा की जा रही रचनात्मक पहल को लेकर खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। पिछले अंक में दरभा विकासखंड के ग्राम गड्डोपारा की खबर छपी थी, जिसमें बताया गया था कि 2019 के बाद पहली बार गांव का मिडिल स्कूल फिर से शुरू हो सका है और इस स्कूल की छठवीं कक्षा में 7 बच्चों ने दाखिला लिया है। यह खबर आज शहर में चर्चा का केंद्र रही। चाय की गुमटी पर सुबह सुबह जुटे शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार यह कहते सुने गए अखबार की पहल सराहनीय है। नई दुनिया अखबार समाज में शिक्षा , स्वस्थ जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर जो अलख जगा रहा है वह निसंदेह एक जागरूक अखबार की भूमिका है। आज की इस चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार मिश्र, श्रीनिवास रथ, संजय जैन और समाजसेवी व्यवसायी राम शिरोमणि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट 

नई दुनिया की यह खबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नजरों से भी गुजरी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने खबर के साथ ट्वीट किया कि-“बस्तर के गांवों के स्कूलों में रौनक़ लौटी, बेहतर शिक्षा की आस में उत्साहित नौनिहाल स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन स्कूलों को शिक्षक मिले। विशेषकर बस्तर क्षेत्र के स्कूल जो माओवाद का दंश झेल रहे थे, उन्हें राहत मिली है। “

रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में हो शासन के नियमों का पालन: कलेक्टर हरिस एस

0
  • समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि भू-गर्भ जलस्तर को बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्र में रेनवाटर हारर्वेस्टिग सिस्टम हेतु शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक है। नगर निगम क्षेत्र में नियमों का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक और वाटर रिर्चाज हेतु तालाबों, अन्य जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।

मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, जन शिकायत के आवेदनों के एक माह से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि डाटा एंट्री के लिए सभी विभाग अपने मैदान अमलों से सर्वे कर जानकारी भरेंगे। विभागीय योजनाओं के समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के सर्वे, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2025-26 में प्रथम किस्त प्राप्त उपरांत आवासों की भौतिक प्रगति और अप्रारंभ कार्यों का संज्ञान लिया। उन्होंने आत्मसमर्पित और नक्सल प्रभावित जनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य को सितंबर माह तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने घर-घर कचरा कलेक्शन और नलजल योजना के उपयोग शुल्क देने वाले गांवों में व्यवस्थित कचरा प्रबंधन के निर्देश दिए। साथ ही गांव में पूर्व निर्मित सोख्ता गड्ढों का चिन्हाकन कर उन्हें पुनः उपयोग में लाने हेतु सामुदायिक सहभागिता के साथ बनवाने की पहल करने कहा। बैठक में मनरेगा के तहत अकुशल श्रमिकों को रोजगार के अवसर, महतारी सदन निर्माण की स्थिति, मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी भवनों, पीडीएस दुकान निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति और खनिज न्यास संस्थान मद अंतर्गत स्वीकृत देवगुड़ी जीर्णोद्धार कार्य एवं अन्य विकास के अपूर्ण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री अद्योसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण योजनांतर्गत के तहत कार्यों की प्रगति की भी जनपदवार समीक्षा की। सामाजिक पेंशन योजनाओं के लिए 60 से धिक उम्र वाले व्यक्तियों को चिंहाकित कर पेंशन योजना के लिए आवश्यक कार्यवाही सभी जनपदों के साथ-साथ नगर निगम और नगर पंचायत में भी करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग से 3 माह का अतिरिक्त राशन भंडारण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विकासखंडों की उचित मूल्य की दुकानों में राशन पहुंचाने रूट चार्ट बनाकर कार्ययोजना के आधार पर भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र बिंता से धान का उठाव करवाकर केंद्र को खाली करवाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारी से खरीफ वर्ष 2025-26 किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य-पूर्ति पर चर्चा कर माह के अंत तक पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किए। उद्यानिकी मत्स्य पालन, पशुधन विकास विभाग को विभागीय लक्ष्य के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण को बढाने कहा। मत्स्य पालन के लिए पंचायत से प्रस्ताव मिलने के उपरांत तालाबों के पट्टे देकर मतस्य पालन की अनुमति दी जाए।

घटिया मिर्ची बीज की होगी जांच

कलेक्टर ने बस्तर-बकावंड क्षेत्र में गुणवत्ता विहीन व कमजोर मानक वाले मिर्ची बीज के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान के लिए तहसीलदारों के माध्यम से जांच करवाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों का तृतीय पक्ष मूल्यांकन एवं एसडीएम के मूल्यांकन के आधार पर शासन को प्रस्ताव दिया जाएगा। स्कूल जतन योजना के निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा की। अपूर्ण निर्माण कार्यों को 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बकावंड व दरभा ब्लाक में आयोजित आयुष्मान कार्ड विशेष शिविर में अधिक से अधिक को लाभ देवें। साथ ही सिकलसेल की जांच में शहरी क्षेत्र को लक्षित कर कार्य करने तथा टीबी की जांच हेतु बस्तर व नानगुर के संभावित क्षेत्रों में अधिक टेस्टिंग करवाने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में शत-प्रतिशत कमजोर बच्चों को भर्ती करवाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किए।

होगा बच्चों का आधार अपडेट

शून्य से 06 वर्ष के बच्चों का सेल्फ आधार अपडेट करने पर चर्चा हुई, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष कार्यक्रम में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। पूरक पोषण आहार अंतर्गत हितग्राहियों का पोषण देकर एप्प में फेस कैप्चरिंग व ई-केवाईसी की स्थिति का संज्ञान लिया। आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वीकृत पेयजल सुविधा की व शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की प्रगति, जल जीवन मिशन के कार्यों की भी प्रगति की समीक्षा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया विनोबा एप के माध्यम से शिक्षा में उत्कृष्टता कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान

0
  • 5 शिक्षक शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान, मिला ईनाम

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन शिक्षा विभाग व समग्र शिक्षा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को मंगलवार को कलेक्टर हरिस ने अपने कक्ष में पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

शिक्षा के क्षेत्र में विनोबा एप के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में साइदा खान, कामेश्वरी कश्यप, राजेश्वरी सलाम, उमाशंकर साहू एवं प्रमोद कुमार मरावी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा अखिलेश मिश्र और विनोबा एप की प्रभारी ईशा सिंह भी उपस्थित थीं।

मोहड़ पहुंचे दीपक बैज

0

राजनांदगांव प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज राजनांदगांव के ग्रामीण वार्ड मोहड़ के रहवासियों से मिलकर अवैध रेत उत्खनन एवं गोलीकांड की घटना की जानकारी ली। दीपक बैज ने कहा है कि ग्रामवासियों में काफी डर और रोष है कि लगातार रोक लगाने के बावजूद बाहरी लोग आकर अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं। रेत माफिया ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। भाजपा सरकार मामले में कार्रवाई नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही हैभाजपा नेता, खनिज अधिकारी, पुलिस सभी की मिलीभगत से ये अवैध रेत उत्खनन सिंडिकेट चलाया जा रहा था।

परिवहन संघ के सदस्य ने किया आत्मदाह का प्रयास

0
  • 21 दिनों से चल रहा हैं ट्रांसपोर्टर्स का आंदोलन 

कांकेर भानुप्रतापपुर परिवहन संघ द्वारा पिछले 21 दिनों से गोदावरी स्टील प्लांट के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों की यह हड़ताल मुख्य रूप से गोदावरी स्टील द्वारा उनके काम के हिस्से को कम किए जाने के विरोध में है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यदि कोटा कम किया जाएगा, तो इससे ट्रक मालिकों और यूनियन से जुड़े लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं आज परिवहन संघ के एक सदस्य ने अपनी मांगों को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया है। सदस्य श्याम शुक्ला ने मशाल और पेट्रोल लेकर एसडीएम कार्यालय की ओर दौड़ लगाई, लेकिन परिवहन संघ के अन्य सदस्यों ने उन्हें समय रहते रोक लिया और उनकी जान बचा ली गई। यह घटना तब हुई जब परिवहन संघ अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा था। इस घटना के बाद, परिवहन संघ के सदस्यों ने भानुप्रतापपुर से कांकेर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस घटना ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और परिवहन संघ अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की धरना स्थल और एसडीएम कार्यालय के बाहर अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि उनकी मौजूदगी में इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।

घोटाले में लिप्त पूर्व महापौर को कोर्ट ने किया तलब, महापौर संजय पांडे करवाएंगे एफआईआर- सुशील मौर्य

0
  •  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा मेयर से स्पष्टीकरण

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस ने पूर्व महापौर सफीरा साहू द्वारा महापौर निधि में किए गए कथित घोटाले को लेकर प्रेसवार्ता की। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी ने आरटीआई के माध्यम से पूर्व महापौर सफीरा साहू द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जिस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पूर्व महापौर को 20 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी जो कहती थी उस पर मोहर लगा दिया गया है। पूर्व महापौर सफीरा साहू ने शहर के वार्डो में जमकर भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस पार्टी ने इस भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश राय सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है।न्यायालय में हमारे एडवोकेट संकल्प दुबे के द्वारा इस विषय पर कार्य कर अंजाम तक पंहुचाया गया। भाजपा आरोप लगाती थी उस पर ये कुछ नहीं कर पाए पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व महापौर सफीरा साहू के भ्रष्टाचार की परतें खुलवा दी हैं तो क्या महापौर संजय पांडे पूर्व महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे? सुशील मौर्य ने कहा कि आम जनता के धन की बंदरबाट पूर्व महापौर सफीरा साहू ने की है, उसे लेकर संजय पांडे का क्या स्टैंड है इसको उन्हें सार्वजनिक रूप से क्लियर करना चाहिए। साथ ही किसी भी जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन द्वारा अगर भ्रष्टाचार किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाने का कार्य करेगी बस्तर में किसी अफसरशाही हावी नहीं होने दिया जाएगा। सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सफीरा साहू पर महापौर निधि के करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार का मुद्दा यूं तो तत्कालीन मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने जोरशोर से उठाया था, वर्तमान महापौर संजय पांडे उस दौरान सफीरा साहू को पैर के नाखून से लेकर सर के बाल तक भ्रष्टाचार में डूबे होना बताया था, पर पूर्व सफीरा साहू के भाजपा प्रवेश करते ही भाजपा ने इस बहुचर्चित महापौर निधि घोटाले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। भाजपा के आरोपों की जांच और आरोपों को सिद्ध करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी और पूर्व निगम उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार को उजागर किया और न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय ने भी तथ्यों और सबूतों को ध्यान में रखते हुए पूर्व महापौर सफीरा साहू को 20 जून को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है कुल मिलाकर कांग्रेस ने अंजाम तक पंहुचाने का कार्य किया है। अधिवक्ता संकल्प दुबे ने बताया न्यायलय के सामने हमने अपना पक्ष रखा था और नए कानून के एनएसएस में जो प्रोविजन है और इसके तहत जो अभियुक्त होता है उसे अपना पक्ष रखने का मौका मिलता है और इसी के तहत पूर्व महापौर सफीरा साहू को न्यायालय ने तलब किया है। अगर वह न्यायालय में पेश नहीं होती है तो न्यायालय अपना आगे का निर्णय लेगा और हम चाहते हैं कि पूर्व महापौर आएं, अपना स्पष्टीकरण दें और जो भी मामला बनेगा पूरा रजिस्टर्ड होगा और उसे अंजाम तक पहुंचाने का कार्य हम करेंगे।नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने इसे सच्चाई की जीत की दिशा में न्यायालय के बढ़ते कदम बताया है और कहा है कि भाजपा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से समझौता कर सकती है, उन्हें अपनी पार्टी में लेकर संरक्षण दे सकती है परंतु कांग्रेस पार्टी न कभी भ्रष्टाचार के साथ समझौता किया है और न करेगी।जनता की गाढ़ी कमाई को जो भी डकारना चाहेगा उसके खिलाफ हम हमेशा खड़े रहेंगे। प्रेसवार्ता में प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही, शुभम यदु, आभाष महंती, ज्योति राव, सायमा अशरफ, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

अग्निवीर भर्ती: 30 जून से 10 जुलाई तक होगी ऑनलाइन परीक्षा, प्रवेश पत्र मिलेंगे 16 जून से

0
  •  इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा में परीक्षा केंद्र 

जगदलपुर भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून से 4 जुलाई तक एवं 7 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रतिदिन तीन- चार शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क / एसकेटी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 16 जून से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। छत्तीसगढ़ में निर्धारित परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैं- बिलासपुर में चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान और डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा, रायपुर में आईओएन डिजिटल जोन, सरोना भिलाई में पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिरसाकला, दुर्ग में छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड और जगदलपुर में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा। भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टता के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के टेलीफोन नंबर 0771- 2965212 और 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की भी सख्त सलाह दी गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS