City Media - Page 132 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 132

किरण देव ने मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

0

जगदलपुर बस्तर आंध्र समाज द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत आज गंगामुंडा तालाब के पास स्थित निर्माणाधीन श्री गंगा कैलाशनाथ चतुर्मुख शिवालय मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि पेड़ पौधों और प्रकृति का संरक्षण आज के वर्तमान समय में बहुत ही अति आवश्यक और हम सभी का कर्तव्य है। पौध रोपण के साथ इसका संरक्षण एवं संवर्धन भी आवश्यक है । पौधे लगाकर हमें उसे बचाना चाहिए। हमारे जीवन चक्र में वृक्ष का होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, आंध्र समाज के अध्यक्ष पी. जयंत राव, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सचिव यशवर्धन राव, सुब्बाराव, संपत झा एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

किरंदुल गाय को डसा करैत सर्प ने; जान बचाने लगाया इंसानों का एंटीवेनम

0
  •  गौशाला में हुई घटना, उधार के इंजेक्शन से बचाई गौमाता की जान

किरंदुल सर्पदंश पीड़ित इंसानों को लगाया जाने वाला एंटीवेनम इंजेक्शन गौमाता की जान बचाने में सहायक साबित हुआ है। मामला किरंदुल की गौशाला से सामने आया है।

शुक्रवार को किरंदुल की गौशाला में एक गौमाता को जहरीले करैत सांप ने डस लिया था। जैसे ही घटना की खबर मिली, गौसेवक वहां पहुंचे और सर्पमित्रों की मदद से सांप को तो पकड़ लिया। इसके बाद गाय की हालत खराब होने लगी। गौ सेवकों ने तत्काल पशु चिकित्सकों से संपर्क साधा तो पता चला कि वहां मवेशियों के लिए एंटीवेनम नहीं है। इसके बाद सभी ने एनएमडीसी अस्पताल से लेकर जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा तक संपर्क साधा। वहां भी एंटी वेनम उपलब्ध नहीं था। गौसेवको ने एनएमडीसी के अस्पताल से इंसानों के लिए रखा एंटी वेनम लिया, वो भी इस शर्त पर कि बाद में दवा वापस करनी होगी। इसके बाद इस वेनम को गौ माता में इंजेक्ट किया गया। अभी हालत गाय की हालत स्थिर है। गौसेवक गाय की हालत पर नजर रखे हुए हैं।

अवैध रेत खनन और परिवहन पर कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर

0
  • प्रतिबंध अवधि में रेत का खनन कर भंडारण पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
  • जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली कलेक्टर ने

जगदलपुर बस्तर जिले में जारी रेत के अवैध खनन और परिवहन पर कलेक्टर ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने ने रेत खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य शासन के आदेश के अनुसार कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में हुई। बैठक में कलेक्टर हरिस ने कहा कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर खनिज और राजस्व विभाग सतत कार्रवाई करें। साथ ही प्रतिबंध अवधि में रेत का उत्खनन कर भंडारण करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित खदानों की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दें ताकि एसडीएम खदान साइट का भी निरीक्षण कर सकें।

बैठक में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज, राजस्व,परिवहन, वन और पर्यावरण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई पर चर्चा की गई। इसके अलावा नवीन रेत खदान घोषित करने, भार क्षमता से अधिक खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करने, परिपेक्ष्य में तारपोलीन ढंके खनिजों के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन में जप्त वाहनों को नजदीकी पुलिस थाने में सुरक्षित रखे जाने हेतु थाना प्रभारियों से आवश्यक सहयोग के संबंध में चर्चा की गई। खदान सीमाकंन हेतु राजस्व विभाग से सहयोग लेने कहा गया। जिले के समस्त निर्माण विभागों के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों में उपयोग हेतु संभावित खनिज की मात्रा की जानकारी और रॉयल्टी जमा करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, सभी एसडीएम और तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी, खनिज विभाग के अधिकारी शिखर चेरपा सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अवैध रेत खनन और परिवहन पर कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर

0
  • प्रतिबंध अवधि में रेत का खनन कर भंडारण पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
  •  जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली कलेक्टर ने 

जगदलपुर बस्तर जिले में जारी रेत के अवैध खनन और परिवहन पर कलेक्टर ने सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने ने रेत खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य शासन के आदेश के अनुसार कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में हुई। बैठक में कलेक्टर हरिस ने कहा कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर खनिज और राजस्व विभाग सतत कार्रवाई करें। साथ ही प्रतिबंध अवधि में रेत का उत्खनन कर भंडारण करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित खदानों की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दें ताकि एसडीएम खदान साइट का भी निरीक्षण कर सकें। बैठक में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज, राजस्व,परिवहन, वन और पर्यावरण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई पर चर्चा की गई। इसके अलावा नवीन रेत खदान घोषित करने, भार क्षमता से अधिक खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करने, परिपेक्ष्य में तारपोलीन ढंके खनिजों के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन में जप्त वाहनों को नजदीकी पुलिस थाने में सुरक्षित रखे जाने हेतु थाना प्रभारियों से आवश्यक सहयोग के संबंध में चर्चा की गई। खदान सीमाकंन हेतु राजस्व विभाग से सहयोग लेने कहा गया। जिले के समस्त निर्माण विभागों के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों में उपयोग हेतु संभावित खनिज की मात्रा की जानकारी और रॉयल्टी जमा करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, सभी एसडीएम और तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी, खनिज विभाग के अधिकारी शिखर चेरपा सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और अरविंद नेताम को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भेजा मानहानि का नोटिस

0
  •  धार्मिक टिप्पणी का आरोप, कहा बैज ने- माफी मांगें तीनो लोग 

जगदलपुर धार्मिक टिपण्णी मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज ने अरविंद नेताम, मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप के को मानहानि का नोटिस भेजा है। दीपक बैज ने कहा है कि इन तीनों ने मेरी छवि, राजनैतिक अस्मिता को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार प्रदेश में जल जंगल जमीन से जुड़े मुद्दों को उठाया जा रहा है। मैंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कवर्धा के लोहारीडीह कांड से लेकर बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को निजी हाथों में बेचे जाने के विरोध में पदयात्राएं की थीं।. इसे व्यापक जन समर्थन मिला। जिससे भाजपा बौखला उठी है। इसी बौखलाहट में बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा के लोगों ने मुझ पर व्यक्तिगत प्रहार करने के लिए ऐसी ओछी टिपण्णी की है। इसी वजह से मैंने इन तीनों नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। इन नेताओं को अपने कृत्य के लिए उनको सार्वनिक रूप से माफ़ी मांगनी होगी। उल्लेखनीय है कि बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकर्ता वर्ग में भाग लेने और वहां आदिवासियों के धर्मांतरण को लेकर बयान दिए जाने तथा धर्मांतरण रोकने के लिए केवल आरएसएस को ही सक्षम बताए बताए जाने के बाद से छत्तीसगढ़ में सियासी खलबली मची हुई है। इसे लेकर कांग्रेस- भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार चल रही है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को किया उपेक्षित: श्याम जायसवाल

0
  •  नगर पालिका सीएमओ ने दिया अपर कलेक्टर के निर्देश का हवाला 
  • बालोद के अफसरों को भाजपा नेताओं से परहेज 

दल्लीराजहरा.लगता है बालोद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भाजपा नेताओं से एलर्जी होती है, खासकर बालोद के अपर कलेक्टर और दल्ली नगर राजहरा नगर पालिका के सीएमओ को। यहां होने वाले किसी भी कार्यक्रम से स्थानीय भाजपा नेताओं को दूर रखने की कोशिश की जाती है। नगर पालिका द्वारा 13 जून को सुबह 7 बजे से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर भी शामिल हो रही हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर द्वारा दल्लीराजहरा के भाजपा नेताओं को आमंत्रण नहीं दिया गया जो कि गंभीर चूक है। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बताया कि इस संबंध मे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू से चर्चा करने पर उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर ने कहा है कि अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने भाजपा नेताओं को आमंत्रण देने से मना किया है। जिसके बाद भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि ये अधिकारी भाजपा की सरकार में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री जायसवाल ने नाराजगी भरे लहजे में कहा है कि अपर कलेक्टर और सीएमओ की शिकायत शीघ्र भाजपा संगठन के जिला व प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री तक की जाएगी।

गौरतलब हो कि सीएमओ वाडेकर इसके पूर्व भी नगर पालिका चुनाव पश्चात शपथ ग्रहण समारोह के आमंत्रण पत्र जारी करने के मामले में विवादों में घिर गए थे। वे भाजपा के जनप्रतिनिधियों और नेताओं की घोर उपेक्षा करते रहे हैं।

आकाश राव गिरिपुंजे के निवास पहुंचे दीपक बैज

0

रायपुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सुकमा के एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के निवास पर पहुंच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। दीपक बैज ने कहा कि शहीद आकाश राव गिरपुंजे का छत्तीसगढ़ की माटी के लिए दिया गया बलिदान सदैव अमर रहेगा और वे देशप्रेम की मिसाल बनकर सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। बैज ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दें।

ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन आज

0

बालोद जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) रतिराम कोसमा ने कहा है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के इशारे पर ईडी द्वारा सुकमा जिला स्थित कांग्रेस भवन को अटैच किए जाने के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आज 14 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार एवं ईडी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में आज 14 जून को शाम 5 बजे बालोद जिला मुख्यालय में राजीव भवन जिला कांग्रेस कार्यालय के समीप जय स्तंभ चौक पर भाजपा सरकार एवं ईडी का पुतला दहन किया जाएगा। श्री कोसमा ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा ईडी का जिस ढंग से दुरुपयोग किया जा रहा है वह अत्यंत ही निंदनीय है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सत्ताधारी दल द्वारा ऐसा कृत्य किया जाना शर्मनाक है। अपने विरोधी दलों को खत्म करने की मंशा से भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। देश की जनता इसे देख रही है। इसका जवाब आने वाले समय में देश की जनता और समस्त विपक्षी दल देंगे। जिला महामंत्री रतिराम कोसमा ने पुतला दहन कार्यक्रम में जिले के सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागों के जिला व ब्लाक पदाधिकारियों सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरी निकायों, त्रिस्तरीय पंचायती राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील की है।

विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल

0
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महामंत्री ने बालोद में मोदी सरकार की उपलब्धियां पर प्रदर्शनी का लोकार्पण किया
  • भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

दिनांक: 12 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री रामू रोहरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता की शुरुआत जिला महामंत्री श्री राकेश छोटू यादव द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों और संवाददाताओं का परिचय देकर की गई। इस दौरान श्री रामू रोहरा ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की नीतियों, योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है और आज देश आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। यह 11 वर्षों की यात्रा 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम और प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ संभव हो सकी है।

रामू रोहरा ने कहा,11 साल का यह सफर केवल सरकार की योजनाओं का नहीं, बल्कि एक नए भारत के आत्मविश्वास, नवाचार और विकास का प्रतीक है। पहले ‘यह नहीं हो सकता’ की सोच थी, अब ‘यह जरूर होगा’ का विश्वास है।”

उन्होंने कांग्रेस के 70 वर्षों के शासनकाल की तुलना में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करते हुए कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार की जगह विकास की चर्चा होती है। अब योजनाओं का लाभ सीधे जनता के खातों में पहुँचता है और देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

प्रमुख उपलब्धियाँ

धारा 370 की समाप्ति

तीन तलाक पर प्रतिबंध

जीएसटी लागू

पीएम गरीब कल्याण योजना

उज्ज्वला योजना

आयुष्मान भारत

पीएम किसान सम्मान निधि

जल जीवन मिशन

ऑपरेशन सिंदूर – भारत के साहस और संकल्प का प्रतीक है

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों ने देश को अंधकार से उजाले, निराशा से आशा और भ्रष्टाचार से सुशासन तक पहुँचाया है।

इस अवसर पर मोदी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की एक प्रदर्शनी रखी गई जिसे दीप प्रज्वलित कर प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री रामू रोहरा एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं ने आरंभ किया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के

अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ,प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला,पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ,सह संयोजिका ललिता पेमन साहू,कमल पनपालिया – जिला मीडिया प्रभारी,कार्यक्रम में जिले एवं मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

बेअसर रहा नक्सली बंद, निर्माण कार्यों में लगी मशीनें थाना परिसरों में खड़ी करवाई

0
  •  आम दिनों की तरह रही लोगों की दिनचर्या

जगदलपुर नक्सलियों के जनपितुरी सप्ताह मनाने और भारत बंद का बस्तर संभाग में असर नजर नहीं आया। कुछ जगहों को छोड़कर शेष बस्तर में आम दिनचर्या सामान्य रही। जन पितुरी सप्ताह को देखते हुए कुछ जिलों में पुलिस ने अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पुल पुलिया और अन्य निर्माण कार्यों में लगी मशीनों को एहतियातन नजदीकी थाना परिसरों में खड़े करवा दिया गया है।

बस्तर संभाग में नक्सली 10 जून से जन पितुरी सप्ताह मना रहे हैं। पहले दिन नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान किया था। बंद को देखते हुए बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव जिलों में पुलिस एहतियात बरत रही है, बावजूद नक्सली कोंटा में बड़ी वारदात करने में सफल हो गए। लंबे समय बाद बीजापुर जिले में नेशनल पार्क एरिया में सुधाकर के मारे जाने के बाद बीजापुर सड़क में नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी का अहसास करवाने और भड़ास निकालने के लिए ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वही दोबारा सालों पुराने पैतरे को अपनाते हुए नक्सलियों ने दंतेवाड़ा बीजापुर सुकमा में छिटपुट वारदातों को अंजाम दिया। नक्सली सात दिन तक जन पितुरी सफ्ताह मानते हैं, लेकिन इसका असर बस्तर में कही नही दिखा। सिर्फ बीजपुर और सुकमा में घटना के बाद अब पूरे बस्तर के नक्सल क्षेत्रों में निर्माण कार्य मे एहतियात बरती जा रही है घोर नक्सल प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में नक्सली बंद को व जन पितुरी सप्ताह लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। नक्सल क्षेत्रों में कई दिनों से निर्माण कार्यों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। वही तीनो जिलो में जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सड़क और रेलवे निर्माण कार्य में लगी मशीनरी को सुरक्षित भांसी थाने के सामने खड़ा करवा दिया गया था है। बाकी जिलों में भी ऐसा ही कदम उठाया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS