City Media - Page 133 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 133

संविधान बचाने कांग्रेस ने निकाली विशाल मशाल रैली

0
  •  संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तैयार: सुशील मौर्य
  • मोदी सरकार ने तार तार किया संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को: प्रेमशंकर शुक्ला

जगदलपुर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में आज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जगदलपुर के राजीव भवन से संविधान बचाओ यात्रा अभियान के तहत विशाल मशाल रैली रिकाली गई।

मशाल रैली राजीव भवन से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग महारानी अस्पताल चौक, महावीर चौक, सिरहसार चौक, मिताली चौक होती हुई पुनः राजीव भवन पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें लगातार संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही हैं। यहां तक कि शासन-प्रशासन भी संविधान के हिसाब से नहीं चल रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों और महिलाओं के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। विपक्षी दलों की आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इसलिए संविधान की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश के हर ज़िले और ब्लॉक स्तर पर संविधान बचाओ यात्रा आयोजित कर रही है। इसी तारतम्य में आज संविधान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मशाल रैली निकाली गई। ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि संविधान को बचाना हमारा परम कर्तव्य है और इस कर्तव्य को पूरा करने के छत्तीसगढ़ का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।संविधान को एकतरफा अपनी मर्जी से चलाने की कोशिश करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है,आज संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा हो रहा है. नियमों को ताक पर रखकर एक तरफा उसका संचालन किया जा रहा है। जनता और छात्रों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया है। देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा देकर समाज में डर और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है। यह हमारे संविधान पर हमला है।संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, उपाध्यक्ष सेमियल नाथ, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, महामंत्री महेश द्विवेदी, राजेश राजेश राय, रविशंकर तिवारी, प्रकाश अग्रवाल, गौरनाथ नाग, बलराम यादव, कमलेश पाठक, पार्षद सूर्योपानी, सुशीला बघेल, अफरोज बेगम, गौतम पाणिग्रही, शुभम यदु, लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी, शहनाज बेगम, राकेश मौर, रोहित पाणिग्रही, सायमा अशरफ, एस नीला, लोकेश नंदा, पंकज केवट, कर्तव्य आचार्य, मनिता राउत उस्मान रजा, शेख अयाज, एडविन मार्क, राजेंद्र पटवा, आनफाज खान, खीरेंद्र यादव समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, पार्षद, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रक्तदान अभियान: विजय वार्ड के लोगों ने ली शपथ

0
  • पार्षद गौतम पाणिग्रही ने की वार्ड में शानदार पहल

जगदलपुर नगर के विजय वार्ड के पार्षद गौतम पाणिग्रही ने वार्ड के नागरिकों के साथ रक्तदान अभियान के लिए शपथ ली। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना हमारा कर्तव्य है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करना हमारा उद्देश्य है। रक्तदान की महत्ता बताते हुए पार्षद गौतम पाणिग्रही ने कहा कि रक्तदान कर हम एक जीवन बचा सकते हैं। यह एक सरल और सुरक्षित प्रक्रिया है जिससे हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं।पार्षद गौतम पाणिग्रही ने नागरिकों से रक्तदान करने का आग्रह किया और कहा कि यह एक नेक काम है जिससे हम समाज में योगदान कर सकते हैं। इस पहल से वार्ड में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा। पार्षद गौतम पाणिग्रही ने कहा कि वह इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

मां का शराबी बेटा बना मौत का कारण

0

दल्लीराजहरा :- मां एक शब्द नहीं पूरी दुनिया है, मां अपना पूरा जीवन अपने बच्चों के देखभाल में निकाल देती है. लेकिन कभी-कभी बच्चे इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देते हैं. मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का ऐसा ही एक मामला दल्लीराजहरा से सामने आया है. जहां कलयुगी बेटे ने अपनी मां को डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया. यह मामला है दल्लीराजहरा 256 शिकारी बाबा का घटना है।

पुत्र ने मां के चरित्र पर संदेह होने के कारण डंडे से मारकर  लहूलुहान कर दिया। जिससे सर व शरीर के अन्य जगह में चोट आई मौके पर पुलिस पहुंचकर उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया प्राथमिक उपचार के बाद मामला गंभीर होने के कारण बालोद जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई घटना आज सुबह 9 से 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है मृतिका का नाम ललिता बाई चतुर्वेदी आरोपी पुत्र सतनाम चतुर्वेदी उर्फ जुग्गू  जो रोजी मजदूर का काम करता था । कातिल शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया । पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को पड़कर हिरासत में ले लिया है आगे की पूछताछ जारी है ।

रक्तदान के लिए लोगों में लाई जागरूकता

0
  • नगर के 115 लोगों ने लिया रक्तदान का संकल्प =
    जगदलपुर

बस्तर :- कलेक्टर हरिस एस. के निर्देशानुसार एव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक के मार्गदर्शन मे विश्व रक्तदाता दिवस पर “गिव ब्लड, गिव होप टुगेदर वी सेव लाइव्स” थीम पर रक्तदान जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जगदलपुर शहरी क्षेत्र में किया गया।

जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी यूपीएससी एवं यूआआएम के अलावा
सुबह पीजी कॉलेज ग्राउंड पार्कों, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लालबाग, 5वी बटालियन परपा, एवं होम गार्ड कैंप हाटकचोरा, सार्वजनिक स्थान बिनाका मॉल, विशाल मेगा मार्ट, गली मोहल्लों में जागरूक कर रक्त दान करने हेतु प्रेरित कर शपथ दिलाई गई। 115 लोगों से रक्तदान फार्म भरवाए गए। 14 जुन को रक्तदान हेतु संकल्पित लोगों को रक्तदान करने हेतु महारानी अस्पताल आने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर शहरी क्षेत्र के समस्त स्टाफ अलावा नरेश मरकाम, सुंदर मरकाम, वर्षा नामदेव, मनीष खाखा, हेमो बघेल, पीलाराम, मोहन कश्यप, कमलवती, तामेश्वरी मरावी, रजनी, मुकेश्वरी, अमित पटेल, शहरी एमटी सोनमनी, नीलू ठाकुर के अलावा वार्ड के मितानिन शामिल थे।

शिक्षक साझा मंच ने सभी 33 जिलों में दस्तावेजी सबूतों के साथ भ्रष्ट अधिकारियों की खोली पोल

0
  •  संचालक मंडल की दहाड़- बर्दाश्त नहीं अन्याय
  • युक्तियुक्तकरण रद्द कर 2008 का सेटअप लागू करने की मांग

जगदलपुर शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में हुई कथित धांधली, अनियमितता, भ्रष्टाचार,भाई भतीजावाद और प्रशासनिक दादागिरी के खिलाफ आज प्रदेशभर के शिक्षकों का गुस्सा दिखा। शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संचालक शंकर साहू ने बताया कि शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने आज राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपकर युक्तियुक्तकरण में हुए व्यापक भ्रष्टाचार, अनियमितता, भाई भतीजावाद एवं धांधली के आरोपी सभी अधिकारियों को बर्खास्त कर उन पर धोखाधड़ी एवं शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

.शिक्षक साझा मंच के सभी 23 प्रदेश संचालकों ने आज मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी, बलरामपुर से लेकर सुकमा तथा राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक सभी जिलों में अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पूरे प्रमाणित दस्तावेजी साक्ष्य सहित पोल खोली। दुर्ग संभाग के मोहला, मानपुर,अंबागढ़ चौकी जिले मे प्रदेश संचालक शंकर साहू ने भ्रष्ट अधिकारियो के खिलाफ सिंह गर्जना करते हुए विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण को तत्काल रद्द करने की मांग की। यहां जिला संचालक के साथ शिक्षक नेता शंकर साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर युक्तिकरण को तत्काल रद्द कर 2008 का सेटअप लागू करने की मांग की। इसी प्रकार बिलासपुर में प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा, संजय शर्मा और भूपेंद्र बनाफर ने मांगों के संदर्भ में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राजधानी रायपुर जिला मुख्यालय में प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे एवं राजनारायण द्विवेदी ने अपने साथी शिक्षकों के साथ कलेक्टर परिसर में नारेबाजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। मोहला, मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में साझा मंच के प्रदेश संचालक शंकर साहू की अगुवाई में जिले के शिक्षकों ने स्थानीय जनपद चौक पर एकत्रित होकर सबसे पहले संबंधित सभी पीड़ित शिक्षकों से उनकी समस्याएं सुनी, सभी से आवेदन लिया गया, फिर मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, डीपीआई के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से प्रांतीय संचालक शंकर साहू, प्रांतीय सह संचालक भूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय सह संचालक अश्वनी कुमार देशदहरे, जिला उप संचालक, मक्खन साहू, राजेश निषाद, डालसिंह कोमरे, जयश्री साहू, अंजलि लेंझारे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया के आरक्षण रोस्टर में भी घालमेल

0
  •  आरक्षण रोस्टर गलत होने की बहुत पहले ही हो चुकी थी शिकायत

जगदलपुर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में भर्ती घोटाला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। इसकी शिकायत बहुत पहले ही राजयपाल स्तर तक की जा चुकी थी, मगर विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी कायम रही।

इस अवैधानिक भर्ती में रूरल टेकनोलोजी में दुर्गेश डिकसेना का अवैधानिक चयन और मैनेजमेंट विषय में अवैधानिक भर्ती, केंद्रीय विश्वविद्यालय से पीएचडी प्राप्त उच्च शिक्षित आदिवासी महिला अभ्यर्थी को नाट फाउंड सुटेबल करने, जेआरएफ उतीर्ण विकलांग महिला आवेदक को नाट फाउंड सुटेबल करने, ओबीसी सीट में जनरल आवेदक को चयन करने तथा अन्य मुद्दों पर अनियमितता उजागर हुई है। इसी बिच बड़ी जानकारी सामने आई है कि विज्ञापन क्रमांक दिनांक 5 अक्टूबर 2023 अंर्तगत 751/221 में 59 शैक्षणिक पदों के भर्ती विज्ञापन में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों के कुल स्वीकृत पदों के अनुसार आरक्षण रोस्टर लगाया गया था परंतु इसमें शिक्षा विभाग में चार व्याख्याता पदों की स्वीकृति प्राप्त थी न कि असिस्टेंट प्रोफेसर की। व्याख्याता और असिस्टेंट प्रोफेसर में केवल पदनाम का अंतर नहीं था बल्कि दोनों पदो में वेतनमान का भी अंतर होता है, नियमानुसार शिक्षा विभाग के व्याख्याता पदनाम के स्वीकृत पदों को सहायक प्राध्यापक पदों में शामिल कर आरक्षण रोस्टर नहीं लगाया जा सकता। इसके कारण विज्ञापन में लगाए गए पूरा आरक्षण रोस्टर ही गलत हो जाता है और पूरी भर्ती अवैधानिक हो जाती है।कुलपति और कुलसचिव को जानकारी थी इसके बाऊजूद मनमानी कर भर्ती करते रहे हैं। आरक्षण रोस्टर गलत होने की पूरी जानकारी कुलपति को थी, इस सबंध में पूर्व भाजपा विधायक राजाराम तोड़ेम, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रजनेश सिंह सहित विभिन्न लोगों ने बहुत पहले ही अप्रैल माह में राज्यपाल, उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन को शिकायत करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को भी सूचित कर दिया था, मगर कुलपति तमाम शिकायतों को दरकिनार करते हुए मनमाने पूर्वक अवैधानिक भर्ती को जारी रखते हुए साक्षात्कार कर रहे हैं।

अब कुलपति लगा रहे हैं चक्कर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब चूंकि अधिकांश विषयों में कुलपति मनमानी पूर्वक गलत आरक्षण रोस्टर पर भर्ती कर चुके हैं जिसके बचाव हेतु शिक्षा विभाग के पूर्व स्वीकृत व्याख्याता पदनाम के पदों को असिस्टेंट प्रोफेसर पदनाम और वेतनमान पर स्वीकृत कराने एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि इस स्वीकृति की प्रत्याशा में भर्ती के आरक्षण रोस्टर को सही दिखाया जा सके। सनद रहे कि कभी भी किसी भर्ती विज्ञापन में भविष्य में स्वीकृत या संशोधन की प्रत्याशा में न तो भर्ती विज्ञापन निकाला जाता है और ना ही साक्षात्कार कर अवैधानिक भर्ती की जा सकती है। चूंकि बहुत सारे महिला, विकलांग, आदिवासी उम्मीदवारों और गोल्ड मेडलिस्ट उम्मीदवारों ने ख़ुद आगे आकर विभिन्न फोरम, अनूसूचित जनजाति आयोग, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, कुलाधिपति और समाजिक अधिकारिता मंत्रालय में शिकायत की है और लगातार इस भर्ती के भरष्टाचार पर खबर छप रहे हैं तो तत्काल प्रशासन और शासन को स्वत: संज्ञान लेकर इसकी उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर जांच करवानी चाहिए। जो संदेही चयनित हुए हैं, उन सभी के बैंक खातों सहित कुलपति और इस भर्ती में शामिल सभी चयन समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर के काल डिटेल निकाले जाने चाहिए।

संज्ञेय अपराध है यह: शुक्ला

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं शिक्षाविद पं. उमाशंकर शुक्ला ने कहा है कि इन शैक्षणिक पदों की भर्ती यदि गलत आरक्षण रोस्टर पर हो रही है और इसकी पूरी जानकारी कुलपति को है, तो यह संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है, और इस प्रकार से यह पूरी भर्ती ही अवैधानिक हो जाता है। निश्चय ही इस पूरे मामले की जांच और दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आदिवासी युवाओं, महिलाओं और विकलांगों का हक छीनना न्याय संगत नहीं है। शुक्ला ने कहा कि एक कांग्रेसी और जागरूक नागरिक होने के नाते मैं इस कृत्य का पुरजोर विरोध करता हूं।

जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ पर और पुरखों की स्मृति में रोपें पौधे: सांसद महेश कश्यप

0
  •  नगर के ह्रदयस्थल पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर सांसद
  •  पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी

जगदलपुर शहर के प्रताप देव वार्ड-11 में इंद्रावती बचाओ अभियान समिति के सहयोग से आज आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।

 

शहरवासियों के साथ बस्तर सांसद श्री कश्यप ने वार्ड में स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। सांसद ने कहा कि मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी दोनों का ये सुंदर संगम हमारे बस्तर की धरोहर, नदियां, जंगल और जलवायु को संजोने की शानदार पहल है। जगदलपुर वन मंडल द्वारा यह शहर के हृदय स्थल प्रताप देव वार्ड में स्थित कंक्रीट वाले क्षेत्रों पर पौधारोपण किया जा रहा है। यह पहला प्रयास है जहां पर कंक्रीट को हटाकर विभिन्न प्रकार के फलदार एवं फूलदार पौधे रोपण किए जा रहे हैं। इस अवसर पर इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य इस मुहिम में शामिल हैं। संपत झा, शिरीष मिश्रा, सूरज मिश्रा, पार्षद उमा मिश्रा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, उप वन मंडलाधिकारी चित्रकूट योगेश रात्रे, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र वर्मा, जयराज पात्र, गोपाल नाग, कृष्णा दुबे, सत्यजीत भट्ट, शशांक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने पौधे रोपे।

पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी

सांसद महेश कश्यप ने समरोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस पर ही नहीं बल्कि शुभ अवसरों पर भी पौधरोपण जरूर करें और उसके संरक्षण का कार्य भी करें। पेड़-पौधों का भी अपना परिवार है। इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। मौजूदा दौर में पौधरोपण की अधिकाधिक जरूरत महसूस की जा रही है। पौधरोपण के जरिए ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। इसी से पर्यावरण की शुद्धि बनी रह सकेगी।

जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ पर लगाएं पौधे

कश्यप ने कहा कि किसी विशेष अवसर जैसे अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, दिवंगत पुरखों की पुण्यतिथि आदि पर भी पौधरोपण कर सकते हैं। इस समय हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है। यदि हमने पौधे नहीं लगाए व उनका ध्यान नहीं रखा तो आने वाले समय में हमें आक्सीजन की कमी एवं अनेक बीमारियों से ग्रसित होना पड़ेगा। इस मुहिम में सभी क्षेत्रवासियों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सहयोग प्रदान करना होगा।

पहले ही लिखी जा चुकी थी भारद्वाज को बीईओ पद से हटाने की पटकथा

0
  • एक महिला प्राचार्य की युक्ति में उलझ गए प्रशासनिक अधिकारी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर विकासखंड जगदलपुर के बीईओ मानसिंह भारद्वाज को पद से बेदखल करने की पटकथा काफी पहले लिखी जा चुकी थी। इसमें जिले की एक महिला प्राचार्य ने ऎसी युक्ति लगाई की युक्तियुक्तकरण की सूची में प्रशासनिक अधिकारी उलझ कर रह गए और एक बहुत ही मामूली लिपिकीय त्रुटि को आड़ बनाकर मानसिंह भारद्वाज को पद से हटा दिया गया। उनकी जगह पहले से ही तय व्यक्ति को बीईओ बना दिया गया। महिला प्राचार्य की कथित युक्ति और उनकी पुराने पैतरों की चर्चा अब आम हो चली है। आगे चलकर बड़ा भांडा फूटने वाला है।

युक्तिकरण को लेकर बस्तर जिले के शिक्षा विभाग में जिस प्रकार से एक महिला प्राचार्य को सामने रखकर एक शिक्षा अधिकारी को जानबूझकर निपटाया गया, वह अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है। बताते हैं कि महिला प्राचार्य तो शुरू से ही ऐसे विवादित कार्य करने में माहिर मानी जाती रही है। जिस नगरनार स्कूल की वह प्राचार्या है वहां का कोई भी कर्मचारी इनके किस्से सुना सकता है। बताते हैं कि युक्तिकरण के मामले के साथ ही जगदलपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज को हटाने और उनकी जगह नए खंड शिक्षा अधिकारी को बिठाने की युक्ति उसी महिला प्राचार्य की रही है और उसका मसौदा पहले ही तैयार कर लिया गया था। इंतजार था तो बस मौके और बहाने का। शिक्षकों और स्कूलों की सूची में मामूली त्रुटि जो संभवतः लिपिकीय त्रुटि थी, को आड़ बना लिया गया। उसी के बहाने एक कर्तव्य परायण और उच्च अधिकारियों से पुरस्कृत बीईओ को आनन फानन में हटा दिया गया। केवल पूर्व बीईओ भारद्वाज के छुट्टी पर ही जाने का इंतजार था। क्योंकि जिला प्रशासन ने इस मामले में जिस तेजी के साथ निर्णय लिया, उससे समझ में आ जाता है कि आखिर माजरा क्या है? अभी सभी के बीच यह चर्चा का सबब बना हुआ है।बकावंड के साथ कई अन्य जगह है डिपो में प्राचार्य द्वारा लगाई गई युक्ति की चर्चा अभी युक्ति युक्तिकरण की समाप्ति के बाद जबरदस्त ढंग से छिड़ने वाली है।

धान बीज विक्रेता लूट रहे हैं किसानों को

0
  • एक ही किस्म का बीज, दुकान भी एक ही और दर अलग अलग!

बकावंड विकासखंड बकावंड के किसान जगदलपुर के कुछ धान बीज व्यापारियों के हाथों लूट का शिकार हो रहे हैं। एक ही किस्म का बीज और दुकान भी एक, मगर बीज की दर में भारी अंतर। यह खेल जगदपुर के संजय मार्केट स्थित बीज विक्रेता फर्म सोमानी ट्रेड लिंक में चल रहा है। इस दुकान में किसानों को सरेआम लूटा जा रहा है। बकावंड के करपावंड निवासी एक किसान ने इस दुकान से अन्नपूर्णा किस्म का दो किलो धान बीज खरीदा। दुकानदार ने किसान से 1100 रुपए प्रति किलो की दर से 2200 रुपए ले लिए। जबकि एक अन्य किसान ने उसी दुकान से अन्नपूर्णा किस्म का ही एक किलोग्राम बीज खरीदा तो उसे 1050 का भाव लगाया गया।

दोनों किसानों धान बीज खरीदी के बिल इस संवाददाता को उपलब्ध कराए हैं। एक ही किस्म के धान बीज को अलग अलग रेट पर बेचने से किसानों को शक है कि दुकानदार अपनी मर्जी के हिसाब से दर लगाकर लूट कर रहा है। गांवों के भोले भाले किसान मोल भाव नहीं करते और व्यापारी जो दर बताते हैं, उसी दर पर खाद, बीज, कीट नाशक आदि खरीद लेते हैं। किसानों के इस भोलेपन का बेजा फायदा शहरी व्यापरी उठाते हैं। किसानों का कहना है कि सरकार किसानों के लिए उचित रेट पर बीज उपलब्ध कराती है किंतु निजी वितरक मनमानी करते हैं।

बालोद जिले के 2 निरीक्षक बने उप पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक द्वारा “पीपिंग सेरेमनी” में स्टार लगाकर किया पदोन्नत

0
  • दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षक।
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा “पीपिंग सेरेमनी” में स्टार लगाकर किया पदोन्नत।

आज दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया।

पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:

1. श्री तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद

2. श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद

3. श्रीमती संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा

4.  यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग

5. श्रीमती ममता अली शर्मा जिला दुर्ग

6. श्री विपीन रंगारी जिला दुर्ग

7. श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग

8. श्री कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग

9. श्री एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग

आईजी गर्ग एवं एसएसपी अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग  सुखनंदन राठौर,  चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक – लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग),  नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।

 

 

MOST POPULAR

HOT NEWS