City Media - Page 15 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 15

वार्ड-16 के उप चुनाव में भाजपा ने मनोहर दत्त तिवारी होंगे भाजपा प्रत्याशी

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के इंदिरा वार्ड क्रमांक-16 में होने वाले पार्षद पद के उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मनोहर दत्त तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिला कार्यालय, जगदलपुर से जारी पत्र के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से मनोहर दत्त तिवारी को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय द्वारा की गई है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

मध्य क्षेत्र बैठक से बस्तर को विकास की नई गति मिलने की उम्मीद: मंत्री केदार कश्यप

0

शाह का बस्तर दौरा विकास और विश्वास का मजबूत संदेश: कश्यप

डबल इंजन सरकार में संवर रहा है बस्तर

जगदलपुर मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बस्तर आगमन को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने इसे बस्तर के विकास, सुरक्षा और विश्वास के नए दौर का प्रतीक बताया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई है। अब बस्तर नक्सल चुनौती की पहचान नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और संभावनाओं के नए मॉडल के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी और गृह मंत्री अमित शाह बस्तर आने वाले सबसे सक्रिय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे हैं। दोनों शीर्ष नेताओं ने बार-बार बस्तर पहुंचकर यहां के लोगों का मनोबल बढ़ाया, विकास कार्यों की समीक्षा की और यह संदेश दिया कि केंद्र सरकार बस्तर के साथ मजबूती से खड़ी है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और संचार सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। दूरस्थ गांवों तक सड़कें पहुंच रही हैं, नए पुल, पुलियों का निर्माण हो रहा है तथा मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्र भी मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। जिन क्षेत्रों में कभी भय और बंदूक का माहौल था, वहां अब स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और बाजार विकसित हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, खेल और कौशल विकास के नए अवसर मिल रहे हैं। वन मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने आदिवासी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। तेंदूपत्ता संग्राहकों, वनवासियों, किसानों और महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव जमीन पर दिखाई दे रहा है। वनमंत्री केदार कश्यप ने विश्वास जताया कि अमित शाह के बस्तर दौरे और मध्य क्षेत्र बैठक से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा बस्तर देश के सबसे तेज़ी से आगे आदिवासी अंचलों में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

अमित शाह बताएं कि मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक वर्चुअल क्यों नहीं की: दीपक बैज

0

परिषद की बैठक बस्तर में बुलाना भाजपा का पॉलिटिकल प्रोपोगंडा

बस्तर के विकास के लिए विशेष पैकेज कब देंगे

पेट्रोल-डीजल और महंगाई पर कुछ कहेंगे गृहमंत्री: बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री पूरे देश से आह्वान कर रहे हैं कि वर्क फ्रॉम होम करें, पेट्रोल, डीजल बचाएं, वहीं दूसरी ओर उनके ही गृहमंत्री मुख्यमंत्री उनकी बात का माखौल उड़ा रहे हैं। मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक वर्चुअल क्यों नहीं की गई?जबकि सभी मुख्यमंत्री सचिवालय तथा गृह मंत्रालय के पास वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा है कि मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चार राज्यों के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि बस्तर आएंगे। सब अलग-अलग विशेष विमान से आयेंगे, लाखों रू. खर्च होगा, डीजल-पेट्रोल तथा विमान का ईंधन खर्च होगा। यह बैठक तो वर्चुअल हो सकती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मध्यक्षेत्र परिषद की बैठक बस्तर में बुलाना भारतीय जनता पार्टी का पॉलिटिकल प्रोपोगंडा है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक ने दावा किया था 31 मार्च के बाद नक्सलवाद समाप्त हो गया है। कांकेर में पिछले हफ्ते हमारे 4 जवान शहीद हो गए।

उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजनैतिक प्रोपोगंडा करना बंद नहीं किया है। मध्यक्षेत्र की बैठक पहली बार बस्तर में करवाने पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। मध्यक्षेत्र परिषद की बैठक बस्तर ले जाकर साबित करना चाहते हैं?हमने यहां पर सारी चीजे सही कर दिया है? जबकि जमीनी हकीकत यह है कि पिछले हफ्ते हमारे 4 जवान शहीद हुये है। मध्यक्षेत्र की बैठक को बस्तर में करने का दूसरा उद्देश्य है कि वहां पर अडानी के लिये रेड कार्पेट बिछाना चाहते है। वहां पर बैठक करने सरकार का मूल उद्देश्य है कि अपना पॉलिटिकल प्रोपोगंडा करना और अडानी के आर्थिक हितों का संवर्धन करना।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह बताये बस्तर के लिए कुछ विशेष पैकेज लेकर आये है या इस बार भी खाली हाथ आने वाले है। डबल इंजन की सरकार में बस्तर के विकास, बस्तर में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा कब करेगी? बस्तर संभाग के हर नक्सलमुक्त पंचायत को 1 करोड़ की घोषणा कब करेंगे? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल बचाये, खाद्य तेल का उपयोग कम करें, वर्क फ्राम होम करे, इसके कारण पूरे देश में भय का माहौल बना, लोग पेट्रोल-डीजल की कभी की आशंका से पंपों के सामने कतारों पर खड़े हो गए। देश के आधे पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं। बस्तर में भी पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रू. से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। मोदी के आह्वान के बाद खाद्य सामाग्री, अनाज, सब्ज्यिों के दाम बढ़ गए हैं। मोदी यदि अपील नहीं करते तो यह अफरा-तफरी नहीं होती। अमित शाह बताएं कि मोदी निर्मित इस आपदा पर आप क्या कहना चाहेंगे?

वीर योद्धा शहीद गुंडाधुर के वंशजों ने छोड़ दी हैं आदिवासी संस्कृति और परपराएं

0

कहां गए वो नेता, जो दावा करते थे बस्तर में एक भी धर्मांतरण न होने का

मतांतरित हो चुके हैं आदिवासी योद्धा गुंडाधुर के सारे वंशज

-अर्जुन झा-

जगदलपुर जिस वीर आदिवासी योद्धा शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा को नमन करने देश के गृहमंत्री अमित शाह मई को बस्तर आ रहे हैं, उस वीर के सारे वंशज आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को त्याग चुके हैं।ये लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस तैयारी का नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में नव संचालित शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा का वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा सांसद महेश कश्यप ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नेतानार स्थित शहीद गुंडाधुर प्रतिमा स्थल एवं बेस कैंप परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र का अवलोकन किया। इस सेवा डेरा के माध्यम से ग्रामीणों और महिलाओं को विभिन्न सेवाएं एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने आधार सेवा केंद्र, बैंक सखी केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, इमली प्रोसेसिंग यूनिट तथा राइस ढेंकी की प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने तथा स्थानीय हितग्राहियों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीसीएफ स्टायलो मंडावी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, डीएफओ उत्तम गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ श्री भाटिया सहित क्षेत्र के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।*बॉक्स**कन्वर्ट हो चुके हैं गुंडाधुर के वंशज*बस्तर के आदिवासियों के लिए यह निहायत ही दुखद बात है कि जिस आदिवासी वीर योद्धा गुंडाधुर ने आदिवासियों की अस्मिता और आदिम संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों तथा विदेशी आक्रांताओं से लोहा लिया था, उनके ही वंशज आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को त्याग कर ईसाई धर्म अपना लिया है।

जो वीर योद्धा आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और पूजा पद्धति को जिंदा रखने के लिए आजीवन लड़ता रहा, उनके ही वंशज विदेशी धर्म के आगे आश्चर्यजनक रूप से झुक गए। शहीद गुंडाधुर के नाम पर राजनीति चमकाने वाले नेता उनके परिजनों को ईसाइयत के मोहजाल में फंसने से नहीं बचा पाए। बस्तर के उन आदिवासी नेताओं की आंखों में तुष्टिकरण की ऎसी कौन से पट्टी बंधी है कि, वे विधानसभा में बड़ी दमदारी से दावा करते रहे हैं कि बस्तर में एक भी धर्मांतरण नहीं हुआ है। यह समूचे बस्तर के लिए शर्मनाक है।

खबर छपने पर ही जागता है बस्तर का खनिज विभाग, रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जप्त

0

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज जांच दल की बड़ी कार्रवाई

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर का खनिज महकमा शायद क्षेत्र का दौरा नहीं करता या फिर जानबूझ कर खामोशी अख्तियार किए रहते है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि जब जब हमने खबर प्रसारित की तब तब ही खनिज विभाग की नींद टूटी और उसने रेत माफियाओं पर एक्शन लिया है। एक बार फिर हमारी खबर ने विभाग की नींद तोड़ी है। विभाग ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे चार ट्रक पकड़े हैं।

बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार और खनि अधिकारी शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल ने बेलगांव रेत घाट एवं बजावंड क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे 4 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। जब्त किए गए वाहनों में दो ट्रैक्टर और दो हाईवा शामिल हैं, जो बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन कर रहे थे। इन सभी वाहनों को खनिज सहित जप्त कर वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी। इस सफल औचक कार्रवाई में जिला खनिज जांच दल के प्रभारी व खनिज निरीक्षक अंकित पुरी, खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे, नगर सैनिक देवीराम बघेल और सहदेव बघेल मुख्य रूप से मौजूद थे। खनिज विभाग ने इस कार्रवाई के माध्यम से जिले के सभी खनिज ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है कि बिना अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध परिवहनकर्ताओं एवं उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध दोबारा ऐसा कृत्य करने पर और भी कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही कलेक्टर श्री छिकारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए खनिज अमले द्वारा आगे भी ऐसा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच की जाती रहेगी।

जिले से होगी चेरपा की छुट्टी

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा की बस्तर जिले से जल्द छुट्टी हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि बस्तर जिले, खासकर बकावंड विकासखंड में धड़ल्ले से चल रहे रेत के अवैध कारोबार ने राज्य की भाजपा सरकार और स्थानीय भाजपा नेताओं की बड़ी किरकिरी करा दी है। मीडिया में बार बार मामला सामने आने के बावजूद जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।. इससे नाराज एक प्रभावशाली बड़े भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री और खनिज विभाग के सचिव के पास चेरपा के खिलाफ तल्ख लहजे में शिकायत की है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि शिखर चेरपा की बस्तर जिले से जल्द विदाई हो सकती है।

बस्तर में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त

0

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज जांच दल की बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर, 17 मई 2026/ बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार और खनि अधिकारी श्री शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल ने बेलगांव रेत घाट एवं बजावण्ड क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे 4 वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। जब्त किए गए वाहनों में दो ट्रैक्टर और दो हाईवा शामिल हैं, जो बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन कर रहे थे। इन सभी वाहनों को खनिज सहित जप्त कर वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी। इस सफल औचक कार्रवाई में जिला खनिज जांच दल के प्रभारी व खनिज निरीक्षक अंकित पुरी, खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे सहित नगर सैनिक देवीराम बघेल और सहदेव बघेल मुख्य रूप से मौजूद थे। खनिज विभाग ने इस कार्रवाई के माध्यम से जिले के सभी खनिज ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है कि बिना अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना एक गंभीर और दण्डनीय अपराध है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध परिवहनकर्ताओं एवं उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध दोबारा ऐसा कृत्य करने पर और भी कठोर दण्डात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही कलेक्टर श्री छिकारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए खनिज अमले द्वारा आगे भी ऐसा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच की जाती रहेगी।

तारापुर पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली बाइक, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

0

बकावंड विकासखंड बकावंड के पेट्रोल पंप संचालक न सिर्फ आग से खेल रहे हैं, बल्कि अपने उपभोक्ताओं की जान से भी खुलकर खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां के पेट्रोल पंपों में अग्नि दुर्घटना रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं खाद्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं। ऎसी ही एक बड़ी घटना विकासखंड के तारापुर स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हो गई, जहां एक बाईक अचानक धू धू जल उठी, लेकिन पेट्रोल पंप में कोई व्यवस्था न रहने के कारण आग बुझाई नहीं जा सकी।

मिली जानकारी के अनुसार पल्सर बाईक चालक कनिया सेठिया तारापुर के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर अपने घर बनियागांव लौट रहा था। वह पेट्रोल पंप से निकला ही था कि उसकी बाईक में अचानक आग लग गई। कनिया सेठिया ने बाईक से कूदकर अपनी जान बचा ली, उसका पैर मामूली रूप से झुलसा है। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, मगर आग से बाईक को काफी नुकसान पंहुचा है। अगर ग्रामीणों ने समय रहते ततपरता नहीं दिखाई होती, तो आग पेट्रोल पंप तक भी पहुंच सकती थी। आश्चर्य की बात तो यह है कि पेट्रोल पंप से बमुश्किल 20 मीटर की दूरी पर हुई इस अग्नि दुर्घटना को रोकने के लिए पेट्रोल पंप में कोई व्यवस्था नजर आई।. पंप में न तो फायर इंग्यूसर है और न ही रेत भरी बाल्टियां। अब सवाल यह उठता है कि बिना जरूरी इंतजामों के पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति कैसे मिल गई? खाद्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी पेट्रोल पंपों की जांच क्यों नहीं करते?तारापुर पेट्रोल पम्म शुक्ला हैं मालिक बता रहा जैसे ही पेट्रोल पम्प से भरा क़र अपने घर बनिया गांव आते समय 20 मीटर दूरी पेट्रोल पम्प के अचानक मोटर साईंकिल में आग लगी जैसे आग लगी गाडी चालक गाडी से उत्तर क़र भग गया अल्का सा पैर आग लगी हैं कनिया सेठिया कोके ग्राम पंचायत में कई पेट्रोल पंप संचालित है लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था का कोई गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता है कल की घटना ही बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन आग लगने के बावजूद किसी तरह उसे ग्रामीणों ने बुझा दिया, दूसरी बात यह कि पेट्रोल पंप पर भीड़ नहीं थी वरना गंभीर घटना घट सकती थी

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया

0

कल शनि जयंती होने पर पीपल वृक्ष की भी पूजा अर्चना की

दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा में आज 16 मई 2026 शनिवार, ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को सुहागिन श्रद्धालु महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर वटवृक्ष (बरगद) की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना, कथा श्रवणकर, हवन, आरती पश्चात प्रसाद वितरित किये। इसी क्रम में बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप दल्लीराजहरा के स्ट्रीट नंबर 10, वार्ड नंबर 22 के कला मंच के समीप स्थित “वट वृक्ष” की वट सावित्री का व्रत रखी हुई सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मौसमी फल, फूल, मिष्ठान ,सुहाग व श्रृंगार सामग्री अर्पित कर सती सावित्री व सत्यवान की पौराणिक कथा श्रवण किये तथा “वट वृक्ष” में कच्चा धागा लपेटते हुए 12 फेरे लगाए तत्पश्चात पुनः “वट वृक्ष” के 108 फेरे लगाए।सावित्री व्रत के संबंध में वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने पहुंची श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को सभी सनातनी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु/ दीर्घायु के लिए तथा अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।आज शनिवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि है और ज्येष्ठ मास अमावस्या को श्री शनिदेव की जयंती होने के कारण उपस्थित सुहागिन महिलाओं ने समीप में स्थित पीपल वृक्ष की भी पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर 7 फेरे लगाए तथा सभी लोगों के परिवार में सदैव उत्तम स्वास्थ्य, सुख ,समृद्धि ,शांति व प्रसन्नता बनी रहे इस बात की मंगल कामना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किए। इस अवसर पर ममता शर्मा, सीमा राजोरिया, शशि सिंह राजपूत,मीनी राजपूत, लता कुलदीप, गुड़िया गुप्ता, लीना देवांगन, प्रमिला नायक , शांति साहू ,प्रियंका नायक, सुनोतीन, निशा,मुस्कान, सहित अन्य महिलाएं ,बच्चे व परिवार जन उपस्थित रहे।

खदानों में बंद पड़े माइनिंग ठेका कार्यों को तुरंत शुरू करने और श्रमिकों के भुगतान की मांग को लेकर ‘छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ’ ने प्रबंधन को दिया ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा, 16 मई 2026छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ ने लौह अयस्क खदान समूह, राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर बंद पड़े माइनिंग ठेका कार्यों को तुरंत बहाल करने की मांग की है।संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा द्वारा जारी इस पत्र में बताया गया है कि 15 मई 2026 से लौह अयस्क खान समूह के सभी माइनिंग ठेका कार्यों को एक ‘नो वर्क नो पे’ (No Work No Pay) का नोटिस लगाकर अचानक बंद कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह काम डीजल की अनुपलब्धता के कारण बंद किया गया है।महासचिव अनिल यादव ने कहा आजीविका का संकट: अचानक काम बंद होने से खदान समूह में कार्यरत सैकड़ों ठेका कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनके परिवारों के भुखमरी की कगार पर पहुँचने की नौबत आ गई है।

नीतियों पर सवाल: संगठन का आरोप है कि इस वर्तमान स्थिति के लिए सरकारी नीतियां काफी हद तक जिम्मेदार हैं, न कि गरीब ठेका श्रमिक और उनके परिवार।प्रमुख मांगें: श्रमिक संघ ने प्रबंधन से मांग की है कि लौह अयस्क खान समूह के बंद माइनिंग ठेका कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ किया जाए। इसके साथ ही, काम बंद रहने के दिनों की श्रमिकों की हाजिरी (उपस्थिति) सुनिश्चित की जाए और उसका पूरा भुगतान कराया जाए।सीधी कार्रवाई की चेतावनी:लौह अयस्क खान समूह के माइनिंग ठेका कार्यों में इस समय कर्मचारियों के बीच भारी असंतोष व्याप्त है। संगठन ने प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ठेका कार्य तत्काल प्रारंभ नहीं किया गया, तो संगठन सीधी कार्रवाई (आंदोलन/प्रदर्शन) करने के लिए बाध्य होगायूनियन द्वारा प्रबंधन को मांग किया गया डीजल की जो आपूर्ति है बी एस पी पूरी करे और जल्द से जल्द बंद कार्य को चालू किया जाएं मुख्य महाप्रबंधक ने भी सभी मांगो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मांगो को पूरा करने का आश्वासन दियायह पत्र प्रतिलिपि के रूप में कार्यकारी निदेशक खदान और अनुविभागीय दंडाधिकारी, राजहरा को भी उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। साथ में संघ के पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों के द्वारा माइंस ऑफ़िस गेट के सामने नारे बाजी कर धरना प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, महासचिव अनिल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अजय नारायण मिश्रा, कार्यकाल सचिव गौतम बेरा, इंद्र कुमार साहू,अमरीक सिंह,हरिशंकर राव,भीम सिंह, नसरुद्दीन,विनोद,बलवंत सिंह,सोहित राम,अशोक, संजीवन, रैन सिंग,संजय साहूसाथ सभी श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

जल संरक्षण की मिसाल बने पार्षद डोमेंद्र साहू और व्याख्याता शशि किरण साहू

0

जल बचाने का दे रहे हैं संदेश और दिला रहे हैं प्रतिज्ञा भी

अभनपुर विष्णु देव साय सरकार द्वारा मनाए जा रहे सुशासन तिहार के बीच अभनपुर नगर पालिका परिषद के पार्षद और सभापति डोमेंद्र साहू द्वारा जल संरक्षण के लिए अनूठा अभियान चलाया जा रहा है। जीवन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं व्याख्याता शशि किरण साहू इस मिशन की मार्गदर्शिका के रूप में लोगों को जल प्रतिज्ञा दिला रही हैं। इसके लिए उन्होंने आकर्षक पंफलेट्स छपवाए हैं। पार्षद साहू और व्याख्याता सुश्री साहू की पहल की पूरे अंचल में जमकर तारीफ हो रही है और लोग जल संरक्षण के लिए प्रेरित भी हो रहे हैं। पार्षद डोमेंद्र साहू जल एवं पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागृति, स्वच्छता अभियान को लेकर अक्सर कुछ नया करते रहते हैं।

जीव जगत के हितों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर वे हमेशा लोगों को जागरूक करते रहते हैं। इस बार पार्षद डोमेंद्र साहू ने जल संरक्षण के तहत जल बचाएं, जीवन बचाएं और भविष्य बचाएं अभियान शुरू किया है। वे गली गली, चौराहों, होटलों, दुकानों, पान ठेलों आदि में जाकर लोगों जल का महत्व बताते हुए उन्हें जल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस बड़े अभियान में मार्गदर्शिका की भूमिका बजरंग दास हाई स्कूल की व्याख्याता श्रीमती शशि किरण साहू निभा रही हैं। श्रीमती साहू ने जल प्रतिज्ञा अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए उन्होंने आकर्षक पंफलेट्स छपवाए हैं। वे लोगों के बीच जाकर उन्हें जीवन में जल का महत्व समझाती हैं और जल बचाने के लिए के प्रतिज्ञा भी दिलाती हैं। लोगों के बीच जाकर जल संरक्षण के लिए समर्पण भावना से कदम उठाने की अपील करती हैं। श्रीमती शशि किरण साहू लोगों को जरूरत के मुताबिक ही पानी का इस्तेमाल करने, दुरूपयोग न करने, व्यर्थ पानी न बहाने, नदी, तालाबों, कुंओं, हैंडपंपों व अन्य जलस्त्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की नसीहत भी लोगों को देती हैं। व्याख्याता शशि किरण साहू और पार्षद डोमेंद्र साहू की इस शानदार पहल की अभनपुर नगर में ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी खूब चर्चा हो रही है। लोग साहू समाज की इन दोनों जागरूक हस्तियों की सराहना कर रहे हैं और जल संरक्षण के लिए प्रेरित भी हो रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS