City Media - Page 956 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 956

छत्तीसगढ़ की तरह ही विकास चाहती है हिमाचल की जनता

0
  • हिमाचल प्रदेश की सरकाघाट सीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आमसभा के पहले बस्तर के सांसद दीपक बैज का जोशीला संबोधन

जगदलपुर। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना रहे हैं. रविवार को हिमाचल के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। बघेल के पहुंचने से पहले बस्तर के सांसद दीपक बैज मंच से समा बांधते रहे। बैज ने कहा कि हिमाचल की जनता भी छत्तीसगढ़ की तरह ही विकास देखना चाहती है, इसलिए उसने इस बार राज्य की सत्ता कांग्रेस को सौंपने के लिए आतुर है।

कांग्रेस हाई कमान ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं बस्तर के सांसद दीपक बैज को हिमाचल के मंडी जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है। मंडी जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां बैज अपनी बस्तरिहा टीम के साथ सक्रिय हो गए हैं। मंडी के नाचन सीट पर बस्तर के ही कांग्रेस नेता दिनेश यदु पर्यवेक्षक के तौर पर मोर्चा सम्हाले हुए हैं। इस राज्य के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी सभा आयोजित थी। बघेल के आगमन से पहले तक सांसद दीपक बैज मंच सम्हाले रहे। विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ को विकास का नया आयाम दिया है। बघेल ना दिन देखते हैं ना तो रात, हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। वे राज्य के लोगों से आम आदमी की तरह मिलते हैं और उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण करते हैं। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री बघेल पूरी लगन से जुटे हुए हैं। विकास के पैमाने पर छत्तीसगढ़ आज शिखर पर पहुंच गया है। हमारा राज्य कई मामलों में नंबर वन बन गया है और भूपेश बघेल भी पूरे देश सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के विकास की अनुगूंज हिमाचल प्रदेश की वादियों में भी सुनाई देने लगी है। यही वजह है कि यहां की जनता भी छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल चाहती है। इसीलिए बदलाव की चाहत के साथ हिमाचल के मतदाताओं ने राज्य की सत्ता कांग्रेस को सौंपने का मन बना लिया है। बैज हिमाचली टोपी पहने हुए नजर आ रहे थे।

चडार युवाओं को रोजगार और समाज को दिलाएंगे जमीन

0
  • समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में शरीक हुए विधायक द्वय बघेल और जैन
  • वस्त्र निर्माण के लिए आधुनिक उपकरण अपनाने की दी सलाह

जगदलपुर अखिल भारतीय चडार समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल तथा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद शामिल हुए। समाज के लोगों को संबोधित करते हुए लखेश्वर बघेल ने कहा कि बस्तर के विकास में चडार समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

समाज के उत्थान के लिए बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक पहल की जाएगी एवं समाज के युवक युवतियों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर समाज के उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं और लगातार कार्य कर रहे हैं। आपका समाज मुख्यतः बुनकर व्यवसाय से जुड़ा है। वर्तमान में आधुनिकीकरण के चलते बुनकर व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समाज के लोग आधुनिक मशीनों को अपनाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं। इस हेतु हमारी सरकार हरसंभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने समाज द्वारा भूमि एवं सामाजिक भवन की मांग पर हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य जानकी राम सेठिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, समाज के मोहन झाली, केशबो राम गौरव, सियाराम सहारे, जगतराम गौरव, हीरालाल तंती, महेंद्र नाग, तरुण कुमार सहारे, सुखचंद बघेल, अधिवक्ता सोनसिंह झाली, संदीप चडार, उत्तम आटिया, सीताराम आटिया, मदन चडार, गोपाल सिंह चडार, विष्णु चडार, हलधर टंटी समेत विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष सायमा अशरफ, एस नीला तथा विभिन्न राज्यों एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

आंधप्रदेश के बोलेरो वाहन में कर रहे थे तस्करी आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
  • नया टायर / स्टेपनी के ट्युब को निकाल कर 18 पैकेट मे कुल 40.150 कि. ग्राम गांजा को छिपा कर रहे थे परिवहन
  • बोलेरो वाहन AP 39H8296 में कर रहा था अवैध गांजा का परिवहन

पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी. एन. मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी राजेश बागडे के द्वारा क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा था कि दिनांक 06.11.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग के बोलेरो वाहन AP 39H 8296 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ नये टायर / स्टेपनी के ट्यूब को निकाल कर गांजा छुपाकर परिवहन करते उड़ीसा से जंगल के रास्ते से देवतराई से होते हुऐ गंजपारा बालोद के गजानंद राईस मिल के रास्ते से होते हुऐ बालोद की ओर रहे हैं |

कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर बेरिकेटिंग कर बोलेरो वाहन AP 39H 8296 के भागने पर वाहन का पीछाकर पकडकर रोककर आरोपियों को पुछने से अपना नाम 01 प्रदीप सिंह पवार पिता कुमार सिंह पवार उम्र 38 साल, 02. आकाश बघेल पिता स्व. शत्रुधन बघेल उम्र 23 साल पता वार्ड क 12 गौरी नगर चिखली थाना सिटीकोतवाली जिला राजनांदगांव बताये जो बोलेरो वाहन AP 39H 8296 में अवैध मादक पदार्थ स्टेपनी के ट्युब को निकाल कर 18 पैकेटो मे भरे गांजा कुल 40.150 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,01,500/- रूपये रखे हुये थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 40.150 मादक पदार्थ कीमती 401500 / रुपये, बोलेरो वाहन AP 39H 8296 कीमती 400000 /रुपये एवं 05 नग टायर कीमती 5000/रुपये जुमला कीमती 806500/रुपये को जप्त कर मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 517/2022 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। को विधिवत दिनांक 06/11/2022 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के अधिकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ जैसी खुशहाली आयेगी- दीपक बैज

0

जगदलपुर हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। सभा में बस्तर सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बस्तर सांसद दीपक बैज ने इससे पूर्व, बघेल को संबोधित करने आमंत्रित करते हुए कहा कि आज आपके बीच छत्तीसगढ़ के ऐसे मुख्यमंत्री आये हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को जीरो से उठाकर विकास की ऊंचाई पर बैठा दिया है। भूपेश बघेल देश के नंबर वन मुख्यमंत्री हैं, जो दिन रात केवल जनता और छत्तीसगढ़ के विकास की सोचते हैं। न दिन देखते, न रात देखते। हर वक्त जनता का भला और राज्य के विकास में जुटे रहते हैं। आज उन्हें सुनने जिस बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं, वह आभास करा रहा है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।

सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की कार्यसंस्कृति के एक प्रतीक हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ जैसी खुशहाली आयेगी।

नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर एंव यूनिसेफ छत्तीसगढ़ ने लोहांडीगुड़ा में चलाया स्वच्छता अभियान

0

बस्तर – नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर एंव यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तत्त्वधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुमित्रा बघेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नेगीरास एवं मुंडीगुड़ा में स्वच्छ भारत 2.0 का आयोजन किया गया जिसके तहत उक्त गांव के युवा/युवती मंडलों द्वारा श्रमदान कर स्कूल परिसर, खेल मैदान, तालाब परिसर, पंचायत इत्यादि जगहों में फैले सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे, बॉटल, पॉलिथीन इत्यादि को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। 1अक्टूबर 2022 से चल रहे इस अभियान के अंतर्गत सभी ग्रामों में विशेष स्वच्छता का कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं उनके मंडल सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

तिरथा में जन जागरूकता एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

0

भानपुरी- बस्तर ब्लॉक के ग्राम तीरथा में एक दिवसीय जन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जे आर नेताम के दिशा निर्देश अनुसार एवं जगदलपुर के प्रकृति बचाओ समिति के संयोजक मुकेश सोनी के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीरथा आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ जितेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में तीरथा के पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रकृति व बचाव जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया डॉ महेंद्र साहू के द्वारा लोगों को प्रकृति तथा पंच महाभूतो के संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई शासकीय आयुर्वेद औषधालय कुंगारपाल के चिकित्सक डॉ एस आर पटनायक द्वारा ग्रामीणों को जड़ी बूटी से होने वाले फायदे एवं उपयोग के बारे में बताया गया इसी कड़ी में डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी द्वारा योग प्रणायम एवं उनसे होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दिया गया अंत में मुकेश सोनी के द्वारा लाए गए पौधे का रोपण आयुष वाटिका तिरथा में इस शिविर में मौजूद सभी लोगों को आयुष काढा पिलाकर सभी के घर में गुड़ीची एवं अन्य औषधीय पौधों का रोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सरपंच मुन्नी कश्यप के द्वारा भगवान धन्वंतरी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत सचिव दयामनी नाग , शिक्षक सुकरू बघेल ,आयुष एवं – स्टाफ नर्स समस्त स्टॉप सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्कूल के बच्चों के द्वारा अपने घर एवं आवास में पौधे लगाकर देखभाल करने का संकल्प लिया ।

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • सुरेगांव निवासी अभिषेक जोशी एवं विजय टंडन के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब एवं एक मोटर सायकल के साथ पकडा गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब परिवहन एंव ब्रिकी करने वाले थाना सुरेगांव क्षेत्र के ग्राम सुरेगांव निवासी 01. अभिषेक जोशी पिता शिव कुमार जोशी उम्र 19 साल साकिन सतनामी पारा वार्ड नंबर 10 सुरेगांव थाना सुरेगांव 02. विजय टंडन पिता नारद टंडन उम्र 18 साल साकिन सतनामी पारा वार्ड नंबर 10 सुरेगांव थाना सुरेगांव जिला बालोद को तहसील कार्यालय के पीछे दाउपारा,

अर्जुन्दा के पास मुखबीर के सूचना के आधार पर पुछताछ बाद आरोपीगण अभिषेक जोशी एवं विजय टंडन के द्वारा अपने कब्जे में रखे 35 नग पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला देशी प्लेन शराब 6.300 बल्क लीटर ,जुमला कीमती 2800 रूपये एवं एक मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपीगण अभिषेक जोशी एवं का कृत्य सदर धारा 34(2) आब.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक- 199/2022 धारा 34(2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, सउनि रमेश सिन्हा, आरक्षक कमलेश रावटे, बनवाली साहू का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

क्रिकेट के आकाश पर दमक रहा है बस्तर का अपना यह ‘आदित्य ‘

0
  • छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों का दिल जीता अंडर 14 के इस खिलाड़ी ने
  • अब नेशनल मैच में कदम रख सकता है बस्तर का आदित्य गुहा

जगदलपुर आदित्य यानि सूरज और सूरज का काम है अंधियारे को चीर कर उजियारा बिखेरना। बस्तर का आदित्य भी कुछ ऐसा ही करता नजर आ रहा है। क्रिकेट के आकाश पर बस्तर का अपना यह आदित्य पूरे तेज के साथ दमक रहा है। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जगह बना चुका बस्तर का सपूत आदित्य गुहा अब नेशनल मैच खेलने जा रहा है। छोटी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर आदित्य ने अपने तेज के प्रताप से बस्तर का भाल दमका दिया है। उसके बेहतरीन परफॉरमेंस से बस्तर के क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की एलिट ग्रुप अंडर 14 प्रतियोगिता के लिए चयनित आदित्य गुहा ने कांकेर के नए मैदान पर खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ प्लेट कम्बाइंड टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बीएसपी के खिलाफ खेले गए मैच में आदित्य ने अपनी टीम को हासिल कुल 271 रनों में जहां 70 रनों का उल्लेखनीय योगदान दिया, वहीं रायपुर के खिलाफ हुए मैच में उसका निजी योगदान 52 रनों का रहा। छत्तीसगढ़ प्लेट कम्बाइंड टीम में आदित्य गुहा के अलावा बस्तर के दो अन्य खिलाड़ियों का भी चयन हुआ था। ये खिलाड़ी हैं हेमंत बघेल और यश यदु। आदित्य गुहा अब तक खेले गए अपने आयु वर्ग के जिला व राज्य स्तर के अनेक मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुका है। उसके अभी तक के परफॉरमेंस से छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, राज्य के सीनियर खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी पूरी तरह संतुष्ट हैं। अब आदित्य को नेशनल खेलने का भी मौका मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि आगे चलकर आदित्य गुहा भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में भी जगह बना लेगा। माध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक आदित्य गुहा के पिता ने आदित्य को नई दिल्ली तथा अन्य बड़े शहरों में आदित्य को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलाया है। आदित्य की इस बड़ी उपलब्धि से बस्तर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर छा गई है। क्रिकेट के दीवानों ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया।

भाजपा महिला मोर्चा की विधानसभा स्तरीय स्कूटी रैली 7 नवंबर को

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 7 नवंबर सोमवार को विधानसभा स्तरीय स्कूटी रैली का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे स्कूटी रैली का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ नेता हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रैली पार्टी कार्यालय से संजय मार्केट, पैलेस रोड, दंतेश्वरी मंदिर, गोलबाजार, मेन रोड, चांदनी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय में समापन होगा। इस रैली में बस्तर जिले के 11 मंडलो के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित महतारी हुँकार रैली को लेकर पोस्टर व पाम्पलेट का विमोचन भी किया जाएगा | भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने अधिक से अधिक संख्या में मोर्चा की कार्यकर्ताओं से स्कूटी रैली में शामिल होने कहा है

अवैध रूप से जुआ खेलते 14 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 68,400.00 रुपये एवं 52 पत्ती ताश एक प्लास्टि की चटाई को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 05.11.2022 के शाम को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 22 मछली मार्केट राजहरा में स्थित मुकेश देवांगन के सुना मकान में बिजली लाईट की रोशनी से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे की सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ पर रेड कार्यवाही किया गया।

जुआडियान (1) सतोष यादव पिता पुनित यादव उम्र 27 वर्ष ( 2 ) मुकेश देवांगन पिता महेश देवांगन उम्र 29 वर्ष (3) नीतु कुमार पिता स्व० विजय साहू उम्र 20 वर्ष ( 4 ) शुभम कुमार पिता चोवाराम निषाद उम्र 18 वर्ष (5) अविनाश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद उम्र 26 वर्ष (6) दीपेश सोनकर पिता स्व०सुखराम सोनकर उम्र 19 वर्ष ( 7 ) सदीप सोनकर पिता वकील सोनकर उम्र 29 वर्ष (8) पिंन्दु चिकवा पिता मुन्ना चिकवा उम्र 29 वर्ष ( 9 ) सुनिल मंडावी पिता अकबर मंडावी उम्र 19 वर्ष ( 10 ) टिकश्वर कुमार पिता गोकुल राम देवांगन उम्र 24 वर्ष ( 11 ) नितेश साहू पिता उत्तम साहू उम्र 26 वर्ष ( 12 ) राजा सोनकर पिता स्व० सुखराम सोनकर उम्र 22 वर्ष (13) तिरूपति राय पिता वेकेश राव उम्र 40 वर्ष (14) कामदेव साहू पिता हिरामन साहू उम्र 18 साकिनान दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०म० का कृत्य अपराध सदर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया आरोपीगण के पास एवं फड़ से जुमला नगदी रकम 68400.00 रूपये एवं 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक चटाई को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सदर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि सूरज साहू, नन्द किशोर सिन्हा, आर0 / 98 गिरधर साहू आर0 / 794 सुरेन्द्र देशमुख, आर0 / 249 डोमेश्वर ठाकुर आर0 / 377 जीवन लाल नाग एवं आर0 / 270 रविबजारे की सराहनीय भूमिका रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS