City Media - Page 97 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 97

बिहार सीएम का फूंका पुतला, 31 दिन में हुई 171 हत्याएं: रेखचंद जैन

0
  •  बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल: जैन 

जगदलपुर कांग्रेस के पूर्व विधायक व एआईसीसी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को पटना के शहीद भगत सिंह चौक पर बिहार में कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला फूंका गया।

इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि पिछले 31 दिन में 171 लोगों की हत्या हो चुकी है। इससे स्पष्ट है कि बिहार में कानून का राज काम नहीं कर रहा है। उन्होने बच्चों, व्यापारियों, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों की रक्षा करने में राज्य सरकार के विफल होने की बात कही। जनता द्वारा राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की ओर देखने की बात पर्यवेक्षक श्री जैन ने कही। पटना कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के हालात बेहद खराब हैं। आएदिन हत्याएं हो रही हैं। बिहार सरकार को भंग करने की मांग उन्होने राष्ट्रपति से की।

गली में गूंजा हाय- हाय का नारा

जिस भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया, उस गली में मुख्यमंत्री हाय- हाय का नारा भी गूंजा। मुख्यमंत्री से इस्तीफा भी मांगा गया। पुतला दहन के दौरान बस्तर जिला कांग्रेस महासचिव विजय सिंह, शमीम अख्तर, अभय जायसवाल, राजकुमार राजन, रत्नदीप प्रसाद, मनोज मेहता, सरदार जगजीत सिंह, अशोक यादव, डॉ परवेज़ हसन, पप्पू त्रिवेदी, सुजीत कसेरा व पटना ( बिहार ) के अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जैन ने व्यापारियों से मांगा समर्थन

शुक्रवार को पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के मारुगंज मण्डी में व्यापारियों से भेंट की। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापारियों से पार्टी व गठबंधन का सहयोग करते समर्थन भी मांगा, जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया।

बच्चों का दर्द साझा किया कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने

0
  •  बालक आश्रम के बच्चों की शिक्षा पर लगा ग्रहण 
  • शिक्षक के बिना नहीं हो पा रही है आश्रम में पढ़ाई 

जगदलपुर बस्तर संभाग के संवेदनशील और सहृदय नेता माने जाने वाले प्रदेश कमेटी के सचिव दुर्गेश राय का मानवीय चेहरा एकबार फिर सामने आया है। दुर्गेश राय ने सुकमा जिले गुम्मा गांव में जाकर वहां बालक आश्रम में रह रहे बच्चों का दर्द साझा किया। यहां करीब डेढ़ सौ आदिवासी बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। शिक्षक न रहने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है।

कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने बताया कि सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत संयुक्त बालक आश्रम गुम्मा के अधीक्षक के भरोसे है 148 बच्चों का भविष्य। जिम्मेदार अधिकारी इन बच्चों की सुध नहीं ले रहे हैं। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, बावजूद टीचर की व्यवस्था नहीं कर पाना दुर्भाग्य जनक है। श्री राय ने सवाल उठाया है कि अधीक्षक पढ़ाएगा या आश्रम की व्यवस्था देखेगा? आश्रम के 100 बच्चे और गांव के 48 बच्चों को एक अधीक्षक के भरोसे छोड़ दिया गया है। जिम्मेदार प्रशासन तंत्र को इस लचर व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है। युक्तियुक्तकरण को लेकर स्कूलों को मर्ज करने का काम किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार के नुमाइंदे हर चीज का पैसा हर माह ले रहे हैं, मगर ब्लाक मुख्यालय से महज 17 किलोमीटर का सफर तय कर बच्चों को हो रही परेशानी वे न सुन सकते हैं न देख सकेते है। भाजपा के नेता अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल मे पढ़ा रहे है तो गरीब आदिवासी बच्चों से उन्हें कोई सरोकार नहीं रह गया लगता है।

बच्चों ने लगाई थी गुहार

बताया गया है कि अपनी परेशानी को लेकर आश्रम और गांव के बच्चों ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से गुहार लगाई थी। जैसे ही यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय के संज्ञान में आई, कुछ घंटे में वे बच्चों क़े बीच पहुंच गए। उन्होंने बच्चों की बात गंभीरता से सुनी। जल्द ही टीचर व्यवस्था का आश्वासन भी दिया। दुर्गेश राय ने बच्चों से कहा कि बहुत जल्द आपकी समस्या जिले के कलेक्टर से लेकर शिक्षा विभाग क़े उच्च अधिकारी के सामने रखकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

राय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टीचर की व्यवस्था की जाए। एक अधीक्षक पांच कक्षाओं को किस तरह पढ़ा पायेगा पहली से लेकर पांचवी तक 4 से 6 विषय हर कक्षा में पढ़ाना पड़ता है। एक सब्जेक्ट पढ़ने के लिए आधा घंटा से 45 मिनट तक का समय लगता है अधीक्षक को अन्य कार्य करना होता है। अधीक्षक पढ़ाएगा कि आश्रम के अन्य काम भी करेगा? शिक्षा विभाग ने संयुक्त बालक आश्रम गुम्मा क़े बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। दुर्गेश राय के आने की खबर सुनकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौक़े पर पहुंचे। टीचर की कमी पर सभी लोग काफ़ी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि टीचर की व्यवस्था नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

थाने को भेंट किए स्टॉपर

0

बकावंड विकासखंड बकावंड में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं दुर्घटनाएं रोकने के उद्देश्य से कुछ फर्मों ने बकावंड थाना पुलिस को स्टॉपर भेंट किए हैं। ग्राम देवड़ा की नारायण रईस मिल, जगदलपुर की अमित वेल्डिंग शॉप द्वारा थाना प्रभारी को कई स्टॉपर भेंट किए गए। थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा ने बताया कि उक्त स्टॉपर को नगर के प्रमुख स्थानों की सड़कों पर रखा जाएगा l

जिससे तेज वाहन पर कंट्रोल होगा, समय समय पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा हमें निर्देश भी दिया जाता है। भेट किए स्टॉपर की मदद से यातायात व्यवस्था को मजबूत करने हेतु प्रयास होगा। थाना प्रभारी ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने, बाईक चलाते समय हेलमेट लगाए रखने और कार ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट बांधे रखने की अपील की है,

कहीं देखी है ऎसी अंतर राज्यीय सड़क

0
  • सरपंच और सचिव की लापरवाही का खामियाजा भोग रहे हैं ग्रामीण
  • न सड़क की हालत सुधरी और न ही नाली बन पाई
  • दो राज्यों का मेल कराने वाली सड़क का बुरा हाल

अर्जुन झा-

बकावंड कहने को तो यह एक इंटर स्टेट रोड है, मगर सरपंच और सचिव की लापरवाही ने किसी सुदूर और पहुंचविहीन गांव की बदहाल सड़क जैसी इसकी हालत कर डाली है। ग्राम पंचायत न तो सड़क को बनवा रही है और न ही निकास नाली का निर्माण करा पा रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

जी हां! हैरान मत होइए, यह एक अंतर राज्यीय सड़क है। सरकारी रिकॉर्ड में भले ही इस सड़क को अंतर राज्यीय मार्ग का दर्जा न मिला हो, मगर है तो यह इंटर स्टेट रोड ही। क्योंकि यह सड़क छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्यों के बीच सेतु का काम करती है। यह मार्ग स्थित है बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत नलपावंड के पीठापुर में। बकावंड विकासखंड के दर्जनों गांव ओड़िशा राज्य की सीमा के बिल्कुल करीब में स्थित हैं। नलपावंड भी इन्हीं गांवों में शुमार है। यहां की एक सड़क ओड़िशा राज्य से बकावंड का संपर्क बनाती है। ओड़िशा और बस्तर के ग्रामीण इसी मार्ग से आना जाना करते हैं। ओड़िशा के सीमावर्ती गांवों और बकावंड क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों के बीच रोटी बेटी का रिश्ता भी है, लिहाजा यह सड़क बहु रिश्ते जोड़ने वाला सेतु भी है। सड़क का कच्चा निर्माण हुआ है।. केवल मुरुम की परत बिछा दी गई है। सड़क किनारे निकासी नाली का निर्माण भी नहीं कराया गया है।

सड़क का 70 मीटर हिस्सा बहुत ज्यादा खराब हो चुका है। इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। न तो सड़क को सीसी रोड में तब्दील किया जा रहा है और न ही उसका डामरीकरण कराया जा रहा है। गांव के वीरेंद्र, कृष्ण भुवने, आयतु, नीलांबर, बलराम, जयति, सोमारी, बुदारी, बलिराम, योगराज, अनिल, प्रीति आदि ने बताया कि सरपंच और सचिव द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। करीब 100 मीटर दूर तक की सड़क जो आगे चलकर उड़ीसा से मिलती है प्रमुख मार्ग है जिससे होकर रोज हजारों लोग यात्रा करते है। खराब सड़क होने से ग्रामीण के साथ साथ आम राहगीर भी बहुत परेशान हैं। सचिव संजू ने बताया कि बिना सरपंच की सहमति के सड़क निर्माण संभव नहीं है। इसलिए वे इस कार्य हेतु इस्टीमेट नहीं बना पा रही है। वहीं सरपंच नीलावाती ने बताया कि वह अपने सचिव से पूछ कर उक्त कार्य को पूरा करेगी।

पूर्वी” नई अंग्रेजी पाठ्‌यपुस्तक पर 5 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यकम बस्तर डाइट में सम्पन्न

0

कक्षा 6वी की अंग्रेजी की नई पाठ्‌यपुस्तक पूर्वी’ पर आधारित 5 दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन 28 जुलाई से 01 अगस्त 2025 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बस्तर में किया गया।

 

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षको को पूर्वी पाठ्‌यपुस्तक की संरचना, शिक्षण दृष्टिकोण, अधिगम परिणाम और पाठ्‌यचयो लक्ष्य से परिचित कराना था। यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और रास्ट्रीय पाठ्‌यचर्या की रूपरेखा 2023 के आधार पर तैयार की गई है। इस कार्यक्रम में बस्तर एवं कोण्डागांव जिलो से चयनित 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ये शिक्षक आगामी दिनो में अपने विकासखण्ड के शिक्षको को प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण के दौराने NEP 2020 के अन्तर्गत मूलभूत दक्षता, बहुभाषावाद और स्थानीयता आधारित शिक्षा पर विचार-विमर्श हुआ। समापन समारोह में SCERT से प्राचार्य शासकीय शिक्षक महाविद्यालय रायपुर एवं राज्य नोडल अधिकारी NEP 2020 श्री आलोक शर्मा सम्मिलित हुए। उन्होने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व के बारे में प्रशिणार्थियो को बताया। सभी प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण को उपयोगी एवं प्रेरणा दायक बताते हुए अपने विध्यालयों में नवाचार लागू करने की प्रतिवद्धता जताई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डाइट प्राचार्य श्री नीतिन डड्‌सेना, कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. स्टेनली जॉन, कार्यकम नोडल श्री राजेन्द्र जोशी, मास्टर ट्रेनर्स श्री विनय शिन्दे, श्री मोहनलाल बोगा एवं श्री महेन्द्र कश्यप की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रही।

बालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोल

0
  • कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिश्रा ने सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम करने व जीवन सुरक्षा हेतु जारी किया आदेश

बालोद, 01 अगस्त 2025 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में हेलमेट नही पहनने के कारण निरंतर हो रहे सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम किए जाने व जीवन सुरक्षा हेतु जनहित में आदेश जारी किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला बालोद अतर्गत आवागमन हेतु निर्धारित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय राजमार्ग एवं स्थानीय मार्गों में लगातार सड़क दुर्घटना घटित हो रहा है जिसका एक प्रमुख कारण दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं लगाया जाना है। हेलमेट के उपयोग नहीं करने के कारण जिला में लगातार सड़क दुर्घटना में जनहानि, पशुहानि जैसे गंभीर घटना घटित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के द्वारा हेलमेट प्रयोग नहीं करने के कारण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है और इसके परिणाम स्वरूप जिला में जगह-जगह पर कानून व्यवस्था एवं लोकशांति व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती रहती है। यदि दोपहिया वाहन चालको द्वारा अनिवार्य तौर पर हेलमेट का प्रयोग किया जाये तो निश्चित तौर पर सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि को बचाया जा सकता है।

जिले में दोपहिया वाहन चालको के हेलमेट लगाये जाने एवं सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम किये जाने का प्रयास जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय निकायों व गणमान्य लोगों व संस्था के साथ मिलकर सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने हेतु व दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व इसकी आवश्यकता हेतु जनजागरूकता का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। यथेष्ट प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटना में जनहानि में कमी नहीं आ रही है। अतएव यह आवश्यक हो गया है कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं जनहानि की रोकथाम हेतु दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल अथवा अन्य उपयोगी ईंधन प्रदाय न किया जाए। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिश्रा ने उपर्युक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये व हेलमेट नहीं पहनने के कारण निरंतर हो रहे सड़क दुर्घटना में जनहानि को कम किये जाने व जीवन सुरक्षा हेतु जनहित में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अंतर्गत यह आदेश पारित करती हूँ कि बिना सुरक्षात्मक उपाय के वाहन चलाने जैसे बिना हेलमेट के दोपहियों वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को किसी भी पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा पेट्रोल या अन्य उपयोगी ईंधन प्रदान नहीं करेंगें (आकस्मिक सेवा मेडिकल इमरजेंसी को छोडकर)। यदि ऐसे करते पाये जाते है तो पेट्रोप पंप संचालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय सहिता के तहत विधि अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

 

स्वामी आत्मानंद विद्यालय रेलवे कालोनी में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद व गोस्वामी तुलसीदास जयंती

0

जगदलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस रेल्वे कॉलोनी जगदलपुर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती और मुंशी प्रेमचंद जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीलाल वर्मा और शिक्षकों ने गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया, जिससे दोनों महान विभूतियों के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट की गई।

विद्यालय की छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन परिचय और उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने तुलसी के दोहे और देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी, जिससे छात्रों को उनकी रचनाओं और विचारों से परिचित होने का अवसर मिला।

प्राचार्य श्रीलाल वर्मा, पूर्णिमा सरोज, विनती दास, कुबेर देहूरी और गोवर्धन पाणीग्राही ने अपने वक्तव्यों में दोनों महान विभूतियों की जीवनी, साहित्य और मानवता के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को उनकी रचनाओं और विचारों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह ठाकुर ने किया, जिन्होंने छात्रों को दोनों महान विभूतियों के जीवन और कार्यों से परिचित कराया। कार्यक्रम के अंत में, विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर तेजपाल सिंह और सीमा राय, सीमा कश्यप, जी वी पद्मावती, रेहाना खान, बुधराम बघेल और समस्त स्टॉफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

0
  • कन्या छात्रावास एवं इंडोर स्टेडियम की मंत्री ने की घोषणा

जगदलपुर 01 अगस्त 2025/ प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री  रामविचार नेताम शुक्रवार को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर परिसर में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि कृषि संकाय के छात्रों को सिर्फ शासकीय नौकरी के लिए ही नहीं बल्कि नई-नई कृषि तकनीकी को सीखने के साथ-साथ अपने घर के अलावा गांव और प्रदेश के किसानों को जागरूक करते हुए नवीन तकनीकी जानकारी देकर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने की ओर प्रयास करने की आवश्यकता है ।

 

सभागार भवन में महाविद्यालय में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ ही पूर्व से अध्ययनरत छात्रों के साथ पढ़ाई, सुविधा और समस्या के बारे में चर्चा किए सभी छात्रों के द्वारा अलग- अलग विषयों पर खुलकर चर्चा की। संवाद में महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष अन्या दत्ता ने एक 100 बिस्तर के कन्या छात्रावास एवं एक इंडोर स्टेडियम की मांग की जिसमें मंत्री नेताम ने तत्काल स्वीकृत करने की घोषणा की । इससे पहले कृषि एवं सहकारिता मंत्री  रामविचार नेताम कृषि कॉलेज में उनके प्रथम आगमन पर अधिष्ठाता डॉ आर एस नेताम एवं सहसंचालक अनुसंधान डॉ ए के ठाकुर द्वारा माननीय मंत्री जी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंत्री नेताम ने कहा कि इस महाविद्यालय में कम सुविधा के बाद भी जगदलपुर महाविद्यालय ने बहुत प्रगति की है जिसके लिए कुलपति के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हम चाहते है कि प्रदेश का हर महाविद्यालय ऐसे ही प्रगति करे जिससे कि हमारे प्रदेश के ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम रोशन हो। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक  लच्छूराम कश्यप, पार्षद संग्राम सिंह, उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ जी पी नाग , उपसंचालक कृषि, उपसंचालक उद्यानिकी, उपसंचालक मछलीपालन के साथ ही कृषि महाविद्यालय के डॉ तेजपाल चंद्राकर, डॉ पदमाक्षि ठाकुर, डॉ भुजेंद्र कुमार, एम बी तिवारी, डॉ सुरेश कुमार साहू के साथ ही समस्त वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारी समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

साप्ताहिक बाजार में यातायात जागरूकता अभियान

0
  •  बस्तर थाना स्टॉफ की मार्केट में सराहनीय पहल 

जगदलपुर बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर बस्तर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को यातायात को लेकर जागरूक किया गया।

पुलिस कर्मियों ने बाजार में मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग बच्चों के हाथों वाहन न दें,ओवर स्पीड और नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हेलमेट लगाकरही दोपहिया वाहन चलाएं, सीट बेल्ट बांधकर कार चलाएं व यातायात नियमों का पालन करें। ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। वहीं बाइक व कार, पिकअप, ट्रक, ट्रैक्टर चालकों को यातायात नियमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

रंग लाई टीआई की पहल

स्टापर लगाकर पुलिस जवान वाहन चालकों को दी जाती रही समझाइश। बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने तत्परता से साप्ताहिक बाजार में अनुशासन एवं सुरक्षा सुनिश्चित की। नेशनल हाईवे से लगे गुरुवार साप्ताहिक बाजार के दिन भारी भीड़ रहती है। हर गुरुवार को बाजार स्थल के अंदर बाइक व अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाकर वाहन चालकों को समझाईश दी जा रही है। साथ ही पुलिस स्टॉपर लगाकर निगरानी करने से नगरवासी व व्यापारियों को बाजार अंदर पैदल जाने में सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने टीआई श्री बंजारे एवं उनके स्टॉफ की पहल की प्रशंसा की है। साप्ताहिक बाजार के दिन एसआई अरुण सिन्हा, प्रधान आरक्षक ओमकार नाथ पात्र सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

स्वच्छता जागरूकता एक अभियान नहीं बल्कि जन आंदोलन है: संजय पाण्डे

0
  •  नुक्कड़ पर या सड़क किनारे न फेंकें कचरा 
  • जगदलपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने मुहिम 

जगदलपुर इंदौर शहर की तर्ज पर जगदलपुर को भी स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर व प्रदेश में नंबर वन बनाने के संकल्प के साथ 14 जुलाई से नगर निगम जगदलपुर द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान विगत 18 दिनों से निरंतर चलाया जा रहा है और प्रतिदिन शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, गलियों, मोहल्लों एवं वार्डों में जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के तहत नगर निगम की टीम द्वारा नागरिकों को स्वच्छता संबंधी पाम्पलेट वितरित किए जा रहे हैं, साथ ही दुकानदारों को गीला और सूखा कचरा अलग रखने की समझाइश दी जा रही है। घर-घर जाकर लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने कचरे को मोहल्लों के नुक्कड़ या सड़क किनारे न फेंकें, बल्कि कचरा संग्रहण वाहनों को निर्धारित समय पर कचरा सौंपें। नगर निगम द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार नित नए प्रयास किए जा रहे हैं कि शहरवासी गीला और सूखा कचरा पृथक रखें। साथ ही, नागरिकों को स्वच्छता के महत्व, कचरा प्रबंधन की विधि और सफाई कर्मचारियों के सहयोग के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जगदलपुर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाना और इसे स्वच्छता में अग्रणी शहरों की श्रेणी में लाना है। इस अभियान के तहत नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं। यह अभियान न सिर्फ नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि यदि नागरिकों का सहयोग मिले, तो कोई भी शहर स्वच्छता में देश का अग्रणी बन सकता है। आगामी दिनों में अभियान को और भी व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा ताकि जनभागीदारी और भी बढ़ सके। मालूम हो कि शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से रोजाना चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी, पार्षदगण, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संजय विश्वकर्मा, सुरेश गुप्ता, राणा घोष, कलावती कसेर, पार्षद हरीश पारेख, दिलीप दास, खगेंद्र ठाकुर, कुबेर देवांगन, उर्मिला यादव, आशा साहू, पूनम सिन्हा, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामनरेश पांडे, विधुशेखर झा, एच वाय कुकड़े, राजेंद्र पांडे, दिनेश सराफ, राजीव निगम, धीरज कश्यप, संतोष नाग, कोटेश्वर नायडू, रंजीत पांडे, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, देवेंद्र देवांगन, भुवनेश्वर ध्रुव, प्रकाश झा, ब्रिजेश शर्मा, पप्पू वर्मा, रोशन झा, वीरेंद्र जोशी, विवेक जैन, रितेश सिन्हा, झरना मोहंती, करमजीत कौर, रंजीता पाणिग्रही, हेमंत श्रीवास, दामोदर कुमार, रुपेश बिजोरा और शक्ति बेल भी उपस्थित रहे।

महापौर की अपील

महापौर संजय पाण्डे ने कहा स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, एक जन आंदोलन है। जब तक हर नागरिक की सहभागिता नहीं होगी, तब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकता। हमें मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक बनाना है। नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल कर अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS