City Media - Page 285 of 1849 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 285

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महाराणा प्रताप वार्ड किया चुनाव प्रचार व सभा को संबोधित

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदु एवं पार्षद प्रत्याशी जयंती केरकेट्टा के लिए जगदलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड पांचवीं बटालियन में चुनाव प्रचार प्रसार कर चुनावी सभा को संबोधित किया

चुनावी रणभूमि में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने किया पदार्पण, नुक्कड़ सभाएं कर मांग रहे हैं समर्थन

0
  •  भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता शहर विकास के लिए प्रतिबद्ध: किरण देव
  • जगदलपुर के तेज विकास के लिए बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार: संजय पाण्डे
  • स्वच्छ, सुंदर जगदलपुर बनाने के लिए दें भाजपा का साथ: संजय पाण्डे

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराने पूरी शक्ति लगा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महिला मोर्चा नेत्रियों सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए सघन जनसंपर्क में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे लगातार वार्डों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

शुकवार को महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने संभाग के सबसे बड़े बाजार संजय मार्केट, लोकमान्य तिलक वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड, दलपत सागर वार्ड, रमैया वार्ड एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद मांगा।

बालाजी की शोभायात्रा में हुए शामिल

महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने श्री श्री श्री भगवान वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर के 24वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान बालाजी को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया एवं जगदलपुर वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

किरण देव कूदे समर में

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने किया चुनावी रणभूमि में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की है। निकाय चुनाव को कुछ ही दिन शेष हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने शहर के जवाहर नगर वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड एवं गंगानगर वार्ड में नुक्कड़ सभाएं कर परिवारजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की एवं जगदलपुर को सुंदर, स्वच्छ एवं विकसित शहर बनाने की बात कहते हुए शहर में ट्रिपल इंजन की सुशासन वाली सरकार बनाने का आग्रह किया।

बीजापुर की चुनावी सभा में वन मंत्री केदार कश्यप ने बनाया भाजपाई माहौल

0
  • कश्यप ने बताए अटल संकल्प पत्र के वादे, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अर्जुन झा 

जगदलपुर वनमंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार 7 फरवरी को बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय में चुनावी सभा लेकर माहौल को भाजपाई बना दिया। उन्होंने उपस्थित जन समूह के समक्ष को भाजपा के अटल संकल्प पत्र के वादों को विस्तार से रखा और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

मंत्री केदार कश्यप ने स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। वे जगदलपुर से लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा तक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने सुकमा में सभा ली थी। बिना रुके, बिना थके आज केदार कश्यप बीजापुर जा धमके। वहां उन्होंने बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री कश्यप ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार और उसकी कथनी करनी में अंतर पर बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा द्वारा जारी अटल संकल्प पत्र में किए गए वादों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। मंत्री  कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा की सरकारें तो समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम कर ही रही हैं। हमारी सरकारों ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने का बीड़ा भी उठाया है। इस मिशन में हमें अच्छी कामयाबी भी मिल रही है। कांग्रेस के पापों को धोते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को पुनः विश्व गुरु का दर्जा दिलाने का काम किया है। आज बड़े बड़े और शक्तिशाली देश भी भारत के साथ दोस्ती करने के लिए लालायित हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भी गरीबों, आदिवासियों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों के उत्थान के लिए प्रणप्राण से जुटे हुए हैं। हर घर नल का शुद्ध पानी, हर व्यक्ति को इलाज की सुविधा दी जा रही है। यहां नगर पालिका में भाजपा की सत्ता आने पर कॉलेज कैंपस में वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि हमारे युवा साथी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सकें। हाई स्कूलों व कॉलेजों में छात्राओं के लिए सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी, रेहड़ी, ठेला, खोमचे लगाकर व्यवसाय करने वाले फुटकर व्यापारियों को लोन सब्सिडी दी जाएगी, गरीबों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अटल संकल्प के तमाम वादों को लेकर जन जन तक जाएं और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पदों के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।

गैदू को व्यापक समर्थन

0

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का धुंआधार जनसंपर्क जारी है। आज उन्होंने न्यायालय परिसर पहुंच कर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा। वहीं दलपत सागर वार्ड स्थित भगवान बालाजी के मंदिर पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी निकेत राज झा भी उपस्थित रहे। गैदू ने मंदिर परिवार से बातचीत भी की। वोटिंग का समय नजदीक आने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह को महापौर पद हेतु प्रत्याशी के रूप में लोगो का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ताओं से शिष्टाचार भेंट मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांग आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुकमा में भाजपा और साय सरकार पर बरसे पीसीसी चीफ दीपक बैज

0
  •  प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने ली सुकमा में नुक्कड़ सभा 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शुक्रवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय में भाजपा और साय सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओबीसी वर्ग हक छीनकर उनके साथ अन्याय किया है, भाजपा और उसकी सरकार हार के डर से कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने धमकाने का काम कर रही है।

नुक्कड़ सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त माहौल है। हार के डर से हमारे लोगों को डराने में लगी है साय सरकार। प्रदेश में किसकी सरकार है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, हमें लगता है कि रिमोट कंट्रोल से छत्तीसगढ़ की सरकार चल रही है। यहां न तो पीएम आवास बनाए जा रहे हैं और ना ही निर्धारित दर पर धान खरीदी की जा रही है। जनता में सरकार के खिलाफ असंतोष है, जिसका फायदा कांग्रेस को इन चुनावों में मिलने वाला है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस की सरकार बन रही है। शुक्रवार को 4.30 बजे हेलीकाप्टर से सुकमा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व स्टार प्रचारक दीपक बैज का हेलीपेड पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता शेर हैं, और वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा सरकार पीठ पीछे वार कर रही है, हमारे लोगों को डरा-धमका कर नामांकन वापस करवाए गए हैं। जिसका जवाब नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता देगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग को आरक्षण से वंचित रखा गया है जिससे पूरा वर्ग नाराज है। हमारे यहां एक वार्ड में टिकिट वितरण को लेकर नाराजगी थी, लेकिन भाजपा से तो प्रदेशभर के कार्यकर्ता नाराज हैं। पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हो रही है। ये जनता है सब जानती है और इसका जवाब चुनाव के दिन देगी। सुकमा के नेता कवासी लखमा को जबरन जेल भेजा गया ताकि यहां पर चुनाव आसानी से जीत सकें, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यहां हर एक कार्यकर्ता मजबूत है और चुनाव में एक होकर लड़ रहे हैं। इस दौरान नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप समेत कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की गला रेतकर की हत्या

0
  •  दंतेवाड़ा की अरनपुर पंचायत में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी थे जोगा बारसे 

जगदलपुर स्थानीय निकायों के चुनावों के बीच बस्तर संभाग में नक्सलियों ने दहशतगर्दी मचाना शुरू कर दी है। संभाग के दंतेवाड़ा जिले की एक ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की नक्सलियों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई।

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले की अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की बीती रात गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक जोगा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी था। गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेत दिया गया। बताया जाता है कि जोगा पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। घटना स्थल अरनपुर थाना क्षेत्र में आता है। जोगा बारसे अरनपुर के सरपंच पारा का निवासी था, जहां गुरुवार की देर रात भारी संख्या में नक्सली घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध जताते उसके चुनाव लड़ने पर आपत्ति जताई। हत्या के बाद नक्सली जंगल की तरफ चले गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की है। दो दिन पहले ककाड़ी निवासी युवक की हत्या भी नकसलियों ने इसी तरह की थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली के गांजा तस्कर बंटी बबली बस्तर में गिरफ्तार

0
  • कार में गजब जुगाड़ लगाकर कर रहे थे गांजा की स्मगलिंग

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिला पुलिस ने दिल्ली के एक ऐसे गांजा तस्कर बंटी बबली को गिरफ्तार किया है, जो कार में गजब जुगाड़ लगाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। इस जोड़े की कार से करीब सात लाख रुपए का 68 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह कामयाबी बस्तर की नगरनार थाना पुलिस ने हासिल की है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मदद्देनजर सरहदी राज्य उड़ीसा से छत्तीसगढ में होने वाले अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। इस टीम द्वारा गांजा तस्करों की लगातार धर पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर वैगन आर कार कमांक डीएल-1 आरटीसी 2-6218 को रोका गया। कार में एक पुरूष एवं एक महिला गांजा लेकर उड़ीसा राज्य की ओर से थे।कार सवार युवक राहुल सुटवाल पिता गोवर्धन सुटवाल निवासी नवरंगपुर थाना खेड़कीदोला जिला गुड़गांव हरियाणा हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली और अर्जिना बीबी पति आलेम नदाफ निवासी नदाब पारा न्यू नघरिया थाना जिला मालदा पं. बंगाल हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई। कार की सीट के नीचे, डिक्की एवं कार के दरवाजे के अंदर गांजा के 48 पैकेट बरामद हुए। गांजे का वजन 67.990 किलोग्राम निकला और उसकी कीमत 6 लाख 80 हजार रूपए आंकी गई है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत 3 लाख रूपए और 15 हजार मूल्य के दो मोबाईल फोन समेत कुल 9 लाख 95 हजार रुपए का माल आरोपियों के कब्जे से बरामद हुआ है।

रूपये को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है। इस मामले को पकड़ने में नगरनार थाना इंचार्ज निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक सतीश यदुराज, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक विकास सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पीलेश्वर साहू, आरक्षक विक्रम उरांव का विशेष योगदान रहा।

बीजापुर में भाजपा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन: विक्रम मंडावी

0
  •  विधायक मंडावी ने की आयोग में शिकायत 
    जगदलपुर बस्तर संभाग की बीजापुर नगर पालिका के चुनाव में विवाद का दौर शुरू हो गया है। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की है।

बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए नगर पालिका चुनाव में साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही है। नगर के मतदाताओं को प्रधानमंत्री आवास बनाने योजना का लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर बरगलाया जा रहा है। विधायक श्री मंडावी ने कहा कि भाजपा के बीजापुर जिला अध्यक्ष द्वारा नगर में कई जगहों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर फार्म भरवाए जा रहे हैं। यह मतदान को प्रभावित करने का प्रपंच मात्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के लिए कोई भी निजी व्यक्ति या संगठन अधिकृत नहीं है। शासन के हितग्राही और ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारी ही पात्रता अनुसार हितग्राही का चयन करते हैं।. मगर भाजपा के लोग नगर पालिका का चुनाव जीतने और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। विधायक विक्रम मंडावी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास का फार्म भरवा रहे एक युवक को पकड़ा। श्री मंडावी उस युवक को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे।कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर के शांतिनगर वार्ड में फार्म भर रहे युवक का वीडियो भी प्रमाण के लिए तैयार किया है। विधायक ने भाजपा नेताओं पर लगाया कि वे खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। श्री मंडावी और अन्य कांग्रेसजन प्रधानमंत्री आवास योजना के भरे व खाली फार्म जा रहे लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, जहां जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की शिकायत की गई। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से
आदर्श अचार संहिता के उल्लंघन और चुनाव प्रभावित करने की शिकायत की। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा को ऐसे हथकंडों से बाज आने की चेतावनी दी है।

सीएम साय का कल जगदलपुर में रोड शो

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर निगम जगदलपुर के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे एवं सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने 8 फरवरी को जगदलपुर आ रहे हैं। वे जगदलपुर में 8 फरवरी को रोड शो करेंगे। भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त करने हेतु रोड शो सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट चौक से प्रारंभ होकर झंकार चौक, कोतवाली चौक, स्टेट बैंक चौक, महावीर चौक, नावेल्टी चौक, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक, मां दंतेश्वरी प्रांगण के पश्चात गुरु नानक चौक, संजय मार्केट चौक, हनुमान मंदिर पनामा चौक, बस्तर हाई स्कूल चौक होते हुए चांदनी चौक में रोड शो का समापन होगा।

बंगीय समाज का संकीर्तन महायज्ञ 9 फरवरी से

0

जगदलपुर बंगीय समाज जगदलपुर द्वारा इस वर्ष भी 9 फरवरी से 11 फरवरी तक अष्टम प्रहर श्री श्री संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

एफसीआई गोदाम के पास आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ के पावन अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बंगीय समाज ने आयोजन में नगर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। बंगीय समाज के अध्यक्ष मनोरंजन राय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक गंगा वरण, अधिवास कीर्तन होगा। दूसरे दिन 10 फरवरी को अष्टम प्रहर श्री श्री संकीर्तन के साथ महायज्ञ प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगा। दोपहर 1 बजे से महा भोग वितरण, आनंद बजार एवं 11 फरवरी को संकीर्तन विराम, नगर कीर्तन कार्यक्रम, सुबह 6 बजे से 7 बजे तक चलेगा। दोपहर 12 बजे से समस्त संप्रदाय बंगीय समाज भोग आरती, महंत विद्या पदमावली कीर्तन रात्रि 8 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में सत्यानंद सम्प्रदाय पखांजुर पीवी 16 की कीर्तन मंडली के संकीर्तन के अलावा सत्य हरि सम्प्रदाय मलकानगिरी, नित्यानंद संप्रदाय उमरकोट और गौर संप्रदाय पारादीप कटक द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS