City Media - Page 245 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 245

भाजपा की नगर सरकार ने किया शहीदों का अपमान: जावेद खान

0
  •  झीरम के शहीदों को भाजपा सरकार ने किया उपेक्षित और तिरस्कृत 

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान झीरम घाटी में शहीद जवानों, नेताओं और वाहन चालकों को श्रद्धांजलि देते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जगदलपुर के लालबाग मैदान पर बनाए गए झीरम शहीद स्मारक की दुर्दशा और उपेक्षा पर राज्य की भाजपा सरकार और निगम की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। जावेद ने पूछा है कि क्या यही भाजपा की सरकारों का असली राष्ट्रवाद है जिसमें शहीदों की स्मरण स्थली की उपेक्षा की जाती है,उसे खंडित किया जाता है, शहीदों का अपमान किया जाता है।

जावेद खान ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जानबूझकर षडयंत्रपूर्वक झीरम शहीद स्मारक को उपेक्षित किया गया, वहां स्थापित शहीदों की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। ऎसी ओछी हरकत करने से पहले भाजपा सरकार को यह देख लेना चाहिए था कि वहां केवल कांग्रेस नेताओं के स्मृति चित्र नहीं हैं उस प्रांगण में झीरम में शहीद हुए जवानों और वाहन चालकों के भी स्मृति चिन्ह हैं। जावेद ने महापौर संजय पांडे के उस बयान पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह मेमोरियल शहीदों का नहीं कांग्रेस के भ्रष्टाचार का मेमोरियल है।जावेद ने कहा कांग्रेस सरकार ने तो झीरम के शहीदों का मेमोरियल बनाया था परंतु सरकार बदलते ही भाजपाईयों ने शहीदों की उपेक्षा और तिरस्कार का मेमोरियल बना डाला, महापौर अपनी गर्दन बचाने भ्रष्टाचार का आरोप तो बड़ी आसानी से लगा रहे हैं परंतु उसे सिद्ध करने में उनके भी पसीने छूट जाएंगे क्योंकि यदि यह स्मारक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है तो उस भ्रष्टाचार का सबसे बड़ी दोषी तो तत्कालीन महापौर सफीरा साहू होंगी, जिनके कार्यकाल में यह भ्रष्टाचार हुआ।महापौर संजय पांडे को शहीद परिवारों, देश की जनता और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगनी चाहिए और बिना देरी पुनः झीरम शहीद स्मारक को पूर्व की भांति संरक्षित और सुरक्षित करना चाहिए। जावेद ने कहा जिस प्रकार से असमाजिक तत्वों ने आईजी बंगले के ठीक सामने स्थित झीरम शहीद स्मारक मे तोडफोड़ और चोरी चकारी की है यह राज्य सरकार की कानून व्यवस्था की भी पोल खोलती है और किस प्रकार से पुलिस से भयमुक्त होकर अपराधी असामाजिक तत्व प्रदेश में करतूत कर रहे हैं दर्शाता है। जहां आईजी बंगले के सामने सरकारी संपत्ति शहीद स्मारक सुरक्षित नहीं है सारे सीसी टीवी कैमरे चोरी हो गए।

नगर निगम में राजस्व सभापति के चैंबर का हुआ शुभारंभ

0
  • माई दंतेश्वरी की पूजा कर महापौर संजय पांडे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने किया कार्य प्रारंभ

जगदलपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी गठन के बाद गुरूवार को राजस्व विभाग के सभापति के चैंबर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन सहित एमआईसी सदस्यों, पार्षदों और कर्मचारियों की उपस्थिति में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के चैंबर का मां दंतेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान महापौर संजय पाण्डे ने निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम को अधिक से अधिक राजस्व- कर संग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एमआईसी सदस्य एक्टिव मोड पर

कार्यालय शुभांरभ के तुरंत बाद ही राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने एक्शन मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित समस्त दस्तावेजों एवं राजस्व आंकड़ों की जानकारी ली। बैठक में मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि निश्चित समय सीमा में अधिक से अधिक राजस्व कर वसूली की जाए ऐसा सुनिश्चित करें। साथ ही सुनिश्चित कार्ययोजना बनाकर कार्य करने पर ज़ोर दें। उन्होंने कहा कि इस महीने मार्च क्लोजिंग से पूर्व अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।  राणा ने वार्डवार राजस्व वसूली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात कहते हुए अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण पर ज़ोर दिया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, श्याम सुंदर बघेल, पितामह नायक, शशि नाथ पाठक, पंकज आचार्य, करमजीत कौर, सूर्यभूषण सिंह, नवीन बोथरा, अतुल कौशल, गजेंद्र पगाडे, प्रेम सेठीया, कुलदीप पाणिग्रही, विनय श्रीवास्तव सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारीउपस्थित थे।

नगर निगम में राजस्व सभापति के चैंबर का हुआ शुभारंभ

0
  •  माई दंतेश्वरी की पूजा कर महापौर संजय पांडे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने किया कार्य प्रारंभ

जगदलपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी गठन के बाद गुरूवार को राजस्व विभाग के सभापति के चैंबर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, स्पीकर खेमसिंह देवांगन सहित एमआईसी सदस्यों, पार्षदों और कर्मचारियों की उपस्थिति में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के चैंबर का मां दंतेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान महापौर संजय पाण्डे ने निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम को अधिक से अधिक राजस्व- कर संग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एमआईसी सदस्य एक्टिव मोड पर

कार्यालय शुभांरभ के तुरंत बाद ही राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने एक्शन मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित समस्त दस्तावेजों एवं राजस्व आंकड़ों की जानकारी ली। बैठक में मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि निश्चित समय सीमा में अधिक से अधिक राजस्व कर वसूली की जाए ऐसा सुनिश्चित करें। साथ ही सुनिश्चित कार्ययोजना बनाकर कार्य करने पर ज़ोर दें। उन्होंने कहा कि इस महीने मार्च क्लोजिंग से पूर्व अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। श्री राणा ने वार्डवार राजस्व वसूली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात कहते हुए अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण पर ज़ोर दिया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मण झा, श्याम सुंदर बघेल, पितामह नायक, शशि नाथ पाठक, पंकज आचार्य, करमजीत कौर, सूर्यभूषण सिंह, नवीन बोथरा, अतुल कौशल, गजेंद्र पगाडे, प्रेम सेठीया, कुलदीप पाणिग्रही, विनय श्रीवास्तव सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारीउपस्थित थे।

लोको पॉयलट की भूमिका में नजर आए मेयर संजय पांडे: शहीद पार्क में चलाई टॉय ट्रेन

0
  •  गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मिला बड़ा तोहफा

जगदलपुर महापौर संजय पांडे आज लोको पॉयलट की भूमिका में नजर आए। लोको पॉयलट अंकल संजय ने शहर के बच्चों को उनकी गर्मी की छुट्टियां आनंद से बिताने के लिए बड़ा तोहफा दिया। शहर के शहीद पार्क में गुरुवार शाम टॉय ट्रेन का उद्घाटन किया गया।

मालूम हो कि पिछले कुछ सालों से बंद पड़े टॉय ट्रेन का संचालन आज प्रारंभ हुआ। ग्रीष्मकालीन अवकाश के मद्देनजर बच्चों के लिए आज इस ट्रेन का उद्घाटन किया गया। ट्रेन को स्वयं महापौर संजय पाण्डे ने चलाकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके पूर्व विधिवत पूजा अर्चना की गई। पहले दिन ट्रेन चलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। ट्रेन को पूरी तरह बलून से सजाया गया था। इस अवसर पर संजय पाण्डे के साथ निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी मेंबर लक्ष्मण झा, पार्षद संतोष गौर, उर्मिला यादव, हरीश पारख, दिलीप दास, पारुल बोथरा, आशा साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मृतक के सगे भाई ने टंगिया से कई बार वार कर उतारा मौत के घाट

0
  • जमीन विवाद बना हत्या का कारण।
  • आरोपी के खिलाफ धारा 332, 103 (1) बीएनएस. के तहत मुकदमा दर्ज।
  • आरोपी को घटना के चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 18.03.2025 को ग्राम खप्परवाड़ा कोटवार जनकलाल देवदास ने फोन कर सूचना दिया कि राजकुमार पिता स्व. अमेर दास मानिकपुरी साकिन खप्परवाड़ा थाना गुण्डरदेही को उसके बड़े भाई विष्णुदास मानिकपुरी पिता स्व. अमेर दास मानिकपुरी साकिन खप्परवाड़ा थाना गुण्डरदेही के द्वारा 10 डिसीमल जमीन विवाद को लेकर टंगिया से मारकर हत्या कर दिया है कि सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी गुण्डरदेही मनीष शेण्डे द्वारा तत्काल फोन के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक महोदय  एस.आर.भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी एव श्रीमती मोनिका ठाकुर के पयर्ववेक्षण मे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही  राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही उप निरीक्षक मनीष शेण्डे के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही व सायबर सेल बालोद की टीम गठित कर रवाना होकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक राजकुमार मानिकपुरी के, मकान अंदर, ग्राम खप्परवाड़ा में जाकर देखे तो राजकुमार अपने घर के कमरा अंदर दरवाजा के पास जमीन पर बाये करवट पड़ा था जिसका पूरा शरीर खून से सना हुआ था उसके कमरे के अंदर काफी खून फैला हुआ था जिसे आवाज देने पर उनके शरीर में कोई हलचल नही हुआ जिसका मृत्यु हो गया था जिसका शव का पचंनामा कार्यवाही कर पीएम कराने सीएचसी गुण्डरदेही रवाना किया गया घटना की प्रकृति अपराध सदर धारा 332. 103(1) बीएनएस. का पाये जाने से अपराध कमांक 57/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर मृतक के बड़े भाई के द्वारा ही हत्या करने की जानकारी पर मृतक के बड़े भाई विष्णुदास मानिकपुरी पिता स्व. अमेर दास मानिकपुरी साकिन खप्परवाड़ा थाना गुण्डरदेही को थाना गुण्डरदेही से घटना मे उपयोग किया गया टंगिया को जप्त कर दिनांक 19.03.2025 के गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष शेण्डे थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सउनि. खेमलाल ठाकुर, प्रआर योगेश सिन्हा, प्रआर. कमलेश रावटे, आर. सुमित पटेल, आर. विकास साहू, आर. यशवंत देशमुख, आर. सत्यप्रकाश यादव व सायबर सेल बालोद से प्रआर भुनेश्वर मरकाम, आर राहुल मनहरे का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी विष्णुदास मानिकपुरी पिता स्व. अमेर दास मानिकपुरी उम्र 57 वर्ष साकिन खप्परवाड़ा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)

युवा कांग्रेसी पहुंचे थाना कोतवाली एफआईआर दर्ज करने दिया टीआई को आवेदन

0
  • युवा कांग्रेसियों ने असामाजिक तत्वों और निगम प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की रखी मांग।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई, पार्षद जाहिद हुसैन, गौतम पानीग्रही, उस्मान रजा, और असीम सूता पहुंचे कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने।

कांकेर जिले में भी मारे गए 4 नक्सली, कुल 22 ढेर; डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जवानों को बधाई

0
  • शहीद डीआरजी जवान को नमन किया शर्मा ने

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में आज 20 मार्च को हुई दो अलग अलग मुठभेड़ों में पराक्रमी जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे जवानों की बड़ी उपलब्धि बताते हुए वीर जवानों को बधाई दी है। श्री शर्मा ने बीजापुर डीआरजी के शहीद जवान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बस्तर संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सरहद पर आज 20 मार्च की सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में अब तक 18 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं डीआरजी बीजापुर का एक जवान शहीद हो गया है। जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस, सीआरपीएफ, डीआरजी और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज 20 मार्च की सुबह 7 बजे फोर्स और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा सम्हाल लिया और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स और नक्सलीयों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है। क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्चिंग जारी है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ और 18 नक्सलियों के मारे जाने तथा डीआरजी के एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। उधर कांकेर जिले में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान भीषण मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से ऑटोमैटिक हथियार सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है।

जवानों के शौर्य को सलाम: शर्मा

पुलिस और सुरक्षा बलों की इस बड़ी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इस अभियान में शौर्य का परिचय देते हुए डीआरजी के एक जवान ने वीरगति प्राप्त की है। उनकी वीरता और बलिदान को मैं नमन करता हूं। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। कांकेर और बीजापुर- दंतेवाड़ा की इन मुठभेड़ों में हमारे बहादुर जवानों ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अद्वितीय है। मैं सभी जवानों के साहस को सलाम करता हूं। शहीद जवान को शत-शत नमन।

अमित शाह ने भी सराहा

बस्तर संभाग में आज हुई इन दोनों मुठभेड़ों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी बड़ी प्रतिक्रिया आई है। अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है- नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के अलग अलग ऑपरेशंस में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

महापौर संजय पांडे की पसंद का रखा गया ध्यान

0
  • प्रवीण वर्मा अब जगदलपुर के परमानेंट नगर निगम आयुक्त
  • राज्य शासन ने जारी किया नियुक्ति का आदेश

अर्जुन झा

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के प्रभारी आयुक्त के रूप में काम देख रहे अपर कलेक्टर प्रवीण कुमार वर्मा अब स्थायी आयुक्त के रूप में नगर निगम की प्रशासनिक बागडोर सम्हालेंगे। राज्य शासन ने उन्हें नगर निगम आयुक्तबना दिया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी रहे हैं। जगदलपुर के नगर निगम आयुक्त रहे निर्भय कुमार साहू के अभनपुर के जमीन मुआवजा घोटाले में नाम आने और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने निर्भय कुमार साहू की जगह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा को प्रभारी नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया था। श्री वर्मा ने निगम आयुक्तका चार्ज भी ले लिया था। सूत्रबताते हैं कि नए महापौर संजय पांडे श्री वर्मा के कामकाज से प्रभावित हैं और दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग भी है। नगर के विकास को लेकर पांडे और वर्मा की जोड़ी संकल्पित भाव से काम करने लगी है। सूत्रों की मानें तो महापौर संजय पांडे की पसंद और संतुष्टि को ध्यानमें रखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण सिंह देव, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष प्रवीणकुमार वर्मा को स्थायी तौर पर नगर निगम आयुक्त बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने श्री वर्मा की स्थायी नियुक्ति का आदेश जारी किया है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रवीणकुमार वर्मा के दीर्घ अनुभवों का लाभ जगदलपुर को मिलेगा।

बस्तर नगर पंचायत में कांग्रेस का अभेद्य किला कायम, उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा को शिकस्त

0
  • संगठन की मजबूती और रणनीति ने दिलाई जीत 
  • अनिल परिहार दो वोट से जीते उपाध्यक्ष चुनाव

जगदलपुर बस्तर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने एकबार फिर अपनी मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है। अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी पार्टी ने सफलता हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल परिहार ने 9 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा प्रत्याशी समीर मिश्रा को सिर्फ 7 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस ने 2 मतों से जीत दर्ज की और भाजपा को एक और बड़ा झटका दे दिया है।

भाजपा ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन कांग्रेस की एकजुटता और संगठन की मजबूती के आगे उनकी रणनीति असफल रही। नगर पंचायत में कांग्रेस के पहले से ही 8 पार्षद थे, जिससे पार्टी मजबूत स्थिति में थी उपाध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी ने अपनी एकता बनाए रखी और अंततः जीत हासिल कर ली। इस चुनाव को लेकर कई राजनीतिक दांव-पेंच खेले गए।भाजपा ने चुनाव की तारीख दो बार बदलवाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस पार्षदों को तोड़ने में असफल रही। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व ने अपने पार्षदों को संगठित रखा और जीत सुनिश्चित की।

बघेल, परिहार की कुशल रणनीति

इस जीत के पीछे कांग्रेस नेताओं की कुशल रणनीति भी महत्वपूर्ण कारक रही। विधायक लखेश्वर बघेल ने पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान अपने पार्षदों को संगठित रखा और भाजपा की रणनीतियों को विफल किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव फतेसिंह परिहार, जिन्हें बस्तर कांग्रेस का रणनीतिकार कहा जाता है, उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव और कुशल रणनीति का पूरा लाभ पार्टी को दिलवाया। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला के लिए भी यह जीत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे उनका प्रभाव और संगठन में पकड़ और मजबूत हुई है।

जनता की जीत: लखेश्वर बघेल

इस जीत पर विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल ने कहा कि यह जीत बस्तर की जनता की जीत है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास हमारी ताकत है आने वाले चुनावों में भी हम इसी तरह मजबूती से आगे बढ़ेंगे। बस्तर नगर पंचायत चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक राजमन बेंजाम ने भी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कांग्रेस की नीतियों और जमीनी पकड़ का नतीजा है।नगर पंचायत चुनाव में मिली यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे पार्टी का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओ में जोश बना रहेगा। बस्तर में कांग्रेस की यह जीत संगठन की दृढ़ता, नेतृत्व की कुशलता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को दर्शाती है। भाजपा के लिए यह हार आत्ममंथन का विषय है कि आखिर वह क्यों इस किले को भेदने में बार-बार असफल हो रही है।

इस दौरान प्रेमशंकर शुक्ला, चंपा ठाकुर, बालेश दुबे, गोपाल तिवारी, गणेश बघेल, देवकी भद्रे, फतेहसिंह परिहार, सूरज कश्यप, शंकर बघेल, शोभा मार्कँडेय, छविश्याम तिवारी, राम्या राम मौर्य, रियाज खान, हुसैन खान, छोटू परिहार, राजशेखर, संग्राम, लखेश्वर कश्यप, जितेंद्र पटेल, थबीर सिंह, राजेश कुमार,मोहनीश नाग, जितेंद्र तिवारी, तुलसीराम ठाकुर,सत्येंद्र तिवारी,कृपालु कश्यप, अनूप तिवारी, पिंटू यादव,ज्वाला सेंगर, पंकज परिहार, सुलनाथ बघेल, सुखचंद कश्यप, पवन नाग, तुलाराम बघेल, शंकर मौर्य, पूरन शर्मा, नगेंद्र परिहर, रामसिंह परिहार, बिट्टू परिहार, एवं समस्त कार्यकर्त्ता व नगरवासी उपस्थित रहे।

दल्लीराजहरा में भारतीय नववर्ष की तैयारी

0
  •  30 और 31 मार्च को नगर में होगा भव्य आयोजन 

दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा में 30 एवं 31 मार्च को आयोजित भारतीय नववर्ष को दिव्य व भव्य बनाने नगर के जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गई।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मां भगवती की कृपा से सूर्योदय की पहली किरण के साथ ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। इसकी स्मृति में भारत में भारतीय नववर्ष मनाने की परंपरा रही है। इसी श्रृंखला में दल्ली राजहरा में 30 एवं 31 मार्च को भारतीय नववर्ष कार्यक्रम आयोजित है। उक्त आयोजन में सभी वर्गों व समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसे ध्यान में रखते हुए तथा कण कण को शंकर मानते हुए समाज के सभी समुदायों व वर्गों की अलग अलग बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 19 मार्च को बुधवार, समय – अपराह्न 2:30 बजे, स्थान नगरपालिका परिषद सभाकक्ष में नगर के संवैधानिक पदों पर चुने गए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा सर्व समाज समरसता समिति के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनधियों ने एक सुर में कहा की भारतीय नववर्ष का उत्सव किसी एक राजनितिक दल या व्यक्ति का नही है अपितु संपूर्ण भारत वर्ष में रहने वाले सभी मत पंथ संप्रदाय का उत्सव है। इसलिए इसे सभी को मिलजुल कर जोरशोर से मनाना चाहिए। आयोजन में केवल उत्सव की प्रधानता हो, किसी विचारधारा या मत पंथ के प्रति अनादर न हो।सभी जनप्रतिनिधियों ने 30 मार्च को 100 स्थानों में आयोजित भारत माता की सामूहिक आरती में सम्मिलित होकर अपने अपने वार्डों में भव्य रूप में अधिक से अधिक दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर वासियों से 31 मार्च को भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित मोटर साइकिल शोभायात्रा व 1000 दीपों के साथ भारतमाता की दिव्य, भव्य व नव्य आरती में अधिक से अधिक तन, मन, धन से सहभागिता प्रदान करने की अपील भी की गई।बैठक में सर्व समाज समरसता समिति के पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों मे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, सभी वार्डों के पार्षद, छाया पार्षद, पत्रकार तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS