City Media - Page 302 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 302

सशक्त एप के माध्यम से मिली थाना राजहरा को चोरी की मोटर सायकल

0
  •  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा संचालित सशक्त ऐप के माध्यम से पुलिस  को मिल रही लावारिस खडी वाहन के संबंध जानकारी ।

दल्लीराजहरा:- पुलिस अधीक्षक  एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा, एसडीओपी देवांश सिंह रठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में थाना क्षेत्रांतर्गत लगातार सघन पेट्रोलिंग के दौरान आज दिनांक 18.01.2025 को राजहरा के बस स्टेण्ड एवं रेल्वे स्टेशन के वाहन पार्किंग में खड़ी वाहनों की चेकिंग किया गया ।

चेकिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन राजहरा के पार्किग स्थल पर विगत 06 माह से खडी लावारिस हालत में खडी मोटर सायकल सुपर स्पेंडर जिसके पीछे नंबर प्लेट में सीजी 07 यू 3859 लिखा हुआ था जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था , उक्त नंबर को सशक्त ऐप के माध्यम से सर्च किया गया जो ‍किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नही हुआ किन्तु उक्त मोटर सायकल के चेचिस नंबर MBLJA05EME9K28553 को सशक्त ऐप के माध्यम से सर्च किया गया तो उक्त मोटर सायकल का पंजीकरण क्रमांक CG24F0614 होना पाया गया । जो उक्त मोटर सायकल के चोरी की रिपोर्ट थाना नेवई जिला दुर्ग के अपराध क्र0 193/2024 दिनांक 17-06-2024 को पंजीबद्ध होना पाया गया । उक्त वाहन का स्वामी भूपत कुमार साहू निवासी दुर्ग होना पाया गया है ।

दो ईनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

0
  • सुकमा के चिंतागुफा में हुई हैं नक्सली गिरफ्तारियां 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में दो ईनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। चिंतागुफा थाना क्षेत्र में ये नक्सली पकड़े गए हैं।

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य नक्सली उपस्थित की सूचना पर 16 जनवरी को थाना चिंतागुफा से जिला पुलिस और डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु दुलेड़, मेटागुड़ा एवं एर्रनपपल्ली व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान कर ग्राम दुलेड़ के जंगल पहाड़ क्षेत्र में खेत लाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखकर छिपने, भागने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 3 संदिग्धों कोे पकड़ा गया।

पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम नंदा पिता सोमा दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम सदस्य ईनाम 2 लाख। यह पीपीसीएम दुला दादा के साथ रहता था। 24 वर्षीय मड़कम नंदी जाति मुरिया निवासी मड़पे दुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा का निवासी है। दूसरा नक्सली कवासी लखमा पिता स्व. कवासी हिड़मा कंचाल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी कंचाल थाना पामेड़ जिला बीजापुर व मड़कम नंदा पिता स्व. देवा कंचाल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी ईनामी 1 लाख उम्र 35 वर्ष निवासी कंचाल बड़ापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर हैं। नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया । पकडे गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कैम्प दुलेड़ के लिए जा रहे पिकअप वाहन से सामान को लूटपाट कर वाहन को आगजनी कर क्षति पहुंचाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ रहना स्वीकार किया है। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में धारा 147, 148, 149, 435, 395, 342, 506 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। उपरोक्त पकडे़ गये नक्सली आरोपी वारदात करने के पश्चात विगत 1 वर्ष से फरार चल रहे थे। इन नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री का मनाया गया जन्मदिन

0

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी शहर महामंत्री जाहिद हुसैन का जन्मदिन मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जाहिद हुसैन का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान हनुमान द्विवेदी, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर तिवारी, पार्षद रशीद खान, ललिता राव, सुषमा सुता, महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान,निकेतराज झा, असीम सुता, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, मनोज मंडावी, ज्योति राव, विशाल खंबारी, हेमंत कश्यप, शीतल, शादाब अहमद, खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

कमिश्नर कार्यालय और जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

0

जगदलपुर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शनिवार को कमिश्नर कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर सहित संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय गीदम रोड जगदलपुर और अन्य कार्यालयों में अधिकारियों- कर्मचारियों ने कार्यालय तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने सफाई अभियान में व्यापक सहभागिता निभाई।

ज्ञात हो कि कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह द्वारा बस्तर संभाग के अंतर्गत सभी कार्यालयों और शासकीय संस्थाओं में हर महीने के तीसरे शनिवार को सभी कार्यालय, शासकीय संस्था और कार्यालय एवं संस्था परिसर की साफ- सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय एवं संस्थाओं की स्वच्छता के लिए समन्वित होकर पहल कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा उलटफेर किसी भी पल; संवेदनशील पदों पर रापुसे अधिकारियों की वापसी तय

0
  • एएसपी, डीएसपी और थानेदारों की वापसी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग का बहुप्रतीक्षित फेरबदल एकबार फिर चर्चा में है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ इलाकों में भेजे गए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अब प्रमुख और संवेदनशील पदों पर वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों का कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से करीबी रिश्ता था, जिसके कारण उन्हें पहले हाशिए पर धकेल दिया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, इस फेरबदल में करीब 30 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें एडिशनल एसपी और डीएसपी के अधिकारी प्रमुख हैं। कहा जा रहा है कि इस सूची को दो रात पहले अंतिम रूप दे दिया गया था। सूची में कई अधिकारियों को संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में तैनात करने की सिफारिश की गई है। इस फेरबदल से विवाद और बहस की पूरी संभावना है।इसके अलावा, टीआई रैंक के अधिकारियों के नए पदस्थापन आदेश भी इस सूची का हिस्सा है। पिछली बार दिसंबर 2024 में 12 और 27 तारीख को जारी हुए टीआई के तबादला आदेशों ने काफी विवाद खड़ा किया था। इन आदेशों से विभागीय असंतोष इतना बढ़ गया था कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी ऐसे ही विवाद सामने आने की संभावना है। अंतिम सूची किसी भी समय सार्वजनिक की जा सकती है और इसके साथ ही एकबार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल मचने की पूरी उम्मीद है। आखिरी समय में बदलाव और देरी होना छत्तीसगढ़ में कोई नई बात नहीं है।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर को दिलाई बड़ी सौगात

0
  •  सिंचाई विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय खुलेगा जगदलपुर में 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सिंचाई मंत्री केदार कश्यप की पहल पर नक्सल प्रभावित बस्तर जिले को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जल संसाधन विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय जगदलपुर में खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है। बस्तर की यह जरूरत और मांग रही है। इससे सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

बस्तर संभाग में स्वीकृत मुख्य अभियंता कार्यालय के अंतर्गत दो अधीक्षण अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता इंद्रावती परियोजना मंडल जगदलपुर और अधीक्षण अभियंता बोधघाट परियोजना मंडल दंतेवाड़ा एवं 8 संभागीय कार्यालयों का प्रशासकीय नियंत्रण होगा। संभागों की सिंचाई परियोजनाओं का संचालन, रखरखाव एवं नई योजनाओं के सर्वेक्षण, अनुसंधान, तकनीकी स्वीकृति शासन की जल संसाधन नीतियों, प्रक्रियाओं लक्ष्यों और उद्देश्यों के समुचित क्रियान्वयन से वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में गति आएगी एवं परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। जिससे जल के संरक्षण एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस क्षेत्र के किसानों के जीवन स्तर में खुशहाली, संपनता आएगी औद्योगिक विकास में प्रमुख भूमिका का निर्वहन सुनिश्चित होगा। साथ ही अंर्तराज्यीय जल विवाद ओडिसा राज्य के जोरानाला मुद्दे व आंध्रप्रदेश राज्य के पोलावारम जल विवाद में छग राज्य के हितों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया जा सकेगा। वर्तमान में बस्तर संभाग की सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व रख-रखाव, मुख्य अभियंता महानदी परियोजना (मुख्यालय-रायपुर) अंतर्गत संचालित है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के भोपालपट्टनम से रायपुर की दूरी 550 किमी एवं सुकमा जिले के कोन्टा से रायपुर की दूरी 410 किमी है। मुख्य अभियंता मुख्यालय रायपुर की दूरी अधिक होने के कारण योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव निर्माण कार्य की स्वीकृति इत्यादि में विलम्ब होता था। बस्तर संभाग में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकीय विभाग एवं छ0ग0 राज्य विद्युत मण्डल वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय संचालित है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय खोलने की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ का ये छठवां मुख्य अभियंता कार्यालय होगा। मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना मुख्यालय रायपुर, मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार मुख्यालय-रायपुर,

मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव, बांगो परियोजना, मुख्यालय-बिलासपुर, मुख्य अभियंता, हसदेव कछार मुख्यालय-बिलासपुर और मुख्य अभियंता हसदेव कछार, मुख्यालय अंबिकापुर।

छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को खुलेगा मंत्रालय, केबिनेट बैठक में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

0
  •  20 जनवरी को हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं 

जगदलपुर विष्णु देव साय मंत्रिमंडल की बैठक 19 जनवरी को रविवार अवकाश के दिन भी होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रालय में 11:30 बजे बैठक शुरू होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहला मौका होगा जब रविवार को भी मंत्रालय खुलेगा। कैबिनेट बैठक में सभी 10 मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मंत्रालय में मौजूद होंगे।बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय और पंचायत चुनाव की घोषणा कर सकता है। ऐसे में आचार संहिता लग जाएगी। इसी को देखते हुए 19 जनवरी को ही कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और कुछ बड़े ऐलान सरकार की ओर से किए जा सकते हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कोई बड़े ऐलान नहीं कर पाएगी और न ही कोई बड़ा फैसला ले पाएगी।पंचायत चुनाव के लिए 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बैठक की और उसके बाद बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने भी एक बैठक बुलाई। इस बैठक में डीजीपी, आबकारी विभाग, परिवहन, शिक्षा, पंचायत और नगरीय निकाय विभाग के अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े हुए थे। इस बैठक में चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव एक महीने में कराए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में हो सकते हैं जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जा सकते हैं।

भाजपा ने महापौर सहित 48 पार्षदों की जीत का लक्ष्य किया निर्धारित

0
  •  नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा जिला इकाई ने ली नगर मंडल की बैठक
  • हर कार्यकर्ता भाजपा व कमल फूल को जिताने कार्य करे: वेदप्रकाश पाण्डेय 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव में महापौर सहित सभी 48 वार्डों में भाजपा के पार्षदों की विजय का लक्ष्य निर्धारित किया है। नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ली गई।

       भाजपा जिला संगठन व वरिष्ठ नेताओं ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी चयन में न उलझ कर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल को जिताने के लिए समवेत व समग्र प्रयास करने आह्वान किया। नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम जगदलपुर में भाजपा की महापौर एवं समूचे 48 पार्षदों को विजयी बनाने के लिये हम सभी कार्यकर्ताओं को कार्य में जुटना है। महापौर व पार्षदों के चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह है। प्रत्याशियों के घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत व कमल फूल के निशान को विजयी बनाने एकजुटता से परिश्रम करना है। विराट जीत का लक्ष्य पूरा हो, सभी प्राणप्रण से प्रयास करेंगे।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि केंद्र सहित प्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार है। नगर निगम के विगत दो चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिली, लेकिन मौजूदा नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराएगा,यह संकल्प लेकर सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्रत्येक वार्ड में पूरी ताकत झोंकनी है और भाजपा के महापौर सहित सभी 48 पार्षदों को जिताना है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के विचार को लेकर कार्य करें। संगठन की दृष्टि सभी पर है और समयानुसार सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण व कार्य अनुरूप दायित्व सौंपा जाता है। एक दृष्टि, एक ही लक्ष्य भाजपा को विजय का सेहरा पहनाने हेतु हमारे कर्मठ कार्यकर्ता संपूर्ण शक्ति से चुनाव में ताल ठोकेंगे।

बैठक को नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा व पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री आर्येन्द्र आर्य ने व आभार प्रदर्शन नगर उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी ने किया। बैठक के समापन उपरांत दिवंगत पूर्व भाजपा पार्षद इंदिरा सिन्हा व व्यवसायी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीपाल जैन की भाभी स्व. संध्या जैन तातेड़ को दो मिनट का मौन धारण कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। बैठक में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, आनंद मोहन मिश्रा, संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, उमाकांत सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र वाजपेयी, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, यशवर्धन राव, राजपाल कसेर, राकेश तिवारी, शैलेंद्र भदौरिया, नरेंद्र पाणिग्रही, योगेश ठाकुर, संतोष वाजपेयी, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, अभय दीक्षित, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, दिनेश केजी, शैलेष श्रीवास्तव, दिलीप झा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

झूठ की राजनीति करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल: प्रकाश झा

0
  • कांग्रेसियों को भाजपा कार्यकर्ता बताने का झूठा प्रपंच न रचे कांग्रेस
  • भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्राणप्रण से संगठन के लिए समर्पित 

जगदलपुर कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति करती है, यह कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। भ्रम फैलाकर चुनाव नहीं जीते जाते, यह ज़रूरी बात कांग्रेस को समझ लेनी चाहिए।

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कही है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता संगठन के लिए प्राणप्रण से समर्पित रहते हैं। कांग्रेस हल्की व ओछी राजनीति परिचय देते कांग्रेसियों को भाजपा कार्यकर्ता बताने का झूठा प्रपंच रच रही है। कांग्रेस को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिये। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि केंद्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। बीते एक वर्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन लौटा है। कांग्रेस व उनके नेता प्रदेश में अपने पांच साल के शासन में काले कारनामों व घोटालों में लिप्त रहे। जनता जनार्दन ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका। आज मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस झूठ के भरोसे ही राजनीति कर रही है।

नगर मंडल अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य साकार रूप ले रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के लक्ष्य के साथ अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जिससे परेशान कांग्रेस निश्चित हो चुकी पराजय के भय से घबराकर झूठ व भ्रम फैलाने की राजनीति बारंबार कर रही है।

किरण देव के दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से हर्षित कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

0
  •  भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने की जोरदार आतिशबाजी
  •  बस्तर का हर कार्यकर्ता गौरवान्वित: विद्याशरण 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्षित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जमकर जश्न मनाया। भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष एकत्रित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी, एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

प्रदेश संगठन के सर्वोच्च अध्यक्ष पद पर किरण सिंह देव के नाम की घोषणा होने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय में पहुंचने लगे थे। पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव के लगातार दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के समस्त कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संगठन के लिए सदैव समर्पित किरण सिंह देव के पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद मोहन मिश्रा ने संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं व समस्त कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण सिंह देव के पुनः आसीन होने पर बधाई प्रेषित की। नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि जिले व नगर के सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में संगठन के कार्यों को तीव्र गति मिलेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से आर्येन्द्र आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, ईश्वर राव, शशिनाथ पाठक, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, धनसिंह, अनिल लुंकड़, राणा घोष, योगेश ठाकुर, सुधा मिश्रा, गीता नाग, संजय चंद्राकर,विक्रम सिंह यादव, खेम सिंह देवांगन,शिरीष मिश्रा, योगेश शुक्ला, दिलीप झा, भुवनेश ध्रुव, मनोज ठाकुर, पिंटू साव, प्रेम यादव, कृष्णा नाग, दशरथ गुप्ता, डिकेश नाग, दिलीप सुंदरानी, सूर्यप्रकाश राव आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS