City Media - Page 331 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 331

कॉलेजियंस को बड़ी राहत दिलाई विधायक किरण देव ने विवि ने कम किया परीक्षा शुल्क

0
  • बस्तर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज 

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में पारित शुल्क संरचना में सुधार कर परीक्षा शुल्क को कम करने आज विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में परीक्षा शुल्क को कम किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के कई पाठ्यक्रमों में परीक्षा शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस लिया गया है। जिन पाठ्यक्रमों में 300 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, उन पाठ्यक्रमों में 200 रुपए परीक्षा शुल्क कम कर दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में परीक्षा फीस बढ़ाये जाने पर कुलपति को पत्र लिखकर छात्र हित में परीक्षा शुल्क को कम करने की मांग रखी थी। श्री देव ने विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की शुल्क संरचना में सत्र 2024- 2025 से संशोधन किए गए इस क्रम में बस्तर संभाग में संचालित स्नातक एवं स्नाकोत्तर आदि पाठ्यक्रमों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने भी श्री देव के समक्ष मांग रखी थी। किरण देव ने कहा है कि बस्तर संभाग की हमारी युवा पीढ़ी को विश्वविद्यालय की पढ़ाई में कोई असुविधा न हो। हमारे कई छात्रों के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने कारण बढ़े हुए परीक्षा शुल्क अदा करने में उन्हें काफी कठिनाई होगी। हमारे आदिवासी बाहुल्य बस्तर की भौगोलिक सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए परीक्षा शुल्क कम करने संबंधी पत्र कुलपति बस्तर विश्वविद्यालय को सौंपा गया था।जिस पर आज विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में बढ़ाए गए परीक्षा शुल्क को कम किया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने हमारे बस्तर के छात्र-छात्राओं को बधाई देते विश्वविद्यालय की कार्य परिषद को भी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के अध्ययनरत छात्रों को राहत प्रदान की गई।

बीएड सहायक शिक्षकों की नौकरी पर संकट; आदिवासी समाज के आत्मसम्मान और शिक्षा का सवाल

0
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिक्षकों ने लगाई नौकरी बचाने की गुहार
  • दांव पर लग गया है तीन हजार शिक्षकों का भविष्य

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सरगुजा और बस्तर संभागों में कार्यरत 3000 से अधिक बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की सेवा संकट में है। चयनित बीएड सहायक शिक्षक अपनी सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदेश के समस्त मंत्री विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के नाम लगातार ज्ञापन सौंप रहे हैं।

इसी क्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित आदिवासी सम्मान कार्यक्रम के दौरान लगभग 1500 आदिवासी बीएड सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे आदिवासी समाज से आते हैं और कठिन संघर्षों के बाद शिक्षक बने हैं। बीते डेढ़ वर्षों से ये शिक्षक सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत हैं। जहां शिक्षा का स्तर सुधारने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने उनकी नियुक्तियों को अवैध ठहराया है, जिससे उनकी नौकरियां खतरे में हैं।

चयनित शिक्षकों का संघर्ष

सरगुजा संभाग के एक चयनित शिक्षक ने कहा, “मैंने इस नौकरी के लिए अपनी पुरानी नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि सरकारी शिक्षक बनना मेरे और मेरे परिवार के लिए सम्मान और स्थिरता का प्रतीक था। अब नौकरी जाने का खतरा हमारे जीवन को अनिश्चितता में डाल रहा है। बस्तर की एक शिक्षिका ने बताया- हमने इस नौकरी के लिए कर्ज लेकर पढ़ाई की और बीएड की डिग्री हासिल की। आज हमें ऐसा लग रहा है जैसे हमारी मेहनत और त्याग व्यर्थ हो गया। एक अन्य शिक्षक ने कहा- हमने पिछले डेढ़ साल में सुकमा, कोंटा, ओरछा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और स्कूलों का माहौल बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। अब नौकरी छिनने से यह सब व्यर्थ हो जाएगा।

शिक्षकों की समस्याएं

यदि सेवा समाप्त की जाती है, तो शिक्षकों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। ये शिक्षक न केवल आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी हैं। नौकरी जाने से उनकी पहचान और सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरी समाप्त होने से आदिवासी समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास कमजोर होगा। शिक्षा को प्रगति का माध्यम मानने वाली नई पीढ़ी निराश हो सकती है। शिक्षकों ने सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन कर नौकरी प्राप्त की थी। अब उनकी सेवाओं पर सवाल उठाना, सरकारी व्यवस्था और नीति के प्रति विश्वास को कमजोर करेगा।

ये हैं शिक्षकों की मांगें

सेवाओं की सुरक्षा देते हुए

इन शिक्षकों को उच्च कक्षाओं में समायोजित किया जाए, जैसा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने सुझाव में कहा है। इस मुद्दे को न्यायपूर्ण और स्थायी रूप से हल किया जाए ताकि भविष्य में किसी और शिक्षक को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।आदिवासी समाज में शिक्षा के प्रति भरोसे को बचाने और शिक्षकों के आत्म सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए शिक्षकों ने कहा है- मुख्यमंत्री जी, आपका संघर्ष और आदिवासी समाज के प्रति आपका समर्पण हमारी प्रेरणा है। आपसे निवेदन है कि हमारे संघर्ष को समझें और इस संकट का समाधान निकालें। यदि हमारी सेवाएं समाप्त होती हैं, तो यह केवल हमारा व्यक्तिगत नुकसान नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज को पीछे धकेलने का कार्य होगा। शिक्षा और समाज को कमजोर न होने दें। न्याय और सुरक्षा का वादा निभाएं।

आदिवासी परिवार पर अत्याचार व शोषण करने वाले कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर पर दर्ज हो FIR – श्याम जायसवाल

0

दल्लीराजहरा :- भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है। शिबू नायर के खिलाफ आदिवासी अत्याचार निवारण अधिनियम व घर पर बलात कब्जा करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शिबू नायर को जेल भेजा जाए। फिर एक बार शिबू नायर के द्वारा घर पर बलात कब्जा का शिकार इस बार एक आदिवासी परिवार हुआ है। शिबू नायर द्वारा दबंगई व राजनीतिक पहुंचकर लाभ उठाते हुए आदिवासी परिवार का शोषण एवं लगातार अत्याचार किया जा रहा है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि कांग्रेसी नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर के अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी इस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी होकर पूरी लड़ाई लड़ेगी।

व पीड़ित परिवार को न्याय दिखाएगी पूरे मामले की संपूर्ण जानकारी देते हुए श्याम जायसवाल ने बताया की स्वर्गीय पंचूराम गावरे निवासी ग्राम झीकाटोला जो बीएसपी में नियमित कर्मचारियों के रूप में कार्यरत थे जिनकी मृत्यु लगभग तीन महीने पूर्व हो चुकी है उनके परिवार जनों से मुझे पता चला कि स्वर्गीय पंचूराम के नाम पर टाउनशिप में 6 नंबर स्कूल के पास बीएसपी का सिंगल क्वार्टर एलाट है। जिसे कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा कब्जा कर लिए गया है। स्व पंचूराम के परिवार जनों ने कई बार मौखिक रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर से उक्त क्वार्टर वापस देने के लिए निवेदन किया परंतु नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा क्वार्टर को वापस करने से इनकार कर कहा जाता है कि उक्त क्वार्टर मेरा है। मैंने पंचुराम को 2028 तक का किराया दे दिया है। और मैं वह क्वार्टर नहीं दूंगा तुम्हें जो करना है वह कर लो शिबू नायर द्वारा स्वर्गीय पंचूराम के परिवार जनों को इस क्वार्टर के वापस नहीं करने के कारण बीएसपी द्वारा देहांत के बाद जो राशि उनके परिवार जनों को मिलने थी वह राशि अब जब तक यह क्वार्टर बीएसपी को हैंडोवर नहीं कर दिया जाता तब तक बीएसपी द्वारा वह राशि उनके परिवार जनों को नहीं दी जाएगी इसके कारण स्वर्गीय मांडवी के परिवार जनों के सामने काफी विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। श्याम जायसवाल ने पीड़ित परिवार को साथ लेकर राजहरा थाने व अनुसूचित जाति / जनजाति विशेष थाना बालोद में शिबू नायर के खिलाफ FIR दर्ज करने आवेदन दिलवाया है। भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर द्वारा इस प्रकार एक आदिवासी परिवार का शोषण करना काफी चिंता का विषय है साथ इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। शिबू नायर पर तत्काल FIR दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए। शीघ्र पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने उचित कदम उठाए जाएंगे। श्याम जायसवाल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष पवन साहू व जिलाकोषाध्य दिलीप शर्मा के माध्यम से पीड़ित परिवार को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के बालोद आगमन के दौरान उनसे मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत करा दिया हैं। जिसमें गृहमंत्री ने तत्काल CSP चित्रा वर्मा को FIR दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया हैं।

बकावंड क्षेत्र में बंगलादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ!

0
  • पुलिस ने 10 संदिग्धों को लिया हिरासत में 

अर्जुन झा

बकावंड क्या बस्तर संभाग में बंगलादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ हो गई है। अगर ऐसा है तो नक्सली समस्या से जूझ रहे बस्तर के लिए यह दोहरी चिंता का विषय है।पुलिस को अलर्ट होकर कड़ाई के साथ कदम उठाने होंगे, अन्यथा बस्तर की तबाही तय है।

दरअसल बकावंड क्षेत्र में सरगीपाल गांव के आसपास इन दिनों विदेशी घुसपैठियों की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है। ऐसा दावा करने वालों ने इन तथाकथित घुसपैठियों के तंबुओं के साथ ही घुसपैठियों की भी तस्वीरें साझा किया है। पुलिस ने दस संदिग्ध लोगों को भी पकड़ा है। उनसे पूछताछ चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बकावंड – सरगीपाल रोड पर सरगीपाल गांव से मसगांव कैंप जाने वाले मार्ग किनारे स्थित छत्तीसगढ़ एग्रो प्राइज़ मिल के कैंपस में कुछ बांग्लादेशी मुसलमान कैंप लगाकर रह रहे हैं। इनका कहना है कि वे टेलीकॉम का केबल बिछाने के काम के लिए यहां आए हैं। छत्तीसगढ़ एग्रो प्राइज़ मिल का मालिक भी उन्हीं के समुदाय का है। टेंट लगाकर रह रहे कथित घुसपैठियों की संख्या 25 के आसपास बताई गई है।उनका कहना है करीब 30 लोग और आने वाले हैं तथा सभी बांग्लादेशी मुस्लिम हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोगों ने मामले की पुलिस को सूचना कर दी। इसके बाद पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। उन सभी से पूछताछ की जा रही है। अगर पकड़े गए लोग सचमुच बांग्लादेशी या रोहिंग्या निकले, तो यह बस्तर के लिए बड़ी चिंता का विषय है। नक्सली समस्या और धर्मान्तरण की चुनौती से जूझ रहे बस्तर को इस नए खतरे से बचाने के लिए पुलिस को तत्काल प्रभावी कदम उठाने होंगे।

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन में युवाओं को मिल रही हैं नौकरी की गारंटी: मनीष पारख

0
  •  डबल इंजन की सरकार में पारदर्शिता के साथ हो रही है भर्ती: मनीष पारख 
  • कांग्रेस ने पीएससी को बना दिया था पहले सेटिंग्स कमेटी 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद युवाओं के जीवन में आशाओं का सूर्योदय हुआ है। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में युवाओं को नौकरी के भरपूर अवसर मिल रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व सदस्य एवं जगदलपुर के भाजपा नेता मनीष पारख ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पारख ने कहा है कि, प्रदेश युवाओं की आकांक्षा के अनुरुप भाजपा सरकार काम कर रही है।

एक बयान में भाजपा नेता मनीष पारख ने कहा है कि हमारी सरकार समय- समय पर रोजगार के अवसर मुहैया कराते हुए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती निकाल रही है। एवं पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हो रही है।मनीष पारख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार भर्तियां खुल रही हैं। भाजपा सरकार ने अब तक करीब 19 विभागों में 8,971 पदो के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। एनआरडीए, एफएसएल और विद्युत निरीक्षक पदों के लिए भी भर्ती की राह अब साफ हो चुकी है। प्रदेश के इन तीन विभागों में 151 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन व पर्यावरण विभाग, उच्च शिक्षा, खेल व युवा कल्याण, एनआरडीए आदि विभाग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। श्री पारख ने कहा कि इसके अलावा भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भी नौकरी के अवसर आ रहे हैं। खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी में नियुक्ति देने के लिए कमेटी गठित की गई है, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं केदार कश्यप के विभाग के अधिकारी सरकार द्वारा गठित कमेटी में सदस्य, सचिव बनाए गए हैं। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया भी पुन: प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश स्तर पर विभिन्न विभागों में भर्तियां होने के साथ-साथ सभी जिलों में भी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। रोजगार कार्यालय के माध्यम से हर माह प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर नामी कंपनियों द्वारा युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया में भी तेजी आई है।

कांग्रेस पर किया प्रहार

मनीष पारख ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के योग्य युवाओं के हक में डाका डालने का काम किया है। पिएससी में घोटाला कर कांग्रेस ने अपने चहेतों को नौकरियां देने का काम किया। लेकिन भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए युवाओं के हक में फैसले ले रही है। आज पीएससी घोटाले की जांच बहुत ही तेज गति से चल रही है। पीएससी में घोटाला करने वाले और जिम्मेदार अधिकारी कानून की गिरफ्त में हैं। युवाओं का हक छीनने वाले भाजपा शासनकाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

छत्तीसगढ़ युवा मंच नें मसीही मानने वालों के संवैधानिक अधिकारो के हनन पर व कब्रिस्तान कि मांग को लेकर कोंडागांव के डी. एन. के. मैदान मे हजारो कि संख्या मे उपस्थित होकर किये गांधी वादी तरीके से धरना प्रदर्शन दिए महामहिम.राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन – नरेन्द्र भवानी /छ. यु. मंच चीफ

0

मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक व कांग्रेस के नेता नरेन्द्र भवानी नें कोंडागांव जिला मुख्यालय कोंडागांव के डी.एन.के. मैदान मे मसीही मानने वालों के साथ उनके ऊपर हों रहे अत्याचार के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों मे मृत्यु के बाद कफ़न दफन कि समस्या जैसे गंभीर मुद्दों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मान. राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा ब्लॉक मुख्यालय वार या ग्राम पंचायत स्तर मे कब्रिस्तान आबंटन कि रखें मांग जल्द ही मांग को पूरा करने का किये अपील मांग पर जल्दी विचार नहीं तो मसीही मानने वालों कि मृत्यु हुई तो लाश कफ़न दफन के विरोध पर शव को विरोध करने वालों को ही सौंप दिया जाएगा शव, उसके बाद जिला प्रशासन व विरोध करने वाले करें मृत शव का अंतिम संस्कार, कब्रिस्तान कि मांग मसीही मानने वालों कि सबसे बड़ी राहत मिलने वाला मांग प्रशासन जल्द करें इस विषय पर काम अन्यथा दूसरा चरण का होगा धरना प्रदर्शन का आयोजन कि त्यारी जहां हजारो लोग के साथ करेंगे आंदोलन l

 

भवानी नें अपने बयान मे स्पष्ट रूप से कह दिया है कि धर्म को आधार बना जिला कोंडागांव के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों मे मृत्यु के बाद कफ़न दफन के नाम पर कर रहे है इनका मौलिक अधिकारो का हनन हों रहा संविधान कि हत्या जो बर्दास्त योग्य विषय नहीं, हों रहे अत्याचार खिलाफ कोई न्याय दिलाने हेतू सामने दिखाई नहीं पड़ता, ऐसे मे मसीही मानने वाले के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखाई पड़ता, और जब तक मांग पर नहीं होगी काम अगला बार फिर होगा आंदोलन प्रदर्शन

 

धरना प्रदर्शन के दौरान कोंडागांव जिले के छत्तीसगढ़ युवा मंच के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश कोर्राम नें बताया है,कि आज के धरना प्रदर्शन मे जिले के कई गांव के इलाको से लोग पहुंचे और अपने ऊपर हों रहे अत्याचार के खिलाफ आप बीती बताए जिसके तहत यह स्पष्ट समझ पड़ता है कि मसीही मानने वालों को कब्रिस्तान कि है बेहद जरूरत नहीं यह न्याय हक कि आंदोलन होते रहेंगे

 

जिला कोंडागांव के मसीही समाज के अध्यक्ष पास. सोना जी व उपाध्यक्ष ए. नेताम नें संयुक्त रूप से सभा मे भीड़ को कहा कि कुछ संगठन के लोग जबरन धर्मनांतरण का आरोप लगा किया जा रहा है राजनीति उससे अच्छा होगा जल्द ही सभी चर्चो मे जांच दल भेज जांच करवा करें दूध के दूध पानी का पानी और अगर जांच नहीं तो यह आरोप लगाना करें बंदl

दल्ली राजहरा में मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

0
  • त्याग की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी: बांबेश्वर 

दल्लीराजहरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज 9 दिसंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने देश के लिए नेहरू गांधी परिवार के त्याग और योगदान का बखान करते हुए कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं।कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि रत्तीराम कोसमा, जिला महामंत्री पूर्व पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव रवि जायसवाल, पूर्व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, पार्षद स्वप्निल तिवारी, रामू शर्मा, जेबा कुरैशी, तंजीला खान, प्रमोद चौधरी, नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस आयान अहमद, नीरज साहू, खिलेश पटेल, कुंदन, मुकेश पटेल, नितिन लुल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

कांग्रेस परिवार ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ सेलिब्रेट सोनिया गांधी का बर्थडे

0

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन में पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी जन्मदिन शहर जिला कांग्रेस परिवार के द्वारा रेडक्रास आस्था निकुंज धरमपुरा के वृद्धजनों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कांग्रेस नेताओं द्वारा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फल वितरण किया गया साथ ही आश्रम के वृद्धजनों एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सोनिया गांधी के तथा स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी एम वेकट राव, रविशंकर तिवारी, शहनाज बेगम, पापिया गाइन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद सूर्यापानी, कमलेश पाठक, महामंत्री महेश द्विवेदी, सुषमा सुता, एस. नीला, मनीता राउत, ज्ञानेश्वरी जाधव, विक्की निषाद, ईश्वर बघेल आदि मौजूद रहे।

वन मंत्री और खेल मंत्री ने निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0

जगदलपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया। मंत्रीद्वय ने नारायणपुर जिले में निक्षय कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना भी किया।

उल्लेखनीय है कि निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल है।

रुक्मणी विश्वकर्मा के खुद के घर का सपना होगा पूरा हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति बना कर देगी दो कमरे का घर

0

दल्ली राजहरा के प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी एक और महिला का घर बनाने का बीड़ा उठाया हुआ है l महिला का नाम रुक्मणी विश्वकर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष की है उनके पति का निधन 4 वर्ष पहले 2019 में हो चुकी है l उनके परिवार में उनके 10 वर्षीय बेटे के अलावा और कोई नहीं है l उनका बेटा दल्ली राजहरा के एक समाजसेवी संस्था के स्कूल में पढ़ाई करता है l वही रुक्मणी विश्वकर्मा लोगों के घर में चौका बर्तन का काम कर अपनी तथा अपने बेटे के भरण पोषण करती है l रुक्मणी विश्वकर्मा ने बताया कि इस बरसात में कमजोर मिट्टी का घर भर भरा कर गिर गया l नगर पालिका की ओर से ₹4000 की सहायता राशि तो दी गई l लेकिन इस महंगाई के जमाने में ₹4000 से कुछ नहीं हो पा रहा है और बचत पूंजी भी कुछ नहीं है l जिससे घर बनाया जा सके l वर्तमान में वह किराए के घर में रहती है l कानून का मापदंड ऐसा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ रुक्मिणी बाई को नहीं मिल सकता l इसलिए घर बनाने के लिए हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति दल्ली राजहरा की ओर पहल की गई है और सीमित की ओर से रुक्मणी विश्वकर्मा के लिए घर बनाने का बीड़ा उठाया गया है l

समिति के अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया की घर बनाने के साथ-साथ हमारा प्रयास भी रहेगा की इनके घर में बिजली भी लगा कर दे l इसके लिए हम सभी दान दाताओं से भी सहयोग की अपील करते हैं l

भूमि पूजन के कार्य क्रम में संस्था के अध्यक्ष जीवन साहू (6261249991) और सचिव भोज राम साहू (9893765541)

समिति के मार्गदर्शन एवं अन्य सदस्य शिव प्रसाद साहू , सुश्री ममता नेताम , बचित्तर सिह संधू , मिलाप कुर्रे , विकास गजभिए , सुरेंद्र कुमार , रोहित कुमार साहू और किशोर कराडे के आलावा रुक्मणी विश्वकर्मा और मोहल्ले वासी उपस्थिति थे l जिनमे हैं , लक्ष्मी बाई , बेदू बाई , जयश्री मेश्राम , कन्हैयालाल ,ओमप्रकाश , हेम ठाकुर , यश ठाकुर ,ललिता साहू , सीमा बांबेश्वर और नीलकंठ निषाद l

MOST POPULAR

HOT NEWS