City Media - Page 335 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 335

दीपों की रौशनी से कल जगमग हो उठेगा दलपत सागर

0
  • दीपों की रौशनी से कल जगमग हो उठेगा दलपत सागर
  •  महापौर और आयुक्त ने लिया तैयारी का जायजा 

जगदलपुर नगर पालिक निगम के तहत आगामी 7 दिसंबर को दलपत सागर में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां का आज महापौर सफीरा साहू एवं नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने दलपत सागर का जायजा लेकर दीपोत्सव के किये जा रहे भव्य तैयारी की संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा करते 07 दिसंबर को दीपोत्सव कार्यक्रम पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में शहर की जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने जिसमें इस भव्य आयोजन में शामिल होकर इस दीपोत्सव की भव्यता बना सकें। इस वर्ष दीपोत्सव का चतुर्थ वर्ष है जिसमें ढ़ाई लाख दीयों को जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दीपोत्सव के संबंध में दलपत सागर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने वही तालाब की लगातार सफाई कराया जा रहा है। आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने बताया कि दलपत सागर की सफाई लगातार जारी रहेगा। साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में दीयों की व्यवस्था, बाती, तेल, साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था व आकर्षक लाईटिंग व अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं को पूरी तरह तैयारी को दूरस्त रखने का निर्देश दिया। वही महापौर सफीरा साहू एवं आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम में जगदलपुर शहरवासियों से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। हम सभी मिलकर दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में सभी 7 दिसंबर को दीपोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मिलकर सफल बनाएं। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, उप अभियंता अमन नेताम, प्रवीण पोयाम, हेमंत श्रीवास व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नपा सीएमओ का अजब गजब कारनामा, अर्ध निर्मित दुकान की कर दी नीलामी

0
  •  दल्लीराजहरा नपा सीएमओ की भाजपा नेता ने की कलेक्टर से शिकायत 

दल्लीराजहरा बालोद जिले की दल्ली राजहरा नगर पालिका पिछले कुछ माह से लगातार विवादों में घिरी हुई है। कभी विकास कार्यों में घोटाला, तो कभी टेंडर घोटाला जैसे आरोप लगते रहे हैं। वही अब नई दुकानों की नीलामी में पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगा है। पूरे मामले को लेकर दल्लीराजहरा के ही भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने बालोद कलेक्टर से शिकायत कर मामले की जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की हैl

मामले को लेकर भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने बताया कि नगर पालिका दल्लीराजहरा द्वारा नगर के मुख्य मार्गों में स्थित दुकानों की नीलामी सूचना को बिना विभागीय वेबसाइट में अपलोड किए अपने खास लोगों को 3 आवेदनों की औपचारिकता पूरी कर दुकान आबंटित करने की साजिश रची जा रही है । सौरभ लूनिया ने आगे बताया कि इन मुख्यमार्ग की हर दुकान 15 से 25 लाख तक में नीलाम हो सकती है और इससे पालिका के राजस्व का भी फायदा होगा। लेकिन दल्लीराजहरा नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष द्वारा इन दुकानों को अपने चहेतों को औने पौने दर पर नीलामी कर चोर दरवाजे से दुकान आबंटित कर दी गई है। अपनी इसी शिकायत पर सौरभ लूनिया ने एक और मामले पर कहा कि नगर के मुख्यमार्ग में नाले के ऊपर पार्षद निधि से एक शौचालय बनवाया गया था, जहां पर एक दुकान 6 गुणा 6 फीट की अर्ध निर्मित अवस्था में है और जिसका भुगतान भी ठेकेदारों को नहीं हुआ है तथा ठेकेदार द्वारा उक्त पार्षद निधि के कार्य को नगर पालिका को हैंड ओवर भी नहीं किया गया है, बावजूद उक्त दुकान की भी नीलामी बिना विभागीय वेबसाइट में अपलोड किए शासन के नियम शर्तों की धज्जियां उड़ाकर दुकान आबंटित कर दी गई है। वही नगर पालिका द्वारा इस नीलामी प्रक्रिया में बरती गई लापरवाही को लेकर सौरभ लूनिया ने कलेक्टर के पास शिकायत की तथा दोषी अधिकारी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने निकाय और पंचायत चुनाव और संविधान रक्षक अभियान पर दिए टिप्स

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ली पार्टीजनों की विशेष बैठक 

जगदलपुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों, संविधान रक्षक अभियान, किसानों की धान खरीदी सहित संगठनात्मक विषयों पर बैज महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस के आधार स्तंभ है। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का बराबर सम्मान है। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी के लिए काम करें। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। टिकट वितरण से लेकर पूरा चुनाव पारदर्शिता के साथ लड़ना है। वही वर्तमान में राज्य सरकार धान खरीद कर रही है, लेकिन उन्होंने वादा किया था कि 3100 रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदेंगे और 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे, लेकिन 3100 रुपये में धान खरीद कहीं नहीं खरीदी है। धान खरीद केंद्रों में अलग से अनावरी रिपोर्ट तैयार की गई है। भाजपा सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती है। बारदाने की कमी है, बेमौसम बारिश हो रही है। उठाव नहीं हो रहा है। सरकार की नीयत साफ नहीं है, बहानेबाजी कर रही है। ताकि किसान कम से कम धान बेच सके। इस तरह का षडयंत्र किसानों के साथ कर रही है। श्री बैज ने आगे कहा कि राष्ट्रव्यापी संविधान रक्षक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाना है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संविधान के निहित मूल्यों के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करी है। इस कार्यक्रम का मुख्य रूप से संविधान और समानता की लड़ाई, आरक्षण के अधिकारों की रक्षा संविधान की गारंटी, भेदभाव का उन्मूलन, संविधान का मुख्य विषय, गरीबों के संविधान के विरुद्ध पूंजीवादी सरकार और लोकतंत्र व संविधान द्वारा गारंटीकृत स्वतंत्रता को बचाने को लेकर व एक दशक से संविधान की नींव को कमजोर व छेड़छाड़ करने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान की रक्षा और इसके सिद्धांतों के प्रति पार्टी के समर्पण ही इसका उद्देश्य है। इस कार्यक्रम के जरिए एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, विमुक्त जनजातियों, महिलाओं, बुजुर्गो और युवाओं,बुजुर्गों हितों को उजागर करना है।

दो दर्जन लोग कांग्रेस में शामिल

बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की रीति नीति व दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों में किरण दास, नेहा दास, विनीता कश्यप, रॉक्सन सोमा, रतन सेन, प्रवीण नाग, दीपेश बेंजामिन, सुमीत नाथ, कुंजेश नेताम, टीटू, शिल्पा पीटर सहित अन्य शामिल हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, निगम के नेता प्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, निगम सभापति कविता साहू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर मौजूद रहे।

हार पर हार, कांग्रेस में पसरा मातम; आखिर इसकी जिम्मेदारी लेगा कौन: केदार कश्यप

0
  • कांग्रेस की लगातार हार पर भाजपा ने पूछा सवाल
  •  जनता के साथ किए धोखे का मिल रहा फल: कश्यप

जगदलपुर प्रदेश सरकार में वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर इस बात को लेकर तीखा तंज कसा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का उप चुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे। श्री कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार देखी और केवल 35 सीटों पर ही सिमटकर रह गई जबकि 54 सीटों के साथ भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा का वोट प्रतिशत भी सबसे ज्यादा रहा। उसके बाद इसी वर्ष के मध्य में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी अपने दिग्गज पूर्व मंत्रियों को मैदान पर फिर उतारा। भूपेश बघेल खुद राजनांदगांव से लड़े, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से लड़े, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के अलावा राहुल गांधी के करीबी जो विधायक जेल में है, वह भी लड़े। ये सारे कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा का चुनाव हार गए।  कश्यप ने कहा कि रायपुर दक्षिण के उप चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता यह दावा कर रहे थे कि भाजपा की सरकार काम नहीं कर रही है और कांग्रेस की इकतरफा जीत होगी, तो रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला, उससे ज्यादा की लीड के साथ भाजपा ने यह उपचुनाव जीता है। वन मंत्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगातार हार के बाद हार से कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा के गर्त में चली गई है। जनता द्वारा नकारी गई पार्टी बन गई है कांग्रेस अब। विपक्ष के रूप में कोई रचनात्मक काम कांग्रेस नहीं करती और केवल छत्तीसगढ़ में उसने हिंसा फैलाने के प्रयास किए, अपराध बढ़ाने के प्रयास किए, लेकिन अपनी बदनीयती से भरे इरादों में कांग्रेस सफल नहीं हो रही है और जनता बार-बार कांग्रेस के गाल पर तमाचे पर तमाचे मार रही है। कश्यप ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस में कोई भी हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। आज तक कोई नेता सामने नहीं आया, जिसने यह कहा हो कि हर के लिए मैं जिम्मेदार हूं। वहीं कांग्रेस नेतृत्व भी यह साहस नहीं दिखा पा रहा है कि वह इस करारी हार की जिम्मेदारी तय कर सके। कांग्रेस की जो ऐसी दुर्गति है, इससे कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

हार पर हार, कांग्रेस में पसरा मातम; आखिर इसकी जिम्मेदारी लेगा कौन: केदार कश्यप

0
  • कांग्रेस की लगातार हार पर भाजपा ने पूछा सवाल
  • जनता के साथ किए धोखे का मिल रहा फल: कश्यप

जगदलपुर प्रदेश सरकार में वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर इस बात को लेकर तीखा तंज कसा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का उप चुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे।  कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है।

मंत्री  कश्यप ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार देखी और केवल 35 सीटों पर ही सिमटकर रह गई जबकि 54 सीटों के साथ भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा का वोट प्रतिशत भी सबसे ज्यादा रहा। उसके बाद इसी वर्ष के मध्य में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी अपने दिग्गज पूर्व मंत्रियों को मैदान पर फिर उतारा। भूपेश बघेल खुद राजनांदगांव से लड़े, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से लड़े, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के अलावा राहुल गांधी के करीबी जो विधायक जेल में है, वह भी लड़े। ये सारे कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा का चुनाव हार गए। श्री कश्यप ने कहा कि रायपुर दक्षिण के उप चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता यह दावा कर रहे थे कि भाजपा की सरकार काम नहीं कर रही है और कांग्रेस की इकतरफा जीत होगी, तो रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला, उससे ज्यादा की लीड के साथ भाजपा ने यह उपचुनाव जीता है। वन मंत्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगातार हार के बाद हार से कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा के गर्त में चली गई है। जनता द्वारा नकारी गई पार्टी बन गई है कांग्रेस अब। विपक्ष के रूप में कोई रचनात्मक काम कांग्रेस नहीं करती और केवल छत्तीसगढ़ में उसने हिंसा फैलाने के प्रयास किए, अपराध बढ़ाने के प्रयास किए, लेकिन अपनी बदनीयती से भरे इरादों में कांग्रेस सफल नहीं हो रही है और जनता बार-बार कांग्रेस के गाल पर तमाचे पर तमाचे मार रही है। श्री कश्यप ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस में कोई भी हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। आज तक कोई नेता सामने नहीं आया, जिसने यह कहा हो कि हर के लिए मैं जिम्मेदार हूं। वहीं कांग्रेस नेतृत्व भी यह साहस नहीं दिखा पा रहा है कि वह इस करारी हार की जिम्मेदारी तय कर सके। कांग्रेस की जो ऐसी दुर्गति है, इससे कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

संगठन को और अधिक सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • संगठन चुनाव को लेकर हुई कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने की संगठन चुनाव तैयारियों की समीक्षा
  • पूर्व जिला अध्यक्ष राधे कृष्ण पांडेय दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। भाजपा जिला कार्यालय में संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित थे। जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने संगठन चुनाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी व तैयारियों की समीक्षा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कहा कि संगठन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय समय पर संगठन चुनाव पूरे हों। संगठन को और अधिक सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने कहा कि बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण करें। मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप क्रमानुसार तय समय पर होंगे। जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करें। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कार्यशाला में संगठन चुनाव के कार्यक्रम व तैयारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय ने किया। कार्यशाला के समापन में दिवंगत पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राधेकृष्ण पाण्डेय को दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रंद्धाजलि अर्पित की। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला प्रभारी जी. वेंकट, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पांडेय, महापौर सफीरा साहू, संजय पांडेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, धनुर्जय कश्यप, टेकेश्वरी मंडावी, जानकी राव आदि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस जवान शहीद

0
  • नरहरपुर के निवासी थे शहीद बीरेंद्र कुमार सोरी

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान डीआरजी नारायणपुर का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान बीरेंद्र कुमार सोरी कांकेर जिले के नरहरपुर के निवासी थे।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 3 दिसंबर को नारायणपुर जिला मुख्यालय से डीआरजी तथा बीएसएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र के पुलिस स्टेशन सोनपुर और कोहकामेटा सीमावर्ती क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से रुक रुक कर क्रॉस फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों से भीषण लड़ाई लड़ते हुए डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक बीरेंद्र कुमार सोरी गंभीर चोट के वजह से मौके पर ही शहीद हो गए। शहीद जवान बीरेंद्र कुमार सोरी बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले के निवासी थे। 2010 में वे नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए क्रम से पूर्व प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे।नक्सल विरोधी गश्त एवं सर्च अभियान अभी जारी है। महज 36 साल उम्र के जवान बीरेंद्र कुमार सोरी ने अनेक मुठभेड़ों में कई नक्सलियों को मार गिराया था। इसीलिए उन्हें टर्न आउट प्रमोशन देकर प्रधान आरक्षक बना दिया गया था।

नाम: बिरेंद्र कुमार सौरी

पता: नरहरपुर, कांकेर

भर्ती: 2010, आरक्षक

वर्तमान पद: प्रधान आरक्षक

उम्र: 36 साल

जन्म तिथि: 26/06/1988

आदवाडा़ के जंगल से पूर्व सरपंच सुकलू फरसा का अज्ञात लोगों ने किया अपहरण

0
  • सुकलू की बेटी यामिनी ने लगाई पिता को छोड़ने की मार्मिक गुहार
  • पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल की शुरू

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग अंतर्गत बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के आदवाडा़ (बिरयाभूमि) के पूर्व सरपंच 50 वर्षीय सूकलू फरसा का अज्ञात लोगों ने मंगलवार शाम को आदवाडा से घर आते समय रास्ते से अपहरण कर लिया। घटना के 24 घंटे बाद पूर्व सरपंच की बेटी यामिनी फरसा व अन्य परिजनों भैरमगढ़ थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अपहरित पूर्व सरपंच सुकलू फरसा की बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर अज्ञात अपहर्ताओं से अपने पिता को छोड़ने की मार्मिक अपील की है। अपने इस वीडियो संदेश में यामिनी ने कहा है- मेरे पापा बेकसूर हैं, उन्होंने कभी किसी का अहित नहीं किया है। जो लोग भी मेरे पापा को ले गए हैं, वे मेरे पापा को प्लीज छोड़ दें, हम लोग अपने पापा के बिना रह नहीं सकते। आपकी भी बेटियां होंगी, उनमें मेरी छवि देख लीजिए और मेरे पापा को छोड़ दीजिए, उन्हें किसी तरह से नुकसान मत पहुंचाइए।भैरमगढ़ के एसडीओपी तारकेश साहू ने बताया कि इस घटना की सूचना भैरमगढ़ थाना में परिजनों ने दी है। पूर्व सरपंच सुकलू फरसा के अपहरण मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल अंदरूनी क्षेत्र व इंद्रावती नदी के तटीय गांव का है। विदित हो कि भैरमगढ़ ब्लाक का यह गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। नक्सलियों की गतिविधियां इस इलाके में बनी रहती हैं।

कल होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर हाइटेक हॉस्पिटल भिलाई के डॉक्टरों द्वारा ओपन एयर थिएटर में

0
  • निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर
  • हाई-टेक हॉस्पिटल भिलाई के तत्वावधान में
  • आयोजक – भारतीय जनता युवा मोर्चा राजहरा

ओपन एयर थिएटर दल्ली राजहरा में दिनांक _06-12-24 दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक_ 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रेजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी हेतु संपर्क एम एस श्रीजीत (ऑनलाइन मित्र दुकान न. 05 नगर पालिका काम्प्लेक्स 9993692297)

संजीव सिंह (राजपुताना कंस्ट्रक्शन फायर ब्रिगेड के सामने 9981301500)

व्हाट्सएप के माध्यम से भी रेजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

विनीत

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)दल्ली राजहरा

यंगस्टर्स ने इको फ्रेंडली वेस्ट मैंनेजमेंट पर दिए बेहतरीन प्रेजेंटेशन

0
  •  बस्तर यूनिवर्सिटी में पर्यावरण युवा संसद की प्रतियोगिता का आयोजन 

जगदलपुर विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद की विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शैलेष ध्रुव ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी लोगों ने “एनवायरनमेंट फ्रेंडली वेस्ट मैनेजमेंट स्पेशफिक टू प्लास्टिक वेस्ट” विषय पर अपने विचार रखे।प्रतिभागियों ने इस विषय पर गहन चिंतन और समाधान की बात रखी। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति राष्ट्र में जन जागरण हो सके। विकास के लिए विकास विद्यार्थी की यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होनी है जिसमे विश्वविद्यालय स्तर, क्षेत्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर शामिल हैं। कार्यक्रम में प्राध्यापकों द्वारा निर्णायकों की भूमिका निभाई गई।राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के विश्वविद्यालय स्तर पर बस्तर विश्वविद्यालय से निर्मला नाग, गृतिका निषाद, निखिल कुमार, संध्या गुप्ता, शीना शर्मा, अंजू कश्यप, रवीना देवांगन, सतीश ठाकुर, शिव कुमारी कश्यप के अनुपम प्रतुतिकरण को चयनित किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS