City Media - Page 356 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 356

टीकाकरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए टिप्स

0
  •  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लगाई कार्यशाला

जगदलपुर बस्तर जिले में नियमित टीकाकरण की गुणवत्ता के सुधार हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा होटल प्रताप पैलेस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला में जिले के सभी पात्र बच्चों जिन्हे टीकाकरण किया जाना है उनका सही समय और सही जगह पर सभी टीके पूर्ण गुणवत्ता के साथ लगाने के संबंध में आयोजित कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. मीनल इंदुरकर द्वारा सभी आवश्यक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुयेजिले भर से आए बीएमओ, बीपीएम, बीटीओ, सेक्टर प्रभारियों, डीडीएम,आरएमएनसीएच,सलाहकार, डीपीएचएनओ को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डीपीएम डॉ. रीना, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर और नोडल अधिकारी श्रेयांश जैन उपस्थित रहे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पं. जवाहर लाल नेहरू जयंती

0

जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई

इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रृद्धांजलि दी। वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने पंडित नेहरू जीवनी पर प्रकाश डाला और देश हित में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। नेहरू जी एक महान नेता थे। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ साथ अब तक के सबसे लोकप्रिय भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं। शिक्षा से उन्हें बेहद लगाव था। उन्होंने भारत में आईआईटी, एम्स और एनआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों की नींव रखी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा पर अडिग थे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, हरिसिंह, रविशंकर तिवारी, अमजद खान,एम वैंकट राव, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, शहनाज बेगम, अंजना नाग, संदीप दास, सलीम जाफर, उस्मान रज़ा, ज्ञानेश्वरी जाधव, लोकेश चौधरी, शेख अयाज आदि मौजूद रहे।

शिक्षिका सुमन देवांगन ने अपने जन्मदिन और बाल दिवस पर बच्चों को कराया न्योता भोज

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर न्योता भोज का आयोजन शुरू किया गया है। इसके तहत बच्चों को विशेष लोगों के जन्मदिन, विवाह और अन्य खास मौकों पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिलता है।

राज्य के स्कूली बच्चों को अब मिड डे मील में दाल चावल के साथ ही स्वादिष्ट भोजन देने की योजना से छात्रों को लाभान्वित करने के लिए डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में शिक्षिका सुमन देवांगन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन किया। न्योता भोज में विद्यार्थियो को खीर-पूरी मिक्स सब्जी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। साथ ही शिक्षिका दीपिका यादव द्वारा कक्षा चतुर्थ के छात्रों को वाटर बोतलें उपहार में दी गई। शिक्षिका सुमन देवांगन को प्राचार्य मनोज शंकर एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने जन्मदिन की बधाई दी। न्योता भोज में बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षिका पूर्वाशा खरे, सुमन देवांगन, वंदना बघेल, दीपिका यादव, सुषमा डे, शिक्षक राजेश यादव, देवसिंह नेताम ने भी भोजन ग्रहण किया। न्योता भोज ग्रहण कर बच्चे उत्साहित नजर आ रहे थे।

दूसरों की जान बचाते गंवा बैठे अपनी जान; ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

0
  • मरीज को ले जाते समय हुआ हादसा, 6 घायल 

अर्जुन झा

जगदलपुर दूसरे की जान बचाने के फेर में एक एंबुलेंस पायलट और ड्रेसर की जान चली गई। खड़े ट्रक से एंबुलेंस के टकरा जाने से इन दोनों की मौत हो गई तथा एंबुलेंस में सवार छह अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए हैं।

यह दुर्घटना आज तड़के करीब 4.30 बजे नेशनल हाईवे पर ग्राम पंचायत किलेपाल-3 के पास हुई। यहां पंचायत के सामने खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सामने बैठे स्वास्थ्य विभाग के ड्रेसर और एंबुलेंस पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार मरीज और उसके परिजनों समेत छह लोग घायल हो गए हैं। मृत ड्रेसर का नाम मनोज कुमार पांडे 35 वर्ष और एंबुलेंस पायलट का नाम राजकुमार पोयाम 32 वर्ष बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल के एनएमडीसी अस्पताल से एक मरीज को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। तड़के एंबुलेंस से मरीज व उसके परिजनों को लेकर ड्रेसर मनोज कुमार पांडे व पायलट राजकुमार पोयाम जगदलपुर आ रहे थे। सड़क खाली थी इसलिए एंबुलेंस की रफ्तार भी काफी तेज थी। खड़े ट्रक की बैक लाईट बंद रहने के कारण राजकुमार की नजर ट्रक पर नहीं पड़ पाई और एंबुलेंस सीधे ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के एंबुलेंस का सायरन लगातार तेज आवाज में बजता रहा। इससे किलेपाल के ग्रामीण दहशत में आ गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने ही कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारीक अपनी टीम साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायलों को 108 एंबुलेंस बुलाकर किलेपाल अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बस्तर ओलंपिक में फुटबॉलर की कोहनी की हड्डी खिसकी

0
  • सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने दिखाई ततपरता 

बकावंड बस्तर ओलंपिक के तहत बकावंड ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल मैच में खेल रहे बीस वर्षीय फुटबॉलर सोमनाथ पिता लखमू को खेलने के दौरान गंभीर चोट आई है। उसके बाएं हाथ की कोहनी की हड्डी खिसक गई है।

सोमनाथ को तुरंत बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परंतु बकावंड अस्पताल में पर्याप्त सुविधा एवं इलाज न मिल पाने के कारण उसे ज़िला चिकित्सालय जगदलपुर रेफर किया गया। वहां आपातक़ालीन सेवा देने के लिए सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद जानकारी मिलने के बाद मरीज़ के आने से पहले ही मुस्तैद हो गए। मरीज़ के पहुंचते ही डॉ. संजय प्रसाद ने उसका उपचार शुरू कर दिया। उसी दौरान एक और 9 वर्षीय घायल बच्ची हेमलता को भी अस्पताल लाया गया। हेमलता की ऊंगली दरवाज़े में दब जाने के कारण ऊंगली की हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी। डॉ. प्रसाद ने उसका भी उपचार तुरंत किया। अपने कर्तव्य के प्रति सजगता दिखाने और तुरंत इलाज मिलने पर मरीज़ के परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य कर्मियों से जबरिया कराया जा रहा है डाटा एंट्री का कार्य, कर्मचारियों में आक्रोश

0
  • बीएमओ के फरमान से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

बकावंड ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अपने साथ हो रहे अन्याय को रोकने की मांग की है।

बताया गया है कि खंड चिकित्सा अधिकारी दरभा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी बकावंड द्वारा कलेक्टर के मौखिक आदेश का हवाला देते एक आदेश निकाला है, जिसमें डेटा इंट्री का कार्य द्वितीय एएनएम एवं पीएडीए को कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने कहा है कि द्वितीय एएनएम एवं पीएडीए से मूल कार्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित क्लीनिकल व नर्सिंग कार्य के अतिरिक्त ऑनलाईन डाटा एंट्री का कार्य भी लिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे ऑनलाईन डाटा एंट्री हेतु प्रशिक्षित नहीं हैं। गैर क्लीनिकल, नर्सिंग कार्य करने में ही समर्थ हैं।

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संवर्ग के भर्ती नियम एवं नियुक्ति अनुसार ऑनलाईन डाटा एंट्री हेतु आवश्यक अर्हता एवं योग्यता तकनीकी कम्प्यूटर ज्ञान शामिल नहीं है। ऑनलाईन एंट्री विशेष प्रकार के ऐप एवं वेबसाईट पर करवाई जाती है। जिसके लिये तकनीकी कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवश्यक है। ये कर्मचारी इसके लिए प्रशिक्षित नहीं हैं। ऑनलाईन डाटा एंट्री कार्य करने से मूल कार्य टीकाकरण, प्रसव, स्वास्थ्य सेवाएं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि प्रभावित हो रही है। ऑनलाईन डाटा एंट्री हेतु एनएचएम द्वारा पूर्व में पीएडीए, जेएसए, डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति सेक्टर स्तर पर की गई है एवं पूर्व में समस्त डाटा एंट्री इनके द्वारा की जाती थी। वर्तमान में वे सिर्फ प्राथमिक स्वास्थ्य की रिपोटिंग कार्य ही वे करते हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने कहा शासकीय कर्मचारियों की अपेक्षा संविदा कर्मचारियों का वेतन 4 गुना कम है फिर में हम लोगों से ये कार्य बराबर करा रहें है। कलेक्टर को ज्ञापन देने के दौरान सुनीता, ममता, सावित्री एवं अन्य द्वितीय एएनएम और पीएडीए उपस्थित रहे।

स्तर ओलंपिक में फुटबॉलर की कोहनी की हड्डी खिसकी

0
  • सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने दिखाई ततपरता

बकावंड बस्तर ओलंपिक के तहत बकावंड ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल मैच में खेल रहे बीस वर्षीय फुटबॉलर सोमनाथ पिता लखमू को खेलने के दौरान गंभीर चोट आई है। उसके बाएं हाथ की कोहनी की हड्डी खिसक गई है।

सोमनाथ को तुरंत बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परंतु बकावंड अस्पताल में पर्याप्त सुविधा एवं इलाज न मिल पाने के कारण उसे ज़िला चिकित्सालय जगदलपुर रेफर किया गया। वहां आपातक़ालीन सेवा देने के लिए सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद जानकारी मिलने के बाद मरीज़ के आने से पहले ही मुस्तैद हो गए। मरीज़ के पहुंचते ही डॉ. संजय प्रसाद ने उसका उपचार शुरू कर दिया। उसी दौरान एक और 9 वर्षीय घायल बच्ची हेमलता को भी अस्पताल लाया गया। हेमलता की ऊंगली दरवाज़े में दब जाने के कारण ऊंगली की हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी। डॉ. प्रसाद ने उसका भी उपचार तुरंत किया। अपने कर्तव्य के प्रति सजगता दिखाने और तुरंत इलाज मिलने पर मरीज़ के परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

कौन कर रहा है हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों की आस्था पर आघात?

0
  • प्राचीन शिवलिंग और बुद्ध प्रतिमा में की तोड़फोड़
  • पुरातत्व विभाग धरोहरों की सुरक्षा में नाकाम

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में हिंदू और बौद्ध धर्म की आस्था पर लगातार आघात पहुंचाया जा रहा है। इन धर्मों की आस्था के प्रतीक प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इन प्रतिमाओं और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण पर पुरातत्व विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। खुले में पड़ी प्राचीन प्रतिमाएं मौसम की मार से भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक के बड़ेडोंगर से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित भोंगापाल गांव के जंगलों के बीच स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की अति प्राचीन प्रतिमा और शिवलिंग को रविवार की रात अज्ञात शररती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इन तत्वों ने प्रतिमा और शिवलिंग को खुरच डाला है।भोंगापाल व आसपास के गांवों के ग्रामीणों की इस प्रतिमा और शिवलिंग के प्रति अपार आस्था है। लोग वहां नियमित पूजा अर्चना करते हैं। प्रतिमा और शिवलिंग की देखरेख के लिए भोंगापाल के ग्रामीणों ने बुद्धदेव संरक्षण समिति का भी गठन किया है। इस समिति से जुड़े फूलसिंह कोर्राम, रामसाय नाग, भानुराम नाग, दिनेश शोरी, मानसिंह, फूलसिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह देव स्थल जंगल में स्थित है और दिनभर वहां लोग मौजूद रहते हैं, मगर बीहड़ जंगल होने के कारण रात में वहां रुकना संभव नहीं होता। इसी का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों ने प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर इस देव स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। बस्तर संभाग के स्वर्णिम युग के अतिप्राचीन स्थल माना जाता है भोंगापाल का यह देव स्थल। बताते हैं कि बुद्ध प्रतिमा और शिवलिंग

5वीं व 6वी शताब्दी के हैं। यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित है। बुद्ध प्रतिमा और शिवलिंग को तोड़ने तथा उनकी तस्करी करने की कोशिश पहले भी कई बार की जा चुकी है। इन अति प्राचीन धरोहरों को पुरातत्व विभाग अपने कब्जे में लेकर इसका संरक्षण क्यों नहीं कर रहा है, यह समझ से परे है। कुछ दिनों पहले ही बीजापुर जिले के एक जंगल में भी देव प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। इसमें एक धर्म विशेष को मानने वालों का हाथ होने का अंदेशा ग्रामीणों ने जताया था। इसके अलावा कुछ साल पहले पहाड़ की चोटी पर स्थापित विश्व की सबसे ऊंची और विशालकाय गणेश जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया गया था। इस कृत्य में नक्सलियों का हाथ होने की बात सामने आई थी। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में पुरातात्विक महत्व की असंख्य अति प्राचीन प्रतिमाएं जहां तहां बिखरी पड़ी हैं। वनवास काल में प्रभु श्रीरामचंद्र, माता सीता और लक्ष्मण जी बस्तर संभाग में लंबा समय व्यतीत किया था। उनकी स्मृतियों से जुड़े अनेक पुरा अवशेष भी यहां हैं। संभाग के सुकमा जिले के रामाराम गांव और शबरी नदी के तटों से भगवान राम की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। रामाराम में तो भगवान रामजी का अति प्राचीन मंदिर भी है, जहां अन्य देवी देवताओं की भी प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस मंदिर में लगभग 40 साल पहलेनक्सलियों ने पूजा अर्चना बंद करवा दी थी और फरमान जारी कर दिया था कि इस मंदिर में कोई भी ग्रामीण नहीं जाएगा। तबसे यह मंदिर बंद पड़ा था और जीर्ण शीर्ण होता चला जा रहा था। बीहड़ों में पुलिस और सुरक्षा बलों की पैठ बढ़ने तथा सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित होने के बाद मंदिर की सुध ली गई। कुछ माह पहले ही सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने मंदिर का दरवाजा खोला, वहां साफ सफाई और मरम्मत का काम किया। उसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से त्यौहार मनाकर मंदिर में पूजा अर्चना की। अब इस मंदिर में पूजा करने ग्रामीण रोज पहुंच रहे हैं।

रेलिंग से टकराकर एक युवक की मौत

0

बिगब्रेकिंग युवक की रेलिंग से टकराकर एक युवक की मौके पर मौत हो गई वही एक युवक की गंभीर चोट आई जिससे उसे हायर सेंटर रिफर किया गया गए सूत्रों से जानकारी अनुसार बाइक क्रमांक सीजी 04 डीके 4207 में बिटाल से हिटकसा जा रहे थे । हिटकसा सड़क पर लगे  रेलिंग से टकराने से युवक की मौक  पर मृत्यु हो गई । मृतक का नाम मदन कौशिक उम्र 33 वर्ष बिटाल का रहने वाला बताया जा रहा वही एक को गंभीर चोट आई है जिसको हायर सेंटर रिफर किया गया जिसका नाम दिरबल कौशिक बिटाल का रहने वाला है दोनों सगे भाई है। मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

भाजपा संगठन चुनाव, कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  •  हर बूथ में बनेगी समिति, जगदलपुर के 98 बूथों के चुनाव प्रभारी, और सह प्रभारी नियुक्त
  • संगठन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण, गंभीरता से हो सभी कार्य: किरण देव 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव के लिए प्रथम चरण में प्रत्येक बूथ में बूथ समिति के चुनाव होंगे। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में नगर मंडल जगदलपुर के अंतर्गत आने वाले 98 बूथों में होने वाले बूथ समितियों के निर्वाचन के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने संगठन चुनाव को सर्वोपरि बताते हुए बूथ समिति निर्वाचन कार्य को निर्धारित समय में तय मापदंडों के साथ पूर्ण करने कहा। किरण देव ने कार्यशाला में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक संपन्न हो रहा है। प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता का काम पूर्णता की ओर है। संगठन चुनाव की समस्त प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, जिसमें सबसे पहले बूथ समिति निर्वाचन होने हैं। इसे गंभीरता से समय पर संपन्न करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगर मंडल के 15 शक्ति केंद्रों में बनाए गए चुनाव प्रभारियों व सहप्रभारियों की जानकारी ली और सभी को बूथ समिति निर्वाचन कार्य बिंदु बाबत अवगत कराया।

कार्यशाला को सांसद महेश कश्यप, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने व आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, नरसिंह राव, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, दीप्ति पाण्डेय, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, मोतीलाल बघेल, यशवर्धन राव, धनसिंह नायक, रीना घोष, ममता पोटाई, प्रमिला कपूर, बसंती नायक, महेंद्र पटेल, शंभू नाग, नरेंद्र पाणिग्रही, रंजीत पाण्डेय, योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित, प्रकाश झा, संतोष बाजपेयी, श्रीपाल जैन, लाला महावर, रितेश सोनी, योगेश शुक्ल, खेमसिंह देवांगन, राजा यादव, अशोक नेताम, गोविंद ईनाणी,आशुतोष पाल, सूर्य भूषण सिंह, रौशन झा,अमर झा, दिलीप झा, कौशिक शुक्ल, रामकुमार मंडावी, वीरू शर्मा, मनोज ठाकुर, शैलेष श्रीवास्तव, कमल पटवा, शिरीष मिश्रा, हरीश पारेख, कृष्णा ठाकुर, विनोद पाण्डेय, सुरेश मिश्रा, दशरथ गुप्ता, भुवनेश्वर ध्रुव, गणेश काले आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS