City Media - Page 491 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 491

एक्यूप्रेशर सूजाक वाइब्रेशन सहित चुंबकीय शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया

0
  • लोगो ने इस सराहनीय एवं अनूठे प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किय
  • प्रथम दिवस 120 लोगो ने लिया लाभ

दल्लीराजहरा स्वर्गीय कमलचंद जैन (क्रांति मेडिकल स्टोर्स) की स्मृति में सकल जैन समाज के तत्वाधान में निशुल्क 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर सूजाक वाइब्रेशन एवं चुंबकीय शिविर का शुभारंभ जैन दादाबाड़ी दल्ली राजहरा में किया गया जिसमें सकल जैन समाज के सदस्य उपस्थित थे। शिविर में जोधपुर राजस्थान के डॉक्टर वी आर चौधरी एवं थैरेपिस्ट डी आर जाखड़ अपनी सेवाएं दे रहे हैं इस शिविर में पुराना सरदर्द ,माइग्रेन ,साइटिका, आंख, गले का दर्द,कान दर्द, लंबाई बढ़ाना, घुटने का दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस ,कब्ज, सर्वाइकल का दर्द ,कमर का दर्द ,जोड़ों का दर्द, लकवा, मस्सा बवासीर ,मानसिक तनाव, डिप्रेशन, हाथ पैरों में झुनझुनी आदि का इलाज निशुल वाइब्रेशन एवं चुंबकीय चिकित्सा शिविर से किया जा रहा है जिसमें प्रथम दिवस 120 मरीज ने लाभ लिया ।आप सभी शहर वाशियों से निवेदन है इस शिविर का लाभ अवश्य लेवे। उक्त जानकारी शिविर प्रभारी क्रांति जैन ने दी है|

महिला के साथ डरा धमकाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

दिनांक 15.05.2024 को पीड़िता ने थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश किया है कि आकाश कुमार खरे पिता स्व० राजकुमार खरे उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 10 पुराना बाजार राजहरा थाना राजहरा का पीड़िता के घर आना जाना है जो पीड़िता के पति के अनुपस्थिति में दिनांक 26.10.2023 से 12.04.2024 के मध्य पीड़िता के घर आकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया है

तथा दिनांक 14.05.2024 को रात्रि में आरोपी आकाश कुमार खरे द्वारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिये जान से मारने की धमकी दे रहा था, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 376,376 (2) (ढ) भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है, विवेचना के दौरान आरोपी का पता तलाश किया गया जिसे अभिरक्षा में लेकर आरोपी से घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो दिनांक 26.10.2023 से 12.04.2024 के मध्य पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक शोषण करना तथा दिनांक 14.05.2024 को रात्रि में पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिये जान से मारने की धमकी देना स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 16.05.2024 के 17.15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बालोद में निरूध्द किया गया है।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने चांदनी चौक की ट्रैफिक व्यवस्था का किया मौका मुआयाना

0
  • वन- वे व्यवस्था खत्म, कलेक्टर – एसपी ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
  •  व्यापारियों से सहयोग मांगा प्रशासन ने
    जगदलपुर शहर के व्यवस्तम मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। नागरिकों और व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन द्वारा वन-वे व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मौका मुआयना कर अन्य विकल्पों पर व्यापारियों और नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर विजय ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दो मार्गों को वन-वे किया गया था, जिसका जनता ने बहुत सहयोग किया। व्यवस्था बनाने के लिए जो कमियां मिलीं उनका चिन्हांकन किया गया। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जनता के साथ व्यापारी भी सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि चांदनी चौक में सभी मार्गों के लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग को व्यवस्थित की जाएगी और व्यवस्था बनाने के लिए चांदनी चौक में लगे बेरीकेट्स को अभी यथावत रखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि इन मार्गों में व्यवस्तम समय में अधिक भीड़ रहती है। सुगम यातायात के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही इन मार्गों में दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
दोनों अधिकारियों ने मार्ग पर पैदल चलकर मौका मुआयना किया और कन्हैया बीकानेर मिठाई दुकान के समीप स्थित नगर निगम के स्थल में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। पार्किंग स्थल में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग जगह मार्क करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही चांदनी चौक स्थित शराब दुकान को हटाने हेतु विकल्प के रूप में पुराने बस स्टैंड स्थित कामर्शियल कॉप्लेक्स की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, ट्रैफिक डीएसपी संतोष जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दंतेवाड़ा जिले में अब तक 802 ; लोन वर्राटू के चलते फिर महिला नक्सली का समर्पण

0
  • मिशन घर वापस आईए से प्रभावित होकर महिला माओवादी का समर्पण
  • 180 ईनामी नक्सली भी कर चुके हैं आत्मसमर्पण
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे अभियान लोन वर्राटू यानि घर वापस आईए तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। अब तक 802 नक्सलियों की घर वापसी कराई जा चुकी है। आज फिर एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया।
    जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। साथ ही शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार- प्रसार गांव- गांव में किया जा रहा है।. जिला पुलिस द्वारा लोन वर्राटू अभियान की सार्थकता सिद्ध हो रही है।जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण लगातार हो रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर उनके द्वारा की जाने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लेकर घर लौट रहे हैं। इसी कड़ी में कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित संगठन में मार्जूम पंचायत केएएमएस की 25 वर्षीया सदस्य कुमारी चैतो कवासी पिता मुड़ा कवासी जाति मुरिया निवासी मार्जूम भीमापारा थाना कटेकल्याण दंतेवाड़ा ने 17 मई को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। कुमारी चैतो कवासी को आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी की रेंज फील्ड टीम, सीआरपीएफ दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने सभी भटके हुए माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निकटतम थाना अथवा कैंप में सम्पर्क करें और क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। चैतो को भी पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदान कराए जाएंगे।लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 180 ईनामी माओवादी सहित कुल 802 माओवादी आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

जगदलपुर में कबाड़ वाहनों की जप्ती की कार्रवाई शुरू, पहले दिन पांच वाहन किए गए जप्त

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आज से शहर के विभिन्न मार्गो में रखे कबाड़ वाहनों एवं कबाड़ सामग्रियों की जप्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है । नगर निगम आयुक्त  हरेश मंडावी के निर्देश पर आज कार्रवाई शुरू की गई।

निगम के राजस्व विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त दल द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो से कबाड़ वाहनों की जप्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान 5 कबाड़ वाहनों को जप्त किया गया। इसके पूर्व निगम प्रशासन ने कबाड़ वाहनों के मालिकों को मार्गो से कबाड़ वाहनों को हटाने के लिए नोटिस भेजकर 3 दिन की मोहलत दी थी। 3 दिन की मियाद खत्म होने के बाद आज से निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। शहर के कन्हैया बीकानेर के पास, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से ट्रक, लक्ष्मण एवेन्यू के बाजू गली से कार, कालीबाड़ी रोड से ट्रैक्टर, केंद्रीय विद्यालय के पास से ऑटो आदि वाहनों की जप्ती की गई। गठित दल में निगम राजस्व विभाग के राकेश यादव, सुशील पांडे, नागेंद्र, विमल पांडे, चंदन प्रजापति, मुन्ना नायक, इंद्रनील यदु व अन्य कर्मचारी शामिल थे। कबाड़ वाहनों एवं सामग्रियों की जप्ती की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।

नियद नेल्लनार योजना के लक्षित कार्यों की हो सतत मॉनिटरिंग : निहरिका बारीक सिंह

0
  •  नियद नेल्लानार योजना के विकास कार्यों की समीक्षा
    जगदलपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहरिका बारीक सिंह ने कहा कि बस्तर संभाग में नियद नेल्लनार योजना के तहत 22 सुरक्षा कैंपों के समीप के ग्रामों में अलग- अलग लक्षित कार्यों का सतत समीक्षा की जाए। इसके साथ ही हर गांव में कोई ना कोई कार्य स्वीकृत करें।
    प्रमुख सचिव निहरिका बारीक सिंह ने बैठक में बस्तर संभाग के जिलों में छतीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत सुरक्षा बलों के सहयोग से जून 2024 तक पूर्ण होने वाले 85 सडकों में सुरक्षा की स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री- जनमन अंतर्गत नारायणपुर जिले में स्वीकृत 16 सड़कों में से 7 सड़कों का निर्माण सुरक्षा बल के अभाव में प्रारम्भ नहीं हो सका है। उन्होंने इसकी भी समीक्षा की। महात्मा गांधी नरेगा के तहत मांग के आधार पर जॉब कार्ड बनाए जाने की स्थिति 10 जून 2024 तक सतृप्त करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। वन अधिकार पट्टाधारी को मनरेगा के तहत शेड निर्माण में अधिक से अधिक राशि देने के निर्देश दिए। मनरेगा के भुगतान हेतु बैंकिंग व्यवस्था के अन्य माध्यम पर चर्चा और कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। सोशल ऑडिट की प्रगति, कार्यों की प्रगति में वर्ष 2023-24 के दो वर्ष में शुरू नहीं हो सके कार्यों को निरस्त कर अन्य प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए।

उन्होंने कहा कि इसकी सभी जिला पंचायत सीईओ समीक्षा कर अपूर्ण या प्रारंभ न हो सके कार्यों की जानकारी एक सप्ताह में दें। लंबित कार्यों की संख्या ज्यादा होने पर कोंडागांव के ईई आरईएस को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिए। मनरेगा के तहत पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण के साथ वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त हितग्राहियों के आजीविका संवर्धन हेतु स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश निहारिका बारिक सिंह ने दिए। उन्होंने हर पंचायत में अमृत सरोवर के लिए जगह का पूर्व चिन्हाकन करने, जगह कम से कम एक एकड़ का तय करने को कहा। आंगनबाड़ी भवन के विकास, खेल मैदान के विकास, व्यक्तिमूलक कार्य, स्व सहायता समूहों के लिए नर्सरी एवं फलदार वृक्षारोपण के कार्य, पर्याप्त शेल्फ ऑफ वर्क की तैयारी की स्थिति, प्रत्येक ग्राम पंचायत में अर्हता प्राप्त स्थानीय व्यक्ति को ग्राम रोजगार सहायक के पद पर नियुक्ति और रिक्त पदों की भर्ती हेतु तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत तृतीय किश्त प्राप्त निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के शुरू न हो सके एवं अपूर्ण आवासों की प्रगति, आवासहीन हितग्राहियों के आवास निर्माण की प्रगति,
नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत हिताहियों के स्वीकृत आवास के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत वर्तमान प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के स्थायी प्रतीक्षा सूची, आवास प्लस, पीएम- जनमन एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण (आवासहीन) के पृथक छूटे हुए पात्र परिवारों के सर्वेक्षण के सबंध में चर्चा की गई। चयनित ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन की स्थिति की समीक्षा, चयनित ग्राम पंचायतों को 15वें वित आयोग अतर्गत प्राप्त अनुदान राशि के व्यय की समीक्षा, ग्राम पंचायत विकास योजना (2024-25) के निर्माण की समीक्षा, वर्ष 2022-23 हेतु ऑडिट ऑनलाइन की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की स्थापना की प्रगति की समीक्षा और बस्तर में स्थापित प्लास्टिक मैनेजमेंट प्लांट की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इस प्रकार की प्रैक्टिस की जा सकती है। मुख्य मार्गों में और प्रमुख नगरों में सामुदायिक सेनेटरी कॉम्प्लेक्स बनाने के बिजनेस मॉडल पर चर्चा की गई। पर्यटन स्थल के होटल, होम स्टे, रिसोर्ट आदि की ग्रीन लीफ रेटिंग करने की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित शौचालयों की टायपोलाजी का सर्वेक्षण कर एमआईएस में प्रविष्ट करने की समीक्षा की गई। ओडीएफ प्लस मॉडल के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा भी की गई। महिला स्व महिला समूह को सामूहिक व्यवसाय हेतु सर्वेक्षण, व्यक्तिगत सामुदायिक शौचालय के आच्छादन की स्थिति, स्थल चिन्हांकन, स्वीकृति, प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी ओपी पॉल, मनरेगा आयुक्त दीपक सोनी, प्रधानमंत्री आवास योजना संचालक रजत बंसल, संचालक पंचायत प्रियंका महोबिया, मिशन संचालक एसबीएम चंदन संजय त्रिपाठी, मिशन संचालक आजीविका मिशन नम्रता जैन, सहित सभी सातों जिलों के कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

परंपरागत मालगांव परब की तैयारी हो रही जोर शोर से, ग्रामीणों ने आगंतुकों को पिलाई ठंडी शरबत

0

बकावंड। बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मालगांव में परंपरा के अनुरूप मालगांव परब मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ग्रामीण एकजुट होकर आयोजन को भव्य रूप देने में लगे हुए हैं।
गांव के फूलमती माता ग्राम मंदिर में मालगांव परब हर साल आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में मालगांव समेत आसपास के सभी गांवों के ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल होते हैं। मंदिर में आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ किया गया है। पिछले तीन दिवस से यह कार्यक्रम आयेाजित किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासी एवं युवाओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया तथा फूलमती माता मंदिर के सामने परब मंदिर कोठार के पास मलागांव के युवाओं ने आगंतुकों को इस गर्मी के मौसम में ठंडी शरबत पिलाकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में ग्राम के ही निवासी जनपद सदस्य भोलाराम, बजरंग दल के ग्रामीण अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कवि, ईश्वर सेठिया, मंगतू सेठिया एवं मालगांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

भाजपा नेता तिरूपति कटला एवं मोरमेड़ के सरपंच की हत्या में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार

0
  •  तोयनार पुलिस, डीआरजी और छसबल की कार्रवाई
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले की तोयनार थाना पुलिस, डीआरजी एवं छसबल 19 सी कैंप तोयनार की संयुक्त टीम ने भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला और मोरमेड़ के सरपंच की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम चिंतनपल्ली की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी साल 1 मार्च को भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य तिरूपति कटला की हत्या की गई थी। सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान तिरुपति कटला की हत्या में शामिल 3 आरोपियों को चिंतनपल्ली से पकड़ा। इन नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुड़मा, डीएकेएमएस सदस्य राजू मुड़मा और भूमकाल मिलिशिया सदस्य लखमू मुड़मा शामिल हैं। पकड़े गए नक्सली वर्ष 2022 में मोरमेड़ सरपंच की हत्या में भी शामिल थे। मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुड़मा के खिलाफ थाना तोयनार में 3 स्थाई वारंट लंबित हैं। इन नक्सलियों के विरूद्ध थाना तोयनार में वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

बारिश के कहर से नागरिकों को बचाने की कवायद में जुट गए नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी

0
  • शहर के सभी बड़े नालों की चल रही है सफाई
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी की पहल रंग लती नजर आ रही है। आने वाले बरसात के मौसम में नागरिकों को जल भराव का सामना करना नहीं पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन इसके लिए बीते 6 माह से जमकर कवायद कर रहा है।सफाई कर्मचारियों की गैंग लगाकर छह माह से बड़े नालों और नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में सफाई करने में कर्मचारियों को अपेक्षाकृत कम मेहनत करना पड़ रही है।


बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नालों एवं वार्डो की सभी नालियों की साफ सफाई का कार्य गैंग लगाकर कार्य योजना के साथ किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी बड़े नालों एवं वार्डो की नालियों की सफाई को लेकर विगत 6 माह पूर्व से ही कार्ययोजना बनाकर लगातार सफाई कर्मचारियों की गैंग लगाकर नाले नालियों की सफाई नियमित रूप से करवा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की गैंग शहर के वार्डों के हिसाब से जोन वाइज बनाई गई है। जिनके द्वारा लगातार बड़े नालों की सफाई की जा रही है आयुक्त द्वारा बनाई गई कार्य योजना का सार्थक परिणाम वर्तमान में दिख रहा है। पिछले 6 माह से गैंग के कर्मचारी लगातार सफाई कर रहे हैं। इसके परिणाम आज सभी नाले नालियों में कर्मचारियों को कम मेहनत करना पड़ रही है। साथ ही निगम प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख बड़े नालियों में जेसीबी मशीन के माध्यम से भी सफाई कार्य किया जा रहा है। इससे बारिश में उन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी। कार्य योजना के साथ चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जा रही है।

बारिश के पहले हो जाएगी सफाई
आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि निगम प्रशासन इस वर्ष बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नालों और वार्डो की नालियों की साफ सफाई व्यवस्था को पूरा कर लेगा। शहर की साफ सफाई के लिए विगत 6 माह पूर्व से ही शहर में जोन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की गैंग बनाकर प्रतिदिन अलग- अलग वार्डों में नालियों की सफाई कराई जा रही है। इसके हमें सार्थक परिणाम प्राप्त हुए हैं। लगातार गैंग के माध्यम से सफाई करने के कारण अभी कर्मचारियों को मेहनत कम लग रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम कार्ययोजना के साथ कार्य कर रहा है। इसी तरह सभी के सहयोग से जगदलपुर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे ।

ग्राम पंचायत की बेपरवाही के चलते गंदगी के बीच जीवन गुजारने मजबूर हैं राजनगर के ग्रामीण

0
  • नालियां बजबजा रही हैं गंदगी से, नहीं होती सफाई
  • सरपंच, सचिव की लापरवाही उजागर
    -अर्जुन झा-
    बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत राजनगर में ग्राम पंचायत द्वारा गंदे पानी और गंदगी की निकासी के लिए बनवाई गई नालियां खुद गंदगी का घर बन गई हैं। ग्रामीणों को गंदगी और बदबू के बीच जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
    ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च कर राजनगर के माहरा पारा, सुंडी पारा से लेकर तालाब पारा तक नालियां बनाई गई हैं। नाली निर्माण में गुणवत्ता और बहाव का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया था। इसका दुष्परिणाम लंबे समय से देखने को मिल रहे हैं। नालियां ठीक से नहीं बनाई गई हैं। नतीजतन गंदे पानी और गंदगी का बहाव नहीं हो पा रहा है। नालियों में गंदे पानी, कचरा और कीचड़ का जमाव हो गया है। नालियों से उठती बदबू ने माहरा पारा, सुंडीपारा और तालाब पारा के ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। नालियों के आसपास के घरों के रहवासी ठीक से भोजन नहीं कर पाते, भोजन करते समय लोगों को उबकाई आने लगती है। वहीं नालियों में जमा पानी में मच्छरों की आबादी काफी बढ़ गई है। मच्छर रातभर ग्रामीणों को सोने नहीं देते। मलेरिया का प्रकोप फैलने का खतरा बढ़ गया है। नालियों के जाम रहने से बरसात के दिनों में नाली का पानी और कचरा घरों के अंदर घुसने लगता है और नाली का पानी सड़क पर बहते रहता है। सड़क से आने जाने वाले ग्रामीण परेशान होते रहते हैं। कीचड़ और गंदगी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। घरों में बहुत ज्यादा मच्छर और मक्खी देखे जा सकते हैं। बदबू के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत की लापरवाही, सरपंच, सचिव की उदासीनता का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। नालियों की सफाई कराने की दिशा में पंचायत प्रतिनिधियों के ध्यान नहीं देने के कारण ऐसे हालात पैदा हुए हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS