City Media - Page 686 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 686

जिस्मानी और सियासी सेहत दुरुस्त कर रहे हैं जैन

0
  •  मॉर्निंग वॉक के साथ रेखचंद जैन कर रहे हैं जनसंपर्क भी
  • विधायक रेखचंद जैन ने कई स्थानों पर किया जनसंपर्क

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन मॉर्निंग वॉक के जरिए अपनी जिस्मानी सेहत के साथ ही सियासी सेहत को और भी तंदरुस्त बनाने में लग गए हैं। वे अल सुबह वॉक पर निकल पड़ते हैं और इसी के साथ जनसंपर्क में जुट जाते हैं। जैन आम नागरिकों के साथ टपरी पर बैठकर चाय की चुस्कियां लेते भी अक्सर नजर आ जाते हैं। लोग उनकी इस अदा के कायल हो गए हैं और उनका साथ देने के लिए आगे आ रहे हैं।

 

सुबह की सैर जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन की दिनचर्या में शामिल है। वे रोजाना पौ फटने से पहले ही बिस्तर छोड़ देते हैं। घर में हल्का फुल्का एक्सरसाइज करने के बाद वे मॉर्निंग वॉक पर निकल पड़ते हैं।  जैन के साथ उनके सहयोगी कांग्रेसजन भी मॉर्निंग वॉक पर जाने लगे हैं। मंगलवार को विधायक रेखचंद जैन ने मॉर्निंग वॉक के दौरान दंतेश्वरी मंदिर चौक, सिरहासार चौक, दलपत सागर में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम पूछा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न स्थानों से मूर्ति बेचने आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं दूर करने का आह्वान दिया। दलपत सागर में योग कर रहे लोगों के साथ रेखचंद जैन ने योगासन किया एवं चर्चा की। वे लोगों के साथ पूरी तरह घुल मिलकर बातचीत करते रहे, उनका सुख दुख पूछते रहे। जैन ने चाय की टपरी में बैठकर लोगों के साथ चाय भी पी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन को अपने बीच पाकर लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा, जिनकी सादगी आज भी पहले की तरह ही कायम है, उनमें वीआईपी कल्चर रंचमात्र भी हावी नहीं हो सका है। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की जगदलपुर मेरा घर है यहां की हर परेशानी मेरी व्यक्तिगत परेशानी है। उन्होंने कहा कि शहर में मार्निंग वॉक करने के लिए कोई भी उपयुक्त स्थान नहीं था। हमारी सरकार आने के बाद दलपत सागर, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम एवं शहीद पार्क में मार्निंग वॉक के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन स्थानों पर लोग मार्निंग वॉक के साथ योगाभ्यास भी कर रहे हैं। दलपत सागर में अभी प्रथम चरण का ही कार्य हुआ है। आगामी दिनों में कार्य पूर्ण होने पर और भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ उनके सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

धान की कीमत 3600 रु. क्विंटल तक देगी कांग्रेस सरकार: बैज

0
  • भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे किसान, भूपेश सरकार वादे से ज्यादा दाम दे रही है फसलों के

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार में किसानों को 2800 से 3600 रु. प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी। इसे रोकने भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य की धान खरीदी बंद करवाना चाहते हैं। केंद्र ने राज्य से चावल लेने के कोटे में कटौती कर दी है। 86 लाख टन को घटाकर 61 लाख टन कर दिया गया है। बारदाना में भी कटौती कर दी गई है। राज्य के भाजपा नेता इस पर राज्य की बजाय केंद्र का पक्ष ले रहे हैं। राज्य के खिलाफ झूठ बोल रहे हैं।

दीपक बैज ने यहां जारी बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है। भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वादे से ज्यादा मिल रही है। आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश सरकार से है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि को मिलाकर पिछले खरीफ सीजन में धान का दाम किसानों को 2640 और 2660 रूपए प्रति क्विंटल मिला है, जो देशभर में सर्वाधिक है। कोदो 3000 रूपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3100 और रागी की खरीदी 3578 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर केवल छत्तीसगढ़ में ही हुई है। छत्तीसगढ़ का किसान यह मान चुका है कि कांग्रेस सरकार में आने वाले समय में धान की कीमत 2800 रु. से 3600 रू. प्रति क्विंटल तक मिलेगी। भाजपा के 2183 पर भी छत्तीसढ़ के किसानों को भरोसा नहीं है। किसान यह समझ चुके हैं कि धान और किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है। 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़ के किसानों को लगातार ठगा गया, बोनस के नाम पर वादाखिलाफी की गई। चुनावी साल को छोड़कर कभी बोनस नहीं दिया गया।

झूठे वादे और जुमले याद हैं किसानों को

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान यह समझ चुके हैं कि कैसे चुनाव करीब आते ही भाजपाई किसान हितैषी होने का ढोंग करने लगते हैं। रमन राज के कुशासन और वादाखिलाफी के साथ ही मोदी सरकार के झूठे वादे और जुमले भी किसानों को याद है। 2014 में भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ के साथ एमएसपी देने का वादा किया था। 9 साल हो गए क्या हुआ उस वादे का? 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वादा मोदी सरकार ने किया था, लेकिन किया उल्टा। कृषि लागत 3 गुना बढ़ा दी। पोटाश की कीमत 800 से बढ़कर 1700, कीटनाशक के दाम 4 गुना तक बढ़े हैं। ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों में 12 से 18 प्रतिशत जीएसटी वसूला जा रहा है। कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स में तो 28 परसेंट तक बेरहमी से जीएसटी की वसूली जा रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार ने 2004-05 से 2013-14 के बीच धान की एमएसपी में कुल 134 प्रतिशत की वृद्धि की थी, लेकिन मोदी सरकार ने 2003-04 से लेकर खरीफ सीजन 2023-24 के लिए घोषित समर्थन मूल्य अर्थात 10वीं बार में धान के समर्थन मूल्य में कुल वृद्धि मात्र 66.64 प्रतिशत की है। इसका अर्थ साफ है कि मनमोहन सरकार की तुलना में मोदी सरकार में धान की एमएसपी वृद्धि दर आधी से भी कम है। भूपेश सरकार तो भाजपा की तमाम अड़ंगेबाजी के बावजूद बिना किसी भेदभाव के छत्तीसगढ़ के किसानों को अपने संसाधनों से इनपुट सब्सिडी दे रही है और आगे भी देगी।

कांग्रेस को फिर मिलेगा अन्नदाता का आशीर्वाद

बैज ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली न्याय योजना का दूसरा उदाहरण देश में नहीं है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के आशीर्वाद से पुनः भूपेश पर भरोसे की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी उम्मीदों से ज्यादा लाभ होगा।

विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष 113 लोग बने कांग्रेसी

0
  • बघेल बढ़ती लोकप्रियता का असर, विधायक दफ्तर जाकर शामिल हुए कांग्रेस में

बकावंड क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के निवास पहुंचकर 113 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। श्री बघेल ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।आज छोटे जीराखाल से 46 व भाटपाल से 67 ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की।

महिला कार्यकर्त्ता कांति बघेल ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक लखेश्वर बघेल की कार्यशैली बहुत अच्छी है। सबके सुख दुख में साथ रहते हैं, हर प्रकार का सहयोग उनसे निरंतर मिलते रहता है। इसी कारण आज हम कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। चुनाव नजदीक आते आते लोगों में काफी बदलाव आ रहा है और प्रायः हर दिन अलग- अलग गांव के लोग विधायक लखेश्वर बघेल के सानिध्य में आकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं। ग्राम पंचायत गिरोला में कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में दाबगुड़ा, पाहुरबेल, जैतगिरी, बड़े देवड़ा, सोनपुर, सौतपुर के कार्यकर्त्ता और ग्रामीण शामिल हुए। लोग श्री बघेल का डीआरडीओ से स्वागत करते हुए उन्हें सभा स्थल तक ले गए। रास्ते में भी जगह-जगह विधायक लखेश्वर बघेल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आज गिरोला स्थित बाड़ा में 146 लोगों ने पार्टी की रीति नीति, भूपेश बघेल सरकार के कार्यों और लखेश्वर बघेल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। दाबगुड़ा के युवााओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कराने में बड़ी भूमिका अदा की है। कांग्रेस में शामिल हुए लोग पहले भाजपा के लिए काम करते थे। उनसे चर्चा कर विधायक  बघेल उनकी परेशानियों से अवगत हुए।  बघेल ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ के समूचे जिलों में हमनें योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। क्षेत्र में भी विकास की गति बहुत ही तेज है। हमने कोरोना जैसे महामारी में भी लोगों के बीच रहकर उनकी हर संभव मदद करने का कार्य किया। आज इसी तरह लोगों के बीच रहकर काम करते हुए देख लोग बदलाव की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस दौरान उत्तम नाइक, जगमोहन बघेल, शोभाराम मारकंडेय, गोपाल कश्यप, अर्जुन पांडे, बिगनेश्वर, हेमराज बघेल, सत्येंद्र गागड़ा, सोनाधर, मोहन झाली, बद्रीनाथ जोशी, बोंडकी, जितेंद्र तिवारी, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, राजेंद्र, गंगाधर, विद्याधर, मदोन, लैखन, महादेव, चतुर, शत्रुघन, सोनसिंह, केशबो, खगपति, लखी, चरमू, मोतीराम, गोविंद, दामूधर, धरमसिंह, सुभाष, ललित, मदन मोहन, नाथोलाल, राजऋषि, लखीराम, जम्मीर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी मौजूद थे।

सरेआम घूम रहे जिला बदर आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल

0
  • सरेआम घूम रहे जिला बदर वषिष्ट उर्फ लोटिया पठान को गिरफतार कर भेजा गया रिमाण्ड पर।
  • कोतवाली बालोद पुलिस के द्वारा किया गया जवाहरपारा, खाल्हेपारा, पाण्डेपारा बालोद में पैदल पेट्रोलिंग।

बालोद   दिनांक 18/09/2023 अवैध रूप से जुआ, सट्टा, शराब, गांजा की बिक्री एवं अपराधिक तत्व के व्यक्तियों व गणेश उत्सव पर्व को देखते हुऐ  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर  पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय थाना बालोद के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।    दिनांक 17.09.2023 को बालोद शहर जवाहरपारा, खाल्हेपारा, पाण्डेपारा में कोतवाली बालोद पुलिस के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग किया जा रहा था कि थाना बालोद के टीम के द्वारा जवाहरपारा, खाल्हेपारा, पाण्डेपारा बालोद के द्वारा संदिग्ध स्थानों पर रेड़ कार्यावाही के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि जिले का जिला बदर हुआ व्यक्ति वषिष्ट उर्फ लोटिया पठान जवाहरपारा बालोद के कां काशीबंद तलाब के शौचालय के पास सरेआम धुम रहा है कि सूचना पर वषिष्ट कुमार उर्फ लोटिया पठान को  कलेक्टर महोदय बालोद जिला बालोद के आदेश के परिपालन में राज्य सूरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5, 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का जिला दण्डाधिकारी(कलेक्टर)बालोद के द्वारा वषिष्ट कुमार उर्फ लोटिया पठान को अगामी 01 वर्ष दिनांक 30.04.2024 तक के लिये जिला दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर के राजस्व सीमा से जिला बदर कर देने का आदेशा पारित का उलंघन करना पाये जाने से वषिष्ट कुमार उर्फ लोटिया पठान पिता स्व. लीलाधर साहू उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 07 जवाहरपारा बालोद के विरूद्व थाना बालोद में अपराध क्रमांक 436/2023 धारा 14 छत्तीसगढ़ राज्य सूरक्षा अधिनियम 1990 का अपराध पंजीबद्व कर आरोपी वषिष्ट कुमार उर्फ लोटिया पठान को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

जमीन गई, प्लांट में नहीं मिली नौकरी, बेटियां अनशन पर

0

नगरनार जिस इस्पात संयंत्र के लिए एक परिवार ने अपनी आजीविका का साधन रही जमीन होम कर दी, उस संयंत्र में परिवार के किसी भी सदस्य को नौकरी नहीं मिल पाई। भुखमरी की दहलीज पर पहुंच चुके इस परिवार की बेटियां आखिरकार आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। नगरनार के एक परिवार की जमीन को यहां इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए एनएमडीसी ने अधिग्रहित की थी। संयंत्र आकार ले चुका है और वहां उत्पादन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परिवार के सदस्य दस साल से संयंत्र में नौकरी के लिए गुहार लगाते आ रहे हैं। नौकरी के लिए भू विस्थापितों के नामांकन में इस परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज ही नहीं किए गए, जबकि अधिग्रहित जमीन पर कृषि कर यह परिवार गुजारा करते आ रहा था। आज आलम यह है कि परिवार के समक्ष पेट भरने के लाले पड़ गए हैं। भुखमरी की स्थिति में यह परिवार पहुंच चुका है। सिस्टम से परेशान हो चुके इस परिवार की बेटियों ने अब आमरण अनशन का सहारा लिया है। परिवार की बेटियों ने इस्पात संयंत्र के करीब खुले आसमान तले बैठकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके समर्थन में गांव की कई महिलाएं सामने आ गई हैं। इन युवतियों का कहना है कि घर में तो भूखे पेट सोना पड़ता ही है, यहां भूख हड़ताल करते करते प्राण चले भी जाएं तो कोई गम नहीं। हमारे प्राणों के बदले कम से कम उन लोगों को तो इंसाफ मिलेगा, जो इस्पात संयंत्र के लिए अपनी जमीन गंवा चुके हैं। युवतियों की भूख हड़ताल आज 18 सितंबर से आरंभ हुई है।

कुसुमकसा हजारों बहन एक साथ बैठ कर करू भात का प्रसाद किए ग्रहण

0

कुसुमकसा में तीज पर्व के एक दिन पहले तीज उपवास रखने वाली बहने करू भात खाना होता है करूभात में करेले की सब्जी बनाया जाता है इस आयोजन में हजारों बहने मिलकर साक्षी बने आयोजन की शुरुवात शंकर जी की आरती कर किया गया है उपस्थित बहनों को शिव मंदिर पुजारी लखन गिरी गोस्वामी जी ने शिव पार्वती की महिमा और तीज पर्व पर प्रकाश डाला करूभात के आयोजन में आए सभी बहनों को जनपद सदस्य संजय बैंस ने उपहार स्वरूप सुहाग सामग्री भेट किए बहनों को सुहाग सामग्री को शिव जी में अर्पित कर भेट किया गया बहनों ने बताया की सुहाग सामग्री हमें हमारे भैया जनपद सदस्य संजय बैंस से हर वर्ष प्राप्त होता जिसमे कुमकुम बिंदिया मेंहदी आलता रहता है जिसे हम शिव जी का प्रसाद स्वरूप हम सभी बहनों को मिलता है ।

इस आयोजन के बारे में कुंती साहू केसरी सिन्हा ने बताया की हर वर्ष हम सभी शिव मंदिर प्रांगण पर शिव जी के पूजा अर्चना कर हम करूभात प्रसाद पाते है इस आयोजन से हम सभी बहने से मिलना जुलना और पुरानी यादें सब ताजा हो जाती है हम आयोजन सीमित के साथ साथ भैया संजय बैंस का आभार मनाते है हर वर्ग और धार्मिक संस्कृति और शैक्षणिक आयोजनों में उनका बेहतर योगदान रहता है इस आयोजन को सफल बनाने में सरपंच शिवराम सैंड्रामे उप सरपंच दीपक यादव  शंकर पिस्दा गोविंद सिन्हा राय सिंग लेडिया राजू सिन्हा मंजू धनकर सुरेश कोठारी पुनम सिन्हा मनीष जेठवानी होमन कौशिक पतिराम चुरेंद्र सोमनाथ रावटे शंकर चुरेंद्र रजनु धनकर का सहयोग के साथ पूरे भोजन व्यवस्था रवि यादव जी ने सम्हाला अपनी पूरी टीम के साथ जिसे पूरे ग्रामीण जन भूरी भूरी प्रांशशा किए।

रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें विद्यार्थी : बघेल

0
  • आईटीआई के पास आउट विद्यार्थियों को नवाजा विधायक लखेश्वर बघेल ने
  • आईटीआई बस्तर में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

बस्तर आईटीआई बस्तर में दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल थे। उन्होंने सत्र 2021-22 और 2022-23 के पास आउट विद्यार्थियों को नेशनल ट्रेड प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा प्रशिक्षण के दौरान 95 फीसदी से अधिक उपस्थिति और प्रत्येक विषय में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए  बघेल ने कहा कि सरकारी संस्थानों से प्रशिक्षण लेने वाले कई छात्रों का मल्टी नेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। उन्होंने कहा कि हर प्रशिक्षणार्थी को सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं हो सकती है, लेकिन रोजगार की असीम संभावनाएं उनके लिए रहती हैं। प्राइवेट सेक्टर में भी कार्य कर या स्वयं का रोजगार करके भी वे आजिविका चला सकते हैं। हमें स्वयं अपना रोजगार तैयार कर औरों को रोजगार देने की सोच रखनी चाहिए।संस्था प्रमुख पीएन सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। सिन्हा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने ट्रेड में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान अनिल परिहार, शोभा मारकंडेय, अंकित पारख, भृगु तिवारी, पीएन सिन्हा, शालिनी सेमसन, गोंचूराम नाग, नीलम कश्यप, जीएस, ठाकुर, जीआर ठाकुर, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र, हरदास बघेल, एवं आईटीआई के सभी कर्मचारी तथा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

केजरीवाल के बयान पर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौर्य

0
  • भूपेश बघेल के राज में छ्ग का प्रत्येक वर्ग है खुशहाल
  • राज्य के बच्चों को मिल रही है उत्कृष्ट शिक्षण सुविधा
  • छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़, हो रहा अच्छा ईलाज

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद छत्तीसगढ़ हर मामले में समृद्ध हुआ है। यहां के लोग खुशहाल हुए हैं। प्रदेश वासियों को भूपेश बघेल सरकार सभी स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यहां लोगों को निर्बाध बिजली मिल रही है और बिल भी आधा ही पटाना पड़ रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले जगदलपुर में आमसभा को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने दिल्ली और पंजाब को हर मामले में छत्तीसगढ़ से बेहतर बताया था। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत तमाम मुद्दों पर दोनों राज्यों की अपनी सरकारों का गुणगान करते हुए केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ को भी सभी मामलों में आगे ले जाने का दावा किया था। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व बिजली आपूर्ति, सिंचाई, रोजगार और जनता से जुड़े अन्य सभी मामलों में समृद्ध बना दिया है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट से श्रमिक बस्तियों तथा गांवों व शहरों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं ईलाज आसान हो गया है। अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का फ्री टेस्ट व मुफ्त ईलाज किया जा रहा है, दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही हैं। कैंसर जैसे गंभीर रोगों का ईलाज भी छत्तीसगढ़ में ही होने लगा है। मौर्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के उत्थान व विकास पर फोकस कर रही है। भूपेश बघेल सरकार ने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सभी स्कूलों को सर्व सुविधायुक्त कर दिया है। अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति स्कूलों में की गई है। बेहतर शिक्षा बच्चों को मिल रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित 3000 स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम आज देश विदेश में हो रहा है। छत्तीसगढ़ लगातार विकास की राह पर अग्रसर है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष  मौर्य ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों के बेहतर उपचार व इलाज के लिए बस्तर सहित राज्य भर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिटों (एमएमयू) से स्लम बस्तियों व शहरी क्षेत्रों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज कर मुफ्त सुविधा दी जा रही है। शहरी व झुग्गी बस्तियों में निवासरत लोगों की नियमित जांच- उपचार दवा का लाभ व बेहतर उपचार हेतु सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल यूनिट वाहन पहुंच रहे हैं। इन वाहनों में 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट किए जाते हैं। यह मेडिकल यूनिट वाहन सीधे लोगों के पहुंचता है और इस वाहन में बैठी मेडिकल टीम उनका वहीं उपचार करती है,जिसका सीधा लाभ यहां के बस्तियों व शहरी के लोगों को मिल रहा है। अभी तक 55 लाख से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल चुका है।जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने आगे कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग में खुशहाली आ चुकी है। सभी वर्गो का सम्मान किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग के उत्थान व विकास हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है। छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन और आपूर्ति के मामले में सभी राज्यों से अग्रणी है। हर घर को बिना पॉवर कट के बिजली मिल रही है। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ पूरे प्रदेश वासियों को मिल रहा है। फसलों की सिंचाई के लिए भी किसानों को बहुत ही न्यूनतम दर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। बेरोजगारी दर यहां शून्य स्तर पर पहुंच चुका है। जो युवा बेरोजगार रह गए हैं, उन्हें ढाई हजार रु. मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) योजना के तहत सैकड़ों लघु उद्योग संचालित किए जा रहे हैं, जहां महिलाओं और युवाओं को भरपूर रोजगार मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के लोग अब रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनते जा रहे हैं।

कांग्रेस -भाजपा के वादों पर मत करना भरोसा : केजरीवाल

0
  •  इनके नेता हमेशा झूठे वादे करके चले जाते हैं : अरविंद
  • भाजपा को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से तकलीफ, इसलिए हटा दिया इंडिया शब्द
  • छ्ग में आम आदमी पार्टी के संयोजक ने फिर खोली चुनावी रेवड़ी की झोली

जगदलपुर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर अपने किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग फिर बड़े बड़े वादे लेकर आपके बीच आएंगे, मगर इन पर जरा भी भरोसा मत करना। भरोसा सिर्फ हम पर करना। बस्तर की जमीन पर आकर केजरीवाल ने फिर चुनावी रेवड़ी की झोली खोल दी।

आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के लालबाग मैदान पर शनिवार को विशाल आमसभा आयोजित की गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित किया। भगवंत मान ने अपने राज्य में किया जा रहे कार्यों की जानकारी निराले अंदाज में देते हुए उन कार्यों को छत्तीसगढ़ में भी लागू करने का वादा किया। अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत जम्मू कश्मीर में शहीद सेना और पुलिस के अधिकारियों व जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा कि जिस समय हमारे अधिकारी और जवान शहीद हुए उस समय भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा था, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष इस जश्न में शामिल थे। उन्हें शहीदों को श्रद्धांजलि देने की फुरसत नहीं मिली। चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री ने शहीदों के सम्मान में एक शब्द नहीं कहा। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के विपक्षी दलों के गठबंधन के इंडिया नाम से इन्हें इतनी तकलीफ हो गई कि देश से ‘इंडिया’ नाम को ही हटाने का फैसला कर लिया। हम अपने गठबंधन का नाम भारत रख देंगे, तो क्या वे भारत नाम को भी खत्म कर देंगे? चुनावी घोषणाओं और वादों पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव करीब है, भाजपा और कांग्रेस फिर बड़े बड़े वादे करने आपके बीच आएंगे। संकल्प पत्र, शपथ पत्र और मेनीफेस्टो लेकर आएंगे, मगर एक भी वादा नहीं निभाएंगे। 75 साल में भी ये दल देश और छत्तीसगढ़ की बदहाली दूर नहीं कर सके। इनकी बातों पर भरोसा मत करना, ये झूठे लोग हैं। हम जो दस गारंटी दे रहे हैं, उस पर भरोसा करना। अब तो इन्होंने हमारे गारंटी शब्द को भी चुरा लिया है। सभा में उपस्थित लोगों से आई लव इंडिया, भारत माता की जय और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के नारे भी केजरीवाल लगवाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोगों को चौबीस घंटे बिजली और बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। बीमारों को आज भी खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। यहां अच्छे स्कूल नहीं हैं बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा नहीं मिल पा रही है। हम सारी व्यवस्था बदल देंगे।

केजरीवाल की दस गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़वासियों के लिए अपनी 10 गारंटियां दी और उनका विस्तृत विवरण भी दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर माह हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना पावर कट 24 घंटे बिजली दी जाएगी। सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे। राज्य के हर बच्चे को अच्छी और मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। निजी स्कूलों की नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे। कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे। शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा। सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। रोड एक्सीडेंट के मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे, आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ, कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा। आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को 3000 रु. मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। नौकरियों की भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी।18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान की मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। वहां आना-जाना, रहना खाना सब मुफ्त होगा। भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के एक माह के अंदर ग्रामसभा को पूरा अधिकार प्रदान करते हुए राज्य में पेसा कानून लागू किया जाएगा।

भ्रष्ट नेताओं व अफसरों से वसूलेंगे रकम

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतनी सारी योजनाओं और गारंटी को पूरा करने के लिए रकम की जरूरत तो पड़ेगी ही। केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि पैसे कहां से आएंगे? इसका जवाब है कि छत्तीसगढ़ को अब तक लूटते आ रहे लोगों की गर्दन पकड़ कर उनके द्वारा खाए गए पैसे निकलवाएंगे और आपके लिए लगाएंगे। जैसा कि भगवंत मान ने पंजाब में किया है। मान साहब ने पंजाब के सारे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के यहां छापे डलवाए। वहां से इतने सारे रुपए निकले कि नोट गिनने की कई मशीनें मंगवानी पड़ गई थी। वैसा ही कदम हम छत्तीसगढ़ में भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अब तक लूटते आ रहे सभी नेताओं और अफसरों से आपका धन वापस लेकर आपकी भलाई में लगाएंगे।

भादो बाजार में शामिल हो विधायक रेखचंद जैन ने की पूजा

0
  •  कचरा पाटी परगना के बाजार में पहुंचे विधायक
  • परगना के 84 गांवों में अब मनाया जाएगा नवाखाई पर्व

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन रविवार को जगदलपुर जनपद के बिरनपाल में आयोजित कचरा पाटी परगना के भादो बाजार में शामिल हुए। जैन ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।

इस दौरान मांझी, चालकी, सिरहा, गुनिया, पटेल, पुजारी ने विधायक जैन व ग्रामीणों की उपस्थिति में कंकालीन माता की सेवा जात्रा कर नवाखाई की अनुमति मांगी। अब कचरा पाटी परगना में सम्मिलित 84 गांवों में नवाखाई धूमधाम से मनाई जाएगी। पूजा के दौरान देवी- देवताओं का जयकारा लगाया गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सभी ग्रामीणों को नवाखाई पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। भादो बाजार में कचरा पाटी परगना के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों से लोग बड़ी संख्या में आए थे। विधायक श्री जैन के साथ सोनाधर पुजारी, चैतू सिरहा, अनंत राम कोटवार, जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी, फूलसिंह, शंकर नाग, मनधर, कोलावाड़ा के आशाराम, कोलावाड़ा के पूर्व सरपंच समदू राम नाग, जलंधर बघेल, हाट कचोरा के पूर्व उप सरपंच दिनेश सिंह, जगदलपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह समेत ग्रामीण व कांग्रेस जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS