City Media - Page 744 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 744

किसान के खेत में डबरी बनाई नहीं और पूरी रकम गटक ली

0
  • भेजरीपदर के सरपंच, सचिव, नरेगा अधिकारी का कारनामा
  • मस्टररोल में अपने रिश्तेदारों के नाम भरकर किया राशि का गबन
  • अर्जुन झा

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की अधीन ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरपंच, सचिव और अधिकारी मिलकर शासकीय धन की खूब बंदरबांट कर रहे हैं। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में वरिष्ठ अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी के संरक्षण में ही यह सारा खेल चल रहा हो। बकावंड ग्राम पंचायत में बाजार शेड निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण में धांधली का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि ब्लॉक मुख्यालय बकावंड से सटी हुई ग्राम पंचायत भेजरीपदर में डबरी के नाम पर भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आ गया है। इस ताजा मामले ने तो पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है।

भेजरीपदर पंचायत में बिना काम कराए ही लाखों रु. के वारे न्यारे कर दिए गए हैं। हमारे सहयोगी भुजबल बघेल ने बताया कि भेजरीपदर ग्राम पंचायत के किसान मनीराम कश्यप पिता स्व. धनसाय कश्यप के खेत में मनरेगा के तहत डबरी निर्माण कराने के लिए सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक ने राशि स्वीकृत करा ली। इसके लिए मनीराम से उसकी जमीन का नक्शा खसरा और ऋण पुस्तिका बी – 1 ले ली गई। इसी के आधार पर डबरी निर्माण का प्रकरण स्वीकृत कराया गया। लंबा अरसा गुजर जाने के बाद भी जब खेत में डबरी निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तब मनीराम को शक हुआ। उसने किसी तरह पता लगा लिया कि उसके खेत में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी मस्टररोल बनाकर पूरी राशि आहरित कर ली गई है। बताया गया है कि मस्टररोल में सरपंच सामबती का नाम मजदूर के तौर पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा रोजगार सहायक की माता सत्यवती और पिता घासीराम का नाम मजदूर के रूप में भरकर पूरी रकम गटक ली गई है। गांव के लेखनराम बघेल ने मामले की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावंड से की, लेकिन जांच तक नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता लेखनराम बघेल ने 15 मार्च 2023 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बकावंड के समक्ष उपस्थित होकर मामले की जांच न कराए जाने का दुखड़ा रोया तो उसे यह कहते हुए कार्यालय से बाहर जाने के लिए कह दिया गया कि तुम्हें पैसा नहीं मिला है इसलिए शिकायत कर रहे हो। एक गंभीर मामले में वरिष्ठ अधिकारी का ऐसा रवैया साफ दर्शाता है कि अधिकारी के संरक्षण में ऐसा फर्जीवाड़ा किया गया है।

विधायक जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने साय का स्वागत किया

0

जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्थानीय सर्किट हाउस में सीएसआइडीसी के चेयरमैन नंदकुमार साय का गर्मजोशी से स्वागत किया।

देर शाम दंतेवाड़ा प्रवास से लौटने पर साय का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर, फूलमाला पहनाकर , टीका लगाकर व कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी सीताराम सेठिया, कुंज बिहारी पानीग्राही, गौरनाथ नाग, एमआईसी सदस्य राजेश राय, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा, अमर सिंह, हरिश साहू, पार्षद सूर्या पाणि, कोमल सेना, संतोष सिंह, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े आदि मौजूद थे। साय ने विधायक जैन से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के बाबत चर्चा की। उन्होने पार्टी हित में समस्त जनों से जुटने तथा रीति-नीति के अनुसार कार्य करने कहा। साय ने मीडिया से भी चर्चा की।

बालोद पुलिस की शराब तस्करो पर बड़ी कार्यवाही

0

दिनांक – 07.07.2023 साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद, डौण्डी लोहारा, डौण्डी, देवरी, गुंडरदेही की संयुक्त कार्यवाही। शराब तस्करी में 09 आरोपी गिरफ्तार। कुल 387 नग देशी प्लेन शराब किमती 31,720/-रूपये जप्त। अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की जारी रहेगी कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षकश्रीमती गीता वाधवानी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमारउके के पर्यवेक्षण में साइबर सेल बालोद एवं थाना स्तर पर अवैध जुआ ,सटटा ,शराब पर कार्यवाही हेतु विषेश टीम तैयार किया गया।प्रकरण क्रमांक 01. दिनांक 05.07.2023 को थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम देवीनवागांव घर के बाड़ी के पास आरोपी लोमेश कुमार पिता हेमन्त यादव उम्र 18 वर्ष साकिन देवीनवागांव थाना-बालोद जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के बाड़ी में शराबब्रिकी कर रहा था।

जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना बालोद टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लोमेष कुमारके कब्जे से 50 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 4000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.293/2023 धारा34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 02. दिनांक 06.07.2023 को थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम निपानी अष्वनी हॉटल के पास आरोपी बल्लू रामसाहू पिता साधू राम उम्र 55 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद के द्वारा हॉटल में शराब बिक्री कर रहा था। जिसे साइबरसेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी बल्लू के कब्जे से 34 पौवा देषी प्लेन शराब किमती2720/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.295/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कियागया।प्रकरण क्रमांक 03. दिनांक 06.07.2023 को थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम मालीघोरी नवोदय विद्यालय के पास आरोपी डोमेन्द्रसिंह उर्फ भगरू पिता भजन सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष साकिन मालीघोरी थाना बालोद के द्वारा मालीघोरी नवोदय विद्यालय केपास शराब बिक्री हेतु पैदल परिवहन कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।आरोपी डोमेन्द्र के कब्जे से 32 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2560/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.296/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 04. दिनांक 05.07.2023 को थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र के ग्राम बड़गांव घर के सामने आरोपी दषरथ साहूपिता मात्रा राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन बड़गांव थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के सामने शराबब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना डौण्डी लोहारा टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी दषरथसाहू के कब्जे से 90 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 7200/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.100/2023धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 05. दिनांक 06.07.2023 को थाना डौण्डी क्षेत्र के ग्राम तहसील चौक आंवराटोला रास्ता में शराब बिक्रीहेतु आरोपी रविन्द्र नायक उर्फ रवि नायक पिता ताड़को नायक उम्र 38 वर्ष साकिन नर्राटोला थाना डौण्डी के द्वारा साईनबोर्ड चौक नर्राटोला थाना डौण्डी रास्ता में शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम केद्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी रवि नायक के कब्जे से 72 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 5760/-रूपये एवं एकहोण्डा एक्टीवा स्कूटी कीमती 60,000/- जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.164/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्टके तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 06. दिनांक 06.07.2023 को थाना डौण्डी क्षेत्र के ग्राम चिखली बाजार के चबूतरा के पास आरोपीभोलाराम पोया पिता संतोष कुमार साकिन चिखली बाजार पारा थाना डौण्डी के द्वारा बाजार चबूतरा के पास शराब ब्रिकीकर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी भोलाराम के कब्जे से 31पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2480/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.165/2023 धारा 34(2) आबकारीएक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 07. दिनांक 06.07.2023 को थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम सिकोसा रेल्वे फाटक के सामने आरोपी यादरामसाहू पिता स्व.गणेष साहू उम्र 23 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद के द्वारा रेल्वे फाटक सिकोसा के पास शराब ब्रिकी कररहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी युवराज के कब्जे से 19 पौवादेषी प्लेन शराब किमती 1520/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.271/2023 धारा 34(1) आबकारी एक्ट केतहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 08. दिनांक 06.07.2023 को थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम रानीतराई बंटी ढाबा के पास आम जगह आरोपीआरिफ खान पिता गफार खान उम्र 26 साकिन पठान पारा थाना बंसतपुर राजनादगांव के द्वारा ढाबा के पास शराब ब्रिकीकर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी आरिफ के कब्जे से 19पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2280/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.159/2023 धारा 34(1)(ख)आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।प्रकरण क्रमांक 09. दिनांक 06.07.2023 को थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम टटेंगा हॉटल के पास आरोपी दुष्ंयत कुमार बागड़ेपिता शम्भाराम बागड़े उम्र 52 वर्ष साकिन टेंटगा थाना देवरी के द्वारा हॉटल के पास शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसेसाइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी दुष्यंत के कब्जे से 40 पौवा देषी प्लेन शराबकिमती 3200/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.160/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाहीकिया गया।शराब तस्करों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी एवं साइबर सेल व थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

साल बीज खरीदी में घपला, बड़े अधिकारियों को बचाने बड़ा खेल

0
  • वनोपज खरीदी में धांधली मामले में प्रबंधक को बनाया बलि का बकरा
  • बनियागांव समिति में साल बीज खरीदी के नाम पर फर्जीवाड़ा

अर्जुन झा

जगदलपुर वनोपज खरीदी की आड़ में लाखों रूपयों की घपलेबाजी के मामले में दो जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने के लिए वन विभाग में बड़ा खेल हुआ है। अकेले बनियागांव वनोपज समिति के प्रबंधक को इस मामले में कसूरवार ठहराते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया है, मगर जिन अधिकारियों ने इस बड़ी गड़बड़ी को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है, उन पर आंच तक नहीं आने दी गई।जगदलपुर वन वृत्त के भानपुरी रेंज अंतर्गत बनिया गांव वनोपज समिति में वर्ष 2021 के दौरान साल बीज की खरीदी ही नहीं की गई और विभागीय दस्तावेजों में फर्जी खरीदी दर्शाकर 50 लाख रु. की अफरा तफरी कर दी गई। इस रकम की बंदरबांट पोषक अधिकारी, जिला वनोपज सहकारी यूनियन के प्रबंध संचालक तथा अन्य अधिकारियों ने कर ली। जब मामला उजागर हो गया तब अधिकारियों ने रिकवरी से बचने और अपनी खाल बचाने के लिए एक व्यापारी द्वारा कोल्ड स्टोरेज में 2021 में रखवाए गए साल बीज को अधिकारियों ने वर्ष 2022 – 23 में समिति के माध्यम से क्रय कर भंडारित किया जाना दर्शा दिया। इसी लाट से साल बीज की कुछ मात्रा को बेचकर उसके एवज में प्राप्त रकम को प्रबंधक से वसूली गई रकम बताकर राजधानी के वरिष्ठ अफसरों की नजर में खुद को पाक साफ साबित करने का खेल खेला है। इस मामले में कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक का भी अहम रोल है। बनियागांव वनोपज समिति के प्रबंधक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई 4 माह पहले ही की जा चुकी है, लेकिन इस घालमेल में बराबर की भूमिका निभाने वाले दो पोषक अधिकारियों पर विभाग मेहरबान बना हुआ है। जगदलपुर वनवृत्त के अधिकारी मामले की जांच कर रहे अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश 2 माह पूर्व ही दे चुके हैं। फिर भी पोषक अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे जाहिर होता है कि पोषक अधिकारियों पर बड़े अफसर पूरी तरह से मेहरबान हैं। वर्ष 2022-23 में बनियागांव समिति द्वारा साल बीज खरीदी का जो आंकड़ा राजधानी भेजा गया है, वह पूरी तरह से झूठा है। कोल्ड स्टोरेज में व्यापारी द्वारा वर्ष 2021 में रखे गये सालबीज को वर्ष 2022-23 में भंडारित करने की झूठी जानकारी भेजी गई है। उक्त मामले में कोल्ड स्टोरेज प्रबंधक की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसने विभागीय अधिकारियों के दबाव में साल बीज के 2022 से भंडारित रहने की झूठी जानकारी वन विभाग को दी है। बनियागांव समिति द्वारा काजू एवं सालबीज खरीदी में अनियमितता का मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच चुका है। वहीं विभाग के अधिकारी जांच व कार्रवाई के संबंध में गोलमोल जवाब देते हुए प्रबंध संचालक बस्तर जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित को बचाने में जुटे हैं। चर्चा है कि प्रबंध संचालक के इशारे पर ही सारा खेल खेला गया है और ठीकरा अकेले वनोपज समिति प्रबंधक पर फोड़ दिया गया है। मामले की निष्पक्ष और बारीकी से जांच कराई जाएगी, तो समिति प्रबंधक, दो पोषक अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, कोल्ड स्टोरेज मैनेजर और कुछ अन्य अधिकारियों की भी संलिप्तता उजागर हो जाएगी।लेकिन विभाग ने अपने अधिकारियों को बचाने के लिए प्रबंधक को बलि का बकरा बना दिया है। बनियागांव वनोपज समिति के बर्खास्त प्रबंधक ने मुख्यमंत्री की जन चौपाल में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर एकपक्षीय कार्रवाई की गई है।

एफआईआर के लिए पत्र लिखा, पेपर नहीं दिए

जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बस्तर के डिप्टी एमडी ने बताया कि समिति प्रबंधक द्वारा शासकी राशि के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए भानपुरी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को आवेदन दिया गया है। और मामले से जुड़े सभी दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं।वहीं एसडीओपी का कहना है कि वन विभाग की ओर से आवेदन तो प्राप्त हुआ है, लेकिन विभाग द्वारा जांच से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण प्रबंधक के खिलाफ आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

वन संरक्षक के आदेश की अवहेलना

जगदलपुर वनवृत्त के वन संरक्षक द्वारा भानपुरी रेंज के दो पोषक अधिकारियों (डिप्टी रेंजर) के खिलाफ विभाग के एसडीओ को कार्रवाई करने की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था। वन संरक्षक के आदेश पर अब तक अमल नहीं नहीं किया गया है। एसडीओ के माध्यम से कार्रवाई की फाईल डीएफओ के हस्ताक्षर से मुख्य वन संरक्षक तक भेजी जानी थी। अब तक फाईल एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उच्चाधिकारी के आदेशों का कितना पालन होता है? दोनों पोषक अधिकारियों की भूमिका की जांच हुई तो कई और बड़े चेहरे किया जा रहा है।

माह जून में जिले में संचालित 39 स्कूली बसों का किया गया संयुक्त निरीक्षण

0

दिनांक 07.07.2023 माह जून 2023 में 707 लापरवाह वाहन चालकों से वसूला गया 241200 रू. जुर्माना। सड़क दुर्घटनाओं में -34 प्रतिशत एवं मृत्यु में -233 प्रतिशत की कमी। बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला बालोद जिले में माह जून 2023 में 01.06.2023 से 30.06.2023 तक विगत 30 दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया माह जून 2023 में 30 दिन में 707 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 2,41,200 रू. समन शुल्क वसूला गया।

साथ ही विगत माह की तुलना में इस माह 29 सड़क दुर्घटनाओं में 09 लोगों की मृत्यु हुई है। पिछले माह की तुलना में सड़क दुर्घटना में -34 प्रतिशत एवं मृत्यु में -233 प्रतिशत की कमी आयी है। जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है इस माह 20 जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें 5000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए जिसके फलस्वरूप विगत माह की तुलना में इस माह सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। यातायात बालोद एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जिले में संचालित स्कूली बसों का दिनांक 19.06.2023 को 30 स्कूली बस एवं दिनांक 02.07.2023 को 09 स्कूली बसों कुल 39 स्कूली बसों का शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के साथ ही चेकिंग किया गया है। माह जून 2023 में जिले के समस्त थाना प्रभारीयों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया जिसमें थाना बालोद ने 11 वाहन चालकों पर 3300 रू., राजहरा ने 85 प्रकरण में 34100 रू., थाना डौण्डी 66 प्रकरण में 20500, थाना गुण्डरदेही द्वारा 37 प्रकरण में 12300 रू., डौण्डी लोहारा 49 प्रकरण में 14700 रू., अर्जुन्दा 21 प्रकरण में 6300 रू., देवरी 17 प्रकरण में 5100 रू., थाना सुरेगांव में 12 प्रकरण 3600 रू., गुरूर ने 12 प्रकरण 3600 रू., पुरूर ने 15 प्रकरण में 4700 रू., सनौद 34 प्रकरण 10200 रू., एवं यातायात बालोद द्वारा 347 प्रकरण में 122800 रू. की कार्यवाही किया गया है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डेमू ट्रेन सेवा मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त

0

अब क्षेत्रवासी देश के बड़े शहरों से जुड़ेंगे।कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने किया इस डेमू ट्रेन का शुभारंभ ।कांकेर सांसद मोहन मंडावी जी द्वारा लोकसभा में प्रथम दिन से ही बस्तर में रेल सेवा विस्तार को लेकर आवाज उठाया जाता रहा हैं। अनेक अवसरों में नरेंद्र मोदी माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा तत्कालीन एवम वर्तमान रेल मंत्री से मिलकर इस बहुप्रतीक्षित मांग को सांसद मोहन मंडावी द्वारा अवगत कराया जाता रहा है। कांकेर सांसद के इस जुझारू पन के कारण क्षेत्र में आज रेल सुविधा विस्तारित हो रहा है।

आज अंतागढ़ से रायपुर तक चलने वाली रेल सेवा के शुभारंभ होने से अब क्षेत्र के लोग देश के प्रमुख शहरों से जुड़ जाएंगे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही दल्लीराजहरा व रावघाट के खदानों से लौह अयस्क के परिवहन को सुविधा मिलेगी। कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने क्षेत्रवासियों को इस सौगात की बधाई देते हुए कहा कि अंतागढ़ से जगदलपुर तक तथा भानूप्रतापपुर से गडचिरोली की रेल सेवा भी हम शीघ्र लाएंगे भारतीय बजट में इसकी स्वीकृति दे दी गई है।

इस अवसर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अंतागढ़ विधायक अनूप नाग की भी इस अवसर में गरिमामय उपस्थिति रहीमुख्य रुप से राधे लाल नाग अध्यक्ष नगर पंचायत अंतागढ़, नरवास उपाध्यक्ष नगर पंचायत अंतागढ़, वरिष्ठ भाजपा नेता एवम सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन, मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान, भाजपा नेता हेमप्रकाश शिवहरे, अरविंद जैन, आनंद गोपाल कोठारी, जीतू ठाकुर ,राजू श्रीवास, कलेक्टर कांकेर डॉ प्रियंका शुक्ला, एसपी कांकेर दिव्यांग पटेल, ई डी माइंस श्री समीर स्वरूप, रेलवे के अधिकारी ए डी आर एम बिश्नोईआदि। इस डेमू ट्रेन के साथ लगभग 7600 करोड़ से अधिक निवेश से राष्ट्रीय राजमार्ग ,रेल लाइन, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट तथा 75 हजार आयुष्मान कार्ड के वितरण का लोकार्पण शिलान्यास एवं शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज 7 जुलाई 2023 को रायपुर के महती सभा में दूरवर्ती किया गया।

खाना पीना भूल जनसेवा में जुटे रहते हैं संसदीय सचिव रेखचंद

0
  • ग्रामीणों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं विधायक जैन
  • दौरे पर न रहने की स्थिति में कार्यालय में बैठ सुनते हैं फरियाद

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। ज्यादातर वे क्षेत्र के दौरे पर रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करते हैं। जिस दिन श्री जैन दौरे पर नहीं रहते उस दिन उनका सारा समय कार्यालय में बैठकर ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं का समाधान करते गुजरता है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। श्री जैन शाम तक अपने कार्यालय में बैठकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों की समस्याओं का समाधान करते रहे। बुधवार को रेखचंद जैन किसी ग्रामीण की समस्या को लेकर अधिकारियों को फोन करते, तो किसी के लिए अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यक निर्देश देकर पत्र लिखवाते रहे। किसी को हाथों – हाथ पत्र दिया तो किसी का पत्र संबंधित विभाग के कार्यालय में भिजवाया। आमतौर पर जब भी दौरे पर नहीं होते हैं, विधायक रेखचंद जैन की दिनचर्या ऐसी ही रहती है।

उनकी सेवा भावना तब देखते ही बनती है। जनता के प्रति ऐसा समर्पण भाव कि विधायक जैन खाना पीना तक भूल जाते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र के ग्रामीण उन्हें अपनी पलकों पर बिठाए रखने बेताब रहते हैं। बुधवार को जैन ने सबसे पहले आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को फोन कर कुछ बच्चों के छात्रावास में रहने की व्यवस्था करवाई। तत्पश्चात सीएसईबी के अधिकारी को फोन कर विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ करवाया। मितानिनों की समस्या सुनने के बाद उनकी तीन माह की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजा। शहर के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र के शिक्षण शुल्क को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा। कुछ युवा खेल सामग्री की मांग लेकर पहुंचे थे। संबंधित पंचायत के माध्यम से व्यवस्था करवाने विधायक जैन ने उन्हें संतोषजनक जवाब देकर संतुष्ट किया। कुछ लोगों ने अपनी व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याओं को लेकर फरियाद की, जिनका समुचित समाधान जैन द्वारा किया गया। दोपहर से शाम तक की अवधि में समय निकालकर वे केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम तथा सिटी मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का उदघाटन करने भी पंहुचे। इस दौरान वे अपने कार्यालय स्टाफ को यह निर्देश देने से भी नहीं चूके कि किसी भी आगंतुक को बैरंग न लौटने दें। उन्हें कार्यालय में सम्मान के साथ बिठाएं, उनकी समस्याएं और मांगें सुनें और रजिस्टर में नोट करें एवं उनसे आवेदन लें।

विवेक ढांड ने की राज्यपाल हरिचंदन से मुलाकात

0

रायपुर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से गुरुवार को राजभवन में राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष विवेक ढांड ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। राज्यपाल ने ढांड से कहा कि नवाचार आयोग का गठन एक अच्छी पहल है। आम जनता का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए नवाचार के माध्यम से जनहितकारी योजनाएं बनाई जाएं।

सीधी पेशाब कांड से चुनाव में भाजपा का हिसाब करेगी कांग्रेस

0
  • तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मुद्दा बनेगी यह अमानवीय घटना
  • अभा कांग्रेस कमेटी की आदिवासी विंग देशभर में करेगी आंदोलन

अर्जुन झा

जगदलपुर सीधी का पेशाब कांड भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गया है। पेशाब कांड के जरिए कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का हिसाब चुकता करने जा रही है। यह अमानवीय घटना कांग्रेस के लिए बड़ा चुनावी मुद्दा बनने वाली है और भाजपा को भारी राजनैतिक क्षति पहुंचा सकती है। आदिवासी कांग्रेस इस घटना को जोर शोर से उठाते हुए देशभर में आंदोलन करने जा रही है। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सड़क किनारे बैठे एक आदिवासी युवक पर भाजपा के एक युवा नेता द्वारा सरेआम पेशाब किए जाने की शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। हर किसी के मन में घृणा भर देने वाली यह घटना सोशल मीडिया पर तो जमकर वायरल हुई ही, तमाम न्यूज चैनलों ने भी इस अमानवीय कृत्य का प्रसारण कर भाजपा और उसके बेशर्म कार्यकर्त्ता की करतूत को जनमानस तक पहुंचाया। दिल को झकझोरने वाली और भाजपा कार्यकर्त्ता की विकृत मानसिकता को उजागर करने वाली इस घटना ने देश के हर समुदाय, हर व्यक्ति को हिलाकर रख दिया है। अभा कांग्रेस कमेटी की आदिवासी विंग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। आदिवासी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बस्तर के जागरूक कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने सबसे पहले इस घटना पर नाराजगी जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी। बैज ने कहा था कि भाजपा हमेशा आदिवासियों पर अत्याचार और उनका अपमान करती आई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासनकाल के दौरान बस्तर में नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जाता रहा। बस्तर संभाग के ताड़मेटला में सैकड़ों निरीह आदिवासियों के घर जला दिए गए। अब मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर भाजपा नेता ने पेशाब करके समूचे आदिवासी समुदाय को अपमानित करने का दुस्साहस कर दिया है। इस घटना पर देश के आदिवासी भाजपा को हरगिज माफ नहीं करेंगे। सांसद दीपक बैज का यह बयान आने के तुरंत बाद नई दिल्ली में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बस्तर सांसद एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए। बैज ने बैठक में पेशाब कांड का मुद्दा उठाया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय कार्यालय में हुई इस बैठक में आदिवासी कांग्रेस व लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) व आदिवासी कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान बस्तर के युवा सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक के साथ हुए पेशाब कांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सीधी की यह घटना एक अकेले आदिवासी युवक का ही अपमान नहीं है, बल्कि समूचे आदिवासी समुदाय का अपमान है। श्री बैज ने देश के सभी राज्यों में मामले को गंभीरता से उठाने और आदिवासी समुदाय को भाजपा से आगाह करने का सुझाव दिया।। श्री बैस का सुझाव तुरंत मान लिया गया और फिर आदिवासी कांग्रेस की कार्यकारिणी ने आदिवासी कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्षों को सीधी की घटना को लेकर पूरे देश में धरना प्रदर्शन करने का निर्देश भी जारी कर दिया। अब पूरे देशभर में आदिवासी कांग्रेस हर शहर, हर कस्बे और जिला मुख्यालयों में आंदोलन कर आदिवासी समाज को भाजपा के लोगों के चाल और चरित्र से अवगत कराएगी।

अब लकीर पीटने से क्या फायदा

अब तो यह साफ हो गया है कि पेशाब कांड बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा। हालांकि डेमेज कंट्रोल करने की कोशिश मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जरूर की है, लेकिन यह सांप के निकल जाने के बाद लकीर पीटने के समान है। चौहान ने पीड़ित आदिवासी युवक को मुख्यमंत्री निवास में बुलाकर उसके चरण धोए, उसके साथ भोजन किया और अपनी पार्टी के कार्यकर्त्ता के कृत्य के लिए उससे क्षमा याचना भी की। यह सबकुछ कैमरे के सामने किया गया। लेकिन पीड़ित युवक के हावभाव और उसके चेहरे से छलक रहे दर्द से जाहिर हो रहा था कि उसने भाजपा को दिल से माफ नहीं किया है। अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत। भाजपा के लिए यह कहावत सच साबित हो रही है। यह प्रकरण भाजपा को भारी नुकसान पहुंचाएगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में जल्द चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों के विधानसभा चुनावों में सीधी का पेशाब कांड प्रभावी भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ में गोंड़, हल्बा, कंवर, पहाड़ी कोरवा आदिवासियों की बहुलता है। मध्यप्रदेश में बैगा और गोंड़ आदिवासी बहुतायत में हैं। वहीं राजस्थान में भील आदिवासियों की अच्छी खासी आबादी निवासरत है। पेशाब कांड से ये सारे आदिवासी तबके मर्माहत हैं और शायद वे भाजपा को माफ नहीं करेंगे।

नहीं चलेगी साहब और मामा की नौटंकी

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने इस संवाददाता से चर्चा में कहा कि साहब और मामा कितनी भी नौटंकी कर लें, आदिवासी उन्हें माफ करने वाले नहीं हैं। बैज के साहब और मामा शब्द का आशय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से था। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही साहब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश का दौरा किया था। तब उन्होंने शहडोल जिले के आदिवासियों के साथ जमीन पर बैठकर पत्तल में भोजन किया था और पेशाब कांड उजागर होने के बाद मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित के पैर धोकर तथाकथित प्रायश्चित करने की नौटंकी की। श्री बैज ने कहा कि भाजपा के नेता दिखावे के लिए आदिवासियों के हिमायती बनते हैं, मगर उनके दिलों में आदिवासियों के खिलाफ कितनी नफरत भरी हुई है, सीधी की घटना ने उसे सामने ला दिया है। दीपक बैज ने कहा कि देश का आदिवासी समाज भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को देख समझ चुका है और यह समाज अब भाजपा की किसी भी नौटंकी से प्रभावित होने वाला नहीं है।

बालोद पुलिस की शराब तस्करो पर बड़ी कार्यवाही

0

दिनांक – 06.07.2023ऽसाइबर सेल टीम बालोद एवं थाना बालोद, डौंडी लोहारा की संयुक्त कार्यवाही। शराब तस्करी में 02 आरोपी गिरफ्तार। 03 पेटी कुल 140 नग देशी प्लेन शराब किमती 11,200/-रूपये जप्त। अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की जारी रहेगी कार्यवाही।ऽ पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्षन, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नवनीत कौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में साइबर सेल बालोद एवं थाना स्तर पर अवैध जुआ ,सटटा ,शराब पर कार्यवाही हेतु विषेष टीम तैयार किया गया।प्रकरण क्रमांक 01. थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम देवीनवागांव घर के बाड़ी के पास आरोपी लोमेशकुमार पिता हेमन्त यादव उम्र 18 वर्ष साकिन देवीनवागांव थाना-बालोद जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के बाड़ी में शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना बालोद टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लोमेश कुमार के कब्जे से 50 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 4000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.293/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।

प्रकरण क्रमांक 2. थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र के ग्राम बड़गांव घर के सामने आरोपी दषरथ साहू पिता मात्रा राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन बड़गांव थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के सामने शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना डौण्डी लोहारा टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी दशरथ साहू के कब्जे से 90 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 7200/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.100/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। शराब तस्करों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद नवीन बोरकर, थाना प्रभारी डौण्डी लोहारा राय बहादुर यादव, सउनि विश्राम साहू साइबर सेल सउनि धरम भुआर्य प्र.आर. भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक छन्नु बंजारे, मनोज मेश्राम, दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS