City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

गायत्री परिवार ने कराया 14 जोड़ों का आदर्श विवाह

0

पाथरी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पाथरी में गायत्री परिवार के तत्वावधान में नव चेतना गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन पांच कुंडीय यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में क्षेत्र के साथ-साथ सुदूर अंचलों से भी बड़ी संख्या में गायत्री साधकों और ग्रामवासियों ने भाग लिया।

आयोजन के दौरान विभिन्न संस्कार निशुल्क रूप से संपन्न कराए गए। इसी क्रम में 14 जोड़ों का आदर्श विवाह भी पूर्णत: निशुल्क कराया गया। गायत्री परिवार द्वारा वर्षों से खर्चीली शादियों पर विराम लगाने और दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने की परंपरा निभाई जा रही है। इस पहल के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन दंतेवाड़ा गायत्री शक्तिपीठ से पहुंचे गुरुबंधु सिंह गौरव वट्टी एवं रमेश वट्टी की टोली द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच मंगलूराम, ग्राम पंचायत पखना कोंगरा के सरपंच जदूराम कश्यप, धरमूराम, पूनाराम पटेल, कार्तिक पटेल सहित पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान गायत्री शक्तिपीठ जगदलपुर ट्रस्ट मंडल की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

गैस एजेंसियों में लंबी कतारें, सरकार के दावे खोखले: लखेश्वर बघेल

0

उपनेता प्रतिपक्ष बघेल ने गैस की किल्लत को लेकर सरकार पर बोला हमला

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। यह बात छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कही है। बघेल ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर “स्टॉक समाप्त” के पर्चे लगे हुए हैं, जबकि सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है सरकार के इन दावों और जमीनी हकीकत में साफ अंतर दिखाई दे रहा है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि जगदलपुर सहित बस्तर के कई क्षेत्रों में लोग सुबह 5 बजे से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई सौ मीटर लंबी लाइन में घंटों धूप में खड़े रहने के बाद भी लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति केंद्र और प्रदेश सरकारों की लापरवाही और विफलता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर की कमी का असर अब आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यवसायों और रेस्टोरेंट संचालकों पर भी पड़ रहा है कई रेस्टोरेंट सिलेंडर की किल्लत का हवाला देकर ग्राहकों से 5 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक सरचार्ज वसूल रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित और अवैध है। उपनेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि जब जनता रसोई गैस के लिए परेशान हो रही है और सरकार केवल झूठे प्रचार और दिखावे की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यदि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, तो फिर प्रदेशभर में लोगों को घंटों लाइन में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है?उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक श्री बघेल ने मांग की है कि राज्य सरकार तत्काल गैस आपूर्ति की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखे और रेस्टोरेंटों द्वारा ग्राहकों से की जा रही अतिरिक्त वसूली पर तुरंत रोक लगाए साथ ही गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके।

रायपुर अभनपुर विकासखंड में ‘RAMP’ योजना के तहत मिला सफलता का मंत्र

0

रायपुर अभनपुर विकासखंड में ‘RAMP’ योजना के तहत मिला सफलता का मंत्र कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP) योजना के अंतर्गत, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से एक दिवसीय जिला स्तरीय संवेदनशीलता/जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम पंचायत डोंगातराई में 28 फरवरी 2026 को किया गया। इस आयोजन में जिले के विभिन्न विकासखंडों के लगभग 30 उद्यमियों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विषय-विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की मजबूती के लिए निम्नलिखित विषयों जैसे कि लाइसेंसिंग प्रक्रिया, विपणन संपर्क (मार्केट लिंकेज) तथा विधिक अनुपालन (लीगल कंप्लायंस) से संबंधित विषयों पर क्रमबद्ध एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों की क्षमता में वृद्धि करना और उन्हें बाजार की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

सशक्त होंगे रायपुर के उद्यमी: रायपुर में ‘RAMP’ योजना के तहत उद्यमियों के लिए विशेष कार्यशाला संपन्न

0

रायपुर ,01 मार्च, 2026रायपुर जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कुर्रा में एक दिवसीय जिला स्तरीय संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य ध्येय स्थानीय उद्यमियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। उन्हें यह समझाया गया कि कैसे वे आधुनिक तकनीक और सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर बाजार की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में न केवल टिक सकते हैं, बल्कि बढ़त भी बना सकते हैं। प्रमुख विशेषताएं और चर्चा के विषय लाइसेंसिंग प्रक्रिया और विपणन संपर्क की सपूर्ण जानकारी दी गई।

उल्लास महापरीक्षा 22 को, हुई केंद्र प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक

0

सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

जगदलपुर आगामी 22 मार्च को होने वाली उल्लास महापरीक्षा के सफल संचालन को लेकर बस्तर ब्लॉक में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बस्तर ब्लॉक के उल्लास कार्यक्रम के प्रभारी तथा बस्तर के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार तिवारी द्वारा उल्लास परीक्षाके केंद्र प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई।

बैठक में महापरीक्षा के सुचारु संचालन, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में सर्वे के माध्यम से असाक्षर व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है तथा उन्हें साक्षरता के इस महाअभियान से जोड़ते हुए आगामी उल्लास महापरीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। केंद्र प्रभारियों और पर्यवेक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक असाक्षर व्यक्तियों को इस महापरीक्षा में शामिल कराने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। उल्लास महापरीक्षा का मुख्य उद्देश्य समाज में साक्षरता को बढ़ावा देना तथा असाक्षर व्यक्तियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस महाअभियान के माध्यम से लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को उल्लास साक्षरता की शपथ भी दिलवाई गई

सीसीएसएच में मनाया गया विश्व प्रयोगशाला दिवस

0

जरूरी पैथोलॉजी जांच की जानकारी दी स्टॉफ को

जगदलपुर छत्तीसगढ़ कांटीनेंटल सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर में शुक्रवार को विश्व लेबोरटरी डे मनाया गया। यह आयोजन सीसीएसएच के प्रयोगशाला चिकित्सा एवं एडवांस डाइग्नोस्टिक विभाग में हुआ। इस अवसर पर विभाग के एचओडी ने अत्याधुनिक जांच उपकरणों के उपयोग के बारे में जरूरी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि ब्लड और यूरिन के टेस्ट से कई गंभीर बीमारी की जानकारी मिल जाती है। इससे डॉक्टर को ईलाज करने में आसानी होती है। इस अवसर पर विभाग के टेक्निसियन और हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित थे।

सशक्त होंगे रायपुर के उद्यमी: रायपुर में ‘RAMP’ योजना के तहत उद्यमियों के लिए विशेष कार्यशाला संपन्न

0

रायपुर ,02 मार्च, 2026रायपुर जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत नारा भंसोज में एक दिवसीय जिला स्तरीय संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य ध्येय स्थानीय उद्यमियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। उन्हें यह समझाया गया कि कैसे वे आधुनिक तकनीक और सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर बाजार की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में न केवल टिक सकते हैं, बल्कि बढ़त भी बना सकते हैं। प्रमुख विशेषताएं और चर्चा के विषय लाइसेंसिंग प्रक्रिया और विपणन संपर्क की सपूर्ण जानकारी दी गई।

सशक्त होंगे दुर्ग के उद्यमी: दुर्ग: में ‘RAMP’ योजना के तहत उद्यमियों के लिए विशेष कार्यशाला संपन्न

0

दुर्ग,15 जनवरी, 2026दुर्ग जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिकोल्हा एवम ग्राम आमापेंदरी में एक दिवसीय जिला स्तरीय संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र का मुख्य ध्येय स्थानीय उद्यमियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। उन्हें यह समझाया गया कि कैसे वे आधुनिक तकनीक और सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर बाजार की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में न केवल टिक सकते हैं, बल्कि बढ़त भी बना सकते हैं। प्रमुख विशेषताएं और चर्चा के विषय लाइसेंसिंग प्रक्रिया और विपणन संपर्क की सपूर्ण जानकारी दी गई।

अफीम की खेती, कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय

0

भाजपा सरकार छग को बना रही नशे का गढ़: सुशील मौर्य

प्रदेश में भाजपाई कर रहे हैं नशे का कारोबार: मौर्य

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जगदलपुर में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर अफीम की खेती और नशे के कारोबार को संरक्षण देने व बस्तर सहित पूरे प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी पैदा करने का आरोप लगाते हुए के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जगदलपुर का घेराव किया।

इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि सत्ता मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता खुलेआम अफीम की खेती कर रहे हैं। दुर्ग के समोदा गांव और बलरामपुर जिले में पकड़ी गई अफीम की खेती में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। भाजपा नेताओं और भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध नशे का कारोबार राज्य में जमकर फलफूल रहा है। भाजपा सरकार ne छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भास्कली नदी में अवैध रेत खनन से तबाह हो रही है खेती

0

प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बकावंड उड़ीसा और बस्तर की सीमा से गुजरने वाली भास्कली नदी में रेत के बेतहाशा अवैध खनन से बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के करीब दर्जन भर किसानों की कृषि भूमि तबाह हो चुकी है। किसान अधिकारियों के समक्ष मामले की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं खनिज विभाग के अधिकारी दिखावे के लिए क्षेत्र में आते हैं और रहस्यमय ढंग से बिना कोई कार्रवाई किए लौट जाते हैं।

बनियागांव पंचायत के पीड़ित किसान हेमराज भारती, नीलधर ध्रुव, टिकन भारती,तोशिक भारती, रूपेंद्र नागेश, जगत राम नागेश, विद्याप्रकाश सेठिया और अन्य किसानों ने मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से की है। शिकायत में बताया गया है कि भास्कली नदी में रेत खनन के लिए जिला प्रशासन या खनिज विभाग ने किसी को लीज जारी नहीं की है।इसके बावजूद उड़ीसा सीमा से लगकर नदी में बेतहाशा रेत का खनन जेसीबी के जरिए कर रेत का परिवहन टिप्पर, ट्रैक्टर आदि वाहनों से किया जा रहा है।

रेत निकालने के लिए नदी में करीब बीस फीट गहरा गड्ढा कर दिया गया है। इसके चलते तट पर स्थित खेतों का तेजी से कटाव हो रहा है। इसके साथ ही नदी में बाढ़ आने पर आसपास के खेतों में रेत भर जाती है। कटाव के चलते पचास एकड़ से भी अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है और रेत भरने से कई एकड़ खेती की जमीन नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि खनिज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के संरक्षण में यह खेल चल रहा है। किसानों ने कलेक्टर छिकारा से रेत माफिया और भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS